Realme 15T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 27 Feb 2026 13:36:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme 15T, 15x और C85 5G हुए महंगे, जानें 27 फरवरी से लागू नई कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-15x-c85-5g-price-hike-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-15x-c85-5g-price-hike-india/#respond Sat, 28 Feb 2026 06:00:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191252 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने अपने तीन लेटेस्ट स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई प्राइस लिस्ट के अनुसार Realme 15T 5G, Realme 15x 5G और Realme C85 5G की कीमतें 27 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। इसलिए यदि आप इन फोंस में से किसी को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो […]

The post Realme 15T, 15x और C85 5G हुए महंगे, जानें 27 फरवरी से लागू नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने अपने तीन लेटेस्ट स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई प्राइस लिस्ट के अनुसार Realme 15T 5G, Realme 15x 5G और Realme C85 5G की कीमतें 27 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। इसलिए यदि आप इन फोंस में से किसी को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो नया प्राइस चेक कर सकते हैं।

पहले Realme 15T 5G के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 22,999 रुपये कर दिया गया है। इसका 8GB + 256GB वैरियंट पहले 22,999 रुपये में मिल रहा था, जो अब 24,999 रुपये हो गया है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़ाकर 26,999 रुपये कर दी गई है। यानी सभी मॉडल 2,000 रुपये महंगे हुए हैं।

Realme 15x 5G के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत पहले 16,999 रुपये थी, जो अब 18,999 रुपये हो गई है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 17,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस फोन पर भी 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

बजट सेगमेंट के Realme C85 5G के 4GB +128GB वैरियंट की कीमत पहले 15,499 रुपये थी, जिसे अब 16,499 रुपये कर दिया गया है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है। यानी फोन पर 1,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

पिछले साल के महीनों से ही में मेमोरी कंपोनेंट्स (DRAM और NAND) और अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की लागत में बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट का असर अब मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोंस पर भी दिख रहा है। रियलमी ही नहीं ओप्पो, वीवो, मोटोरोला और सैमसंग जैसे कई ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं।

रियलमी की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट से ग्राहकों को झटका लग सकता है क्योंकि 2,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। कम बजट वाले सेगमेंट में यह बदलाव ग्राहकों के फोन लेने के फैसले को बदल सकता है।

यदि आप Realme 15T 5G, 15x 5G या C85 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको नई कीमत के अनुसार ही पैमेंट करना होगा। उम्मीद यह भी है आने वाले समय में अन्य मॉडल्स भी बढ़े हुए दाम के साथ सेल हो सकते हैं। इसलिए ऐसी ही और अन्य टेक की खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post Realme 15T, 15x और C85 5G हुए महंगे, जानें 27 फरवरी से लागू नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-15x-c85-5g-price-hike-india/feed/ 0
7000mAh बैटरी वाला realme 15T या फिर 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4, कंपैरिजन में देखें कौन है बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-phone-realme-15t-vs-7300mah-battery-mobile-vivo-t4-5g-phone-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-phone-realme-15t-vs-7300mah-battery-mobile-vivo-t4-5g-phone-comparison/#respond Tue, 02 Sep 2025 11:23:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181489 ओवरॉल परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही औसत दर्जे के हैं।

The post 7000mAh बैटरी वाला realme 15T या फिर 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4, कंपैरिजन में देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड बजट सेगमेंट में मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑप्शन लाते हुए आज realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह 7,000mAh battery वाला मोबाइल है जो 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है। ​इस प्राइस रेंज में Vivo T4 5G स्मार्टफोन 7,300mAh battery सपोर्ट करता है जिसका स्टार्टिंग प्राइस 21,999 रुपये है। ऐसे में यूजर्स के पास सवाल खड़ा होता है कि इस बजट में कौन सा मोबाइल अधिक पावरफुल है और किस चुना जाना चाहिए। सवाल का जवाब जानने के लिए हमने रियलमी 15टी और वीवो टी4 की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस realme 15T Vivo T4
8GB RAM + 128GB Storage ₹20,999 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹22,999 ₹25,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹24,999

रियलमी 15टी 5जी फोन जहां भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर खरीदा जा सकेगा। वहीं वीवो टी4 5जी फोन सिर्फ 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। दोनों फोन की शुरुआती कीमत क्रमश: 20,999 रुपये और 21,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+256 का रेट रियलमी 15टी का 22,999 रुपये और वीवो टी4 का 25,999 रुपये है।

