Realme 15 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 30 Jul 2025 08:08:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7000mAh बैटरी वाले Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की सेल शुरू, मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-first-sale-price-offers-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-first-sale-price-offers-specs/#respond Wed, 30 Jul 2025 08:08:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179328 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने 24 जुलाई को इंडिया में अपनी नंबर सीरीज के तहत Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को लॉन्च किया था। वहीं, आज से मोबाइल्स सेल के लिए उपलब्ध हैं। इनमें बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप है। यदि आप एक मिड रेंज फोन तलाश रहे हैं तो […]

The post 7000mAh बैटरी वाले Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की सेल शुरू, मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने 24 जुलाई को इंडिया में अपनी नंबर सीरीज के तहत Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को लॉन्च किया था। वहीं, आज से मोबाइल्स सेल के लिए उपलब्ध हैं। इनमें बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप है। यदि आप एक मिड रेंज फोन तलाश रहे हैं तो आप इन्हें ऑप्शन बना सकता है। आइए, आगे खूबियां, ऑफर्स और कीमत विस्तार से जानते हैं।

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G कीमत और ऑफर्स

Realme 15 5G तीन स्टोरेज वैरियंट्स में उपलब्ध है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 25,999, 8GB + 256GB मॉडल 27,999 और 12GB + 256GB वाला टॉप मॉडल 30,999 रुपये का है। वहीं, Realme 15 Pro 5G चार स्टोरेज वैरियंट्स में आता है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 31,999, 8GB + 256GB स्टोरेज 33,999, 12GB + 256GB मॉडल 35,999 और 12GB + 512GB वाला टॉप मॉडल 38,999 रुपये का है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो प्रो मॉडल पर 3,000 रुपये और बेस मॉडल पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। यही नहीं कंपनी द्वारा अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर बेस मॉडल पर 5,000 रुपये तक और प्रो पर 6,000 रुपये तक एक्सचेंज प्राइज मिलेगा। साथ ही कंपनी 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI और शुरुआती 6 महीनों तक फ्री स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंस भी देगी। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन आज से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Realme 15 5G को Flowing Silver, Velvet Green और Silk Pink कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं, Realme 15 Pro 5G Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green में आता है।

 

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Realme 15 में 6.8-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, Realme 15 Pro में 6.8-इंच का AMOLED फ्लेक्सिबल 4D कर्व डिस्प्ले है। इसमें 1280×2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है।

प्रोसेसर

Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर है, जो 4nm फैब्रिकेशन पर बना है। वहीं, Realme 15 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल है और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है।

रैम और स्टोरेज

दोनों स्मार्टफोंस में 12GB तक LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल RAM तकनीक से 26GB तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो Realme 15 में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है, जबकि Realme 15 Pro में 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक है।

realme-15-pro-cameras-ai-features-confirmed

कैमरा

Realme 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकंडरी लेंस दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं, Realme 15 Pro में 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है। फ्रंट में 50MP OV50D सेंसर दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी लंबे बैकअप के साथ फटाफट चार्ज हो जाती है।

अन्य

दोनों डिवाइस डुअल स्पीकर के साथ आते हैं। Realme 15 Pro में Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट हैं। सुरक्षा के लिए Realme 15 सीरीज के स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करते हैं।

Realme 15 Series AI फीचर्स

Realme 15 और 15 Pro को “AI Party Phone” के तौर लाया गया है। ये फोंस कम रोशनी में भी बेहतर पोर्ट्रेट ले सकते हैं। साथ ही इनमें डायनेमिक लाइटिंग इफेक्ट्स और वॉटरमार्क फ्रेम्स जैसे मजेदार फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI Edit Genie भी शामिल है, जो पहली बार वॉइस कमांड या टेक्स्ट से फोटो एडिट करने की सुविधा देगा। यह हिंदी सहित 20 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें आउटफिट बदलना, स्किन टोन एडजस्ट करना, ऑब्जेक्ट जोड़ना जैसी कई तरह की एडिटिंग की जा सकती है। यही नहीं मोबाइल्स में AI Landscape, AI Glare Remover और AI Snap Mode जैसे फीचर्स भी हैं।

विकल्प

इस कीमत की रेंज में आप OnePlus Nord 5Motorola Edge 60 Pro और POCO F7 को भी देख सकते हैं। इनमें भी लेटेस्ट चिपसेट, बड़ी बैटरी और हाई-एंड फीचर्स जोड़े गए हैं।


realme 15 Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post 7000mAh बैटरी वाले Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G की सेल शुरू, मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-first-sale-price-offers-specs/feed/ 0
Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G भारत में हुए लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स के साथ जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/#respond Thu, 24 Jul 2025 15:02:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178978 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने भारतीय बाजार में अपनी नंबर सीरीज का विस्तार कर दिया है। इस लाइनअप में कंपनी ने Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों ही मोबाइल में धाकड़ स्पेसिफिकेशंस की पेशकश की गई है। जिसमें खास तौर पर 6.8 इंच का AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले, 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, […]

