POCO X4 GT | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 06:39:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 67W चार्जिंग और 5,080mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Poco X4 GT, मिलेगा 64MP कैमरा और 8GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/67w-charging-5080mah-battery-phone-poco-x4-gt-launched-with-64mp-camera-8gb-ram-dimensity-8100/ https://www.91mobiles.com/hindi/67w-charging-5080mah-battery-phone-poco-x4-gt-launched-with-64mp-camera-8gb-ram-dimensity-8100/#respond Fri, 24 Jun 2022 08:07:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83004 POCO F4 5G फोन लॉन्च करने के साथ ही एक और नया मोबाइल Poco X4 GT भी ग्लोबली पेश कर दिया है।

The post 67W चार्जिंग और 5,080mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Poco X4 GT, मिलेगा 64MP कैमरा और 8GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने कल ही इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन POCO F4 5G लॉन्च किया है। 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट वाला यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 27,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडिया में पोको एफ4 5जी फोन लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने एक और नया मोबाइल Poco X4 GT भी ग्लोबली पेश कर दिया है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ आया है जो अटरेक्टिव लुक के साथ ही शानदार फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

Poco X4 GT की स्पेसिफिकेशन्स

पोको एक्स4 जीटी स्मार्टफोन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Poco X4 GT डॉल्बी विज़न तकनीक से भी लैस है तथा इस मोबाइल फोन का डायमेंशन 163.6×74.3×8.8एमएम और वज़न 200ग्राम है।

67W charging 5080mAh battery phone Poco X4 GT launched with 64MP camera 8GB RAM Dimensity 8100

Poco X4 GT को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.85गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो मीडियाटेक डिमेनसिटी 8100 चिपसेट पर रन करता है। यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एक्स4 जीटी में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

67W charging 5080mAh battery phone Poco X4 GT launched with 64MP camera 8GB RAM Dimensity 8100

Poco X4 GT आईपी53 सर्टिफाइड किया गया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं गेमिंग व चार्जिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसे VC liquid cooling टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए यह पोको मोबाइल फोन 5,080एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

Poco X4 GT का प्राइस

पोको एक्स4 जीटी स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह मोबाइल फोन टेक मंच पर दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन के बेस मॉडल में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 379 यूरो यानी भारतीय करंसी अनुसार 31,200 रुपये के करीब है। इसी तरह Poco X4 GT 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 429 यूरो में लॉन्च हुआ है तथा यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 35,300 रुपये के करीब है। टेक मंच पर पोको एक्स4 जीटी ने Blue, Black और Silver कलर में एंट्री ली है।

The post 67W चार्जिंग और 5,080mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Poco X4 GT, मिलेगा 64MP कैमरा और 8GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/67w-charging-5080mah-battery-phone-poco-x4-gt-launched-with-64mp-camera-8gb-ram-dimensity-8100/feed/ 0
POCO X4 GT की मीडियाटेक Dimensity 8100 और 67W फास्ट चार्ज के साथ होगी एंट्री, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/poco-upcoming-smartphone-poco-x4-gt-specification-and-features-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-upcoming-smartphone-poco-x4-gt-specification-and-features-leaked/#respond Thu, 19 May 2022 08:07:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80710 Upcoming POCO X4 GT स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

The post POCO X4 GT की मीडियाटेक Dimensity 8100 और 67W फास्ट चार्ज के साथ होगी एंट्री, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO X4 GT स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। पोको का यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस की लिस्टिंग में मॉडल नंबर 22041216G के साथ स्पॉट किया गया है। POCO के अपकमिंग स्मार्टफोन पोको एक्स4 जीटी के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन का ट्वीक वर्जन होगा। रेडमी का यह फोन 24 मई को लॉन्च होना है। POCO X4 GT स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर अटकलें है कि यह फोन अगले महीने तक ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। पोको के अपकमिंग फोन को लेकर काफी जानकारी अब तक सामने आ चुकी है।

POCO X4 GT जल्द होगा लॉन्च

IMEI के डेटाबेस पर पोको का अपकमिंग Poco X4 GT स्मार्टफोन स्मार्टफोन मॉडल नंबर 22041216G के साथ स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग सबसे पहले Xiaomiui ने शेयर की है। खबरों की माने तो कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ POCO X4 GT+ स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च कर सकती है।

