Realme 13 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Jan 2025 02:12:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8GB RAM वाला 5G फोन बिक रहा है 2 हजार रुपये सस्ता, खरीद सकते हैं सिर्फ ₹15,999 में https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-13-sale-in-india-with-rs-2000/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-13-sale-in-india-with-rs-2000/#respond Wed, 29 Jan 2025 02:12:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165509 कंपनी ने रियलमी 13 5जी फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है

The post 8GB RAM वाला 5G फोन बिक रहा है 2 हजार रुपये सस्ता, खरीद सकते हैं सिर्फ ₹15,999 में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने अगस्त महीने में अपनी नंबर सीरीज के तहत realme 13 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल दो मेमोरी वेरिएंट्स में आया था जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। लेकिन अब अपने फैंस को सहूलियत प्रदान करते हुए कंपनी ने रियलमी 13 5जी फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है जिसके तहत यह 8GB RAM वाला 5G Phone को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

realme 13 5G प्राइस

realme 13 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Memory ₹17,999 ₹2,000 ₹15,999
8GB RAM + 256GB Memory ₹19,999 ₹2,000 ₹17,999

रियलमी 13 5जी फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में लाया गया था जो अब 2,000 रुपये की छूट के बाद 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह मोबाइल के 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसे अब 2 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इस ऑफर को सीमित समय के लिए लाया गया है तथा यह रियलमी 5जी फोन Dark Purple और Speed Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

realme 13 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.72″ FHD+ 120Hz Screen
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 10GB Dynamic RAM
  • 50MP Back Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

स्क्रीन

रियलमी 13 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 580निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Rainwater Smart Touch और आई-कंफर्ट फीचर भी मिलता है।

प्रोसेसर

Realme 13 5G फोन एंड्रॉयड आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM G57 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी

रियलमी 13 5जी फोन बाजार में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया था जिसे क्रमश: 128जीबी व 256जीबी मेमोरी में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल में 10जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर मोबाइल को 20जीबी रैम की पावर देती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 13 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung S5KJNS OIS सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Realme 13 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट अल्ट्रा चार्ज तकनीक से लैस किया गया है।

realme 13 5G Price
Rs. 21,998
Go To Store
See All Prices

The post 8GB RAM वाला 5G फोन बिक रहा है 2 हजार रुपये सस्ता, खरीद सकते हैं सिर्फ ₹15,999 में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-13-sale-in-india-with-rs-2000/feed/ 0
Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन: हैवी यूजर्स के लिए कौन बेस्ट? https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-vs-realme-13-5g-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-vs-realme-13-5g-battery-comparison-in-hindi/#respond Tue, 14 Jan 2025 08:10:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164297 बेंचमार्क टेस्ट के साथ ही रियल लाइफ यूज़ के हिसाब से देखेंगे कि किसका पावर बैकअप ज्यादा दमदार है।

The post Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन: हैवी यूजर्स के लिए कौन बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 14 5G (रिव्यू) और Realme 13 5G (रिव्यू) दोनों अच्छे मिड-रेंज फोन हैं, जो 5G सपोर्ट के साथ ही अच्छा डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स देते हैं। हम पहले ही इन दोनों का परफॉर्मेंस कंपैरिजन कर चुके हैं जिसमें रेडमी नोट 14 5जी ने जीत हासिल की थी। वहीं अब हम इन दोनों की बैटरी का मुकाबला करेंगे, जिसमें हम सिंथेटिक बेंचमार्क टेस्ट के साथ ही रियल लाइफ यूज़ के हिसाब से देखेंगे कि किसका पावर बैकअप ज्यादा दमदार है।

Redmi Note 14 5G में 5,110mAh बैटरी दी गई है तथा Realme 13 5G फोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। दोनों में ही 45W चार्जर साथ मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोंस में हमने PCMark, वीडियो स्ट्रीमिंग, 90 मिनट का गेमिंग और चार्जिंग जैसे टेस्ट किए हैं जिनका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

निष्कर्ष:

टेस्टिंग के दौरान हमने जो परिणाम देखे, वो बहुत दिलचस्प थे। दोनों के बीच तगड़ी टक्कर थी तथा दोनों फोंस ने दो-दो टेस्ट जीते। Redmi Note 14 5G ने PCMark और चार्जिंग टेस्ट में जीत हासिल की, जबकि Realme 13 5G ने वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया।

Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन पर एक नजर:

टेस्ट विजेता
पीसीमार्क Redmi Note 14 5G
वीडियो स्ट्रीमिंग Realme 13 5G
गेमिंग Realme 13 5G
चार्जिंग Redmi Note 14 5G

PCMark

PCMark टेस्ट में फोन की बैटरी की सहनशक्ति चेक की जाती है। इसमें जब तक बैटरी 100% से घटकर 20% तक नहीं पहुंच जाती, तब तक वेब ब्राउज़िंग, वीडियो प्लेबैक इत्यादि जैसी गतिविधियाँ की जाती हैं। टेस्टिंग के दौरान हमारी टीम द्वारा दोनों फोन को 80% ब्राइटनेस और 50% वॉल्यूम पर चलाया गया।

फोन Redmi Note 14 5G Realme 13 5G
PCMark (work 3.0 battery life) 19 घंटे 21 मिनट 11 घंटे 12 मिनट

हमारे टेस्ट में, Redmi Note 14 5G फोन की बैटरी 19 घंटे 21 मिनट तक चली तथा Realme 13 5G मोबाइल का स्कोर 11 घंटे 12 मिनट का आया।

वास्तविक उपयोग:: दोनों स्मार्टफोंस का बैटरी बैकअप दमदार है। Realme 13 5G पूरे दिन का बैटरी बैकअप देने की क्षमता रखता है। वहीं Redmi Note 14 5G फोन हल्के इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकता है, जिससे आपको चार्जर साथ में रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विजेता: Redmi Note 14 5G

Video streaming

हमने रेडमी नोट 14 5जी और रियलमी 13 5जी फोन पर हाई-क्वालिटी YouTube video स्ट्रीम की। दोनों फोन पर एक ही वीडियो प्ले हुई जिसे 30 मिनट तक चलाया गया तथा वास्तविक बैटरी परफॉर्मेंस को परखा गया। टेस्टिंग के दौरान दोनों स्मार्टफोंस में ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 50% पर रखा गया।

फोन बैटरी में गिरावट (प्रतिशत)
Redmi Note 14 5G 4% (204mAh)
Realme 13 5G 3% (150mAh)

30 मिनट के वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट में Realme 13 5G ने बेहतर प्रदर्शन किया और इसकी बैटरी सिर्फ 3% ही घटी। वहीं Redmi Note 14 5G की बैटरी 4% गिरी। यह फर्क क्रमश: 150एमएएच और 204एमएएच का रहा। कहा जा सकता है कि वीडियो देखने वालों के लिए Realme 13 5G थोड़ा बेहतर साबित हो सकता है।

वास्तविक उपयोग: देखा जाए तो यह बहुत बड़ा अंतर नहीं है। रियल लाइफ यूज़ के दौरान दोनों फोन में यह डिफरेंस मामूली रहेगा। लेकिन फिर भी यदि आप उन लोगों में से हैं जो OTT पर लगातार कंटेंट देखते रहते हैं तो रियलमी 13 5जी फोन को कुछ बेहतर माना जा सकता है।

विजेता: Realme 13 5G

Gaming

हमारे गेमिंग टेस्ट में हम थर्मल परफॉर्मेंस, बैटरी ड्रॉप और अन्य पैरामीटर का अवलोकन करते हैं, लेकिन बैटरी कंपैरिजन के लिए, हम केवल बैटरी ड्रॉप पर फोकस करेंगे। हम आमतौर पर Call of Duty Mobile, Real Racing 3, और BGMI गेम्स को दोनों फोन पर 30 मिनट के लिए रन करते हैं। निष्पक्ष तुलना के लिए, दोनों फोन की ब्राइटनेस 80 प्रतिशत पर और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर रखी जाती है।

फोन बैटरी में गिरावट (प्रतिशत)
Redmi Note 14 5G 18% (920mAh)
Realme 13 5G 17% (850mAh)

गेमिंग टेस्ट के दौरान Redmi Note 14 5G की बैटरी 18% गिरी जो 920एमएएच थी। वहीं Realme 13 5G फोन में गेम खेलने पर इसकी बैटरी 17% घट गई जो 850एमएएच थी।

वास्तविक उपयोग: दोनों मोबाइल फोन तकरीबन एक जैसी बैटरी परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।