देखा जाए तो 8जीबी रैम के साथ अगर आप 256जीबी स्टोरेज पाना चाहेंगे तो यहां Vivo T4 स्मार्टफोन realme 15T की तुलना में काफी महंगा पड़ेगा। वहीं सबसे बड़ी बात यह भी है कि वीवो फोन के इस वेरिएंट के जितने रुपये चुकाने होंगे उससे कम में तो रेट रियलमी 15टी का 12GB RAM वाला मॉडल भी आ जाएगा जिसका प्राइस 24,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme 15T Vivo T4
डिस्प्ले 6.57″ FHD+ 120Hz AMOLED 6.77″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 Max Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
रैम 12GB LPDDR4X RAM 12GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 2.2 Storage 256GB UFS 2.2 Storage
बैक कैमरा 50MP + AI 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 7,000mAh Battery 7,300mAh Battery
चार्जिंग 60W SUPERVOOC 90W FlashCharge

डिस्प्ले

रियलमी 15टी 5जी फोन 1080 x 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं वीवो टी4 की बात करें तो यह मोबाइल 2392 × 1080 पिक्सल पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

relame 15T और Vivo T4 दोनों ही मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करते हैं। रियलमी फोन जहां कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाला फोन है वहीं वीवो स्मार्टफोन लार्ज स्क्रीन पर कंटेंट देखने का मजा देता है। दोनों ही रिफ्रेश रेट एक समान है वहीं वीवो टी4 में यूजर्स को अधिक निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। यह धूप में बेहतर विजुअल क्वालिटी प्रदान करती है।

प्रोसेसर

रियलमी 15टी 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स पर काम करने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं वीवो टी4 में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है।

दोनों स्मार्टफोंस की तुलना में वीवो टी4 में दिया गया चिपसेट रियलमी 15टी से अधिक फास्ट है। दोनों मोबाइल्स के प्रोसेसर की परफॉर्मेंस जांचने के लिए हमने इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट को रन किया। इन बेंचमार्क टेस्ट में किसका कैसा रिस्पॉस आया, यह आप आगे पढ़ सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट realme 15T Vivo T4
एनटूटू बेंचमार्क 4,48,625 7,97,572
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,944 10,797
गीकबेंच सिंगल-कोर 799 1174
गीकबेंच मल्टी-कोर 2049 3334
बर्नआउट टेस्ट 63.1% 69.2%

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीवो टी4 5जी स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी 15टी 5जी फोन जहां 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है वहीं वीवो टी4 5जी फोन में 7,300एमएएच बैटरी लगाई गई है। इसी तरह बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रियलमी फोन में 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और वीवो स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। रियलमी 15टी 10वॉट रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी की क्षमता को परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनमें बैटरी बेंचमार्क टेस्ट किए और साथ ही चार्जिंग स्पीड को भी परखा। इन मोबाइल्स में हमने आधा घंटा तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम करके चेक किया कि किसकी बैटरी कितनी घटती है। रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी – चार्जिंग टेस्ट realme 15T Vivo T4
पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क 17 घंटे, 30 मिनट 18 घंटे, 1 मिनट
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 64 मिनट  45 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 1 प्रतिशत 3 प्रतिशत

ऑपरेटिंग सिस्टम

रियलमी 15टी और वी​वो टी4 एंड्रॉयड 15 ओएस पर लाए गए हैं। रियमली मोबाइल जहां realme UI 6.0 पर काम करता है वहीं वीवो फोन में Funtouch OS 15 दिया गया है। रियलमी 15टी जहां 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है वहीं वीवो टी4 50 महीने की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

कौन तगड़ा फोन

सबसे पहले स्क्रीन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस का टारगेट ऑडियंस अलग-अलग है। जैसा कि हमने पहले ही बताया, छोटे साइज़ वाले फोन पसंद करने वालों के लिए रियलमी 15टी और बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने वालों के लिए वीवो टी4 बना है। वहीं दोनों मोबाइल फोन का कैमरा भी तकरीबन एक समान ही है। AI फीचर्स और फिल्टर्स के साथ दोनों स्मार्टफोन ठीक फोटोग्राफी रिजल्ट दे देंगे।

अगर परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो यहां Vivo T4 स्मार्टफोन realme 15T को पीछे छोड़ता है। वीवो फोन का प्रोसेसर रियलमी मोबाइल की तुलना में अधिक फास्ट और बेहतर काम कर सकता है। इसी तरह बैटरी और चार्जिंग के क्षेत्र में भी वीवो टी4 5जी फोन को रियलमी 15टी से अधिक भरोसेमंद माना जाएगा। बैटरी एमएएच में बेशक बहुत ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन चार्जिंग टेक्नोलॉजी वीवो टी4 में ज्यादा एडवांस दी गई है।

कुल मिलाकर आप कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन चलाना चाहते हैं तो रियलमी 15टी को चुन सकते हैं। इसी तरह अगर बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो टी4 आपके काम आएगा। ओवरॉल परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही औसत दर्जे के हैं। किसी एक से बहुत हैवी प्रोसेसिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हॉं, बैटरी दोनों ही लंबा साथ देने वाली है। मोबाइल यूजर स्मार्टफोन की लुक, डिजाइन और अपनी ब्रांड प्रेफरेंस के हिसाब से कोई भी 5जी फोन परचेज कर सकते हैं।

