realme 16x 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Aug 2026 10:39:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme 16x 5G की पहली सेल शुरू, 7,000mAh बैटरी वाले फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-first-sale-price-offer-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-first-sale-price-offer-india/#respond Thu, 13 Aug 2026 10:34:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201992 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme 16x 5G भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बीते दिन ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं, अब इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। […]

The post Realme 16x 5G की पहली सेल शुरू, 7,000mAh बैटरी वाले फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 16x 5G भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बीते दिन ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं, अब इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यदि आप बड़ी बैटरी वाला मिड रेंज फोन लेने की सोच रहे हैं तो ये डिवाइस आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। आइए, कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

Realme 16x 5G की कीमत और ऑफर्स

Realme 16x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। यह 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। इसके 6GB RAM +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 6GB RAM +256GB स्टोरेज वाला टॉप ऑप्शन 30,999 रुपये में मिलेगा। फोन को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल Flipkart और Realme India की वेबसाइट के जरिए की जा रही है।

ऑफर्स की बात करें तो पहली सेल के मौके पर कंपनी 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद तीनों मॉडल्स की कीमत क्रमशः 23,999 रुपये, 25,999 रुपये और 28,999 रुपये पड़ेगी। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट या एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का बेनिफिट लिया जा सकता है। इसके अलावा 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशंस

Realme 16x 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर 720×1,570 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और HBM मोड में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉरमेंस के लिए Realme 16x 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने फोन में 5,300 sq mm का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यही नहीं फोन में कंपनी का GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी दिया गया है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का f/1.8 अपर्चर वाला रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.0 अपर्चर है। Realme 16x 5G 7,000mAh बैटरी से लैस है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

लेटेस्ट Realme 16x 5G में बड़ी 7,000mAh बैटरी, 144Hz तक डिस्प्ले और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ मिड रेंज में अच्छा ऑप्शन है। हालांकि बाजार में इस चिपसेट और खूबियों वाले कई फोन मौजूद हैं। आप अपनी पसंद अनुसार डिवाइस खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Realme 16x 5G की पहली सेल शुरू, 7,000mAh बैटरी वाले फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-first-sale-price-offer-india/feed/ 0
7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ नया 5G फोन realme 16X इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/new-5g-phone-realme-16x-launched-in-india-with-7000mah-battery-and-144hz-screen/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-5g-phone-realme-16x-launched-in-india-with-7000mah-battery-and-144hz-screen/#respond Wed, 12 Aug 2026 05:04:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201829 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ’16 सीरीज’ में शामिल हुआ चौथा मॉडल है जो realme 16 ,realme 16T, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद आया है। बड़ी 7000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और AI Features […]

The post 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ नया 5G फोन realme 16X इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ’16 सीरीज’ में शामिल हुआ चौथा मॉडल है जो realme 16 ,realme 16T, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद आया है। बड़ी 7000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और AI Features वाले इस सस्ते 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 16X 5G प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो रियलमी 16एक्स 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका कीमत 25,999 रुपये है। यह 6GB RAM वाला 5G फोन 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनकी कीमत 27,999 रुपये और 30,999 रुपये है। यह रियलमी 5जी फोन Endurance Brown और Glory White कलर में बिकेगा।

realme-16x-5g-india-launch-design-specifications-leak

रियलमी 16एक्स 5जी फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी होगी। शुरुआती सेल में कंपनी इस 5जी फोन पर 2 हजार रुपये का डिस्कांउट देगी। स्कीम के साथ मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस 23,999 रुपये पड़ेगा। वहीं पुराना फोन देने पर ग्राहकों को 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त होगा। इस स्मार्टफोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

realme 16X 5G स्पेसिफिकेशन्स

पावर बैकअप के ​लिए रियलमी 16एक्स 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है जो कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज के बाद लगातार 9 घंटे को गेमप्ले टाइम दे सकती है। रियलमी ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह 5जी फोन 6.5W Reverse charging भी सपोर्ट करता है जिसके चलते एक फोन से दूसरा फोन चार्ज कर सकते हैं।

रियलमी 16एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो realme UI 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme 16X 5G का AnTuTu Score 6,32,291 आ चुका है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन गर्म ना हो, इसके लिए रियलमी 16एक्स में 5300mm VC कूलिंग चैंबर दिया गया है। यह रियलमी का 5जी फोन LPDDR4x RAM सपोर्ट करता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। Dynamic RAM तकनीक फोन की 6जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 14GB RAM की ताकत देती है। बताते चलें कि ​रियलमी ने अपने नए फोन को 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है।

realme 16X 5G फोन को 6.8-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यानी स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं मोबाइल स्क्रीन को 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन डिस्प्लेे rain touch टच फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी बिना परेशानी मोबाइल चलाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 16एक्स 5जी फोन 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। realme 16X 5G फोन SGS सर्टिफाइड ड्रॉप प्रूफ बॉडी पर लाया गया है। यानी जमीन पर गिरने पर यह मोबाइल झटका सह लेगा और टूटेगा नहीं। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।

