Realme 10 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 09 Apr 2023 09:43:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Nord CE 3 Lite vs Realme 10 Pro : 20 हजार रुपये से कम बजट में कौन-सा स्मार्टफोन रहेगा बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-vs-realme-10-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-vs-realme-10-pro/#respond Sun, 09 Apr 2023 09:43:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102734 OnePlus Nord CE 3 Lite vs Realme 10 Pro : वनप्लस के और रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

The post OnePlus Nord CE 3 Lite vs Realme 10 Pro : 20 हजार रुपये से कम बजट में कौन-सा स्मार्टफोन रहेगा बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Nord CE 3 Lite में मिलता है Snapdragon 695 SOC
  • रियलमी और वनप्लस दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स हैं एक जैसे
  • एंड्रॉयड 13 पर रन करते हैं दोनों स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE 3 Lite कंपनी का लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन है। यह फोन पिछले साल लॉन्च किए Nord CE 2 Lite का सक्सेसर है। वनप्लस का यह फोन मार्केट में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसका सीधा मुकाबल Realme 10 Pro से होना है। रियलमी का यह फोन साल की शुरुआत में पेश किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स करीब-करीब एक जैसी हैं। यहां इस आर्टिकल में हम OnePlus Nord CE 3 Lite की तुलना Realme 10 Pro स्मार्टफोन से कर आपको बताएंकि इन दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है।

OnePlus Nord CE 3 Lite vs Realme 10 Pro: कीमत

OnePlus Nord CE 3 Lite को भारत में दो वेरिएंट, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 19,999 और 21,999 रुपये है।रियलमी 10 स्मार्टफोन को कंपनी ने 128GB स्टोरेज के साथ दो रैम ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन का 6GB रैम मॉडल 18,999 रुपये और 8GB रैम मॉडल को 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

रियलमी के फोन में जहां सिंगल स्टोरेज के साथ दो रैम का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को सिंगल रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite vs Realme 10 Pro: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिजाइन

लुक की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 Lite और Realme 10 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन करीब-करीब एक जैसे हैं। बैक पैनल में दो कैमरा रिंग मिलते हैं, जो करीब करीब एक जैसे हैं। इसमें बस LED फ्लैश की पोजिशन अलग-अलग है। दोनों स्मार्टफोन प्लास्टिक बिल्ड और फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

बटन प्लेसमेंट की बात करें तो वनप्लस और रियलमी के दोनों स्मार्टफोन के दाईं ओर वॉल्यूम स्लाइडर और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पावर बटन मिलता है। इसके साथ ही फोन के बाएं किनारे में कुछ नहीं मिलता है। बॉटम की बात करें तो यहां स्पीकर, सिम ट्रे, यूएसबी टाइप सी और माइक्रोफोन जैक मिल जाता है। ऐसे में डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन करीब-करीब एक जैसे ही हैं।

डिस्प्ले

वनप्लस और रियलमी के दोनों स्मार्टफोन डिस्प्ले के मामले में भी एक जैसे ही हैं। दोनों फोन में 6.72-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिनका रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही दोनों डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 700निट्स है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है।

Realme 10 Pro 5g launch price feature specifications sale details

इन दोनों फोन की डिस्प्ले HDR सपोर्ट नहीं करती है। यानी कई सारे OTT प्लेटफॉर्म पर आप HD कॉन्टेंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही दोनों फोन के कलर रिप्रोडक्शन भी सामान्य है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

OnePlus Nord CE 3 Lite और Realme 10 Pro दोनों फोन में Qualcomm का मिड रेंज Snapdragon 695 SoC दिया गया है। यह प्रोससेर 2021 के बाद कई स्मार्टफोन में देखने को मिला है। यह प्रोसेसर अपनी बैटरी सेविंग फीचर्स के लिए पॉपुलर है। क्वालकॉम का यह चिपसेट 6nm मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस पर बना है, जिसके साथ UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज और LPDDR4X रैम सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। वहीं Realme 10 Pro स्मार्टफोन 128 GB स्टोरेज के साथ 6GB और 8GB रैम के ऑप्शन में आता है।

108mp camera phone Realme 10 Pro plus 5g price and specifications ahead 8 december india launch

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 पर रन करता है। वहीं Realme 10 Pro स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित realme UI 4 पर रन करता है। वनप्लस और रियलमी के दोनों स्मार्टफोन सेम एंड्रॉयड वर्जन पर रन करते हैं। इन्हें तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

कैमरा

OnePlus Nord CE 3 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP वाला सैमसंग का HM6 सेंसर है। इसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का माइक्रो लेंस दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

