The post Realme 5 Pro कीमत में हुई 1,000 रुपए की कटौती, अब 12,999 में हो रहा सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 5 Pro की कीमत में स्थायी तौर पर 1,000 रुपए की कटौती की गई है। वहीं, कुछ समय पहले इस डिवाइस को कुछ सेल में कम कीमत पर बेचा जा रहा था। हालांकि, अब ग्राहकों को लिए खुशी की बात है कि फोन की कीमत में हमेशा के लिए कमी कर दी गई है। इससे पहले शाओमी भी अपनेे तीन फोन्स की कीमत में कटौती कर चुकी है।
अगर बात करें रियलमी 5 प्रो की तो इसे ग्राहक ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन चैनल पर कम कीमत में खरीद सकते हैं। Realme 5 Pro के 4GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपए कम 12,999 रुपए कर दी गई है। वहीं, 6GB रैम/64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज फोन की कीमत 15,999 रुपए कर दी गई है। इसे भी पढ़ें: Realme C3s जल्द हो सकता है लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट
Realme 5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की तो यह Realme 5 से काफी अलग है। इसमें 6.3-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 712 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो रियलमी 5 सीरीज में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ एक अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक 4cm माइक्रोस्कोपिक फोकल लेंथ के साथ सुपर मैक्रो सेंसर है। इन तीन के अलावा इस कैमरा सेटअप में एक पोर्ट्रेट लेंस भी होगा जो कि इसका चौथा सेंसर है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जल्द आएगा Realme का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 Pro में भी रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 48 + 8 + 2 + 2 मेगापिक्सल कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी
और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ की 4,035mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।
The post Realme 5 Pro कीमत में हुई 1,000 रुपए की कटौती, अब 12,999 में हो रहा सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme ला रही है बेहद सस्ता फोन Realme 5i, 6 जनवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 5i पिछले कुछ दिनों के चर्चा का विषय बना हुआ है। यह स्मार्टफोन वाईफाई अलायंस, एनबीटीसी और आईएमडीए वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है जिसने ईशारा किया था कि रियलमी कंपनी Realme 5i पर काम कर रही है और इसे जल्द ही बाजार में उतार देगी। Realme की ओर से हालांकि इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि Realme 5i आने वाली 6 जनवरी को टेक मंच पर दस्तक देने वाला है। यह स्मार्ट्फोन सबसे पहले वियतनाम में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद अन्य बाजारों में दस्तक देगा।
Realme 5i के लॉन्च की जानकारी रियलमी वियतनाम के ऑफिशियल फेसबुक पेज के जरिये मिली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 6 जनवरी को वियतनाम में अपना नया रियलमी डिवाईस Realme 5i लॉन्च करने जा रही है। इस पोस्ट में Realme ने यह भी लिखा है कि रियलमी 5आई पूरे विश्व में सबसे पहले वियतनाम में ही लॉन्च हो रहा है। ऐसे में इस पोस्ट टेक्स्ट को देखते हुए यह भी माना जा सकता है कि Realme 5i वियतनाम के बाद इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Realme 5i
रियलमी 5आई की बात करें तो अभी सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक Realme 5i का मॉडल नंबर RMX2030 होगा। इस फोन को 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार Realme 5i को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा है। एक फोन वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी वहीं दूसरे वेरिएंट को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है।
Realme ला रही है अपनी खुद की फास्ट चार्जिंग तकनीक, Realme Dart और SuperDart नाम के साथ होगी एंट्री
Realme 5i क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 5i में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

रियलमी अपने इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश कर सकती है तथा फोन को आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई फोटो में फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Realme 5i में 5000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। रियलमी 5आई को ग्रीन और ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
The post Realme ला रही है बेहद सस्ता फोन Realme 5i, 6 जनवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आ रहा है Realme 5i स्मार्टफोन, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Realme 5s लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन इंडिया में पहले से ही मौजूद ‘रियलमी 5’ सीरीज़ का नया फोन था जिसने Realme 5 और Realme 5 Pro की लीग में कदम रखा था। वहीं अब खबर आ रही है कि Realme ब्रांड इस सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। Realme 5 सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन Realme 5i नाम के साथ सामने आया है। इस फोन को एक से अधिक सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे खुलासा हुआ है कि कंपनी Realme 5 सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है।
Realme 5i को वाईफाई अलायंस और थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट एनबीटीसी पर देखा गया है। वेबसाइट पर Realme 5 सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन को RMX2030 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस मॉडल नंबर के साथ ही यहां फोन का नाम साफ तौर पर ‘Realme 5i’ लिखा गया है। लिस्टिंग में Realme 5i की स्पेसिफिकेशन्स या डिटेल तो नहीं दी गई है लेकिन इस लिस्टिंग से यह जरूर साफ हो गया है कि Realme 5i नाम के साथ एक नया रियलमी फोन जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देगा। गौरतलब है Realme 5i को लेकर यह भी माना जा सकता है कि यह फोन इंडिया में लॉन्च हो चुके Realme 5s का चीनी वर्ज़न हो सकता है जो चीन में Realme 5i नाम के साथ लॉन्च होगा।

