PUBG Ban | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 08 Sep 2020 04:05:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 PUBG पर बैन बना मौत का कारण, पश्चिम बंगाल में 21 साल के लड़के ने किया सुसाइड https://www.91mobiles.com/hindi/21-year-old-boy-commits-suicide-in-west-bengal-india-because-of-pubg-ban/ https://www.91mobiles.com/hindi/21-year-old-boy-commits-suicide-in-west-bengal-india-because-of-pubg-ban/#respond Tue, 08 Sep 2020 04:05:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48516 पबजी बैन कर देने से दुखी 21 साल के लड़के से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

The post PUBG पर बैन बना मौत का कारण, पश्चिम बंगाल में 21 साल के लड़के ने किया सुसाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

PlayerUnknown’s Battleground यानि PUBG के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है। गत 3 सितंबर को भारत सरकार ने देश में मौजूद 118 चीनी ऐप्स को बैन करने का आदेश दिया था, जिसमें पबजी मोबाइल भी शामिल था। PUBG पर बैन की इस खबर ने इंडिया के लाखों गेमर्स को बड़ा झटका दिया है। पूरे देश से इस बैन पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग जहां इसे सही कह रहे हैं तो कुछ इसे गलत बता रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसी बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार पबजी को बैन कर देने से दुखी एक 21 साल के लड़के से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

यह हैरान कर देने वाला और बेहद ही शोकजनक समाचार पश्चिम बंगाल का बताया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नादिया जिले में रहने वाले एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या इसलिए कर ली क्योंकि वह भारत में PUBG Mobile से काफी दुखी था। यह युवक की उम्र 21 साल बताई गई है जो कि एक स्टूडेंट था।

21 year old boy commits suicide in West Bengal India because of PUBG ban

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रीतम हलदर नाम युवक पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अपने परिवार के साथ रहता था। खबर के मुताबिक 4 सितंबर की सुबह नाश्ता करने के बाद से ही प्रीतम अपने कमरे में था, जब दोपहर को खाना खाने के लिए उसकी मॉं ने बुलाया तो कमरे का दरवाजा बंद था और अंदर से भी कोई आवाज नहीं आ रही है। घबराई मॉं ने पड़ोसियों को बुलासा और लोगों ने मिलकर कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया।

Exclusive : Vivo V20 सीरीज़ दशहरे के मौके पर होगी इंडिया में लॉन्च, यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

दरवाजा तोड़ने के बाद जैसे ही लोग अंदर घुसे तो देखा कि प्रीतम का शरीर पंखें से लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार प्रीतम की मॉं ने बताया है कि युवक के फोन में पबजी चलना बंद हो गया था और इस बात की वजह से वह दो दिन से काफी परेशान था। युवक की मॉं के अनुसार प्रीतम देर रात तक फोन में PUBG फोन खेलता रहता था।

21 year old boy commits suicide in West Bengal India because of PUBG ban

पुलिस का भी मानना है कि 21 वर्षीय युवक ने सुसाइड इसलिए किया है क्योंकि देश में PUBG बैन हो जाने की वजह से वह मोबाइल गेम नहीं खेल पा रहा है और इस बात की परेशानी और झल्लाहट के चलते ही प्रीतम ने खुद की जान ले ली। भारत में घटी यह घटना वाकई में हैरान कर देने वाली है कि किसी तरह महज एक मोबाइल गेम की वजह से देश के युवा किस कदर अपना नुकसान कर रहे हैं और सुसाइड जैसा बड़ा कदम बिना किसी झिझक के उठा रहे हैं। 

The post PUBG पर बैन बना मौत का कारण, पश्चिम बंगाल में 21 साल के लड़के ने किया सुसाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/21-year-old-boy-commits-suicide-in-west-bengal-india-because-of-pubg-ban/feed/ 0
PUBG को बताया हराम, फ़तवा हुआ जारी ! https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-fatwa-indonesia-ban-ulema/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-fatwa-indonesia-ban-ulema/#respond Tue, 25 Jun 2019 10:06:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32604 PUBG खेलने वाले लोगों को सार्वजनिक जगह पर भीड़ के सामने सजा भी दी जाएगी

