POCO X8 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 18 May 2026 13:43:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO M8, X8 Pro और X8 Pro Max हुए महंगे, 3,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8-x8-pro-max-price-hike-india-may-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8-x8-pro-max-price-hike-india-may-2026/#respond Mon, 18 May 2026 13:09:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196483 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

POCO ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसमें POCO M8, POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max को महंगा किया गया है। नई कीमतें Flipkart और अन्य प्लेटफार्म पर लागू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्राइस हाइक के पीछे मेमोरी कॉस्ट बढ़ना और स्टोरेज कंपोनेंट्स […]

The post POCO M8, X8 Pro और X8 Pro Max हुए महंगे, 3,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसमें POCO M8, POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max को महंगा किया गया है। नई कीमतें Flipkart और अन्य प्लेटफार्म पर लागू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्राइस हाइक के पीछे मेमोरी कॉस्ट बढ़ना और स्टोरेज कंपोनेंट्स की सप्लाई में कमी बड़ी वजह मानी जा रही है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

नई कीमतों के अनुसार POCO M8 का 6GB+128GB मॉडल 20,999 रुपये में मिलेगा। यह फोन लॉन्च के समय 18,999 रुपये की कीमत पर आया था, यानी अब तक इसकी कीमत 2,000 रुपये बढ़ चुकी है। वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 में बिक रहा है। जबकि इसकी लॉन्च कीमत 19,999 रुपये थी। इसके अलावा 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 से बढ़कर 24,999 रुपये हो गई है। यानी इस पर कुल 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

POCO X8 Pro की बात करें तो इसके 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये हो गई है। जबकि लॉन्च के समय यह 32,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट 37,999 रुपये में मिलेगा। जो पहले 35,999 रुपये में आया था। यानी दोनों मॉडल्स पर 2,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

सबसे प्रीमियम मॉडल POCO X8 Pro Max भी पहले से महंगा मिलेगा। इसका 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 42,999 से बढ़कर 44,999 रुपये का हो गया है। वहीं, 12GB रैम +512GB स्टोरेज वैरियंट 48,999 रुपये में मिलेगा। जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 46,999 रुपये थी। यानी इस सीरीज के दोनों मॉडल्स पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

माना जा रहा है कि लगातार बढ़ती मेमोरी कीमतों और स्टोरेज कंपोनेंट्स की सप्लाई में कमी की वजह से POCO ने भी अपने डिवाइस महंगे कर दिए हैं। यह पैटर्न कुछ महीनों से देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में realme, Motorola, OnePlus और Xiaomi जैसे कई प्रमुख ब्रांड्स ने भी फोंस की कीमतें बढ़ाई हैं।

नई कीमतों के बाद POCO M8 अब OnePlus Nord CE 6 Lite को टक्कर दे सकता है। जिसकी शुरुआती कीमत भी 20,999 रुपये है। हालांकि OnePlus फोन बेहतर बेंचमार्क स्कोर देने वाले प्रोसेसर के साथ आता है, लेकिन POCO M8 में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो बेहतर कलर्स, व्यूइंग एंगल और प्रीमियम डिजाइन एक्सपीरियंस दे सकता है। हालांकि आप अपनी ब्रांड की पसंद अनुसार विकल्प देख सकते हैं।

POCO X8 Pro Max की कीमत अब iQOO 15R के करीब आ चुकी है। दोनों स्मार्टफोंस हाई-परफॉरमेंस प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन POCO X8 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बड़ी बैटरी है। वहीं, POCO X8 Pro अपने फीचर्स के चलते अभी भी भारत में अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

कीमतें बढ़ने के बाद POCO के इन स्मार्टफोंस को ज्यादा कीमत देकर लेना होगा। हालांकि आप दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं। हम आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव आने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post POCO M8, X8 Pro और X8 Pro Max हुए महंगे, 3,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8-x8-pro-max-price-hike-india-may-2026/feed/ 0
9000mAh बैटरी वाले पावरफुल 5G फोन की सेल शुरू! Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G पर मिल रहे शानदार ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-5g-poco-x8-pro-5g-sale-india-9000mah-battery-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-5g-poco-x8-pro-5g-sale-india-9000mah-battery-offers/#respond Mon, 23 Mar 2026 06:41:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192676 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

