The post 7000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन इंडिया में लॉन्च! 11 हजार से भी कम है इसका रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक ब्रांड पोको ने अगस्त महीने में अपना लो बजट स्मार्टफोन POCO M7 Plus 5G भारतीय बाजार में उतारा था। इसके 6GB RAM वेरिएंट को 13,999 रुपये में और 8GB RAM वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल फोन 7,000mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं आज कंपनी ने इसी स्मार्टफोन का और भी सस्ता 4GB RAM वेरिएंट इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है। न्यू वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जो पोको एम7 प्लस को सबसे सस्ता 7000एमएएच बैटरी वाला 5जी स्मार्टफोन बनाता है।
POCO M7 Plus 5G फोन का 4जीबी रैम वाला लिमिटेड एडिशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उतारा गया है। इसे The Big Billion Days में खरीदा जा सकेगा। पोको एम7 प्लस 5जी फोन को ग्राहक Chrome Silver, Carbon Black और Aqua Blue कलर में परचेज कर सकते हैं। नए 4जीबी रैम वेरिएंट की सेल डिटेल्स कंफर्म होते ही यहां अपडेट कर दी जाएगी। लगे हाथ बताते चलें कि फ्लिपकार्ट सेल में ब्रांड का POCO X7 Pro स्मार्टफोन 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिकेगा जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

पोको एम7 प्लस की सबसे बड़ी यूएसपी इस स्मार्टफोन में दी गई 7,000एमएएच बैटरी है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग इस फोन के 8जीबी रैम वेरिएंट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 58 मिनट का आ चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं एक खूबी ये भी है कि यह पोको 5जी फोन 18W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी इस मोबाइल से स्मार्टवॉच या ईयरबड्स जैसे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो 2.30GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं गेमिंग के दौरान इसे ठंडा रखने के लिए 9178mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage तकनीक सपोर्ट करता है जिसे बजट के हिसाब से ज्यादा बुरा भी नहीं कहा जाएगा।

POCO M7 Plus 5G फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी है जो 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 850nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस रेंज के कम ही मोबाइल फोन फुलएचडी+ स्क्रीन के साथ आते हैं ऐसे में पोको एम7 प्लस में लगी डिस्प्ले यूजर्स को पंसद आ सकती है। वहीं 144हर्ट्ज़ तक की रिफ्रेश रेट गेमिंग एक्सपीरियंस भी शानदार बनाने में मदद करेगी। हॉं, स्क्रीन का साइज ज्यादा बड़ा है जो वन हेंड यूज में थोड़ा असहज कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता 5जी फोन एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सपोर्ट करता है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। बताते चलें कि यह मोबाइल IP64 रेटिंग वाला है जो हल्की फुल्की पानी की बौछारों से डिवाइस को बचाने में मदद करेगा। इसमें Infrared सेंसर भी लगाया गया है जिसके चलते यह मोबाइल टीवी रिमोट की तरह काम कर सकता है।

अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो पोको एम7 प्लस आपके काम आ सकता है। इसकी कीमत भी कम है जो जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। एक अच्छी बात यह भी है कि कम रेट होने के बावजूद यह मोबाइल ऐसा प्रोसेसर देता है जो इस प्राइस बजट में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। इस चिपसेट के साथ Redmi 15 5G फोन भी मार्केट में उपलब्ध है और इसमें भी 7,000एमएएच बैटरी मिलेगी।
इसी तरह 15 हजार तक की रेंज में iQOO Z10x 5G फोन भी बड़ी 6,500एमएएच बैटरी देता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर 14 घंटे, 21 मिनट का चुका है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करता है जो टेस्टिंग के दौरान 6,96,045 AnTuTu score अचीव कर चुका है। इस फोन में LPDDR5 RAM लगी है जो रेंज के हिसाब से बेस्ट है और स्मूथ मल्टीटास्किंग देने की क्षमता रखती है।
The post 7000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन इंडिया में लॉन्च! 11 हजार से भी कम है इसका रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>POCO M7 Plus 5G भारत में 13 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद अब सेल के लिए उपलब्ध है। इस नए बजट 5G स्मार्टफोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। फोन को खरीदने पर ग्राहकों को कई आकर्षक लॉन्च ऑफर दिए जा रहे हैं। खास बात […]
The post 12999 रुपये में 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की सेल शुरू, बैकअप मिलेगा जोरदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
POCO M7 Plus 5G भारत में 13 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद अब सेल के लिए उपलब्ध है। इस नए बजट 5G स्मार्टफोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। फोन को खरीदने पर ग्राहकों को कई आकर्षक लॉन्च ऑफर दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि डिवाइस की कीमत मात्र 12,999 रुपये पड़ेगी और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट तक वाला डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट, 50MP का AI कैमरा जैसी कई खूबियां मिल जाएंगी। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात करें तो POCO M7 Plus 5G का 6GB+128GB मॉडल 13,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल 14,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप ICICI, SBI या HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा या फिर एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। वहीं, जो यूजर्स एक बार में पेमेंट नहीं करना चाहते उनके लिए कंपनी ने 3 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दे रही है। यानी डिस्काउंट ऑफर के बाद आप फोन को क्रमशः 12,999 और 13,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो POCO M7 Plus 5G में 6.9-इंच का बड़ा FHD+ पैनल दिया गया है। इस पर 2340×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिल जाता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी अच्छी है, क्योंकि इसमें 700 निट्स की टिपिकल और 850 निट्स की हाई ब्राइटनेस क्षमता है। इसके अलावा यह TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो ब्लू लाइट को कम करता है और फ्लिकर-फ्री तथा सर्केडियन फ्रेंडली डिस्प्ले का एक्सपीरियंस दे सकता है। इस वजह से कंटेंट देखने या गेमिंग करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है।
डिजाइन की बात करें तो POCO M7 Plus 5G में प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है। इसकी मोटाई 8.4mm और वजन 217 ग्राम है, जबकि डायमेंशन 169.48mm x 80.45mm x 8.40mm है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54/IP64 रेटिंग और मोनो स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1 और Wi-Fi 5 का सपोर्ट है।
परफॉर्मेंस के लिए POCO M7 Plus 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2x Cortex-A78 कोर 2.3GHz क्लॉक स्पीड पर और 6x Cortex-A55 कोर 1.95GHz क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 619 GPU मौजूद है, जो 900MHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट से लैस है। फोन में गेमिंग और हैवी यूज के दौरान हीटिंग कम करने के लिए 9178mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें UFS 2.2 स्टोरेज और LPDDR4X रैम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही टर्बो RAM तकनीक भी है जिससे फिजिकल रैम के साथ 16GB तक वर्चुअल RAM का उपयोग किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 50MP का AI कैमरा दिया है, जो F1.8 अपर्चर, 2x इन-सेंसर जूम, डायनेमिक शॉट और ऑटो नाइट मोड जैसे फीचर्स सपोर्ट के साथ आता है। यह 1080p पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा है। जिसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स सेल्फी और 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप दे सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
बाजार में POCO M7 Plus 5G का मुकाबला Xiaomi Redmi Note 14 SE, Redmi Note 14 5G और iQOO Z10x जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। इनमें से Redmi Note 14 सीरीज के फोंस डिजाइन, परफॉरमेंस और कैमरा बढ़िया प्रदान कर सकते हैं। वहीं, iQOO Z10x बेहतर गेमिंग अनुभव भी दे सकता है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो 13,000 रुपये से कम के बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और अच्छा सॉफ्टवेयर अनुभव दे तो POCO M7 Plus 5G आपके लिए सही साबित हो सकता है। हालांकि कैमरा परफॉर्मेंस में यह कुछ हद तक बेसिक लग सकता है। वहीं, जिन यूजर्स को गेमिंग और हाई परफॉरमेंस चाहिए वे अन्य मिड रेंज विकल्प भी देख सकते हैं।
The post 12999 रुपये में 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की सेल शुरू, बैकअप मिलेगा जोरदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>POCO ने भारत में अपना नया और सस्ता 5G स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी 7000mAh बैटरी, 144Hz तक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और यूनिक लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को देखते हुए […]
The post लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
POCO ने भारत में अपना नया और सस्ता 5G स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी 7000mAh बैटरी, 144Hz तक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और यूनिक लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को देखते हुए बनाया है। इसमें आपको HyperOS और Android 15 मिलगा साथ ही 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। आइए, आगे POCO M7 Plus 5G के सभी फीचर्स और प्राइस विस्तार से जानते हैं।
POCO M7 Plus 5G भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जहां 6GB+128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB+128GB मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI, SBI और HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा, जिससे इन वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत क्रमशः 12,999 रुपये और 13,999 रुपये हो जाती है। इस स्मार्टफोन की सेल 19 अगस्त, दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