POCO X4 GT प्रोडक्शन हुआ शुरू


टिपस्टर मुकुल शर्मा का कहना है कि POCO X4 GT स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। पोको के इस फोन का प्रोडक्शन यूरेशियन और एशियन देशों के लिए हो रहा है। इससे पता चलता है कि पोको का यह फोन जल्द ही यूरोप और एशिया में लॉन्च किया जा सकता है।

POCO X4 GT स्पेसिफिफिकेशन्स

टिपस्टर योगेश बरार ने POCO X4 GT स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स (रूमर) शेयर किए हैं। योगेश बरार के मुताबिक पोको के अपकमिंग फोन में 6.6-इंच का LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48-का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

POCO X4 GT स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को 6 GB / 8 GB की रैम और 128 GB / 256 GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। पोको का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च

POCO X4 GT स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। पोको का यह फोन X-एक्सिस लीनियर मोटर, NFC, और JBL ऑडियो (डुअल स्टीरियो स्पीकर) के साथ पेश किया जाएगा। पोको के इस फोन में साइड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

The post POCO X4 GT की मीडियाटेक Dimensity 8100 और 67W फास्ट चार्ज के साथ होगी एंट्री, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-upcoming-smartphone-poco-x4-gt-specification-and-features-leaked/feed/ 0
POCO X4, POCO X4 NFC, POCO X4 Pro, और POCO X4 GT स्मार्टफ़ोन इस दिन होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x4-poco-x4-nfc-poco-x4-pro-and-poco-x4-gt-smartphones-launch-time-line-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x4-poco-x4-nfc-poco-x4-pro-and-poco-x4-gt-smartphones-launch-time-line-leaked/#respond Thu, 25 Nov 2021 10:40:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70936 Poco X4 सीरीज के चार स्मार्टफोन POCO X4, POCO X4 NFC, POCO X4 GT, और POCO X4 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post POCO X4, POCO X4 NFC, POCO X4 Pro, और POCO X4 GT स्मार्टफ़ोन इस दिन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi का सब-ब्रांड पोको इन दिनों POCO X4 series पर काम कर रहा है। इससे पहले कथित POCO X4 और POCO X4 NFC स्मार्टफोन मॉडल नंबर 2201116PI और 2201116PG के साथ IMEI के डेटाबेस पर स्पॉट किए गए थे। अब 91mobiles ने टिपस्टर मुकुल शर्मा के साथ मिलकर POCO X4 series के लॉन्च टाइम लाइन को शेयर किया है। पोको के अपकमिंग सीरीज़ के चार स्मार्टफोन POCO X4, POCO X4 NFC, POCO X4 GT, और POCO X4 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं।

POCO X4 series लॉन्च टाइमलाइन

POCO X4 NFC स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। पोको के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फ़िलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड POCO X4 स्मार्टफोन के बारे बताया जा रहा है कि भारत में यह फोन 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। पोको इन दिनों यूरोप में POCO X4 NFC स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है।

POCO X4 GT एक और X-सीरीज फोन पर कंपनी काम कर रही है। पोको का यह स्मार्टफोन केवल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा का कहना है कि इस स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ POCO X4 Pro स्मार्टफ़ोन को ऑफिशियल होने में अभी कुछ और समय है। अब तक की जानकारी के मुताबिक़ पोको भारत में फ़िलहाल POCO X4 और X4 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

POCO X3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

POCO X3 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। पोको के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। पोको के इस फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, IR Blaster, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में ‘liquid cool plus’ टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन में 5,160mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 7 SE के लॉन्च से ठीक पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

पोको के इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 860 SoC के साथ 8GB की रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। पोको का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। Poco X3 Pro स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार

The post POCO X4, POCO X4 NFC, POCO X4 Pro, और POCO X4 GT स्मार्टफ़ोन इस दिन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x4-poco-x4-nfc-poco-x4-pro-and-poco-x4-gt-smartphones-launch-time-line-leaked/feed/ 0