The post Realme फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, 4 दिनों तक मिलेगा भारी डिस्काउंट 18 वेरिएंट्स हुए हैं सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ब्रांड भारतीय बाजार में बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी की फैन फॉलोइंग में लगातार ईजाफा हो रहा है। आज ही Realme ने बताया है कि 30 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक Realme के 5.2 मिलियन से भी ज्यादा स्मार्टफोन बिके हैं और सिर्फ एक महीने में ही 52 लाख स्मार्टफोन बेचकर Realme ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Realme ने ‘Realme Days’ की शुरूआत की है, जिसमें ब्रांड के हिट स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट के साथ कम कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Realme Days के लिए रियलमी से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। Realme Days के तहत रियलमी स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर छूट से साथ सेल के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस खास सेल के शुरूआत आज यानि 5 नवंबर से हो चुकी है जो 8 नवंबर की रात 12 बजे तक चलेगी। इस चार दिवसीय सेल में Realme के 18 स्मार्टफोन कम दामों पर सेल के लिए लिस्ट हो चुके हैं। इस सेल में स्मार्टफोंस पर छूट दिए जाने के साथ ही बैंक आफर के तहत कैशबैक भी पाया जा सकता है।
ये स्मार्टफोंन मिल रहे हैं कम दामों पर
Realme Days में Realme 3 के सभी वेरिएंट पर सीधे 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस छूट के बाद 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये, 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो गई है। ये तीनों वेरिएंट पहले क्रमश: 8,999 रुपये, 9,999 रुपये और 10,999 रुपये में लॉन्च हुए थे।
Realme 3 Pro पर भी स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है। Realme Days के दौरान 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन के 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को महज़ 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Realme 3i को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां इस सेल में 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 9,499 रुपये में पाया जा सकता है। यह फोन डायमंड ब्लू, ब्लैक और रेड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए Realme C2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को Realme Days में 6,999 रुपये में पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Realme का धमाका : सिर्फ एक महीने में बेच डाले 52 लाख स्मार्टफोन, Xiaomi का ताज डगमगाया
Realme 5 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये, 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन इस खास सेल में ये तीनों ही फोन 1,000 रुपये सस्ते हो गए है फोन के 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये, 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4जीबी + 128जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme 5 Pro की बात करें तो यह फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का 4 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज 14,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब 4 दिनों तक Realme Days में ये तीनों वेरिएंट क्रमश: 12,999 रुपये, 13,999 रुपये और 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Realme Days सेल में Realme 2 Pro के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme 2 Pro के 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तथा 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये हो गई है।
The post Realme फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, 4 दिनों तक मिलेगा भारी डिस्काउंट 18 वेरिएंट्स हुए हैं सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme ने शुरू की दिवाली सेल, 9 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट और फ्री ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फेस्टिव सीज़न आते ही टेक कंपनियां की हरकत में आ गई है। तमाम ब्रांड्स अपने फैन्स को खुश करने और स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने के लिए विभिन्न आर्कषक ऑफर दे रहे हैं। एक ओर जहां शॉपिंग साइट्स पर ये स्मार्टफोन डिस्काउंट का आर्कषक ऑफर्स के साथ बेचे जा रहे हैं। वहीं स्मार्टफोन ब्रांड भी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में कटौती कर उन्हें डिस्काउंट के साथ बेच रही है। बेहद तेजी से प्रसिद्ध हुई टेक कंपनी Realme ने भी आज अपनी दिवाली सेल की घोषणा कर दी है।
Realme ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि कल यानि 12 अक्टूबर से कंपनी भारत में दिवाली सेल की शुरूआत कर रही है। Realme की यह सेल रात 12 बजे से शुरू होकर 16 अक्टूकर की मध्यरात्रि तक चलेगी। Realme ने अपनी सेल को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी अनाउंस किया है। इस सेल में विभिन्न Realme फोन भारी डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यह हैं ऑफर
