The post यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 70 रुपये में 365जीबी डाटा और 56 रुपये का टॉकटाइम भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले साल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवा शुरू की थी और इसके बाद से भारत में डाटा व कॉल रेट में लगातार कमी आ रही है। पहले जहां 300 रुपये में यूजर को 1जीबी 4जी डाटा मिलता था वहीं आज इतने पैसे में 28जीबी से ज्यादा 4जी डाटा दिया जा रहा है। हालांकि अब तक जियो से सस्ता कोई नहीं था। परंंतु आज अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने बेहद ही आकर्षक प्लान लॉन्च किया है और कहा जा सकता है कि यह प्लान जियो से भी सस्ता है।
आरकॉम ने डाटा की आजादी आॅफर पेश की है। इस आॅफर के तहत आरकॉम यूजर सिर्फ 70 रुपये के रिचार्ज पर एक साल के लिए 2जी डाटा मुफ्त पा सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी इसके साथ में 56 रुपये का टॉक टाइम भी दे रही है।

इस बारे में बताते हुए बादल टेलिकॉम के मालिक बादल घई ने जानकारी दी कि यह आॅफर सिर्फ तीन दिनों के लिए ही है। अार्थत आप 15, 16 और 17 अगस्त तक ही इसका लाभ ले सकते हैं। यह आॅफर सिर्फ आरकॉम के प्रीपेड यूजर के लिए ही उपलब्ध है।
पिछले एक महीने में देखें तो आरकॉम ने सबसे ज्यादा नए प्लान पेश किए हैं। इससे पहले कंपनी ने 96 रुपये का प्लान पेश किया था जिसमें 28जीबी 3जी और 4जी डाटा दिया जा रहा था। इसमें 50 रुपये का टॉकटाईम भी मिल रहा था।
वहीं कंपनी ने 149 रुपये का आॅफर भी पेश किया था जिसमें ग्राहकों को 70जीबी इंटरनेट डाटा के साथ ही 50 रुपये का टॉकटाईम दिया जा रहा था। इस प्लान में आॅन नेटर्वक नेशनल कॉल अनलिमिटेड फ्री दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले आरकॉम की ओर से 349 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28जीबी फ्री डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।
The post यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 70 रुपये में 365जीबी डाटा और 56 रुपये का टॉकटाइम भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post यह है जियो का तोड़, कंपनी दे रही है 96 रुपये में 28जीबी और 149 रुपये में 70जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने जहां अपनी सस्ती सेवाओं से अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी उनकी सर्विस तथा दाम कम करने पर मजबूर कर दिया है वहीं देश की बाकी टेलीकॉम कंपनियां भी अब एक से बढ़कर एक आर्कषक व कम कीमत वाले प्लान्स पेश कर रिलायंस जियो का टक्कर दे रही है। इसी कड़ी में अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम ने अपने कुछ खास प्लान लॉन्च किए हैं जो ‘मानसून आॅफर’ के तहत यूजर्स को बेहद ही कम कीमत पर आर्कषक फायदे दे रहे हैं।
लॉन्च से पहले ही छाया नोकिया 6 का खुमार, 10 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन
आरकॉम ने मानसून आॅफर के तहत नए प्लान्स पेश किए हैं। खबर की जानकारी देते हुए बादल मोबाईल रिटेल स्टोर, नागपुर से बादल घई ने बताया है कि आरकॉम का पहला प्लान सिर्फ 96 रुपये है जिसमें 28जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 50 रुपये का टॉकटाईम भी मिलेगा।

इसी तरह आरकॉम का दूसरा आॅफर 149 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को 70जीबी इंटरनेट डाटा के साथ ही 50 रुपये का टॉकटाईम दिया जा रहा है। इस प्लान में आॅन नेटर्वक नेशनल कॉल अनलिमिटेड फ्री दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले आरकॉम की ओर से 349 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28जीबी फ्री डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।