The post 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ नया 5G फोन realme 16X इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-5g-phone-realme-16x-launched-in-india-with-7000mah-battery-and-144hz-screen/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आ गया realme 16x 5G का प्राइस, सभी मेमोरी वेरिएंट्स का रेट हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-price-in-india-starts-from-25999-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-price-in-india-starts-from-25999-details-leaked/#respond Fri, 07 Aug 2026 11:03:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201605 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme 16x 12 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। कुछ समय पहले जहां इसका रिटेल बॉक्स MRP लीक हुआ था। वहीं अब इस अपकमिंग 5जी फोन का सेलिंग प्राइस भी सामने आ गया है। लॉन्च से पहले ही खुलासा हो गया है कि रियलमी 16एक्स 5जी फोन कितने रुपये में […]

The post लॉन्च से पहले ही सामने आ गया realme 16x 5G का प्राइस, सभी मेमोरी वेरिएंट्स का रेट हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme 16x 12 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। कुछ समय पहले जहां इसका रिटेल बॉक्स MRP लीक हुआ था। वहीं अब इस अपकमिंग 5जी फोन का सेलिंग प्राइस भी सामने आ गया है। लॉन्च से पहले ही खुलासा हो गया है कि रियलमी 16एक्स 5जी फोन कितने रुपये में बिकेगा। मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट की कीमत आप आगे देख सकते हैं।

realme 16X 5G प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹25,999
  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹27,999
  • 6GB RAM + 256GB Storage – ₹30,999

रियलमी 16एक्स 5जी इंडिया प्राइस टिपस्टर अनंत रावत के जरिये सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए अनंत ने खुलासा किया है कि रियलमी अपने नए 5जी फोन को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च करेगी। realme 16X का प्राइस 25,999 रुपये होगा जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा।

लीक के अनुसार यह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा। 6जीबी+128जीबी वेरिएंट का लॉन्च प्राइस जहां 27,999 रुपये बताया गया है वहीं मोबाइल के 6जीबी+256जीबी वेरिएंट का रेट 30,999 रुपये बताया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इस मोबाइल पर 3 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके बाद realme 16X को 22 हजार रुपये तक के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

realme 16x की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 16एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जो Realme UI 6.0 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन में मौजूद 5300mm VC कूलिंग चैंबर हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने में मदद करेगा।

रियलमी 16एक्स 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जिसमें 6 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी भी मिलेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट ​भी दिया गया है। यह रियलमी 5जी फोन Reverse charging भी सपोर्ट करता है।

realme-16x-5g-india-launch-design-specifications-leak

realme 16x 5G को डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यह मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 14GB RAM की ताकत देगी। लीक्स के अनुसार इस फोन में कंपनी LPDDR4X RAM का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि रियलमी यूजर्स को इस फोन में 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

​यह नया रियलमी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा दी जा चुकी है। वहीं अब ताजा लीक में सामने आया है कि इस मोबाइल में 6.8-इंच स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 1200nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। ब्रांड द्वारा दी जानकारी के अनुसार मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आ गया realme 16x 5G का प्राइस, सभी मेमोरी वेरिएंट्स का रेट हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-price-in-india-starts-from-25999-details-leaked/feed/ 0
realme 16x MRP लॉन्च से पहले ही लीक! जानें कितने रुपये में आएगा यह 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-mrp-in-india-leak-before-12-august-phone-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-mrp-in-india-leak-before-12-august-phone-launch/#respond Fri, 07 Aug 2026 09:18:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201577 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी कंपनी इंडिया में अपनी नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन realme 16x लेकर आ रही है जो 12 अगस्त को लॉन्च होगा। इस मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही रियलमी 16एक्स का प्राइस लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अपकमिंग 5जी फोन के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर की […]

