The post Coca-Cola Phone! अब आएगा कुछ नया ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Coca-Cola पी तो आप सभी ने ही होगी, लेकिन अगर हम कहें कि जल्द ही Coca-Cola phone भी चलाने को मिलेगा तो आपका रिऐक्शन कैसा होगा? यह हैरान कर देने वाली बात इस साल सच हो सकती है। खबर आ रही है कि कोका-कोला कंपनी का मोबाइल फोन भी बाजार में आएगा। इस अजब गजब फोन की फोटो भी लीक में सामने आ गई है, जिससे डिजाईन का खुलासा भी हो गया है। चर्चा है कि इस फोन को बनाने में Realme कंपनी साथ देगी।
[Exclusive] Here's the all new #Cola Phone ?
Can confirm that the device is launching this quarter in India.
Coca-Cola is collaborating with a smartphone brand for this new phone.
Feel free to retweet.#ColaPhone pic.twitter.com/QraA1EHb6w— Mukul Sharma (@stufflistings) January 24, 2023
Coca-Cola phone की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा के जरिये सामने आई है। फोन की फोटो शेयर करने के साथ ही मुकुल ने कहा है कि यह मोबाइल इसी तिमाही यानी मार्च महीने से पहले ही भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। इस फोन के लिए कोका-कोला स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी के साथ साझेदारी कर सकती है। चर्चा है कि यह मोबाइल Realme 10 4G फोन के रिब्रांडिड वर्ज़न के रुप में सामने आ सकता है। फोटो में फोन में डुअल रियर कैमरा भी दिखाया गया है।
Realme 10 में 6.5-inch FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो कि 90Hz refresh rate सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, फोन के फ्रंट पर पंच-होल कटआउट और नेरो बेजल्स हैं। इसके अलावा फोन में ताकत देने के लिए MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ 8GB RAM तक की रैम व 128GB तक की स्टोरेज है।

इसके अलावा फोन में एडिशनल 8 जीबी तक की रैम सपोर्ट है। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 13-आधारित Realme UI कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP B&W पोर्टेट कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC fast charging सपोर्ट है।

साथ ही डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए दिया गया है। इतना ही नहीं डिवाइस में 3.5mm हैडफोन जैक और Hi-Res audio है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4G, dual-band Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C port और GPS है।
रियलमी 10 4जी फोन भारत में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा फोन के 8GB +128GB वेरिएंट का प्राइस 16,999 है। Realme 10 4G को रियलमी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोरेज दो कलर ऑप्शन-Clash White और Rush Black में खरीदा जा सकता है।
The post Coca-Cola Phone! अब आएगा कुछ नया ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 10 4G: नए पैकेट में बासी खाना! क्या कंपनी ने कई महीने पुराना प्रोसेसर देकर यूजर्स को बहलाया? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोंस की जरूरत होती है तो भारतीय मोबाइल यूजर Realme और Redmi जैसे ब्रांड्स पर अधिक भरोसा दिखाते हैं। ये चीनी ब्रांड बजट सेग्मेंट में कई शानदार फोन ला चुके हैं और इसी काम ने इनका इंडियन उपभोक्ता आधार बढ़ाया है। लेकिन अब नए फोन लॉन्चेंज़ के साथ कंपनी की यह छवि थोड़ी फीकी होती दिख रही है। कम से कम आज भारत में लॉन्च हुए Realme 10 4G फोन के साथ तो ऐसा ही हुआ है। एक ओर जहां नया साल 2023 आने पर लोग नई तकनीक व इनोवेशन को देखना चाह रहे हैं वहीं दूसरी ओर रियलमी ने 6 महीने पुराने प्रोसेसर पर अपना स्मार्टफोन लॉन्च कर अपने फैंस को निराश किया है।
Realme 10 4G आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल फोन 13,999 रुपये और 16,999 रुपये वाले दो मैमोरी वेरिएंट्स में आया है। यूं तो यह एक ऐवरेज स्मार्टफोन है जिसमें इस बजट के हिसाब से सबकुछ मिल जाता है। लेकिन जिस चीज ने लोगों को निराश किया है, वह है फोन का प्रोसेसर। रियलमी 10 4जी MediaTek Helio G99 SoC पर लॉन्च हुआ है और दिक्कत की बात यही है कि इस चिपसेट वाले फोन 6 महीने पहले ही इंडियन मार्केट में उपलब्ध हो चुके हैं।

