Power Bank | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Oct 2026 10:26:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 20,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ boAt Apex Powerbank Series लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/boat-apex-powerbank-series-launch-price-20000mah-45w-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/boat-apex-powerbank-series-launch-price-20000mah-45w-charging/#respond Wed, 07 Oct 2026 10:24:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205466 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

boAt ने भारत में अपनी नई Apex Powerbank Series लॉन्च की है। इसमें चार नए पावरबैंक आए हैं। जिनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge शामिल हैं। इनमें 20,000mAh तक की बैटरी, 45W तक फास्ट चार्जिंग, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, बिल्ट-इन Type-C केबल और डिजिटल बैटरी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। […]

The post 20,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ boAt Apex Powerbank Series लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

boAt ने भारत में अपनी नई Apex Powerbank Series लॉन्च की है। इसमें चार नए पावरबैंक आए हैं। जिनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge शामिल हैं। इनमें 20,000mAh तक की बैटरी, 45W तक फास्ट चार्जिंग, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, बिल्ट-इन Type-C केबल और डिजिटल बैटरी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि सीरीज की शुरुआती कीमत सिर्फ 1,999 रुपये है। आइए, आगे सभी की कीमत और फीचर्स जानते हैं।

boAt Apex PB445 के फीचर्स

boAt Apex PB445 सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 20,000mAh साइज वाली बैटरी दी गई है। यह 45W टू-वे Turbo Fast Charging सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery और PPS का सपोर्ट मिलता है।

पावरबैंक में बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल दी गई है। जिससे अलग से केबल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें एक Type-C पोर्ट और USB-A पोर्ट दिया गया है। इस तरह यह एक साथ तीन आउटपुट का विकल्प देता है। पावरबैंक में एंटी-स्लिप बॉडी, सॉफ्ट-टच फिनिश और ग्लास टॉप दिया गया है।

Apex PB332 MagnaCharge के फीचर्स

Apex PB332 MagnaCharge को वायरलेस चार्जिंग सुविधा के साथ पेश किया गया है। इसमें 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें बिल्ट-इन फोल्डेबल स्टैंड दिया गया है। जिससे चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन को सीधा रखा जा सकता है।

इस पावरबैंक में 10,000mAh बैटरी दी गई है। इसमें USB-A आउटपुट, एंटी-स्लिप सॉफ्ट-टच बॉडी और स्मार्ट पावर मैनेजमेंट भी मिलता है। कंपनी इसके साथ MagnaCharge Ring भी दे रही है। जिससे कम्पैटिबल स्मार्टफोन और केस में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट जोड़ा जा सकता है।

Apex PB400 और PB400 Pro के फीचर्स

Apex PB400 में 20,000mAh बैटरी दी गई है और यह 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery और PPS का सपोर्ट मिलता है। बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल के साथ Type-C और USB-A पोर्ट दिए गए हैं। जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

Apex PB400 Pro की बात करें तो इसेमें भी 20,000mAh साइज और 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया है। इसमें बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल और ग्लास टॉप के साथ डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।

boAt Apex Powerbank Series की कीमत

भारत में Apex PB400 की कीमत 2,199 रुपये है। यह Noir Black और Storm Blue कलर में उपलब्ध है। Apex PB400 Pro की कीमत 2,599 रुपये है। इसे Shadow Black व Nimbus Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

Apex PB445 की कीमत 2,899 रुपये रखी गई है। यह Phantom Black और Tempest Blue कलर में आता है। इनमें सबसे कम कीमत वाला मॉडल Apex PB332 MagnaCharge है। जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे Noir Black, Storm Blue और Arctic White कलर में खरीदा जा सकता है। इस लाइनअप की सेल Amazon, Flipkart, boAt की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है।

The post 20,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ boAt Apex Powerbank Series लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/boat-apex-powerbank-series-launch-price-20000mah-45w-charging/feed/ 0
U&i ने लॉन्च किए नए Smart Band, Power Bank और TWS Earbuds, कीमत सिर्फ 149 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/ui-smart-band-power-bank-tws-earbuds-india-launch-price-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/ui-smart-band-power-bank-tws-earbuds-india-launch-price-features/#respond Thu, 04 Jun 2026 13:41:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197693 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