The post 7000mAh बैटरी वाला realme 15T या फिर 7300mAh बैटरी वाला Vivo T4, कंपैरिजन में देखें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-phone-realme-15t-vs-7300mah-battery-mobile-vivo-t4-5g-phone-comparison/feed/ 0
realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च! इसमें मिलेगी 7000mAh बैटरी, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-launched-in-india-with-7000mah-battery-50mp-selfie-camera-12gb-ram-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-launched-in-india-with-7000mah-battery-50mp-selfie-camera-12gb-ram-know-price-and-specifications/#respond Tue, 02 Sep 2025 06:45:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181457 कीमत और ऑफर्स सहित मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च! इसमें मिलेगी 7000mAh बैटरी, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme 15 5G और realme 15 Pro 5G फोन की सफलता के बाद आज कंपनी ने अपने फैंस को इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन मॉडल भी दे दिया है। ब्रांड की ओर से इंडिया में realme 15T 5G फोन लॉन्च कर दिया गया है। बड़ी बैटरी वाला मोबाइल पसंद करने वालों को इसमें तगड़ी 7000mAh Battery मिलेगी और सेल्फी व फोटोग्राफी को शौक रखने वाले यंगस्टर्स को इसमें 50MP Selfie कैमरा और 50MP बैक कैमरा मिलेगा। इस ​नए रियलमी 5जी फोन की कीमत और ऑफर्स सहित मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹20,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999

रियलमी 15टी 5जी फोन इंडिया में कुल तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इस मोबाइल 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकती है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 20,999 रुपये और 22,999 रुपये है। वहीं यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट भी देगी। realme 15T 5G फोन की सेल 6 सितंबर से शुरू होगी और इसे Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium कलर में खरीदा जा सकेगा।

रियलमी 15टी 5जी फोन को 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक Dimensity 6400 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह डाइमेंसिटी 6400 के ‘मैक्स’ वर्जन पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 4,48,625 आया था। इसे ज्यादा प्रभावशाली नहीं कहा जाएगा। सीरीज के अन्य दोनों फोन की बात करें तो रियलमी 15 में Dimensity 7300+ प्रोसेसर और रियलमी 15 प्रो Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

realme 15T की बड़ी यूएसपी इसमें दी गई बड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 7000mAh Battery पर लॉन्च हुआ है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 30 मिनट का रहा है। बताते चलें कि हमारी टेस्टिंग में इससे पहले 18,999 रुपये वाला Redmi Note 14 मोबाइल 19 घंटे, 21 मिनट का और 21,999 रुपये वाला Vivo T4 स्मार्टफोन 18 घंटे, 1 मिनट का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।

बड़ी बैटरी के साथ ही रियलमी 15टी 5जी फोन 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 1080 x 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो AMOLED पैनल पर बनी है। फोन स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फास्ट स्क्रॉलिंग के साथ ही इसमें आउटडोर विजिबिलिटी भी सही मिल जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल शानदार फोटोग्राफी रिजल्ट दे देगा।

realme 15T की ओवरॉल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के हिसाब से देखें तो बड़ी बैटरी और 50एमपी सेल्फी सेंसर इसे बजट में मौजूद बेस्ट ऑप्शन्स में से एक बनाते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर फोन के प्रोसेसर से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई जा सकती है। यह नॉर्मल टास्क में तो अच्छा परफॉर्म कर देगा लेकिन हैवी गेमिंग के दौरान लैग या हीट जैसी समस्या देखने को मिल सकता है।

अगर अन्य विकल्पों की बात करें तो ​इसी प्राइस सेगमेंट में Vivo Y400 Pro, Honor X9c, Infinix GT 30 और Vivo T4R जैसे स्मार्टफोंस को भी कंसीडर किया जा सकता है। वीवो वाई400 प्रो में 90W चार्जिंग, Dimensity 7300 प्रोसेसर और 4500nits AMOLED स्क्रीन मिलती है। वहीं ऑनर एक्स9सी में तगड़ी 6,600mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसी तरह Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करने वाले इनफि​निक्स फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट व वीवो टी4आर में Curved AMOLED मिलेगी।

realme 15T Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च! इसमें मिलेगी 7000mAh बैटरी, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-launched-in-india-with-7000mah-battery-50mp-selfie-camera-12gb-ram-know-price-and-specifications/feed/ 0
7000mAh बैटरी, 50MP Selfie और 12GB RAM के साथ लॉन्च हो रहा है realme 15T 5G, जानें कैसे देखें लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-5g-launch-in-india-know-how-to-watch-live-streaming/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-5g-launch-in-india-know-how-to-watch-live-streaming/#respond Mon, 01 Sep 2025 07:48:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181374 नीचे दिए गए विंडो लिंक पर भी आप रियलमी 15टी लॉन्च इन इंडिया लाइव देख सकते हैं।