नया साल 2023 शुरू होने के बाद से ही मोबाइल यूजर आस लगाए बैठे हैं कि इस नई तकनीक से लैस अपग्रेडेड स्मार्टफोन मार्केट में आएंगे। रियलमी फैंस भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें लिए बैठे हैं। आज कंपनी ने नया स्मार्टफोन Realme 10 4G लॉन्च कर तो दिया है लेकिन इसमें मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा नहीं है कि इस प्रोसेसर में कोई खामी है, या फिर यह स्लो है।

जो बात मोबाइल यूजर्स को खल रही है, वह है इसका पुराना होना। पिछले साल अगस्त 2022 में ही MediaTek Helio G99 चिपसेट वाला मोबाइल फोन भारतीय बाजार में आ गया था। यह Infinix Note 12 Pro स्मार्टफोन था। इसके बाद भी कई फोन इसी चिपसेट पर लॉन्च हो चुके हैं। ऐसे में रियलमी 10 में भी पुराने मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल निराशाजनक है। यह भी पढ़ें: 18 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा सस्ते वाला Samsung Galaxy A23 5G, Redmi-Realme को मिलेगी चुनौती!
जैसा कि हमने उपर ही बताया रियलमी 10 4जी इंडिया में 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस है। वहीं Realme 10 4G 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। अगर इस फोन की तुलना इंडिया के पहले हीलियो जी99 चिपसेट वाले फोन इनफिनिक्स नोट 12 प्रो से करें तो 8GB RAM + 256GB Storage के साथ यह इस वक्त 14,999 रुपये में ही खरीदा जा सकता है। यानी रियलमी से 2,000 रुपये कम।

रियलमी 10 4जी फोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। 8जीबी तक की रैम के साथ यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईड पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। जानकारी के लिए बता दें कि Infinix Note 12 Pro की स्पेसिफिकेशन्स भी तकरीबन ऐसी ही है लेकिन यह फोन 108MP Samsung ISOCELL रियर कैमरा सपोर्ट करता है।
The post Realme 10 4G: नए पैकेट में बासी खाना! क्या कंपनी ने कई महीने पुराना प्रोसेसर देकर यूजर्स को बहलाया? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 50MP Camera और 8GB RAM के साथ आया Realme 10 4G, दाम बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 10 4G को आखिरकार कंपनी ने इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। डिवाइस को कम कीमत में शानदार फीचर्स और डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा रियलमी डिवाइस Hi-Res audio और 3.5mm ऑडियो जैक को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं फोन के बैक पैनल पर एक यूनिक ग्राइडेंट डिजाइन देखने को भी मिलता है।
हालांकि, फोन की सबसे बड़ी कमियों में से एक यह है कि Mobile सिर्फ 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें 5G सपोर्ट नहीं है। इसका मतलब कि अगर आप देश में लाइव हो चुकी 5G सर्विस का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आप इस फोन में Jio 5G-Airtel 5G सर्विस को यूज नहीं कर पाएंगे। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Realme 10 4G price की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट को Rs 13,999 और 8GB +128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 16,999 है। वहीं, इंट्रोडक्टरी ऑफर की बात करें तो Realme 10 4G 4GB + 64GB वेरिएंट कुछ समय के लिए Rs 1,000 डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है, जिसके बाद इसका प्राइस Rs 12,999 हो जाएगा। वहीं, इसके अलावा इस पोन की पहली सेल 15 जनवरी से रियलमी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोरेज पर होगी। साथ ही Realme 10 4G दो कलर ऑप्शन-Clash White और Rush Black में लाया गया है।
Realme 10 में 6.5-inch FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो कि 90Hz refresh rate सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, फोन के फ्रंट पर पंच-होल कटआउट और नेरो बेजल्स हैं। इसके अलावा फोन में ताकत देने के लिए MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ 8GB RAM तक की रैम व 128GB तक की स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का यूज किया जा सकता है।
इसके अलावा फोन में एडिशनल 8 जीबी तक की रैम सपोर्ट है। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 13-आधारित Realme UI कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP B&W पोर्टेट कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC fast charging सपोर्ट है।
साथ ही डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए दिया गया है। इतना ही नहीं डिवाइस में 3.5mm हैडफोन जैक और Hi-Res audio है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4G, dual-band Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C port और GPS है।
The post 50MP Camera और 8GB RAM के साथ आया Realme 10 4G, दाम बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post [Exclusive] Realme 10 4G फोन तीन वेरिएंट्स में होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 10 4G Phone ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। यह रियलमी स्मार्टफोन 90Hz Super AMOLED Display, 8GB+8GB RAM और MediaTek Helio G99 चिपसेट की ताकत से लैस है जो अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। कंपनी ने हालांकि अभी रियलमी 10 4जी इंडिया लॉन्च डिटेल शेयर नहीं की है लेकिन 91मोबाइल्स को फोन बाजार में आने से पहले ही जानकारी मिल गई है कि Realme 10 4G भारत में कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।
91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है कि रियलमी 10 4जी फोन बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। सोर्स के अनुसार यह रियलमी मोबाइल इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। डिटेल में बात करें तो Realme 10 4G बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा सबसे बड़े वेरिएंट में Realme 10 4G 8GB RAM + 256GB storage सपोर्ट करेगा।