Realme C2 के 2जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के बाद 5,999 रुपये और फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Realme 3 स्मार्टफोन पर कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इस डिवाईस को 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। दिवाली ऑफर में Realme 3 Pro भी 1,000 रुपये सस्ता मिलेगा तथा फोन को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Realme 5 की बात करें तो ब्रांड की ओर से इस फोन पर भी 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वेरिएंट को 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme अपने लो बजट स्मार्टफोन Realme 2 Pro पर 1991 रुपये का प्राइज कट दे रही है। कटौती के बाद यह फोन 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही Realme X, Realme 3i और Realme 5 Pro के साथ ही Realme XT को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से एचडीएफसी कार्ड के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ये फोन यदि फ्लिपकार्ट से खरीदे जाते हैं तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी की ओर से चुनिंदा स्मार्टफोंस पर नो कॉस्ट ईएमआई भी जारी की गई है।
The post Realme ने शुरू की दिवाली सेल, 9 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट और फ्री ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme के ये 8 स्मार्टफोन होंगे एंडरॉयड 10 पर अपडेट, देखें क्या आपका फोन भी है लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने आज इंडियन मार्केट में अपनी ‘एक्स सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Realme XT लॉन्च कर दिया है। Realme XT इंडिया में लॉन्च हुआ पहला स्मार्टफोन है जो 64 Megapixel कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने Realme XT 730G को भी ऑफिशियल किया है जो दिसंबर महीने में बाजार में दस्तक देगा। नए स्मार्टफोन लाने के अलावा Realme ने अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए ब्रांड के उन सभी स्मार्टफोंस के नाम भी घोषणा भी कर दी है जो एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 10 पर अपडेट होंगे।
Realme ने एंडरॉयड 10 पर अपडेट होने वाले स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा करते हुए यह भी बताया है कि भारतीय बाजार में मौजूद Realme ब्रांड का कौन-सा स्मार्टफोन कब एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस पा पाएगा। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Realme फैन्स को रियलमी फोन में एंडरॉयड की नई अपडेट के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। जनवरी 2020 के बाद से ही Realme स्मार्टफोंस को एंडरॉयड 10 की अपडेट मिलनी शुरू होगी।

ये Realme फोन होंगे एंडरॉयड 10 पर अपडेट
Realme ने घोषणा की है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए सबसे नए स्मार्टफोन Realme XT को सबसे पहले एंडरॉयड 10 की अपडेट मिलेगी। इस स्मार्टफोन के साथ ही Realme X, Realme 5 Pro और Realme 3 Pro भी उन चुनिंदा डिवाईसेज़ में शामिल होंगे जिन्हें साल 2020 की पहली तिमाही में एंडरॉयड 10 की अपेडट मिलेगी।
इन चार स्मार्टफोंस के बाद नंबर आएगा Realme 5, Realme 3 और Realme 3i का। कंपनी के अनुसार साल 2020 की दूसरी तिमाही में कंपनी इन तीनों स्मार्टफोंस को एंडरॉयड 10 पर अपडेट करेगी।
वहीं लो बजट में बेहद हिट हुआ Realme 2 Pro भी एंडरॉयड 10 से लैस होगा। लेकिन इस फोन में नए एंडरॉयड की अपडेट पाने के लिए साल 2020 की तीसरी तिमाही का इंतजार करना होगा।

Realme XT प्राइज
कंपनी इस फोन को जहां पहले ही पेश कर चुकी थी, वहीं आज इस धाकड़ स्मार्टफोन को बाजार में उतार दिया गया है। कंपनी की ओर से Realme XT को 15,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। Realme XT का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 16,999 रुपये है। वहीं फोन के सबसे बड़े 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Realme XT पर्ल ब्लू और पर्ल वाईट कलर में 16 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
The post Realme के ये 8 स्मार्टफोन होंगे एंडरॉयड 10 पर अपडेट, देखें क्या आपका फोन भी है लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme Freedom Sale: 3 दिनों तक चलेगी यह सेल, जानें कब और कहां किस स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme कई बार अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन करती है। इन सेल में कंपनी की ओर से स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जाता है। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी ने 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच चलने वाली ‘Realme freedom sale’ की घोषणा कर दी है। इस सेल के दौरान कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट देगी।