विजेता: Realme 13 5G

Charging time

Redmi Note 14 और Realme 13 दोनों में अच्छी बैटरियां दी गई हैं जो क्रमशः 5,110mAh और 5,000mAh है। ये दोनों स्मार्टफोन 45W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और दोनों के ही बॉक्स में यह चार्जर मिल जाता है। चार्जिंग टेस्ट में हमें परिणाम काफी चौंकाने वाले मिले। हमारे चार्जिंग स्पीड टेस्ट में, Redmi Note 14 5G की बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 32 मिनट का समय लगा। वहीं, Realme 13 5G को 45W SuperVOOC चार्जिंग के साथ बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग एक घंटा लग गया।

फोन चार्जिंग टाइम (20-100%)
Redmi Note 14 5G 32 मिनट
Realme 13 5G 63 मिनट

 

वास्तविक उपयोग: Realme 13 हालांकि किसी भी तरह से धीमा नहीं है, लेकिन अगर आप जल्दी में हो और दिन की शुरुआत करनी हो, तो Redmi Note 14 आपको सही समय पर चार्ज करके तैयार कर देगा। Xiaomi का दावा है कि इसका बाहरी चार्जिंग सपोर्ट अनजान जगहों (जैसे, सार्वजनिक चार्जर, पब्लिक प्लेस, एयरपोर्ट) पर पावर को पहचानकर तेजी से चार्जिंग के लिए एडजस्ट कर लेता है। कहा जा रहा है कि यह फीचर चार्जिंग समय को बचाने में मदद करेगा, लेकिन यहां हम सिर्फ टेस्टिंग के आधार पर ही इसे जज करेंगे।

विजेता: Redmi Note 14 5G

अंतिम निर्णय

Redmi Note 14 और Realme 13 दोनों अपने-अपने तरीके से बहुत अच्छे फोन हैं, जिससे यह तुलना एक टाई पर खत्म होती है। Redmi Note 14 सिंथेटिक एंड्योरेंस बेंचमार्क्स में ज्यादा देर तक चलता है। यह अपने सेगमेंट में 5000mAh बैटरी वाला सबसे तेज चार्जिंग फोन है जो वाकई में जल्दी चार्ज हो जाता है। वहीं, Realme 13 असल दुनिया में वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे इस्तेमाल में ज्यादा देर तक चलता है। आप जो भी फोन चुनें, आपको निराश नहीं होना पड़ेगा।

Redmi Note 14 टेस्टिंग द्वारा: Ujjwal Sharma 

realme 13 5G Price
Rs. 21,998
Go To Store
See All Prices

The post Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन: हैवी यूजर्स के लिए कौन बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-vs-realme-13-5g-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
Galaxy A16 vs Realme 13 परफॉर्मेंस कम्पैरिजन : जानें कौन सा फोन है दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-a16-vs-realme-13-performance-comparison-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-a16-vs-realme-13-performance-comparison-hindi/#respond Tue, 19 Nov 2024 10:29:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159697 Galaxy A16 और Realme 13 का परफॉर्मेंस कम्पैरिजन कर हम यह जानेंगे कि डेली यूज में कौन सा डिवाइस आपके लिए बेहतर होगा।

The post Galaxy A16 vs Realme 13 परफॉर्मेंस कम्पैरिजन : जानें कौन सा फोन है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में हमने Galaxy A16 और Realme 13 के बैटरी कम्पैरिजन किया था और उस टेस्ट में, Realme फोन ने अच्छे अंतर के साथ जीत हासिल की। वहीं आज हम एक बार फिर से इन दोनों स्मार्टफोन्स का कम्पैरिजन लेकर आए हैं। हालांकि इस बार कम्पैरिजन बैटरी की नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की है। जहां हम दोनों फोन की तुलना कर यह जानेंगे कि डेली यूज में कौन सा डिवाइस आपके लिए बेहतर होगा।

हम इन फोन्स के परफॉर्मेंस के जांचने के लिए पॉपुलर बेंचमार्क स्कोर के साथ रियल यूज केस को भी देखेंगे। चूंकि हमारा यह कम्पैरिज़न हमारे द्वारा किए गए विभिन्न प्राकार के टेस्ट में निकलकर आए डाटा के पर आधारित है ऐसे में आपको फोन के परफॉर्मेंस को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलेगी। तो चलिए शुरुआत करते हैं।

दोनों फोन्स के वेरिएंट्स और कीमत (ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार):

वेरिएंट्स Galaxy A16 Realme 13
8GB+128GB ₹18,999 ₹17,999
8GB+256GB ₹21,999 ₹19,999

