realme ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। अगर आप एक दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो realme 13+ 5G मोबाइल 2,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। खास बात यह है कि यह फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज पर मिलेगा। ब्रांड द्वारा ये डिस्काउंट […]
The post 2000 रुपये सस्ता हुआ 12जीबी रैम वाला Realme 13+ 5G फोन, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
realme ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। अगर आप एक दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो realme 13+ 5G मोबाइल 2,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। खास बात यह है कि यह फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज पर मिलेगा। ब्रांड द्वारा ये डिस्काउंट सिमित समय के लिए दिया जा रहा है। आइए, आगे फोन की नई कीमत, ऑफर की डेट और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

डिस्प्ले: Realme 13+ 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Rainwater Smart Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह फोन IP65 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी आपको पानी और धूल से सुरक्षा मिल जाएगी।
प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। इसमें 2.5GHz की क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A78 कोर और 2.0GHz वाले Cortex-A55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 GPU मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन 9 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है।
रैम और स्टोरेज: Realme 13+ 5G दो रैम ऑप्शन 8GB और 12GB में उपलब्ध है, जो LPDDR4X तकनीक है। इसमें 14GB तक की डायनामिक रैम मिलती है, जिससे 12GB रैम वाले वेरिएंट को मिलाकर कुल 26GB तक की रैम पावर मिलती है। फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज दिए गए हैं।
कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है और साथ में 2MP का मोनो लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग: Realme 13+ 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W की Ultra Fast चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।
The post 2000 रुपये सस्ता हुआ 12जीबी रैम वाला Realme 13+ 5G फोन, जानें क्या है नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 20 हजार से कम हुआ इस 5जी फोन का रेट, मिलेगी 8GB RAM, 50MP कैमरा और 80W चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
realme 13 5G फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसकी खबर हमने कल ही छापी है और आप यहां क्लिक कर डिटेल्स पढ़ सकते हैं। वहीं आज हमने ढूंढ निकाला है कि इसी सीरीज का realme 13+ 5G फोन भी 1899 रुपये तक की छूट के बिक रहा है। मजे की बात है कि यह 8GB RAM वाला 5G Phone डिस्काउंट पर खरीदने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
| realme 13+ 5G | वास्तविक प्राइस | सेलिंग प्राइस | डिस्काउंट |
| 8GB RAM + 128GB Memory | ₹20,999 | ₹19,100 | ₹1,899 |
| 8GB RAM + 256GB Memory | ₹22,999 | ₹21,390 | ₹1,609 |
8जीबी रैम वाले 5जी फोन realme 13 Plus पर मिल रहे डिस्काउंट की डिटेल्स जानने तथा इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 91मोबाइल्स अपने पाठकों को सूचित करना चाहता है कि शॉपिंग साइट अमेजन की ओर से कभी भी इस ऑफर में बदलाव किया जा सकता है तथा डिस्काउंट प्राइस ज्यादा या कम भी हो सकता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Realme 13 Plus 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान यह मोबाइल 10 घंट व 37 मिनट का PC mark battery स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट अल्ट्रा चार्ज तकनीक से लैस किया गया है। जिसने हमारे टेस्ट में मोबाइल को सिर्फ 31 मिनट में ही 20% से 100% फुल चार्ज करने दिखा दिया।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 13+ 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 600 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।
स्क्रीन
रियलमी 13प्लस 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 2000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Rainwater Smart Touch फीचर भी मिलता है। यह फोन IP65 सर्टिफाइड है।
प्रोसेसर
Realme 13+ 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जिसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए78 कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी615 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस फोन में 9 5G Bands मिलते हैं।
The post 20 हजार से कम हुआ इस 5जी फोन का रेट, मिलेगी 8GB RAM, 50MP कैमरा और 80W चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4,000 रुपये की छूट के साथ बिक रहे हैं Realme 13 Pro+ और Realme 13+ 5G फोन, जानें क्या है ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी मोबाइल फोन चलाना पसंद करते हैं तो इन दिनों ब्रांड के दो 5जी फोंस को तगड़े डिस्कांउट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से Realme 13+ 5G और Realme 13 Pro+ 5G पर ऑफर की शुरुआत की गई है जिसके तहत स्मार्टफोन को 4,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। रियलमी इंडिया द्वारा पेश की गई इस धांसू डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
| realme 13 Pro+ 5G | ऑफिशियल प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹30,999 | ₹4,000 | ₹26,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹32,999 | ₹4,000 | ₹28,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹34,999 | ₹4,000 | ₹30,999 |
रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी फोन पर कंपनी की ओर से 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह 4 हजार रुपये की छूट मोबाइल के सभी वेरिएंट्स पर मिलेगी। बताते चलें कि यदि फोन को ऑफलाइन दुकानों से खरीदा जाता है तो इस फोन पर डीलर्स की ओर से 1600 रुपये से 1800 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट भी दी जा सकती है। यानी realme 13 Pro+ 5G पर 5,800 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