1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलने वाली सेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। इस सेल के दौरान कंपनी Realme X, Realme 3 के डायमंड रेड कलर वेरिएंट, Realme 3 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश की 64-मेगापिक्सल वाली फोटो, 4 सेंसर के साथ आएगा यह अनूठा फोन, Realme छूटेगा पीछे
कंपनी ने जानकारी दी है कि भारतीय मार्केट 90 लाख यूज़र्स पूरे होने की खुशी में यह सेल आयोजित की जा रही है। सेल की घोषणा के साथ ही कंपनी ने Realme 3 स्मार्टफोन के डायमंड रेड कलर वेरिएंट को भी पेश किया। यह नया कलर वेरिएंट फ्रीडम सेल के दौरान ही पहली बार सेल के लिए आएगा।
इन फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट
सबसे पहले बात करते हैं Realme 3 Pro पर मिलने वाले डिस्काउंटी की। कंपनी इस डिवाइस के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद हैंडसेट के (4GB+ 64GB) वेरिएंट को 12,999 रुपए, (6GB+ 64GB) वेरिएंट 14,999 रुपए और (6GB+ 128GB) वेरिएंट 15,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा Realme 2 Pro पर कंपनी 500 रुपए का डिस्काउंट देगी। इस डिस्काउंट के बाद आप डिवाइस के (4GB+ 64GB) वेरिएंट को महज 10,490 रुपए में खरीद सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 4 नहीं Realme 5 होगा इंडिया में लॉन्च, Realme 4 का लीक बॉक्स है फेक
वहीं, Realme C2 के 2GB+ 16GB वेरिएंट को को 5,999 रुपए, 2GB+ 32GB वेरिएंट को 6,999 रुपये और 3GB+ 32GB वेरियंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही उपभोक्ता Realme C1 के 2GB+ 32GB स्टोरेज ऑप्शन को 6,999 रुपS में खरीद सकेंगे।
रियलमी सी2 के अलावा कंपनी Realme C1 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 6,999 रुपये में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा पहली बार कंपनी इस सेल के दौरान रियलमी 3 नए डायमंड रेड कलर वेरिएंट को सेल के लिए पेश करेगी।
The post Realme Freedom Sale: 3 दिनों तक चलेगी यह सेल, जानें कब और कहां किस स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अब ऑफलाइन मिलेंगे Realme X और Realme 3, जानें कब और कहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी भारत में तेजी के साथ पॉप्यूलर हो रही है। वहीं, कंपनी ने घोषणा की है कि अब से Realme X और Realme 3 को ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह दोनों फोन 1 अगस्त से ऑफलाइन मिलने शुरू हो जाएंगे।
इसके अलावा कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Realme X का स्पाइडर मैन एडिशन 30 जुलाई यानी आज से ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा और इस फोन के साथ ग्राहकों को स्पाइडर-मैन गूडीज भी फ्री दिए जाएंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच चलने वाली ‘Realme freedom sale’ की भी घोषणा की है। इस सेल के दौरान कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश करेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश की 64-मेगापिक्सल वाली फोटो, 4 सेंसर के साथ आएगा यह अनूठा फोन, Realme छूटेगा पीछे

इतना ही नहीं, रियलमी 3 का नया डायमंड रेड कलर वेरियंट 1 अगस्त से रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 8,999 रुपये की शुरूआती कीमत में उपलब्ध होगा। यह कीमत इसके 3GB+ 32GB स्टोरेज ऑप्शन की होगी।
वहीं, इसके 4GB+ 64GB स्टोरेज ऑप्शन को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इतना ही नहीं 1 से 3 अगस्त के बीच चलने वाली सेल में Realme X, Realme 3 के डायमंड रेड कलर और Realme 3 Pro पर अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 4 नहीं Realme 5 होगा इंडिया में लॉन्च, Realme 4 का लीक बॉक्स है फेक

गौरतलब है कि हाल ही में Realme ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट किया था, जिसमें Hello स्नैपड्रैगन 855+ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ प्रोससेर की फोटो भी है। इससे हिंट मिला है कि कंपनी आने वाले समय में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर वाले फोन को पेश कर सकती है।
अगर बात करें नए स्नैपड्रैगन 855 प्लस की तो इसमें पावरफुल सीपीयू और बेहतर जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, रियलमी के अलावा Black Shark, nubia Red Magic, Vivo NEX और Vivo iQOO कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।
बता दें कि कुछ समय पहले रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्विटर कर इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही 5G हैंडसेट को मार्केट में पेश कर सकती है। वहीं, इस टेक्नोलॉजी को भारत में पेश करने के लिए भी माधव ने अपने ट्विट में जिक्र किया था।