The post यह है जियो का तोड़, कंपनी दे रही है 96 रुपये में 28जीबी और 149 रुपये में 70जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 147 रुपये में 28जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपने लॉन्च के साथ ही भारतीय मोबाइल बाजार को बदलकर रख दिया। सबसे पहले कंपनी ने फ्री में डाटा और कॉल दिया। इसके बाद बेहद ही कम कीमत पर सेवाएं लॉन्च कर पूरे बाजार को हिला दिया। हालांकि कुछ कंपनियां हैं जो जियो को टक्कर दे रही हैं। इनमें सबसे पहला नाम एयरटेल का आता है लेकिन जिस तरह के प्लान अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम लॉन्च कर रही है उसे देख कर आप कह सकते हैं कि जियो को सबसे ज्यादा टक्कर यही कंपनी दे रही है।
सबसे पहले आरकॉम ने 193 का प्लान लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने 555 का प्लान लॉन्च किया जिसमें 90जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। वहीं आज आरकॉम द्वारा दो नए प्लान पेश किए गए हैं। कंपनी ने 147 और 349 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों प्लान में आपको 28जीबी डाटा दिया जा रहा है।
13-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ मोटो जी5एस पल्स लॉन्च, साथ में मोटो जी5एस भी हुआ प्रदर्शित
प्लान के बारे में दिल्ली नजफगढ़ स्थित मनोज टेलीकॉम से संजय गोस्वामी ने बताया कि ”147 का प्लान आरकॉम के प्रीपेड यूजर के लिए है। इस प्लान के तहत आपको हर रोज 1जीबी डाटा दिया जाएगा। खास बात यह कही जा सकती है कि इस प्लान का लाभ 2जी, 3जी या 4जी कोई भी उपभोक्ता ले सकते हैं। कंपनी का यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है।”

जियो की टक्कर में इंटेक्स ने लॉन्च किया 700-1,500 रुपये के बीच 4जी फीचर फोन
हालांकि आपको बता दूं कि इस प्लान में सिर्फ डाटा दिया जा रहा है कॉलिंग उपलब्ध नहीं है। कॉलिंग और डाटा के लिए कंपनी के पास अलग प्लान उपलब्ध हैं। आरकॉम द्वारा 349 का प्लान लॉन्च किया गया है। इस प्लान में आपको 28जीबी डाटा मिलेगा और आप किसी भी नेटवर्क पर 150 मिनट तक की कॉलिंग कर सकते हैं।
The post एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 147 रुपये में 28जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव: आरकॉम ने लॉन्च किया फ्रीडम पैक, 28जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने कम कीमत पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ढ़ेर सारा डाटा देकर भारतीय बाजार में तहलका मचा दिया है। जियो के बाद सभी कंपनियों को अपने रेट कम करने पड़े। वैसे तो जियो की सबसे बड़ी टक्कर लोग एयरटेल से मान रहे हैं लेकिन आज जिस तरह से अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम ने अपने प्लान लॉन्च किए हैं उसे देखकर ऐसा ही लग रहा है कि कंपनी जियो को पूरी टक्कर देने का मन बना चुकी है।
सबसे पहले कंपनी ने 193 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। वहीं आज आरकॉम ने फ्रीडम पैक की घोषणा की है। इस खबर की जानकारी दिल्ली नजफगढ़ स्थित मनोज कम्यूनिकेशन से सुनिल गोस्वामी ने दी है। फ्रीडम पैक के तहत कंपनी ने 349 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें आपको 28जीबी डाटा मिलेगा।

एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है 193 रुपये में 28जीबी 2जी, 3जी, 4जी डाटा और साथ में कॉलिंग मुफ्त्
जहां दूसरी कंपनियां सिर्फ 4जी डाटा दे रही हैं। वहीं आरकॉम के इस प्लान में आप 2जी,3जी या 4जी किसी भी तरह के डाटा का लाभ उठा सकते हैं। आरकॉम का यह प्लान फिलहाल सिर्फ प्रीपेड यूजर के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री मिलेगी। आप हर रोज 150 मिनट तक की कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि जियो के अलावा अन्य सभी आॅपरेटर्स जो अनलिमिटेड कॉलिंग की बात करते हैं सभी में कैप होता है। आरकॉम के फ्रीडम पैक प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
