realme 15 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Feb 2026 14:34:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 realme ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगी हुई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 5G https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-pro-series-realme-15-5g-price-hike-india-feb-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-pro-series-realme-15-5g-price-hike-india-feb-2026/#respond Tue, 10 Feb 2026 14:34:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190086 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारत में realme स्मार्टफोंस खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। realme ने आधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट 5G फोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह जानकारी ब्रांड ने ऑफिशियल की है। कंपनी के अनुसार, मेमोरी कॉस्ट, चिपसेट की बढ़ती कीमत और ओवरऑल स्मार्टफोन इकोसिस्टम खर्च बढ़ने […]

The post realme ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगी हुई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में realme स्मार्टफोंस खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। realme ने आधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट 5G फोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह जानकारी ब्रांड ने ऑफिशियल की है। कंपनी के अनुसार, मेमोरी कॉस्ट, चिपसेट की बढ़ती कीमत और ओवरऑल स्मार्टफोन इकोसिस्टम खर्च बढ़ने की वजह से यह प्राइस हाइक किया गया है। जो Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 5G डिवाइस पर लागू होगा। आइए, आगे आपको नई कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, realme 15 5G, realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G मॉडल्स की कीमतों में 3,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें 11 फरवरी 2026 से पूरे भारत में लागू होंगी।

realme 15 5G के सभी वेरिएंट्स अब 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं। वहीं, realme 16 Pro 5G के सभी स्टोरेज ऑप्शंस में भी 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले realme 16 Pro+ 5G की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सभी मॉडल्स की प्राइस डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं:

मॉडल ओल्ड प्राइस नई कीमत
Realme 15 (8GB + 128GB) 25,999 रुपये 28,999 रुपये
Realme 15 (8GB + 256GB) 27,999 रुपये 30,999 रुपये
Realme 15 (12GB + 256GB) 29,999 रुपये 32,999 रुपये
Realme 16 Pro (8GB + 128GB) 31,999 रुपये 34,999 रुपये
Realme 16 Pro (8GB + 256GB) 33,999 रुपये 36,999 रुपये
Realme 16 Pro (12GB + 256GB) 36,999 रुपये 39,999 रुपये
Realme 16 Pro+ (8GB + 128GB) 39,999 रुपये 43,999 रुपये
Realme 16 Pro+ (8GB + 256GB) 41,999 रुपये 45,999 रुपये
Realme 16 Pro+ (12GB + 256GB) 44,999 रुपये 48,999 रुपये

ब्रांड के डॉक्यूमेंट में साफ तौर पर बताया गया है कि यह फैसला किसी प्रमोशनल या लिमिटेड ऑफर से जुड़ा नहीं है, बल्कि बढ़ती हार्डवेयर लागत को बैलेंस करने के लिए लिया गया है। realme का कहना है कि वह आगे भी बेहतर परफॉरमेंस और वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन मौजूदा मार्केट कंडीशंस के चलते कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया है।

इस प्राइस हाइक के बाद realme 15 5G और realme 16 सीरीज फोंस अपने सेगमेंट में पहले के मुकाबले थोड़ा महंगे मिलेंगे। ऐसे में जो ग्राहक इन फोंस को खरीदने की योजना बना रहे हैं उन्हें ज्यादा कीमत देनी होगी या किसी और विकल्प को चुनना होगा। बताते चलें कि मोबाइल्स की कीमत में बढ़ोतरी आजकल आम हो गई है। इससे पहले भी वीवो, ओप्पो सहित अन्य ब्रांड भी अपने फोंस की कीमत बढ़ा चुके हैं।

यदि आप realme 15 5G और realme 16 सीरीज का विकल्प चाहें तो भारतीय बाजार में Redmi Note 15, Redmi Note 15 Pro सीरीज, Motorola Edge 70 और Samsung Galaxy A56 5G जैसे मॉडल्स ले सकते हैं। ये भी आपको इस रेंज में निराश नहीं करेंगे। वहीं, और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post realme ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगी हुई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-pro-series-realme-15-5g-price-hike-india-feb-2026/feed/ 0
7000mAh बैटरी वाले Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की सेल शुरू, मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-first-sale-price-offers-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-first-sale-price-offers-specs/#respond Wed, 30 Jul 2025 08:08:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179328 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने 24 जुलाई को इंडिया में अपनी नंबर सीरीज के तहत Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को लॉन्च किया था। वहीं, आज से मोबाइल्स सेल के लिए उपलब्ध हैं। इनमें बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप है। यदि आप एक मिड रेंज फोन तलाश रहे हैं तो […]

