POCO M5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 05 Mar 2023 07:29:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 दिवाली से पहले पोको का धमाका, इन स्मार्टफोन पर दे रहा जबरदस्त डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/poco-phone-deal-poco-x4-pro-5g-poco-m4-pro-5g-poco-m5-diwali-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-phone-deal-poco-x4-pro-5g-poco-m4-pro-5g-poco-m5-diwali-sale/#respond Wed, 14 Sep 2022 07:10:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88167 POCO X4 Pro 5G, POCO M4 Pro 5G और POCO M5 स्मार्टफोन पर दिवाली से पहली कंपनी दमदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

The post दिवाली से पहले पोको का धमाका, इन स्मार्टफोन पर दे रहा जबरदस्त डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco Phone Deal : फ्लिपकार्ट पर एनुअल फ़ेस्टिवल सेल Big Billion Days से पहले ऑफर्स की शुरुआत हो गई है। भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा शाओमी का स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने अपने स्मार्टफोन्स पर Flipkart Big Billion Days सेल से पहले ही धमाकेदार ऑफर्स और डील्स का ऐलान किया है। पोको के धमाकेदार डिस्काउंट के चलते बॉयर्स को दमदार और पावरफुल स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। पोको के स्मार्टफोन पर ये ऑफर लाइव हो चुके हैं। यहां हम आपको पोको के डील्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Poco के इन फोन पर मिल रही डील

  • Poco X4 Pro 5G
  • POCO M4 Pro 5G
  • POCO M5

POCO X4 Pro 5G

poco-x4-pro-5g-feat-1

POCO X4 Pro 5G स्मार्टफ़ोन पावरफुल Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसरके साथ आता है। यह स्मार्टफोन पोको के एक्स सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जो 120Hz Super AMOLED स्क्रीन, 360Hz टच सैंपलिंग के साथ आता है। इस फोन में 67W MMT सोनिक चार्जिंग के साथ आता है जो फोन को मात्र 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज करता है। POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन में 64MP कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है।

POCO X4 Pro 5G डील प्राइस

screenshot-2022-09-14-at-12-30-01-pm

POCO M4 Pro 5G

YouTube Premium Free Offer on POCO M4 Pro mobile and POCO X4 Pro 5G phone

POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ आता है। पोको के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। POCO M4 Pro 5G स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है।

POCO M4 Pro 5G डील प्राइस

screenshot-2022-09-14-at-12-30-39-pm

POCO M5

POCO M5 launch on 5 september most powerful phone in 10 - 13k budget

पोको का लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन POCO M5 की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इस फ़ोन पर भी कंपनी की ओर से ऑफ़र किए जा रहे हैं। POCO M5 स्मार्टफोन में 6.58-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz, रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्सन के साथ आता है। यह फोन MediaTek Helio G99 SoC और Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। POCO M5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP ISOCELL JN1 सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह भी पढ़ें : Upcoming 5G Smartphone : iPhone 14 से लेकर 200MP कैमरा वाले 5G स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, जानें खूबियां

फ़र्स्ट डे ऑफ़र

  1. Disney+ Hotstar का एक साल का सब्सक्रिप्शन
  2. 6 महीने फ्री स्क्रीन प्रोटेक्शन
  3. 500 रुपये तक सुपरकॉइन एडिशनल डिस्काउंट

POCO M5 डील प्राइस

screenshot-2022-09-14-at-12-31-40-pm

The post दिवाली से पहले पोको का धमाका, इन स्मार्टफोन पर दे रहा जबरदस्त डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-phone-deal-poco-x4-pro-5g-poco-m4-pro-5g-poco-m5-diwali-sale/feed/ 0
50MP Camera और 6GB RAM के साथ POCO M5 हुआ लॉन्च, कम कीमत में छुड़ाएगा Realme-Redmi के छक्के https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m5-launched-in-india-with-50mp-camera-mediatek-helio-g99-check-price-specifications-sale-discount-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m5-launched-in-india-with-50mp-camera-mediatek-helio-g99-check-price-specifications-sale-discount-offer-details/#respond Mon, 05 Sep 2022 12:00:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87403 पोको ने आज नया POCO M5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो 50MP Camera, 6GB RAM, MediaTek Helio G99 चिपसेट और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

The post 50MP Camera और 6GB RAM के साथ POCO M5 हुआ लॉन्च, कम कीमत में छुड़ाएगा Realme-Redmi के छक्के first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi sub-brad के तौर पर हिट रही POCO अब इंडिपेंडेट ब्रांड बनकर भी अच्छा खासा नाम कमा रही है। लो बजट सेग्मेंट में पोको स्मार्टफोन काफी पसंद किए जा रहे हैं। सस्ते मोबाइल फोंस को ही अपना हथियार बनाते हुए पोको ने आज नया POCO M5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो 50MP Camera, 6GB RAM, MediaTek Helio G99 चिपसेट और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