आरकॉम से पहले एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियां भी 28जीबी डाटा प्लान लॉन्च कर चुकी हैं। एयरटेल 1जीबी डेली डाटा पैक की कीमत 347 रुपये है। वहीं वोडाफोन और आइडिया भी लगभग इसी कीमत में सेवाएं दे रहे हैं।
The post एक्सक्लूसिव: आरकॉम ने लॉन्च किया फ्रीडम पैक, 28जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है 193 रुपये में 28जीबी 2जी, 3जी, 4जी डाटा और साथ में कॉलिंग मुफ्त् first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने हाल में अपने 4जी यूजर के लिए नए प्लान की घोषणा की है और कंपनी ने पिछले हर बार की तरह इस बार भी सबको चौंका दिया। बेहद ही कम कीमत में 4जी आॅफर लॉन्च कर कंपनी ने सभी आॅपरेटर्स को टैरिफ दर नीचे करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं जियो को टक्कर देने के लिए अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम ने भी शानदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने 193 रुपये में 28जीबी डाटा का प्लान पेश किया है।
आरकॉम के इस प्लान की जानकारी देते हुए दिल्ली नजफगढ़ स्थित मनोज कम्यूनिकेशन से संजय गोस्वामी ने बताया कि ”सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि आरकॉम के इस प्लान का लाभ सभी तरह के यूजर ले सकते हैं। जहां अन्य कंपनियां सिर्फ 4जी का प्लान पेश कर रही हैं। वहीं आरकॉम के 193 रुपये के इस प्लान में आप हर रोज 1जीबी 2जी, 3जी या 4जी डाटा का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी हर रोज 30 मिनट की कॉलिंग भी दे रही है।”
30 मिनट के कॉलिंंग में एसटीडी और लोकल दोनों तरह के कॉल शामिल हैं और यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है। हालांकि हमें इस प्लान की जानकारी दिल्ली से मिली है। ऐसे में दूसरे राज्य में यह अलग हो सकता है। इस प्लान को कंपनी ने पहले भी लॉन्च किया था लेकिन उस वक्त सिर्फ डाटा दिया जा रहा था लेकिन नए प्लान में कॉलिंग भी दी गई है।
जानें रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन में किस कंपनी का प्लान है आपके लिए सबसे बेस्ट
इससे पहले भी कंपनी ने जियो के 84जीबी डाटा प्लान के जवाब में एक प्लान लॉन्च कर चुकी है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने 555 रुपये का प्लान लान्च किया है। इस प्लान के तहत आॅरकॉम यूजर 90 दिनों के लिए 90 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसका लाभ 3जी और 4जी दोनों तरह के यूजर ले सकते हैं। हालांकि इस प्लान में आपको हर रोज सिर्फ 1 घंटे की ही कॉलिंग मुफ्त मिलेगी।
The post एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है 193 रुपये में 28जीबी 2जी, 3जी, 4जी डाटा और साथ में कॉलिंग मुफ्त् first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो को अब देगा रिलायंस टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो की टेलीकॉम बाजार में एंट्री के बाद से ही सभी कंपनियों में कम कीमत पर अधिक इंटरनेट डाटा देने की होड़ मची हुई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए सभी कंपनियां नए नए प्लान पेश कर रही है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए रिलायंस कम्यूनिकेशन्स ने भी ‘इंटरनेट धमाका आॅफर’ के रूप में अपना दांव चला है।
‘इंटरनेट धमाका आॅफर’
रिलायंस कम्यूनिकेशन्स का यह आॅफर कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।