17 मार्च को लॉन्च हुई Poco X8 सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इसमें Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं। जिनकी आज पहली सेल Flipkart पर शुरू हो चुकी है। कंपनी इन स्मार्टफोंस के साथ शानदार. लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट भी दे रही […]

The post 9000mAh बैटरी वाले पावरफुल 5G फोन की सेल शुरू! Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G पर मिल रहे शानदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

17 मार्च को लॉन्च हुई Poco X8 सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इसमें Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं। जिनकी आज पहली सेल Flipkart पर शुरू हो चुकी है। कंपनी इन स्मार्टफोंस के साथ शानदार. लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आप इन दिनों नए मोबाइल लेने की सोच रहे हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Poco X8 Pro 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM वैरियंट 32,999 रुपये में आता है। वहीं, इसका Iron Man Edition (12GB + 256GB) 34,999 रुपये में उपलब्ध है। यदि Poco X8 Pro Max 5G की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये (12GB + 256GB) है, जबकि 12GB + 512GB वैरियंट 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ऑफर्स की बात करें तो आज यानी 23 मार्च को खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 1 साल का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक के बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन, 2 महीने का YouTube Premium और 3 महीने का Spotify Premium भी मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco X8 Pro Max 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,840Hz PWM डिमिंग और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Poco X8 Pro 5G में 6.59-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें समान रिफ्रेश रेट और रिजॉल्यूशन दिया गया है। दोनों ही फोंस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये मजबूत और ड्यूरेबल बन जाते हैं।

परफॉरमेंस के मामले में Max वैरियंट में 3nm MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में 4nm MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है। दोनों डिवाइस HyperOS 3 (Android 16) पर काम करते हैं। मेमोरी के लिए LPDDR5x RAM व UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों ही मोबाइल्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, और ये डिवाइस 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाले हैं।

Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh बैटरी लगाई गई है। दोनों ही फोंस 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Poco X8 सीरीज उन ग्राहकों के लिए शानदार ऑप्शन बनकर आई है जो बड़ी बैटरी, पावरफुल परफॉरमेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ तगड़ा स्मार्टफोन चाहते हैं। खास बात यह है कि यदि आप इन्हें अभी लेते हैं तो ऑफर्स का लाभ मिल जाएगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post 9000mAh बैटरी वाले पावरफुल 5G फोन की सेल शुरू! Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G पर मिल रहे शानदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-5g-poco-x8-pro-5g-sale-india-9000mah-battery-offers/feed/ 0
9000mAh battery के साथ लॉन्च हुआ इंडिया का पहला Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन POCO X8 Pro Max https://www.91mobiles.com/hindi/9000mah-battery-phone-poco-x8-pro-max-launched-as-indias-first-mediatek-dimensity-9500s-mobile/ https://www.91mobiles.com/hindi/9000mah-battery-phone-poco-x8-pro-max-launched-as-indias-first-mediatek-dimensity-9500s-mobile/#respond Tue, 17 Mar 2026 12:49:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192348 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पोको ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए भारतीय बाजार में ‘एक्स8 प्रो’ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से दो नए स्मार्टफोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। पोको एक्स8 प्रो की डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है। वहीं […]

The post 9000mAh battery के साथ लॉन्च हुआ इंडिया का पहला Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन POCO X8 Pro Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए भारतीय बाजार में ‘एक्स8 प्रो’ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से दो नए स्मार्टफोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। पोको एक्स8 प्रो की डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है। वहीं पोको एक्स8 प्रो मैक्स इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन है जिसके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

प्रोसेसिंग पावर की ही बात सबसे पहले करें तो पोको एक्स8 प्रो मैक्स मीडियाटेक के 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने डाइमेंसिटी 9500एस चिपसेट पर काम करता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 27,64,867 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D ICELOOP तकनीक के साथ 5800mm² कूलिंग चैंबर दिया गया है।

POCO X8 Pro Max ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। इस मोबाइल को 9000mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल इस्तेमाल में यह स्मार्टफोन लगातार 3 दिन तक काम कर सकता है। वहीं मोबाइल में लगातार 30 घंटे तक ऑनलाइन वीडियोज़ देखी जा सकती है। POCO X8 Pro Max को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