U&i ने भारतीय बाजार में अपने नए wearable और मोबाइल एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। इसमें Fitness Series Smart Band (UiSW 8163), Entry Star 176 Power Bank, Entry Star 179 TWS Earbuds और Stand Series Type-C Adapter शामिल हैं। खास बात यह है कि सभी सस्ते प्राइस में पेश हुए हैं। आइए, आगे कीमत […]

The post U&i ने लॉन्च किए नए Smart Band, Power Bank और TWS Earbuds, कीमत सिर्फ 149 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

U&i ने भारतीय बाजार में अपने नए wearable और मोबाइल एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। इसमें Fitness Series Smart Band (UiSW 8163), Entry Star 176 Power Bank, Entry Star 179 TWS Earbuds और Stand Series Type-C Adapter शामिल हैं। खास बात यह है कि सभी सस्ते प्राइस में पेश हुए हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स जानते हैं।

U&i Fitness Series Smart Band फीचर्स

U&i Fitness Series Smart Band (UiSW 8163) यूजर्स को रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स देता है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ स्मार्ट बैंड में स्लीप ट्रैकिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, स्टेप और कैलोरी ट्रैकिंग, कॉल अलर्ट और स्मार्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट भी मिलता है।

कंपनी के अनुसार यह स्मार्ट बैंड 45 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसे करीब 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कलर्स में मामले में यह Blush Pink, Mist Grey और Jet Black कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Entry Star 176 Power Bank फीचर्स

U&i का नया Entry Star 176 Power Bank (UiPB 3807) 10,000mAh बैटरी साइज के साथ आता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पावर बैंक में MagSafe वायरलेस चार्जिंग, बिल्ट-इन Type-C और Lightning केबल, मल्टीपल चार्जिंग पोर्ट और HD डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Entry Star 179 TWS Earbuds फीचर्स

कंपनी ने नए Entry Star 179 TWS Earbuds (TWS 4419) भी लॉन्च किए हैं। इनमें 13mm ड्राइवर्स, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। U&i का दावा है कि ये TWS ईयरबड्स 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इन्हें Orange & Smoke Grey, Cream Beige & Smoke Grey और White & Light Grey कलर में पेश किया गया है।

Type-C Adapter फीचर्स

U&i Stand Series Type-C Adapter (UiGD 3528) 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन फोल्डेबल मोबाइल स्टैंड दिया गया है, जिससे यूजर्स चार्जिंग के दौरान हैंड्स-फ्री व्यूइंग कर सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन इसे ट्रैवल और डेली यूज के लिए अच्छा विकल्प बनाता है।

कीमत और उपलब्धता

  • Fitness Series Smart Band: 1,899 रुपये
  • Entry Star 176 Power Bank: 1,599 रुपये
  • Entry Star 179 TWS Earbuds: 599 रुपये
  • Stand Series Type-C Adapter: 149 रुपये

U&i के ये नए प्रोडक्ट्स भारत में कंपनी के रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होंगे।

The post U&i ने लॉन्च किए नए Smart Band, Power Bank और TWS Earbuds, कीमत सिर्फ 149 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ui-smart-band-power-bank-tws-earbuds-india-launch-price-features/feed/ 0
U&i ने लॉन्च किए नए नेकबैंड, पावरबैंक और फास्ट कार चार्जर, कीमत 399 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/ui-neckband-powerbank-fast-car-chargers-india-launch-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/ui-neckband-powerbank-fast-car-chargers-india-launch-price/#respond Mon, 18 May 2026 11:52:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196459 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

U&i ने भारत में अपनी नई Entry Star Series के तहत नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। इसमें Entry Star 156 ANC Neckband, Entry Star 172 Powerbank और तीन नए फास्ट कार चार्जर शामिल हैं। नए लाइनअप में Entry Star 159 (165W), Entry Star 165 (145W) और Entry Star 168 (65W) कार चार्जर आए हैं। आइए, […]

