POCO X3 GT | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:46:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO लवर्स को झटका, इंडिया में लॉन्च नहीं होगा ये दमदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-will-not-launch-in-india-company-confirms/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-will-not-launch-in-india-company-confirms/#respond Thu, 29 Jul 2021 06:18:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63723 POCO ने हाल ही में इंडियन मार्केट में पोको एफ3 जीटी स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

The post POCO लवर्स को झटका, इंडिया में लॉन्च नहीं होगा ये दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO X3 GT को बुधवार को वैश्विक स्तर पर Redmi Note 10 Pro 5G के रीब्रांडेड के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इस फोन को दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका सहित कई बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि फोन लॉन्च के बाद, भारत में POCO के प्रशंसक जानना चाहते थे कि POCO X3 GT देश में कब लॉन्च होगा। दुर्भाग्य से उनके लिए एक बुरी खबर है क्योंकि POCO X3 GT भारत में लॉन्च नहीं होगा और यह बात POCO इंडिया के कंट्री डायरेक्टर अनुज शर्मा ने बताई है आता। यह जानने के लिए पढ़ें कि भारत में POCO X3 GT क्यों लॉन्च नहीं होगा।

कंपनी ने किया कन्फर्म

अनुज शर्मा ने POCO X3 GT इंडिया लॉन्च पर एक अपडेट ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ब्रांड भारत में पहले से ही POCO X3 Pro और POCO F3 GT मौजूद हैं। ऐसे में कंपनी को POCO X3 GT लाने और पोर्टफोलियो में भ्रम की स्थिति पैदा करने की जरूरत महसूस नहीं कर रही है।

शर्मा का कहना है कि ब्रांड की “भविष्य के लिए बड़ी योजनाएं हैं, लेकिन POCO X3 GT उनका हिस्सा नहीं है।” यह काफी हद तक पुष्टि करता है कि POCO X3 GT भारत में लॉन्च नहीं होगा। फोन को POCO F3 GT के कम पावरफुल वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।

Poco X3 GT फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

पोको एक्स3 जीटी को 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है। यह पोको फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 12.5 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 1100 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5G के साथ-साथ 4G VoLTE भी सपोर्ट करता है तथा आईआर ब्लास्टर व बेसिक कनेक्टिविट फीचर्स हैं। यह भी पढ़ें : Infinix का सस्ता स्मार्टफोन Smart 5A इस दिन होगा लॉन्च, Jio यूजर्स को मिलेगा बंपर डिस्काउंट

poco x3 gt launched as rebranded Redmi Note 10 Pro 5G phone know specs price sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Poco X3 GT ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह पोको फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Poco X3 GT में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी है। यह भी पढ़ें : Nokia T20 टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत और खूबियां

The post POCO लवर्स को झटका, इंडिया में लॉन्च नहीं होगा ये दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-will-not-launch-in-india-company-confirms/feed/ 0
8GB RAM, 64MP कैमरा और 67W Fast Charging Support के साथ 5,000mAh बैटरी वाला Poco X3 GT लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launched-as-rebranded-redmi-note-10-pro-5g-phone-know-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launched-as-rebranded-redmi-note-10-pro-5g-phone-know-specs-price-sale-offer/#respond Wed, 28 Jul 2021 15:36:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63707 Poco X3 GT स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Note 10 Pro 5G Phone का रिब्रांडिड वर्ज़न है

The post 8GB RAM, 64MP कैमरा और 67W Fast Charging Support के साथ 5,000mAh बैटरी वाला Poco X3 GT लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Poco F3 GT लॉन्च किया है जिसने 26,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। यह पोको फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिसप्ले, MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट, 64MP कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,065mAh की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में अपने पावरफुल फोन के बाद आज इंटरनेशनल मार्केट में भी पोको ने नया व दमदार मोबाइल फोन Poco X3 GT लॉन्च कर दिया है।

Poco X3 GT को कंपनी की ओर से मलेशिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट्स में एंट्री ले सकता है। पोको एक्स3 जीटी चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Note 10 Pro 5G Phone का रिब्रांडिड वर्ज़न है जो 8GB RAM, MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट और 67W fast charging support के साथ 5,000mAh battery सपोर्ट करता है। उम्मीद कर सकते है कि पोको आने वाले दिनों में यह फोन शायद भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दे।

poco x3 gt launched as rebranded Redmi Note 10 Pro 5G phone know specs price sale offer

Poco X3 GT price

मलेशिया में पोको एक्स3 जीबी को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ ही 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट को RM 1199 तथा 8GB + 256GB वेरिएंट को RM 1399 में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 21,000 रुपये और 24,500 रुपये के करीब है। मलेशिया में पोको एक्स3 जीटी Stargaze Black, Wave Blue और Cloud White कलर में लॉन्च हुआ है।