Realme 5s
इंडिया में लॉन्च हुए Realme 5s की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं फ्रंट पर 1 सेेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का जीएम1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 5s में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
Realme 5s का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है तथा यह डिवाईस 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Realme 5s को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से प्रोटेक्ट किया गया है। Realme 5s को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है तथा यह फोन 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट पर रन करता है।

Realme 5s को बाजार में दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Realme 5s डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Realme 5s में 5000एमएएच की बैटरी मौजूद है।
कीमत
Realme 5s के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Realme 5s को भारती में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से क्रिस्टल रेड, क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।
The post आ रहा है Realme 5i स्मार्टफोन, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post PUBG और Call Of Duty खेलने का पूरा मज़ा ले पाएंगे, 15000 रुपये से भी कम कीमत वाले इन धाकड़ स्मार्टफोंस पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोई भी नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसकी स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और बैटरी पर खास ध्यान दिया जाता है। इन सभी आस्पेक्ट्स के साथ ही आज का यूथ नए स्मार्टफोन से पहले यह जरूर जानना चाहता है कि उसमें PUBG और Call Of Duty जैसे गेम्स कैसे चलते हैं। इन दिनों ये दोनों ही गेम इंडिया के टॉप मोबाइल गेम बने हुए हैं। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस में ये मोबाइल गेम्स बेहद ही मजे से खेले जाते हैं। लेकिन इन दिनों टेक ब्रांड्स उन यूजर्स को भी ध्यान में रखते हुए अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं, जो गेम खेलने के शौकिन तो हैं परंतु हाई बजट के फोन खरीदने से परहेज करते हैं। इन दिनों भारतीय बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद है जिनकी कीमत 15,000 रुपये के करीब है और PUBG व Call Of Duty जैसे गेम में बेहद ही शानदार एक्सपीरियंस देते हैं। यदि आप भी किसी ऐसे फोन की तालाश में है जो 15,000 रुपये से कम में आए और आप उसमें PUBG और Call Of Duty को मजे से खेल पाएं, तो आगे हमनें ऐसे ही स्मार्टफोंस की लिस्ट तैयार की है।
Xiaomi Redmi Note 8 Pro
इंडिया के नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड से शुरूआत करें तो Redmi Note 8 Pro इस बजट में मौजूद बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोंस में से एक है। यह स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला डिवाईस है जिसमें मीडियाटेक का हेलीयो जी90टी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 Pro माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। फोन की प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने के लिए जहां इसमें ‘मी टर्बो’ मौजूद है वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस फास्ट रखने के लिए Redmi Note 8 Pro को ‘गेम टर्बों 2.0’ तकनीक से लैस किया गया है। टर्बो टेक्नोलॉजी Redmi Note 8 Pro में PUBG और Call Of Duty का लुफ्त कई गुना बढ़ा देती है।

Redmi Note 8 Pro का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो गेम का एक्सपीरियंस और भी बढ़ा देगी। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 8 Pro में 64MP + 8MP + 2MP + 2MP का क्वॉड रियर कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। लंबे समय तक गेम का मजा देने के लिए इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।
Realme 5 Pro
शाओमी का कड़ा प्रतिद्वंदी बन चुका Realme भी अपने फैन्स को Realme 5 Pro के रूप में बेहतरीन गेमिंग डिवाईस देता है। Realme 5 Pro एंडरॉयड पाई आधारित कलर ओएस 6 के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 712 एआई चिपसेट पर रन करता है। फोन में मौजूद HyperBoost 2.0 फीचर के साथ PUBG और Call Of Duty जैसे गेम्स प्रो प्लेयर की तरह खेले जा सकते हैं। Realme का कहना है कि इस फीचर की वजह से गेमिंग परफॉर्मेंस में 16.2 प्रतिशत तक टच बूस्ट और 38 प्रतिशत तक फ्रेम बूस्ट मिलता है। वहीं Realme 5 Pro में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू दिया गया है।

