The post 28 अगस्त को लॉन्च होगा रियलमी 2, डुअल कैमरा के साथ मिलेगी नॉच डिसप्ले और 4,230एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी 2 को लेकर कल ही हमनें एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी जिसमें फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं आज ओपो के सब-ब्रांड रियलमी ने फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। रियलमी इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए रियलमी 2 के लॉन्च की जानकारी दे दी है। रियलमी 2 स्मार्टफोन आने वाली 28 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। रियलमी 2 कंपनी द्वारा देश में लॉन्च किया जाने वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा जो रियलमी 1 का नेक्स्ट जेनरेशन फोन है।
रियलमी इंडिया रियलमी 2 के डिजाईन की जानकारी तो पहले ही दे चुकी थी। वहीं आज इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि कंपनी 28 अगस्त को राजधानी में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी रियलमी 2 स्मार्टफोन को देश में आॅफिशियली लॉन्च करेगी। रियलमी 2 की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद नॉच डिसप्ले और इसका डुअल रियर कैमरा है जो फोन को रियलमी 1 से एडवांस बनाता है। रियलमी 1 में जहां एक ही बैक कैमरा था वहीं रियलमी 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

91मोबाइल्स ने सूत्रों से कन्फर्म किया है कि रियलमी 2 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा जब्कि दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा जो डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस होगा। कैमरा के अलावा फोन का पावर सोर्स यानि इसकी बैटरी की जानकारी भी हमारी टीम के हाथ लगी है। रियलमी 2 स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो फोन को लंबा बैकअप प्रदान करेगी।
4,000 रुपये सस्ता मिलेगा अब सैमसंग गैलेक्सी ए6+
वहीं कुछ दिनों पहले सामनें आई रियलमी 2 की फोटो से पता चल चुका है कि यह फोन भी रियलमी 1 की ही तरह डायमंड ग्लास डिजाइन में पेश किया जाएगा। फोन की बॉडी ग्लास की है जबकि इसका फ्रेम मैटल का नज़र आया है। रियलमी 1 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं था। लेकिन रियलमी 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो ओवल शेप में है।
From night long movie marathons to unending gameplays, with the 4230mAh battery of #Realme2, let the fun never be interrupted! #ANotchAbove pic.twitter.com/a2LIgWHLcW
— Realme (@realmemobiles) August 21, 2018
रियलमी से जुड़ी जानकारी मिली है कि कपंनी इस फोन को भी मीड बजट में लाएगी तथा देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी और कंपनी इस फोन को अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में सेल के लिए ला सकती है। कपंनी वर्ष 2018-19 में भारतीय बाजार में 3 से 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ये फोन 5,000 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक के होंगे। यानि कंपनी लो बजट वाले सस्ते फोन भी लाएगी और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले मीड बजट फोन भी लॉन्च करेगी।
वहीं फोन को लेकर सामनें आए लीक्स की बात करें तो रियलमी 2 को मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे तीन मॉडल में पेश कर सकती है जैसा कि पिछली बार रियलमी 1 में देखने को मिला था। बहरहाल रियलमी 2 देश में किस कीमत पर लॉन्च होगा और फोन की पहली सेल कब से होगी इसके लिए 28 अगस्त को फोन लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है।
The post 28 अगस्त को लॉन्च होगा रियलमी 2, डुअल कैमरा के साथ मिलेगी नॉच डिसप्ले और 4,230एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव : रियलमी 2 में होगी 4,230एमएएच बैटरी और 13-एमपी+2-एमपी का रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओपो के सब-ब्रांड रियलमी ने मई महीने में भारतीय टेक बाजार में एंट्री करते हुए रियलमी 1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं पिछले हफ्ते ही जानकारी मिली थी कि कंपनी अब इस फोन का सेकेंड जेनरेशन रियमी 2 भी लेकर आ रही है। रियलमी 2 को लेकर आज सुबह ही कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि रियलमी 2 जल्द ही आने वाला है। कंपनी ने हालांकि अपने ट्वीट में न तो फोन की लॉन्च डेट बताई है और न ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है, लेकिन 91मोबाइल्स की टीम ने फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हासिल की है।