The post PUBG को बताया हराम, फ़तवा हुआ जारी ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

PUBG का नाम आज दुनिया के टॉप गेम में आता है। इस गेम से सभी लोग वाकिफ है, फिर बेशक वो यह खेलते भी या नहीं। PUBG Mobile की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ऑनलाइन गेम बन चुका है। चीन को छोड़ कर अन्य देशों में इस गेम के डेली 5 करोड़ यूजर्स हैं। पिछले दिनों इस गेम को नेपाल में प्रतिबंधित किया गया था। वहीं अब PUBG Mobile को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है कि इस गेम को ‘हराम’ मानते हुए एक मुस्लिम ग्रुप ने PUBG के खिलाफ ‘फतवा’ जारी कर दिया है।

PUBG Game से जुड़ी यह हैरान कर देने वाली खबर इंडोनेशिया से आई है। इंडोनेशिया के मुस्लिम समूह उलेमा परिषद (MPU) ने इस गेम के खिलाफ फतवा जारी किया है। यह वाक्या पिछले सप्ताह है जब इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में पबजी को ‘हराम’ मानते हुए समुदाय विशेष के हिस्सेदारों ने PUBG खेलने को इस्लाम की तौहीन बताया था। गेम को लेकर कहा गया था कि इससे लोग की हिंसक प्र​वृति का बढ़ावा मिल रहा है।

pubg mobile fatwa indonesia-ban-ulema

फतवा जारी करने के बाद अब एमपीयू स्थानिय प्रशासन से आग्रह कर रही है कि सरकार PUBG को ‘क़ानून’ के तहत भी प्रतिबंधित करें। भारतीय पाठकों को बता दें कि यहां ‘क़ानून’ से मतलब लोकतंत्र द्वारा स्थापित नियम नहीं है, बल्कि उलेमा का अभिप्राय PUBG को मुस्लिम शासकों द्वारा बनाई गई क़ानून नियमावली (शरिया) के तहत बैन कराने से है। गौरतलब है कि यदि इंडोनेशिया में PUBG को क़ानून के तहत हराम घोषित कर दिया गया तो PUBG खेलने वाले को गुनहगार माना जाएगा। यह भी पढ़ें : 116 करोड़ का इंडिया! Reliance Jio, Airtel, BSNL और Vodafone Idea, देखें किस कंपनी के हो गए हैं कितने ग्राहक

लेकिन बात सिर्फ यहां तक नहीं रूकेगी। क़ानून के तहत PUBG को हराम माने जाने के बाद इस गेम को खेलने वाले लोगों को सजा भी दी जाएगी और इस सजा में public caning यानि कि सार्वजनिक जगह पर भीड़ के सामने हाथ बांध कर पिटाई करना भी शामिल हो सकता है। उलेमा परिषद ने PUBG को लेकर कहा है कि यह गेम बच्चों और अन्य लोगों पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है इससे हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है। ताजा अपडेट के मुताबिक Oman के Assistant Grand Mufti शेख काहलान अल खारूसी भी PUBG बैन पर अपनी रज़ामंदी दे चुके हैं।

नेपाल बैन

नेपाल टेलीकम्यूनिकेशन्स अथॉरिटी (NTA) ने अपने देश में पबजी को बैन करने का आदेश दे दिया था। एनटीए के डिप्टी डायरेक्टर ने Himalayan nation’s federal investigation authority के आग्रह के बाद नेपाल के सभी मोबाईल आपरेटर्स तथा नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश दिया था कि वह अपने नेटवर्क पर PUBG गेम की स्ट्रीमिंग को ब्लॉक कर दें। यानि फोन में पबजी होने के बावजूद नेपाल के लोग किसी भी वाईफाई या डाटा प्लान में पबजी को नहीं चला पाएंगे।