गीकबेंज

Geekbench टेस्ट स्मार्टफोन के प्रोसेसर की क्षमता को मापता है। यह मुख्य रूप से CPU और मेमोरी की उपलब्धता पर निर्भर करता है। परीक्षणों के लिए हमने दोनों स्मार्टफोन्स के 8GB RAM वेरिएंट की तुलना की है।

Galaxy A16  बनाम Realme 13

Realme 13 का चिपसेट Galaxy A16 की तुलना में थोड़ा बेहतर है, जो नीचे दिए गए स्कोर से भी स्पष्ट होता है। खास बात यह है कि Realme 13 ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर दोनों टेस्ट में बेहतर स्कोर किया। यहां आप खुद भी देख सकते हैं।

स्कोर Galaxy A16 Realme 13
सिंगल-कोर 735 782
मल्टी-कोर 1948 1978

विजेता: Realme 13


एनटूटू बेंचमार्क

AnTuTu बेंचमार्क CPU, GPU, मेमोरी और उपयोगकर्ता अनुभव का आकलन करता है। इस टेस्ट में, Realme 13 ने Galaxy A16 पर काफी बढ़त दिखाई।

स्कोर Galaxy A16 Realme 13
AnTuTu स्कोर 4,11,561 4,52,218

विजेता: Realme 13


CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट

CPU थ्रॉटलिंग टेस्ट यह मापता है कि भारी दबाव में स्मार्टफोन का चिपसेट कितना प्रदर्शन बनाए रख सकता है। Burnout बेंचमार्क ऐप के जरिए यह परीक्षण किया गया। Realme 13 ने इस टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया, और थ्रॉटलिंग के बावजूद उच्च स्तर का प्रदर्शन बनाए रखा।

प्रदर्शन (थ्रॉटलिंग के दौरान) Galaxy A16 Realme 13
परफॉर्मेंस आउटपुट 62.2% 63.5%

विजेता: Realme 13


गेमिंग टेस्ट

हमने दोनों फोन्स की गेमिंग परफॉर्मेंस का परीक्षण COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI खेलकर किया। Realme 13 ने गर्मी प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन किया। 90 मिनट के गेमिंग सेशन के दौरान, Realme 13 का तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जबकि Galaxy A16 का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा।

औसत तापमान वृद्धि (90 मिनट गेमिंग) Galaxy A16 Realme 13
तापमान वृद्धि 9.6°C 5.1°C

विजेता: Realme 13


निष्कर्ष

इस तुलना में, Realme 13 ने प्रदर्शन के मामले में Galaxy A16 पर क्लीन स्वीप जीत दर्ज की। शुरुआत में अंतर कम था, लेकिन अंत में Realme 13 ने सभी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन किया। अगर आपके लिए स्मार्टफोन का प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण है, तो Realme 13 आपके लिए बेहतर विकल्प है। साथ ही, इसकी कीमत भी कम है।

स्मार्टफोन परीक्षण द्वारा:
गौरव शर्मा, आदित्य पांडे, और उज्ज्वल शर्मा

The post Galaxy A16 vs Realme 13 परफॉर्मेंस कम्पैरिजन : जानें कौन सा फोन है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-a16-vs-realme-13-performance-comparison-hindi/feed/ 0
Realme 13 5G vs OnePlus Nord CE 4 Lite परफॉर्मेंस कंपैरिजन, किसे चुनेंगे आप? https://www.91mobiles.com/hindi/realme-13-5g-vs-oneplus-nord-ce-4-lite-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-13-5g-vs-oneplus-nord-ce-4-lite-performance-comparison-in-hindi/#respond Thu, 29 Aug 2024 08:07:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=151614 Realme 13 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। मार्केट में इसी प्राइस सेग्मेंट में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन भी बिक रहा है जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी हद तक रियलमी जैसा है। इस वनप्लस फोन का रेट 19,999 रुपये से शुरू […]

The post Realme 13 5G vs OnePlus Nord CE 4 Lite परफॉर्मेंस कंपैरिजन, किसे चुनेंगे आप? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 13 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। मार्केट में इसी प्राइस सेग्मेंट में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन भी बिक रहा है जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी हद तक रियलमी जैसा है। इस वनप्लस फोन का रेट 19,999 रुपये से शुरू होता है। दोनों फोंस की प्रोसेसिंग व गेमिंग पावर जानने के लिए हमने इनका कंपैरिजन किया है जिसे आगे देखा जा सकता है। टेस्ट रिजल्ट देखकर बताएं 2 हजार रुपये का अंतर होने के बावजूद आप किसे चुनना पसंद करेंगे?