The post 7000mAh बैटरी वाले Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की सेल शुरू, मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने 24 जुलाई को इंडिया में अपनी नंबर सीरीज के तहत Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को लॉन्च किया था। वहीं, आज से मोबाइल्स सेल के लिए उपलब्ध हैं। इनमें बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप है। यदि आप एक मिड रेंज फोन तलाश रहे हैं तो आप इन्हें ऑप्शन बना सकता है। आइए, आगे खूबियां, ऑफर्स और कीमत विस्तार से जानते हैं।

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G कीमत और ऑफर्स

Realme 15 5G तीन स्टोरेज वैरियंट्स में उपलब्ध है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 25,999, 8GB + 256GB मॉडल 27,999 और 12GB + 256GB वाला टॉप मॉडल 30,999 रुपये का है। वहीं, Realme 15 Pro 5G चार स्टोरेज वैरियंट्स में आता है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 31,999, 8GB + 256GB स्टोरेज 33,999, 12GB + 256GB मॉडल 35,999 और 12GB + 512GB वाला टॉप मॉडल 38,999 रुपये का है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो प्रो मॉडल पर 3,000 रुपये और बेस मॉडल पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। यही नहीं कंपनी द्वारा अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर बेस मॉडल पर 5,000 रुपये तक और प्रो पर 6,000 रुपये तक एक्सचेंज प्राइज मिलेगा। साथ ही कंपनी 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI और शुरुआती 6 महीनों तक फ्री स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंस भी देगी। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन आज से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Realme 15 5G को Flowing Silver, Velvet Green और Silk Pink कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं, Realme 15 Pro 5G Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green में आता है।

 

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Realme 15 में 6.8-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Realme 15 Pro में 6.8-इंच का AMOLED फ्लेक्सिबल 4D कर्व डिस्प्ले है। इसमें 1280×2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है।

प्रोसेसर

Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर है, जो 4nm फैब्रिकेशन पर बना है। वहीं, Realme 15 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल है और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है।

रैम और स्टोरेज

दोनों स्मार्टफोंस में 12GB तक LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल RAM तकनीक से 26GB तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो Realme 15 में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है, जबकि Realme 15 Pro में 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक है।

realme-15-pro-cameras-ai-features-confirmed

कैमरा

Realme 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकंडरी लेंस दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं, Realme 15 Pro में 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है। फ्रंट में 50MP OV50D सेंसर दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी लंबे बैकअप के साथ फटाफट चार्ज हो जाती है।

अन्य

दोनों डिवाइस डुअल स्पीकर के साथ आते हैं। Realme 15 Pro में Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट हैं। सुरक्षा के लिए Realme 15 सीरीज के स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करते हैं।

Realme 15 Series AI फीचर्स

Realme 15 और 15 Pro को “AI Party Phone” के तौर लाया गया है। ये फोंस कम रोशनी में भी बेहतर पोर्ट्रेट ले सकते हैं। साथ ही इनमें डायनेमिक लाइटिंग इफेक्ट्स और वॉटरमार्क फ्रेम्स जैसे मजेदार फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI Edit Genie भी शामिल है, जो पहली बार वॉइस कमांड या टेक्स्ट से फोटो एडिट करने की सुविधा देगा। यह हिंदी सहित 20 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें आउटफिट बदलना, स्किन टोन एडजस्ट करना, ऑब्जेक्ट जोड़ना जैसी कई तरह की एडिटिंग की जा सकती है। यही नहीं मोबाइल्स में AI Landscape, AI Glare Remover और AI Snap Mode जैसे फीचर्स भी हैं।

विकल्प

इस कीमत की रेंज में आप OnePlus Nord 5Motorola Edge 60 Pro और POCO F7 को भी देख सकते हैं। इनमें भी लेटेस्ट चिपसेट, बड़ी बैटरी और हाई-एंड फीचर्स जोड़े गए हैं।


realme 15 Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post 7000mAh बैटरी वाले Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की सेल शुरू, मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-first-sale-price-offers-specs/feed/ 0
Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G भारत में हुए लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स के साथ जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/#respond Thu, 24 Jul 2025 15:02:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178978 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने भारतीय बाजार में अपनी नंबर सीरीज का विस्तार कर दिया है। इस लाइनअप में कंपनी ने Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों ही मोबाइल में धाकड़ स्पेसिफिकेशंस की पेशकश की गई है। जिसमें खास तौर पर 6.8 इंच का AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले, 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, […]

