POCO M7 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Aug 2025 07:33:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-5g-india-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-5g-india-launched-price-specifications/#respond Wed, 13 Aug 2025 07:09:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180248 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

POCO ने भारत में अपना नया और सस्ता 5G स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी 7000mAh बैटरी, 144Hz तक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और यूनिक लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को देखते हुए […]

The post लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने भारत में अपना नया और सस्ता 5G स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी 7000mAh बैटरी, 144Hz तक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में बढ़िया परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और यूनिक लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को देखते हुए बनाया है। इसमें आपको HyperOS और Android 15 मिलगा साथ ही 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। आइए, आगे POCO M7 Plus 5G के सभी फीचर्स और प्राइस विस्तार से जानते हैं।

POCO M7 Plus 5G भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जहां 6GB+128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB+128GB मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI, SBI और HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा, जिससे इन वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत क्रमशः 12,999 रुपये और 13,999 रुपये हो जाती है। इस स्मार्टफोन की सेल 19 अगस्त, दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

POCO M7 Plus 5G स्मार्टफोन में 6.9-इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2340×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें DC डिमिंग, 700 निट्स टिपिकल और 850 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलता है। वहीं इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85.90% का है। फोन में ट्रिपल TÜV सर्टिफिकेशन है जो आपको आंखों के लिए खतरनाक ब्लू लाइट को कम करता है। वहीं फ्लिकर फ्री और सर्केडियन फ्रेंडली डिस्प्ले प्रदान करने का भरोसा देता है।

POCO M7 Plus 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मौजूद है, जिसमें 2x Cortex-A78 कोर 2.3GHz की क्लॉक स्पीड पर और 6x Cortex-A55 कोर 1.95GHz की क्लाक स्पीड पर काम करते हैं। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 619 GPU दिया गया है, जो 900MHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। यही नहीं गेमिंग और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 9178mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम है। स्टोरेज के लिए फोन में UFS 2.2 और रैम के लिए LPDDR4X तकनीक दी गई है। फोन में फिजिकल रैम के साथ साथ टर्बो रैम तकनीक भी दी गई है जिसकी मदद से 16जीबी तक के वर्चुअल रैम का उपयोग कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप में रियर साइड पर आपको 50MP AI कैमरा मिलता है जो F1.8 अपर्चर, 2x इन-सेंसर जूम, डायनेमिक शॉट, ऑटो नाइट मोड, अल्ट्रा HD और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 1080p 30fps सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है, जिसमे नाइट मोड, स्क्रीन रिंग लाइट, पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स सेल्फी, वीडियो ब्यूटीफाई और 1080p, 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी खूबियां हैं।

POCO M7 Plus 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन के साथ चार्जर बॉक्स में ही शामिल किया गया है। अन्य फीचर्स के रूप में डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54/IP64 रेटिंग और मोनो स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.1 और Wi-Fi 5 का सपोर्ट है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें प्लास्टिक बैक पैनल है इसकी थिकनेस 8.4mm और वजन 217 ग्राम है। जबकि इसका डायमेंशन 169.48mm x 80.45mm x 8.40mm है।

लॉन्च के बाद POCO M7 Plus 5G की टक्कर बाजार में मौजूद Xiaomi Redmi Note 14 SE, Redmi Note 14 5G और iQOO Z10x जैसे स्मार्टफोंस से हो सकती है। बैटरी और डिस्प्ले स्पेक्स को देखें तो यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो लंबे बैटरी बैकअप के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की तलाश में हैं। इसकी बैटरी कैपेसिटी, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी इसे अपने प्राइस सेगमेंट में बढ़िया चॉइस बना सकती है। यदि आप भी इसे लेना चाहें तो लॉन्च ऑफर के साथ यह आपको और भी सस्ता पड़ जाएगा।



The post लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-5g-india-launched-price-specifications/feed/ 0
आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-mobile-launch-this-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-mobile-launch-this-week/#respond Sat, 09 Aug 2025 13:58:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180060 इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया के लिए बेहद ही शानदार दिन आ रहा है। इस सप्ताह देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। एक ओर जहां आजादी के पर्व का उत्साह होगा वहीं दूसरी ओर भारतीय मोबाइल मार्केट भी कई नए स्मार्टफोंस की गवाह बनने वाली है। इस हफ्ते OPPO, Vivo और POCO सहित Tecno व Lava जैसी मोबाइल कंपनियां अपने नए डिवाइस भारत में लॉन्च करने जा रही है। 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13 Turbo

लॉन्च डेट – 11 अगस्त

ओपो के13 टर्बो 5जी फोन चीन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर आया था और इंडिया में भी इसी प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। चाइना में ओपो के13 टर्बो 6.8-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लाया गया था। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में भी यहीं स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी। कंफर्म डिटेल्स के लिए 11 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।