Realme 5 Pro का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन में 6.3-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Realme 5 Pro में भी रियर में चार सेंसर मौजूद हैं जिनमें 48MP + 8MP + 2MP + 2MP के सेेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। लंबे बैकअप के लिए Realme 5 Pro में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ एआई कूलिंग तकनीक वाली 4,035एमएएच की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy M30s
Samsung ने ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के Galaxy M30s स्मार्टफोन के जरिये इस लीग में अपनी पकड़ मजबूत की है। यह स्मार्टफोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। PUBG या Call Of Duty खेलने के दौरान फोन में मौजूद Game Booster टेम्परेचर और मैमोरी को मोनिटर करता रहता है। गेम बूस्टर टेक्नोलॉजी गेम खेलने के दौरान स्मूथ ग्राफिक्स प्रदान करता है। Samsung Galaxy M30s का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M30s के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड पाई सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MP + 5MP + 8MP के तीन सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह डिवाईस 16MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में मौजूद 15वॉट फास्ट चार्जिंग वालल 6,000एमएएच की बैटरी के साथ जी भर कर PUBG और Call Of Duty जैसे मोबाइल गेम्स को खेला जा सकता है।
Vivo Z1 Pro
Z1 Pro को Vivo ने खास तौर पर PUBG प्लेयर्स के लिए लॉन्च किया था। बता दें कि इस फोन का लॉन्च ईवेंट भी पूरी तरह से PUBG की थीम से सजा था। PUBG और Call Of Duty जैसे गेम्स के लिए इस फोन के साथ Vivo ने Multi-Turbo Engine तकनीक को पेश किया था। मल्टी टर्बो सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों के साथ समन्वयन स्थापित कर बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। इस इंजन में Game Turbo, Centre Turbo, Cooling Turbo और AI Turbo शामिल है। ये सभी फैक्टर मिल कर गेम खेलने के दौरान FPS यानि फ्रेम पर सेकेंड रेट को 78 प्रतिशत का कम कर देते हैं वहीं गेम लोड स्पीड और ग्राफिक्स भी फास्ट हो जाते हैं।

Vivo Z1 Pro एंडरॉयड आधारित फनटच ओएस 9.0 के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 720 एआई चिपसेट पर रन करता है तथा ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। Vivo Z1 Pro 6.53-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 16MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में मौजूद 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी लंबे समय तक गेम का मज़ा देती है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
OPPO A5 2020
OPPO ‘ए सीरीज़’ का A5 2020 स्मार्टफोन भी गेम लवर्स के लिए बेस्ट च्वाइस बनने का मादा रखता है। कंपनी ने इस डिवाईस को Game Boost 2.0 तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जो PUBG या Call Of Duty खेलने के दौरान फ्रेम और टच को तो बूस्ट करता है ही तथा साथ ही फोन की परफॉर्मेंस स्मूथ बनाकर पावर कन्ज़म्पशन भी 20 प्रतिशत तक कम कर देता है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए OPPO A5 2020 में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।

OPPO A5 2020 को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 6.5-इंच की नैनो वॉटरड्रॉप नॉच एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता हैं जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 12MP + 8MP + 2MP + 2MP का क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 8MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। लंबे समय तक PUBG या Call Of Duty खेलने के लिए फोन में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। OPPO A5 2020 के 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Moto G8 Plus
15,000 रुपये से कम कीमत वाले गेमिंग स्मार्टफोंस में Motorola का नाम भी मौजूद है। अक्टूबर महीने में लॉन्च हुआ Moto G8 Plus भी गेमिंग के मामले में शानदार है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Motorola ने अपने फोन को AI engine से लैस किया है जो गेमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Moto G8 Plus एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G8 Plus 6.3 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 48MP + 16MP + 5MP + मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 25MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Moto G8 Plus में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। फोन के 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
The post PUBG और Call Of Duty खेलने का पूरा मज़ा ले पाएंगे, 15000 रुपये से भी कम कीमत वाले इन धाकड़ स्मार्टफोंस पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Realme 5s, लो बजट में देगा Xiaomi को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme से जुड़ी खबर कल ही सामने आई थी जिसमें पता चला था कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी 5 सीरीज़’ का एक और नया फोन Realme 5s नाम के साथ लॉन्च करने वाली है। इस फोन की जानकारी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से सामने आई थी जहां पर Realme के आगामी डिवाईस Realme X2 Pro के प्रोडक्ट पेज पर ही “realme 5s Coming Soon” लिखा गया था। वहीं आज फ्लिपकार्ट ने Realme 5s का अलग से प्रोडक्ट पेज भी बना दिया है। इस पेज पर फोन की लॉन्च डेट की जानकारी तो दी ही गई है तथा फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर दिया गया है।
Realme 5s के प्रोडक्ट पेज को फिलहाल सिर्फ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही लाईव किया गया है। Realme ब्रांड की ओर से इस फोन के लॉन्च की घोषणा नहीं की गई है लेकिन फ्लिपकार्ट ने बता दिया है कि आने वाली 20 नवंबर को रियलमी का यह आगामी डिवाईस Realme 5s भी इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि इसी दिन रियलमी अपना 64 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X2 Pro भी लॉन्च करेगी।
Realme 5s
फ्लिपकार्ट पर 20 नवंबर को Realme 5s लॉन्च करने की बात तो कही ही गई है तथा साथ ही फोन के प्रोडक्ट पेज पर Realme 5s की फोटो भी दिखा दी गई है। पेज पर Realme 5s का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे फोन के डिजाईन का खुलासा हुआ है। इस फोन की रियर लुक इसी सीरीज़ के मौजूद स्मार्टफोन Realme 5 जैसी है। Realme 5s को भी सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस की ही तरह क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित रहेंगे। सबसे खास बात यहां कैमरा सेटअप में पहले सेंसर के नीचे उसकी MP पावर भी छपी हुई है।