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर Realme 13 5G OnePlus Nord CE4 Lite
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
क्लॉक स्पीड 2x 2.4GHz – Cortex-A76
6x 2GHz – Cortex-A55
2x 2.2GHz – Cortex-A78
6x 1.8GHz – Cortex-A55
जीपीयू एआरएम जी57 एमसी2 एड्रेनो 619
मेमोरी 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

बेंचमार्क टेस्ट गीकबेंच की बात सबसे पहले करें तो इसमें फोन की सीपीयू परफॉर्मेंस को परखा जाता है। यह टेस्ट जब रियलमी 13 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में किया गया तो रियलमी मोबाइल का सिंगल-कोर स्कोर 782 आया। इस टेस्ट में वनप्लस फोन का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 914 रहा।

मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर में Realme 13 5G फोन ने 1978 प्वाइंट्स प्राप्त किए है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite का मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2056 आया। यहां दोनों में ही वनप्लस स्मार्टफोन ने बेहतर परफॉर्म करते हुए रियलमी 13 5जी फोन को पीछे छोड़ा है।

गौरतलब है कि रियलमी 13 5जी फोन का मीडियाटेक चिपसेट 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है तथा वनप्लस मोबाइल में दिया गया स्नैपड्रैगन चिपसेट 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

विजेता : OnePlus Nord CE4 Lite

AnTuTu टेस्ट

गीकबेंच टेस्ट के बाद CPU, GPU, Memory और UX की ताकत जानने के लिए हमने दोनों स्मार्टफोंस में एनटूटू बेंचमार्क रन किया। इस टेस्ट में 4,75,981 स्कोर हासिल करते हुए OnePlus Nord CE4 Lite ने बाजी मारी है। वहीं टेस्टिंग के दौरान Realme 13 5G सिर्फ 4,52,218 एनटूटू स्कोर ही प्राप्त कर पाया।

ओवरॉल एनटूटू स्कोर के साथ ही सीपीयू, जीपीयू और मेमोरी में भी वनप्लस ने बाजी मारी ही है। वहीं बात यूएक्स एनटूटू स्कोर की आती है तो यहां रियलमी आगे निकलता है।

AnTuTu Score Realme 13 5G OnePlus Nord CE4 Lite
सीपीयू स्कोर 146155 154830
जीपीयू स्कोर 70985 85405
मेमोरी स्कोर 109435 115196
यूएक्स स्कोर 125643 112590
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 452218 475981

विजेता : OnePlus Nord CE4 Lite

Throttling टेस्ट

जब किसी प्रोसेसर पर एक साथ कई टॉस्क का बोझ डाला जाता है तो वह कैसा परफॉर्म करेगा? रियलमी 13 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट की इसकी शक्ति को परखने के लिए हमने दोनों मोबाइल्स में Burnout benchmark app को रन किया और इसकी सीपीयू क्षमता को जांचा।

थ्रॉटलिंग टेस्ट के लिए बर्नआउट बेंचमार्क ऐप को तकरीबन 9 मिनट तक रन किया गया। इस दौरान Realme 13 5G के प्रोसेसर ने जहां 63.5 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite का चिपसेट सिर्फ 55.4 प्रतिशत ही परफॉर्म कर पाया। यानी दबाव की स्थिति में रियलमी 13 5जी फोन नोर्ड सीई4 लाइट से बेहतर काम करेगा।

विजेता : Realme 13 5G

Gaming टेस्ट

तीन बेंचमार्क टेस्ट में से दो में वनप्लस तथा एक में रियलमी आगे निकला है। अब बारी थी दोनों की लाइव परफॉर्मेंस यानी गेमिंग टेस्ट की। फोन का शक्ति परीक्षण जांचने के लिए हमने रियलमी 13 5जी फोन तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में BGMI और COD: Mobile को 30-30 मिनट तक खेला गया।

बीजीएमआई को आधा घंटा खेलने के बाद Realme 13 5G का टेम्परेचर सिर्फ 3 डिग्री ही बढ़ा था जब्कि OnePlus Nord CE4 Lite 6.4 डिग्री गर्म हो गया था। इस दौरान रियलमी 13 5जी फोन का ऐवरेट फ्रेम रेट 28.52एफपीएस रहा जो वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का 28.9एफपीएस था। गेम खेलने पर इन दोनों फोंस की बैटरी 6% कम हो गई थी।