POCO M7 Plus 5G स्मार्टफोन में 6.9-इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2340×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें DC डिमिंग, 700 निट्स टिपिकल और 850 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलता है। वहीं इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85.90% का है। फोन में ट्रिपल TÜV सर्टिफिकेशन है जो आपको आंखों के लिए खतरनाक ब्लू लाइट को कम करता है। वहीं फ्लिकर फ्री और सर्केडियन फ्रेंडली डिस्प्ले प्रदान करने का भरोसा देता है।
POCO M7 Plus 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मौजूद है, जिसमें 2x Cortex-A78 कोर 2.3GHz की क्लॉक स्पीड पर और 6x Cortex-A55 कोर 1.95GHz की क्लाक स्पीड पर काम करते हैं। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 619 GPU दिया गया है, जो 900MHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। यही नहीं गेमिंग और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 9178mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम है। स्टोरेज के लिए फोन में UFS 2.2 और रैम के लिए LPDDR4X तकनीक दी गई है। फोन में फिजिकल रैम के साथ साथ टर्बो रैम तकनीक भी दी गई है जिसकी मदद से 16जीबी तक के वर्चुअल रैम का उपयोग कर पाएंगे।
कैमरा सेटअप में रियर साइड पर आपको 50MP AI कैमरा मिलता है जो F1.8 अपर्चर, 2x इन-सेंसर जूम, डायनेमिक शॉट, ऑटो नाइट मोड, अल्ट्रा HD और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 1080p 30fps सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है, जिसमे नाइट मोड, स्क्रीन रिंग लाइट, पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स सेल्फी, वीडियो ब्यूटीफाई और 1080p, 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी खूबियां हैं।
POCO M7 Plus 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन के साथ चार्जर बॉक्स में ही शामिल किया गया है। अन्य फीचर्स के रूप में डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54/IP64 रेटिंग और मोनो स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.1 और Wi-Fi 5 का सपोर्ट है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें प्लास्टिक बैक पैनल है इसकी थिकनेस 8.4mm और वजन 217 ग्राम है। जबकि इसका डायमेंशन 169.48mm x 80.45mm x 8.40mm है।