Realme 10 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा Samsung HM6 108MP सेंसर है। इस फोन के साथ ही 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। रियलमी के फोन में डुअल LED फ्लैश मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा सेंसर मिलता है।

Realme 10 Pro 5G launched in india check price specifications sale offer details

इन दोनों स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा सेंसर एक जैसे हैं। इनकी परफॉर्मेंस भी एक जैसी है। दोनों फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट नहीं मिलता है। हालांकि 20 हजार तक के बजट में यह फीचर फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

बैटरी

OnePlus Nord CE 3 Lite और Realme 10 Pro दोनों में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन दोनों फोन अलग-अलग बैटरी कैपेबिलिटीज के साथ आते हैं। Realme के फोन में जहां 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं Nord CE 3 Lite में 67W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर मिलता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite

निष्कर्ष

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 Lite और Realme 10 Pro करीब-करीब एक जैसे हैं। वनप्लस के स्मार्टफोन में जहां एक एक्ट्रा कैमरा सेंसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन एंड्रॉयड 13 पर करते हैं। वनप्लस के ऑक्सीजन ओएस या फिर रियलमी यूआई दोनों में फीचर्स से लोडेड हैं। ऐसे में इन दोनों फोन में से आपको जो पंसद हो आप कंसीडर कर सकते हैं। दोनों ही वैल्यू फॉर मनी डिवाइस हैं।

The post OnePlus Nord CE 3 Lite vs Realme 10 Pro : 20 हजार रुपये से कम बजट में कौन-सा स्मार्टफोन रहेगा बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-vs-realme-10-pro/feed/ 0
Realme 10 Pro vs Redmi Note 12 Pro: 20,000 रुपये से कम बजट में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-vs-redmi-note-12-pro-which-smartphone-is-best/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-vs-redmi-note-12-pro-which-smartphone-is-best/#respond Mon, 12 Dec 2022 09:22:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93867 Realme 10 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। वहीं Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन भारत में अगले महीने तक लॉन्च होना है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन का कंप्येर कर आपको जानकारी दे रहे हैं।

The post Realme 10 Pro vs Redmi Note 12 Pro: 20,000 रुपये से कम बजट में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme 10 Pro स्मार्टफोन भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ।
  • Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन की टक्कर Realme 10 Pro से होगी।
  • शाओमी का यह स्मार्टफोन अगले साल 5 जनवरी मेें भारत में लॉन्च होना है।

Realme 10 Pro vs Redmi Note 12 Pro : Realme और Redmi एक दूसरे को बजट स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी टक्कर देते हैं। साल 2022 के ख़त्म होने के साथ ही दोनों कंपनियां 2023 में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं। Realme ने भारत में Realme 10 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है। वहीं Redmi ने भी होम मार्केट चीन में Redmi Note 12 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह फोन अगले साल के शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन को 20,000 रुपये से कम की कीमत में Realme 10 Pro की टक्कर के लिए लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको रियलमी और रेडमी के इन दोनों स्मार्टफोन की कीम, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर बताएंगे कि इनमें से कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट है।

Realme 10 Pro vs Redmi Note 12 Pro : कीमत और उपलब्धता

Realme 10 Pro स्मार्टफोन को भारत में 128GB स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट को भारत में 18,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं बात करें 8GB RAM वेरिएंट की तो फ़ोन को 19,999 रुपये की क़ीमत में लॉन्च किया गया है। Realme 10 Pro स्मार्टफ़ोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 13 दिसंबर से शुरू होगी।

Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन को चीन में चार वेरिएंट : 6GB रैम/128GB स्टोरेज, 8GB रैम/128GB स्टोरेज, 8GB रैम/256GB स्टोरे, और 12GB रैम/256GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: RMB 1,699 (करीब 19,500 रुपये), RMB 1,799 (करीब 20,900 रुपये), 8GB/256GB RMB 2,099 (करीब 23,900 रुपये), और RMB 2,099 (करीब 23,900 रुपये) है। भारत में रेडमी का यह फ़ोन जनवरी महीने की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

Realme 10 Pro 5g launch price feature specifications sale details

Realme 10 Pro vs Redmi Note 12 Pro: डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, और कैमरा