OPPO K13 Turbo Pro

लॉन्च डेट – 11 अगस्त

के13 टर्बो प्रो मॉडल की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ चाइनीज मार्केट में लाया गया था जिसमें पावर बैकअप के लिए 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। OPPO K13 Turbo Pro में 6.8-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ ओप्पो Crystal Shield Glass लगाया गया है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G india launch date 11 august price range specs confirmed

Lava Blaze AMOLED 2

लॉन्च डेट – 11 अगस्त

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा भी इस सप्ताह अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो 15,000 रुपये से कम प्राइस लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इस फोन में 50MP AI रियर कैमरा मिलेगा। वहीं साथ ही 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले भी दी जाएगी। लीक्स की मानें तो Lava Blaze AMOLED 2 मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

Vivo V60

लॉन्च डेट – 12 अगस्त

वीवो वी60 5जी फोन 40 हजार रुपये तक की रेंज में इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Vivo V60 के बैक पैनल पर 50MP IMX766 OIS सेंसर + 50MP Telephoto लेंस ​दिया गया है वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह मोबाइल 3D quad-curved AMOLED स्क्रीन पर बना है।

POCO M7 Plus

लॉन्च डेट – 13 अगस्त

पोको एम7 प्लस बड़ी बैटरी वाला फोन है जो 13 अगस्त को 7000mAh बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। मोबाइल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। POCO M7 Plus 5G को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। बताते चलें कि यह 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा।

Tecno Spark GO 5G

लॉन्च डेट – 14 अगस्त

टेक्नो स्पार्क गो स्मार्टफोन को 14 अगस्त के दिन लॉन्च किए जाने की खबर है। यह सस्ता 5जी फोन होगा जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। फिलहाल ब्रांड की ओर से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक के अनुसार यह लो बजट मोबाइल तगड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे सेगमेंट का सबसे स्लीम फोन बताया जा रहा है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के ​लिए कंपनी अनाउंसमेंट या 14 अगस्त का इंतजार करना होगा।

The post आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-mobile-launch-this-week/feed/ 0
7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G 13 अगस्त को होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट हुई लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-5g-india-launch-date-13-august-specs-confirmed-flipkart-microsite-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-5g-india-launch-date-13-august-specs-confirmed-flipkart-microsite-live/#respond Thu, 07 Aug 2025 08:08:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179917 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

POCO ने अपने नए और पावरफुल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए बताया है कि इस स्मार्टफोन को POCO M7 Plus 5G नाम से भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह मोबाइल पावरफुल बैटरी, यूनिक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आने की जानकारी मिली है। ब्रांड […]

The post 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G 13 अगस्त को होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने अपने नए और पावरफुल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए बताया है कि इस स्मार्टफोन को POCO M7 Plus 5G नाम से भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह मोबाइल पावरफुल बैटरी, यूनिक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आने की जानकारी मिली है। ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट, बैटरी क्षमता और खास टेक्नोलॉजी को भी टीजर में दर्शा दिया है। आइए, आगे आपको इस आगामी फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

POCO M7 Plus 5G को लेकर Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट में देखा जा सकता है कि यह भारत में 13 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने इस मोबाइल को “More Power to You” टैगलाइन के साथ टीज किया है। फोन की माइक्रोसाइट में यह भी साफ हो गया है कि यह सेगमेंट का सबसे पावरफुल बैटरी वाला और स्लिम डिजाइन से लैस डिवाइस बन सकता है।

POCO M7 Plus 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होने वाली है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। जो सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यही नहीं, इसे सेगमेंट के सबसे स्लिम 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के रूप में टीज किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी 144 घंटे तक ऑफलाइन म्यूजिक प्ले कर सकती है, इसमें 27 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 12 घंटे तक नेविगेशन और 24 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप मिल सकता है। इतना ही नहीं आगामी POCO M7 Plus में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी होगी। जिससे अन्य हैंडसेट को चार्ज किया जा सकेगा।

डिजाइन की बात करें तो Flipkart पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, POCO M7 Plus 5G में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन का बैक पैनल यूनिक टेक्सचर डिजाइन में सामने आया है। आप इसकी तस्वीर में देख सकते हैं कि बैक पैनल पर नीली, लाल और पिले रंग की फ्रेम नजर आती है जिससे भी यह अलग लुक दे रहा है। दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद होंगे। इसके अलावा फोन में कर्व कॉर्नर और फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार POCO M7 Plus 5G को 15,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में यह फोन बजट सेगमेंट में पावरफुल विकल्प बन सकता है। हालांकि, लॉन्च के समय यह देखना दिलचस्प होगा कि फोन के अलग अलग वैरियंट की कीमत क्या होती है। इस नए मोबाइल से ब्रांड लावा, इंफिनिक्स, ओप्पो, वीवो, रियलमी जैसे कुछ ब्रांड्स के साथ मुकाबला करेगा। डिवाइस को कम कीमत में लाने की ब्रांड की स्ट्रैटेजी उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी वाले फोन खोज रहे हैं।