| realme 13+ 5G | ऑफिशियल प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹20,999 | ₹1,000 | ₹19,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹22,999 | ₹1,500 | ₹21,499 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹24,999 | लागू नहीं | ₹24,999 |
रियलमी 13+ 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल पर छूट मिल रही है। मोबाइल के 8जीबी+128जीबी वेरिएंट पर 1 हजार रुपये तथा 8जीबी+256जीबी पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं रिटेल स्टोर्स पर इन दोनों वेरिएंट्स पर क्रमश: 600 रुपये और 1500 रुपये तक छूट पाई जा सकती है।
उपरोक्त स्मार्टफोंस पर यह टेंपरेरी प्राइस कट हुआ है जो आज 13 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेगी। एक सप्ताह तक रियलमी 13 प्लस और रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी फोन को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकेगा। इस मोबाइल डील का फायदा रियलमी इंडिया वेबसाइट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स तथा मोबाइल की दुकानों पर भी उठाया जा सकेगा। फिर से बता दें कि प्राइस डिस्काउंट के साथ ही रियलमी डीलर्स भी अपने हिसाब से यूजर्स को एक्स्ट्रा छूट दे सकते हैं।
डिस्प्ले : रियलमी 13 प्रो+ 5जी फोन में 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2000निट्स पिक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन भी मिलती है।
प्रोसेसर : रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू मौजूद है। यह मोबाइल एंड्ररॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme 13 Pro+ 5G फोन तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसे 1600 बार चार्ज करने के बाद ही बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से अधिक ही रहेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।
कैमरा : यह फोन HyperImage+ तकनीक से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT701 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल LYT600 Periscope लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

स्क्रीन : रियलमी 13प्लस 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2000निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। इसपर Rainwater Smart Touch फीचर भी मिलता है।
परफॉर्मेंस : Realme 13+ 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी615 जीपीयू मिलता है। इस फोन में 14जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme 13 Plus 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट अल्ट्रा चार्ज तकनीक से लैस किया गया है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 600 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
The post 4,000 रुपये की छूट के साथ बिक रहे हैं Realme 13 Pro+ और Realme 13+ 5G फोन, जानें क्या है ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यदि आपका बजट 25000 रुपये से कम है और इस रेंज में एक शानदार परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। भारत में 25,000 रुपये की रेंज अब बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। इस रेंज में Infinix GT 20 Pro, OnePlus Nord CE4, Vivo T3 Pro, iQOO Z9s Pro, Realme 13+ जैसे कई डिवाइस हाई परफॉर्मेंस का वादा करते हैं। अच्छी बात यह है कि ये बजट में भी फिट बैठते हैं। यही वजह है कि टीम 91मोबाइल्स ने इस रेंज में आने वाले कई फोन के प्रोसेसिंग पावर और बेंचमार्क स्कोर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर टेस्ट किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपको आपके पैसे का सही वैल्यू मिल सके। हमने 25,000 रुपये के अंदर उपलब्ध सबसे अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले फोन की लिस्ट (Best performing phones under Rs 25000) तैयार की है, ताकि आप अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें।
| स्मार्टफोन | कीमत | एनटूटू स्कोर |
| Infinix GT 20 Pro | 24,999 रुपये | 9,36,985 |
| OnePlus Nord CE4 | 24,999 रुपये | 8,19,347 |
| Vivo T3 Pro | 24,999 रुपये | 8,12,119 |
| iQOO Z9s Pro | 24,999 रुपये | 8,03,223 |
| Realme 13+ | 22,999 रुपये | 7,39,074 |

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो (Infinix GT 20 Pro) को भारत में 21 मई को लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह 25,000 रुपये के अंदर भारत के सबसे बेहतरीन गेमिंग फोन्स में से एक है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में आपको 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। Infinix GT 20 Pro ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर शानदार स्कोर हासिल किया है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 9,36,985 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,020 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 3,384 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 15,372 |

वनप्लस नॉर्ड सीई4 (OnePlus Nord CE4) इस प्राइस में एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला फोन है। इस फोन को भारत में 1 अप्रैल, 2024 को लॉन्च किया गया था। OnePlus ने भारत में Nord CE4 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। OnePlus Nord CE4 के बेंचमार्क स्कोर इसके परफॉर्मेंस की पुष्टि करते हैं। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 8,19,347 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,138 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,950 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 9,246 |

वीवो का वीवो टी3 प्रो (Vivo T3 Pro) भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन ने भी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि इसे भारत में 27 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा परफॉर्मेंस दिखाया है।
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 8,12,119 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,147 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 3,117 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 10,786 |

आईकू जेड9एस प्रो (iQOO Z9s Pro) एक अच्छा परफॉर्मेंस करने वाला डिवाइस है। इस डिवाइस को भारत में 21 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ आपको फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह डिवाइस स्मूथ प्रदर्शन करता है और बेंचमार्क स्कोर में बेहतरीन नतीजे देता है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 8,03,223 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,131 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 3,074 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 10,764 |