The post Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G भारत में हुए लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स के साथ जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने भारतीय बाजार में अपनी नंबर सीरीज का विस्तार कर दिया है। इस लाइनअप में कंपनी ने Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों ही मोबाइल में धाकड़ स्पेसिफिकेशंस की पेशकश की गई है। जिसमें खास तौर पर 6.8 इंच का AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले, 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, 50MP रियल कैमरा सेटअप, IP68, IP69 रेटिंग शामिल हैं। खास बात यह है कि तमाम खूबियों के बावजूद कीमत मिड बजट में है। आइए, आगे आपको दोनों मोबाइल्स के फीचर्स और कीमत की जानकारी विस्तार से देते हैं।

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G कीमत और उपलब्धता

  • ब्रांड ने Realme 15 5G को तीन और Realme 15 Pro 5G को चार स्टोरेज में भारत में लॉन्च किया है।
  • Realme 15 5G के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है। दूसरा वैरियंट 8GB + 256GB 27,999 रुपये का है। वहीं, 12GB + 256GB वाला टॉप मॉडल 30,999 रुपये में मिलेगा।
  • अगर बात करें Realme 15 Pro 5G की तो इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये, 8GB + 256GB की 33,999 रुपये 12GB + 256GB की 35,999 रुपये और टॉप मॉडल 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है।
  • दोनों ही मोबाइल को लॉन्च ऑफर्स के साथ उतारा गया है। जिसमें प्रो मॉडल पर 3,000 रुपये तक और बेस मॉडल पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैक डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ ही 12 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी उपलब्ध है।
  • खास बात यह है कि ब्रांड द्वारा शुरुआती 6 महीनों तक फ्री स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंस भी मिल रहा है जो एक्सीडेंटल स्क्रीन डैमेज को कवर करता है।
  • Realme 15 फोन Flowing Silver, Velvet Green और Silk Pink जैसे तीन कूलर्स में आता है। वहीं, Realme 15 Pro फोन Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green में लॉन्च हुआ है।

कहां से खरीदें Realme 15 series ?

Realme 15 Series के स्मार्टफोंस Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इन मोबाइल्स की सेल आने वाले 30 जुलाई के दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Realme 15 और Realme 15 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Realme 15 और Realme 15 Pro दोनों में बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है। पहले Realme 15 की बात करें तो इसमें 6.8-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1800निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। जबकि बड़े मॉडल Realme 15 Pro में 6.8 इंच की AMOLED फ्लेक्सिबल 4D कर्व प्लस स्क्रीन दी गई है इस पर 1280×2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिल जाता है। दोनों के ही डिस्प्ले शानदार हैं, लेकिन Pro वर्जन ज्यादा प्रीमियम रखा गया है।

प्रोसेसर

बेस वैरियंट Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm फैब्रिकेशन पर आधारित चिपसेट है। वहीं, बड़े मॉडल Realme 15 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह बेस मॉडल से ज्यादा पावरफुल और दमदार अनुभव देगा।

RAM और स्टोरेज

दोनों फोन में 12GB LPDDR4X RAM दी गई है जिसे वर्चुअल RAM तकनीक की मदद से 26GB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो Realme 15 में 256जीबी तक और प्रो मॉडल में 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है।

कैमरा

Realme 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP मेन कैमरा Sony IMX882 + 8MP सेकंडरी लेंस लगा है। इसमें फ्रंट कैमरा 16MP का रखा गया है। जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। अगर बात करें Realme 15 Pro की तो इसमें 50MP रियर रियर प्राइमरी कैमरा Sony IMX896 के साथ OIS सपोर्ट करता है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए प्रो मॉडल में 50MP का OV50D सेंसर मिलता है। इसके अलावा कैमरा फ्रंट और रियर दोनों पर 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देगा।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 और Realme 15 Pro मोबाइल्स में लंबे बैकअप के लिए ब्रांड ने 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए दोनों में ही 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे स्मार्टफोंस कम समय में फुल चार्ज हो जाते हैं।

अन्य

Realme 15 और 15 Pro में डुअल स्पीकर और Ultra-linear स्पीकर हैं। Pro वर्जन में Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों डिवाइसेज में 5G SA/NSA सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। नेविगेशन के लिए GPS, GLONASS, Galileo और Beidou सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए Realme 15 और Realme 15 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा पानी और धूल से बचाव के लिए Realme 15 सीरीज IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह दोनों मोबाइल फोंस Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करते हैं। इनमें Smart AOD, Always-On Display, App Lock जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में क्या है अलग