पूर्व में आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO M7 Plus 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो मिड-रेंज में अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है। डिस्प्ले के मामले में 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन हो सकती है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जिसमें यूनिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और 7000एमएएच की बैटरी मात्र 15,000 रुपये से कम में मिल जाए तो POCO M7 Plus के लिए रुकना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। हालांकि फोन की ज्यादा खासियतें सामने नहीं आई हैं लेकिन 7000mAh बैटरी और सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी इसे सेगमेंट में अलग पहचान दे सकती हैं, वहीं प्रोसेसर अभी कंफर्म नहीं हुआ और कैमरा सेटअप कैसे काम करेगा यह फोन आने के बाद ही पता चल सकेगा। यह फोन उन ग्राहकों के लिए मार्केट में जगह बना सकता है, जो कम प्राइस में बड़ी बैटरी से लंबा बैकअप चाहते हैं। वहीं यह देखने वाली बात होगी कि ब्रांड द्वारा फोन के कितने वैरियंट लॉन्च किए जाते हैं और इनकी कीमत कितनी रह सकती है। अगर आपको भी इस फोन का इंतजार है तो हम 13 अगस्त को एक नए लॉन्च पोस्ट के साथ आपको इसकी फुल डिटेल देंगे।

The post 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन POCO M7 Plus 5G 13 अगस्त को होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-5g-india-launch-date-13-august-specs-confirmed-flipkart-microsite-live/feed/ 0
Exclusive: 13 अगस्त को लॉन्च हो रहा है POCO M7 Plus, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-could-launch-on-13-august-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-could-launch-on-13-august-in-india/#respond Mon, 04 Aug 2025 09:31:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179653 यह फोन POCO M7 Plus होगा जिसे कंपनी 13 अगस्त को भारत में लॉन्च करने वाली है।

The post Exclusive: 13 अगस्त को लॉन्च हो रहा है POCO M7 Plus, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि Xiaomi भारतीय बाजार में अपना नया फोन Redmi 15 5G लॉन्च करने वाली है। परंतु इस लॉन्च से पहले ही शाओमी सब-ब्रांड POCO ने भी अपने नए फोन की घोषणा कर दी है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर टीजर शेयर किया है कि जल्द ही नया फोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसमें फोन का नाम और लॉन्च डेट नहीं बताई गई है लेकिन 91मोबाइल्स को इससे संबंधित एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। इंडस्ट्री सोर्स से मिली खबर के अनुसार यह फोन POCO M7 Plus होगा जिसे कंपनी 13 अगस्त को भारत में लॉन्च करने वाली है।

POCO M7 Plus लॉन्च डिटेल

आज पोको का एक फोन फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर लाइव हो गया है जहां मोबाइल की फोटो और कुछ जानकारियां दी गई हैं। इस माइक्रोसाइट पर शेयर की गई फोटो में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक फोन को हाथ में लेकर एक्शन में हैं। वहीं बड़े अक्षरों में ‘पावर फोर ऑल’ लिखा गया है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह एक बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। वहीं इसी पेज पर नीचे में फोन की बैटरी, गेमिंग और स्लिम डिजाइन को भी कोट किया गया है। हालांकि स्पेसिफिकेशन नहीं दिए गए हैं लेकिन फोटो में डुअल कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है।

परंतु इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन रेडमी 15 का रिब्रांडेड वर्जन होगा और इसे 15 हजार से कम के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पोको एम7 प्लस में आपको 7,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

POCO M7 Plus स्पेसिफिकेशन

हालांकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन अब तक नहीं आए हैं लेकिन जैसा कि हमने बताया, यह फोन रेडमी 15 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। ऐसे में उस फोन के कुछ लीक्स उपलब्ध हैं और उसी के आधार पर आगे की जानकारी दी गई है।

POCO M7 Plus को कंपनी Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। यह मिड बजट सेगमेंट में एक अच्छा प्रोसेसर माना जाता है जो बेहतर गेमिंग और रोजाना के कामों को आसानी से हैंडल करने में सक्षम है।

Redmi 15 5G

इसके साथ ही फोन में 6.9-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है और कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट का उपयोग कर सकती है। फोन में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है और इसका मेन कैमरा 50एमपी का हो सकता है। फ्रंट में 8एमपी सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में 7,000एमएएच बैटरी के साथ 33वॉट की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

The post Exclusive: 13 अगस्त को लॉन्च हो रहा है POCO M7 Plus, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m7-plus-could-launch-on-13-august-in-india/feed/ 0