यूजर्स के लिए फायदे की बात है कि कंपनी यह दमदार 100वॉट चार्जर फोन बॉक्स में साथ ही दे रही है। यह मोबाइल 27W reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यानी पोको एक्स8 प्रो मैक्स से दूसरी कंपनी के फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं। यह पोको फोन 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है। स्मार्टफोन में Bypass Charging टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है।

POCO X8 Pro Max 5G फोन 2772 x 1280 को पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह M10 AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 447ppi सहित 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए पोको एक्स8 प्रो मैक्स डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light fusion 600 OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO X8 Pro Max 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस फोन को 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। इस स्मार्टफोन में LPDDR5X Ultra RAM टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो मल्टीटास्किंग फास्ट और स्मूथ बनाती है व साथ ही फोन प्रोसेसिंग पावर को भी सपोर्ट देती है। ग्राहकों को इसमें Xiaomi offline communication और Wild boost optimisation जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

POCO X8 Pro Max 5G फोन को मैटल फ्रेम पर बनाया गया है जो मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। वहीं मोबाइल के बैक पैनल पर कंपनी ने ग्लास का इस्तेमाल किया है। IP66+IP68+IP69+IP69k रेटिंग के चलते यह डिवाइस धूल व पानी से भी सेफ रह सकता है। फोन के रियर कैमरा सेटअप पर डायनामिक आरजीबी लाइट्स भी लगाई गई है जो कॉल, मैसेज व नोटिफिकेशन आने पर रिदम इफे​क्ट देती हैं और साथ ही गेम लाइट इफेक्ट्स भी प्रदान करती हैं।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स 12GB RAM वाला 5जी फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर लाया गया है। 256जीबी मेमोरी वाला फोन 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ है और 512जीबी मेमोरी वाले फोन का प्राइस 46,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसके साथ POCO X8 Pro Max को सिर्फ 39,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इस फोन को Black, White और Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

इस पोको फोन की सेल 23 मार्च से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी और इसे Black, White, Blue कलर्स में परचेज किया जा सकेगा। HDFC, SBI या ICICI बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये की छूट पाई जा सकेगी। इस डिस्काउंट के बाद POCO X8 Pro Max का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 39,999 रुपये पड़ेगा। ग्राहकों को कंपनी 3 महीने का Spotify और 2 महीने YouTube premium फ्री देगी।

The post 9000mAh battery के साथ लॉन्च हुआ इंडिया का पहला Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन POCO X8 Pro Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/9000mah-battery-phone-poco-x8-pro-max-launched-as-indias-first-mediatek-dimensity-9500s-mobile/feed/ 0
POCO X8 Pro 5G फोन 12GB RAM, 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-launched-in-india-check-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-launched-in-india-check-price-features-and-specifications/#respond Tue, 17 Mar 2026 12:44:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192366 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पोको एक्स8 प्रो सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। कंपनी की ओर से दो दमदार मोबाइल फोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। पोको एक्स8 प्रो मैक्स MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर काम करने वाला देश का पहला फोन बनकर आया है जिसका पूरा ब्यौरा […]

The post POCO X8 Pro 5G फोन 12GB RAM, 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको एक्स8 प्रो सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। कंपनी की ओर से दो दमदार मोबाइल फोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। पोको एक्स8 प्रो मैक्स MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर काम करने वाला देश का पहला फोन बनकर आया है जिसका पूरा ब्यौरा आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं। वहीं 12GB RAM, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 6500mAh battery और 100W चार्जिंग की ताकत से लैस पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन की विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 33,999 रुपये है। वहीं बड़े वेरिएंट को 12GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जिसका रेट 35,999 रुपये है। कंपनी इस मोबाइल पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। HDFC, SBI या ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी जिसके बाद स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 29,999 रुपये पड़ेगा। कंपनी की ओर से POCO X8 Pro Iron Man Edition भी लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 34,999 रुपये है।

POCO X8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह एक कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन है जिसमें 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह M10 AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, HDR10+ और 460ppi सहित 3500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है जिसके साथ कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।

पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर प्रोसेसर पर बना MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G720 MC8 GPU मौजूद है। हैवी परफॉर्मेंस को झेलने के लिए यह मोबाइल 5300mm2 3D liquid cooling टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

