Priya Prakash | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 02 Sep 2020 12:30:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एक​ ही दिन में बन गई करोड़ों दिलों की स्टार, जानें क्या है इस खूबसूरत लड़की के फेमस होने का राज https://www.91mobiles.com/hindi/priya-prakash-varrier-viral-video-cute-instagram-internet-in-hindi/ Tue, 13 Feb 2018 13:16:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16965 24 घंटों में इतने ज्यादा फॉलोअर पाने वाली विश्व की तीसरी और भारत की पहली शख्सियत बनी है प्रिया

The post एक​ ही दिन में बन गई करोड़ों दिलों की स्टार, जानें क्या है इस खूबसूरत लड़की के फेमस होने का राज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गत रविवार यानि 11 फरवरी का दिन यूं तो सबके लिए आम दिन ही था। हां, वेलेंटाईन वीक के इस दिन जहां युवा लोग और प्रेमी युगल प्रॉमिस डे मना रहे थे, वहीं इसी दिन इंटरनेट पर एक ऐसी वीडियो वायरल हुई जिसने कुछ ही घंटों में करोड़ों दिलों को अपना दिवाना बना लिया। इस वीडियो के जिस चेहरे ने सबको पिघला कर रख दिया उसका नाम है ‘प्रिया प्रकाश वारियर’। यह छोटी सी अदाकारा कुछ ही घंटों में न सिर्फ भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी बन गई, बल्कि अपनी आंखों की चमक से अंर्तराष्ट्रीय सितारों को भी फीका करते हुए प्रिया ने बेहद ही अनूठा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि प्रिया के चेहरे और उसकी अदाओं ने करोड़ों भारतीयों को अपना दिवाना बना लिया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तकरीबन 30 सेकेंड की इस वीडियो ने पूरे विश्व के बड़े-बड़े सितारों को हिला कर रख दिया है। दरअसल इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद प्रिया को इंस्टाग्राम पर इतने ज्यादा लोगों ने फॉलो किया कि 24 घंटों में ही ​प्रिया के 606 हजार फॉलोअर बढ़ गए।

प्रिया प्रकाश एक ही दिन में इतने ज्यादा फॉलोअर पाने वाली न सिर्फ पहली इंडियन सेलिब्रिटी बन गई बल्कि हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों और खेल जगत की नामी हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए विश्व की तीसरी ऐसी सेलिब्रिटी बन गई है जिसने 24 घंटों में इतने ज्यादा फॉलोअर पाएं है। इस लिस्ट में प्रिया से पहले सिर्फ अमेरिकी मॉडल काइली जेनर और विख्यात फुटबॉल प्लेयर क्रिस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो ही ऐसा रिकॉर्ड बना पाएं हैं।

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश की वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद से ही हम ​प्रिया के इंस्टाग्राम का ग्राफ फॉलो करते रहे। रविवार 11 फरवरी शाम तकरीबन 2 बजे जहां प्रिया के 250 हजार से भी कम फॉलोअर थे, वहीं रात 11:15 बजे तक यह गिनती 467 हजार पहॅुंच गई। अगले दिन सोमवार 12 फरवरी सुबह 8:45 बजे तक ​प्रिया के 644 हजार फॉलोअर हो चुके थे, शाम होते-होते तकरीबन 7:45 बजे यह गिनती 1.3 मिलियन हो गई और आज खबर लिखे जाने तक प्रिया के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर हैं।

इसी तरह प्रिया प्रकाश के वायरल वीडियो की बात करें तो 11 फरवरी की रात 11:15 बजे इस वीडियो पर 1,164,335 व्यू आ चुके थे, जो 12 फरवरी सुबह 8:45 बजे 1,747,803 और 12 फरवरी शाम 7:47 बजे त​क 3,872,895 हो चुके थे। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6,678,961 लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

प्रिया के लिए लोगों की दिवानगी सिर्फ वीडियो व्यू तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि प्रिया से जुड़े अनेंको मैसेज और मेम से भी इंटरनेट पटा पड़ा है। बहरहाल सिर्फ एक वीडियो से किसी लड़की का इस हद तक प्रसिद्ध हो जाना न सिर्फ इंटरनेट की ताकत का एक नमूना है, बल्कि साथ ही भारत की बढ़ती डिजीटल क्रांति और देश की आम जनता तक इंटरनेट डाटा की पहॅुंच को भी दर्शाता है।

प्रिया प्रकाश वारियर ​की इस पूरी वीडियो को यहां देखें :

The post एक​ ही दिन में बन गई करोड़ों दिलों की स्टार, जानें क्या है इस खूबसूरत लड़की के फेमस होने का राज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>