डिज़ाइन

रियलमी के लेटेस्ट Realme 10 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन शानदार है। सबसे पहले बात करें रियर पैनल में दिए कैमरा मॉड्यूल की तो यहां आपको आपको दो रेगूलर कैमरा रिंग और LED फ्लैश मिलता है। रियलमी के इस फोन को ऑल प्लास्टिंक बिल्ड और फ्लैट फ्रेम के साथ पेश किया गया है जो काफी पॉपुलर है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम बटन के साथ पावर बटन दिया है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन के बॉट में SIM ट्रे, स्पीकर, USB Type C पोर्ट और माइक्रोफ़ोन दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन बॉक्सी शेप और फ्लैट ऐज के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन को स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूले के साथ पेश किया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। फोन के दाएं फ्रेम में वॉल्यूम बटन, पावर बटन दिया गया है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बॉटम में SIM ट्रे, USB Type C पोर्, और माइक्रोफोन दिया गया है। इसके साथ ही शाओमी के इस फ़ोन में IR ब्लास्टर भी मिलता है।

डिस्प्ले

Realme 10 Pro स्मार्टफोन में 6.72-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.76 प्रतिशत है। रियलमी के इस फोन की डिस्प्ले TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन्स के साथ आती है। फोन में सेंटर पंच होल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस फ़ोन में स्लिम बैजल्स दिए गए हैं।

वहीं बात करें Redmi Note 12 Pro की तो इस फोन में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 2400 x 1080 pixel, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और ब्राइटनेस 900nits और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। Realme 10 Pro के मुकाबले Redmi Note 12 Pro की डिस्प्ले पैनल टेक्नोलॉजी काफ़ी एडवांस हैं।

200MP Camera 5000mah battery phone Redmi Note 12 Pro Plus launched price specifications
Redmi Note 12 Pro

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

Realme 10 Pro स्मार्टफोन को क्वालकॉम को मिड-सेगमेंट Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन – 6GB+128GB और 8GB+128GB के साथ पेश किया गया है।

वहीं बात करें Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रेडमी का यह फ़ोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

लेटेस्ट Realme 10 Pro स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 यूजर इंटरफेस पर रन करता है। वहीं दूसरी ओर Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 यूज़र इंटरफ़ेस पर रन करता है।

कैमरा

Realme 10 Pro स्मार्टफोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा Samsung HM6 108MP सेंसर के साथ आता है। फोन में 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इस फोन में डुअल LED फ्लैश दिया गया है। रियलमी के इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शूटर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

बैटरी

रियलमी और रेडमी के दोनों स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी कैपेसिटी के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में से Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसके साथ ही फोन में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme 10 Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग मिलता है।

The post Realme 10 Pro vs Redmi Note 12 Pro: 20,000 रुपये से कम बजट में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-vs-redmi-note-12-pro-which-smartphone-is-best/feed/ 0
108MP कैमरा और 20GB RAM ताकत वाला यह नया मोबाइल आ रहा है इंडिया, लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-realme-10-pro-plus-5g-price-and-specifications-ahead-8-december-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-realme-10-pro-plus-5g-price-and-specifications-ahead-8-december-india-launch/#respond Sat, 26 Nov 2022 05:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92832 Realme 10 Pro+ Price और Specifications डिटेल्स

The post 108MP कैमरा और 20GB RAM ताकत वाला यह नया मोबाइल आ रहा है इंडिया, लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने हाल ही में अपनी नंबर सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन को पेश करते हुए Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G टेक मंच पर लॉन्च किए हैं। ग्लोबल मार्केट में बाद ये दोनों स्मार्टफोन अब भारत आ रहे हैं। Realme 10 Pro Series 8 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगी और रियलमी 10 प्रो 5जी तथा रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे। आगे हमने Realme 10 Pro+ Price और Specifications डिटेल्स शेयर की है जिसके पढ़कर आप इस 5जी रियलमी मोबाइल के बारे में जान पाएंगे।

Realme 10 Pro+ Specifications

रियलमी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड एमओएलईडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। Realme 10 Pro+ डिस्प्ले में 1.07बिलियन कलर सपोर्ट, 100% कलर गामुट डीसीआई-पी3, 800निट्स ब्राइटनेस और 5000000:1 कॉट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स मिलते हैं।

108mp camera phone Realme 10 Pro plus 5g price and specifications ahead 8 december india launch

Realme 10 Pro+ में एंड्रॉयड 13 ओएस आधारित रियलमी यूआई 4.0 दिया गया है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते जरूरत पड़ने पर रियलमी 10 प्रो प्लस 20 जीबी रैम की परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। Realme 10 Pro+ 67वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

108mp camera phone Realme 10 Pro plus 5g price and specifications ahead 8 december india launch

​रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा ​दिया गया है। बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

108mp camera phone Realme 10 Pro plus 5g price and specifications ahead 8 december india launch