पोको एक्स8 प्रो का डुअल रियर कैमरा सेटअप डायनामिक आरजीबी लाइट्स से लैस किया गया है। ये लाइट्स कॉल, मैसेज व नोटिफिकेशन आने पर रिदम इफे​क्ट देती हैं। कैमरा सेंसर्स की बात करें तो फोन में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 OIS सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया पोको फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए POCO X8 Pro 5G फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह पोको फोन 27W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

पोको एक्स8 प्रो मैटल फ्रेम पर बना फोन है जिसे IP66+IP68+IP69+IP69k रेटिंग भी प्राप्त है। इस मोबाइल में Xiaomi offline communication और Wild boost optimisation जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। वहीं अपने ग्राहकों को पोको द्वारा 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दी जा रही है।

The post POCO X8 Pro 5G फोन 12GB RAM, 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-launched-in-india-check-price-features-and-specifications/feed/ 0
POCO X8 Pro और X8 Pro Max 17 मार्च को हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, OnePlus 15R को दे डाली खुली चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/17-march-poco-x8-pro-and-poco-x8-pro-max-launch-date-in-india-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/17-march-poco-x8-pro-and-poco-x8-pro-max-launch-date-in-india-announced/#respond Mon, 09 Mar 2026 10:45:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191834 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पोको ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारत में अपनी नई ‘एक्स8 सीरीज’ लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सीरीज में शामिल होने स्मार्टफोंस के नाम और लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि वह POCO […]

The post POCO X8 Pro और X8 Pro Max 17 मार्च को हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, OnePlus 15R को दे डाली खुली चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारत में अपनी नई ‘एक्स8 सीरीज’ लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सीरीज में शामिल होने स्मार्टफोंस के नाम और लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि वह POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लेकर आ रही है जो 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे।

POCO X8 series 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन पोको एक्स8 प्रो और एक्स8 प्रो मैक्स लाए जाएंगे। यह सीरीज का ग्लोबल डेब्यू होगा जिसे मंच से नए पोको स्मार्टफोंस को एक साथ भारत सहित कई अन्य देशों में उतारा जाएगा। यह ग्लोबल लॉन्च ईवेंट इंडियन समयानुसार शाम के 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसी ईवेंट में POCO X8 Pro व POCO X8 Pro Max प्राइस अनाउंस किया जाएगा।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पोको एक्स8 सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां दोनों मोबाइल्स की डिटेल्स शेयर की गई है। यहां पोको एक्स8 प्रो और एक्स8 प्रो मैक्स की फोटो भी दिखा दी गई है। वहीं साथ ही कंपनी ने टीज़र के जरिये OnePlus 15R और iQOO 15R की चुटकी भी ली है। ब्रांड का इशारा है कि परफॉर्मेंस के मामले में यह सीरीज वनप्लस और आइकू के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर देगी।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। भारतीय बाजार में इसे लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3 पर लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 Pro Max 5G फोन को 50-मेगापिक्सल डुअल रियर सेटअप पर लाया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। भारतीय बाजार में यह अपकमिंग पोको फोन 8,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल सकती है जो इसे डस्ट, वॉटर और लिक्विड प्रोटेक्शन देगी।

पोको फोन एक्स8 प्रो की बात करें तो इसे इंडिया में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस पोको फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक दी जा सकती है। लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

POCO X8 Pro को पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। अपकमिंग पोको एक्स8 प्रो में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

The post POCO X8 Pro और X8 Pro Max 17 मार्च को हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, OnePlus 15R को दे डाली खुली चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/17-march-poco-x8-pro-and-poco-x8-pro-max-launch-date-in-india-announced/feed/ 0
POCO X8 Pro सीरीज इंडिया लॉन्च आया करीब! ​फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ पेज https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-launch-in-india-soon-page-live-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-launch-in-india-soon-page-live-on-flipkart/#respond Tue, 03 Mar 2026 07:14:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191445 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पोको एक्स8 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। बीते दिनों जहां कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को ऑफिशियली टीज़ कर दिया था। वहीं अब POCO X8 series सीरीज का डेडिकेटेड प्रोडक्ट पेज शॉपिग साइट Flipkart पर भी लाइव हो गया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में मोबाइल की लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है। […]