The post Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G भारत में हुए लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स के साथ जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने भारतीय बाजार में अपनी नंबर सीरीज का विस्तार कर दिया है। इस लाइनअप में कंपनी ने Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों ही मोबाइल में धाकड़ स्पेसिफिकेशंस की पेशकश की गई है। जिसमें खास तौर पर 6.8 इंच का AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले, 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, 50MP रियल कैमरा सेटअप, IP68, IP69 रेटिंग शामिल हैं। खास बात यह है कि तमाम खूबियों के बावजूद कीमत मिड बजट में है। आइए, आगे आपको दोनों मोबाइल्स के फीचर्स और कीमत की जानकारी विस्तार से देते हैं।

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G कीमत और उपलब्धता

  • ब्रांड ने Realme 15 5G को तीन और Realme 15 Pro 5G को चार स्टोरेज में भारत में लॉन्च किया है।
  • Realme 15 5G के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है। दूसरा वैरियंट 8GB + 256GB 27,999 रुपये का है। वहीं, 12GB + 256GB वाला टॉप मॉडल 30,999 रुपये में मिलेगा।
  • अगर बात करें Realme 15 Pro 5G की तो इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये, 8GB + 256GB की 33,999 रुपये 12GB + 256GB की 35,999 रुपये और टॉप मॉडल 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है।
  • दोनों ही मोबाइल को लॉन्च ऑफर्स के साथ उतारा गया है। जिसमें प्रो मॉडल पर 3,000 रुपये तक और बेस मॉडल पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैक डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ ही 12 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी उपलब्ध है।
  • खास बात यह है कि ब्रांड द्वारा शुरुआती 6 महीनों तक फ्री स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंस भी मिल रहा है जो एक्सीडेंटल स्क्रीन डैमेज को कवर करता है।
  • Realme 15 फोन Flowing Silver, Velvet Green और Silk Pink जैसे तीन कूलर्स में आता है। वहीं, Realme 15 Pro फोन Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green में लॉन्च हुआ है।

कहां से खरीदें Realme 15 series ?

Realme 15 Series के स्मार्टफोंस Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इन मोबाइल्स की सेल आने वाले 30 जुलाई के दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Realme 15 और Realme 15 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Realme 15 और Realme 15 Pro दोनों में बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है। पहले Realme 15 की बात करें तो इसमें 6.8-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1800निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। जबकि बड़े मॉडल Realme 15 Pro में 6.8 इंच की AMOLED फ्लेक्सिबल 4D कर्व प्लस स्क्रीन दी गई है इस पर 1280×2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिल जाता है। दोनों के ही डिस्प्ले शानदार हैं, लेकिन Pro वर्जन ज्यादा प्रीमियम रखा गया है।

प्रोसेसर

बेस वैरियंट Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm फैब्रिकेशन पर आधारित चिपसेट है। वहीं, बड़े मॉडल Realme 15 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह बेस मॉडल से ज्यादा पावरफुल और दमदार अनुभव देगा।

RAM और स्टोरेज

दोनों फोन में 12GB LPDDR4X RAM दी गई है जिसे वर्चुअल RAM तकनीक की मदद से 26GB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो Realme 15 में 256जीबी तक और प्रो मॉडल में 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है।

कैमरा

Realme 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP मेन कैमरा Sony IMX882 + 8MP सेकंडरी लेंस लगा है। इसमें फ्रंट कैमरा 16MP का रखा गया है। जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। अगर बात करें Realme 15 Pro की तो इसमें 50MP रियर रियर प्राइमरी कैमरा Sony IMX896 के साथ OIS सपोर्ट करता है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए प्रो मॉडल में 50MP का OV50D सेंसर मिलता है। इसके अलावा कैमरा फ्रंट और रियर दोनों पर 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देगा।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 और Realme 15 Pro मोबाइल्स में लंबे बैकअप के लिए ब्रांड ने 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए दोनों में ही 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे स्मार्टफोंस कम समय में फुल चार्ज हो जाते हैं।