Realme 10 Pro+ Price

रियलमी 10 प्रो प्लस टेक मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हो चुका है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 1699 युआन यानी तकरीबन 19,400 रुपये है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 1999 युआन यानी 22,800 रुपये के करीब है। सबसे बड़ा Realme 10 Pro+ 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 2299 युआन यानी तकरीबन 26,200 रुपये है।

The post 108MP कैमरा और 20GB RAM ताकत वाला यह नया मोबाइल आ रहा है इंडिया, लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-realme-10-pro-plus-5g-price-and-specifications-ahead-8-december-india-launch/feed/ 0
realme 10 Pro Series 8 दिसंबर को होगी इंडिया में लॉन्च, आएंगे कई सस्ते 5G Phones https://www.91mobiles.com/hindi/8-december-realme-10-pro-series-india-launch-date-5g-realme-phone-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/8-december-realme-10-pro-series-india-launch-date-5g-realme-phone-launch/#respond Thu, 24 Nov 2022 05:22:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92716 रियलमी 10 प्रो 5जी सीरीज़ 8 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगी। 8 दिसंबर को रियलमी 10 प्रो 5जी और रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी भारत में लॉन्च होंगे।

The post realme 10 Pro Series 8 दिसंबर को होगी इंडिया में लॉन्च, आएंगे कई सस्ते 5G Phones first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही टेक मार्केट में अपनी नंबर सीरीज़ का विस्तार करते हुए Realme 10 Pro Series को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ के तहत Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G लॉन्च हुए थे जो अब भारतीय बाजार में आ रहे हैं। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि रियलमी 10 प्रो 5जी सीरीज़ 8 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगी। 8 दिसंबर को रियलमी 10 प्रो 5जी और रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी भारत में लॉन्च होंगे जिनकी डिटेल्स आगे दी गई है।

Realme 10 Pro Series India Launch

रियलमी इंडिया ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि कंपनी आने वाली 8 दिसंबर को इंडिया में रियलमी 10 प्रो सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ के तहत Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G लॉन्च किए जाएंगे। Realme 10 Pro Series 8 दिसंबर की दोपहर 12 बजकर 30 ​मिनट पर भारत में लॉन्च होगी जिसके साथ इस ​सस्ते 5जी रियलमी मोबाइल फोंस की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

Realme 10 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 10 प्रो स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाईल स्क्रीन है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन 680निट्स ब्राइटनेस, 1400:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 16.7एम कलर और 391पीपीआई जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें: 5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ HONOR 80 Pro! इसमें दिया गया है क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर, देखें डिटेल्स

Realme 10 Pro एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ​रियलमी वनयूआई 4 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो इं​टरनल रैम को बूस्ट कर 20जीबी रैम की हैवी प्रोसेसिंग देता है।

8 december Realme 10 Pro Series India Launch date 5g realme phone launch

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 10 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लेश के साथ एफ/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ​नया रियलमी मोबाइल फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme 10 Pro+ स्मार्टफोन 12GB RAM, MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट और 67W 5,000mAh Battery जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है तथा इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post realme 10 Pro Series 8 दिसंबर को होगी इंडिया में लॉन्च, आएंगे कई सस्ते 5G Phones first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8-december-realme-10-pro-series-india-launch-date-5g-realme-phone-launch/feed/ 0
20GB RAM की ताकत और 108MP Camera वाला Realme 10 Pro+ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/100-mp-camera-phone-realme-10-pro-plus-launched-check-price-and-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/100-mp-camera-phone-realme-10-pro-plus-launched-check-price-and-specifications-details/#respond Thu, 17 Nov 2022 08:19:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92303 12GB RAM, MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट और 67W 5,000mAh Battery वाले रियलमी 10 प्रो प्लस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी

The post 20GB RAM की ताकत और 108MP Camera वाला Realme 10 Pro+ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 10 Pro+ Launch: रियलमी ने आज टेक मार्केट में रियलमी 10 प्रो सीरीज़ को पेश कर दिया है। सीरीज़ के तहत Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus 5G फोन लॉन्च हुआ है। ये दोनों ही मोबाइल फोन 100 Megapixel Camera सपोर्ट करते हैं। रियलमी 10 प्रो की डिटेल्स (यहां पढ़ सकते) हैं तथा 12GB RAM, MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट और 67W 5,000mAh Battery वाले रियलमी 10 प्रो प्लस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।