The post अब ऑफलाइन मिलेंगे Realme X और Realme 3, जानें कब और कहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 3i का हुआ खुलासा, Realme X के साथ 15 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme अगले हफ्ते इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा प्रोडक्ट लाने वाली है। कंपनी बता चुका है कि आने वाली 15 जुलाई को भारत में कंपनी अपना पहला पॉप-सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X लॉन्च करेगी। Realme X को लॉन्च से पहले शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। लेकिन 15 जुलाई को भारत में सिर्फ Realme X ही नहीं बलिक एक और स्मार्टफोन Realme स्मार्टफोन दस्तक देने वाला है। जानकारी सामने आ गई है कि इसी दिन यानि 15 जुलाई को रियलमी द्वारा भारत में Realme 3i स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।
Realme 3i को लेकर दरअसल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट पेज बनाया गया है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक Realme 3i को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसी प्रोडक्ट पेज के जरिये खुलासा हो गया है कि फ्लैगशिप फोन Realme X के साथ-साथ भारतीय बाजार में लो बजट स्मार्टफोन Realme 3i भी लॉन्च किया जाएगा।
फ्लिपकार्ट पर बने प्रोडक्ट पेज पर Realme 3i से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी सामने आ गई है। इस पेज पर एक फोन की स्कैच ईमेज दिखाई गई है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच बनी हुई है। फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि Realme 3i को भी कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा। Realme 3i को कंपनी द्वारा ‘स्मार्टफोन का चैंपियन’ कहा गया है। इस प्रोडक्ट पेज की माने तो यह स्मार्टफोन बड़ी डिसप्ले, पावरफुल कैमरे और दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Realme 3
Realme 3i कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Realme 3 का ही छोटा वर्ज़न होगा। Realme 3 में आपको 6.2-इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.30 का है और यह एचडी+ स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर कार्य करता है। Realme 3 2.1गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर कार्य करता है।
Exclusive : Oppo A9 आ रहा है इंडिया, 4जीबी रैम और 4020एमएएच बैटरी के साथ कीमत होगी 15,990 रुपये
Realme 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन सेंसर 13एपमी का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आत है। यह फोन आपको बड़ा सेंसर देता है और आप कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले पाएंगे। वहीं दूसरा सेंसर 2एमपी का है जो डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। सेल्फी पर नजर डालें तो Realme 3 में आपको 13-एपमी का एआई कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ब्यूटिफिकेशन मोड और एचडीआर का आॅप्शन भी मिलेगा।
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और दोनों सिम के साथ आपको 4जी वोएलटीई का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी है। डाटा व चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। सिक्योरिटी की ओर ध्यान करें तो Realme 3 में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। कंपनी ने इसे 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। फोन में आपको 5 वोल्ड वाला 2 एम्पीयर का चार्जर मिलेगा।
The post Realme 3i का हुआ खुलासा, Realme X के साथ 15 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 3 Pro के लिए अब नहीं होगा इंतजार, ओपन सेल के लिए हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपना स्मार्टफोन Realme 3 Pro लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज़ की टक्कर में लाया गया था जिसने थोड़े ही समय को खुद को हिट साबित कर दिया है। Realme 3 Pro को कंपनी ने फ्लैश सेल के माध्यम से देश में सेल में लिए उपलब्ध कराया था जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने इसे ओपेन सेल के लिए पेश कर दिया है। यानि Realme 3 Pro खरीदने के लिए अब किसी सेल का इंतजार नहीं करता होगा।
Realme 3 Pro को कंपनी ने पिछले महीने ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध कराया था वहीं अब यह फोन आनलाईन प्लेटफॉर्म पर भी किसी भी वक्त खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें तो Realme 3 Pro के सबसे छोटे 4जीबी व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये तथा 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। रिटेल स्टोर्स के साथ ही अब यह कंपनी की वेबसाइट तथा फ्लिपकार्ट हर वक्त उपलब्ध रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Realme 3 Pro को 19:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme 3 Pro को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया है जो कि कलरओएस 6.0 आधारित है। यह फोन क्वालकॉम के 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 616जीपीयू है।
Realme 3 Pro में 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई ब्यूटी फिल्टर्स से लैस है। वहीं बैक पैनल डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक सेंसर 16-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 5-मेगापिक्सल का है। यह कैमरा सेटअप बोका इफेक्ट के साथ ही सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। वहीं कंपनी ने इसे पिक्सल बिनिंग फीचर से लैस किया है जहां मेन कैमरा 64एमपी की पिक्सल रेजल्यूशन पर पिक्चर लेने में सक्षम है।

डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही Realme 3 Pro में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Realme 3 Pro में 4,045एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
The post Realme 3 Pro के लिए अब नहीं होगा इंतजार, ओपन सेल के लिए हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 3 ने Redmi Note 7 को पीछे छोड़ बनाया ये रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Oppo की सब-ब्रांड के तौर पर अपनी शुरुआत करने वाली कंपनी Realme ने अपने नए फोन के दम पर एक रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी के Realme 3 मार्च 2019 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। इस रिकॉर्ड से कंपनी ने शाओमी के Redmi Note 7 को करारी शिकस्त दी है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर हैंडल से काउंटरपॉइंट रिसर्च 2019 में छपी इस रिपोर्ट की जानकारी दी है।
कीमत
रियलमी ने Realme 3 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये की और फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, हैंडसेट 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत में आता है। इसे भी पढ़ें: Realme X के ऑफिशल पोस्टर देखएं फोन का डिजाइन, पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च
No.1 selling model online – realme 3 (March 2019). Thank you guys for the love, we still have a long way to go! pic.twitter.com/FCzaNgHGle
— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) May 13, 2019
स्पेसिफिकेशन्स
Realme 3 में आपको 6.2-इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.30 का है और यह एचडी+ स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। हालांकि कंपनी ने संस्करण की जानकारी नहीं दी है। इस फोन में आपको ड्यू ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा। वहीं Realme 3 में बेज़ल भी काफी कम हैं ऐसे में बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह काफी कॉम्पैक्ट दिखाई देगा।
यह फोन कलर ओएस 6.0 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर कार्य करता है और बजट के अनुसार यह बेहद ही दमदार कहा जाएगा। Realme 3 में 2.1गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। आपको बता दें कि फोन के मौजूदा दोनों वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 5,999 रुपये में 15 मई से बिकेगा 13MP डुअल कैमरे और 4,000mAh बैटरी वाला Realme C2, रेडमी को मिलेगी टक्कर
Realme 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन सेंसर 13एपमी का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आत है। यह फोन आपको बड़ा सेंसर देता है और आप कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले पाएंगे। वहीं दूसरा सेंसर 2एमपी का है जो डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। सेल्फी पर नजर डालें तो Realme 3 में आपको 13-एपमी का एआई कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ब्यूटिफिकेशन मोड और एचडीआर का ऑप्शन भी मिलेगा।
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और दोनों सिम के साथ आपको 4जी वोएलटीई का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी है। डाटा व चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। सिक्योरिटी की ओर ध्यान करें तो Realme 3 में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। कंपनी ने इसे 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। फोन में आपको 5 वोल्ड वाला 2 एम्पीयर का चार्जर मिलेगा।
The post Realme 3 ने Redmi Note 7 को पीछे छोड़ बनाया ये रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,999 रुपये में 15 मई से बिकेगा 13MP डुअल कैमरे और 4,000mAh बैटरी वाला Realme C2, रेडमी को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने Realme 3 Pro और Realme C2 को पेश किया था। Realme 3 Pro को जहां 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया वहीं Realme C2 को कंपनी ने लो बजट सेग्मेंट में उतारा था। कंपनी की ओर से इस फोन की शुरूआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई थी। Realme 3 Pro तो लॉन्च के बाद देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया था लेकिन Realme C2 को कंपनी ने बाजार में नहीं उतारा था। लेकिन अब Realme C2 भी सेल के लिए सामने आ गया है। Realme का यह सस्ता स्मार्टफोन आने वाली 15 मई से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Realme C2 की सेल के लिए कंपनी ने शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। फ्लिपकार्ट पर Realme C2 का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है। इस पेज पर 15 मई की तारीख के साथ ही दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है। आपको बता दें कि Realme C2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 2जीबी रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये तथा 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Realme C2