The post realme 16x MRP लॉन्च से पहले ही लीक! जानें कितने रुपये में आएगा यह 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी कंपनी इंडिया में अपनी नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन realme 16x लेकर आ रही है जो 12 अगस्त को लॉन्च होगा। इस मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही रियलमी 16एक्स का प्राइस लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अपकमिंग 5जी फोन के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर की गई है जिसपर मोबाइल की कई अहम डिटेल्स के साथ ही realme 16x प्राइस भी लिखा हुआ है।

realme 16x MRP

रियलमी 16एक्स जो रिटेल बॉक्स सामने आया है उसपर मोबाइल मॉडल नंबर RMX5270 लिखा हुआ है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का बॉक्स है जिसका MRP 54,999 रुपये है। एमआरपी का मतलब है मैक्सिसम रिटेल प्राइस। यानी यह realme 16x 5G फोन मार्केट में 25 हजार से 30 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है। फोन रिटेल बॉक्स की फोटो से यह भी खुलासा हो गया है कि realme 16x के साथ चार्जर भी मिलेगा।

realme 16x की बैटरी

रियलमी 16एक्स 5जी फोन को लेकर कंपनी बता चुकी है कि इसे ताकतवर 7000mAh Battery पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल 2 दिन तक काम कर सकता है। वहीं सिर्फ 10 मिनट फोन चार्ज पर लगाकर ही 3 घंटे Instagram Reels स्क्रॉल की जा सकती है। रियलमी अपने इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है।

बड़ी 7000एमएएच बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ​रियलमी 16एक्स 5जी फोन को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल Reverse charging भी सपोर्ट करता है जिसके चलते realme 16x से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में Bypass charging भी मौजूद है जो चार्जिंग के दौरान बैटरी हेल्थ बनाए रखने में मदद करेगी।

realme 16x स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 16एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसे 5300mm VC कूलिंग तकनीक के साथ लाया जा रहा है।

realme-16x-5g-india-launch-date-12-august

realme 16x 5G को 14GB Dynamic RAM के साथ लाया जा रहा है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करेगी। इस मोबाइल में 144Hz रिफ्रेश रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकेंगे। वहीं फोटोग्राफी के लिए रियलमी 16एक्स 50 मेगापिक्सल एआई सपोर्ट करेगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इस 5जी फोन को IP65 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी 12 अगस्त को मिल जाएगी।

The post realme 16x MRP लॉन्च से पहले ही लीक! जानें कितने रुपये में आएगा यह 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-mrp-in-india-leak-before-12-august-phone-launch/feed/ 0
realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-india-launch-date-12-august-specs-7000mah-battery-144hz-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-india-launch-date-12-august-specs-7000mah-battery-144hz-display/#respond Wed, 05 Aug 2026 07:30:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201413 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि नया realme 16x 5G स्मार्टफोन 12 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। वहीं, लॉन्च से पहले फोन की Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जिससे इसकी एंट्री की पुष्टि हो गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, हाई […]

The post realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि नया realme 16x 5G स्मार्टफोन 12 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। वहीं, लॉन्च से पहले फोन की Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जिससे इसकी एंट्री की पुष्टि हो गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स के साथ यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देगा। इसे Flipkart, realme.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आइए, आगे आपको फोन की डिटेल्स देते हैं।

realme 16x 5G डिजाइन और लॉन्च डेट

कंपनी ने पुष्टि की है कि realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त 2026 को लॉन्च होगा। इसे ब्लूमिंग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, स्लिम प्रोफाइल होने के बावजूद इसमें IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिलेगा। कलर के मामले में Blooming Brown और Blooming Silver जैसे दो ऑप्शंस मिलेंगे।

realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशंस

realme 16x 5G की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है, जहां फोन के कई प्रमुख फीचर्स सामने आए हैं। कंपनी ने इसे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है और दावा किया है कि यह डेली यूज, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए शानदार अनुभव देगा।

realme 16x 5G में कंपनी का खुद का बनाया हुआ Flux Engine दिया जाएगा। जो सिस्टम रिसोर्स को इंटेलिजेंट तरीके से मैनेज कर स्मूद मल्टीटास्किंग और बेहतर परफॉरमेंस देने का दावा करता है। डिस्प्ले के की बात करें तो फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा। जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी।

गेमिंग के लिए realme 16x 5G में GT BOOST इंजन दिया जा रहा है, जो AI आधारित परफॉरमेंस शेड्यूलिंग के जरिए ज्यादा स्टेबल फ्रेम रेट देगा। इससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की बात कही गई है।

realme 16x 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो पूरे दिन का बैकअप प्रदान करेगी। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी 6 साल तक हेल्थ बनाए रखने में सक्षम होगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए realme 16x 5G स्मार्टफोन में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स मिलेंगे। जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