Realme 5s के कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी हुई है तथा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोटो में फोन को डायमंड कट डिजाईन पर बना दिखाया गया है तथा सामने आई फोटो में Realme 5s का कलर रेड है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन नजर आ रहा है। ऐसे में वाल्यूम रॉकर फोन के बाएं पैनल पर स्थित हो सकता है। बैक पैनल पर ही नीचे की ओर Realme की ब्रांडिंग लगी है।
48 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा
Realme 5s का बैक पैनल रीवील करने के साथ ही फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट पेज पर यह भी खुलासा कर दिया गया है कि यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। रियर कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर्स मौजूद होंगे तथा सबसे उपर वाला कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल वाला होगा। इस प्रोडक्ट पेज पर “Ultra Detailed Pictures, that remain sharp even when zoomed in” लिखा गया है, जो ईशारा करता है कि Realme 5s के क्वॉड कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर ‘टेलीफोटो लेंस’ भी होगा।
Realme 5 सीरीज़
इस सीरीज़ के तहत Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही सेल में 1,20,000 से ज्यादा यूनिट बेच कर नया रिकॉर्ड बनाया था। Realme 5 और Realme 5 Pro को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। Realme 5 Pro इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है जिनमें 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी शामिल है।

Realme 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट जहां 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था वहीं ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर यह 14,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर Realme 5 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है लेकिन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर यह वेरिएंट 15,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। Realme 5 Pro के सबसे बड़े 8 जीबी रैम वेरिएंट की ऑनलाईन कीमत 16,999 रुपये तथा ऑफलाईन कीमत 17,499 रुपये है।
यह भी पढ़ें : Exclusive: Vivo Y19 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी 13,990 रुपए
Realme 5 की कीमत की बात करें तो Realme 5 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये, 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन पिछले दिनों हुए प्राइज़ कट के बाद ये तीनों ही फोन वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ते हो गए है फोन के 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये, 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4जीबी + 128जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
The post 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Realme 5s, लो बजट में देगा Xiaomi को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आ रहा है रियलमी का एक और सस्ता फोन Realme 5s, 20 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme आने वाली 20 नवंबर को भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है। कंपनी घोषणा कर चुकी है कि इस दिन रियलमी भारत में अपनी ‘एक्स सीरीज़’ का सबसे पावरफुल डिवाईस Realme X2 Pro लॉन्च करेगी। इस डिवाईस का लॉन्च ईवेंट कंपनी द्वारा टीज़ किया जाना शुरू किया जा चुका है और कंपनी इस ईवेंट में एंट्री के लिए टिकट भी सेल कर रही है। वहीं आज यह खुलासा भी हो गया है कि इस दिन 20 नवंबर को Realme X2 Pro के साथ ही कंपनी एक और स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी और यह स्मार्टफोन Realme 5s होगा।
Realme 5s के लॉन्च की जानकारी हालांकि कंपनी ने ओर नहीं दी गई है लेकिन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन टीज़ कर दिया गया है। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट पर पिछले हफ्ते ही Realme X2 Pro का प्रोडक्ट पेज़ बना दिया गया था। इस प्रोक्डट पेज पर Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स और फोटोज़ को दिखाया जा रहा था। लेकिन आज इसी प्रोडक्ट पेज़ पर Realme 5s को भी टीज़ कर दिया गया है। पेज पर सबसे ऊपर लिखा हुआ है, “realme 5s Coming Soon”.