रियलमी 2 की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद नॉच डिसप्ले और इसका डुअल रियर कैमरा है जो फोन को रियलमी 1 से एडवांस बनाता है। रियलमी 1 में जहां एक ही बैक कैमरा था वहीं रियलमी 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 91मोबाइल्स ने सूत्रों से कन्फर्म किया है कि रियलमी 2 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा जब्कि दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा जो डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस होगा।
We know you’ve been waiting eagerly! The suspense will end soon. #Realme2 #ANotchAbove #ComingSoon pic.twitter.com/zbIkFnE2YM
— Realme (@realmemobiles) August 20, 2018
कैमरा के अलावा फोन का पावर सोर्स यानि इसकी बैटरी की जानकारी भी हमारी टीम के हाथ लगी है। रियलमी 2 स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो फोन को लंबा बैकअप प्रदान करेगी। वहीं कुछ दिनों पहले सामनें आई रियलमी 2 की फोटो से पता चल चुका है कि यह फोन भी रियलमी 1 की ही तरह डायमंड ग्लास डिजाइन में पेश किया जाएगा। फोन की बॉडी ग्लास की है जबकि इसका फ्रेम मैटल का नज़र आया है।
4,230एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ ओपो एएक्स5, जल्द होगा लॉन्च
रियलमी 1 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं था। लेकिन रियलमी 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो ओवल शेप में है। हमें सूचना प्राप्त हुई है कि कपंनी इस फोन को भी मीड बजट में लाएगी तथा देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी और कंपनी इस फोन को अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में सेल के लिए ला सकती है।
Double the fun of taking the perfect picture. Capture the real world with the #Realme2 dual camera. Are you excited to see the magic unfold? #ANotchAbove pic.twitter.com/ot8JUPFi0E
— Realme (@realmemobiles) August 20, 2018
रियलमी से जुड़ी जानकारी मिली है कि कपंनी वर्ष 2018-19 में भारतीय बाजार में 3 से 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ये फोन 5,000 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक के होंगे। यानि कंपनी लो बजट वाले सस्ते फोन भी लाएगी और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले मीड बजट फोन भी लॉन्च करेगी।
नोकिया 6.1 प्लस होगा फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव
वहीं फोन को लेकर सामनें आए लीक्स की बात करें तो रियलमी 2 को मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे तीन मॉडल में पेश कर सकती है जैसा कि पिछली बार रियलमी 1 में देखने को मिला था। बहरहाल रियलमी 2 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहिए। जल्द ही फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च संबंधी जानकारी आपको दी जाएगी।
The post एक्सक्लूसिव : रियलमी 2 में होगी 4,230एमएएच बैटरी और 13-एमपी+2-एमपी का रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव : इसी महीने लॉन्च होगा रियलमी 2, डुअल कैमरा के साथ होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, शाओमी रेडमी फोन को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओपो ने मई महीने में भारतीय बाजार में अपना सब-ब्रांड उतारते हुए रियलमी को पेश किया था। रियलमी ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में रियलमी 1 के साथ शुरूआत की थी और यह अब यह फोन मीड बजट सेग्मेंट के हिट स्मार्टफोंस में से एक बन चुका है। वहीं आज 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि रियलमी ब्रांड अब भारत में अपनी स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। खबर मिली है कि आने वाले दिनों में रियलमी 2 देश में लॉन्च हो जाएगा।
91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि रियलमी ब्रांड इसी महीने अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। यह स्मार्टफोन रियलमी 1 का नया वर्ज़न होगा जो रियलमी 2 नाम के साथ भारतीय बाजार में कदम रखेगा। हमें सूचना प्राप्त हुई है कि कपंनी इस फोन को भी मीड बजट में लाएगी तथा देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। वहीं रियलमी 2 की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि इस फोन में हमें फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। याद दिला दें कि रियलमी 1 को कंपनी ने सिर्फ फेस अनलॉक तकनीक के साथ पेश किया था तथा इस फोन में कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