The post U&i ने लॉन्च किए नए नेकबैंड, पावरबैंक और फास्ट कार चार्जर, कीमत 399 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

U&i ने भारत में अपनी नई Entry Star Series के तहत नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। इसमें Entry Star 156 ANC Neckband, Entry Star 172 Powerbank और तीन नए फास्ट कार चार्जर शामिल हैं। नए लाइनअप में Entry Star 159 (165W), Entry Star 165 (145W) और Entry Star 168 (65W) कार चार्जर आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह नई रेंज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है, जिन्हें बेहतर ऑडियो, फास्ट चार्जिंग और पोर्टेबल पावर सॉल्यूशन की इच्छा है। ब्रांड के अनुसार ये प्रोडक्ट्स रोजमर्रा के इस्तेमाल, ट्रैवल और ऑफिस यूज के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।

U&i Entry Star 156 नेकबैंड की बात करें तो इसमें Active Noise Cancellation यानी ANC फीचर दिया गया है, जो बाहरी आवाजों को कम करने में मदद करता है। कंपनी ने इसमें 4-mode voice changer फीचर भी दिया है। जो कॉलिंग के दौरान अलग अनुभव देने का काम करेगा। यह नेकबैंड 50 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 100 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करता है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंगों में लॉन्च किया गया है।

U&i Entry Star 172 Powerbank में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 17W फास्ट आउटपुट सपोर्ट करता है। इसमें डुअल USB पोर्ट के साथ Type-C पोर्ट भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया है, जिससे इसे आसानी से ट्रैवल या डेली यूज के लिए कैरी किया जा सकता है। यह पावरबैंक ब्लैक और वाइट रंगों में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने अपने ऑटोमोटिव एक्सेसरी पोर्टफोलियो को भी आगे बढ़ाया है। जिसमें तीन नए कार चार्जर लॉन्च हुए हैं। इनमें सबसे पावरफुल Entry Star 159 कार चार्जर है, जो 165W आउटपुट सपोर्ट करता है। इसमें Smart Chip टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सुरक्षित और स्टेबल चार्जिंग देने में मदद करती है। यह चार्जर Quick Charge और Power Delivery तकनीक को सपोर्ट करता है। कंपनी इसके साथ USB to Type-C केबल भी दे रही है।

यदि Entry Star 165 कार चार्जर की बात करें तो यह 145W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे डिवाइस को तेजी से चार्ज कर सकता है। वहीं, Entry Star 168 मॉडल 65W आउटपुट सपोर्ट करता है और इसमें डुअल पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। यह Quick Charge और Power Delivery दोनों तकनीकों के साथ आया है, जिससे एक साथ कई डिवाइस हाई-स्पीड पर चार्ज किए जा सकते हैं।

खास बात यह है कि यह सभी डिवाइस सस्ते हैं। कीमत की बात करें तो U&i Entry Star 156 नेकबैंड की कीमत 799 रुपये रखी गई है। वहीं, Entry Star 172 Powerbank सिर्फ 599 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Entry Star 159 कार चार्जर की कीमत 549 रुपये, Entry Star 165 की कीमत 499 रुपये और Entry Star 168 की कीमत 399 रुपये है। कंपनी के अनुसार ये सभी प्रोडक्ट्स भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल होंगे।

यदि आप ऊपर बताए गए डिवाइस में से कुछ लेना चाहते हैं और इस ब्रांड को उपयोग करके देखना चाहते हैं तो यह सस्ते में अच्छे ऑप्शंस साबित हो सकते हैं। वहीं, टेक से जुड़े और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post U&i ने लॉन्च किए नए नेकबैंड, पावरबैंक और फास्ट कार चार्जर, कीमत 399 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ui-neckband-powerbank-fast-car-chargers-india-launch-price/feed/ 0
ये हैं सबसे बेस्ट 20000mAh क्षमता वाले पावरबैंक, मिलेगा दमदार बैकअप https://www.91mobiles.com/hindi/best-power-bank-20000mah-in-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-power-bank-20000mah-in-amazon-india/#respond Mon, 05 Dec 2022 12:35:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62995 आज हम आपको 20,000mAh क्षमता वाले पावरबैंक के बारे में बता रहे हैं तो डुअल चार्जिंग पोर्ट के साथ क्विक चार्ज और पावर डिलिवरी सपोर्ट के साथ पेश किए जाते हैं।