इस आॅफर के तहत सिर्फ 193 रुपये के रिचार्ज पर हर दिन 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

इंटरनेट धमाका आॅफर कंपनी की ओर से 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है।
जैसा की नाम के ही पता चल रहा है कि रिलायंस की ओर से यह आॅफर सिर्फ इंटरनेट डाटा के लिए ही पेश किया गया है, ऐसे में वॉयस कॉल व मैसेज का शुल्क यूजर्स के पहले से चल रहे प्लान के अनुरूप ही लगेगा।
The post जियो को अब देगा रिलायंस टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 149 रुपये में 70जीबी और 92 रुपये में 28जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने भारत में मोबाइल बाजार को बदलकर रख दिया है। भारत में 4जी सेवा लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने लगभग 7 महीने फ्री सर्विस दी और इसके बाद बेहद ही कम कीमत में 4जी सेवा प्रदान करना शुरू कर दिया। इसी के साथ दूसरे आॅपरेटर्स ने भी अपने 4जी डाटा रेट में काफी कटौती किया है। पहले एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने किया। वहीं अब अनिल अंबानी की कंपनी ने बेहद ही सस्ता प्लान लॉन्च किया है। कहा जा सकता है कि फिलहाल सबसे कम कीमत का 4जी डाटा प्लान है।
रिलायंस जियो ने अपने नए 4जी उपभोक्ताओं के लिए 92 और 149 का प्लान लॉन्च किया है। 92 रुपये का प्लान जहां 28 दिनों के लिए वैध है वहीं 149 के प्लान का प्लान 70 दिनों के लिए है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको कॉलिंग के साथ ढेर सारा 4जी डाटा भी मिल रहा है।
विश्व का सबसे छोटा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, देखें एक नज़र
92 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए 28जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही रिलायंस टू रिलायंस कॉलिंग में प्रति पैसा 6 सेकेंड का कॉलिंग दिया जाएगा। वहीं 149 का प्लान को अब तक का सबसे सस्ता 4जी प्लान का जा सकता है। इस प्लान में आपको 70 दिनों के लिए 70जीबी डाटा दिया जाएगा। अर्थात प्रति दिन आप 1ंजीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको हर रोज 50 मिनट का कॉलिंग भी मुफ्त मिलेगा।
इस मामले में एयरटेल को पीछे छोड़ जियो बना नंबर वन
रिलायंस कम्यूनिकेशन के इस प्लान को पूरे भारत में जहां भी कंपनी की सेवाएं हैं लॉन्च किया गया है। हालांकि रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है। कई राज्यों में 61 रुपये के प्लान में 28जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है।
The post यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 149 रुपये में 70जीबी और 92 रुपये में 28जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिलायंस होली आॅफर: 49 रुपये में 1जीबी 4जी और अनलिमिटेड 3जी, 2जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस साल की होली टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी खास होने वाली है। तमाम प्रतिस्पर्धाओं के बीच भी कंपनियां अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ बेहतर लेकर आ रही है। अपने ग्राहकों को होली का तोहफा देते हुए रिलायंस टेलीकॉम यानि आर कॉम ने ‘जॉय विद होली’ आॅफर की शुरूआत की है। यह आॅफर फ्री वायॅस कॉलिंग के साथ ही बेहद कम कीमत पर इंटरनेट डाटा की उपलब्ध करा रहा है।
जॉय विद होली आॅफर के साथ रिलायंस कम्यूनिकेशन्स अपने कस्टमर्स के लिए बेहतरीन तोहफा लेकर आया है। आर कॉम ने 49 रुपये, 99 रुपये और 149 रुपये के तीन आॅफर जारी किए हैं जो वॉयस कॉल के साथ ही 4जी इंटरनेट डाटा दे रहे हैं।
14 मार्च को लावा लॉन्च करेगा जेड25 और जेड10 स्मार्टफोन
49 रुपये
आर कॉम के इस आॅफर के तहत 49 रुपये के रिचार्ज पर 2जी या 3जी ग्राहकों को एक माह के लिए अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा तथा इसके साथ ही समस्त कॉल रेट 25पैसा प्रति मिनट होगा।