The post POCO X8 Pro सीरीज इंडिया लॉन्च आया करीब! ​फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ पेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको एक्स8 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। बीते दिनों जहां कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को ऑफिशियली टीज़ कर दिया था। वहीं अब POCO X8 series सीरीज का डेडिकेटेड प्रोडक्ट पेज शॉपिग साइट Flipkart पर भी लाइव हो गया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में मोबाइल की लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है। फिलहाल लॉन्च डेट की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन चर्चा है कि इसे 20 मार्च के बाद भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। सीरीज के तहत POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं।

पोको फोन एक्स8 प्रो को इंडिया में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस पोको फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक दी जा सकती है। लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

POCO X8 Pro को पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। अपकमिंग पोको एक्स8 प्रो में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

पोको एक्स8 प्रो मैक्स की बात करें तो यह इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बन सकता है। इसे लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3 पर लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।

poco-x8-pro-max-x8-pro-price-variants-official-promo-page-spotted

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 Pro Max 5G फोन को 50-मेगापिक्सल डुअल रियर सेटअप पर लाया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। भारतीय बाजार में यह अपकमिंग पोको फोन 8,000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल सकती है जो इसे डस्ट, वॉटर और लिक्विड प्रोटेक्शन देगी।

The post POCO X8 Pro सीरीज इंडिया लॉन्च आया करीब! ​फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ पेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-launch-in-india-soon-page-live-on-flipkart/feed/ 0
Poco X8 Pro सीरीज की एंट्री तय! भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने जारी किया टीजर https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-series-india-launch-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-series-india-launch-teased/#respond Thu, 26 Feb 2026 07:25:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191099 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Poco ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च को टीज किया है। उम्मीद है आगामी मोबाइल Poco X8 Pro सीरीज के हो सकते हैं। इन्हें Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max नाम से बाजार में लाया जा सकता है। इसे लेकर नाम लिए बिना ब्रांड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट जारी किया है। […]

The post Poco X8 Pro सीरीज की एंट्री तय! भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने जारी किया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च को टीज किया है। उम्मीद है आगामी मोबाइल Poco X8 Pro सीरीज के हो सकते हैं। इन्हें Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max नाम से बाजार में लाया जा सकता है। इसे लेकर नाम लिए बिना ब्रांड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट जारी किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी ने एक्स प्लेटफार्म पर टीजर पोस्ट शेयर करते हुए “स्मार्ट दिमाग वाले लोग स्मार्ट फोन का इंतजार करेंगे। वे जल्दबाजी नहीं करते। तो आपको भी नहीं करना चाहिए।. #POCO.” लिखा है। इसके साथ एक और लाइन में कहा गया है, “हाई IQ वाले लोग आने वाले का इंतजार करेंगे!”, जिसमें ‘X’ टेक्स्ट को खास तौर पर हाइलाइट किया गया है। इससे लगता है कि ब्रांड अपनी X-सीरीज के नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मॉडल का नाम कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है यहां बात Poco X8 Pro सीरीज को हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे मार्च की शुरुआत में भारत में लाया जा सकता है। इस सीरीज के तहत दो मॉडल Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max आ सकते है।

लीक के अनुसार Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट कर सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है। जिसके साथ Immortalis-G925 MC12 GPU मिल सकता है। डिवाइस में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की भी बात सामने आई है। जिससे हाई-एंड परफॉरमेंस और फास्ट डेटा एक्सेस मिल सकता है।

कैमरा सेक्शन में 50MP का Light Hunter 600 मेन सेंसर OIS के साथ, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP का OV20B फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

अन्य फीचर्स में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, LHDC 5.0 ऑडियो, 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69/IP69K रेटिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 शामिल हो सकते हैं। Poco X8 Pro Max फोन की मोटाई 8.15mm और वजन 219 ग्राम सामने आई है।

अगर Poco X8 Pro की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल एक खास Iron Man थीम एडिशन में भी आ सकता है, जिसकी तस्वीरें हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई हैं। इसमें 6.59 इंच का 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है। प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 8500 Ultra चिप और Mali-G720 MC8 GPU दिए जाने की संभावना है। इसमें भी LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी 6,500mAh साइज की हो सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा मेटल फ्रेम, NFC, IR ब्लास्टर, IP68/IP69/IP69K रेटिंग, ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