रियलमी 2 के बारें में खबर मिली है कि यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा जो आईओएस तकनीक से लैस हो सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को भी एक से ज्यादा रैम वेरिएंट में पेश करेगी तथा लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस के साथ यह फोन मीडियाटेक के चिपसेट पर रन करेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार रियलमी 2 के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत भी 15,000 रुपये से कम ही होगी।

रियलमी से जुड़ी जानकारी मिली है कि कपंनी वर्ष 2018-19 में भारतीय बाजार में 3 से 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ये फोन 5,000 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक के होंगे। यानि कंपनी लो बजट वाले सस्ते फोन भी लाएगी और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले मीड बजट फोन भी लॉन्च करेगी।
22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा 8जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 9
उम्मीद है कि रियलमी 2 भी शॉपिंग साइट अमेज़न पर एक्सक्लूविस सेल के लिए उपलब्ध होगा। लगे हाथ आपको बता दें रियलमी 1 के 3जीबी रैम वेरिएंट को 8,990 रुपये, 4जीबी रैम वेरिएंट को 10,990 रुपये तथा 6जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट अमेज़न से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है। वहीं रियलमी 2 के लॉन्च की तय तारीख और अन्य आवश्यक जानकारी जल्द ही आपको दी जाएगी
The post एक्सक्लूसिव : इसी महीने लॉन्च होगा रियलमी 2, डुअल कैमरा के साथ होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, शाओमी रेडमी फोन को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4जीबी रैम व 6-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ रियलमी 1 सिल्वर लिमिटेड एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओपो ने पिछले महीने ही अपना सब ब्रांड रियलमी पेश करते हुए इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 लॉन्च किया था। रियलमी 1 ने बाजार में आते ही इंडियन टेक मार्केट की दिग्गज कपंनी शाओमी को कड़ी टक्कर दी है। रियलमी ने अपने इस शानदार डिवाईस को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया के साथ मिल कर लॉच किया था। बाजार में हिट होने के बाद अब रियलमी ने इस फोन का एक और सिल्वर लिमिटेड एडिशन भी पेश कर दिया है।
रियलमी द्वारा रियलमी 1 सिल्वर लिमिटेड एडिशन 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी से लैस कर बाजार में पेश किया है। इस स्पेशल एडिशन की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है तथा यह मॉडल भी अमेजन पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी 1 सिल्वर लिमिटेड एडिशन आने वाली 18 जून से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि रियलमी 1 का 3जीबी रैम वेरिएंट 8,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है तथा फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Introducing RealMe 1 Silver Limited Edition, your new stylish companion. Launching on June 18, 4+64GB at ₹10,990 with limited stock!
Spot the RealMe 1 Silver Limited Edition in today's Times of India newspaper & share a picture – you might win one! Share before 11:59 PM tonight. pic.twitter.com/L2a58gr3dl— RealMe (@realmemobiles) June 12, 2018
रियलमी 1 सिल्वर लिमिटेड एडिशन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह रैम व स्टोरेज के अलावा रियलमी 1 के अन्य वर्ज़न की ही तरह है। यह फोन भी ट्रेंड में चल रही बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। कपंनी की ओर से इस फोन को 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कलरओएस 5.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। रियलमी1 डुअल सिम फोन है जो दोनों ही सिम को 4जी वोएलटीई नेटवर्क पर रन करने में सक्षम है। यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से लैस है तथा इसके फ्रंट या बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,410एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post 4जीबी रैम व 6-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ रियलमी 1 सिल्वर लिमिटेड एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रियलमी 1 की पहली सेल आज, जानें कहां से खरीदे और क्या मिल रहे हैं आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ओपो ने ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया के साथ मिलकर इस महीने की शुरूआत में ही अपना सब-ब्रांड रियलमी को लॉन्च किया था। रियलमी ब्रांड ने गत 15 मई को देश में अपना पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 लॉन्च किया था। कम कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस रियलमी शाओमी के रेडमी को सीधी टक्कर दे रहा है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 आज से अपनी पहली सेल के लिए जाने वाला है।
रियलमी 1 को आज से शॉपिंग साइट अमेज़न पर खरीद सकते है। अमेज़न पर इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। आपको बता दें रियलमी 1 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गय है। रियलमी1 का 3जीबी रैम वेरिएंट 8,990 रुपये व 4जीबी रैम वेरिएंट 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया तथा फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये रखी गई है।