The post ये हैं सबसे बेस्ट 20000mAh क्षमता वाले पावरबैंक, मिलेगा दमदार बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रॉनिक गजैट्स पर आज हमारी निर्भरता काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स के बिना तो हम अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक गजैट्स को आसानी से इस्तेमाल किया जा सके और पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए इनमें बड़ी बैटरी दिया जाना संभव नहीं है। आज स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल और उनकी परफ़ॉर्मेंस के चलते बैटरी जल्दी-जल्दी ख़त्म हो जाती है। ऐसे में दमदार बैकअप वाला पावर बैंक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है जो हमारे काम आ सकता है। आज हम आपको 20,000mAh क्षमता वाले पावरबैंक के बारे में बता रहे हैं तो डुअल चार्जिंग पोर्ट के साथ क्विक चार्ज और पावर डिलिवरी सपोर्ट के साथ पेश किए जाते हैं।

बेस्ट पावर बैंक 20000mAh

Mi Power Bank 3i

शाओमी का Mi Power Bank 3i में 20,000mAh की बैटरी मिलती है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें तीन USB आउटपुट और दो इनपुट पोर्ट मिलते हैं। शाओमी के इस पावरबैंक में 12 लेयर प्रोटेक्शन चिप मिलती है। इसके साथ ही इसमें स्मार्ट पावर मैनेजमेंट सपोर्ट के साथ microUSB और USB Type C इनपुट पोर्ट दिए गए हैं। शाओमी Power Bank 3i में एल्यूमिनियम केस दिया गया है जिसमें एक्स्ट्रा ड्यूरेबिलिटी और ओवर हीट प्रोटेक्शन दिया गया है।

Ambrane 20000mAh Power Bank

B07RD611Z8 पावर बैंक की मदद से 4,500mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को चार बार चार्ज किया जा सकता है। इस पावर बैंक में दो USB पोर्ट Qj एक USB Type C पोर्ट दिया गया है। इस पावर बैंक की मदद से एक ही समय में तीन अलग-अलग डिवाइस एक साथ चार्ज किए जा सकते हैं। यह पावर बैंक 20W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। हालांकि यह सिर्फ USB Type C पोर्ट पर दिया गया है। यह पावर बैंक इंटेलीजेंट पावर सप्लाई के साथ आता है।

URBN 20000 mAh

URBN का 2000mAh बैटरी वाले पावर बैंक को लेकर कंपनी का दावै है कि यह एक बार में 3000mAh बैटरी वाले फोन को 4.7 बार और 3500mAh बैटरी वाले फोन को 3.5 बार चार्ज करता है। इस पावरफुल पावर बैंक में 2 USB पोर्ट और 1 Type C पोर्ट दिया गया है। इस पावर बैंक का यूएसबी टाइप सी पोर्ट 20W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6 महीने की वॉरेंटी मिलती है। यह टू वे चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें बैटरी स्टेटस के लिए एलईडी इंडीकेटर दिए गए हैं।

Amazon Basics 20000mAh

Amazon Basics का यह पावर बैंक 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस पावर बैंक में डुअल इनपुट, ट्रिपल आउटफुट पोर्ट दिए गए हैं, जिसमें एक USB A फ़ास्ट चार्जिंग पोर्ट भी है। इस पावर बैंक में ओवर करंट, ओवर वोल्टेज और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन दिया दया गया है। इसके साथ ही अमेजन बेसिक के पावर बैंक में ओवर टेंप्रेचर प्रोटेक्शन सपोर्ट दिया गया है। यह पावरबैंक अडेप्टिव चार्जिंग करंट एडजेस्टमेंट के साथ हाई पावर इफिसीएंसी के साथ आता है। इसमें ब्लैक मैटेलिक वॉडी और LED इंडिकेटर दिया गया है। इसमें छ महीने की वारंटी मिलती है।

