price | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 16 Dec 2016 10:27:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें डिजिटल पेमेंट से कैसे पाएं 1 करोड़ का इनाम https://www.91mobiles.com/hindi/lucky-grahak-yojana-will-give-thousand-on-every-online-transaction-and-e-payment-in-hindi/ Fri, 16 Dec 2016 09:10:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2553 केंद्र सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि किसी भी खरीदारी में कैशलेस सेवा का उपयोग करने पर प्रतिदिन 15 हजार लोगों को 1 हजार रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा और मेगा पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जा सकता है।

The post जानें डिजिटल पेमेंट से कैसे पाएं 1 करोड़ का इनाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई घोषणाएं की गई हैं। हाल में सरकार ने आॅनलाइन टिकट ​बुकिंग में छूट और बीमा, आॅनलाइन एलआईसी लेने पर छूट, कैशलेस माध्यम से पट्रोल लेने पर छूट की जानकारी दी थी लेकिन अब सरकार ने कैशलेस का उपयोग करने वालों को भारी-भरकम ईनाम देने की भी घोषणा की है।

केंद्र सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि किसी भी खरीदारी में कैशलेस सेवा का उपयोग करने पर प्रतिदिन 15 हजार लोगों को 1 हजार रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा और मेगा पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जा सकता है।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस पुरस्कार योजना को लकी ग्राहक योजना का नाम दिया गया है जो 25 दिसंबर से शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत 100 दिन तक हर रोज़ देशभर से 15 हजार लोग चुने जाएंगे। जिन्हें एक-एक हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इस बाबत नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत का कहना है कि लकी ग्राहक योजना के अंतर्गत 50 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक का लेनदेन करने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा तथा इसके साथ ही व्यापारियों के लिए ‘डिजिधन व्यापार योजना’ शुरू कर उन्हें भी 50 हजार रुपये तक की ईनामी राशि दी जाएगी।

क्या है लकी ग्राहक योजना
इस योजना के तहत 25 दिसंबर से 14 अप्रैल 2017 तक 50 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक का लेनदेन करने वाले 15 हजार लोगों को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा हर रोज़ 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सिर्फ इतना ही नहीं हर सप्ताह सात हजार लकी ग्राहकों को एक लाख रुपये, 10 हजार रुपये तथा पांच हजार के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर एनपीसीआई द्वारा मेगा पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी जिसमें तीन विजेताओं को एक करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी।

किसे मिलेगा ईनाम
इस योजना में रूपे कार्ड, यूनिफाईड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), यूएसएसडी तथा आधार समर्थित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) द्वारा ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकोंं को विजेताओं की चयनित श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

yojna-hindustantimes

किन बातों का रखें ध्यान
ईनामी राशि अपने नाम करने के लिए आपको किसी भी तरह की पेमेंट एईपीएस द्वारा करनी होगी। यह इनाम किसी निजी कंपनी द्वारा दिए गए क्रेडिट व डेबिट कार्ड के ट्रांजेक्शन्स को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। पुरस्कार राशि के लिए कोई भी ग्राहक किसी भी विक्रेता के सा​थ अधिकतम 3,000 रुपये तक का लेनदेन कर सकता है।

कैसे होगा लकी ग्राहकों का चयन
योजना के लिए संचालन एजेंसी राष्ट्रीय भुगतान निगम का निर्माण​ किया गया है। प्रतिदिन जितने वाले ग्राहकों का चयन रैंडम तरीके से सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाएगा। कोई भी विजेता अधिकतम तीन बार ही पुरस्कार प्राप्त कर सकता है तथा पुरस्कार की राशि सीधे विजेता ग्राहक आधार कार्ड से जुड़े खाते में भेज दी जाएगी।

The post जानें डिजिटल पेमेंट से कैसे पाएं 1 करोड़ का इनाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>