The post Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+ कैमरा कंपैरिजन, जानें मिड-रेंज में कौन है बेहतर कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola Edge 50 Neo (review) एज 50 सीरीज का नया फोन है, जिसकी कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। Realme 13+ (review) भी इसी प्राइस रेंज में आता है और इसके कैमरे भी अच्छे हैं। हमने दोनों फोन के कैमरे की तुलना की और पाया कि मोटोरोला एज 50 नियो बेहतर है, खासकर कम रोशनी में फोटो खींचने और सेल्फी लेने में। इसके पास अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस भी है, जिससे यह रियलमी 13+ के मुकाबले ज्यादा विकल्प देता है।
हमने दोनों फोन के कैमरों को अलग-अलग हालात में आजमाया, जैसे कि दिन की रोशनी, अल्ट्रावाइड फोटो, पोर्ट्रेट, सेल्फी और कम रोशनी में। पहले नाइट मोड बंद करके और फिर चालू करके भी फोटो ली गईं। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हमने सिर्फ उन फोटो की तुलना की जो समान लेंस से ली गई थीं, क्योंकि कुछ फोन में अलग लेंस नहीं होते।
हमने कुछ मुख्य बातों पर ध्यान दिया, जैसे कि कलर कितने सही हैं, तस्वीर में कितना बारीकी है, कितनी साफ है, स्किन टोन कैसी है और बनावट कैसी दिखती है। इन सब बातों को देखकर हमने तय किया कि इस कीमत में कौन-सा फोन बेहतर कैमरा देता है।
मोटोरोला एज 50 नियो और रियलमी 13+ दोनों ही अच्छी तस्वीरें लेते हैं, हालांकि इनमें कुछ मामूली अंतर होते हैं। मोटोरोला के कैमरे की तस्वीरों में नीले और लाल रंग अधिक डीप और वाइब्रेंट होते हैं, जबकि रियलमी ग्रीनरी को ज्यादा उभारता है। दोनों ही फोन रंगों को थोड़ा बढ़ाते हैं ताकि तस्वीरें अधिक आकर्षक दिखें, इसलिए इनमें रंग पूरी तरह से नेचुरल नहीं दिखते है।


डिटेल्स के मामले में दोनों फोन लगभग समान हैं। लेकिन रियलमी 13+ की तस्वीर थोड़ी ज्यादा साफ नजर आती है, क्योंकि इसके डार्क एरिया में नॉइजनहीं दिखता, जो कि एज 50 नियो में देखने को मिलता है। मोटोरोला एज 50 नियो में ज्यादा कंट्रास्ट जोड़ता है जिससे तस्वीर थोड़ी ज्यादा उभरकर आती है। फिर भी इस राउंड में तस्वीर में क्लैरिटी की वजह से रियलमी 13+ को जीत मिलती है।
विजेता: Realme 13+
मोटोरोला एज 50 नियो में एक 10MP का टेलीफोटो लेंस है, जो इसे पोर्ट्रेट शॉट्स में एक बढ़त देता है। दूसरी तरफ, रियलमी 13+ अपने 50MP प्राइमरी कैमरे और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पर निर्भर करता है ताकि पोर्ट्रेट कैप्चर कर सके। हमारे टेस्ट के दौरान रियलमी 13+ पोर्ट्रेट मोड में बोकेह इफेक्ट को सही से लागू करने में संघर्ष करता है।


इसका नतीजा यह रहा कि रियलमी 13+ की पोर्ट्रेट तस्वीरों में डेप्थ इफेक्ट नहीं दिखा और ये सामान्य रियर कैमरे से ली गई तस्वीरों जैसी दिखीं। इसलिए इस राउंड में रियलमी 13+ की प्रतिस्पर्धा थोड़ी कमजोर दिख रही है। वहीं, मोटोरोला एज 50 नियो इस मामले में शानदार परफॉर्मेंस करता है, लाइट और कलर्स को अच्छी तरह से संभालता है। इसके बोकेह इफेक्ट में गहराई और सुंदरता दिखती है, जिससे पोर्ट्रेट्स सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए आकर्षक लगते हैं। चूंकि रियलमी 13+ पोर्ट्रेट शॉट्स को सही से कैप्चर नहीं कर पाया, इसलिए इस राउंड को कुल तुलना में शामिल नहीं किया जाएगा।