लॉन्च के बाद realme 16x 5G स्मार्टफोन Flipkart, realme.com और देशभर के मेनलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। इन्हें लॉन्च इवेंट के दौरान शेयर किया जाएगा। यदि आप आने वाले दिनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो नए रियलमी फोन का वेट कर सकते हैं। यह मिड रेंज में बढ़िया विकल्प बनेगा। हम आपको लॉन्च के दिन इसका पूरा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-india-launch-date-12-august-specs-7000mah-battery-144hz-display/feed/ 0
Realme 16x 5G जल्द होगा लॉन्च! 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा फीचर्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-india-launch-design-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-india-launch-design-specifications-leak/#respond Wed, 29 Jul 2026 06:13:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200917 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme जल्द ही भारत में नया Realme 16x 5G लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कथित स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Passionategeekz द्वारा शेयर की गई हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जबकि ग्लोबल वैरियंट में 6600mAh […]

The post Realme 16x 5G जल्द होगा लॉन्च! 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा फीचर्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme जल्द ही भारत में नया Realme 16x 5G लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कथित स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Passionategeekz द्वारा शेयर की गई हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जबकि ग्लोबल वैरियंट में 6600mAh बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Realme C100 5G को ही नए नाम Realme 16x 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

Realme 16x 5G डिजाइन लीक

सामने आई इमेज में आप देख सकते हैं कि Realme 16x 5G का डिजाइन प्रीमियम हो सकता है। फोन को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में देखा गया है। रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेंसर और LED फ्लैश नजर आते हैं। कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट फ्रेम डिजाइन फोन को स्टाइलिश लुक दे रहा है। टीजर इमेज में 7000mAh बैटरी और “Stay Smooth. Stay Unstoppable.” टैगलाइन भी दिखाई गई है।

Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार, Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर पर काम कर सकता है।

Realme C100 5G का रीब्रांडेड वर्जन

टिप्स्टर का दावा है कि ग्लोबल मार्केट में आए Realme C100 5G को ही नए नाम Realme 16x 5G के रूप में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। अगर यह सही साबित होता है, तो दोनों स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हो सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से लॉन्च डेट और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक देखकर लगता है की जल्द ऐलान हो सकता है।

Realme 16x 5G उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। लॉन्च के बाद इसका का मुकाबला Redmi, Motorola, Vivo और POCO के सस्ते स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर लीक सही साबित होता है और Realme 16x 5G 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिप और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ किफायती कीमत में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

The post Realme 16x 5G जल्द होगा लॉन्च! 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा फीचर्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-5g-india-launch-design-specifications-leak/feed/ 0
सस्ता 5जी फोन realme 16x आ रहा है इंडिया! भारतीय साइट पर लिस्ट हुआ अपकमिंग मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-launch-in-india-soon-upcoming-phone-listed-on-bis-with-rmx5270-model-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-launch-in-india-soon-upcoming-phone-listed-on-bis-with-rmx5270-model-number/#respond Thu, 07 May 2026 03:09:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195801 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी अपनी ‘16 सीरीज’ का विस्तार करने की तैयारी है। इस सीरीज में realme 16, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च किया जा चुके हैं और अब बेहद जल्द नए मॉडल realme 16x की एंट्री होने वाली है। यह ​एक सस्ता 5जी फोन होगा जिसे 20 हजार रुपये से कम […]

The post सस्ता 5जी फोन realme 16x आ रहा है इंडिया! भारतीय साइट पर लिस्ट हुआ अपकमिंग मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी अपनी ‘16 सीरीज’ का विस्तार करने की तैयारी है। इस सीरीज में realme 16, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च किया जा चुके हैं और अब बेहद जल्द नए मॉडल realme 16x की एंट्री होने वाली है। यह ​एक सस्ता 5जी फोन होगा जिसे 20 हजार रुपये से कम प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। मार्केट में आने से पहले यह मोबाइल अब इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हो गया है।

रियलमी 16एक्स 5जी फोन को भारतीय मानक ब्यूरो सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन को BIS पर RMX5270 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। बता दें किसी भी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में बेचने से पहले बीआईएस सर्टिफिकेट पाना अनिवार्य है। अब realme 16x 5G द्वारा सर्टिफिकेशन पास किए जाने का यही मतलब है कि मोबाइल जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होने वाला है। उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी 16एक्स मई के अंत या जून के शुरुआती दिनों में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

realme 16x BIS

कुछ दिनों पहले इसी अपकमिंग 5जी फोन रियलमी 16एक्स के मेमोरी वेरिएंट्स और कलर मॉडल्स भी लीक में सामने आए ​थे। लीक में जानकारी मिली थी कि यह स्मार्टफोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जाएगा जिनमें 4GB RAM + 128GB Storage, 6GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 256GB Storage शामिल होगी। वहीं रियलमी 16एक्स 5जी फोन को भारतीय बाजार में Endurance Brown और Glory White कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

realme 16x 5G फोन अक्टूबर महीने में लॉन्च हुए realme 15x 5G फोन का सक्सेसर बनकर आएगा। गौरतलब है कि रियलमी 15एक्स 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। इन दिनों चल रहे फोन प्राइस ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि 6जीबी रैम वाले रियलमी 16एक्स का स्टार्टिंग प्राइस 18,999 रुपये के करीब हो सकता है।

realme 16

realme 15x 5G की ही बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU लगाया गया है। यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित realme UI 6.0 पर काम करता है।