गुजरात राज्य में भी है बैन

आपको बता दें कि PUBG को लेकर भारत के कई शहरों में भी इस गेम पर बैन लगाने की मांग की जा चुकी है। गुजराज राज्य की सरकार ने गत 30 मार्च को इस गेम पर प्र​तिबंध लगा दिया था जिसके बाद PUBG खेलने के आरोप में इस राज्य से 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। युवाओं की गिरफ्तारी के इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। जिसके बाद PUBG गेम को भारत में चलाने वाली कंपनी टैंसेंट इंडिया ने अपने प्लेयर्स के सपोर्ट में आकर इस गेम से बैन हटाने की मांग भी की थी।

pubg mobile fatwa indonesia-ban-ulema

लगे हाथ आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित हुई PUBG Mobile Club Open प्रतियोगिता के तहत देशभर के पबजी प्लेअर्स ने हिस्सा लिया था और इनमें से विजमी टीम को 42 लाख रुपये का ईनाम भी दिया गया था।

The post PUBG को बताया हराम, फ़तवा हुआ जारी ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-fatwa-indonesia-ban-ulema/feed/ 0
PUBG गेम खेलने से 16 साल के लड़के की हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/16-yr-old-dies-of-cardiac-arrest-while-pubg/ https://www.91mobiles.com/hindi/16-yr-old-dies-of-cardiac-arrest-while-pubg/#respond Fri, 31 May 2019 07:28:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31607 लड़के के पिता ने बताया कि मौत से पहले वह लगातार छह घंटों से PUBG गेम को खेल रहा था।

The post PUBG गेम खेलने से 16 साल के लड़के की हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन मोबाइल गेम PUBG की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इसका युवाओं पर गलत असर भी पड़ रहा है। इसी को देखते कई देश इस मोबाइल गेम पर रोक लगा चुके हैं। PLAYER UNKNOWN’S BATTLEGROUNDS (PUBG) ने आज हर उम्र के लोगों को अपना फैन बनाया हुआ है। पबजी इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है कि कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि लत बन चुका है। इसी लत के काऱण कई जान जा चुकी हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PUBG खेलते हुए एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मध्यप्रदेश के नीमच में रहने वाले Furqan Qureshi (उम्र 16 साल) की PUBG खेलते वक्त कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यह युवक 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। लड़के के पिता ने बताया कि वह मौत से पहले लगभग छह घंटों से PUBG गेम को खेल रहा था और गेम खेलने के दौरान वह ब्लास्ट कर ब्लास्ट कर चिल्ला रहा था। इसके बाद यह लड़का बेहोश हो गया। इसे भी पढ़ें: पति ने PUBG खेलने से रोका तो पत्नी ने मांगा तलाक

मृतक युवक के का कहना है कि बेहोश होने के बाद Furkhan को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की वजह कर्डिक अरेस्ट बताई गई है। डॉक्टर का कहना था कि जब युवक को अस्पताल लाया गया तो उसकी पल्स नहीं चल रही थी। हमने इलेक्ट्रिक शॉक के जरिए उसे बचाने की कोशिश की लेकिन हम नाकाम रहे। इसे भी पढ़ें: रात ढाई बजे तक खेला PUBG, सुबह फांसी पर लटका मिला शव

परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक Furkhan एक अच्छा स्विमर था और उसे दिल से संबंधित पहले कोई बीमारी नहीं थी। डॉक्टर्स के मुताबिक लगातार गेम खेलने से उसके दिल की धड़कने तेज हो गई और हार्ट अटैक आ गया।

The post PUBG गेम खेलने से 16 साल के लड़के की हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16-yr-old-dies-of-cardiac-arrest-while-pubg/feed/ 0
अब इस देश में बैन हुआ Pubg, क्या इंडिया में भी लगेगा प्रतिबंध https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-ban-iraq-government-bans-online-games-including-pubg/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-ban-iraq-government-bans-online-games-including-pubg/#respond Mon, 06 May 2019 11:22:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30445 सिर्फ पबजी ही नहीं बल्कि कई और दूसरे ऑनलाइन गेम्स को लेकर इराक की संसद में वोटिंग हुई, जहां सांसदों ने बैन के समर्थन में मतदान किया।