सेल्फी के लिए Motorola Edge 50 Neo में 32MP का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा है, जबकि Realme 13+ में 16MP का कैमरा है। दोनों फोन की तस्वीरें कलरफुल और शार्प दिखती हैं, लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए, तो Motorola Edge 50 Neo की इमेज में फेशियल डिटेल और टेक्स्चर बेहतर नजर आते हैं। यह इमेज Realme 13+ की तुलना में अधिक शार्प भी है। स्किन कलर के मामले में भी Motorola Edge 50 Neo की इमेज अधिक रियल लगती है, जबकि Realme 13+ में स्किन कलर में हल्की blush दिखती है। इस राउंड में Motorola Edge 50 Neo आगे है।


विजेता : Motorola Edge 50 Neo
दोनों फोन की लो-लाइट फोटोग्राफी क्षमता चेक करने के लिए हमने पहले बिना नाइट मोड के इमेज कैप्चर कीं। बिना नाइट मोड के भी Edge 50 Neo लो-लाइट में अपने आप लंबे एक्सपोजर शॉट्स लेता है, जिससे नाइट मोड ऑन करने पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। अगर दोनों इमेज की तुलना करें, तो उनमें हल्का कलर प्रोफाइल का अंतर दिखता है – Realme 13+ की इमेज में थोड़ा वार्म टोन है, जबकि Motorola Edge 50 Neo में थोड़ा कूल ह्यू दिखता है।


लाइट सोर्स को संभालने के मामले में भी Motorola Edge 50 Neo बेहतर परफॉर्मेंस करता है, जहां लेंस फ्लेयर कम दिखाई देती है और लाइट का फैलाव ज्यादा कंट्रोल रहता है। सीन में मौजूद लोगो और टेक्स्ट भी Edge 50 Neo की इमेज में ज्यादा क्लियर दिखते हैं, जिससे यह राउंड का विजेता बनता है।
विजेता: Motorola Edge 50 Neo
नाइट मोड को इनेबल करने के बाद दोनों फोनों की तस्वीरों में सीन को बेहतर तरीके से कैप्चर करने के लिए थोड़े सुधार देखे गए। Realme 13+ में बदलाव अधिक स्पष्ट हैं, इसमें रेड कलर अधिक रियल नजर आता है और नीयन साइन की क्लैरिटी भी बेहतर हुई है। दूसरी ओर, Motorola Edge 50 Neo की तस्वीर में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया और यह लगभग नाइट मोड के बिना ली गई तस्वीर जैसी ही दिखती है।


इसके बावजूद इस राउंड में Edge 50 Neo थोड़ा आगे है। भले ही यह रेड ह्यूज को सटीकता से कैप्चर नहीं करता, इसके साइन अधिक पढ़ने योग्य है और ओवरऑल लो-लाइट शॉट थोड़ा अधिक आकर्षक लगता है, जिससे नाइट मोड परफॉर्मेंस में Motorola Edge 50 Neo विजेता बनता है।
विजेता: Motorola Edge 50 Neo
अब तक की तुलना काफी करीबी रही है, जहां दोनों फोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़त दिखाई है, लेकिन इस राउंड में कुल मिलाकर विजेता Motorola Edge 50 Neo है। इसमें एक डेडिकेटेड टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है, जो इसके कैमरा सेटअप को अधिक मल्टीपर्पज बनाता है। वहीं, Realme 13+ में टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस नहीं हैं, जिससे उसकी कमी महसूस होती है।