रियलमी 13 प्लस (Realme 13+) को भारत में 29 अगस्त को लॉन्च किया गया था। Realme 13+ इस लिस्ट में सबसे सस्ता फोन है जिसकी कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। Realme 13+ ने बेंचमार्क टेस्ट जैसे कि AnTuTu, Geekbench और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अच्छे स्कोर हासिल किए। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)
| बेंचमार्क प्लेटफॉर्म | स्कोर |
| AnTuTu | 7,39,074 |
| Geekbench (सिंगल-कोर) | 1,050 |
| Geekbench (मल्टी-कोर) | 2,957 |
| PC Mark (परफॉर्मेंस) | 15,104 |
The post बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 13+ vs Motorola Edge 50 Fusion, यहां जानें परफॉर्मेंस में कौन मारता है बाजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme का नया फोन Realme 13+ (review) प्रोडक्टिविटी-सेंट्रिक यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें OLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन MediaTek के Dimensity 7300 प्रोसेसर पर रन करता है। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल OPPO के AI-सेंट्रिक और 36,000 रुपये कीमत वाली OPPO Reno 12 (Pro) में भी किया गया है। हालांकि Realme 13+ फोन ₹25,000 से कम के स्मार्टफोन सेगमेंट में आता है। इसी प्राइस रेंज में Qualcomm Snapdragon 7s Gen2 के साथ Motorola Edge 50 Fusion भी आता है। इस आर्टिकल में हम Realme 13+ और Motorola Edge 50 Fusion (review) के परफॉर्मेंस को चेक करेंगे और जानेंगे कि दोनों फोन में किसका परफॉर्मेंस ज्यादा बढ़िया है।
इस आर्टिकल में हम Realme 13+ के टॉप वेरिएंट की तुलना कर रहे हैं, जिसमें 12GB LPDDR4X RAM और 256GB USF 3.1 (₹26,999) है और Motorola Edge 50 Fusion की उसी मेमोरी कॉन्फिगरेशन (₹24,999) के साथ करते हैं। यदि आप अधिक किफायती स्टोरेज विकल्प चुनते हैं, तो बेंचमार्क स्कोर में थोड़े अंतर हो सकते हैं, हालांकि हमें उम्मीद नहीं है कि कोई महत्वपूर्ण अंतर होगा।
| स्मार्टफोन | Realme 13+ | Motorola Edge 50 Fusion |
| गीकबेंच सिंगल स्कोर | 1050 | 1020 |
| गीकबेंच मल्टी-कोर | 2957 | 2945 |
Geekbench के सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में स्मार्टफोन की सीपीयू परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करते हैं। इसमें Dimensity 7300 Energy चिपसेट-पावर्ड Realme 13+ ने Edge 50 Fusion को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया। स्कोर बताता है कि Realme 13+ बुनियादी (ऐप लोड और ब्राउजिंग) और हैवी टास्क (गेमिंग और एडिटिंग) को अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से संभाल सकता है।
हालांकि Realme 13+ ने अधिक महंगे OPPO Reno 12 Pro से भी बेहतर परफॉर्मेंस करता है, जबकि दोनों फोन समान MediaTek चिपसेट के साथ आता है। Reno 12 Pro ने Geekbench के सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 552 और 2025 स्कोर रहता है।
विजेता: Realme 13+
Geekbench के विपरीत AnTuTu ऐप अन्य पैरामीटर जैसे GPU, मेमोरी और एनीमेशन को भी ध्यान में रखता है। एनटूटू स्कोर जितना अधिक होगा, उतना ही बेहतर परफॉर्मेंस करेगा।
| Smartphone | Realme 13+ | Motorola Edge 50 Fusion |
| AnTuTu | 739074 | 620648 |
इस बार Realme 13+ और Motorola Edge 50 Fusion के AnTuTu स्कोर के बीच का अंतर काफी बड़ा है।
विजेता: Realme 13+
CPU थ्रॉटल टेस्ट के लिए हम Burnout ऐप का उपयोग करते हैं। यह टेस्ट मुख्य रूप से स्मार्टफोन के चिपसेट के CPU परफॉर्मेंस को बताता है।
| स्मार्टफोन | Realme 13+ | Motorola Edge 50 Fusion |
| CPU Throttle via Burnout | 62.70 percent | 76.50 percent |
CPU थ्रॉटल टेस्ट में हमने Burnout ऐप का उपयोग किया। इसमें Edge 50 Fusion ने हैवी लोड के तहत Realme 13+ की तुलना में बेहतर स्थिरता दिखाई।
इस गेमिंग टेस्ट में दोनों स्मार्टफोन पर 30 मिनट तक बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) और कॉल ऑफ ड्यूटी (COD) जैसे गेम को प्ले किया। हमने टेस्ट के दौरान टेम्परेचर में होने वाले चेंजेज को मॉनीटर किया।
| गेमिंग | Realme 13+ | Motorola Edge 50 Fusion | |
| BGMI | तापमान में वृद्धि | 4.8 degrees Celcius | 7.5 degrees Celcius |
| Call of Duty | तापमान में वृद्धि | 5.2 degrees Celcius | 7.2 degrees Celcius |
30 मिनट BGMI खेलने के बाद Realme 13+ का इंटरनल टेम्परेचर 4.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जबकि Edge 50 का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। इसी तरह COD सेशन के 30 मिनट बाद दोनों स्मार्टफोन का तापमान क्रमशः 5.2 और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा, Realme 13+ ने लगातार फ्रेम रेट भी प्रदान किए, जो कई गेमिंग-सेंट्रिक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