The post 7000mAh बैटरी, 50MP Selfie और 12GB RAM के साथ लॉन्च हो रहा है realme 15T 5G, जानें कैसे देखें लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी 15 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन एंट्री लेने जा रही है। realme 15 5G और realme 15 Pro 5G के बाद अब कंपनी realme 15T 5G फोन इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। यह 20 हजार से कम का 5जी फोन होगा जो बड़ी 7000mAh Battery, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा की ताकत से लैस है। रियलमी 15टी इंडिया लॉन्च को अपने मोबाइल फोन पर लाइव कैसे देखें इसकी जानकारी और लाइव स्ट्रीमिंग लिंक हमने आगे शेयर किया है।

रियलमी 15टी 2 सितंबर को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह ऑनलाइन ईवेंट के जरिये भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे फोन को ऑफिशियल अनविल करेगी और realme 15T प्राइस व सेल डिटेल्स की जानकारी देगी। रियलमी के सभी सोशल मीडिया हैंडल और कंपनी वेबसाइट सहित फ्लिपकार्ट पर भी यह फोन लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा। नीचे दिए गए विंडो लिंक पर भी आप रियलमी 15टी लॉन्च इन इंडिया लाइव देख सकते हैं।

रियलमी 15टी लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग लिंक :

कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार रियलमी 15टी 5जी फोन 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट बताया गया है। बताते चलें कि रियलमी 15 5जी फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर और रियलमी 15 प्रो 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत लॉन्च हुआ था। वहीं Realme 15T से पहले वाला 14T 5G फोन 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यानी नया 15टी अपने पुराने वर्ज़न से कुछ महंगा हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी 15टी 5जी फोन को मीडियाटेक के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Dimensity 6400 Max प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि रियलमी 15टी इंडिया में डाइमेंसिटी 6400 के ‘मैक्स’ वर्जन पर काम करने वाला पहला स्मार्टफोन बनेगा।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमेें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह 5जी फोन realme UI 6.0 पर काम करेगा और इसमें 10GB Virtual RAM भी मिलेगी। लीक के अनुसार रियलमी 15टी 6.5-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च होगा।

पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 25.3 घंटे तक YouTube देखी जा सकती है। फिलहाल 20 हजार से कम कीमत पर OPPO K13 5G फोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है और वहीं 21,999 रुपये वाले iQOO Z10 और Vivo T4 में आपको तगड़ी 7,300mAh बैटरी मिल जाएगी।

बैटरी से हटकर आप डिस्प्ले की बात करें तो 20 हजार से कम में Infinix GT 30 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन सपोर्ट करता है और Vivo T4R स्मार्टफोन में Curved AMOLED मिल जाती है ये दोनों ही Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करते हैं। वहीं 22 हजार रुपये तक की रेंज में Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन 4500nits AMOLED स्क्रीन और 90W फास्ट चार्जिंग देता है। इसी तरह Honor X9c में तगड़ी 6,600mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है।

realme 15T Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post 7000mAh बैटरी, 50MP Selfie और 12GB RAM के साथ लॉन्च हो रहा है realme 15T 5G, जानें कैसे देखें लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-5g-launch-in-india-know-how-to-watch-live-streaming/feed/ 0
2 सितंबर को Realme 15T का भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP डुअल AI कैमरा के साथ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-india-launch-2-september-7000mah-50mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-india-launch-2-september-7000mah-50mp-camera/#respond Fri, 29 Aug 2025 06:59:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181294 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme अगले महीने अपने नए स्मार्टफोन Realme 15T को भारतीय मार्केट में पेश करने जा रहा है। कंपनी इसे Ultra-Premium डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और 50MP डुअल AI कैमरा जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ लेकर आ रही है। ब्रांड का दावा है कि यह स्मार्टफोन स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन सकता […]

The post 2 सितंबर को Realme 15T का भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP डुअल AI कैमरा के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme अगले महीने अपने नए स्मार्टफोन Realme 15T को भारतीय मार्केट में पेश करने जा रहा है। कंपनी इसे Ultra-Premium डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और 50MP डुअल AI कैमरा जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ लेकर आ रही है। ब्रांड का दावा है कि यह स्मार्टफोन स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन सकता है। साथ ही बजट सेगमेंट में यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। आइए, आगे लॉन्च डेट और प्रमुख खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Realme 15T को 2 सितंबर दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन Flipkart, realme.com और सभी मेनलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी अपने नए मोबाइल के सभी फीचर्स और कीमत बताएगी। वहीं, लॉन्च से पहले ही Realme ने टीजर इमेज और बैक डिजाइन पेश कर दिया है, जिससे फोन के फीचर्स और लुक का की जानकारी मिल गई है। कलर्स के मामले में Realme 15T Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium जैसे तीन ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