Portronics Power PRO

Portronics Power PRO पावरबैंक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। यह पावर बैंक आपके पॉकेट में आसानी से फिट आ जाता है। यह डबल यूएसबी पोर्ट के साथ आता जिससे एक समय में दो डिवाइसेस चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही बैटरी इंडिकेटर के लिए इस पावरबैंक में LED इंडीकेटर दिया गया है। इस पावरबैंक में ओवर करंट प्रोटेक्शन, टाइप सी प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलता है। इस पावर बैंक का वजन मात्र 389 ग्राम है।

अन्य पावरबैंक

CROMA 20000 mAh

realme 20000mAh

ICCON SMAASH

Syska

Redmi 20000mAh Power Bank

Urban 20000mAh

The post ये हैं सबसे बेस्ट 20000mAh क्षमता वाले पावरबैंक, मिलेगा दमदार बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-power-bank-20000mah-in-amazon-india/feed/ 0
OMG! इस शख्स ने बना डाला 27,000,000mAh का PowerBank, हजारों फोन एक साथ होंगे चार्ज, देखें Photos https://www.91mobiles.com/hindi/man-created-a-27-million-mah-powerbank-that-can-power-your-tv-see-photos/ https://www.91mobiles.com/hindi/man-created-a-27-million-mah-powerbank-that-can-power-your-tv-see-photos/#respond Tue, 01 Feb 2022 10:20:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74853 इस पावरबैंक से एक समय में स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप से लेकर 20 डिवाइस तक चार्ज कर सकता है।

The post OMG! इस शख्स ने बना डाला 27,000,000mAh का PowerBank, हजारों फोन एक साथ होंगे चार्ज, देखें Photos first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब तक टेक मार्केट में आपने 10,000mAh या 20,000mAh के पावर बैंक के बारे में सुना होगा। हालांकि, हालांकि 30000mAh तक के पावरबैंक भी बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स ने हजार नहीं बल्कि मिलियन पावर से लैस PowerBank को बना डाला है। दरअसल, चीन के रहने वाले शख्स ने यह कारनामा कर दिखाया है। व्यक्ति ने 27 मिलियन mAh यानी 27,000,000mAh का पावरबैंक तैयार किया है, जिससे एक साथ हजारों फोन चार्ज हो सकते हैं। इतना ही नहीं इस पावरबैंक का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि सिर्फ फोन ही नहीं इस पावरबैंक के जरिए एक ही समय में टीवी और वॉशिंग भी इस्तेमाल की जा सकती है।

27,000,000mAh का PowerBank

चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स handyman इन्फ्लुएंसर, Handy Geng नाम के शख्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया चैनल (वीबो और यूट्यूब) पर “आई मेड ए 27,000,000 एमएएच पोर्टेबल पावर बैंक” टाइटल के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह कह रहा है कि वह अपने दोस्तों से बड़े पावर बैंक से तंग आ चुका है, और वह दिखाना चाहता था कि उसके पास सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक चलने वाली बैटरी थी। इसे भी पढ़ें: 11वीं कक्षा के छात्र ने बनाया नींद भगाने वाला चश्मा, कार चलाते वक्त ड्राईवर को सोने से रोकेगा

यहां देखें पावरबैंक की तस्वीरें

शख्स ने प्रदर्शित किया कि अपने नए आविष्कार” के साथ यानी पावरबैंक से अब एक ही समय में स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप से लेकर 20 डिवाइस तक चार्ज कर सकता है।