फोन का 3जीबी रैम व 6जीबी रैम वेरिएंट तो आज से ही अमेज़न पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है लेकिन फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट के लिए अभी जून का इंतजार करना होगा।
अमेज़न द्वारा रियलमी 1 पर दिए जा रहे आॅफर्स की बात करें तो वेबसाइट पर यह फोन 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर सेल के लिए उपलब्ध है। अमेज़न से यह फोन खरीदने पर एसबीआई कार्ड धारकों को ईएमआई ट्रांजेक्शन्स पर 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं किंडल लाइट पर डिस्काउंट के साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्टर और मोबाईल कवर फ्री दिया जा रहा है।

रिलायंस जियो कस्टमर्स यदि रियलमी 1 स्मार्टफोन खरीदते हैं तो कंपनी की ओर से 4,850 रुपये तक का बेनिफिट पा सकते हैं।
रियलमी 1 की फुल स्पेसिफिकशेन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
रियलमी 1 को अमेज़न इंडिया से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
The post रियलमी 1 की पहली सेल आज, जानें कहां से खरीदे और क्या मिल रहे हैं आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रियलमी 1 बनाम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, देखें कौन है रियल विनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस साल फरवरी में शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की काफी तारीफ हुई और ऐसा कहा जा रहा था कि इस प्राइस में कोई भी इसकी बराबरी नहीं कर सकता। परंतु इस माह ओपो ने अमेज़न इंडिया के साथ मिलकर एक ऐसा फोन लॉन्च किया जो न सिर्फ रेडमी नोट 5 प्रो को चुनौती दे रहा है बल्कि कई मामलों में उससे बेहतर ही साबित हुआ। जी हां हम बात करे रहे हैं रियलमी 1 की। जो रियल में एक शानदार स्मार्ट फोन है। आप बात डिजाइन की करें या फिर फीचर्स की, परफॉर्मेंस की करें या फिर कीमत की हर मामले में रियलमी 1, रेडमी नोट 5 प्रो से बाजी मारता नज़र आएगा। आगे हमने हर सेग्मेंट में इनकी तुलना की है और परिणाम आप खुद भी देख सकते हैं।

डिजाइन
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। यह देखने में स्लिम है और आप इसे मध्य बजट में अच्छा कह सकते हैं। बेज़ल लेस डिसप्ले की वजह से होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं है। कंट्रोल बटंस स्क्रीन पर ही मिलेंगे। वहीं पिछले पैनल में डुअल रियर कैमरे के साथ फ्लैश दिया गया है। पिछले पैनल में ही आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। मैटल बॉडी की वजह से यह थोड़ा फिसलता भी है।

जहां तक रियलमी 1 की बात है तो इसे प्रीमियम ग्लास मटेरियल डिजाइन में पेश किया गया है। फोन की लुक बेहद ही शानदार है और इस बजट में शायद सबसे बेस्ट भी कह सकते हैं। ग्लास डिजाइन आपको सैमसंग और एप्पल के महंगे फोन में देखने को मिलेगा। वहीं पिछले पैनल में आपको डायमंड ब्लैक पैटर्न डिजाइन मिलेगा जो इसकी लुक को और भी चार चांद लगाता है। इस बजट के फोन में डायमंट पैटर्न डिजाइन के साथ कोई भी फोन उपलब्ध नहीं है।