Motorola Edge 50 Neo विभिन्न फोटोग्राफी सिनेरियो के लिए अधिक फ्लैसिबिलिटी प्रदान करता है, जो इसे एक बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देने वाला विकल्प बनाता है। यह बेहतरीन सेल्फी लेता है, लो-लाइट में अच्छी परफॉर्मेंस करता है और दिन के उजाले में भी अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है। अगर आप फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं, खासकर विभिन्न लाइट कंडीशन में ह्यूमन सब्जेक्ट्स के साथ तो Edge 50 Neo कुल मिलाकर बेहतर विकल्प साबित होता है।
The post Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+ कैमरा कंपैरिजन, जानें मिड-रेंज में कौन है बेहतर कैमरा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 13+ vs Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: इमेज सैंपल देखें और जानें कौन है कमाल? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी का नया Realme 13+ (रिव्यू) ₹25,000 के अंदर एक भरोसेमंद स्मार्टफोन है, अगर आप बैटरी और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं तो यह आपको पसंद आएगा। यह फोन हमारे कंपैरिजन में Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, Realme 13 Pro सीरीज की तुलना में, “Plus” वेरिएंट में एक साधारण कैमरा सिस्टम के साथ आया है।
उदाहरण के लिए, इस फोन में डेडिकेटेड अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है, जो कि Edge 50 Fusion में मिलता है। वहीं इस फोन में टेलीफोटो कैमरा भी नहीं दिया गया है, जो कि Realme 13 Pro सीरीज में मौजूद है।
अब सवाल उठता है कि यदि कैमरा आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो क्या आपको Realme 13+ को लेना चाहिए? यहां Motorola Edge 50 Fusion के मुकाबले इसका कैमरा कंपैरिजन किया गया है।
Realme 13+ द्वारा ली गई फोटोट में वायब्रेंट कलर और मिनिमम नॉइज़ दिखाई देती है। स्मार्टफोन ने बिल्डिंग के लाल रंग को भी सटीकता से पहचाना है और कैप्चर किया है।


वहीं, Edge 50 Fusion भी प्रभावशाली रंग प्रदान करता है, लेकिन यह सही लाल रंग पहचानने में थोड़ा संघर्ष करता नजर आया। दोनों स्मार्टफोन ने आकाश के रंग को थोड़ा बदल दिया। इससे तस्वीरें और नाटकीय दिखती हैं, जो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए तैयार हैं।
मेरा मत Realme 13+ के पक्ष में जाएगा, क्योंकि इसके द्वारा ली गई तस्वीर में अधिक शार्प डिटेल्स मिलती हैं तथा बैकग्राउंड में लगे साइन बोर्ड को भी ज्यादा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
विजेता: Realme 13+
Realme 13+ में अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर न होगा एक बड़ी कमी है। इसीलिए हम इसका पोर्ट्रेट मोड टेस्ट कर रहे हैं, जो मेन कैमरा सेंसर में काम करता है।
रिव्यू के दौरान हमने Realme 13+ में एक बग का सामना किया जिसकी वजह से पोर्ट्रेट मोड में बोका इफेक्ट काम नहीं कर रहा था। इस बग को एक OTA अपडेट से ठीक किया जा सकता है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया है।


Realme 13+ की तस्वीरें देखने में अच्छी लगती हैं, लेकिन इसमें Edge 50 Fusion के रिच बोकेह इफेक्ट की कमी है। Motorola स्मार्टफोन ऐज़ डिटेक्शन के मामले में बेहतरीन काम करता है।
Edge 50 Fusion पर त्वचा का रंग अधिक प्राकृतिक और सटीक दिखता है, जबकि Realme 13+ में रंग थोड़ा बढ़ा-चढ़ा कर दिखाए जाते हैं, जो देखने में आकर्षक लग सकते हैं। फिर भी, Edge 50 Fusion बोकेह इफेक्ट को सही तरीके से यूज़ करता है और इस राउंड में बाजी मारता है।
