Realme 10 Pro Plus 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:43:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च से पहले ही सामने आया Realme 10 Pro 5G Series India Price, 8 दिसंबर को होगी भारत में एंट्री, देखें दाम https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-series-india-price-under-25000-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-series-india-price-under-25000-budget/#respond Mon, 28 Nov 2022 02:45:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92880 रियलमी मोबाइल रियलमी 10 प्रो+ 25 हजार से कम कीमत पर भारत में लॉन्च होगा।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आया Realme 10 Pro 5G Series India Price, 8 दिसंबर को होगी भारत में एंट्री, देखें दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G टेक मंच पर एंट्री ले चुके हैं और अब ये दोनों मोबाइल फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। रियलमी 10 प्रो सीरीज़ आने वाली 8 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी तथा रियलमी 10 प्रो 5जी तथा रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी फोन इंडिया में उपलब्ध होंगे। लेकिन इस सीरीज़ के देश में आने से पहले ही सबसे बड़े मॉडल रियलमी 10 प्रो+ की कीमत Realme 10 Pro+ India Price सामने आ गया है। यह रियलमी मोबाइल 25 हजार से कम कीमत पर भारत में लॉन्च होगा।

Realme 10 Pro 5G Series की कीमत

रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी फोन की कीमत ये जुड़ी यह जानकारी दरअसल कंपनी के वीपी माधव सेठ ने बड़े दिलचस्प अंदाज में ट्विटर पर शेयर की है। अपने ट्वीट में उन्होंने हिंट दे दिया है कि कंपनी के आगामी स्मार्टफोंस का दाम भारतीय बाजार में 25,000 रुपये से कम रखा जाएगा। Realme 10 Pro और Realme 10 Pro+ दोनों की ही कीमत इंडिया में 25 हजार बजट से कम प्राइस पर होगी। ये दोनों ही रियलमी मोबाइल फोन 8 दिसंबर को इंडिया में ऑफिशियल हो जाएंगे।

Realme 10 Pro Specifications

रियलमी 10 प्रो स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाईल स्क्रीन है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो इं​टरनल रैम को बूस्ट कर 20जीबी रैम की हैवी प्रोसेसिंग देता है।

108mp camera phone Realme 10 Pro plus 5g price and specifications ahead 8 december india launch

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 10 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लेश के साथ एफ/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ​नया रियलमी मोबाइल फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme 10 Pro+ Specifications

रियलमी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड एमओएलईडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। Realme 10 Pro+ 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर रन करता है। यह स्मार्टफोन भी 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है।

8 december Realme 10 Pro Series India Launch date 5g realme phone launch

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme 10 Pro+ 67वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आया Realme 10 Pro 5G Series India Price, 8 दिसंबर को होगी भारत में एंट्री, देखें दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-series-india-price-under-25000-budget/feed/ 0