Quick Switch | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 13 Jan 2026 07:08:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 का Quick Switch फीचर: प्राइवेसी बनाए रखने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a51-and-galaxy-a71-quick-switch-features-a-smart-way-of-protect-your-privacy/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a51-and-galaxy-a71-quick-switch-features-a-smart-way-of-protect-your-privacy/#comments Fri, 21 Aug 2020 12:50:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47737 Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 का Quick Switch और Content Suggestions फीचर सिक्योरिटी के लिहाज से बहुत ही शानदार कहे जा सकते हैं।

The post Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 का Quick Switch फीचर: प्राइवेसी बनाए रखने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज स्मार्टफोन हमें प्रोडक्टिव बने रहने, कनेक्टेड रहने, फास्ट इन्फॉर्मेशन पाने और अपने इंटरेस्ट व पैशन को बनाए रखने में मदद करता है। स्मार्टफोन में आज हम लगभग सभी तरह की पर्सनल इन्फॉर्मेशन के अलावा, ईमेल और मैसेज से लेकर काम से जुड़ा सभी तरह का डाटा रखते हैं। ऐसे में एक स्मार्टफोन के लिए हमारे पर्सनल डाटा को सुरक्षित रखना और यह सुनिश्चित करना कि प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं किया गया है यह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्राइवेसी का अर्थ है किसी भी व्यक्ति की लाइफ को प्राइवेट रखना, चाहे वो दोस्त से हो, फैमिली से हो या फिर कोई और से। और यहीं से Alt Z Life की बात आती है।

हम में से बहुत से, विशेष रूप से Gen Z और Millennials ने उन स्थितियों का सामना किया होगा जहां हमारे परिवार या किसी दोस्त ने हमारे स्मार्टफोन से कॉल करने के लिए मांगा और जब तक कॉल खत्म हुई वो पर्सनल गैलरी तक पहुंच चुके थे। आप इस तरह कि परिस्थितियों से बचना तो चाहते हैं लेकिन कोशिश यही होती है कि “No” न कहना पड़े। क्या आप कभी ऐसी लाइफ की कल्पना कर सकते हैं जहां आप बिना प्राइवेसी की चिंता किए अपना फोन किसी को सौंप दें?

इस लाइफ को Alt Z Life कहते हैं और इसमें आपकी पर्सनल लाइफ पूरी तरह से पर्सनल ही रहती है। आपको बता दें कि यह रियालिटी है और यह आपसे केवल डबल क्लिक ही दूर है।

आप यही सोच रहे होंगे कि इस Alt Z Life? को कैसे एन्जॉय करें? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं…

आपकी प्राइवेसी की होगी गारंटी

Quick Switch, एक नया फीचर है जो फिलहाल Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 स्मार्टफ़ोन पर उपलब्ध हो चुका है। यह आपके Alt Z Life जीने का एक रास्ता है, एक माध्यम है। इस फीचर का डेवलपमेंट ‘Make for India’ इनिशिएटिव के तहत किया गया है जो Gen Z और Millennial स्मार्टफोन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। Quick Switch एक स्मार्ट प्राइवेसी फीचर है, जो आपको Alt Z लाइफ जीने के लिए आवश्यक हर एक चीज को पूरी करता है। जैसे – सुविधा, सीमलेसनेस और सबसे महत्वपूर्ण विवेक। यह फीचर आपको अपने पसंदीदा ऐप्स के पर्सनल और पब्लिक इंस्टेंस, पिक्स, कंटेंट और सोशल लाइफ के बीच स्विच करने की सुविधा देता है वो भी बिना किसी को पता चले। बस आपको Side Key को डबल टैप करना है।

Infographic: Galaxy A51 और Galaxy A71 पर Quick Switch and Content Suggestions कैसे काम करते हैं, यहां आप बारीकी से जान सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अपनी फोटो गैलरी लें। Millennials और Gen Z के पास ऐसे ढ़ेर सारे फोटोज़ और वीडियोज़ होते हैं जिसे वे दूसरों को दिखाना नहीं चाहते। अब तक, समाधान यही था कि आप गैलरी के लिए एक ऐप लॉक यूज करते थे। परंतु उस वक्त क्या होता था जब आपके दोस्त या भाई-बहन आपसे ऐप को अनलॉक करने के लिए कहते थे? ऐसे में संभावना यही होती थी कि आपको देना पड़ता था… और आपके सभी प्राइवेसी और प्रोटेक्शन धरे के धरे रह जाते थे।