वीडियो में देखें कैसे एक साथ कितने डिवाइस चार्ज करता है ये पावरबैंक

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पावरबैंक में 1 इनपुट के साथ 60 आउटपुट मौजूद हैं जिनसे 220V का आउटपुट मिलता है। वीडियो में Handy इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि इस पावरबैंक से एक साथ 20 स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे गैजेट चार्ज किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं इस पावरबैंक वॉशिंग मशीन, टीवी और इलेक्ट्रिक कूकर को भी आराम चलाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi पहले Snapdragon 8 Gen चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी Redmi K50 सीरीज का स्मार्टफोन

बता दें कि इसकी साइज काफी बड़ा है, जिससे कि इसे कहीं ले जाने में काफी मुश्किल होगी। इसका मतलब साफ है कि यह पोर्टेबल पावरबैंक नहीं है। हालांकि, यह देखने में यह पावरबैंक, रेगुलर पावरबैंक जैसा दिखता है। इसके लिए Handy ने इस बड़ी से पावरबैंक को छोटे पावरबैंक जैसा लुक देने के लिए इसे एक मैटेलिक केस में पैक किया गया है।

The post OMG! इस शख्स ने बना डाला 27,000,000mAh का PowerBank, हजारों फोन एक साथ होंगे चार्ज, देखें Photos first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/man-created-a-27-million-mah-powerbank-that-can-power-your-tv-see-photos/feed/ 0
सबसे बेस्ट बैकअप वाले पावरफुल पावरबैंक, यहां देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/best-20000mah-power-banks-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-20000mah-power-banks-in-india/#respond Mon, 31 Jan 2022 17:52:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74797 Best 20,000mAh Power Banks :

The post सबसे बेस्ट बैकअप वाले पावरफुल पावरबैंक, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पावर बैंक आज सभी की जरूरत बन चुकी है। अब मार्केट में न केवल बड़ी बैटरी कैपेसिटी वाले पावरबैंक मौजूद हैं बल्कि मल्टी कनेक्टिविटी वाले ऐसे में बड़ी बैटरी और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के आते हैं। अगर आप 20,000mAh कैपेसिटी वाले लिथियम-आयन बैटरी वाला अच्छा पावर बैंक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में आपको बताएंगे, जो डुअल चार्जिंग पोर्ट- इनपुट और आउटपुट पावर को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही ये फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको अफोर्डेबल कीमत में उपलब्ध बेस्ट पावरबैंक के बारे में बता रहे हैं।

Best 20,000mAh वाले पावरफुल पावरबैंक

1. Mi Power Bank 3i

Xiaomi का पावर बैंक Mi Power Bank 3i में 20,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल USB आउटफु और डुअल इनपुट पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही इस पावर बैंक में 12-लेयर चिप प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें स्मार्ट पावर मैनेजमेंट और माइक्रो USB और USB Type C इनपुट पोर्ट दिया गया है। शाओमी के Power Bank 3i में एल्यूमिनियम केसिंग दी गई है।

2. Ambrane Neos

Ambrane Neos पावरबैंक 2.1A फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें माइक्रो USB और USB Type C इनपुट पोर्ट दिए हैं। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो Neos में ABS प्लास्टिक मैटेरियल दिया गया है। इसमें बैटरी लेवल के लिए LED इंडीकेटर दिया गया है। इस पावरबैंक में 9 लेयर प्रोटेक्शन चिप दी गई है। Ambrane का दावा है कि Neos पावर बैंक को 500 चार्ज लाइफसाइकल सपोर्ट करेगा।

3. Redmi 20000mAh

रेडमी का पावर बैंक डुअल इनफुट और आउटपुट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। एंटी स्लिप टेक्चर के साथ आने वाला यह पावरबैंक एक्ट्रा ड्यूरेबल और रफ एंड टफ यूज के लिए बना हुआ है। इस पावरबैंक का 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 12 लेयर का सर्किट प्रोटेक्शन दिया जो ओवरचार्जिंग और ओवरहीटिंग जैसे फॉल्ट को दूर रखता है। इसके साथ ही यह टू वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