realme-15t-india-launch-2-september

ब्रांड के अनुसार Realme 15T फोन 7.79mm अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और केवल 181 ग्राम वजन वाला होगा। जो इसे हल्का और हैंडल करने में आसान बनाता है। फोन का Textured Matte 4R डिजाइन नैनो-स्केल माइक्रोक्रिस्टलाइन लिथोग्राफी तकनीक से लैस है, जो फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट और एंटी-स्लिप फिनिश प्रदान करता है। फोन के Flowing Silver वैरियंट का ऑर्गेनिक टेक्सचर इसे एक प्रीमियम लुक देता है। फोन में 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो वाला 4000 निट्स ब्राइटनेस वाला 4R Comfort+ AMOLED डिस्प्ले होगा। जिसमें 10-बिट कलर डेप्थ और 2160Hz PWM डिमिंग तकनीक मिलेगी। Realme 15T में 7000mAh Titan बैटरी दी जा रही है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स इसे धूल, पानी और कठिन कंडीशंस से सुरक्षित रख सकती हैं। रियलमी 15टी 5जी MediaTek Dimensity 6400 Max (6एनएम) 5जी चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6050mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम गेमिंग और हैवी उपयोग के दौरान स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है।

कैमरों के मामले में ब्रांड का कहना है कि Realme 15T सेगमेंट का पहला 50MP डुअल AI कैमरा पेश करता है। रियर कैमरा में 50MP मेन सेंसर और एक सेकेंडरी लेंस होगा जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है। वहीं, फ्रंट कैमरा 50MP का फ्लैगशिप-ग्रेड सेंसर है, जो शार्प ग्रुप सेल्फी, नैचुरल स्किन टोन और प्रो-लेवल व्लॉगिंग के लिए डिजाइन किया गया है। AI फीचर्स में AI Edit Genie, AI Snap Mode, AI Landscape, एथनिसिटी-अडैप्टिव ब्यूटीफिकेशन और कई सॉफ्ट लाइट फिल्टर्स शामिल हैं, जो क्रिएटिव फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग को आसान बना सकते हैं।

ब्रांड ने पुष्टि की है कि Realme 15T की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। जो इसे मिड रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बना सकती है। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, प्रीमियम लुक और हाई-क्वालिटी कैमरा पसंद करते हैं। इस प्राइस और फीचर्स रेंज में Realme 15T का मुकाबला iQOO Z10R, POCO X7 और Moto G86 Power जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बढ़िया डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी दे तो Realme 15T का इंतजार किया जा सकता है। इसकी स्लिम बॉडी, बड़ी बैटरी और 50MP डुअल AI कैमरा इसे मिड-रेंज सेगमेंट अच्छा ऑप्शन दिखा रहा है। हम आपको लॉन्च के दिन पूरी डिटेल्स देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

The post 2 सितंबर को Realme 15T का भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP डुअल AI कैमरा के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-india-launch-2-september-7000mah-50mp-camera/feed/ 0
20,000 रुपये होगा 50MP Selfie और 7000mAh बैटरी वाले Realme 15T का रेट! लॉन्च से पहले ही प्राइस लीक https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-15t-price-in-india-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-15t-price-in-india-leaked-before-launch/#respond Wed, 27 Aug 2025 05:18:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181136 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme 15T इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फिलहाल मोबाइल लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन अनुमान है कि सितंबर महीने के पहले ही सप्ताह में इसे बाजार में उतारा दिया जाएगा। बीते दिनों इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई थी वहीं आज इस 5जी फोन की कीमत भी इंटरनेट पर […]

The post 20,000 रुपये होगा 50MP Selfie और 7000mAh बैटरी वाले Realme 15T का रेट! लॉन्च से पहले ही प्राइस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 15T इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फिलहाल मोबाइल लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन अनुमान है कि सितंबर महीने के पहले ही सप्ताह में इसे बाजार में उतारा दिया जाएगा। बीते दिनों इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई थी वहीं आज इस 5जी फोन की कीमत भी इंटरनेट पर सामने आ गई है। ताजा लीक में रियलमी 15टी के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 20,999 रुपये बताया गया है।

अपकमिंग 5जी फोन रियलमी 15टी की कीमत टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई है। यहां फोन का प्राइस 20,999 रुपये बताया गया है जो 8जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी का रेट है। बताते चलें कि अप्रैल महीने में 8GB+128GB वाला Realme 14T 5G फोन 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यानी लीक्ड प्राइस के मुताबिक 15टी स्मार्टफोन 14टी से महंगे रेट पर लाया जाएगा। बहरहल कंफर्म रेट के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