गौरतलब है कि ग्लोबल मार्केट में Realme 10 4G फोन पांच वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। इंटरनेशनल बाजार में यह फोन 6 जीबी रैम पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन यह मॉडल इंडिया में नहीं आएगा। वहीं अब कीमत की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में रियलमी 10 4जी प्राइस 18 हजार के बजट से शुरू होता है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि Realme 10 4G इंडिया में 16,000 रुपये तक की रेंज में लॉन्च हो सकता है।
रियलमी 10 4जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है। यह रियलमी मोबाइल 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है।

Realme 10 4G के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाईट सेेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रियलमी 10 4जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।
The post [Exclusive] Realme 10 4G फोन तीन वेरिएंट्स में होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post धमाल मचाने आ रहा है Realme 10 5G, स्पेसिफिकेशन्स होगी तगड़ी और दाम भी होगा कम! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 10 4G स्मार्टफोन कल ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। रियलमी 10 4जी फोन में 90Hz Super AMOLED Display, 8GB+8GB RAM और MediaTek Helio G99 जैसे स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। रियलमी 10 4जी लॉन्च के बाद अब कंपनी ने Realme 10 5G फोन की डिटेल्स भी सामने आ गई है। रियलमी 10 5जी आने वाली 17 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है तथा इस रियलमी मोबाइल के बाजार में आने से पहले ही रियलमी 10 5जी की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस से पर्दा उठा गया है।
रियलमी 10 5जी के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सर्टिफिकेशन्स साइट टेना व अन्य लीक्स में पता चला है कि यह मोबाइल फोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

Realme 10 5G में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो 700 चिपसेट दिए जाने का खुलासा टेना लिस्टिंग में हुआ है। पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई पर काम करेगा। इस फोन में 8 जीबी तक की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ डायनॉमिक रैम यानी वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगा। वहीं रियलमी 10 5जीबी फोन 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी रहेगा।
Realme 10 vs Redmi Note 12 5G स्पेसिफिकेशन्स कंपेरिजन: जानें कौन कितना आगे, कौन कितना पीछे!
फोटोग्राफी के लिए Realme 10 5G में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद रहेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर तथा एक अन्य लेंस भी दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 10 5जी के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।