यह स्मार्टफोन 10जीबी डायनामिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है जो ​मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM (8जीबी+10जीबी) तक की ताकत दे देता है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 7,000mAh battery दी गई है। वहीं रियलमी 15एक्स को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है।

realme 15x

realme 15x 5G स्मार्टफोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 AI कैमरा दिया गया है जो 5पी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 15x 5G फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो वाइड एंगल सेंसर है।

The post सस्ता 5जी फोन realme 16x आ रहा है इंडिया! भारतीय साइट पर लिस्ट हुआ अपकमिंग मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16x-launch-in-india-soon-upcoming-phone-listed-on-bis-with-rmx5270-model-number/feed/ 0
सस्ता 5G फोन realme 16x इंडिया लॉन्च के लिए तैयार! RAM, Storage और कलर मॉडल्स आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-realme-16x-ram-storage-and-color-leaked-before-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-realme-16x-ram-storage-and-color-leaked-before-launch-in-india/#respond Wed, 29 Apr 2026 07:07:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195221 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी कंपनी इंडिया में अपनी ‘नंबर 16 सीरीज’ में तीन मॉडल ला चुकी है। realme 16, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हैं। खबर आ रही है कि इस सीरीज में अब एक और नया मोबाइल जोड़ा जाएगा। यह अपकमिंग फोन realme 16x 5G होगा जिससे जुड़ी […]

The post सस्ता 5G फोन realme 16x इंडिया लॉन्च के लिए तैयार! RAM, Storage और कलर मॉडल्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी कंपनी इंडिया में अपनी ‘नंबर 16 सीरीज’ में तीन मॉडल ला चुकी है। realme 16, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हैं। खबर आ रही है कि इस सीरीज में अब एक और नया मोबाइल जोड़ा जाएगा। यह अपकमिंग फोन realme 16x 5G होगा जिससे जुड़ी डिटेल्स लीक में सामने आई है। रियलमी 16एक्स सस्ता 5जी फोन बनकर आएगा जिसके रैम और कलर मॉडल्स का खुलासा हो गया है।

realme 16x 5G फोन की डिटेल्स टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आई है। लीक के अनुसार यह अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन RMX5270 मॉडल के साथ इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मोबाइल दो कलर वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Endurance Brown और Glory White कलर शामिल होंगे।

लीक के मुताबिक रियलमी 16एक्स 5जी फोन भारतीय बाजार में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में आएगा। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी जाने की जानकारी मिलती है। वहीं दूसरे वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ और टॉप वेरिएंट को 6GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया जा सकता है।

रियलमी 16एक्स की कीमत इस लीक में सामने नहीं आई है लेकिन हमारा अनुमान है कि कंपनी इसे 15 हजार से 20 हजार की रेंज में लॉन्च कर सकती है। realme 16x 5G का प्राइस 16,999 रुपये से शुरू हो सकता है। बताते चलें कि अक्टूबर महीने में realme 15x 5G फोन भी ₹16,999 में लॉन्च हुआ था जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। अपकमिंग 5जी फोन रियलमी 16एक्स के 4जीबी रैम का प्राइस इतना हो सकता है।

realme 15x 5G

realme 15x 5G फोन का ही जिक्र करें यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। यह 6नैनोमीटर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU लगाया गया है। यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर आया था जो realme UI 6.0 के साथ मिलकर काम करता है।

यह स्मार्टफोन 10जीबी डायनामिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है जो ​मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM (8जीबी+10जीबी) तक की ताकत दे देता है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 7,000mAh battery दी गई है। वहीं रियलमी 15एक्स को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है।

realme 15x 5G

रियलमी 15एक्स 5जी फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे Sunlight Display का नाम दिया है जो 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 180Hz टच सेंपलिंग रेट भी प्राप्त होती है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 AI कैमरा दिया गया है जो 5पी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 15x 5G फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो वाइड एंगल सेंसर है।

The post सस्ता 5G फोन realme 16x इंडिया लॉन्च के लिए तैयार! RAM, Storage और कलर मॉडल्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-realme-16x-ram-storage-and-color-leaked-before-launch-in-india/feed/ 0