विजेता: Realme 13+
बेंचमार्क और गेमिंग टेस्ट के आधार पर देखें, तो Realme 13+ बेहतर परफॉर्मेंस करने वाला फोन है। यह फोन स्मूथ ग्राफिक्स के साथ Extreme+ फ्रेम रेट (90fps) प्रदान करता है, जो गेमर्स के लिए आकर्षक हो सकता है।
हालांकि यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपको एक साफ Android इंटरफेस पसंद है, तो Motorola Edge 50 Fusion एक बेहतर विकल्प है। Motorola में केवल 32 प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं, जिनमें से कुछ डेली टास्क के लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं, जबकि Realme 13+ में 65 प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं।
फोन का टेस्ट उज्ज्वल शर्मा और आदित्य पांडे द्वारा किया है
The post Realme 13+ vs Motorola Edge 50 Fusion, यहां जानें परफॉर्मेंस में कौन मारता है बाजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 25 हजार के बजट में किसकी स्पेसिफिकेशन्स बेहतर, देखें Motorola Edge 50 Neo vs realme 13 Plus 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पावरफुल फोन अंडर 25,000 परचेज करने की प्लानिंग है तो मार्केट में दो ऐसे नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकते हैं। Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ 5G सबसे लेटेस्ट फोन हैं जो इस सेग्मेंट में उपलब्ध हुए हैं। आगे हमने इन दोनों की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप आपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन चुन सकते हैं।
मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन ऐज 50 नियो को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इस मोबाइल की कीमत 23,999 रुपये है जिसे PANTONE Poinciana, PANTONE Grisaille, PANTONE Lattè और PANTONE Nautical Blue कलर में परचेज किया जा सकता है।
रियलमी 13 प्लस 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी का रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold, Speed Green और Dark Purple कलर में खरीदा जा सकता है।
| स्पेसिफिकेशन्स | Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ 5G |
| स्क्रीन | 6.4″ 1.2K 120Hz pOLED | 6.67″ FHD+ 120Hz OLED |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 | MediaTek Dimensity 7300 Energy |
| मैमोरी | 8GB RAM + 256GB Storage | 12GB RAM + 256GB Storage |
| वचुर्अल रैम सपोर्ट | 8GB RAM Boost 3.0 | 14GB Dynamic RAM |
| ओएस | Android 14 + My UX | Android 14 + realme UI |
| बैक कैमरा | 50MP LYT 700C + 13MP Ultrawide + 10MP Telephoto | 50MP Sony LYT 600 + 2MP Mono |
| फ्रंट कैमरा | 32MP Selfie | 16MP Selfie |
| बैटरी | 4,310mAh Battery | 5,000mAh Battery |
| चार्जिंग | 68W TurboPower + 15W Wireless Charging | 80W Ultra Charge |
| 5जी क्षमता | 14 5G Bands | 9 5G Bands |
| वॉटर प्रूफ | IP68 + MIL-STD 810H | IP65 |
मोटोरोला ऐज 50 नियो स्मार्टफोन 1256 × 2760 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.4-इंच की 1.2के डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलटीपीओ ओपीएलओडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसपर 3000निट्स ब्राइटनेस तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलती है।
रियलमी 13प्लस 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 2000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Rainwater Smart Touch फीचर भी मिलता है।
Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 8-कोर प्रोसेसर 2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी615 जीपीयू मौजूद है।
Realme 13+ 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जिसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए78 कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले चार कोर्टेक्स-ए55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी615 जीपीयू सपोर्ट करता है।
मोटोरोला ऐज नियो 50 को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 8GB LPDDR4X RAM सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से फोन को रैम बूस्ट 3.0 तकनीक से लैस किया गया है जो फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं इस फोन में 256GB UFS 2.2 Storage मिलती है।