Poco X3 GT फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

पोको एक्स3 जीटी को 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है। यह पोको फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 12.5 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 1100 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5G के साथ-साथ 4G VoLTE भी सपोर्ट करता है तथा आईआर ब्लास्टर व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

poco x3 gt launched as rebranded Redmi Note 10 Pro 5G phone know specs price sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Poco X3 GT ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह पोको फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Poco X3 GT में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 8GB RAM, 64MP कैमरा और 67W Fast Charging Support के साथ 5,000mAh बैटरी वाला Poco X3 GT लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launched-as-rebranded-redmi-note-10-pro-5g-phone-know-specs-price-sale-offer/feed/ 0
64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा POCO X3 GT, 28 जुलाई को होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-specs-revealed-before-launch-28-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-specs-revealed-before-launch-28-july/#respond Mon, 26 Jul 2021 06:32:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63467 पोको एक्स3 जीटी में Mediatek Dimensity 1100 चिपसेट दिए जाने की बात भी सामने आ गई है।

The post 64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा POCO X3 GT, 28 जुलाई को होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया 5G फोन Poco F3 GT लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 26,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर मार्केट में उतारा गया है जो 120Hz AMOLED डिसप्ले, 64MP Camera और Mediatek Dimensity 1200 के साथ ही 5,065mAh बैटरी सपोर्ट करता है। भारत में पोको एफ3 जीटी उतारे जाने के बाद यह यह कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में भी नया फोन POCO X3 GT लेकर आ रही है। यह फोन 28 जुलाई को मलेशिया में लॉन्च होने वाला है लेकिन मार्केट में आने से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है।

POCO X3 GT के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि पोको एक्स3 जीटी को भी पोको एफ3 जीटी की ही तरह 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं साथ ही पोको ने यह भी साफ कर दिया है कि ब्रांड के इस आगामी मोबाइल फोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए पोको एक्स3 जीटी में Mediatek Dimensity 1100 चिपसेट और 64MP ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आ गई है।

POCO F3 GT

भारत में लॉन्च हुए पोको एफ3 जीटी की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैप्लिंग रेट 480Hz है। Poco F3 GT 5G में MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ स्मार्टफोन में कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इस कूलिंग सिस्टम में 8 ग्रेफाइट लेयर्स और एक वाइट ग्राफीन लेयर भी है। इस सेटअप के साथ Poco का दावा है कि यह सबसे बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। इसी के साथ डिवाइस में गेमिंग ट्रिगर्स भी दिए जाएंगे, जिससे गेमिंग के दौरान खेलने वाले यूजर्स की गेमिंग परफॉरमेंस में अच्छा होगा।

POCO X3 GT Specs Revealed before Launch 26 july

इस फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एंबिएंट लाइट दी गई है। वहीं, वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पोको के इस फोन में 5,065mAh की दमदार बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को 50 प्रतिशत तक महज 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

POCO F3 GT का प्राइस और सेल

Poco F3 GT को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के सबसे छोटे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए है। इसी तरह पोको एफ3 जीबी के 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपए की कीमत पर बाजार में उतार गया है तथा फोन के टॉप वेरिएंट में 8GB रैम व 256GB स्टोरेज दी गई है तथा इसकी कीमत 30,999 रुपए है। यह फोन आज से फ्लिपकार्ट पर प्रीडेटर ब्लैक और गनमेटल सिल्वर कलर में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है।

The post 64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा POCO X3 GT, 28 जुलाई को होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-specs-revealed-before-launch-28-july/feed/ 0
POCO F3 GT के बाद धमाल मचाने आ रहा पोको X3 GT, लॉन्चिंग से पहले देखें टॉप 5 फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launch-date-price-specifications-top-5-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launch-date-price-specifications-top-5-features/#respond Sat, 24 Jul 2021 08:30:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63404 Poco X3 GT Launch Date Price Specifications top 5 fetures

The post POCO F3 GT के बाद धमाल मचाने आ रहा पोको X3 GT, लॉन्चिंग से पहले देखें टॉप 5 फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत समेत दुनिया के कई देशों के स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पहचान बनाने वाली पॉपुलर कंपनी Poco ने शुक्रवार को अपने नए फोन Poco F3 GT को इंडिया में लॉन्च किया कर दिया है। इस गेमिंग स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी अगले हफ्ते एशियन मार्केट में एक और पावरफुल स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिसका नाम Poco X3 GT है। इस फोन की लॉन्चिंग 28 जुलाई को मलयेशिया में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, उससे पहले हम आपको इस फोन के टॉप 5 फीचर्स की जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि पोको एक्स3 हायर मिड रेंज प्राइस के साथ आने वाला है।