4. Realme 20000mAh

Realme ने भी 20000mAh कैपेसिटी वाला पावर बैंक लॉन्च किया हुआ है, जो 18W टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह पावर बैंक एक साथ दो डिवाइसेस चार्ज कर लेता है। Realme के इस पावर बैंक में 2 USB 2.0 पोर्ट और USB Type C पोर्ट चार्जिंग दिया है। यह पावरबैंक कंफॉर्ट और ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इस पावरबैंक में ओवरचार्जिंग और पावर सर्ज जैसी दिक्कतों के लिए 14 लेयर सर्टिक प्रोटेक्शन दिया गया है।

5. pTron Dynamo Zip

pTron गैजेट्स के मामले में अच्छा ब्रांड है। कंपनी के Dynamo Zip पावर बैंक में रेगूलर USB, माइक्रो USB और USB Type C पोर्ट दिए गए हैं। यह पावरबैंक पुराने और नए मॉडल के फोन्स को चार्ज करता है। यह पावर बैंक Quick Charge 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो 18W चार्जिंग स्पीड ऑफर करता है। इस पावरबैंक में ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग, ओवरकरंट और ओवर डिस्चार्ज, और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए कई लेवल की प्रोटेक्शन दी गई है।

Best 20,000mAh Power Banks in India

6. Zinq ZQ20KPC

7. URBN 20000mAh

8. Gionee 20000mAh

 

The post सबसे बेस्ट बैकअप वाले पावरफुल पावरबैंक, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-20000mah-power-banks-in-india/feed/ 0
27,000mAh वाला Power Bank लेकर आई यह इंडियन कंपनी, अब जेब में लेकर चलो इनवर्टर https://www.91mobiles.com/hindi/ambrane-launched-made-in-india-27000mah-power-bank-with-type-c-input-stylo-pro-20k-10k-starting-price-rs-899/ https://www.91mobiles.com/hindi/ambrane-launched-made-in-india-27000mah-power-bank-with-type-c-input-stylo-pro-20k-10k-starting-price-rs-899/#respond Wed, 04 Aug 2021 12:03:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64217 Ambrane ने भारत में 27000mAh की पावर वाला पावर बैंक भी बाजार में उतार दिया है।

The post 27,000mAh वाला Power Bank लेकर आई यह इंडियन कंपनी, अब जेब में लेकर चलो इनवर्टर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ambrane कंपनी का नाम इंडिया के टॉप एक्सेसरीज़ ब्रांड्स में शुमार है। यह कंपनी Power Bank, EarPhone, Speaker, Smart Wearable और Cable व Charger समेत कई तरह के सामान बनाती और बेचती है। आज इंडिया में अपने प्रोडक्ट्स की खेप को बढ़ाते हुए इस कंपनी ने तीन नए पावरफुल Made in India पावरबैंक लॉन्च किए हैं। ये तीनों पावर बैंक Stylo series में जोड़े गए हैं जो Stylo Pro, Stylo 20K और Stylo 10K नाम के साथ आए है। नए प्रोडक्ट्स के साथ ही Ambrane ने भारत में 27000mAh की पावर वाला पावर बैंक भी बाजार में उतार दिया है।

Ambrane ने अपने तीनों पावरबैंक को मेड इन इंडिया बताया है जो Stylo Pro, Stylo 20K और Stylo 10K नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। इन तीनों में Stylo 10K सबसे छोटा मॉडल है जो 10000mAh की पावर के साथ पेश किया गया है। इसी तरह Stylo 20K को कंपनी ने 20,000mAh पावर के साथ बाजार में उतारा है। वहीं सबसे बड़े मॉडल Stylo Pro ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है जो 27,000mAh की पावर के साथ लॉन्च हुआ है।

Ambrane launched Made in India 27000mAh Power Bank with Type-C input Stylo Pro 20K 10K starting price Rs 899

यह है प्राइस

Ambrane की ओर से 27,000mAh की पावर वाले Stylo Pro पावर बैंक को 1,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह 20,000mAh वालाा Stylo 20K 1,499 रुपये में तथा 10,000mAh की पावर वाला Stylo 10K पावर बैंक 899 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। ये तीनों पावर बैंक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट व अमेज़न इंडिया से खरीदे जा सकते हैं तो 180 दिनों की वारंटी के साथ आएंगे