यदि आप 4जी ग्राहक के तो इस रिचार्ज पर कंपनी की ओर से आपको 1जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस पैक में आॅन नेटवर्क नेशनल कॉल जहां फ्री होगी वहीं आॅफ नेटवर्क पर 1पैसा प्रति सेकेंड का चार्ज होगा

99 रुपये
यह आॅफर भी आर कॉम के 2जी/3जी और 4जी ग्राहकों को 49 रुपये वाले आॅफर की तरह ही वॉयस कॉलिंग बेनिफिट देगा।
इंटरनेट डाटा की बात की जाए तो इस पैक में 2जी/3जी ग्राहकों को जहां अनलिमिटेड 3जी डाटा दिया जा रहा है वहीं 4जी ग्राहकों को 2जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।
149 रुपये
आॅर कॉम का आॅफर सिर्फ 4जी ग्राहकों के लिए ही वैध है। इसमें 149 रुपये से रिचार्ज कराने वाले कस्टमर्स को एक माह के लिए 3जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा।
इस पैक में रिलायंस के नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी कॉल जहां पूरी तरह से मुफ्त रहेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर 1पैसा प्रति सेकेंड की दर से चार्ज लगेगा।
The post रिलायंस होली आॅफर: 49 रुपये में 1जीबी 4जी और अनलिमिटेड 3जी, 2जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दिल्ली में भी शुरू हुई आरकॉम की 149 अनलिमिटेड फ्री कॉलिंक सेवा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुकेश अंंबानी की कंपनी रिलांयस जियो ने सितंबर में अपनी 4जी सेवा भारत में शुरू की और इसके साथ ही मोबाइल बाजार में हलचल मचा दिया। कंपनी ने 31 दिसंबर तक सभी सेवाएं मुफ्त में देने की घोषणा की है और इसके बाद भी सस्ता डाटा और मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग का प्लान दिया है। पंरतु मुकेश अंबानी की इस कंपनी को टक्कर देने के लिए अनिल अंबानी की कंपनी रिलांयस कम्यूनिकेशन (आरकॉम) ने कमर कस ली है और कंपनी ने एक धमाकेदार आॅफर पेश किया है और यह आॅफर भी देश में हलचल मचाने वाली ही है।
हालांकि आरकॉम द्वारा 4जी सर्विस के लिए इस सेवा को लॉन्च किया गया है लेकिन कंपनी ने इस प्लान में आकर्षण कॉलिंग है। आरकॉम ने डाटा के बजाए कॉल को प्रमुखता दी है। रिलायंस कम्यूनिकेशस ने 149 रुपये में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग सेवा लॉन्च की है जिसमें आप अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉल कर सकते हैं।
जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी
आरकॉम द्वारा पेश किए गए इस सेवा में सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड एसटीडी या लोकल कॉल कर सकते हैं। कपंनी के पास पहले भी इस तरह का प्लान था लेकिन उसमें सिर्फ आकॉम से आरकॉम के नेटवर्क पर ही कॉल किया जा सकता था लेकिन इस प्लान में ऐसा नहीं है। आप रिलायंस से एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और जियो सहित किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंक का लाभ ले सकते हैं।
आॅरकॉम द्वारा पेश किए गए 149 अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इस पर कंपनी 300 एमबी 4जी डाटा भी दे रही है। रिलायंस कम्यूनिकेशंस के इस सर्विस की शुरुआत आंध्र प्रदेश से हुई थी लेकिन अब यह दिल्ली एनसीआर में भी उपलब्ध है। वहीं रिलांयस जियो की तरह आरकॉम ने भी केवाईसी में बदलाव कियाा है। यदि आप आॅरकॉम के नए उपभोक्ता हैं तो आधार कार्ड वेरिफिकेशन से भी सिम को एक्टिव करा सकते हैं। इसके साथ पुरानी प्रक्रिया भी जारी है जहां आप आईडी और एड्रेसपूफ दिखाकर सिम ले सकते हैं।
स्पैम है व्हाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग लिंक, भूलकर भी न करें इसे क्लिक