POCO X3 GT लॉन्च

खबर ये भी चल रही है कि पोको एक्स3 जीटी देखने में रेडमी नोट 10 सीरीज के धांसू स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro 5G जैसा होगा। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। आइए आगे जानते हैं इस फोन के टॉप 5 फीचर्स के बारे में सबकुछ।

poco-x3-gt

POCO X3 GT के टॉप 5 फीचर्स (संभावित)

  1. Poco X3 GT की संभावित खूबियों की बात करें तो इस फोन में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले हो सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  2. इसके अलावा HDR10 सपोर्ट वाले इस फोन का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल्स होगा। Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड इस फोन में MediaTek Dimensity 1100 5G प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
  3. पोको एक्स3 जीटी को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा।
  4. इसमें 5000 mAh की बैटरी होगी, जिसे फुल चार्ज होने में महज 42 मिनट लगेंगे। इसके अलावा फोन Android 11 बेस्ड MIUI 12.5 पर कार्य करेगा।
  5. पोको एक्स3 जीटी में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 MP का होगा।

The post POCO F3 GT के बाद धमाल मचाने आ रहा पोको X3 GT, लॉन्चिंग से पहले देखें टॉप 5 फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launch-date-price-specifications-top-5-features/feed/ 0
POCO X3 GT होगा Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांड, यहां जानें कैमरे से लेकर परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-renders-reveal-a-design-like-redmi-note-10-pro-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-renders-reveal-a-design-like-redmi-note-10-pro-5g/#respond Thu, 22 Jul 2021 12:00:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63262 POCO X3 GT के डिजाइन की बात करें तो यह Redmi Note 10 Pro 5G की तरह होगा। ऐसे में पोको अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी रेडमी के स्मार्टफोन की तरह हो सकती है।

The post POCO X3 GT होगा Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांड, यहां जानें कैमरे से लेकर परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO 28 जुलाई को अपनी X3 सीरीज़ का नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पोको का यह स्मार्टफ़ोन Poco X3 GT नाम से पेश किया जाएगा। पोको इससे पहले मार्केट में दो स्मार्टफोन POCO X3 और POCO X3 Pro को मार्केट में लॉन्च कर चुका है। पोको के इस स्मार्टफोन का रेंडर देखने से पता चलता है कि यह फोन चीन में लॉन्च किए Redmi Note 10 Pro 5G की तरह डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी ने इस फ़ोन मई महीने में पेश किया था। पोको के इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले 91mobiles अपकमिंग POCO X3 GT स्मार्टफोन के रेंडर शेयर कर रहा है। इन रेंडर से पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन POCO X3 GT का पूरा डिजाइन सामने आता है, जिससे पता चलता है कि यह Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन होगा।

POCO X3 GT का डिजाइन

poco-x3-gt-image-1-999x420

POCO X3 GT के डिजाइन की बात करें तो यह Redmi Note 10 Pro 5G की तरह होगा। इस फोन की डिस्प्ले के ऊपर सेंटर में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में पतली बैजल देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जिसमें तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया जाएगा। पोको का यह फोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन के दाएं फ्रेम में वॉल्यूम और पावर बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन के दाएं कॉर्नर में  POCO की ब्रांडिंग दी जाएगी।

POCO X3 GT स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

poco-x3-gt-image-2-722x420

POCO X3 GT स्मार्टफोन को Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन कहा जा रहा है। ऐसे में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स रेडमी के फोन की तरह होंगी। रेडमी के फोन में 6.6-इंट FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1100 है। रेडमी के इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus सपोर्ट के साथ आती है। रेडमी की तरह पोको का यह फोन MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। पोको का अपकमिंग फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 कस्टम स्किन पर रन करेगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई कीमत, प्री-ऑर्डर पर मिलेंगे ये ऑफर्स

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 10 Pro 5G की तरह POCO X3 GT में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, VC लिक्विड कोल्ड कूलिंग और JBL का ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले भारत में OnePlus Nord हुआ डिस्कंटीन्यू

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus Nord vs Nord CE कौन-सा स्मार्टफोन है दमदार