रियलमी 13+ बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी पर लॉन्च हुआ है। यह LPDDR4X RAM है। इस फोन में 14जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी मिलती है जो 12जीबी फिजिकल रैम के साथ जुड़कर मोबाइल को 26जीबी रैम की पावर देती है। इस फोन को 128जीबी व 256जीबी मेमोरी में खरीदा जा सकता है जो UFS 3.1 Storage तकनीक है।
मोटोरोला ऐज 50 नियो के बैक पैनल पर तीन कैमरा दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 700सी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमर मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 13+ 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 600 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 50 Neo स्मार्टफोन 4,310एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 68वॉट टर्बोपावर टेक्नोलॉजी तथा 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।
Realme 13 Plus 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट अल्ट्रा चार्ज तकनीक से लैस किया गया है।
शुरुआत प्रोसेसर से करें तो मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी 13+ 5जी फोन दोनों ही प्रोसेसिंग के मामले में तकरीबन एक समान ही है। इनके चिपसेट में अधिक अंतर नहीं है तथा इनकी क्लॉक स्पीड भी एक जैसी है। परफॉर्मेंस में हाथ बटाने का काम फोन की रैम भी करती है। ऐसे में यहां रिलयमी का पलड़ा भारी पड़ेगा क्योंकि इसमें 12जीबी फिजिकल रैम मिल जाती है।
रैम के साथ ही रोम यानी स्टोरेज की भी बात कर लें तो रियलमी मोबाइल में UFS 3.1 दी गई है जो मोटोरोला की UFS 2.2 से फास्ट है। Realme 13+ 5G की बैटरी भी मोटोरोला ऐज 50 नियो से बड़ी है तथा इसकी चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मोटो फोन से अधिक फास्ट है। लेकिन वहीं दूसरी ओर Edge 50 Neo में मौजूद वायरलेस चार्जिंग इसके लिए प्लस प्वाइंट है।
Motorola Edge 50 Neo न सिर्फ रियलमी 13+ 5जी से ज्यादा तगड़ी वॉटरप्रूफिंग कर सकता है बल्कि इसकी मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी भी इसे अधिक मजबूत बनाती है। ऐज 50 नियो की डिस्प्ले भी रियलमी से ज्यादा बेहतर है। वहीं फोटोग्राफी की बात करें तो मोटो फोन का बैक और फ्रंट कैमरा दोनों ही Realme 13+ 5G को पीछे छोड़ देते हैं।
आपके सामने मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी 13 प्लस 5जी फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के साथ ही हमने यह कंपैयर करके भी बता दिया है कि कौन कहां आगे निकलता है और कहां पर पीछे छूटता है। इस तुलना को पढ़कर आपको यह चुनने में आसानी होगी कि कौन सा मोबाइल आपके लिए सही है।
The post 25 हजार के बजट में किसकी स्पेसिफिकेशन्स बेहतर, देखें Motorola Edge 50 Neo vs realme 13 Plus 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 12GB RAM वाले किस फोन में ज्यादा ताकत, यहां देखें Realme 13+ 5G और Motorola Edge 50 Fusion का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
12GB RAM वाला स्मार्टफोन खरीदने की चाहत है तो इंडियन मार्केट में Motorola Edge 50 Fusion कई हफ्तों से अपनी धाक जमा रहा है। वहीं अब इस सप्ताह एक और नया मोबाइल Realme 13+ 5G भी इसी सेग्मेंट में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। आगे हमने इन दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का जिक्र करते हुए इसकी प्रोसेसिंग पावर का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप समझ सकेंगे कि मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न और रियलमी 13 प्लस 5जी फोन में ज्यादा ताकतवर कौन है।
| प्रोसेसिंग पावर | Realme 13+ 5G | Motorola Edge 50 Fusion |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी | क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 |
| क्लॉक स्पीड | 4x 2.5GHz Cortex-A78 4x 2GHz Cortex-A55 |
4x 2.4GHz Cortex-A78 4x 1.95 GHz Cortex-A55 |
| जीपीयू | एआरएम माली-जी615 | एड्रेनो 710 जीपीयू |
| मेमोरी | 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज | 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज |
रियलमी 13 प्लस 5जी फोन और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन के प्रोसेसर की पावर जानने के लिए सबसे पहले हमने इनमें गीकबेंच बेंचमार्क रन किया। ये दोनों ही मोबाइल ऐसे सीपीयू पर चलते हैं जिसमें 8-कोर मौजूद है। रियलमी का मीडियाटेक प्रोसेसर जहां 2GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं मोटोरोला फोन में दिया गया स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.95GHz से लेकर 2.4GHz की स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