Realme 15T प्राइस लीक होने के बाद यह तकरीबन पुख्ता हो गया है कि कंपनी इसे सीरीज के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के तौर पर लेकर आएगी। इससे पहले 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ Realme 15 5G फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसका रेट 30,999 रुपये तक जाता है। वहीं Realme 15 Pro की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है और टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 38,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी 15टी 5जी फोन को मीडियाटेक के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Dimensity 6400 Max प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि डाइमेंसिटी 6400 के ‘मैक्स’ वर्जन पर अभी कोई भी स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है। इस चिपसेट पर काम करने वाला पहला मोबाइल Realme 15T होगा।

रियलमी 15टी में भी सीरीज के अन्य मॉडल्स की ही तरह 7,000mAh battery दी जाएगी। इससे पहले बीते दो महीनों में कंपनी रियलमी 15, 15 प्रो, रियलमी पी4 और पी4 प्रो को भी इसी बैटरी पर ला चुकी है। फिलहाल 20 हजार से कम कीमत पर OPPO K13 5G फोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है और वहीं 21,999 रुपये वाले iQOO Z10 और Vivo T4 में 7,300mAh बैटरी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमेें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह 5जी फोन realme UI 6.0 पर काम करेगा और इसमें 10GB Virtual RAM भी मिलेगी। लीक के अनुसार रियलमी 15टी 6.5-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च होगा।

20 हजार से कम में Infinix GT 30 और Vivo T4R स्मार्टफोन और 22 हजार रुपये तक की रेंज में Vivo Y400 Pro और Honor X9c कुछ ऐसे ​ऑप्शन्स हैं जिन्हें Realme 15T के विकल्प में देखा जा सकता है। इनफि​निक्स फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और वीवो में Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है। ये दोनों मोबाइल Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करते हैं। वीवो वाई400 प्रो में 90W चार्जिंग, Dimensity 7300 प्रोसेसर और 4500nits AMOLED स्क्रीन मिलती है। ऑनर एक्स9सी में तगड़ी 6,600mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है।

realme 15T Price
Rs. 26,999
Go To Store
See All Prices

The post 20,000 रुपये होगा 50MP Selfie और 7000mAh बैटरी वाले Realme 15T का रेट! लॉन्च से पहले ही प्राइस लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-15t-price-in-india-leaked-before-launch/feed/ 0
50MP Selfie कैमरा और 7000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा Realme 15T 5G! मिलेगा छोटी स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-specifications-revealed-50mp-selfie-camera-7000mah-battery-dimensity-6400-max-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-specifications-revealed-50mp-selfie-camera-7000mah-battery-dimensity-6400-max-processor/#respond Mon, 25 Aug 2025 12:59:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181015 इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 50MP Selfie कैमरा और 7000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा Realme 15T 5G! मिलेगा छोटी स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 15 और Realme 15 Pro इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और अब खबर है कि कंपनी इसी सीरीज में ‘टी’ मॉडल भी लेकर आने वाली है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन नए लीक में इस मोबाइल की रियल ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। आधिकारिक तौर पर तो नहीं लेकिन यह जरूर कंफर्म हो गया है कि Realme 15T इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

अपकमिंग रियलमी फोन का यह लीक टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फोन की सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया गया है जिसमें मोबाइल सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की जानकारी मौजूद है और साथ ही डिवाइस नेम Realme 15T लिखा हुआ है। नीचे लगी फोटो में आप फोन की फोटो देख सकते हैं। रियलमी 15टी राउंड ऐज डिजाइन पर बना फोन है जिसमें पंच-होल स्क्रीन दी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी 15टी 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर से लैस बताया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि रियलमी 15 में Dimensity 7300+ प्रोसेसर और रियलमी 15 प्रो Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है।

बैटरी के मामले में Realme 15T 5G फोन सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस जैसा ही होगा। इस मोबाइल को भी तगड़ी 7,000mAh battery से लैस किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में चार रियलमी स्मार्टफोन 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हो चुके हैं और अब रियलमी 15टी इसी पावर वाला पांचवां मोबाइल होगा।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 15टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। Realme 15 Pro में भी 50MP Selfie कैमरा दिया गया है जब्कि Realme 15 में 16MP सेंसर लगा है।

7000mAh battery Realme 15 Pro to launch in India on July 24th
realme 15 series

सामने आई फोटो में रियलमी 15टी 8GB RAM + 128GB storage से लैस दिखाया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट में 12GB RAM दी जा सकती है। वहीं लीक में 10GB Virtual RAM दिए जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। फोटो से खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल फोन realme UI 6.0 पर काम करेगा।

लीक की मानें तो इस फोन में 6.5-इंच की FHD+ स्क्रीन दी जाएगी जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। डिस्प्ले साईज़ को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह रियलमी का कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन होगा। इससे पहले रियलमी 15 और 15 प्रो दोनों को ही 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लाया गया था। ऐसे में Realme 15T छोटा साइज का मोबाइल चलाने वाले लोगों को पसंद आ सकता है।