लॉन्च के बाद POCO M7 Plus 5G की टक्कर बाजार में मौजूद Xiaomi Redmi Note 14 SE, Redmi Note 14 5G और iQOO Z10x जैसे स्मार्टफोंस से हो सकती है। बैटरी और डिस्प्ले स्पेक्स को देखें तो यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो लंबे बैटरी बैकअप के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की तलाश में हैं। इसकी बैटरी कैपेसिटी, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी इसे अपने प्राइस सेगमेंट में बढ़िया चॉइस बना सकती है। यदि आप भी इसे लेना चाहें तो लॉन्च ऑफर के साथ यह आपको और भी सस्ता पड़ जाएगा।
The post लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>POCO ने अपने नए और पावरफुल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए बताया है कि इस स्मार्टफोन को POCO M7 Plus 5G नाम से भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह मोबाइल पावरफुल बैटरी, यूनिक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आने की जानकारी मिली है। ब्रांड […]
The post 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G 13 अगस्त को होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
POCO ने अपने नए और पावरफुल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए बताया है कि इस स्मार्टफोन को POCO M7 Plus 5G नाम से भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह मोबाइल पावरफुल बैटरी, यूनिक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आने की जानकारी मिली है। ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट, बैटरी क्षमता और खास टेक्नोलॉजी को भी टीजर में दर्शा दिया है। आइए, आगे आपको इस आगामी फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
POCO M7 Plus 5G को लेकर Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट में देखा जा सकता है कि यह भारत में 13 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने इस मोबाइल को “More Power to You” टैगलाइन के साथ टीज किया है। फोन की माइक्रोसाइट में यह भी साफ हो गया है कि यह सेगमेंट का सबसे पावरफुल बैटरी वाला और स्लिम डिजाइन से लैस डिवाइस बन सकता है।

POCO M7 Plus 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होने वाली है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। जो सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यही नहीं, इसे सेगमेंट के सबसे स्लिम 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के रूप में टीज किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी 144 घंटे तक ऑफलाइन म्यूजिक प्ले कर सकती है, इसमें 27 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 12 घंटे तक नेविगेशन और 24 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप मिल सकता है। इतना ही नहीं आगामी POCO M7 Plus में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी होगी। जिससे अन्य हैंडसेट को चार्ज किया जा सकेगा।
डिजाइन की बात करें तो Flipkart पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, POCO M7 Plus 5G में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन का बैक पैनल यूनिक टेक्सचर डिजाइन में सामने आया है। आप इसकी तस्वीर में देख सकते हैं कि बैक पैनल पर नीली, लाल और पिले रंग की फ्रेम नजर आती है जिससे भी यह अलग लुक दे रहा है। दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद होंगे। इसके अलावा फोन में कर्व कॉर्नर और फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार POCO M7 Plus 5G को 15,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में यह फोन बजट सेगमेंट में पावरफुल विकल्प बन सकता है। हालांकि, लॉन्च के समय यह देखना दिलचस्प होगा कि फोन के अलग अलग वैरियंट की कीमत क्या होती है। इस नए मोबाइल से ब्रांड लावा, इंफिनिक्स, ओप्पो, वीवो, रियलमी जैसे कुछ ब्रांड्स के साथ मुकाबला करेगा। डिवाइस को कम कीमत में लाने की ब्रांड की स्ट्रैटेजी उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी वाले फोन खोज रहे हैं।

पूर्व में आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO M7 Plus 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो मिड-रेंज में अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है। डिस्प्ले के मामले में 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन हो सकती है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जिसमें यूनिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और 7000एमएएच की बैटरी मात्र 15,000 रुपये से कम में मिल जाए तो POCO M7 Plus के लिए रुकना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। हालांकि फोन की ज्यादा खासियतें सामने नहीं आई हैं लेकिन 7000mAh बैटरी और सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी इसे सेगमेंट में अलग पहचान दे सकती हैं, वहीं प्रोसेसर अभी कंफर्म नहीं हुआ और कैमरा सेटअप कैसे काम करेगा यह फोन आने के बाद ही पता चल सकेगा। यह फोन उन ग्राहकों के लिए मार्केट में जगह बना सकता है, जो कम प्राइस में बड़ी बैटरी से लंबा बैकअप चाहते हैं। वहीं यह देखने वाली बात होगी कि ब्रांड द्वारा फोन के कितने वैरियंट लॉन्च किए जाते हैं और इनकी कीमत कितनी रह सकती है। अगर आपको भी इस फोन का इंतजार है तो हम 13 अगस्त को एक नए लॉन्च पोस्ट के साथ आपको इसकी फुल डिटेल देंगे।
The post 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G 13 अगस्त को होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>