गीकबेंच टेस्ट में Realme 13+ 5G का सिंगल-कोर स्कोर 1050 रहा जब्कि Motorola Edge 50 Fusion का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1020 आया। इसी तरह रियलमी 13+ 5जी ने गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर में 2957 प्वाइंट्स प्राप्त किए तथा यहां मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न का गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर 2945 रहा है। दोनों में ही मामूली अंतर से Motorola मोबाइल को पीछे छोड़ते हुए Realme स्मार्टफोन आगे निकला है।
विजेता : Realme 13+ 5G

CPU के साथ-साथ रियलमी और मोटोरोला के स्मार्टफोंस में GPU, Memory और UX की परफॉर्मेंस जांचने के लिए इनमें एनटूटू बेंचमार्क को रन किया गया। यहां Realme 13+ 5G का ओवरॉल एनटूटू स्कोर 739074 आया तथा Motorola Edge 50 Fusion ने 620648 एनटूटू स्कोर हासिल किया।
| AnTuTu Score | Realme 13+ 5G | Motorola Edge 50 Fusion |
| सीपीयू स्कोर | 220937 | 211792 |
| जीपीयू स्कोर | 148495 | 120587 |
| मेमोरी स्कोर | 202647 | 133226 |
| यूएक्स स्कोर | 166995 | 155043 |
| ओवरॉल एनटूटू स्कोर | 739074 | 620648 |
उपर लगी टेबल में देखा जा जा सकता है कि एनटूटू बेंचमार्क के सभी हिस्सों सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स में रियलमी 13+ 5जी फोन आगे है। बताते चलें कि ये दोनों ही स्मार्टफोन 12GB LPDDR4X RAM तकनीक पर काम करते हैं।
विजेता : Realme 13+ 5G
प्रोसेसर पर दबाव पड़ने की स्थिति में रियलमी 13 प्लस और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न कितनी क्षमता के साथ काम कर पाएंगे? थ्रॉटलिंग सिचुएशन में प्रोसेसेर की परफॉर्मेंस को जांचने के इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया। यह ऐप तकरीबन 9 मिनट तक चली जिसने दोनों फोंस की सीपीयू काबिलियत को टेस्ट किया।