अभी पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए हमारा अनुमान है कि रियलमी 15टी 5जी फोन सीरीज का सबसे सस्ता मोबाइल होगा जिसे 18 हजार से 20 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन में दिया गया प्रोसेसर फोन कॉस्ट कम होने की मुख्य वजह बन सकता है। याद दिला दें कि इससे पहले ब्रांड का realme P3x 5G फोन Dimensity 6400 वर्ज़न पर लाया गया था जिसका स्टार्टिंग प्राइस 13,999 रुपये है।

Realme 15 Pro

प्रोसेसर के अलावा Realme 15T 5G फोन में यूजर्स को बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं इस मोबाइल का कैमरा भी सेल्फी शौकिन्स के काम आ सकता है। इसी तरह कॉम्पैक्ट साइज मोबाइल चलाने का शौक रखने वालों को भी रियलमी 15टी पसंद आ सकता है। बेहद जल्द इस मोबाइल की लॉन्च डेट अनाउंस की जा सकती है और मिड बजट सेगमेंट में इसका इंतजार करने में बुराई नहीं है।

इसी प्राइस सेगमेंट में Vivo Y400 Pro, Honor X9c, Infinix GT 30 और Vivo T4R कुछ ऐसे मोबाइल हैं जिन्हें कंसीडर किया जा सकता है। वीवो वाई400 प्रो में 90W चार्जिंग, Dimensity 7300 प्रोसेसर और 4500nits AMOLED स्क्रीन मिलती है। वहीं ऑनर एक्स9सी में तगड़ी 6,600mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसी तरह इनफि​निक्स फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट व वीवो टी4आर में Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है। ये दोनों फोन Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करते हैं।

The post 50MP Selfie कैमरा और 7000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा Realme 15T 5G! मिलेगा छोटी स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-specifications-revealed-50mp-selfie-camera-7000mah-battery-dimensity-6400-max-processor/feed/ 0
Realme 15 सीरीज में आएगा Realme 15T स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-specs-leak-realme-15-series-china-launch-in-september-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-specs-leak-realme-15-series-china-launch-in-september-confirmed/#respond Mon, 18 Aug 2025 09:02:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180432 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Realme 15 सीरीज को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Realme 15, Realme 15T और Realme 15 Pro शामिल हो सकते हैं। बता दें कि भारत में बेस और Pro वैरियंट पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, वहीं अब Realme […]

The post Realme 15 सीरीज में आएगा Realme 15T स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Realme 15 सीरीज को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Realme 15, Realme 15T और Realme 15 Pro शामिल हो सकते हैं। बता दें कि भारत में बेस और Pro वैरियंट पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, वहीं अब Realme 15T की चर्चा होने लगीं है। हाल में लीक के माध्यम से इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे और आज टीजर पोस्टर सामने आ गया है। आइए, आगे आपको इस अपकमिंग फोन के संभावित डिटेल्स बताते हैं।

आप नीचे दिए गए ऑफिशियल टीजर पोस्टर में देख सकते हैं कि Realme 15 सीरीज को अगले महीने सितंबर में लाने की बात कंफर्म हुई है। कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोंस को पहले या दूसरे हफ्ते में पेश किया जा सकता है। इस जानकारी के अलावा टीजर में डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले और कर्व्ड बैक पैनल देखने को मिला है। वहीं, रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप लग रहा है।

यदि बात करें सीरीज के तीसरे मॉडल Realme 15T की तो लीक के अनुसार इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन और अभिषेक यादव के अनुसार आगामी Realme 15T डिवाइस में 6.57-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो स्लिम और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि स्लिम डिजाइन के बावजूद इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Realme 15T में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। सिर्फ 7.79mm की मोटाई के साथ इतनी बड़ी बैटरी मिलना इस फोन को कैटेगरी में यूनिक बना सकता है।

लीक के मुताबिक Realme 15T का डिस्प्ले 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी काफी बेहतर हो सकती है।

फोन में MediaTek Dimensity 6400 Max चिपसेट होने की बात सामने आई है। कैमरे की बात की जाए तो रियलमी 15टी में 50MP का रियर सेंसर और 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो सेल्फी लवर्स के लिए इसे खास बना सकता है।

अगर Realme 15 सीरीज को देखें, तो कंपनी ने हर मॉडल को अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। Realme 15 Pro उन लोगों के लिए अच्छा है जो कैमरा और परफॉर्मेंस को ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, Realme 15 दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ प्रो का सस्ता विकल्प है। वहीं, आने वाला Realme 15T खास तौर पर स्लिम डिजाइन, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और बड़ी बैटरी को लेकर यूजर्स को लुभा सकता है।