कुल मिलाकर कहें तो रियलमी 1 आपको पहली ही झलक में आकर्षित करने का दम रखता है और फोन देखने के बाद आप इसे बिना हाथ में लिए नहीं रहेंगे।
डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच फुल एचडी+ (2160×1080 पिक्सल) स्क्रीन है। कंपनी ने 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू डिसप्ले का उपयोग किया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 77.4% का है। इसका डिसप्ले अच्छा है।
परंतु जब बात रियलमी 1 की आती है तो वह रेडमी नोट 5 प्रो से कहीं बेस्ट साबित होता है। इस फोन में 6—इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है बावजूद इसके यह फोन 5 प्रो से कॉम्पैक्ट दिखाई देता है। कंपनी ने रियलमी 1 18:9 आसपेट रेशियो वाली फुल एचडी+ (2160×1080 पिक्सल) डिसप्ले दी है लेकिन इसमें बेज़ल्स रेडमी की अपेक्षा काफी कम है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है जो काफी बेहतर है। अर्थात मुख्य पैनल पर आपको बिना काम के जगह कम नज़र आएंगे साफ सुथरी स्क्रीन दिखाई देगी।

प्रोसेसर
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो 14एनएम वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4जीबी और 6जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। हालांकि दोनों मॉडल में आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाइब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।
रियलमी 1 को 12एनएम वाले मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसके साथ ही 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मीडियाटेक का नया चिपसेट है तो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इस बात की प्रमाणिकता एक्सऐनटूटू बेंचमार्क भी साबित करता है।

एक्सऐनटूटू बेंचमार्क पर रेडमी नोट 5 प्रो 1,12,649 स्कोर करने में सफल रहा जबकि रियलमी 1 ने 1,39,432 का स्कोर हासिल किया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फोन का परफॉर्मेंस कितना शानदार है। रियलमी 1 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है तथा तीसरा वेरिएंट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि रियल डुअल सिम फोन है जिसमें आप दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
कैमरा
रेडमी नोट 5 प्रो को भी डुअल कैमरे से लैस किया है। फोन में 12-मेगापिक्सल+5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको बोके इफेक्ट जिसे पोर्टेट मोड या ब्लर बैकग्राउंड कहते हैं मिलेगा। इसके अलावा साधारण फीचर्स ही मिलेंगे। वहीं इसमें 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ ब्यूटिफिकेशन फीचर है।

रियलमी 1 में आपको 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। हालांकि स्पेसिफिकेशन देखकर आप यही कहेंगे कि कैमरा साधारण है लेकिन आपको बता दूं कि कैमरे के साथ आपको बोके इफेक्ट मिलेगा। अर्थात सिंगल कैमरे से आप ब्लर बैकग्राउंड के साथ फोटो ले सकते हैं। इसके अलावा एआई शॉट और वाइड ऐंगल जैसे मोड भी मिलेंगे जो कि रेडमी नोट में नहीं है। इतना ही नहीं इसका एआई फीचर सबसे बेस्ट माना जाता है। फोटोग्राफी के दौरान यह खुद ही कलर टोन और बैकग्राउंड के हिसाब से पिक्चर को अडजस्ट करता है जिससे कि आपको बेहतर तस्वीर मिल सके। कंपनी 80 लाख से भी ज्यादा का डाटा बेस तैयार किया है जिसके आधार पर यह फोटो को इनहांस करता है और यह बिलकुल रियल अहसास कराता है। वहीं इस फोन में ग्रुप सेल्फी का फीचर भी मिलेगा जो बेहद खास कहा जा सकता है।
सॉफ्टवेयर
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो मीयूआई 9.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। यह ओएस लगभग दो साल पुराना है।
वहीं रियलमी 1 को कलर ओएस 5.0 के साथ पेश किया गया है जो कि एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 पर आधारित है। फिलहाल एंडरॉयड का यह सबसे नया ओएस है। इमसें आपको फेस अनलॉक फीचर मिलेगा जो कि आईफोन 10 जैसे प्रीमियम फोन में दिए गए हैं। आपका चेहरा देखकर यह फोन अनलॉक हो जाएगा।
डुअल 4जी
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। हालांकि आपको बता दूं कि इसमें एक बार में एक सिम पर ही 4जी चलाया जा सकता है।