The post POCO X3 GT होगा Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांड, यहां जानें कैमरे से लेकर परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-renders-reveal-a-design-like-redmi-note-10-pro-5g/feed/ 0
पावरफुल फीचर्स के साथ 28 जुलाई को आ रहा Poco X3 GT, इस स्मार्टफोन की खूबियां दीवाना बना लेंगी https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launch-on-28-july-rebranded-redmi-note-10-pro-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launch-on-28-july-rebranded-redmi-note-10-pro-5g/#respond Mon, 19 Jul 2021 09:48:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62990 पोको एक्स3 जीटी को अभी तक किसी देश में लॉन्च नहीं किया गया है।

The post पावरफुल फीचर्स के साथ 28 जुलाई को आ रहा Poco X3 GT, इस स्मार्टफोन की खूबियां दीवाना बना लेंगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में काफी तेजी से आगे बढ़ रही रही स्मार्टफोन कंपनी Poco इस महीने 23 जुलाई को POCO F3 GT को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर कंपनी अपने GT ब्रांड के नए फोन POCO X3 GT को ( Poco X3 GT Launch) मलेशिया में पेश करने के लिए तैयार है। फोन 28 जुलाई को पेश किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले ही पोको एक्स3 जीटी की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन डीटेल्स लीक हो गई हैं। पोको एक्स3 जीटी के बारे में खबर चल रही है कि यह Redmi Note 10 Pro 5G के चाइना वेरिएंट का रिब्रांडेड वर्जन होगा।

POCO X3 GT की लॉन्च डेट

दरअसल, Poco मलेशिया में X3 GT लॉन्च करने की तैयारी में है। नए पोको स्मार्टफोन के 28 जुलाई को देश में डेब्यू करने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने फिलहाल किसी स्पेक्स या फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी और 4GB RAM वाला यह पावरफुल POCO Phone सिर्फ 10,499 रुपये में हुआ लॉन्च, साथ में है 48MP कैमरा

poco-x3-gt

Redmi Note 10 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 10 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल और मैक्सिमम ब्राइटनेस 450nits है। रेडमी के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्श दिया गया है।

xiaomi-redmi-note-10-pro-6gb-ram-128gb-storage-variant-price-hike-in-india-by-rs-500

रेडमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन ग्राफिक्स के लिए ARM G77 MC9 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM,और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। रेडमी का लेटेस्ट Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord 2 से लेकर Poco F3 GT जैसे 4 धांसू स्मार्टफ़ोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

samsung-galaxy-m32-smartphone-launched-in-india-price-specs-sale-offer

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफ़ोन को मैजिक ग्रीन, स्टार यार्न और मून सोल कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दिया गया है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रेडमी के इस फोन में USB Type-C चार्जिंग, IR ब्लास्टर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के इस स्मार्टफोन में डुअल Sim, 5G, 4G, 2.4/5GHz WiFi, WiFi 6, 802.11a/b/g, Bluetooth 5.2, NFC 3.0, और GPS, A-GPS, Beidou, Galileo, GLONASS, और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।

The post पावरफुल फीचर्स के साथ 28 जुलाई को आ रहा Poco X3 GT, इस स्मार्टफोन की खूबियां दीवाना बना लेंगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-launch-on-28-july-rebranded-redmi-note-10-pro-5g/feed/ 0
लॉन्च से पहले POCO X3 GT हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द करेगा ‘सुपर’ एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-listed-on-indonesia-telecom-certification-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-listed-on-indonesia-telecom-certification-launch-soon/#respond Fri, 11 Jun 2021 03:18:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60652 POCO X3 GT को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि फोन Redmi Note 10 Pro 5G (चीनी वेरिएंट) के का रिब्रांडेड होगा।

The post लॉन्च से पहले POCO X3 GT हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द करेगा ‘सुपर’ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते POCO X3 GT के अस्तित्व की पुष्टि हुई गई थी क्योंकि MIUI कैमरा ऐप कोड में मॉनीकर को देखा गया था। वहीं, अब, पहली बार किसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट द्वारा POCO X3 GT मॉनीकर की पुष्टि की गई है। हैंडसेट को इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन पर नाम के साथ स्पॉट किया गया है। इसका मतलब है कि हम X3 GT लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं हैं। स्मार्टफोन ने हाल ही में टीकेडीएन पर भी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके अलावा खबर इस बात की भी है कि इस फोन POCO X3 GT को इंडिया में Xiaomi Redmi Note 10 Pro 5G के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा।

POCO X3 GT

इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन विशेष रूप से POCO X3 GT मॉनीकर का खुलासा करता है और हमें यह भी बताता है कि हैंडसेट का मॉडल नंबर 21061110AG होगा। इसी डिवाइस को पहले TKDN पर भी देखा गया था, लेकिन उस समय नाम की जानकारी नहीं थी और इसे Xiaomi डिवाइस के रूप में लिस्ट किया गया था। इसके अलावा हाल ही में सामने आई लीक में अंदेशा जताया गया है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro 5G का ही रिब्रांडिड वर्ज़न होगा जिसे भारतीय बाजार में लाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सस्ता Poco M3 Pro 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