अन्य

Realme 15 और 15 Pro में डुअल स्पीकर और Ultra-linear स्पीकर हैं। Pro वर्जन में Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों डिवाइसेज में 5G SA/NSA सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। नेविगेशन के लिए GPS, GLONASS, Galileo और Beidou सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए Realme 15 और Realme 15 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा पानी और धूल से बचाव के लिए Realme 15 सीरीज IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह दोनों मोबाइल फोंस Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करते हैं। इनमें Smart AOD, Always-On Display, App Lock जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में क्या है अलग

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में प्रोसेसर, कैमरा और कलर का अंतर है बाकि सभी चीजें समान लगी हैं। जहां Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर तो Pro में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। कैमरे की बात करें तो Realme 15 में 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है वहीं Pro वर्जन में 50MP Sony IMX896 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है यही नहीं 15 Pro में बेस मॉडल के 16MP के बजाए 50MP सेल्फी कैमरा है। जबकि कलर्स में Silk Purple और Silk Pink का अंतर है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों ही लेटेस्ट फोन फीचर्स और कीमत के मामले में अच्छे हैं। इसलिए अगर आप इन दिनों मिड बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में से किसी को भी चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेंगे।

विकल्प

आप विकल्प के रूप में OnePlus Nord 5, Motorola Edge 60 Pro और POCO F7 को देख सकते हैं। इनकी कीमत भी लेटेस्ट realme 15 सीरीज के आसपास है। Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिप, 12GB तक रैम, 6800 mAh बैटरी है। Edge 60 Pro में आपको Dimensity 8350 Extreme Edition चिप, 16GB तक रैम, 6000mAh बैटरी मिलेगी। वहीं, POCO F7 में Snapdragon 8s Gen 4 चिप, 12जीबी तक रैम और 7550mAh बड़ी बैटरी मिल जाएगी।

The post Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G भारत में हुए लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स के साथ जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/feed/ 0
लॉन्च से पहले Realme 15 5G के कंफर्म स्पेसिफिकेशंस, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-specifications-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-specifications-confirmed/#respond Thu, 17 Jul 2025 08:03:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178432 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme भारत में 24 जुलाई को अपनी अपकमिंग नंबर सीरीज के तहत Realme 15 और Realme 15 Pro लॉन्च करेगा। ब्रांड ने ऐलान कर दिया है कि इस बार Realme 15 Pro+ की जगह केवल Realme 15 Pro 5G पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर बेस मॉडल Realme 15 के […]

The post लॉन्च से पहले Realme 15 5G के कंफर्म स्पेसिफिकेशंस, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme 15 5G में Dimensity 7300+ प्रोसेसर होगा।
  • इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • आगामी फोन को तीन कलर्स में 24 जुलाई को एंट्री मिलेगी।

Realme भारत में 24 जुलाई को अपनी अपकमिंग नंबर सीरीज के तहत Realme 15 और Realme 15 Pro लॉन्च करेगा। ब्रांड ने ऐलान कर दिया है कि इस बार Realme 15 Pro+ की जगह केवल Realme 15 Pro 5G पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर बेस मॉडल Realme 15 के फीचर्स को लिस्ट कर दिया गया है। जिससे प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य डिटेल्स सामने आई हैं। आइए, आगे आपको सभी खूबियां विस्तार से बताते हैं।

Realme 15 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Realme 15 में एक शानदार 4D कर्व+ डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है, जो 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस दे सकेगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 94% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, और 2,500Hz टच रिस्पॉन्स मिलेगा। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिए जाने की बात कंफर्म हुई है। फोन को IP69 रेटिंग भी मिली हुई है। जिससे धूल और पानी से बचाव होगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Realme 15 5G में नया MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाला है। इसका AnTuTu स्कोर 7.4 लाख से ज्यादा बताया गया है। गेमिंग के लिए इसमें 120FPS सपोर्ट होगा। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट 20% बेहतर FPS और 20% अधिक पावर एफिशिएंसी देगा।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 में कंपनी ने बड़ी 7,000mAh की बैटरी प्रदान करेगी। जो कि पिछले Realme 14 की 6,000mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड है। इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में संभवतः सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक का इस्तेमाल होगा। जिससे ज्यादा कैपेसिटी के बावजूद फोन पतला और हल्का रहेगा। यह भी पुष्टि हुई है कि फोन सिर्फ 7.66mm मोटा है।

