The post कल से खत्म हो रहा है जियो प्राइम मेंबरशिप जानें किसके लिए होगा फ्री और किसे चुकाना होगा शुल्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सितंबर 2016 में रिलायंस जियो ने भारत में अपनी 4जी सेवा शुरू की थी और कंपनी ने लगभग 6 माह तक अपनी सेवाएं फ्री में दी थी। मार्च 2017 में मुकेश अंबानी ने शुल्क की घोषणा की थी और सबसे पहले प्राइम मेंबरशिप की बात कही गई थी। 99 रुपये देकर प्राइम एक साल के लिए प्राइम मेंबर बना जा सकता था और इसके बाद आप कंपनी की कई सेवाओं का लाभ मुफ्त में उठा सकते थे। इस प्लान की अवधि 31 मार्च को खत्म हो रही थी और लोगों मे उत्सुकता शुरू हो गई थी कि कंपनी अब क्या करेगी।
किसके लिए होगा फ्री
हालांकि कल ही कंपनी ने नए प्राइम मेंबरशिप प्लान के बारे में विस्तार से बता दिया है और हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि पुराने जियो यूजर्स मुफ्त में एक साल के लिए प्राइम मेंबरशिप का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने कॉम्पलिमेंटरी आॅफर के तहत अपने यूजर्स को यह लाभ दिया है।
फ्री जियो प्राइम मेंबरशिप का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको माई जियो ऐप को ओपेन करना है। वहां आपको कॉम्लिमेंटरी मेंबरशिप को 12 महीने तक लिए बढ़ाने क विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करना है। इसके साथ ही आपको मेंबरशिप की अवधी को एक साल तक के लिए बढ़ा दी जाएगी।
हालांकि कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कॉम्लिमेंटरी आॅफर सीमित समय तक है। इसलिए हो सकता है कि कुछ दिन बाद ही इसे खत्म कर दिया जाए। इसलिए पूराने यूजर्स भी जितना जल्दी आॅफर ले लें फायदेमंद होगा।
किसे चुकाना होगा शुल्क
रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबरशिप को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसमें स्पष्ट रूप से जानकारी दी है कि जो नए यूजर्स कंपनी की सर्विस लेंगे उन्हेें 99 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। जियो के नए प्राइम मेंबरशिप 1 अप्रैल 2018 से शुरू होगी और 31 मार्च 2019 तक वैध होगी। अगर आप बीच में भी प्रइम मेंबरशिप लेते हैं तो भी आपका प्लान 31 मार्च 2019 को खत्म हो जाएगा।
The post कल से खत्म हो रहा है जियो प्राइम मेंबरशिप जानें किसके लिए होगा फ्री और किसे चुकाना होगा शुल्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post फिर से मुकेश अंबानी ने दिया मुफ्त का तोहफा, जियो प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए फ्री, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा नया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जैसा कि मालूम है 31 मार्च को रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप का आखरी दिन है। इसे लेकर बहुत पहले से ही चर्चा शुरू हो गई थी कंपनी अब क्या करने वाली है। इसे लेकर यूजर्स के दिमाग में कई तरह के सवाल थे, 1 अप्रैल क्या प्राइम मेंबरशिप का प्लान खत्म हो जाएगा या फिर कंपनी नए शुल्क के साथ इसे लागू करेगी? आज जियो ने इसका जवाब दे दिया है। जियो के पुराने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने पुराने यूजर्स के लिए कंप्लिमेंटरी बेनिफिट तहत मेंबरशिप को एक साल के लिए फ्री कर दिया है। अर्थात यदि आप पहले से जियो यूजर हैं और आपने जियो का प्राइम मेंबरशिप प्लान पहले से ले रखा है तो अपको अब फिर से शुल्क चुकाने की जरूरत नहीं है।
कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पुराने यूजर्स के लिए कॉम्पलिमेंटरी आॅफर के तहत प्राइम मेंबरशिप को मुफ्त कर दिया गया है जबकि नए यूजर्स को शुल्क चुकाना होगा। हालांकि नए यूजर्स के लिए भी अच्छी बात है कि शुल्क में बदलाव नहीं किया गया है और 99 रुपये के शुल्क पर एक साल के लि प्राइम मेंबरशिप पाया जा सकता है।
जियो का प्राइम मेंबरशिप 13 मार्च 2019 तक के लिए वैध होगा इस दौरान आप डाटा रिचार्ज के साथ जियो के अन्य सर्विसेज़ का लाभ मुफ्त में उठा पाएंगे। आप प्राइम मेंबरशिप को जियो स्टोर, जियो की वेब साइट या माई जियो ऐप नवीनीकरण करा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने प्रोस विज्ञप्ति में यह भी लिखा है कि पुराने यूजर्स के लिए फ्री मेंबरशिप सीमित समय के लिए ही मुफ्त होगा।
नए यूजर्स को सिम लेने के साथ ही 99 रुपये शुल्क चुकाकर प्राइम मेंबर बन सकते हैं लेकिन पुराने यूजर माई जियो ऐप से अपने प्राइम मेंबरशिप को मुफ्त में एक साल तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको माई जियो ऐप को ओपेन करना है। वहां आपको कॉम्लिमेंटरी मेंबरशिप को 12 महीने तक लिए बढ़ाने क विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करना है। इसके साथ ही आपको मेंबरशिप की अवधी को एक साल तक के लिए बढ़ा दी जाएगी।
The post फिर से मुकेश अंबानी ने दिया मुफ्त का तोहफा, जियो प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए फ्री, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा नया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो प्राईम मेंबरशिप की आज आखिरी तारीख, कल से बदल जाएंगे ये सभी प्लान्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जियो प्राईम मेंबरशिप के लिए कंपनी ने 99 रुपये का प्लान जारी किया था। मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंपनी अपने ग्राहकों का धन्यवाद उन्हें अतिरिक्त सेवा व सुविधा देकर करना चाहती है और इसके लिए जियो मेंबरशिप की शुरूआत हुई थी। जियो प्राईम मेंबर बनने की अंतिम तिथि कल यानि 15 अप्रैल है। ऐसे में कई लोगों को कन्फ्यूज़न है कि आखिर 15 अप्रैल के बाद क्या होगा और कौन से प्लान्स काम करेंगे, तो चलिए हम बताते हैं।
जियो की शिकायत, दूसरे आॅपरेटर्स कर रहे हैं परेशान, क्या आप भी मानते हैं
अपने पुरान ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ देने के लिए जियो ने प्राईम मेंबरशिप की शुरूआत की थी, जिसमें 99 रुपये का रिचार्ज कराकर कोई भी जियो यूजर प्राइम मेंबर बन सकता था। इसके साथ ही कंपनी ने प्रतिदिन 1जीबी डाटा पाने के लिए 309 रुपये तथा 2जीबी डाटा रोज़ पाने के लिए 509 रुपये के प्लान भी जारी किए थे। लेकिन कल से ये दोनों प्लान भी बंद हो जाएंगे।

जी हां धन धना धन आॅफर के तहत जारी ये दोनों प्लान प्राईम मेंबरशिप की आखिरी तारीख के साथ ही बंद कर दिए जाएंगे। और इसके बाद कंपनी के आॅफर का लाभ उठाने के लिए जियो ग्राहकों को 309 रुपये प्लान का लाभ उठाने के लिए 408 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। तथा 509 रुपये वाले प्लान के फायदे के लिए 608 रुपये का रिचार्ज अनिवार्य हो जाएगा। इन दोनों प्लान्स की वैधता 84 दिन की होगी।
एयरटेल ने दिया जियो को जवाब, 399 रुपये में 90जीबी डाटा के साथ तीन माह तक अनलिमिटेड कॉलिंग
यानि जो कल से जियो की सेवाएं आपको कुछ मंहगी पड़ सकती है। लेकिन आपको बता दें कि जियो प्राईम मेंबर बन चुके ग्राहकों के लिए पहले वाले प्लान्स ही काम करेंगे। और यदि आपने अभी तक प्राईम मेंबरशिप नहीं ली है तो इसके लिए आज रात तक का समय बाकी है। जियो प्राईम मेंबरशिप 31 मार्च 2018 तक वैध होगी।
The post जियो प्राईम मेंबरशिप की आज आखिरी तारीख, कल से बदल जाएंगे ये सभी प्लान्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>