Realme 15 Lite 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Nov 2025 06:39:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 17999 रुपये में Realme 15 Lite 5G हुआ Amazon पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-5g-amazon-listing-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-5g-amazon-listing-price-specs/#respond Fri, 21 Nov 2025 06:39:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185956 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme की 15 सीरीज में नया 5G स्मार्टफोन जुड़ने की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। इसे Realme 15 Lite 5G नाम से आने की बात कही गई थी। इसी बीच ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर फोन की लिस्टिंग सामने आई है यहां डिवाइस की कीमत, फ्रंट इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बता दिए गए […]

The post 17999 रुपये में Realme 15 Lite 5G हुआ Amazon पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme की 15 सीरीज में नया 5G स्मार्टफोन जुड़ने की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। इसे Realme 15 Lite 5G नाम से आने की बात कही गई थी। इसी बीच ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर फोन की लिस्टिंग सामने आई है यहां डिवाइस की कीमत, फ्रंट इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बता दिए गए हैं। यहां तक की यह खरीदने के लिए उपबल्ध भी दिख रहा है। जबकि अभी ब्रांड की और से जानकारी आधिकारिक नहीं हुई है। आइए, आगे प्राइस और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

स्क्रीन के मामले में Realme 15 Lite 5G में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इस पर HD+ रिजॉल्यूशन, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 453PPI पिक्सेल डेंसिटी मिल सकती है। फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में होले-पंच कटआउट दिख रहा है। फोन का वजन 187 ग्राम तथा मोटाई मात्र 8mm बताई गई है। जिससे यह एक पतला और हल्का स्मार्टफोन बन जाता है।

प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन को Dimensity 7300 Energy 5G व Mediatek Dimensity 8000 चिपसेट से लैस बताया गया है। यह फोन 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरियंट में Amazon पर दिख रहा है।

सॉफ्टवेयर के तौर पर Realme 15 Lite 5G Android 15 पर आधारित हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जो 20X डिजिटल जूम सपोर्ट कर सकता है। जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिए जाने का दावा लिस्टिंग में हुआ है।

Realme 15 Lite 5G को IP69 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग भी मिली हुई है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन फेस रिकग्निशन फीचर भी ऑफर कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हो सकते हैं।

भारत में कीमत की बात करें तो Amazon के अनुसार इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 20,999 में लिस्टेड है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर फिलहाल इसे 17,999 की कम कीमत पर दिखाया जा रहा है। फिलहाल केवल एक ही वैरियंट उपलब्ध है और दूसरे RAM या स्टोरेज विकल्पों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह पूरी लिस्टिंग अनऑफिशियल है, इसलिए Realme की आधिकारिक घोषणा तक इन स्पेक्स और कीमत को अनुमान ही माना जा सकता है। जबकि असल जानकारी के लिए हमे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Realme 15 Lite 5G फोन उन लोगों को आकर्षक लग सकता है जो मिड बजट में हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, अच्छी परफॉरमेंस, दमदार कैमरा और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14, Moto G96 5G और Vivo T4x जैसे फोंस से हो सकता है।

अगर Realme 15 Lite 5G अमेजन पर दिख रही 17,999 रुपये कीमत में मिलता है तो यह इंडियन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए आधिकारिक ऐलान का वेट कर सकते हैं। हम आपको इसे लेकर अपडेट देंगे।

The post 17999 रुपये में Realme 15 Lite 5G हुआ Amazon पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-5g-amazon-listing-price-specs/feed/ 0
Exclusive: realme 15 Lite फर्स्ट लुक! 17999 रुपये में बिकेगा यह नया 5G फोन, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-first-look-image-price-in-india-and-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-first-look-image-price-in-india-and-specifications-revealed/#respond Wed, 17 Sep 2025 04:11:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182511 रियलमी 15 लाइट का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है

The post Exclusive: realme 15 Lite फर्स्ट लुक! 17999 रुपये में बिकेगा यह नया 5G फोन, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी अपनी ’15’ नंबर सीरीज का विस्तार कर रही है। realme 15 5G, 15T और 15 Pro के बाद अब कंपनी realme 15 Lite 5G फोन लेकर आ रही है। बीते दिनों में इस मोबाइल से जुड़े कई लीक्स सामने आए थे लेकिन आज 91मोबाइल्स को अपकमिंग स्मार्टफोन की रियल इमेज प्राप्त हो गई है। रिटेल सोर्स के जरिये हमें रियलमी 15 लाइट का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 15 Lite 5G इमेज

सबसे बड़ी रोचक बात यही है कि नए रियलमी 15 लाइट 5जी फोन का डिजाइन कंपनी ने सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस से अलग रखा है। रियलमी 15, 15टी और 15 प्रो में जहां स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया था वहीं नए realme 15 Lite में सर्कुलर शेप का रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। यह काफी हद तक हमें हाल ही में लॉन्च हुए OPPO F31 Pro+ 5G फोन जैसा लगा जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। नया रियलमी फोन मार्केट में Satin Green, Glitz Gold और Electric Purple कलर में बिकेगा।

realme 15 Lite 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB storage – 17,999
  • 8GB RAM + 256GB storage – 19,999