POCO M5 Specification

पोको एम5 में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। POCO M5 का डायमेंशन 163.99 x 76.09 x 8.9एमएम और वज़न 201ग्राम है। यह स्पलैश प्रूफ स्मार्टफोन है जो पानी की छींटें गिरने पर भी सुरक्षित रहता है।

POCO M5 launch on 5 september most powerful phone in 10 - 13k budget

POCO M5 एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन माली-जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। पोको एम5 Turbo RAM extension तकनीक से लैस है जो रैम पावर को 2जीबी एक्स्ट्रा बढ़ा देता है।

पोको एम5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP ISOCELL JN1 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

POCO M5 launched in india with 50MP Camera MediaTek Helio G99 check price specifications sale discount offer details

POCO M5 डुअल सिम फोन है जिसमें 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए पोको एम5 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। बता दें कि कंपनी फोन बॉक्स में 22.3वॉट फास्ट चार्जर साथ दे रही है।

POCO M5 Price

पोको एम5 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के पहले वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 12,499 रुपये है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट POCO M5 6GB + 128GB 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। पोको एम5 को आने वाली 13 सितंबर से Yellow, Icy Blue और Power Black कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Poco M5 Official Product Page

The post 50MP Camera और 6GB RAM के साथ POCO M5 हुआ लॉन्च, कम कीमत में छुड़ाएगा Realme-Redmi के छक्के first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m5-launched-in-india-with-50mp-camera-mediatek-helio-g99-check-price-specifications-sale-discount-offer-details/feed/ 0
5 सितंबर को लॉन्च होगा POCO M5, कंपनी बता रही है इसे 12 हजार के बजट का सबसे पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/5-september-global-launch-of-poco-m5-most-powerful-phone-in-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-september-global-launch-of-poco-m5-most-powerful-phone-in-budget/#respond Thu, 01 Sep 2022 09:30:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87000 कंपनी ने POCO M5 को 10,000 से 13,000 रुपये के बजट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बताया है।

The post 5 सितंबर को लॉन्च होगा POCO M5, कंपनी बता रही है इसे 12 हजार के बजट का सबसे पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi sub-brand POCO भारतीय बाजार में अपने चार साल पूरे कर चुका है। सितंबर शुरू होते ही पोको का इंडिया में पांचवां साल शुरू हो गया है और कंपनी अपने 5वें साल की शुरूआत POCO M5 स्मार्टफोन से करने जा रही है। पोको एम5 स्मार्टफोन आने वाली 5 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने POCO M5 को 10,000 से 13,000 रुपये के बजट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बताया है।

POCO M5 Launch

पोको एम5 आने वाले 5 सितंबर को टेक मंच पर डेब्यू करेगा। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके साथ POCO M5 को भारतीय बाजार में भी उतारा दिया जाएगा। 5 सितंबर को पोको एम5 का लॉन्च भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। पोको एम 5 को कंपनी “Most Powerful Smartphone within 10-13k price segment in year 2022” टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है यानी पोको एम5 इस बजट का सबसे पावरफुल मोबाइल फोन हो सकता है।

POCO M5 की स्पेसिफिकेशन्स

5 सितंबर को लॉन्च होने वाला पोको एम5 एक 4जी स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर लॉन्च होगा। गौरतलब है कि इंडिया में अभी तक सिर्फ Infinix Note 12 Pro इस चिपसेट के साथ आया है तथा इसके अलावा Vivo V25e को लेकर कहा जा रहा है कि उसमें भी MediaTek Helio G99 ही होगा।

POCO M5 launch on 5 september most powerful phone in 10 - 13k budget

POCO M5 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं पोको एम5 में एंडरॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 वर्ज़न देखने को मिल सकता है।

POCO M5 launch on 5 september most powerful phone in 10 - 13k budget

फोटोग्राफी के लिए पोको एम5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फिलहाल इन कैमरा मेगापिक्सल पावर सामने नहीं आई है। वहीं पावर बैकअप के लिए POCO M5 में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि इंडिया में यह फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा जिसका प्राइस 13,000 रुपये से कम ही रहेगा।

The post 5 सितंबर को लॉन्च होगा POCO M5, कंपनी बता रही है इसे 12 हजार के बजट का सबसे पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-september-global-launch-of-poco-m5-most-powerful-phone-in-budget/feed/ 0