BGMI गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13 5G
60FPS (अधिकतम)
3 डिग्री 6 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite 28.9FPS (औसत) 6.4 डिग्री 6 प्रतिशत

इन दोनों स्मार्टफोंस में जब सीओडी मोबाइल गेम को 30 मिनट चलाया गया तो रियलमी 13 5जी का तापमान 5.8 डिग्री बढ़ा तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का टेम्परेचर 7.9 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया। इस गेम में भी दोनों की बैटरी 6 प्रतिशत घटी। ऐवरेज फ्रेम रेट की बात करें तो यह रियलमी में 52.83एफपीएस तथा वनप्लस में 53.6एफपीएस थी।

COD गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13 5G 60FPS (अधिकतम) 5.8 डिग्री 6 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite 53.6FPS (औसत) 7.9 डिग्री 6 प्रतिशत

विजेता : Realme 13 5G

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Realme 13 5G OnePlus Nord CE4 Lite
डिस्प्ले 6.72″ FHD+ 120Hz LCD 6.6″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 Qualcomm Snapdragon 695
मैमोरी 8GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
ओएस Android 14 + realme UI Android 14 + OxygenOS
बैक कैमरा 50MP OIS + 2MP Macro 50MP Main + 2MP Mono
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 5,000mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 45W Fast Charging 67W SUPERVOOC + 5W Reverse
वॉटर प्रूफिंग IP64 IP67

कीमत का कंपैरिजन

Realme 13 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 17,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Memory – 19,999 रुपये

रियलमी 13 5जी फोन 8जीबी रैम लॉन्च हुआ है जो स्टोरेज मॉडल में खरीदा जा सकता है। इसके 128जीबी स्टोरेज का रेट 17,999 रुपये है तथा 256जीबी का प्राइस 19,999 रुपये है। यह रियलमी मोबाइल Dark Purple और Speed Green कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Memory – 22,999 रुपये

वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी फोन दो वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB मैमोरी मिलेगी जिसका रेट ₹19,999 है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस ₹22,999 है। यह मोबाइल Super Silver, Mega Blue और Ultra Orange कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

परफॉर्मेंस में कौन बेहतर

Realme 13 5G और OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन दोनों प्रोसेसिंग के ​मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गीकबेंच और एनटूटू स्कोर वनप्लस का ज्यादा आया है जब्कि बर्नआउट बेंचमार्क में तथा गेमिंग में रियलमी मोबाइल आगे निकला है। निजी तौर पर मुझे थ्राटलिंग सिचुएशन में बेहतर काम करने वाले फोन ज्यादा ताकतवर लगते हैं।

वहीं मोबाइल गेमिंग के दौरान रियलमी 13 5जी फोन नोर्ड सीई4 लाइट की तुलना में काफी कम हीट हुआ था। वहीं कीमत पर नजर डालें तो OnePlus Phone नए रियलमी मोबाइल से 2000 रुपये महंगा भी है। ऐसे में परफॉर्मेंस के मामले में हमारा वोट तो Realme 13 5G को जाएगा, लेकिन आप भी हमें बताए है कि उपरोक्त टेस्ट रिजल्ट को देखने के बाद आप किसे चुनेंगे?

The post Realme 13 5G vs OnePlus Nord CE 4 Lite परफॉर्मेंस कंपैरिजन, किसे चुनेंगे आप? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-13-5g-vs-oneplus-nord-ce-4-lite-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Redmi 13 5G वर्सेस Realme 13 5G, देखें किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा तगड़ी https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-13-5g-vs-realme-13-5g-see-the-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-13-5g-vs-realme-13-5g-see-the-comparison/#respond Thu, 29 Aug 2024 07:36:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=151591 दोनों मोबाइल्स में से किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा तगड़ी है यह जानने के लिए हमने इनका प्रोसेसर और गेमिंग कंपैरिजन किया है।