आगामी Poco X8 Pro सीरीज भारत में मिड रेंज सेगमेंट में आ सकती है। फोंस के दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई ब्राइटनेस OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह बढ़िया विकल्प बन सकती है। यदि आप अगले महीने नया डिवाइस लेना चाहते हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

The post Poco X8 Pro सीरीज की एंट्री तय! भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने जारी किया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-series-india-launch-teased/feed/ 0
POCO X8 Pro होने वाला है लॉन्च! स्पेशल Iron Man Edition की ईमेज और स्पेक्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-iron-man-edition-image-and-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-iron-man-edition-image-and-specs-leaked/#respond Tue, 24 Feb 2026 09:05:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190881 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड पोको ने पिछले साल जनवरी 2025 में अपनी ‘एक्स7’ सीरीज पेश करते हुए POCO X7 और POCO X7 Pro इंडिया में लॉन्च किए थे। मोबाइल यूजर्स को इंतजार था कि साल 2026 की शुरुआत में कंपनी एक्स7 सीरीज की सक्सेसर POCO X8 series पेश कर देगी। लेकिन अब 2026 का दूसरा महीना भी […]

The post POCO X8 Pro होने वाला है लॉन्च! स्पेशल Iron Man Edition की ईमेज और स्पेक्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड पोको ने पिछले साल जनवरी 2025 में अपनी ‘एक्स7’ सीरीज पेश करते हुए POCO X7 और POCO X7 Pro इंडिया में लॉन्च किए थे। मोबाइल यूजर्स को इंतजार था कि साल 2026 की शुरुआत में कंपनी एक्स7 सीरीज की सक्सेसर POCO X8 series पेश कर देगी। लेकिन अब 2026 का दूसरा महीना भी खत्म होने जा रहा है परंतु, एक्स8 सीरीज लॉन्च की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इन सबके बीच POCO X8 Pro Iron Man Edition से जुड़ा बड़ा लीक सामने आया है जिसमें मोबाइल की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

पोको एक्स8 प्रो आयरन मैन एडिशन में फोन को ग्रे फिनिश में दिखाया गया है जिसपर गोल्ड कलर ए​लिमेंट्स लगे हैं। रियर पैनल पर गोल्डन सूट में Iron Man भी लगाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो लीक के अनुसार अपकमिंग पोको फोन एक्स8 प्रो MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने चीन में Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। कई रिर्पोट्स में अनुमान जताया गया है कि चाइना में मौजूद रेडमी टर्बो ही इंडिया में POCO X8 Pro के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इस पोको फोन को LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर पेश किया जा सकता है।

लीक की मानें तो पोको एक्स8 प्रो 6.59-इंच स्क्रीन पर पेश हो सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई गई है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 7000mAh से बड़ी बैटरी पर लाया जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 Pro 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन का कैमरा कई तरह के AI फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

POCO X7 Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट पर लाया गया था। इंडिया में यह पोको फोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई थी। हालांकि इस वक्त यह फोन ​शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध है।

POCO X7 Pro Launch In India
POCO X7 Pro

पोको एक्स7 प्रो 5जी फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.67-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल बैक और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए POCO X7 Pro 5जी फोन 6,550एमएएच बैटरी के साथ 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

The post POCO X8 Pro होने वाला है लॉन्च! स्पेशल Iron Man Edition की ईमेज और स्पेक्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-iron-man-edition-image-and-specs-leaked/feed/ 0
POCO X8 Pro सीरीज की डिटेल्स लीक, Dimensity 9500s और 8500mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं नए स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-x8-pro-specs-leak-dimensity-9500s-8500mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-x8-pro-specs-leak-dimensity-9500s-8500mah-battery/#respond Thu, 19 Feb 2026 12:15:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190655 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

POCO की अपकमिंग X8 Pro सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर POCO X8 Pro Max और POCO X8 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek Dimensity चिपसेट, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 के साथ लॉन्च हो […]

The post POCO X8 Pro सीरीज की डिटेल्स लीक, Dimensity 9500s और 8500mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं नए स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO की अपकमिंग X8 Pro सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर POCO X8 Pro Max और POCO X8 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek Dimensity चिपसेट, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 के साथ लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