बर्नआउट सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में रियलमी 13+ 5जी फोन के प्रोसेसर ने अपनी क्षमता का 62.7 प्रतिशत प्रदर्शन किया। वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न ने 76.5 प्रतिशत प्रोसेसिंग क्षमता के साथ ही काम किया। इस टेस्ट के बाद यह कहा जा सकता है कि अगर आप मल्टीटास्किंग करते हैं तो यहां मोटोरोला स्मार्टफोन बहुत सारे काम एक साथ बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है।
विजेता : Motorola Edge 50 Fusion
गेमिंग के मामले में कौन सा फोन बेहतर है? Realme 13+ 5G या Motorola Edge 50 Fusion? यही जानने के लिए हमनें इन दोनों में BGMI और COD: Mobile को प्ले किया। ये दोनों मोबाइल गेम 30-30 मिनट तक खेले गए था आधा घंटे बाद चेक किया गया कि कौन सा फोन ज्यादा गर्म हुआ तथा किसकी बैटरी ज्यादा घटी।

30 मिनट तक BGMI खेलने के बाद रियलमी 13 प्लस 5जी फोन टेम्परेचर सिर्फ 4.8 डिग्री ही बढ़ा हुआ पाया गया। वहीं दूसरी ओर गेमिंग के बाद मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का तापमान 7.5 डिग्री तक बढ़ चुका था। इसी तरह जब बैटरी ड्रॉप को चेक किया तो गेम के बाद Realme 13+ 5G की बैटरी 8 प्रतिशत कम हुई थी तथा Edge 50 Fusion की बैटरी 9 प्रतिशत घट चुकी थी।
| BGMI गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Realme 13+ 5G |
54.10FPS (औसत)
|
4.8 डिग्री | 8 प्रतिशत |
| Motorola Edge 50 Fusion | 60FPS (अधिकतम) | 7.5 डिग्री | 9 प्रतिशत |
कॉल ऑफ ड्यूटी गेम में भी रियलमी 13+ 5जी का रिस्पांस मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन से बेहतर रहा। आधे घंटे की गेमिंग के बाद रियलमी का तापमान 5.2 डिग्री बढ़ा तथा वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का टेम्परेचर 7.2 डिग्री उपर गया। वहीं गेमिंग के बाद जब बैटरी चेक की गई तो रियलमी की बैटरी 6 प्रतिशत तथा मोटो फोन की बैटरी 9 कम हुई।
| COD गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Realme 13+ 5G | 55.19FPS (औसत) | 5.2 डिग्री | 6 प्रतिशत |
| Motorola Edge 50 Fusion | 60FPS (अधिकतम) | 7.2 डिग्री | 9 प्रतिशत |
विजेता : Realme 13+ 5G
| स्पेसिफिकेशन्स | Realme 13+ 5G | Motorola Edge 50 Fusion |
| डिस्प्ले | 6.67″ FHD+ 120Hz OLED | 6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 Energy | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 |
| मैमोरी | 12GB RAM + 256GB Storage | 12GB RAM + 256GB Storage |
| ओएस | Android 14 + realme UI | Android 14 + My UX |
| बैक कैमरा | 50MP Sony LYT-600 (OIS) + 2MP Mono | 50MP Sony Lytia 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide |
| फ्रंट कैमरा | 16MP Selfie | 32MP Selfie |
| बैटरी | 5,000mAh Battery | 5,500mAh Battery |
| चार्जिंग | 80W Fast Charging | 68W TurboPower |
रियलमी 13 प्लस 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी का रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold, Speed Green और Dark Purple कलर में खरीदा जा सकेगा। रियलमी 13+ 5जी फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)
मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)
रियलमी 13 प्लस 5जी और मोटोरोला ऐज 40 फ्यूज़न दोनों की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस पर 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 12GB RAM वाला फोन खरीदना है तो रियलमी इसे 26,999 रुपये तथा मोटोरोला 24,999 रुपये में बेचेगी। यानि Realme 13+ 5G फोन Edge 50 Fusion से 2 हजार रुपये महंगा पड़ेगा।
हमारे टेस्ट में Realme 13+ 5G फोन ने ज्यादा अच्छा स्कोर प्राप्त किया है तथा Motorola Edge 50 Fusion रहता है। हालांकि थ्राटलिंग की स्थिति में मोटोरोला स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर काम करता है लेकिन ओवरॉल इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन में रियलमी 13+ 5जी ने खुद को ज्यादा ताकतवर साबित किया है।
The post 12GB RAM वाले किस फोन में ज्यादा ताकत, यहां देखें Realme 13+ 5G और Motorola Edge 50 Fusion का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 13+ 5G खरीदना चाहिए या OnePlus Nord CE4 Lite है बेहतर, यहां देखें ताकत का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 13+ 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो चुका है जो इस सप्ताह सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस मोबाइल की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है जो मिडबजट सेग्मेंट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करती है। इस प्राइस सेग्मेंट में OnePlus Nord CE4 Lite पहले से हीट स्मार्टफोन हैं। ऐेसे में सवाल उठता है कि रियलमी 13 प्लस खरीदना चाहिए या वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट भी बेहतर है। इन दोनों फोंस की प्रोसेसिंग क्षमता को हमने परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
| प्रोसेसिंग पावर | Realme 13+ 5G | OnePlus Nord CE4 Lite |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 |
| क्लॉक स्पीड | 4x 2.5GHz Cortex-A78 4x 2GHz Cortex-A55 |
2x 2.2GHz – Cortex-A78 6x 1.8GHz – Cortex-A55 |
| जीपीयू | एआरएम माली-जी615 | एड्रेनो 619 |
| मेमोरी | 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज | 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज |
रियलमी 13 प्लस 5जी फोन और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट के प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए इन दोनों मोबाइल्स में गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट किया जिसमें 8-कोर प्रोेसेसर का सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर चेक किया गया। गौरतलब है कि इस इस टेस्ट के दोनों ही हिस्सों में रियलमी 13+ आगे रहा।

रियलमी 13+ 5जी फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1050 तथा मल्टी-कोर स्कोर 2957 आया। वहीं टेस्ट में वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी फोन का सिंगल-कोर गीकबेंच 914 स्कोर तथा मल्टी-कोर स्कोर 2056 रहा।
बता दें कि रियलमी 13+ 5जी फोन का मीडियाटेक चिपसेट 2.0गीगाहर्ट्ज़ से 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है तथा वनप्लस मोबाइल में मौजूद स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.8गीगाहर्ट्ज़ से 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
विजेता : Realme 13+ 5G
CPU के साथ GPU, Memory और UX का शक्ति परीक्षण करने के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस में एनटूटू बेंचमार्क को रन किया। इस टेस्ट में OnePlus Nord CE4 Lite ने जहां 4,75,981 स्कोर हासिल किया वहीं Realme 13+ 5G ने 739074 एनटूटू स्कोर हासिल करते हुए बाजी मारी है।

रोचक बात है कि ओवरॉल एनटूटू स्कोर के साथ ही सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स में भी रियलमी 13 प्लस 5जी फोन एकतरफा आगे निकला है। इस बेंचमार्क में वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट काफी पीछे छूटता है।
| AnTuTu Score | Realme 13+ 5G | OnePlus Nord CE4 Lite |
| सीपीयू स्कोर | 220937 | 154830 |
| जीपीयू स्कोर | 148495 | 85405 |
| मेमोरी स्कोर | 202647 | 115196 |
| यूएक्स स्कोर | 166995 | 112590 |
| ओवरॉल एनटूटू स्कोर | 739074 | 475981 |
विजेता : Realme 13+ 5G
थ्रॉटलिंग टेस्ट के रिजल्ट की बात पहले करें तो इसमें Realme 13+ 5G का स्कोर 62.7 प्रतिशत रहा तथा OnePlus Nord CE4 Lite का 55.4 प्रतिशत आया। बता दें कि यह प्रतिशत प्रोसेसर की कुल क्षमता का वह हिस्सा है जिसके साथ दबाव की स्थिति में काम करता है।