The post Redmi 13 5G वर्सेस Realme 13 5G, देखें किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा तगड़ी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ’13’ सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। सीरीज के तहत कंपनी ने दो नए मोबाइल फोन Realme 13 5G और Realme 13+ 5G पेश किए हैं। रियलमी 13 5जी फोन का प्राइस 17,999 रुपये से शुरू होता है जिसकी सीधी टक्कर इसी रेंज में मौजूद Redmi 13 5G फोन से होती है। इन दोनों मोबाइल्स में से किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा तगड़ी है यह जानने के लिए हमने इनका प्रोसेसर और गेमिंग कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर Realme 13 5G Redmi 13 5G
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
क्लॉक स्पीड 2x 2.4GHz – Cortex-A76
6x 2GHz – Cortex-A55
2x 2.3GHz – Cortex-A78
6x 2.0GHz – Cortex-A55
जीपीयू एआरएम जी57 एमसी2 एड्रेनो 613
मेमोरी 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

दोनों फोंस की ताकत को परखने के लिए हमने सबसे पहले इनमें गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया। इस टेस्ट सीपीयू की क्षमता को चेक करते हुए Realme 13 5G का सिंगल-कोर स्कोर 782 आया। वहीं Redmi 13 5G फोन ने 952 सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर प्राप्त किया।

इसी तरह गीकबेंच मल्टी-कोर टेस्ट के दौरान रियलमी 13 5जी फोन ने 1978 प्वाइंट्स प्राप्त किए तथा इस टेस्ट में रेडमी 13 5जी स्मार्टफोन का मल्टी-कोर स्कोर 2261 आया। रियलमी 13 5जी का मीडियाटेक चिपसेट 2.4GHz तक तथा रेडमी 13 5जी का स्नैपड्रैगन चिपसेट 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

विजेता : Redmi 13 5G

AnTuTu टेस्ट

CPU के साथ-साथ GPU, Memory और UX की परफॉर्मेंस को जांचने के लिए रियलमी 13 5जी और रेडमी 13 5जी दोनों में एनटूटू बेंचमार्क को भी रन किया गया। इस टेस्ट में Realme 13 5G ने 452218 ओवरॉल एनटूटून स्कोर प्राप्त किया जब्कि Redmi 13 5G का फुल एनटूटू स्कोर 445212 रहा जो रियलमी से कुछ ही कम है।

ओवरॉल एनटूटू स्कोर में जहां रियलमी मोबाइल रेडमी फोन को पीछे छोड़ता है वहीं सीपीयू एनटूटू में Redmi 13 5G का स्कोर ज्यादा आता है। रेडमी मेमोरी एनटूटू में भी आगे निकलता है जब्कि जीपीयू और यूएक्स एनटूटू में Realme 13 5G का स्कोर खुद को बेहतर साबित करता है।

AnTuTu Score Realme 13 5G Redmi 13 5G
फुल स्कोर 452218 445212
सीपीयू स्कोर 146155 158094
जीपीयू स्कोर 70985 52031
मेमोरी स्कोर 109435 113400
यूएक्स स्कोर 125643 121687

विजेता : Realme 13 5G

Throttling टेस्ट

हैवी प्रोसेसिंग तथा टॉस्क लोड की स्थिति में कौन सा मोबाइल बेहतर परफॉर्म कर सकता है इसे जानने के लिए हमने दोनों में Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया है। यह ऐप तकरीबन 9 मिनट चली जिस दौरान स्मार्टफोंस पर कई सारी ऐप और काम एक साथ शुरू करके उनपर दबाव बनाया गया। इस थ्रॉटलिंग सिचुएशन में जिसने ज्यादा प्रतिशत काम किया, समझो वो प्रोसेसर उतना ही ताकतवर है।

थ्रॉटलिंग टेस्ट में रियलमी 13 5जी फोन के प्रोसेसर ने अपनी क्षमता का 63.5 प्रतिशत हिस्सा काम में लगाकर सभी टॉस्क को संभाला। वहीं हैवी वर्क लोड की स्थिति में रेडमी 13 5जी फोन के प्रोसेसर ने अपनी कैपेसिटी के 49.2 प्रतिशत हिस्से से काम किया। यहां रियलमी स्मार्टफोन ने रेडमी फोन से बेहतर काम किया।

विजेता : Realme 13 5G

Gaming टेस्ट

बेंचमार्क ऐप्स के बाद हमने दोनों मोबाइल्स में गेम खेलकर इनकी परफॉर्मेंस को जांचा। 91मोबाइल्स की टीम ने रियलमी 13 5जी और रेडमी 13 5जी में BGMI और COD: Mobile Game खेले तथा दोनों को ही 30-30 मिनट तक प्ले किया। गेम खेलने पर कौन सा फोन कितना गर्म हुआ तथा किसकी बैटरी ज्यादा गिरी यह आप नीचे देख सकते हैं।