The post अब इस देश में बैन हुआ Pubg, क्या इंडिया में भी लगेगा प्रतिबंध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इसका युवाओं पर गलत असर भी पड़ रहा है। इसी को देखते कई देश इस मोबाइल गेम पर रोक लगा चुके हैं। हाल ही में नेपाल में पबजी पर बैन लगाया गया था। लेकिन, बाद में नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत के पबजी को बैन करने के आदेश पर रोक लगा दी।

वहीं, अब इस गेम को इराक में बैन कर दिया गया है। इराक सरकार ने मोबाइल गेम पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में वोट किया। सिर्फ पबजी ही नहीं बल्कि कई और दूसरे ऑनलाइन गेम्स को लेकर इराक की संसद में वोटिंग हुई, जहां सांसदों ने बैन के समर्थन में मतदान किया।

इराक में पबजी और दूसरे ऑनलाइन गेम्स को बैन करने को लेकर इराक सरकार का कहना है कि हिंसा से भरे यह मोबाइल गेम देश की संस्कृति, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए खराब हैं। सराकर का मानना है कि हमारा देश युद्ध और आतंकवाद से जूझ रहा है और पबजी जैसे गेम्स के कारण युवाओं का रुझान हिंसा की ओर बढ़ रहा है।

इससे पहले नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी पर रोक नहीं लगाने का आदेश दिया है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने 11 अप्रैल को सभी इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों से पबजी सर्वर से उत्पन्न इंटरनेट ट्रैफिक को रोकने का आदेश दिया था। इसे भी पढ़ें: पति ने PUBG खेलने से रोका तो पत्नी ने मांगा तलाक

इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस ईश्वर प्रसाद खाटीवाड़ा ने नेपाल सरकार और संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया और उनसे पबजी पर जवाब मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत के पबजी को बैन करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इसे भी पढ़ें: रात ढाई बजे तक खेला PUBG, सुबह फांसी पर लटका मिला शव

पबजी के कारण हुए हादसे
PUBG से जुड़े कई तरह से गंभीर मामले भारत के अलग अलग इलाकों से सामने आ चुके है। कुछ महीने पहले हैदराबाद में रहने वाले एक 16 साल के युवा संभाशिव ने भी आत्महत्या कर ली है। संभाशिव दसवीं कक्षा का छात्र था परीक्षा के समय पढ़ाई करने की बजाय पबजी खेल रहा था। गेम खेलने की वजह से उसकी मां ने उसे टोका तो नाराज होकर संभाशिव ने आत्महत्या की।

वहीं, हाल ही में यूएई में 20 साल की महिला ने अपने पति से PUBG खेलने से मना करने की वजह से तलाक की मांगा। रिपोर्ट के अनुसार महिला का कहना है कि उसे अपने मुताबिक किसी भी प्रकार का मनोरंजन चुनने की आजादी है और उसका पति उससे यह हक छीन रहा है।

The post अब इस देश में बैन हुआ Pubg, क्या इंडिया में भी लगेगा प्रतिबंध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-ban-iraq-government-bans-online-games-including-pubg/feed/ 0
नेपाल में बैन हुआ PUBG! क्या अब है इंडिया की बारी ? https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-banned-in-nepal-india-accidents/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-banned-in-nepal-india-accidents/#respond Fri, 12 Apr 2019 07:51:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29654 लोग किसी भी वाईफाई या डाटा प्लान में पबजी को नहीं चला पाएंगे।

The post नेपाल में बैन हुआ PUBG! क्या अब है इंडिया की बारी ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

PUBG यानि PlayerUnknown’s Battlegrounds! यह सिर्फ एक गेम ही नहीं बल्कि जुनून बन चुका है। पबजी खेलने वालों की कोई तय उम्र नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों को इस ऑनलाइन गेम ने अपना फैन बना रखा है। जब पबजी ने इंडिया में कदम रखा था तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह गेम इस कदर लोगों के सिर चढ़ेगा। सिर्फ भारत ही नहीं विश्व के अन्य देशों में भी पबजी का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। भारत में जहां बार बार पबजी को बैक करने की बातें सामने आ रही हैं तो वहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से काम दो कदम आगे बढ़ चुका है और वहां पबजी पर बैन की घोषणा कर दी गई है।