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में प्रोसेसर, कैमरा और कलर का अंतर है बाकि सभी चीजें समान लगी हैं। जहां Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर तो Pro में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है। कैमरे की बात करें तो Realme 15 में 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है वहीं Pro वर्जन में 50MP Sony IMX896 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है यही नहीं 15 Pro में बेस मॉडल के 16MP के बजाए 50MP सेल्फी कैमरा है। जबकि कलर्स में Silk Purple और Silk Pink का अंतर है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों ही लेटेस्ट फोन फीचर्स और कीमत के मामले में अच्छे हैं। इसलिए अगर आप इन दिनों मिड बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G में से किसी को भी चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेंगे।

विकल्प

आप विकल्प के रूप में OnePlus Nord 5, Motorola Edge 60 Pro और POCO F7 को देख सकते हैं। इनकी कीमत भी लेटेस्ट realme 15 सीरीज के आसपास है। Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिप, 12GB तक रैम, 6800 mAh बैटरी है। Edge 60 Pro में आपको Dimensity 8350 Extreme Edition चिप, 16GB तक रैम, 6000mAh बैटरी मिलेगी। वहीं, POCO F7 में Snapdragon 8s Gen 4 चिप, 12जीबी तक रैम और 7550mAh बड़ी बैटरी मिल जाएगी।

The post Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G भारत में हुए लॉन्च, इन तगड़े फीचर्स के साथ जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-5g-and-realme-15-pro-5g-launched-in-india-price-specifications/feed/ 0
50MP सेल्फी और 50MP रियर कैमरा से लैस होगा Realme 15 Pro, स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-pro-cameras-ai-features-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-pro-cameras-ai-features-confirmed/#respond Tue, 15 Jul 2025 13:23:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178295 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme 15 सीरीज को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाना कंफर्म हो गया है। यह लाइनअप Realme 14 मॉडल्स की जगह लेंगे और इसमें Realme 15 और Realme 15 Pro शामिल होंगे। इस बार जो फीचर्स आमतौर पर Pro+ वैरियंट में देखने को मिलते थे वे अब Pro में भी शामिल किए जा […]

The post 50MP सेल्फी और 50MP रियर कैमरा से लैस होगा Realme 15 Pro, स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme 15 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।
  • सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
  • इसमें AI MagicGlow 2.0, AI Party Mode, और AI Edit Genie जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Realme 15 सीरीज को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाना कंफर्म हो गया है। यह लाइनअप Realme 14 मॉडल्स की जगह लेंगे और इसमें Realme 15 और Realme 15 Pro शामिल होंगे। इस बार जो फीचर्स आमतौर पर Pro+ वैरियंट में देखने को मिलते थे वे अब Pro में भी शामिल किए जा रहे हैं। Flipkart पर माइक्रोसाइट में फोन की बैटरी, फास्ट चार्जिंग, डिस्प्ले और IP रेटिंग जैसी जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब Realme 15 Pro के कैमरा डिटेल्स और AI फीचर्स भी सामने आ गए हैं, जो इसके पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर हैं।

Realme 15 Pro में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा, इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसमें 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। हैंडसेट में 50MP का सेल्फी शूटर मिलेगा, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह डिटेल्ड और क्रिस्प सेल्फी देगा। इसके अलावा, कैमरा फ्रंट और रियर दोनों कैमरों पर 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देगा। यहां 4x और 2x स्मूद जूम ट्रांजिशन भी मौजूद हैं।

Realme-15-Pro-camera

इसके अलावा, फोन में AI MagicGlow 2.0 मिलेगा, जो नेचुरल स्किन टोन देने में मदद करता है। AI Party Mode भी है, जो स्मार्ट सीन डिटेक्शन, क्रिएटिव लाइटिंग इफेक्ट्स, और वॉटरमार्क्ड फ्रेम्स का इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही पहले से घोषित AI Edit Genie भी मौजूद है, जो एक वॉयस-कंट्रोल्ड एडिटिंग टूल है और 20 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह टूल ग्लेयर हटाना, मोशन ब्लर सुधारना, बैकग्राउंड बदलना, और आर्टिस्टिक एन्हांसमेंट जैसे कई काम कर सकता है।

कैमरा के अलावा, यह पुष्टि हो चुकी है कि Realme 15 Pro को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से पावर मिलेगा। Realme 14 Pro में MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर है। नया Qualcomm SoC 1 प्राइम कोर के साथ आता है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz तक है, 4 परफॉर्मेंस कोर जिनकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है और 3 एफिशिएंसी कोर हैं जिनकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है।