विजेता: Motorola Edge 50 Fusion
Realme 13+ के पोर्ट्रेट मोड वाली सेल्फी में कम से कम रिच बोकेह इफेक्ट दिखाई देता है। यह फोन डिफ़ॉल्ट रूप से ज्यादा फील्ड-ऑफ-व्यू भी प्रदान करता है, जो ग्रुप सेल्फी के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, पूरी तस्वीर में एक अजीब लाल टिंट दिखाई देता है और चेहरे पर बेदाग लुक देने के लिए कुछ एक्स्ट्रा स्मूथनिंग मिलती है। ऐज़ डिटेक्शन ठीक-ठाक है, लेकिन इसे बेहतर कहा नहीं जा सकता।


Edge 50 Fusion द्वारा ली गई तस्वीर में भी बूस्टेड कलर मिलते हैं। Realme 13+ की तुलना में यह वास्तविक दृश्य के काफी करीब होती है। Edge 50 Fusion पर चेहरे की डिटेल्स भी काफी प्रमुख होती हैं, जिससे तस्वीर और ज्यादा नेचुरल दिखती है।
विजेता: Motorola Edge 50 Fusion
कम-रोशनी की स्थिति में दोनों स्मार्टफोन्स का कैमरा प्रदर्शन एक जैसा ही प्रभावशाली है। दरअसल, अगर आप बिना नाइट मोड के ली गई इन दो तस्वीरों को देखें, तो उनके बीच के अंतर को पहचानना मुश्किल है। दोनों ही फोन्स इस टेस्ट में अच्छे नतीजे देते हैं, जिससे यह दिखता है कि दोनों का लो-लाइट कैमरा परफॉर्मेंस बराबर का है।


Realme 13+ अधिक प्रभावशाली रंग प्रदान करता है, जिससे फोटोज़ देखने में अधिक आकर्षक लगती है। इसके अलावा, यह तस्वीर में नॉइज़ को कम करने का भी बेहतर काम करता है, जिससे तस्वीर साफ और स्पष्ट दिखाई देती है।
विजेता: Realme 13+
Motorola Edge 50 Fusion द्वारा नाइट मोड ऑन होने पर खींच गई फोटोज़ लगभग सामान्य लो-लाइट फोटो जैसी ही दिखती हैं, यानी इसमें विशेष रूप से कोई बड़ा अंतर नहीं दिखाई देता। दूसरी ओर, Realme 13+ में रंगों को अत्यधिक प्रोसेस किया गया है, जो लोगों की निजी पंसद के मुताबिक आकर्षक भी सकती है या नहीं भी।


मुझे Motorola का रिजल्ट अधिक आर्कषक और काफी हद तक नेचुरल लगा। अगर आपको Realme 13+ द्वारा ली गई तस्वीरें अधिक पसंद आई हैं तो वह भी पूरी तरह से ठीक है।
विजेता: Motorola Edge 50 Fusion.
हमारे कैमरा टेस्ट के आधार पर, Motorola Edge 50 Fusion विजेता के रूप में उभरा है। हालांकि, दिन के समय और कम रोशनी में जैसे कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में Realme 13+ की मेन कैमरा परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा अच्छी तो नहीं लेकिन कुछ हद तक भरोसेमंद रही हैं।
गौरतलब है कि Motorola Edge 50 Fusion में अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो मैक्रो शूटिंग के रूप में भी कार्य करता है। वीडियो के लिए दोनों फोन प्रभावशाली कलर और औसत स्थिरता प्रदान करते हैं, जो उन्हें कभी-कभार के रील या इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए उपयुक्त बनाता है।