जबकि रियलमी 1 में डुअल 4जी सपोर्ट है। अर्थात सिम एक 1 सिम दो किसी पर ही आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं।
कीमत
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है।

रियलमी 1 लगभग इससे आधे कीमत में उपलबध है। 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला फोन 8,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 10,990 रुपये है और 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाले मॉडल के लिए आपको 13,990 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे में आप देख सकते हैं कि रियलमी 1 का 3जीबी रैम वाला मॉडल रेडमी नोट 5 प्रो के 6जीबी वाले मॉडल से लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि यहां बताना जरूरी है कि 4जीबी रैम वाला मॉडल जून में उपलब्ध होगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो रियलमी 1 हर मामले में बेहतर फोन साबित होता है। हर एक यूजर यही चाहता है कि वह जो भी मोबाइल खरीदे उसमें उसके पैसे की पूरी वसूली हो और रिययमी 1 वास्तव में आपके पैसे की पूरी वसूली करता है। इसलिए इसे बजट में सबसे बेस्ट फोन कहा जाता है।
The post रियलमी 1 बनाम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, देखें कौन है रियल विनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ रियलमी1, रेडमी स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया ने इस महीने की शुरूआत में अपने आॅनलाईन पोर्टल से अनाउंस किया था कि वह ओपो के साथ मिलकर कंपनी के नए सब-ब्रांड रियलमी को लॉन्च कर रही है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही अमेज़न ने रियलमी ब्रांड के पहले स्मार्टफोन रियलमी1 की घोषणा भी कर दी थी कि यह फोन 15 मई को आॅफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं आज ओपो द्वारा बनाये गये इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी1 8,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। रिलायंस जियो कस्टमर्स रियलमी1 स्मार्टफोन की खरीद पर 4,850 रुपये तक का बेनिफिट पा सकते हैं।
रियलमी1 देखने में जितना आर्कषक है इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी उतनी ही दमदार है। यह फोन भी ट्रेंड में चल रही बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। कपंनी की ओर से इस फोन को 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कलरओएस 5.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है। रियमी 1 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है।
ओपो द्वारा निर्मित यह स्मार्टफोन 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है तथा तीसरा वेरिएंट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

रियलमी1 डुअल सिम फोन है जो दोनों ही सिम को 4जी वोएलटीई नेटवर्क पर रन करने में सक्षम है। यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से लैस है तथा इसके फ्रंट या बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,410एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो रियलमी1 का 3जीबी रैम वेरिएंट 8,990 रुपये व 4जीबी रैम वेरिएंट 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया तथा फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये रखी गई है। फोन का 3जीबी रैम व 6जीबी रैम वेरिएंट शॉपिंग साइट अमेज़न पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए 25 मई से उपलब्ध हो जाएगा तथा 4जीबी रैम वेरिएंट के लिए जून का इंतजार करना होगा।
The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ रियलमी1, रेडमी स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव : 6जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा रियलमी 1, लॉन्च से पहले देखे फोन की रियल तस्वीर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
देश की नंबर वन टेक कंपनी बन चुकी शाओमी का सीधे तौर पर टक्कर देने के लिए ओपो ने भारत में अपना नया सब-ब्रांड रियलमी लॉन्च कर दिया है। नया ब्रांड पेश करने के साथ ही ओपो ने यह भी घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 15 मई को रियलमी ब्रांड के तहत कंपनी का पहला स्मार्टफोन रियलमी 1 लॉन्च करने वाली है और यह फोन शॉपिग साइट अमेज़न पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से हालांकि रियलमी 1 के डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गर्इ है लेकिन हम लॉन्च से पहले ही आपके लिए फोन की एक्सक्सूसिव ईमेज और कुछ अहम जानकारियां लेकर आए हैं।
91मोबाइल्स को रियलमी ब्रांड के पहले स्मार्टफोन रियलमी 1 की एक्सक्लूसिव फोटो प्राप्त हुई है। इस फोटो में रियलमी 1 स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखाया गया है। फोन का रियर पैनल डायमंड ब्लैक फिनिश वाला है, जो प्रीमियम अहसास कराता है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाई ओर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन के बीच में रियलमी ब्रांड लिखा गया है और नीचे की ओर ओपो का लोगो भी मौजूद है।