Quick Switch फीचर आपको मुख्य गैलरी और प्राइवेट गैलेरी में स्विच करने का बेहद ही आसान ऑप्शन देता है। यहां सिक्योर फोल्डर में एक प्राइवेट गैलरी क्रिऐट हो जाती है जहां एक फोल्डर पब्लिक के लिए होता है जबकि दूसरा सिर्फ आपके लिए। तो, ऐसे में वो सभी तस्वीरें जो आप दुनिया को दिखाने में सहज हैं, जैसे ट्रैवल के दौरान आपके द्वारा ली गई तस्वीरें, आपके द्वारा किसी इवेंट में ली गई तस्वीरें इन्यादि गैलरी के पब्लिक वर्जन में रह सकती हैं। वहीं दूसरी ओर, प्राइवेट फोटोज़- जैसे पर्सनल मोमेंट्स, पार्टी का कोई क्रेजी वीडियो और भी कई चीजें – ये सभी आपके प्राइवेट गैलरी ऐप में होंगी। प्राइवेट फोल्डर में इन तस्वीरों को आपके अलावा कोई नहीं देख सकता है जब तक कि आप उन्हें इजाजत न दें।

यह और बेहतर हो जाता है: आपको बता दें कि Quick Switch न केवल गैलरी जैसे डिफ़ॉल्ट ऐप्स के साथ काम करता है बल्कि यह व्हाट्सऐप कनवर्सेशन, स्नैपचैट प्रोफ़ाइल और ब्राउज़र सहित कई दूसरे ऐप में भी पब्लिक व्यू को छिपाकर रखने में आपकी सहायता करता है। आपके फोन में सेम ऐप के दो वर्जन हो सकते हैं। यह फीचर प्राइवेट वर्जन के ऐप को सिक्योर फोल्डर में रखता है। यह एक प्राइवेट स्पेस है जो डिफेंस-ग्रेड Samsung Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड होता है। इस प्रकार यह आपको सुनिश्चित करता है कि आप अपने फोन पर किसी भी पर्सनल चीज़ के बारे में असुरक्षित महसूस न करें।

Quick Switch के साथ, आप Alt Z Life को आराम से इन्जॉय करते हैं – वो भी अपनी प्राइवेसी की चिंता किए बैगर। आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि यह फीचर इतना खास कैसे है?

जानें अपने Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 में Quick Switch फीचर को कैसे सेटअप करें

Content Suggestions फीचर से अपनी प्राइवेसी को रखें स्मार्टली सिक्योर

आपकी प्राइवेसी को और भी स्मार्ट तरीके से मैनेज करने के लिए, इसमें एक इंटेलिजेंट Content Suggestions फीचर है। यह “On-Device” AI का उपयोग कर मुख्य गैलरी में प्राइवेट फोटोज़ की पहचान करता है और उसे सिक्योर फोल्डर में पूर्व-निर्धारित आईडेंटिफायर फिल्टर की मदद से प्राइवेट गैलरी में मूव करने का सुझाव देता है। आप AI द्वारा सुझाई गई इमेजेज का रिव्यू कर सकते हैं और उन्हें प्राइवेट गैलरी में डाल सकते हैं या उन्हें पब्लिक गैलरी में ही रख सकते हैं। यह पहली बार है जब किसी ब्रांड ने भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की प्राइवेसी के लिए On-Device AI का उपयोग किया है।

जानें अपने Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 में Content Suggestions फीचर को कैसे सेटअप करें

आपकी Alt Z Life हो रही है आज से शुरू

अब तक आप समझ गए होंगे कि कैसे Alt Z life को GenZ और Millennials को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका मतलब है कि आज से आप इस बात को लेकर फिक्र करना ही छोड़ दें कि आपके भाई या दोस्त, आपके फोन में गेम खेलने, मूवी देखने सहित किसी दूसरे काम के लिए भी अगर फोन मांग रहे हैं तो उसमें वे फोन उपयोग के दौरान आपकी चैट या तस्वीरों पर झांकने की कोशिश कर रहे होंगे। Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 आज डिफेंस-ग्रेड Knox सिक्योरिटी के साथ उपलब्ध हैं जो आपको टेंशन फ्री लाइफ इन्जॉय करने का भरोसा देते हैं जैसा कि आप हमेशा से चाहते थे।

और आज से अपने Alt Z life को कहें hello

Galaxy A71 और Galaxy A51 भारत के लगभग सभी प्रमुख रिटेल स्टोर, Samsung.com और E-commerce चैनल्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। हाल में इनकी कीमत में कटौती की गई और इसके साथ ही अब आकर्षक ऑफर भी दिया जा रहा है। Galaxy A71 पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक है, वहीं Galaxy A51 पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर सीमित समय तक ही उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 आज ही खरीदें!