कैमरा और AI फीचर्स

Realme 15 में रियर साइड पर 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा। कैमरा सॉफ्टवेयर में कई AI फीचर्स शामिल हैं, जैसे AI Party Mode, AI Glow 2.0, और AI Edit Genie आदि। जो कि एक वॉइस-बेस्ड एडिटिंग टूल है और 20+ भाषाओं को सपोर्ट करेंगे।

Realme 15 कलर ऑप्शन और कीमत (संभावित)

Realme 15 को Silk Pink, Velvet Green और Flowing Silver जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भारत में 24 जुलाई को शाम 7 बजे लॉन्च होगा। फिलहाल इसकी कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस 20,000 रुपये से कम में आ सकता है।

The post लॉन्च से पहले Realme 15 5G के कंफर्म स्पेसिफिकेशंस, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-specifications-confirmed/feed/ 0
realme 15 और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-and-realme-15-pro-5g-india-launch-date-24-july-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-and-realme-15-pro-5g-india-launch-date-24-july-confirmed/#respond Tue, 08 Jul 2025 07:00:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177631 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने आज आखिरकार अपनी realme 15 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इस श्रृंखला में आने वाले realme 15 5G और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन फोन इसी महीने 24 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मॉडल्स की लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने मोबाइल्स की […]

The post realme 15 और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme ने अभिनेता विक्की कौशल को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
  • Realme 15 Series 24 जुलाई 2025 को भारत में लॉन्च होगी।
  • Realme 15 सीरीज में नया AI Edit Genie फीचर मिलने वाला है।

realme ने आज आखिरकार अपनी realme 15 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इस श्रृंखला में आने वाले realme 15 5G और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन फोन इसी महीने 24 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मॉडल्स की लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने मोबाइल्स की इमेज भी दर्शाई है। जिसमें डिजाइन साफ नजर आ रहा है। आइए, आगे आपको इस लाइनअप में मिलने वाले फीचर्स, पेश होने की तारीख और लुक से जुड़ी पूरी डिटेल्स देते हैं।

realme 15 Series इंडिया लॉन्च डेट

  • आप नीचे दी गई टीजर इमेज में देख सकते हैं कि realme 15 सीरीज 24 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश की जाएगी।
  • लॉन्च के समय की बात करें तो इस बार ब्रांड पर दोनों मॉडल्स को शाम 7 बजे पेश करने वाला है।
  • कंपनी ने अपने नए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के नाम की घोषणा भी की है।
  • टीजर में लिखा हुआ टेक्स्ट दर्शाता है कि ग्राहकों को नए मोबाइल्स realme 15 5G और realme 15 Pro 5G में शानदार फोटोग्राफी अनुभव मिलने वाला है।

realme 15 सीरीज डिजाइन और कलर्स

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन में फ्लैट रियर और साइड पैनल हैं। रियर के ऊपरी-बाएं कोने में एक आयताकार शेप का कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें कैमरा सेंसर के साथ तीन आंतरिक गोलाकार कटआउट हैं। मॉड्यूल के पास कैमरा यूनिट के ऊपर और नीचे दो एलईडी फ्लैशलाइट के अलावा तीसरे कैमरा यूनिट पर RGB एलईडी लाइट रिंग भी दिख रही है। वहीं, कलर्स की बात करें तो Realme 15 Pro स्मार्टफोन Flowing Silver, Velvet Green और Silk Purple जैसे तीन कलर्स में लॉन्च होने की बात कंफर्म हुई है।

realme 15 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

  • कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि रियलमी 15 प्रो में फ्लैगशिप फीचर्स शामिल होंगे जो पहले रियलमी स्मार्टफोन की “प्लस” लाइन में मिलते थे।
  • यह सीरीज अगली पीढ़ी के AI फीचर्स से लैस होगी। इसमें मुख्य आकर्षण AI Edit Genie होगा जिसे एक वॉइस-आधारित फोटो एडिटिंग टूल के रूप में पेश किया जाएगा। यह फीचर यूजर्स को आवाज के जरिए फोटो एडिट करने की सुविधा देगा।
  • हालिया रिपोर्ट के अनुसार realme 15 सीरीज में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। जो पहले के मॉडल्स से अपग्रेड बन सकता है।
  • realme 15 में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और टॉप मॉडल में 12GB RAM + 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • realme 15 Pro स्मार्टफोन भी 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में आ सकता है।
  • realme 15 सीरीज में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 6000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है।