POCO X8 Pro Max सीरीज के टॉप के रूप में आ सकता है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ Immortalis-G925 MC12 GPU दिया जा सकता है।

स्टोरेज के मामले में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP Light Hunter 600 सेंसर (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है, जबकि फ्रंट में 20MP OV20B सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8500mAh की बड़ी बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और IP68/IP69/IP69K रेटिंग मिलने की संभावना है।

यदि POCO X8 Pro की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। इसमें Dimensity 8500 Ultra चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU मिलने की उम्मीद है। यह भी LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO X8 Pro में 50MP Sony IMX882 (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है, जबकि फ्रंट में 20MP कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6500mAh बैटरी 100W चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम डिजाइन दिया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ बॉक्स से बाहर रन कर सकते हैं।

यदि ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो POCO X8 Pro सीरीज मिड-प्रीमियम और परफॉरमेंस सेगमेंट में बढ़िया विकल्प हो सकती है। यदि आप भी आने वाले दिनों में नए पोको फोंस लेना चाहते हैं तो इनके लिए वेट कर सकते हैं। हमें Poco की ओर से Poco X8 Pro और X8 Pro Max मोबाइल्स की लॉन्च डेट और आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस को लेकर और भी जानकारियां मिल सकती है। इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए  91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post POCO X8 Pro सीरीज की डिटेल्स लीक, Dimensity 9500s और 8500mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं नए स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-max-x8-pro-specs-leak-dimensity-9500s-8500mah-battery/feed/ 0
Geekbench पर स्पॉट हुआ Poco X8 Pro, Dimensity 8500 Ultra चिप के साथ देखें परफॉरमेंस स्कोर https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-geekbench-dimensity-8500-ultra-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-geekbench-dimensity-8500-ultra-specs/#respond Tue, 17 Feb 2026 06:33:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190419 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Poco जल्द ही अपनी X-सीरीज का विस्तार करते हुए Poco X8 Pro और X8 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्मार्टफोन पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। जिसके बाद भारत में एंट्री संभव है। वहीं, लॉन्च से पहले Poco X8 Pro का ग्लोबल वैरियंट […]

The post Geekbench पर स्पॉट हुआ Poco X8 Pro, Dimensity 8500 Ultra चिप के साथ देखें परफॉरमेंस स्कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco जल्द ही अपनी X-सीरीज का विस्तार करते हुए Poco X8 Pro और X8 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्मार्टफोन पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। जिसके बाद भारत में एंट्री संभव है। वहीं, लॉन्च से पहले Poco X8 Pro का ग्लोबल वैरियंट गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके प्रोसेसर और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस पता चले हैं।

गीकबेंच पर आगामी Poco X8 Pro डिवाइस मॉडल नंबर 2511FPC34G के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार इसमें MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है। जिसमें चार कोर 2.20GHz पर, तीन कोर 3.20GHz पर और एक प्राइम कोर 3.40GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC8 GPU शामिल है। इन डिटेल्स से लगता है कि यह फोन Dimensity 8500 चिपसेट से लैस है, जिसे मार्केटिंग के तौर पर Dimensity 8500 Ultra नाम से पेश किया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि फोन में 12GB रैम दी गई है और यह Android 16 पर रन करता है। जिसके साथ कंपनी का कस्टम HyperOS 3 स्किन दी जा सकती है। परफॉरमेंस की बात करें तो डिवाइस ने Geekbench 6.5 के सिंगल-कोर टेस्ट में 1708 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6297 अंक हासिल किए हैं। जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बना सकता है।

लीक के अनुसार Poco X8 Pro असल में चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। हालांकि इसमें कुछ बदलाव भी संभव है। फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है।

स्टोरेज और मेमोरी की बात करें तो इसमें 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। जो फास्ट डेटा ट्रांसफर और बेहतर मल्टीटास्किंग दे सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

आगामी Poco X8 Pro दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बनकर आ सकता है। आने वाले दिनों में इसकी लॉन्च डेट भी सामने आ सकती है। इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Geekbench पर स्पॉट हुआ Poco X8 Pro, Dimensity 8500 Ultra चिप के साथ देखें परफॉरमेंस स्कोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-pro-geekbench-dimensity-8500-ultra-specs/feed/ 0