Porsche Design Huawei Mate RS | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Mar 2018 08:13:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग https://www.91mobiles.com/hindi/porsche-design-huawei-mate-rs-launched-with-512gb-storage-triple-camera-specifications-price-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 08:13:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18520 यह है विश्व का पहला 2 फिंगरप्रिंट सेंसर और 512जीबी स्टोरेज वाला स्मार्टफोन साथ में 3 रियर कैमरे

The post ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने कल पेरिस में आयोजित ईवेंट के माध्यम से अपनी ‘पी सीरीज़’ में दो स्मार्टफोन पी20 और पी20 प्रो लॉन्च किए हैं। इन दोनों शानदार स्मार्टफोन के साथ ही हुआवई ने अपनी दमदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक और स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। हुआवई की ओर से पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च किया गया है। यह फोन देखने में जितना आर्कषक है इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर उतने ही दमदार है। और इसी लिए इस फोन की शुरूआती कीमत 1,695 यूरो यानि तकरीबन 1 लाख 36 हजार है।

40एमपी+20एमपी+8एमपी के तीन रियर सेटअप के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 प्रो लॉन्च, साथ में पी20 भी

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस कई मायनों में स्मार्टफोन तकनीक को अलग स्तर पर ले जाता है। हुआवई का यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें दो फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। एक फिंगरप्रिंट सेंसर जहां फोन की ​डिसप्ले के ​नीचे दिया गया है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है, वहीं दूसरा सेंसर फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना है और 2880 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

Porsche Design Huawei Mate RS-1

हुआवई का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.1 आधारित एंडरॉयड 8.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 2.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो माइक्रोप्लाज़म पीसीएफ सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि यह तकनीक अंतरिक्ष यानों में टेंपरेचर कंट्रोल करने का काम करती है। यानि हुआवई के इस फोन में शायद ही कभी आपको हिटिंग की समस्या का सामना करना पड़े।

Porsche Design Huawei Mate RS-2

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस में 6जीबी रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी के दो स्टोरेज आप्शन दिए गए हैं। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 3डी पोर्टरेट लाईटिंग फीचर से लैस 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Porsche Design Huawei Mate RS-3

पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस आईपी67 रेटिड है जो इसे धूल व पानी से बचाता है। सभी कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यूरोप में पोर्श डिजाईन हुआवई मेट आरएस 12 अप्रैल से सेल के लिए शुरू होगा जहां इसे ब्लैक और रेड ह्यू कलर में खरीदा जा सकता है।

Porsche Design Huawei Mate RS-4

कीमत की बात करें तो फोन का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 1,695 यूरो में लॉन्च हुआ है वहीं 512जीबी मैमोरी वेरिएंट को 2,095 यूरो में लॉन्च किया गया है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत तकरबीन 1,36,500 रुपये और 1,70,000 रुपये बनती है। ​​इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर हालांकि अभी कोई भी सूचना नहीं है, लेकिन अपनी राय जरूर दें कि क्या भारतीय बाजार में इस फोन के खरीदार मिलेंगे ?

The post ये है 1,70,000 रुपये का स्मार्टफोन, फोन के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>