Realme 10 5G फोन में डुअल सिम, 3.5एमएम जैक सहित अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद रहेंगे। सिक्योरिटी के लिए इस फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। फोन में कौन सी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हमें 33वॉट चार्जिंग दिए जाने की उम्मीद है।
रियलमी 10 5जी फोन को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। लीक के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा इसकी कीमत 1399 युआन यानी तकरीबन 15,600 रुपये होगी। इसी तरह लीक में कहा गया है कि Realme 10 5G 8 GB RAM + 256 GB storage वेरिएंट 1599 युआन में लॉन्च होगा तथा इंडियन करंसी अनुसार यह प्राइस 17,800 रुपये के करीब होगा।
The post धमाल मचाने आ रहा है Realme 10 5G, स्पेसिफिकेशन्स होगी तगड़ी और दाम भी होगा कम! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 10 vs Redmi Note 12 5G स्पेसिफिकेशन्स कंपेरिजन: जानें कौन कितना आगे, कौन कितना पीछे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme और Redmi दो ऐसे ब्रांड है जिनकी टक्कर हमेशा होती रहती है। एंट्री लेवल सस्ते स्मार्टफोन हो या फिर मिडबजट मोबाइल हर सेग्मेंट रियलमी और रेडमी एक दूसरे को चुनौती देते नज़र आते हैं। कुछ ही दिनों पहले Redmi Note 12 5G फोन बाजार में आया था और अब Realme 10 स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। मार्केट में मौजूद इन दोनों रेडमी और रियलमी स्मार्टफोंस की तुलना होने लगी है। हालांकि रेडमी नोट 12 5जी फोन है और रियलमी 10 4जी मोबाइल है लेकिन फिर भी स्मार्टफोन यूजर्स और टेक प्रेमी इन दोनों स्मार्टफोंस के बारे में जानने की जिज्ञासा दिखा रहे हैं। आगे हमने Realme 10 और Redmi Note 12 5G दोनों की फोटोज़ तथा स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिजन किया है जिन्हें पढ़कर आप दोनों स्मार्टफोंस के बारे में जान पाएंगे।
Realme 10 vs Redmi Note 12 5G: डिस्प्ले
रियलमी 10 स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ। पंच-होल स्टाईल वाला यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। रियलमी 10 डिस्प्ले 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है तथा इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

रेडमी नोट 12 स्मार्टफोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन सैमसंग एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन डिस्पले में 1200निट्स पिक ब्राइटनेस, 4096लेवल डिमिंग, 4500000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Realme 10 vs Redmi Note 12 5G: प्रोसेसर
रियलमी 10 स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी वन यूआई के साथ मिलकर करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है। यह रियमली मोबाइल 8 जीबी डायनामिक रैम सपोर्ट करता है जिसके चलते realme 10 को 16 जीबी रैम पावर प्राप्त होती है। यह स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।
Redmi Note 12 एंड्रॉयड 12 पर आधारित मीयूआई 13 पर लॉन्च हुआ है जिसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। रेडमी नोट 12 स्मार्टफोन में 8 जीबी तक की रैम मैमोरी तथा 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा यह मोबाइल फोन LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।
Realme 10 vs Redmi Note 12 5G: रैम
रियलमी 10 स्मार्टफोन पांच वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा तीसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। रियलमी 10 के दो वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ आए हैं जिसमें 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज शामिल है।

रेडमी नोट 12 चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स में 8 जीबी रैम दी गई है जिनमें से एक मॉडल जहां 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे में 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Realme 10 vs Redmi Note 12 5G: कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 10 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाईट सेेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 10 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 12 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 12 मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Realme 10 vs Redmi Note 12 5G: बैटरी
पावर बैकअप के मामले में दोनों मोबाइल फोन काफी हद तक एक समान है। रियलमी 10 और रेडमी नोट 12 5जी दोनों स्मार्टफोंस में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं बैटरी को चार्ज करने की बात आती है तो Realme 10 और Redmi Note 12 5G दोनों में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Realme 10 Price
realme 10 4GB RAM + 64GB Storage = $229 (तकरीबन 18,500 रुपये)
realme 10 4GB RAM + 128GB Storage = $249 (तकरीबन 20,200 रुपये)
realme 10 6GB RAM + 128GB Storage = $269 (तकरीबन 21,900 रुपये)
realme 10 8GB RAM + 128GB Storage = $279 (तकरीबन 22,700 रुपये)
realme 10 8GB RAM + 258GB Storage = $299 (तकरीबन 24,300 रुपये)