The post Realme 13+ vs Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: इमेज सैंपल देखें और जानें कौन है कमाल? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ का बैटरी कंपैरिजन, देखें किसकी हुई जीत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ फोन लगभग समान कीमत के हैं। दोनों में एक जैसा प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसलिए यहां दोनों फोनों के बीच बैटरी की तुलना की गई है। Motorola Edge 50 Neo को कॉम्पैक्ट 6.4-इंच में डिजाइन किया गया है और इसकी बैटरी 4,310mAh की है। वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि मोटोरोला का डिवाइस Realme 13+ की बड़ी 5000mAh बैटरी से कैसा मुकाबला करेगा।
टेस्टिंग मानदंड
हमारी जांचने की प्रोसेस में बेंचमार्क टेस्टिंग और रियल परफॉर्मेंस चेक किया गया है। हमने स्टैंडबाय टाइम का अनुमान लगाने के लिए PCMark बैटरी बेंचमार्किंग टूल का उपयोग किया है। साथ ही खुद स्मार्टफोन उपयोग करके टेस्टिंग हुई है। यही नहीं YouTube पर वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसी गतिविधियों के दौरान बैटरी खपत से भी परफॉर्मेंस को मापा गया है। इस टेस्टिंग में चार्जिंग स्पीड को भी देखा गया है क्योंकि इन दिनों फास्ट चार्ज होने वाला फोन ज्यादा लोग पसंद करने लगे हैं। इन सभी मीट्रिक में बेहतर करने वाले डिवाइस को विजेता चुना गया है।
PCMark बैटरी टेस्ट यह मापता है कि एक फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत से नीचे आने में कितना समय लेती है। दोनों फोनों के लिए, हमने स्क्रीन ब्राइटनेस को 80 प्रतिशत पर सेट किया और रिजल्ट का समय नोट किया है। जिसमें हाई स्कोर आमतौर पर लंबी स्क्रीन-ऑन टाइम को इंगित करता है। यह बेंचमार्क टेस्ट आमतौर पर 10 घंटे से अधिक होता है। जबकि Motorola Edge 50 Neo के लिए इस टेस्ट में कोई परिणाम प्राप्त नहीं हुआ, क्योंकि डिवाइस पर बार-बार बेंचमार्क विफल रहा है। हालांकि, Realme 13+ ने 10 घंटे और 37 मिनट का स्कोर बनाया है। चूंकि यहां कोई तुलना नहीं हो पाई है। इसलिए इस टेस्ट को नहीं माना जाएगा।
बता दें कि प्रतिदिन के उपयोग में मोटोरोला एज 50 नियो बढ़िया बैटरी लाइफ प्रदान करता है। हमारी टेस्टिंग से हमने देखा कि यह सुबह फुल चार्ज के साथ शाम तक आसानी से चलता है। यहां तक कि हाई सेटिंग्स सक्षम होने पर भी लंबा बैकअप देता है। यदि आप मीडियम सेटिंग्स चुनते हैं, जैसे कि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) को डिसएबल करना और 60Hz रिफ्रेश रेट का उपयोग करना, तो आपको और भी बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है।

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट के लिए, हमने दोनों फोनों पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर एक ही हाई-रिजॉल्यूशन YouTube वीडियो चलाया था। ताकि बैटरी ड्रेन को नोट किया जा सके। Motorola Edge 50 Neo में 5 प्रतिशत की गिरावट आई, जो लगभग 215.5mAh के बराबर है, जबकि Realme 13+ ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और 4 प्रतिशत ड्रेन हुआ, जो लगभग 200mAh है। यह फर्क इतना बड़ा नहीं है, इसलिए आप दोनों डिवाइस से समान उपयोग की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, यदि आप अक्सर शोज और वीडियो देखते हैं, तो Realme 13+ थोड़ी बेहतर साबित होगा।
| Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ |
| Battery drain: 5 percent | Battery drain: 4 percent |
वीनर : Realme 13+
