POCO X8 Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 11 Sep 2026 05:30:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ शुरू! सिंगल चार्ज में मिलेगा 3 दिन का बैकअप https://www.91mobiles.com/hindi/10000-mah-battery-5g-poco-x8-power-sale-in-india-with-rs-3000-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-mah-battery-5g-poco-x8-power-sale-in-india-with-rs-3000-discount/#respond Fri, 11 Sep 2026 05:30:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203939 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

10000mAh Battery वाला फोन POCO X8 Power 5G आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। अगर आप कोई ऐसा मोबाइल खरीदना चाहते हैं जो एक बार फुल चार्ज करने के बाद पूरा दिन आराम से निकाल दे, तो यह 5जी फोन कंसीडर किया जा सकता है। पहली ही सेल में कंपनी […]

The post 10000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ शुरू! सिंगल चार्ज में मिलेगा 3 दिन का बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

10000mAh Battery वाला फोन POCO X8 Power 5G आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। अगर आप कोई ऐसा मोबाइल खरीदना चाहते हैं जो एक बार फुल चार्ज करने के बाद पूरा दिन आराम से निकाल दे, तो यह 5जी फोन कंसीडर किया जा सकता है। पहली ही सेल में कंपनी पोको एक्स8 पावर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट पाने का मौका भी दे रही है। इस बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

POCO X8 Power 5G प्राइस

पोको एक्स8 पावर 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 35,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है और इसे 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस नए 5जी फोन को Black और Yellow कलर में लाया गया है।

10000-mah-battery-phone-poco-x8-power-india-launch-date-4-september

POCO X8 Power 5G ऑफर

इस 10000mAh बैटरी वाले 5जी फोन पर कंपनी सीधे 3000 रुपये का डिस्कांउट ऑफर लेकर आई है। इस छूट के बाद पोको एक्स8 पावर 5जी के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 256जीबी मेमोरी वाला फोन 35,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। स्कीम में 128GB के रेट पर ही 256GB मेमोरी वाला 5जी फोन मिल जाएगा।

POCO X8 Power 5G फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। ग्राहकों को 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा जिसके साथ 1000 रुपये का बैंक ऑफर भी पाया जा सकेगा। इस 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने या फिर ​डील की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

POCO X8 Power स्पेसिफिकेशन्स

पोको एक्स8 पावर 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। यह मोबाइल 10000mAh Battery सपोर्ट करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 20 घंटे, 45 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर पा चुकी है। पोको का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन तकरीबन 3.5 दिन का बैकअप दे सकता है। यह फोन 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

POCO X8 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स में इसने 9,84,877 AnTuTu Score अचीव किया है। कंपनी इस मोबाइल में 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है।

पावर एक्स8 पावर 5जी फोन 2772 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फ्लैट AMOLED पैनल बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ ही Gorilla Victus 2 की लेयर मिलती है। स्मार्टफोन को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एक्स8 पावर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 6.0 के साथ ही IR Blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

The post 10000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ शुरू! सिंगल चार्ज में मिलेगा 3 दिन का बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-mah-battery-5g-poco-x8-power-sale-in-india-with-rs-3000-discount/feed/ 0