Redmi Note 12 5G Price
Redmi Note 12 5G 4GB RAM + 128GB Storage = 1199 युआन (तकरीबन 13,500 रुपये)
Redmi Note 12 5G 6GB RAM + 128GB Storage = 1299 युआन (तकरीबन 14,700 रुपये)
Redmi Note 12 5G 8GB RAM + 128GB Storage = 1499 युआन (तकरीबन 17,000 रुपये)
Redmi Note 12 5G 8GB RAM + 256GB Storage = 1699 युआन (तकरीबन 19,200 रुपये)
The post Realme 10 vs Redmi Note 12 5G स्पेसिफिकेशन्स कंपेरिजन: जानें कौन कितना आगे, कौन कितना पीछे! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 10 Launch: 9 नवंबर को होगी रियलमी 10 सीरीज़ की एंट्री, मिलेगी 16GB RAM की पावर! देखें कितना होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी कंपनी आने वाली 9 नवंबर को अपनी नई नंबर सीरीज़ की शुरूआत करने जा रही है। Realme 10 Series 9 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च हो जाएगाी। हालांकि रियलमी 10 स्मार्टफोंस इंडियन मार्केट में कब तक एंट्री लेंगे यह डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है। कंपनी की ओर से Realme 10 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ भी किया जाने लगा है जहां रियलमी मोबाइल फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। रियलमी 10 सीरीज़ के 9 नवंबर लॉन्च से पहले Realme 10 4G India Price और Specifications पर से भी पर्दा उठ गया है।
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो रियलमी 10 4जी स्मार्टफोन को लेकर बताया गया है कि यह एक मिडबजट मोबाइल फोन होगा जो भारत में 17,000 रुपये से लेकर 19,000 रुपये के बीच में लॉन्च होगा। लीक की मानें तो ऑफर्स व डील्स के साथ Realme 10 4G बेस वेरिएंट तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस बेस मॉडल में 6 जीबी तक की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। यह फोन Pink और Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

रियलमी 10 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। वहीं फोन डिस्प्ले पर पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

Realme 10 4G फोन मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।। इस स्मार्टफोन में 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट दिए जाने का खुलासा भी कंपनी ने स्वंय अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये कर दिया है। वहीं रियमली 10 4जी फोन 8 जीबी रैम इंटरनल रैम सपोर्ट करेगा। यानी इस रियलमी मोबाइल में 16जीबी रैम परफॉर्मेंस मिलेगी, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन एक साथ 18 Apps को रन कर सकता है। यह मोबाइल फोन LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा।
Running 18 app at same time + a smooth user experience = #realme10's 8GB+8GB Dynamic RAM
What are your fave Top 3 apps that always running in your smartphone? #SweepThroughtheCompetition pic.twitter.com/8ypB9owF2K
— realme (@realmeglobal) November 1, 2022
फोटोग्राफी के रियलमी 10 4जी फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल रहेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। लीक के अनुसार Realme 10 4G 33वॉट फास्ट चार्जिंग और 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा।
The post Realme 10 Launch: 9 नवंबर को होगी रियलमी 10 सीरीज़ की एंट्री, मिलेगी 16GB RAM की पावर! देखें कितना होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 4G इस दिन होगा लॉन्च, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 10 4G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठ चुका है। रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 9 नवंबर को लॉन्च होना है। इसके साथ ही इंडोनेशिया में यह स्मार्टफोन 11 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध भी हो जाएगा। खबरों की माने तो रियलमी का यह स्मार्टफोन भारत में भी नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफइकेशन्स, डिजाइन और दूसरी डिटेल्स लीक हो चुके हैं।
Realme 10 4G स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। खबरों की माने तो Realme 10 4G स्मार्टफोन को MediaTek Helio G99 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Realme 10 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Realme 10 4G स्मार्टफोन की बिक्री इंडोनेशिया में 11 नवंबर से शुरू होगी। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट – 4GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन दो कलर – रश व्हाइट और क्लैश ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

इसके साथ ही रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन की क़ीमत के बारे में जानकारी 9 नवंबर को लॉन्च के साथ पेश किया जा सकता है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी क़ीमत 15,000 रुपये से 17,000 रुपये तक हो सकती है।
Realme Indonesia की वेबसाइट में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की और भी डिटेल्स लीक हो चुके हैं। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले के साइज की बात करें तो यह 6.5-इंच का है, जिसका रेजलूशन Full HD+ है। यह भी पढ़ें : Realme 10 4G India Price हुआ लीक, देखें कितने रुपये में लॉन्च होगा यह नया रियलमी मोबाइल फोन

रियलमी के इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 8GB की एक्सटेंड रैम सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन MediaTek Helio G99 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। AnTuTu पर इस स्मार्टफ़ोन ने 4 लाख से ज़्यादा का स्कोर किया है। यह भी पढ़ें : Upcoming smartphones November 2022 : एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ नवंबर में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
इस फ़ोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी का यह फ़ोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। Realme 10 India price की बात करें तो यह फोन करीब 17,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि लॉन्च ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ 15000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
The post 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 4G इस दिन होगा लॉन्च, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>