The post realme 15 और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-and-realme-15-pro-5g-india-launch-date-24-july-confirmed/feed/ 0
Exclusive : 12GB RAM के साथ आएगा realme 15 5G फोन! लॉन्च से पहले ही देखें रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-realme-15-launch-in-india-soon-ram-storage-and-color-options-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-realme-15-launch-in-india-soon-ram-storage-and-color-options-revealed/#respond Wed, 04 Jun 2025 08:48:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175092 रियलमी 15 5जी रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स सहित कलर ऑप्शन्स की एक्सक्लूसिव डिटेल

The post Exclusive : 12GB RAM के साथ आएगा realme 15 5G फोन! लॉन्च से पहले ही देखें रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme 14 series के तहत भारत में कुल 5 मोबाइल फोन लाए जा चुके हैं जो 14,999 रुपये से लेकर 29,999 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। वहीं अब कंपनी ’14’ सीरीज को अपग्रेड करने का प्लान कर रही है। अब कंपनी जल्द नई realme 15 series को पेश करने वाली है। 91मोबाइल्स को अपकमिंग रियलमी 15 सीरीज के 5जी फोन से जुड़ी बड़ी जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स सहित कलर ऑप्शन्स की एक्सक्लूसिव डिटेल्स शामिल हैं।

realme 15 5G

रियलमी 15 स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है और यह एक्सक्लूसिव जानकारी 91मोबाइल्स को विश्वसनीय रिटेल सोर्स के माध्यम से प्राप्त हुई है। यह रियलमी 5जी फोन RMX5106 मॉडल नंबर के साथ भारतीय बाजार में जाएगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार realme 15 5G इंडिया में दो रैम व तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में बिकेगा।

रियलमी 15 मेमोरी वेरिएंट्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 12GB RAM + 512GB Storage

प्राप्त सूचना अनुसार realme 15 स्मार्टफोन भारत में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। रियलमी 15 5जी फोन का बेस वेरिएंट जहां 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा, वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलेगी।

रियलमी 15 कलर मॉडल्स

  • Silk Pink
  • Velvet Green
  • Flowing Silver

सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रियलमी 15 5जी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें गुलाबी टोन वाला सिल्क पिंक कलर, शाइनी हरी टोन वाला वेलवेट ग्रीन कलर और चमकीली रंगल वाला फ्लोइंग सिल्वर कलर शामिल होगा।

Realme 14 Pro+

realme 15 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

फिलहाल रियलमी 15 5जी फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई भी जाकनारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इसे मिड बजट सेगमेंट में उतारेगी जिसकी कीमत 18 से 20 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद है कि यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

मौजूद ट्रेंड को देखते हुए इस स्मार्टफोन में भी बड़ी बैटरी दिए जाने की पूरी उम्मीद है। अनुमान है कि realme 15 6,300mAh Battery पर लॉन्च किया जा सकता है और इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45W तक की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेगमेंट की बात करें तो रियलमी 15 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर AI तकनीक और OIS फीचर से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है वहीं साथ ही फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। बहरहाल जब तक कंपनी द्वारा फोन से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी जाती है, तब तक उपरोक्त स्पेसिफिकेशन्स को महज एक अनुमान ही माना जाएगा।

Realme 14 Pro+

realme 14 Pro+ 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

मेमोरी वेरिएंट्स प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹29,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹31,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹34,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹37,999
  • 6.83″ 120Hz Quad Curve Display
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 80W SUPERVOOC Charge

डिस्प्ले

रियलमी 14 प्रो+ 5जी फोन में 2800 X 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। यह फोन डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3840HzPWM डिमिंग और 1500nits पिक ब्राइटनेस मिलती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

प्रोसेसर

realme 14 Pro+ 5G फोन एंड्ररॉयड 15 आधारित realme UI 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 810 GPU दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह 12 जीबी रैम वाला 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पर एफ/2.65 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 50MP Sony IMX882 Periscope लेंस, एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 50MP Sony IMX896 OIS सेंसर और 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5जी मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Realme 14 Pro+ 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 16 घंटे व 10 मिनट का PC mark Battery Benchmark स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसमें हमारे टेस्ट में इसे सिर्फ 45 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर दिखाया है।

realme 15 Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post Exclusive : 12GB RAM के साथ आएगा realme 15 5G फोन! लॉन्च से पहले ही देखें रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-realme-15-launch-in-india-soon-ram-storage-and-color-options-revealed/feed/ 0