इस बारे में रिलायंस कम्यूनिकेशंस के आॅफिशियल्स का कहना है कि शुरू से ही आरकॉम की पूरे भारत को लेकर एक ही नीति है। कंपनी एक देश और एक प्लान पर हमेशा से कार्य करती आई है और आगे भी यही होगा। ऐसे में रिलायंस कम्यूनिकेशन की अनलिमिटेड कॉलिंग फिलहाल आंध्र प्रदेश और दिल्ली में उपलब्ध है लेकिन धीरे-धीरे पूरे भारत में रोलआउट किया जाएगा।
आरकॉम की इस सर्विस का लाभ लेने के लिए आपको किसी तरह का कोई एप्लिकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि 149 रुपये अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा का लाभ आप किसी भी फोन में ले सकते हैं। जियो की सर्विस सिर्फ 4जी एलटीई फोन में ही उपलब्ध है लेकिन आरकॉम सेवा का लाभ आप 3जी और 2जी सहित किसी भी तरह के फोन पर ले सकते हैं।
The post दिल्ली में भी शुरू हुई आरकॉम की 149 अनलिमिटेड फ्री कॉलिंक सेवा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिलायंस कम्यूनिकेशन दे रहा है 149 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर में अपनी 4जी सेवा शुरू की और इसी के साथ भारत में कॉल और डाटा की जंग फिर से शुरू हो गई। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही 31 दिसंबर तक अपनी सभी सेवाएं मुफ्त देने की घोषणा कर दी है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि जियो उपभोक्ताओं को लाइफ टाइम कॉलिंग मुफ्त दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद सभी आॅपरेटरों ने अपनी डाटा दर में कटौती की। इसमें सबसे पहला नाम एयरटेल का था, इसके बाद वोडाफोन, आइडिया और एयरसेल ने भी डाटा और कॉल दर में कटौती की। वहीं इस कड़ी में नया नाम अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) का है। कंपनी ने डाटा के बजाए कॉल को प्रमुखता दी है और धमाकेदार आॅफर पेश किया है। रिलायंस कम्यूनिकेशस ने 149 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंक सेवा लॉन्च की है।
खास बात यह कही जा सकती है कि इस सेवा के तहत आप सिर्फ रिलायंस ही नहीं बल्कि किसी भी नेटवर्क पर आप अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकते हैं। 149 के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इस पर कंपनी 300 एमबी 4जी डाटा भी दे रही है। रिलायंस कम्यूनिकेशंस की इस सर्विस की शुरुआत आंध्र प्रदेश से हुई थी लेकिन अब यह दिल्ली एनसीआर में भी उपलब्ध है।
अब नहीं होगा रिलांयस जियो का कूपन कोड हैक
इस बारे में रिलायंस कम्यूनिकेशंस के आॅफिशियल्स का कहना है कि कंपनी की पूरे भारत को लेकर एक ही नीति है। आरकॉम एक देश और एक प्लान पर कार्य करती है ऐसे में रिलायंस कम्यूनिकेशन की अनलिमिटेड कॉलिंग फिलहाल आंध्र प्रदेश से शुरू की गई है लेकिन धीरे-धीरे पूरे भारत में रोलआउट किया जाएगा।
नहीं बंद होगी रिलायंस जियो की फ्री कॉलिंग सर्विस
हालांकि रिलायंस जियो की सर्विस से इसकी तुलना करते हैं तो उसमें आरकॉम की 149 प्लान की अपेक्षा ज्यादा डाटा और 100 एसएमएस मुफ्त दी जा रही है। ऐसे में आरकॉम की यह सर्विस थोड़ी पीछे नजर आती है क्योंकि जियो नेटवर्क पर लाइफ टाइम कॉलिंग मुफ्त है। पंरतु आरकॉम की 149 रुपये अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा का लाभ आप किसी भी फोन में ले सकते हैं जबकि जियो की सर्विस सिर्फ 4जी एलटीई फोन में ही उपलब्ध होगी। अर्थात 3जी और 2जी वाले फोन पर भी आप अनलिमिटेड कॉलिंग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं नेटवर्क कनेक्टिविटी और सर्विस के मामले में भी आरकॉम कहीं बेहतर है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जियो को टक्कर देने के लिए आरकॉम का यह प्लान अब तक का सबसे बेस्ट है।
The post रिलायंस कम्यूनिकेशन दे रहा है 149 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>