कोई मोबाइल फोन दवाब की स्थिति में कैसा काम करता है, यह जानने लिए उसमें थ्रॉटलिंग टेस्ट किया जाता है। रियलमी 13 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट के प्रोसेसर की इसी क्षमता को जांचने के लिए इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप के जरिये यह टेस्ट किया गया था।
बर्नआउट बेंचमार्क ऐप तकरीबन 9 मिनट तक दोनों फोन में चली और इस दौरान दोनों मोबाइल्स पर कई सारी ऐप्स तथा टॉस्क एक साथ किए गए।
विजेता : Realme 13+ 5G
बेंचमार्क टेस्ट के बाद 91मोबाइल्स की टीम ने रियलमी 13 5जी फोन तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट स्मार्टफोन में दो मोबाइल गेम खेले और चेक किया कि ये मोबाइल कैसा परफॉर्म करते हैं। ये दोनों मोबाइल गेम 30-30 मिनट तक चले जिनमें BGMI और COD: Mobile शामिल थे।

Realme 13 5G में आधा घंटा बीजीएमआई खेलने के बाद इसका टेम्परेचर सिर्फ 4.8 डिग्री बढ़ गया। वहीं वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में जब यह गेम खेला गया तो इसका तापमान 6.4 डिग्री बढ़ा हुआ आया। वहीं बैटरी ड्रॉप को चेक किया गया तो रियलमी की बैटरी 8 प्रतिशत तथा वनप्लस की बैटरी 6 प्रतिशत कम हो गई थी।
| BGMI गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट (औसत) | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Realme 13+ 5G |
54.10FPS
|
4.8 डिग्री | 8 प्रतिशत |
| OnePlus Nord CE4 Lite | 28.9FPS | 6.4 डिग्री | 6 प्रतिशत |
सीओडी मोबाइल गेम को जब 30 मिनट चलाया गया तो रियलमी 13 5जी का तापमान 5.2 डिग्री बढ़ गया तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का टेम्परेचर 7.9 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया। इस गेम को खेलने के बाद दोनों ही मोबाइल्स की बैटरी 6 प्रतिशत घटी थी।
| COD गेम (30 मिनट) | फ्रेम रेट (औसत) | फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी | बैटरी प्रतिशत में गिरावट |
| Realme 13+ 5G | 55.19FPS | 5.2 डिग्री | 6 प्रतिशत |
| OnePlus Nord CE4 Lite | 53.6FPS | 7.9 डिग्री | 6 प्रतिशत |
विजेता : Realme 13+ 5G
| स्पेसिफिकेशन्स | Realme 13+ 5G | OnePlus Nord CE4 Lite |
| डिस्प्ले | 6.67″ FHD+ 120Hz OLED | 6.6″ FHD+ 120Hz AMOLED |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 Energy | Qualcomm Snapdragon 695 |
| मैमोरी | 12GB RAM + 256GB Storage | 8GB RAM + 256GB Storage |
| ओएस | Android 14 + realme UI | Android 14 + OxygenOS |
| बैक कैमरा | 50MP Sony LYT-600 OIS + 2MP Mono | 50MP Sony LYT-600 OIS + 2MP Mono |
| फ्रंट कैमरा | 16MP Selfie | 16MP Selfie |
| बैटरी | 5,000mAh Battery | 5,500mAh Battery |
| चार्जिंग | 80W Fast Charging | 67W SUPERVOOC + 5W Reverse |
| 5जी क्षमता | 9 5G Bands | 8 5G Bands |
रियलमी 13 प्लस 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी का रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold, Speed Green और Dark Purple कलर में खरीदा जा सकेगा। रियलमी 13+ 5जी फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)
वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी फोन दो वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB मैमोरी मिलेगी जिसका रेट ₹19,999 है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस ₹22,999 है। यह मोबाइल Super Silver, Mega Blue और Ultra Orange कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)
रियलमी 13+ 5जी फोन और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट स्मार्टफोन के इस कंपैरिजन में रियलमी मोबाइल एक तरफ़ा बढ़ता बनाता है। गीकबेंच, एनटूटू और बर्नआउट बेंचमार्क में जहां Realme 13+ 5G का स्कोर ज्यादा आया है। वहीं गेमिंग टेस्ट में भी यह स्मार्टफोन वनप्लस से आगे निकलता है। यह फोन हीट भी कम हुआ है तथा इसकी बैटरी भी कम खर्च हुई है।
कीमत के हिसाब से देखा जाए तो OnePlus Nord CE4 Lite स्मार्टफोन Realme 13+ 5G से सिर्फ 2 हजार रुपये की महंगा है। दोनों फोंस की स्पेसिफिकेशन्स में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, बस बैटरी और चार्जिंग में कुछ फर्क देखा दिखाई देता है। उपरोक्त टेस्ट के हिसाब से रियलमी 13 प्लस खुद को नोर्ड सीई4 लाइट से बेहतर साबित करता है।
The post Realme 13+ 5G खरीदना चाहिए या OnePlus Nord CE4 Lite है बेहतर, यहां देखें ताकत का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>