Redmi Note 10 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 10 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल और मैक्सिमम ब्राइटनेस 450nits है। रेडमी के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्श दिया गया है।

इसके अलावा स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1100 SoC मौजूद है। इस फोन ग्राफिक्स के लिए ARM G77 MC9 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM,और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। रेडमी का लेटेस्ट Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है।

xiaomi redmi note 10 pro 6gb ram 128gb storage variant price hike in india by rs 500

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफ़ोन को मैजिक ग्रीन, स्टार यार्न और मून सोल कलर वेरिएंट्स में लाया गया था। इसे भी पढ़ें: 13,999 रुपये में कौन-सा 5जी फोन है बेस्ट, Realme 8 5G या फिर POCO M3 Pro 5G

Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दिया गया है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रेडमी के इस फोन में USB Type-C चार्जिंग, IR ब्लास्टर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के इस स्मार्टफोन में डुअल Sim, 5G, 4G, 2.4/5GHz WiFi, WiFi 6, 802.11a/b/g, Bluetooth 5.2, NFC 3.0, और GPS, A-GPS, Beidou, Galileo, GLONASS, और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।

The post लॉन्च से पहले POCO X3 GT हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द करेगा ‘सुपर’ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x3-gt-listed-on-indonesia-telecom-certification-launch-soon/feed/ 0
Xiaomi का Redmi Note 10 Pro 5G फोन इंडिया में POCO X3 GT नाम के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-pro-chinese-variant-rumoured-to-launch-in-india-as-poco-x3-gt/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-pro-chinese-variant-rumoured-to-launch-in-india-as-poco-x3-gt/#respond Sun, 30 May 2021 11:30:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59835 Redmi Note 10 Pro 5G इंडिया में POCO X3 GT नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

The post Xiaomi का Redmi Note 10 Pro 5G फोन इंडिया में POCO X3 GT नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने हाल ही में अपनी होम मार्केट चीन में ‘रेडमी नोट 10’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत Redmi Note 10 5G और Redmi Note 10 Pro 5G फोन लॉन्च किए गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि चाइना में लॉन्च हुआ यह रेडमी नोट 10 प्रो 5जी फोन इंडियन मार्केट में भी एंट्री लेगा। लेकिन रोचक बात यह है कि इस फोन का नाम भारत में Xiaomi Redmi Note 10 Pro 5G नहीं होगा बल्कि इंडिया में स्मार्टफोन को POCO X3 GT नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

POCO X3 GT से जुड़ी यह बड़ी खबर लीक के जरिये सामने आई है जिसे टिपस्टर Kacper Skrzypek ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। लीक में शाओमी के आधिकारिक सपोर्ट पेज का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है जिसमें ‘पोको एक्स3 जीटी’ का नाम मौजूद है। इस ट्वीट ने यह बात तो पुख्ता कर दी है कि POCO X3 GT नाम का मोबाइल फोन टेक मार्केट में लॉन्च होगा। वहीं लीक में अंदेशा जताया गया है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro 5G का ही रिब्रांडिड वर्ज़न होगा जिसे भारतीय बाजार में लाया जाएगा।

Redmi Note 10 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 10 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल और मैक्सिमम ब्राइटनेस 450nits है। रेडमी के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्श दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus का सरप्राइज तैयार, 10 जून लॉन्च होगा ताकतवर Nord N200 5G

रेडमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1100 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन ग्राफिक्स के लिए ARM G77 MC9 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM,और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। रेडमी का लेटेस्ट Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है।

Xiaomi Redmi Note 10 Pro Chinese Variant Rumoured to Launch in India as POCO X3 GT

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफ़ोन को मैजिक ग्रीन, स्टार यार्न और मून सोल कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 5G का रास्ता हुआ साफ, Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL को मिला स्पेक्ट्रम

Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दिया गया है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रेडमी के इस फोन में USB Type-C चार्जिंग, IR ब्लास्टर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के इस स्मार्टफोन में डुअल Sim, 5G, 4G, 2.4/5GHz WiFi, WiFi 6, 802.11a/b/g, Bluetooth 5.2, NFC 3.0, और GPS, A-GPS, Beidou, Galileo, GLONASS, और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।

The post Xiaomi का Redmi Note 10 Pro 5G फोन इंडिया में POCO X3 GT नाम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-10-pro-chinese-variant-rumoured-to-launch-in-india-as-poco-x3-gt/feed/ 0