बता दें कि इससे पहले जुलाई में Realme ने ग्लोबल बाजार में Realme 15 और 15 Pro को पेश किया है। इनमें IP65/68/69 वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक, 6.8-इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4608Hz PWM डिमिंग और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं। Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर है। जबकि Pro मॉडल में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगा हुआ है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 15 Pro में फ्रंट पर 50MP का कैमरा और बैक पर 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है। वहीं, बेस Realme 15 में 16MP का सेल्फी और रियर पर 50MP प्राइमरी + 8MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। दोनों डिवाइस में 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Realme 15 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में जबरदस्त लग सकती है। जहां Realme 15 और Pro पहले से ही एक अच्छा पैकेज ऑफर कर रहे हैं। वहीं, Realme 15T की लीक जानकारी से लगता है कि इसका स्लिम प्रोफाइल के बावजूद बड़ी बैटरी और दमदार ब्राइटनेस डिस्प्ले इसे खास बना सकता है। अगर कंपनी इसे कम दाम में लती है तो यह vivo T4, iQOO Z10 और Motorola Edge 60 Fusion मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है। यदि हमें आगे भी कोई अपडेट मिलेगा तो आपको नए पोस्ट के साथ जानकारी देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

The post Realme 15 सीरीज में आएगा Realme 15T स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-specs-leak-realme-15-series-china-launch-in-september-confirmed/feed/ 0
[Exclusive] भारत में लॉन्च होगा Realme 15T, कलर्स और स्टोरेज वैरियंट आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-india-launch-colours-memory-variants-tipped/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-india-launch-colours-memory-variants-tipped/#respond Tue, 01 Jul 2025 10:15:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177105 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme 15 सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने का टीजर जारी किया गया है। इसमें Realme 15 और Realme 15 Pro जैसे दो मॉडल शामिल होंगे। इस बार, Realme 15 Pro में ऐसे कई फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो आमतौर पर सीरीज के Plus मॉडल में मिलते थे। इसके अलावा, ब्रांड की […]

The post [Exclusive] भारत में लॉन्च होगा Realme 15T, कलर्स और स्टोरेज वैरियंट आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme 15T, Realme 14T का सक्सेसर होगा। जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।
  • Realme 15 सीरीज में इसे एक किफायती मॉडल के रूप में लाया जा सकता है।
  • Realme 15T को तीन रंगों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Realme 15 सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने का टीजर जारी किया गया है। इसमें Realme 15 और Realme 15 Pro जैसे दो मॉडल शामिल होंगे। इस बार, Realme 15 Pro में ऐसे कई फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो आमतौर पर सीरीज के Plus मॉडल में मिलते थे। इसके अलावा, ब्रांड की नंबर लाइनअप में एक नया ‘T’ वैरियंट भी शामिल किया जा सकता है। 91mobiles को इस संबंध में जानकारी मिली है और जिस स्मार्टफोन की बात की जा रही है, वह Realme 15T हो सकता है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 15T भारत में लॉन्च, मेमोरी वैरियंट और कलर्स (संभावित)

इंडस्ट्री सूत्रों से 91mobiles को मिली जानकारी के अनुसार, Realme 15T को भारत में इस अगस्त लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Realme 14T का उत्तराधिकारी होगा, जिसे भारत में अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया था। हमें एक इमेज भी मिली है, जिसमें Realme 15T का मॉडल नंबर, कलर ऑप्शन्स और मेमोरी वेरिएंट्स की जानकारी दी गई है।

Realme 15T को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB शामिल हो सकते हैं। यह Suit Titanium, Silk Blue, और Flowing Silver कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। वहीं, Realme 15T का मॉडल नंबर RMX5111 IN सामने आया है।

इन जानकारियों के अलावा फिलहाल Realme 15T को लेकर और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह Realme 14T के मुकाबले कुछ अपग्रेड्स के साथ आएगा। यह अपने पिछले वर्जन की तरह ही लाइनअप का सबसे किफायती फोन हो सकता है। बता दें, Realme 14T की शुरुआती कीमत भारत में ₹17,999 है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme 14T में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, जो एक एंट्री-लेवल चिपसेट है। इसकी परफॉर्मेंस Dimensity 7300 या Snapdragon 6 Gen 4 की तुलना में थोड़ी कमजोर मानी जाती है।

Realme 14T में रियर साइड पर 50MP का AI कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम लेंस मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी एक दिन और उससे ज्यादा के हेवी यूसेज के लिए भी पर्याप्त हो सकती है। Realme 14T की सबसे बड़ी खासियत इसका IP66/IP68/IP69 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे हाई लेवल प्रोटेक्शन वाला डिवाइस माना जा सकता है।

Realme 15T के अलावा, इस सीरीज में एक और मॉडल देखने को मिल सकता है जिसे Realme 15 Lite नाम से एंट्री मिल सकती है। इस नाम से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भी सीरीज का एक वेनिला (बेस) मॉडल होगा और Realme 15T से सस्ता हो सकता है। हालांकि, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करना बेहतर होगा।

The post [Exclusive] भारत में लॉन्च होगा Realme 15T, कलर्स और स्टोरेज वैरियंट आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-15t-india-launch-colours-memory-variants-tipped/feed/ 0