बीजीएमआई गेम को आधा घंटा खेलने के बाद Realme 13 5G का टेम्परेचर सिर्फ 3 डिग्री ही बढ़ा। वहीं यह गेम जब रेडमी 13 5जी फोन में चलाया गया तो उसका तापमान 8.1 डिग्री बढ़ा। वहीं बैटरी ड्रेन की बात करें तो रियलमी मोबाइल में यह 6 प्रतिशत कम हुई तथा रेडमी फोन में 8 प्रतिशत घटी।

गेमिंग परफॉर्मेंस (30 मिनट टेस्ट रिजल्ट) Realme 13 5G Redmi 13 5G
COD ग्राफिक्स सेटिंग High 60FPS Very High 60FPS
COD में फोन हीट 5.8°
COD में बैटरी ड्रॉप 6% 10%
BGMI ग्राफिक्स सेटिंग Ultra HD 30FPS HD
BGMI में फोन हीट 8.1°
BGMI में बैटरी ड्रॉप 6% 8%

सीओडी मोबाइल गेम को 30 मिनट चलाने पर रियलमी 13 5जी का तापमान 5.8 डिग्री बढ़ा वहीं रेडमी 13 5जी फोन का टेम्परेचर 9 डिग्री बढ़ा। इसी तरह बैटरी ड्रॉप चेक किया गया तो रियलमी मोबाइल की बैटरी 6 प्रतिशत घटी तथा रेडमी फोन की बैटरी 10 प्रतिशत कम हो गई है।

विजेता : Realme 13 5G

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन Realme 13 5G Redmi 13 5G
डिस्प्ले 6.72″ FHD+ 120Hz LCD 6.79″ FHD+ 120Hz LCD
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
मैमोरी 8GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 128GB Storage
OS Android 14 + realme UI Android 14 + HyperOS
बैक कैमरा 50MP OIS + 2MP Macro 108MP + 2MP Macro
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie Camera 13MP Selfie Camera
चार्जिंग स्पीड 45W Fast Charging 33W Fast Charging
बैटरी 5,000mAh Battery 5,030mAh Battery
वॉटर प्रूफिंग IP64 IP53

कीमत का कंपैरिजन

Realme 13 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 17,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Memory – 19,999 रुपये

रियलमी 13 5जी फोन 8जीबी रैम लॉन्च हुआ है जो स्टोरेज मॉडल में खरीदा जा सकता है। इसके 128जीबी स्टोरेज का रेट 17,999 रुपये है तथा 256जीबी का प्राइस 19,999 रुपये है। यह रियलमी मोबाइल Dark Purple और Speed Green कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Redmi 13 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Memory – 13,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB Memory – 15,499 रुपये

रेडमी 13 5जी फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 6जीबी मॉडल का रेट 13,999 रुपये है तथा 8जीबी रैम का प्राइस 15,499 रुपये है। ये दोनों वेरिएंट 126जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इस रेडमी फोन को Hawaiian Blue, Black Diamond और stylish Orchid Pink कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा तगड़ी?

बेंचमार्क ऐप्स में रियलमी 13 5G और रे​डमी 13 5G फोन की टक्कर तकरीबन बराबर की है। गीकबेंच व एनटूटू के अलावा जब थ्रा​टलिंग टेस्ट किया गया तो यहां भी रियलमी मोबाइल ने खुद को Redmi 13 5G से ज्यादा भरोसेमंद साबित किया है। गौरतलब है कि 8जीबी रैम + 128जीबी वाला मॉडल खरीदना है जो रेडमी 13 5जी 15,499 रुपये में मिलेगा तथा रियलमी 13 5जी 17,999 रुपये में। रियलमी 2500 रुपये महंगा है।

इस कीमत का अंतर परफॉर्मेंस में दिख जाता है। बेंचमार्क साइट्स के अलावा गेमिंग में भी Realme 13 5G बेहद कम हीट होता है जो इस प्राइस डिफरेंस को जस्टिफाई करता है। कुल मिलाकर रियलमी 13 5जी रेडमी 13 5जी से बेहतर परफॉर्मेंस करेगा।

The post Redmi 13 5G वर्सेस Realme 13 5G, देखें किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा तगड़ी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-13-5g-vs-realme-13-5g-see-the-comparison/feed/ 0