POCO M6 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 15 Jul 2024 06:10:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Reliance Digital ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लॉन्च से पहले ही लिस्ट हो गया यह 5G Phone, प्राइस हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m6-plus-5g-price-leaked-on-reliance-digital-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m6-plus-5g-price-leaked-on-reliance-digital-before-launch/#respond Mon, 15 Jul 2024 06:10:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=146722 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा किया था कि Xiaomi सब-ब्रांड पोको इंडिया में अपनी ‘एम’ सीरीज का विस्तार करने वाला है तथा नया स्मार्टफोन POCO M6 Plus 5G लॉन्च करेगा। इस मोबाइल की प्राइस रेंज, फोटो तथा स्पेसिफिकेशन्स डिटेल भी खबर में शेयर की गई थी। वहीं अब यह पोको […]

The post Reliance Digital ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लॉन्च से पहले ही लिस्ट हो गया यह 5G Phone, प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा किया था कि Xiaomi सब-ब्रांड पोको इंडिया में अपनी ‘एम’ सीरीज का विस्तार करने वाला है तथा नया स्मार्टफोन POCO M6 Plus 5G लॉन्च करेगा। इस मोबाइल की प्राइस रेंज, फोटो तथा स्पेसिफिकेशन्स डिटेल भी खबर में शेयर की गई थी। वहीं अब यह पोको फोन Reliance Digital स्टोर पर लिस्ट हो गया है जहां कीमत और कलर की जानकारी सामने आ गई है।

POCO M6 Plus 5G प्राइस और कलर (लीक)

पोको एम6 प्लस 5जी फोन रिलायंस डिजिटल ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लिस्ट हुआ है जिसे टिपस्टर पारस गुगलानी ने स्पॉट किया है। खबर लिखे जानें तक हालांकि फोन का प्रोडक्ट पेज हटा लिया गया है लेकिन इसके स्क्रीनशॉट से मोबाइल की कीमत और कलर की जानकारी मिल गई है। यहां फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 14,999 रुपये बताया गया है। वहीं शॉपिंग साइट के अनुसार यह पोको फोन Lavender, Silver और Black कलर में बिकेगा।

POCO M6+ 5G इमेज

POCO M6+ 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
  • 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • 108 मेगापिक्सल बैक कैमरा
  • 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • 6.79″ 120हर्ट्ज़ एलसीडी स्क्रीन
  • 33वॉट 5,030एमएएच बैटरी

प्रोसेसर : 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के मुताबिक यह मोबाइल एंडरॉयड 14 पर लॉन्च होगा तथा हायपरओएस पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए POCO M6+ 5G 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिल सकते हैं। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

डिस्प्ले : प्राप्त जानकारी अनुसार POCO M6+ 5G फोन 6.79-इंच की एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए पोको एम6+ 5जी फोन में 5,030एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

अन्य फीचर्स : लीक के अनुसार POCO M6+ 5G आइपी53 रेटिंग के साथ आएगा। इसमें 3.5एमएम जैक के साथ साइड मांउटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

The post Reliance Digital ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लॉन्च से पहले ही लिस्ट हो गया यह 5G Phone, प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m6-plus-5g-price-leaked-on-reliance-digital-before-launch/feed/ 0