Stylo 20K

स्टाइलो 20के को एम्ब्रेन ने 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है जो Quick charge 3.0 तकनीक के साथ मिलकर काम करता है। इस पावरबैंक में PD technology दी गई है जो वॉल्टेज और स्पीड को संतुलित रखती है। कंपनी का दावा है कि iPhone और Android डिवाईस इस पावरबैंक के लिए 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। यह पावर बैंक 2 USB और 1 Type-C port सपोर्ट करता है।

Ambrane launched Made in India 27000mAh Power Bank with Type-C input Stylo Pro 20K 10K starting price Rs 899

Stylo 10K

स्टाईलो 10के को कंपनी ने 20W fast charging तकनीक के साथ बाजार में उतारा है जो 5V/2.4A करंट आउटपुट सपोर्ट करता है। इस पावर बैंक में एक साथ दो डिवाईसेज़ का चार्ज किया जा सकता है और इसके लिए कंपनी ने Stylo 10K को dual USB ports से लैस किया गया है। यह पावर बैंक white और black कलर में खरीदा जा सकता है।

Stylo Pro

27000mAh की पावर से लैस स्टायलो प्रो को 20W fast charging के साथ लॉन्च किया गया है। इस पावर बैंक में 2 USB outputs, एक Micro input और Type C इनपुट दिया गया है। इस पावर बैंक को Green और Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 27,000mAh वाला Power Bank लेकर आई यह इंडियन कंपनी, अब जेब में लेकर चलो इनवर्टर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ambrane-launched-made-in-india-27000mah-power-bank-with-type-c-input-stylo-pro-20k-10k-starting-price-rs-899/feed/ 0
धूप से चार्ज होने वाला पहला 6,000 एमएएच पावर बैंक लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/uimi-technologies-launches-first-make-in-india-solar-chargeable-power-bank-uimi-u3-in-hindi/ Sun, 16 Oct 2016 10:35:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=690 एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर आप इससे 2 से 3 स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि फोन में दो यूसबी स्लॉट है जहां आप एक साथ दो फोन को चार्ज कर सकते हैं।

The post धूप से चार्ज होने वाला पहला 6,000 एमएएच पावर बैंक लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल एक्सेसरी निर्माता कंपनी यूमी टेक्नोलॉजी ने 6,000 एमएएच वाीला पावर बैंक लॉन्च किया है। यू3 नाम से लॉन्च इस मोबाइल पाावर बैंकी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप धूप से चार्ज कर सकते हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि यह यूमी द्वारा निर्मित पहला मेक इन इंडिया पावर बैंक है। इसे आॅनलाइन स्टोर स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और एमेजन सहित कई अन्य आॅनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाला कुछ पावर बैंक पहले ही लॉन्च हुए था लेकिन वे काफी कम पावर के थे जबकि यूमी यू3 आपको लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर आप इससे 2 से 3 स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि फोन में दो यूसबी स्लॉट है जहां आप एक साथ दो फोन को चार्ज कर सकते हैं। सोलर एनर्जी से चलने वाले इस पावरबैंक को सूरज की रोशनी से चार्ज किया जा सकता है इसके अलावा आप यूएसबी से भी चार्ज कर सकते हैं।

जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए एयरसेल नया धमाका, 24 रुपये में 1जीबी 3जी डाटा

इसकी बॉडी रबर फिनिश प्लास्टिक की बनी है जो आपको बेहतर ग्रीप देती है। कंपनी का दावा है कि यह बहुत हद तक पानी व धूल अवरोधक भी है। भारतीय बाजार में यूमी यू3 पावर बैंक की कीमत 799 रुपये है और यह डीप स्काई और लाइम ग्रीन सहित दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

The post धूप से चार्ज होने वाला पहला 6,000 एमएएच पावर बैंक लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>