हमारे गेमिंग टेस्ट में, हमने COD: Mobile, Real Racing 3, और BGMI को दोनों फोनों पर 30 मिनट तक खेला, ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 80 प्रतिशत पर सेट किया ताकि सही कंपैरिजन किया जा सके। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों में बैटरी साइज अलग होने के बावजूद बैटरी ड्रेन का कुल प्रतिशत 20 प्रतिशत था। Motorola Edge 50 Neo ने 862mAh ड्रेन किया है। जबकि Realme 13+ ने 1,000mAh किया है। यह Motorola Edge 50 Neo को बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के मामले में आगे रखता है, जो समान प्रतिशत ड्रॉप के बावजूद अपनी पावर दिखाता है।
| Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ |
| Total battery drain: 20 percent (862mAh) | Total battery drain: 20 percent (1,000mAh) |
वीनर: Motorola Edge 50 Neo
Motorola Edge 50 Neo में 68W की फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इस कीमत की रेंज में काफी रेयर है। वहीं, Realme 13+ केवल 80W फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है, इसमें कोई वायरलेस ऑप्शन नहीं है। हमारे टेस्ट में, हमने वायर्ड चार्जिंग पर ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि हर किसी के पास वायरलेस चार्जर की सुविधा नहीं होती। Edge 50 Neo को 20 प्रतिशत से फुल चार्ज होने में 37 मिनट लगे, जबकि Realme 13+ को केवल 31 मिनट लगे थे। हालांकि Realme 13+ में वायरलेस चार्जिंग नहीं है, फिर भी यह तेजी से चार्ज होता है।
| Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ |
| Charging speed: 37 minutes | Charging speed: 31 minutes |
वीनर: Realme 13+
दोनों फोन्स में बैटरी तुलना करने पर कुल मिलाकर Realme 13+ वीनर साबित हुआ है। क्योंकि यह थोड़ी कम बैटरी ड्रेन और बेहतर चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। हालांकि, यह परिणाम उम्मीद के अनुसार ही रहा है। Motorola Edge 50 Neo की बैटरी ऑप्टिमाइजेशन बहुत अच्छा है, जो Realme 13+ को टक्कर देने के लिए काफी है। दोनों के बीच चार्जिंग स्पीड में फर्क कम है, जिसे आप रोजमर्रा के उपयोग में शायद ही नोट कर पाएं। अगर आप बेहतरीन बैटरी परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, तो Realme 13+ बेस्ट ऑप्शन है, लेकिन यदि आप Motorola Edge 50 Neo के छोटे आकार को पसंद करते हैं, तो यह उपयोग के साथ आराम से एक दिन चलने के लिए पर्याप्त बैटरी पावर रखता है।
The post Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ का बैटरी कंपैरिजन, देखें किसकी हुई जीत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+, जानें बैटरी परफॉर्मेंस में कौन रहता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola Edge 50 Neo और Realme 13+ (रिव्यू) में किसकी बैटरी ज्यादा पावरफुल है, आज इस आर्टिकल में हम इसकी तुलना करेंगे। Motorola Edge 50 Neo कॉम्पैक्ट 6.4-इंच डिजाइन के साथ आता है और इसमें छोटी 4,310mAh बैटरी है। वहीं Realme 13+ बड़ी 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि Motorola Edge 50 Neo बैटरी लाइफ के मामले में Realme 13+ के खिलाफ कैसा परफॉर्मेंस करता है। चलिए शुरू करते हैं!
| Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ |
| 8GB+256GB: 22,999 रुपये | 8GB+128GB: 22,999 रुपये |
| – | 8GB+256GB: 24,999 रुपये |
| – | 12GB+256GB: 26,999 रुपये |
PCMark बैटरी टेस्ट में फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत से नीचे 20 प्रतिशत तक पहुंचने में कितनी देर लगती है, उसको मापा जाता है। दोनों फोन के लिए हमने स्क्रीन की ब्राइटनेस को 80 प्रतिशत पर सेट किया था। हाई स्कोर आमतौर पर लंबे स्क्रीन-ऑन समय को दर्शाता है। यह बेंचमार्क टेस्ट आमतौर पर 10 घंटे से अधिक होता है और रियल उपयोग को पूरी तरह से नहीं दर्शा सकता है, लेकिन यह फोन की बैटरी के स्टैंडबाय समय का अच्छा संकेत प्रदान करता है।
हालांकि Motorola Edge 50 Neo के लिए इस टेस्ट में हमें रिजल्ट नहीं मिले, क्योंकि डिवाइस पर बार-बार बेंचमार्क विफल हो रहे थे। Realme 13+ ने 10 घंटे और 37 मिनट का स्कोर बनाया। चूंकि कोई तुलना डाटा उपलब्ध नहीं है, इसलिए इस टेस्ट को हमारी ओवलऑल तुलना में शामिल नहीं किया जाएगा।

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर एक ही हाई-रिजॉल्यूशन YouTube वीडियो चलाया ताकि उनकी बैटरी ड्रेन को नोट किया जा सके। Motorola Edge 50 Neo में 5 प्रतिशत की गिरावट आई, जो लगभग 215.5mAh है, जबकि Realme 13+ ने थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस किया, जिसमें 4 प्रतिशत ड्रेन हुआ, जो लगभग 200mAh के बराबर है।
अंतर महत्वपूर्ण नहीं है, इसलिए आप दोनों डिवाइस से समान रियल वर्ल्ड उपयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। हालांकि यदि आप अक्सर शो और वीडियो देखते हैं, तो Realme 13+ थोड़ी बेहतर दक्षता प्रदान करेगा।
| Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ |
| Battery drain: 5 percent | Battery drain: 4 percent |
विजेता: Realme 13+
गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30 मिनट तक खेला। इस दौरान ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 80 प्रतिशत पर रखा ताकि एक निष्पक्ष तुलना हो सके। दोनों फोन में कुल बैटरी ड्रेन 20 प्रतिशत दिखाई दिया, भले ही उनकी बैटरी के आकार अलग थे। Motorola Edge 50 Neo ने 862mAh की ड्रेन दिखाई, जबकि Realme 13+ ने टेस्ट के दौरान 1,000mAh बैटरी की खपत की यानी Motorola Edge 50 Neo बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के मामले में आगे है, जो समान कुल प्रतिशत ड्रॉप के बावजूद इसकी दक्षता को दर्शाता है।
| Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ |
| Total battery drain: 20 percent (862mAh) | Total battery drain: 20 percent (1,000mAh) |
विजेता: Motorola Edge 50 Neo
Motorola Edge 50 Neo 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में बेहतर है। दूसरी ओर Realme 13+ केवल 80W फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है, लेकिन इसमें कोई वायरलेस विकल्प नहीं है। टेस्ट में हमने वायर्ड चार्जिंग का उपयोग किया, क्योंकि हर किसी के पास वायरलेस चार्जर नहीं होता। Motorola Edge 50 Neo को 20 प्रतिशत से फुल चार्ज होने में 37 मिनट लगे, जबकि Realme 13+ ने यह काम सिर्फ 31 मिनट में कर दिया। हालांकि Realme 13+ में वायरलेस चार्जिंग की कमी है, फिर भी यह अपने प्रतियोगी की तुलना में तेजी से चार्ज होता है।
| Motorola Edge 50 Neo | Realme 13+ |
| Charging speed: 37 minutes | Charging speed: 31 minutes |
विजेता: Realme 13+
Realme 13+ इस बैटरी तुलना में कुल मिलाकर विजेता साबित होता है, क्योंकि यह थोड़ी कम बैटरी ड्रेन और बेहतर चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। Motorola Edge 50 Neo की बैटरी ऑप्टिमाइजेशन भी बेहद अच्छी है, जो Realme 13+ के साथ तालमेल बनाए रखती है। दोनों के बीच चार्जिंग स्पीड का अंतर काफी कम है, जो आपको डेली उपयोग में शायद ही महसूस हो। यदि आप बेस्ट बैटरी परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, तो Realme 13+ मजबूत विकल्प है, लेकिन यदि Motorola Edge 50 Neo को पसंद करते हैं, तो यह भी मध्यम उपयोग के साथ एक दिन तक आराम से चलने के लिए पर्याप्त बैटरी पावर रखता है।
The post Motorola Edge 50 Neo vs Realme 13+, जानें बैटरी परफॉर्मेंस में कौन रहता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>