The post Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 का Quick Switch फीचर: प्राइवेसी बनाए रखने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a51-and-galaxy-a71-quick-switch-features-a-smart-way-of-protect-your-privacy/feed/ 1
Samsung यूजर्स की प्राइवेसी होगी अब और भी मजबूत, कंपनी ने पेश किए दो शानदार फीचर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-altzlife-quick-switch-content-suggestions-privacy-feature-india-galaxy-a71-a51/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-altzlife-quick-switch-content-suggestions-privacy-feature-india-galaxy-a71-a51/#respond Mon, 10 Aug 2020 11:17:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47411 Samsung ने इंडिया में दो नए और बेहद काम के प्राइवेसी फीचर जारी किए हैं।

The post Samsung यूजर्स की प्राइवेसी होगी अब और भी मजबूत, कंपनी ने पेश किए दो शानदार फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ समय डाटा प्राइवेसी के मुद्दे पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रहा है। भारतीयों का डाटा सिक्योर रहे तथा मोबाइल एक्सेस करके कोई कंपनी निजता का हनन न कर सके, इस ऐवज़ में भारत सरकार कई चीनी ऐप्स को इंडिया में बैन भी कर चुकी है। TikTok और Shareit जैसी सुपरहिट ऐप्स तक को इंडिया में बंद कर देना डाटा प्राइवेसी के मुद्दे की गंभीरता को दर्शाता है। भारतीय मोबाइल यूजर्स की इसी जरूरत को समझते हुए Samsung ने आज इंडिया में दो नए और बेहद काम के प्राइवेसी फीचर जारी किए हैं।

Samsung की ओर से AltZLife को भारत में पेश किया गया है जिसे खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स की प्राइवेसी के लिए बनाया गया है। AltZLife के तहत सैमसंग ने Quick Switch और Content Suggestions नाम के दो फीचर पेश किए हैं जो स्मार्टफोन में मौजूद यूजर्स की फाइल्स को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर सिक्रेटली छिपा भी सकते हैं। सैमसंग ने ‘मेक फॉर इंडिया’ इनिशिऐटिव के तहत ये फीचर्स पेश किए हैं जिन्हें Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 रोलआउट भी कर दिया गया है।

Quick Switch

स्मार्टफोन यूजर्स के फोन में कुछ मीडिया व फाइल्स जैसे फोटो व वीडियो ऐसी होती है जिन्हें लेकर वह नहीं चाहते कि और और देखें। ये फाइल्स अन्य फाइल्स के बीच में पड़ी रहती है जो कोई भी फोन यूज़ करने या एक्सेस करने के दौरान देख सकता है। ‘क्विक स्विच’ फीचर ऐसी फाइल्स को दूसरों से अलग रखता है। इस फीचर के साथ ही फोन में दो मोड आ जाते हैं, नॉर्मल मोड और प्राइवेट मोड। Quick Switch के जरिये सिर्फ पावर बटर को दो बार दबाकर इन दोनों मोड्स को बदला जा सकता है।

Samsung AltZLife Quick Switch Content Suggestions Privacy feature india Galaxy A71 A51

Quick Switch फीचर के साथ यूज़र्स गैलेरी, व्हाट्सऐप व अन्य ऐप्स के लिए नॉर्मल मोड से प्राइवेट मोड में स्विच कर सकते हैं। यूजर पावर बटन पर डबल क्लिक करके नॉर्मल गैलेरी और प्राइवेट गैलेरी के बीच आसानी से स्विच कर सकता है। इसी तरह नॉर्मल व्‍हाट्सऐप को प्राइवेट व्‍हाट्सऐप में बदल सकता है। Samsung के अनुसार फोन में मौजूद ऐप्स के के प्राइवेट वर्ज़न को सैमसंग नॉक्‍स द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा। बता दें कि नॉर्मल मोड में पावर बटन डबल क्लिक करने पर है ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए फोन अनलॉक करना होगा। वहीं प्राइवेट मोड से नॉर्मल मोड में आने के लिए ऐसा कुछ नहीं करना होगा।

Content Suggestions

AltZLife में मौजूद दूसरा फीचर कंटेंट सजेशन्स है, जो एक AI आधारित ऐप है। यह फीचर स्मार्टफोन के यूज़ को देखते हुए खुद से ही यूजर को प्राइवेट कंटेट को ‘सिक्योर फोल्डर’ में ट्रांसफर करने के सुझाव देता है। स्मार्टफोन यूजर पहले से ही अपनी अलग अलग कैटेगरी फोन में बना सकते हैं और कंटेंट के हिसाब से फाइल्स उन्हीं फोल्डर में जाती है। इसके लिए यूजर्स को उस प्रकार की फोटोज़ या किसी व्यक्ति के चेहरे को चुनकर सलेक्‍ट करना होगा, जिन्‍हें वह प्राइवेट मानते हैं। बस एक बार सलेक्ट होने के बाद उस चेहरे की फोटो जब भी फोन में आएगी यह फीचर खुद से ही उसे छिपाने की नोटिफिकेशन्स दे देगा। सैमसंग के अनुसार Content Suggestions में किसी तरह के सर्वर या क्लाउड इंटरेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी यह सारा प्रोसेस ऑन-डिवाइस AI द्वारा हैंडल किया जाएगा।

The post Samsung यूजर्स की प्राइवेसी होगी अब और भी मजबूत, कंपनी ने पेश किए दो शानदार फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-altzlife-quick-switch-content-suggestions-privacy-feature-india-galaxy-a71-a51/feed/ 0