रियलमी के इस सस्ते स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme C2 को कलरओएस 6.0 पर आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : TikTok की धमाकेदार वापसी, फिर बना नंबर वन ऐप
जैसा कि हमनें पहले ही बताया Realme C2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इन दोनों की वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Realme C2 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : सैमसंग लाने वाला है 64-मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन, शाओमी को मिलेगी टक्कर
आपको बता दें कि फोन अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। बल्कि Realme C2 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है
The post 5,999 रुपये में 15 मई से बिकेगा 13MP डुअल कैमरे और 4,000mAh बैटरी वाला Realme C2, रेडमी को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme की फर्स्ट ऐनिवर्सरी सेल: स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1 करोड़ रुपए तक के कूपन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी धीरे-धीरे वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ बना रही है। चीन की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो के सब-ब्रांड के तौर पर शुरुआत करने वाली रियलमी अब एक अलग कंपनी के तौर पर काम करती है। वहीं, नए स्मार्टफोन लॉन्च के बाद कंपनी ने भारत में अपनी पहली ऐनिवर्सरी सेलब्रेट करने की घोषणा कर दी है।
कंपनी ने 2-4 मई के दौरान एनिवर्सरी सेल आयोजित की है। सेल में कंपनी अपने स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और स्पेशल ऑफर दे रही है। रियलमी की ऐनिवर्सरी सेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट , फ्लिपकार्ट, अमेजन और कंपनी के ऑफलाइन स्टोर पर होगी। इस सेल में कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Realme 3 और Realme 3 Pro सेल नहीं किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Realme X होगा रियलमी के पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन का नाम, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा

Realme 3 का नया वेरिएंट होगा सेल
इस सेल में Realme 2 Pro और Realme U1 पर 1,000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इ फोन पर एक साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी 2 मई को Realme 3 का 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च करेगी। इस वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये होगी। यानी यह डिवाइस नए वेरिएंट के साथ सेल के लिए पहली बार आएगा। वहीं, Realme 3 पहले से ही फ्लैश सेल पर मौजूद है। इसे भी पढ़ें: कुछ ही मिनटों में बिके 1.5 लाख रियलमी 3 फोन, भारी मांग के चलते आज रात 8 बजे फिर होगी सेल
365 days of sharing happiness & growing with our fans! Let's begin the #realmeanniversary celebrations with offers like ₹1 Super Deal Feast, Lucky Draw with jackpot prize, & other really cool deals! The anniversary sale will be live from 2nd-4th May.https://t.co/n8HcQjmC4S pic.twitter.com/w63Yx78u0B
— realme (@realmemobiles) May 1, 2019
मिलेंगे 1 करोड़ तक के कूपन
इस सेल में डिस्काउंट और ऑफर्स के अलावा कंपनी ग्राहकों को 1 करोड़ रुपए तक के कूपन देगी। लेकिन, इन कूपन को पाने के लिए ग्राहकों के सेल के बारे में अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया शेयर करना होगाा। इतना ही नहीं इस सेल में कंपनी 1 रुपए वाली सुपर डील्स फीस्ट भी लाई है। इसके अंदर Realme 2 Pro, Realme earbuds और Realme Tech Backpack मिलेंगे।
इन फोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Realme 2 Pro स्मार्टफोन 1,000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 10,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, अमेजन पर Realme U1 पर ऑफर है। 3जीबी रैम और 32जीबी के स्टोरेज वाले Realme U1 पर भी 1,000 रुपए के डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इस फोन को 8,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा इस फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले Realme U1 स्मार्टफोन पर 1,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपए में मिलेगा। Realme U1 के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और यह 10,499 रुपए में मिलेगा। इन स्मार्टफोन पर 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिल रही है।
The post Realme की फर्स्ट ऐनिवर्सरी सेल: स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1 करोड़ रुपए तक के कूपन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>