Realme 10 Pro Plus Specifications

Realme 10 Pro+ Display

100 MP camera phone realme 10 pro plus launched check price and specifications details

रियलमी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन 2412 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एमओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। Realme 10 Pro+ डिस्प्ले में 1.07बिलियन कलर सपोर्ट, 100% कलर गामुट डीसीआई-पी3, 800निट्स ब्राइटनेस और 5000000:1 कॉट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Realme 10 Pro+ Processor

100 MP camera phone realme 10 pro plus launched check price and specifications details

​रियलमी 10 प्रो प्लस सबसे नए एंड्रॉयड 13 ओएस आधारित रियलमी यूआई 4.0 पर लॉन्च हुआ है जिसमें 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह नया रियलमी मोबाइल फोन माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Realme 10 Pro+ RAM

100 MP camera phone realme 10 pro plus launched check price and specifications details

​रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी फोन को टेक मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी स्टोरेज तथा 256 जीबी स्टोेरेज मिलती है। वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते 12 जीबी रैम वाला मॉडल 20 जीबी रैम की परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है।

Realme 10 Pro+ Camera

100 MP camera phone realme 10 pro plus launched check price and specifications details

​रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme 10 Pro+ Battery

Realme 10 Pro 5g launch price feature specifications sale details

तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स को जगाए रखने के लिए रियलमी कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के तगड़ी बैटरी और चार्जिंग पावर से भी लैस किया है। यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 67वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल फोन सिर्फ 17 मिनट में ही 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है।

Realme 10 Pro Plus Price

100 MP camera phone realme 10 pro plus launched check price and specifications details

8GB RAM + 128GB Storage = 1699 युआन (तकरीबन 19,400 रुपये)
8GB RAM + 256GB Storage = 1999 युआन (तकरीबन 22,800 रुपये)
12GB RAM + 256GB Storage = 2299 युआन (तकरीबन 26,200 रुपये)

The post 20GB RAM की ताकत और 108MP Camera वाला Realme 10 Pro+ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/100-mp-camera-phone-realme-10-pro-plus-launched-check-price-and-specifications-details/feed/ 0
Realme 10 Pro हुआ लॉन्च! कम कीमत में मिलेगी धांसू स्पेसिफिकेशन्स, यह रियलमी फोन मचाएगा धमाल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-launch-price-feature-specifications-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-launch-price-feature-specifications-sale-details/#respond Thu, 17 Nov 2022 06:32:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92258 Realme 10 Pro Series के तहत दो नए 5जी रियलमी फोन जोड़े गए हैं तथा Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G लॉन्च हो गए हैं।

The post Realme 10 Pro हुआ लॉन्च! कम कीमत में मिलेगी धांसू स्पेसिफिकेशन्स, यह रियलमी फोन मचाएगा धमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी कंपनी ने आज टेक मंच पर अपनी लेटेस्ट Realme 10 Pro Series को लॉन्च कर दिया है। सीरीज़ के तहत दो नए 5जी रियलमी फोन जोड़े गए हैं तथा Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G लॉन्च हो गए हैं। स्टाईलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह रियमली मोबाइल्स सबसे पहले चीन में सेल के लिए उपलब्ध होंगे तथा बाद में भारत में लॉन्च किए जाएंगे। आगे हमने रियलमी 10 प्रो 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी है।

Realme 10 Pro Specifications

रियलमी 10 प्रो स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाईल स्क्रीन है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन 680निट्स ब्राइटनेस, 1400:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 16.7एम कलर और 391पीपीआई जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

Realme 10 Pro 5g launch price feature specifications sale details

Realme 10 Pro एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ​रियलमी वनयूआई 4 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो इं​टरनल रैम को बूस्ट कर 20जीबी रैम की हैवी प्रोसेसिंग देता है।

Realme 10 Pro 5g launch price feature specifications sale details

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 10 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लेश के साथ एफ/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ​नया रियलमी मोबाइल फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme 10 Pro Price

रियलमी 10 प्रो स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोेरेज दी गई है जिसकी कीमत 1599 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,300 रुपये के करीब है। इसी तरह बड़ा Realme 10 Pro 12GB RAM + 256 GB Storage 1899 युआन में लॉन्च हुआ है जो इंडियन करंसी अनुसार 21,700 रुपये के करीब है। रियलमी 10 प्रो स्मार्टफोन starlight, night और ocean कलर में लाया गया है

The post Realme 10 Pro हुआ लॉन्च! कम कीमत में मिलेगी धांसू स्पेसिफिकेशन्स, यह रियलमी फोन मचाएगा धमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-launch-price-feature-specifications-sale-details/feed/ 0