रियलमी 1 के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। गौरतलब है कि फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन फेस अनलॉक फीचर से लैस हो। स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार रियलमी 1 स्मार्टफोन में 6जीबी की रैम मैमारी देखने को मिलेगी जिसके साथ यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो पी60 प्रोसेसर पर रन करेगा।
आॅनर 7सी जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंडियन वेबसाइट पर मिली प्रोडक्ट मैन्युअल
ओपो के सब-ब्रांड रियलमी द्वारा इस फोन को 1 से ज्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी आने वाली 15 मई को इस फोन से पर्दा उठाने वाली है और इसी दिन फोन की कीमत की जानकारी मिलेगी। गौरतलब है कि 15 मई के दिन ही आॅनर का स्टाईलिश स्मार्टफोन आॅनर 10 भी भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है।
The post एक्सक्लूसिव : 6जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा रियलमी 1, लॉन्च से पहले देखे फोन की रियल तस्वीर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रेडमी के जवाब में ओपो ला रहा है रियलमी, 15 मई को लॉन्च होगा यह दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी ओपो अंर्तराष्ट्रीय बाजार समेत भारत में भी अच्छा खासा कन्ज्यूमर बेस रखती है। विभिन्न सीरीज़ में शानदार मॉडल्स पेश करने वाली ओपो ने देश में अपने नए सब-ब्रांड की शुरूआत की है। ओपो ने भारत में ‘रियलमी’ को लॉन्च कर दिया है। ब्रांड की शुरूआत ओपो ने प्रसिद्ध शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया के साथ मिलकर की है और ‘रियलमी 1’ स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह फोन आने वाली 15 मई से शॉपिंग साइट अमेज़न पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
रियलमी ओपो का आॅनलाईन सब-ब्रांड है। इस ब्रांड के तहत लॉन्च किये जाने वाले पहले स्मार्टफोन का नाम रियलमी 1 रखा गया है। कंपनी ने इस फोन को यूथ सेंट्रिक बताया है। रियलमी 1 की स्पेसिफिकेशन्स व कीमत को लेकर हालांकि कंपनी ने 15 मई तक का समय रखा है। लेकिन इस फोन के लिए अमेज़न इंडिया पर वेबपेज बना दिया गया है जहां फोन की कुछ जानकारी मौजूद है।

रियलमी 1 को ब्लैक डायमंड कलर वेरिएंट में दिखाया गया है जिसपर कटिंग ऐज़ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ राउंड शेप का रियर कैमरा दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और बाएं पैनल पर पवर बटन दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है, ऐसे में उम्मीद है कि यह फ्रंट पैनल पर होम बटन में मौजूद हो सकता है।
यह फोन 9,000 से 13,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ओपो के नए ब्रांड रियलमी के रियलमी 1 स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 15 मई का इंतजार करना होगा। इतना तो तय है कि यह फोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।
रियलमी 1
The post रेडमी के जवाब में ओपो ला रहा है रियलमी, 15 मई को लॉन्च होगा यह दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>