नेपाल टेलीकम्यूनिकेशन्स अथॉरिटी (NTA) ने अपने देश में पबजी को बैन करने का आदेश दे दिया है। एनटीए के डिप्टी डायरेक्टर संदीप अधिकारी ने अपने वक्तव्य में कहा है कि PUBG में मौजूद हिंसक कंटेंट की वजह से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। डिप्टी डायरेक्टर ने Himalayan nation’s federal investigation authority के आग्रह के बाद कल यानि गुरुवार को नेपाल के सभी मोबाईल आपरेटर्स तथा नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश दे दिया है कि वह अपने नेटवर्क पर PUBG गेम की स्ट्रीमिंग को ब्लॉक कर दें। यानि फोन में पबजी होने के बावजूद नेपाल के लोग किसी भी वाईफाई या डाटा प्लान में पबजी को नहीं चला पाएंगे।

pubg banned in nepal india accidents

हालांकि आज खबर लिखते वक्त जब हमने नेपाल में रहने वाले कुछ दोस्तों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके फोन में PUBG गेम अभी भी चल रहा है। उनके पास अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के नंबर है और उन सभी पर वह PUBG खेल पा रहे हैं। वहीं पबजी पर बैन की बात पर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी गेम पर बैन लगाना कोई स्थाई समाधान नहीं है। गेम पर बैन लगाने से बेहतर है कि सरकार PUBG खेलने के कुछ दिशा निर्देश जारी कर दे और सभी युवा इसका पालन करें।

गुजरात राज्य में भी है बैन

आपको बता दें कि PUBG को लेकर भारत के कई शहरों में भी इस गेम पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। गुजराज राज्य की सरकार ने गत 30 मार्च को इस गेम पर प्र​तिबंध लगा दिया था जिसके बाद PUBG खेलने के आरोप में इस राज्य से 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। युवाओं की गिरफ्तारी का यह मामला काफी तूल भी पकड़ चुका है। इस गिरफ्तारी के बाद PUBG गेम को भारत में चलाने वाली कंपनी टैंसेंट इंडिया ने अपने प्लेयर्स के सपोर्ट में आकर इस गेम से बैन हटाने की मांग भी की है।

pubg banned in nepal india accidents

कई तरह के हादसे आ चुके हैं सामने

PUBG से जुड़े कई तरह से गंभीर मामले भारत के अलग अलग ईलाकों से सामने आ चुके है। इसी महीने की शुरूआत में हैदराबाद में रहने वाले एक 16 साल के युवा संभाशिव ने भी आत्महत्या कर ली है। संभाशिव दसवीं कक्षा का छात्र था परीक्षा के समय पढ़ाई करने की बजाय पबजी खेल रहा था। गेम खेलने की वजह से उसकी मां ने उसे टोका तो नाराज होकर संभाशिव ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सैमसंग को पछाड़ने यह कंपनी ला रही नए तरीके का मुड़ने वाला फोन, वीडियो में देखें शानदार लुक

इसी तरह मुंबई में रहने वाले एक 18 साल के युवक ने अपने परिवार से PUBG खेलने के लिए एक हाई एंड स्मार्टफोन की मांग की थी लेकिन, परिवार वालों ने फोन दिलाने से मान कर दिया। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। वही पिछले महीने गाजियाबाद में रहने वाला दसवीं का एक छात्र इस खेल के चक्कर में अपना घर छोड़ कर चला गया। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामल राजधानी दिल्ली से भी सामने आया थ जहां वसंतपुर क्षेत्र में PUBG खेलने से मना करने पर एक लड़के ने अपने मां-बाप की हत्या कर दी थी।

The post नेपाल में बैन हुआ PUBG! क्या अब है इंडिया की बारी ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-banned-in-nepal-india-accidents/feed/ 0