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने रियलमी 15 लाइट का स्टॉक ऑफलाइन स्टोर्स पर भेजना शुरू कर दिया है और यूजर्स इसकी प्री बुकिंग कर सकते हैं। यह मोबाइल 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये और 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह रियलमी 5जी फोन Zero Down Payment और सिर्फ 1200 की EMI पर परचेज किया जा सकेगा।

realme 15 Lite 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर पर लाया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि इस सप्ताह OPPO F31 Pro भी इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ है और उसका प्राइस 26,999 रुपये है। यानी ये वाला रियलमी 5जी फोन ओपो मोबाइल से सस्ता पड़ेगा।

realme 15 Lite 5G फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले OLED Esports पैनल पर पेश की गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। गौरतलब है कि अभी 2 सितंबर को लॉन्च हुआ इसी सीरीज का realme 15T 5G फोन 4000nits पीक ब्राइटनेस के साथ आया था। ऐसे में 15 लाइट ब्राइटनेस के मामले में इससे पीछे कहा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYT600 OIS सेंसर है जो 2 मेगापिक्सल Mono लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 15 लाइट स्मार्टफोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।

पावर बैकअप के लिए नए रियलमी 15 लाइट 5जी फोन को 5,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह यूजर्स को काफी कम लगेगी। यह सीरीज का इकलौता स्मार्टफोन है जो इतनी छोटी बैटरी पर लाया गया है। क्योंकि अन्य तीनों realme 15 5G, 15T और 15 Pro मॉडल ताकतवर 7000mAh battery सपोर्ट करते हैं। हालांकि नए realme 15 Lite 5G फोन में इनके जैसी 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

इस नए रियलमी 5जी फोन में IP65 रेटिंग दी गई है जो हल्की फुल्की पानी की बौछारों से डिवाइस को सुरक्षित रख सकती है। प्राइस रेंज के हिसाब से मोबाइल में लगा प्रोसेसर बुरा नहीं कहा जाएगा। इसकी डिस्प्ले भी बेहतरीन काम कर सकती है। लेकिन बैटरी के मामले में यूजर्स को निराशा हो सकता है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इसी महीने कंपनी ने realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया है और इसका प्राइस 20,999 रुपये है। ऐसे में 15टी ही नए 15 लाइट पर भारी पड़ सकता है।

The post Exclusive: realme 15 Lite फर्स्ट लुक! 17999 रुपये में बिकेगा यह नया 5G फोन, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-first-look-image-price-in-india-and-specifications-revealed/feed/ 0
Realme 15 Lite 5G में मिलेगा OLED डिस्प्ले, 80W चार्जिंग 50MP कैमरा, लॉन्च से पहले जानकारी लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-5g-specs-leaks/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-5g-specs-leaks/#respond Tue, 16 Sep 2025 13:17:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182504 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने अब तक अपनी नंबर सीरीज में इस साल Realme 15T 5G, Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं। वहीं, अब कंपनी इस लाइनअप को और आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रही है। एक्सपर्टपिक की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड जल्द Realme 15 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। […]

The post Realme 15 Lite 5G में मिलेगा OLED डिस्प्ले, 80W चार्जिंग 50MP कैमरा, लॉन्च से पहले जानकारी लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने अब तक अपनी नंबर सीरीज में इस साल Realme 15T 5G, Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं। वहीं, अब कंपनी इस लाइनअप को और आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रही है। एक्सपर्टपिक की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड जल्द Realme 15 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। यह मॉडल सीरीज में सबसे किफायती होने की उम्मीद है। इसे Realme 15T के लोअर वर्जन के रूप में एंट्री दी जा सकती है। आइए, आगे लीक जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आगामी Realme 15 Lite 5G में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन (1080 × 2400 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट से लैस होने की बात सामने आई है। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 128GB व 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। बैटरी के मामले में डिवाइस 5000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 15 Lite 5G फोन में Sony LYT-600 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP मोनो लेंस और एक फ्लिकर सेंसर भी शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP कैमरा मिल सकता है।

फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर काम कर सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल स्पीकर्स, IP65 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस) और स्लिम डिजाइन दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसका वजन 185 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.6mm बताई गई है।

Realme 15 Lite 5G को दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस आगामी रियलमी डिवाइस के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये रखी जा सकती है। यह फोन Satin Green, Glitter Gold और Electric Purple जैसे तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है।

कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि इसे जल्द ही पेश किया जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला iQOO Z10R 5G, Redmi Note 14 5G और Vivo T4x 5G जैसे मॉडल्स से होने की संभावना है।

यदि आप एक ऐसा 5G फोन चाहते हैं जिसमें OLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और OIS कैमरा मिल जाए तो Realme 15 Lite 5G आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। अगर आपके पास कुछ हफ्तों का समय है तो इसका इंतजार किया जा सकता है। हम आपको अन्य कोई अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

The post Realme 15 Lite 5G में मिलेगा OLED डिस्प्ले, 80W चार्जिंग 50MP कैमरा, लॉन्च से पहले जानकारी लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-lite-5g-specs-leaks/feed/ 0