फोन ने AnTuTu बेंचमार्क ऐप्लिकेशन में 1.1 मिलियन से अधिक का स्कोर हासिल किया है। इसमें GT Boost 3.0, स्टेबल 120fps गेमप्ले, AI Gaming Coach 2.0, और AI Ultra Touch Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। Realme 15 Pro में 7,000mAh की बैटरी होगी। जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Realme का यह हैंडसेट 4D कर्व्ड+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass लेयर, और 6,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। इसमें इस्तेमाल किया गया पैनल संभवतः AMOLED हो सकता है, जैसा कि Realme 14 Pro में देखा गया था। फोन में पंच-होल कटआउट और स्लिम बेजल्स की वजह से स्क्रीन पर गेमिंग और कंटेंट देखने का अनुभव और भी शानदार होगा। फोन को IP69 रेटिंग भी मिली है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। यह फीचर अब धीरे-धीरे मिड-रेंज स्मार्टफोंस में एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है।

144Hz डिस्प्ले, 6,500 निट्स ब्राइटनेस, Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे प्रीमियम हार्डवेयर के साथ, Realme 15 Pro ₹25,000 की रेंज में एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, हमें इसके आधिकारिक कीमत के ऐलान का इंतजार करना होगा।

The post 50MP सेल्फी और 50MP रियर कैमरा से लैस होगा Realme 15 Pro, स्पेसिफिकेशंस हुए कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-pro-cameras-ai-features-confirmed/feed/ 0
realme 15 और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-and-realme-15-pro-5g-india-launch-date-24-july-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-and-realme-15-pro-5g-india-launch-date-24-july-confirmed/#respond Tue, 08 Jul 2025 07:00:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177631 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने आज आखिरकार अपनी realme 15 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इस श्रृंखला में आने वाले realme 15 5G और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन फोन इसी महीने 24 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मॉडल्स की लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने मोबाइल्स की […]

The post realme 15 और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme ने अभिनेता विक्की कौशल को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
  • Realme 15 Series 24 जुलाई 2025 को भारत में लॉन्च होगी।
  • Realme 15 सीरीज में नया AI Edit Genie फीचर मिलने वाला है।

realme ने आज आखिरकार अपनी realme 15 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इस श्रृंखला में आने वाले realme 15 5G और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन फोन इसी महीने 24 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मॉडल्स की लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने मोबाइल्स की इमेज भी दर्शाई है। जिसमें डिजाइन साफ नजर आ रहा है। आइए, आगे आपको इस लाइनअप में मिलने वाले फीचर्स, पेश होने की तारीख और लुक से जुड़ी पूरी डिटेल्स देते हैं।

realme 15 Series इंडिया लॉन्च डेट

  • आप नीचे दी गई टीजर इमेज में देख सकते हैं कि realme 15 सीरीज 24 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश की जाएगी।
  • लॉन्च के समय की बात करें तो इस बार ब्रांड पर दोनों मॉडल्स को शाम 7 बजे पेश करने वाला है।
  • कंपनी ने अपने नए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के नाम की घोषणा भी की है।
  • टीजर में लिखा हुआ टेक्स्ट दर्शाता है कि ग्राहकों को नए मोबाइल्स realme 15 5G और realme 15 Pro 5G में शानदार फोटोग्राफी अनुभव मिलने वाला है।

realme 15 सीरीज डिजाइन और कलर्स

Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन में फ्लैट रियर और साइड पैनल हैं। रियर के ऊपरी-बाएं कोने में एक आयताकार शेप का कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें कैमरा सेंसर के साथ तीन आंतरिक गोलाकार कटआउट हैं। मॉड्यूल के पास कैमरा यूनिट के ऊपर और नीचे दो एलईडी फ्लैशलाइट के अलावा तीसरे कैमरा यूनिट पर RGB एलईडी लाइट रिंग भी दिख रही है। वहीं, कलर्स की बात करें तो Realme 15 Pro स्मार्टफोन Flowing Silver, Velvet Green और Silk Purple जैसे तीन कलर्स में लॉन्च होने की बात कंफर्म हुई है।

realme 15 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

  • कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि रियलमी 15 प्रो में फ्लैगशिप फीचर्स शामिल होंगे जो पहले रियलमी स्मार्टफोन की “प्लस” लाइन में मिलते थे।
  • यह सीरीज अगली पीढ़ी के AI फीचर्स से लैस होगी। इसमें मुख्य आकर्षण AI Edit Genie होगा जिसे एक वॉइस-आधारित फोटो एडिटिंग टूल के रूप में पेश किया जाएगा। यह फीचर यूजर्स को आवाज के जरिए फोटो एडिट करने की सुविधा देगा।
  • हालिया रिपोर्ट के अनुसार realme 15 सीरीज में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। जो पहले के मॉडल्स से अपग्रेड बन सकता है।
  • realme 15 में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और टॉप मॉडल में 12GB RAM + 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • realme 15 Pro स्मार्टफोन भी 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में आ सकता है।
  • realme 15 सीरीज में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 6000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है।

The post realme 15 और realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15-and-realme-15-pro-5g-india-launch-date-24-july-confirmed/feed/ 0