Realme 5s
कंपनी ने हालांकि Realme 5s की जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना तय है कि यह एक लो बजट डिवाईस होगा। पिछले दिनों यह फोन RMX1925 मॉडल नंबर के साथ इंडिया ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (BIS) पर स्पॉट किया गया था तथा साथ ही थाइलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन एजेंसी (NBTC) पर भी Realme 5s को मान्यता मिली थी। यह स्मार्टफोन रियलमी की Realme 5 सीरीज़ का तीसरा फोन होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलते ही जल्द ही पाठकों को अपडेट किया जाएगा।
Realme 5 सीरीज़
इस सीरीज़ के तहत Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही सेल में 1,20,000 से ज्यादा यूनिट बेच कर नया रिकॉर्ड बनाया था। Realme 5 और Realme 5 Pro को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। Realme 5 Pro इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है जिनमें 4 GB + 64 GB, 6 GB + 64 GB और 8 GB + 128 GB शामिल है।

Realme 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट जहां 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था वहीं ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर यह 14,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर Realme 5 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है लेकिन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर यह वेरिएंट 15,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। Realme 5 Pro के सबसे बड़े 8 जीबी रैम वेरिएंट की ऑनलाईन कीमत 16,999 रुपये तथा ऑफलाईन कीमत 17,499 रुपये है।
Realme 5 की कीमत की बात करें तो Realme 5 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये, 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन पिछले दिनों हुए प्राइज़ कट के बाद ये तीनों ही फोन वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ते हो गए है फोन के 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये, 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4जीबी + 128जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
The post आ रहा है रियलमी का एक और सस्ता फोन Realme 5s, 20 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, 4 दिनों तक मिलेगा भारी डिस्काउंट 18 वेरिएंट्स हुए हैं सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ब्रांड भारतीय बाजार में बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी की फैन फॉलोइंग में लगातार ईजाफा हो रहा है। आज ही Realme ने बताया है कि 30 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक Realme के 5.2 मिलियन से भी ज्यादा स्मार्टफोन बिके हैं और सिर्फ एक महीने में ही 52 लाख स्मार्टफोन बेचकर Realme ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Realme ने ‘Realme Days’ की शुरूआत की है, जिसमें ब्रांड के हिट स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट के साथ कम कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Realme Days के लिए रियलमी से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। Realme Days के तहत रियलमी स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर छूट से साथ सेल के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस खास सेल के शुरूआत आज यानि 5 नवंबर से हो चुकी है जो 8 नवंबर की रात 12 बजे तक चलेगी। इस चार दिवसीय सेल में Realme के 18 स्मार्टफोन कम दामों पर सेल के लिए लिस्ट हो चुके हैं। इस सेल में स्मार्टफोंस पर छूट दिए जाने के साथ ही बैंक आफर के तहत कैशबैक भी पाया जा सकता है।
ये स्मार्टफोंन मिल रहे हैं कम दामों पर
Realme Days में Realme 3 के सभी वेरिएंट पर सीधे 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस छूट के बाद 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये, 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो गई है। ये तीनों वेरिएंट पहले क्रमश: 8,999 रुपये, 9,999 रुपये और 10,999 रुपये में लॉन्च हुए थे।
Realme 3 Pro पर भी स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है। Realme Days के दौरान 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन के 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को महज़ 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Realme 3i को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां इस सेल में 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 9,499 रुपये में पाया जा सकता है। यह फोन डायमंड ब्लू, ब्लैक और रेड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए Realme C2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को Realme Days में 6,999 रुपये में पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Realme का धमाका : सिर्फ एक महीने में बेच डाले 52 लाख स्मार्टफोन, Xiaomi का ताज डगमगाया
Realme 5 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये, 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन इस खास सेल में ये तीनों ही फोन 1,000 रुपये सस्ते हो गए है फोन के 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये, 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4जीबी + 128जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme 5 Pro की बात करें तो यह फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का 4 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज 14,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब 4 दिनों तक Realme Days में ये तीनों वेरिएंट क्रमश: 12,999 रुपये, 13,999 रुपये और 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Realme Days सेल में Realme 2 Pro के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme 2 Pro के 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तथा 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये हो गई है।
The post Realme फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, 4 दिनों तक मिलेगा भारी डिस्काउंट 18 वेरिएंट्स हुए हैं सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post क्वॉड रियर कैमरा और 5000एमएएच बैटरी वाला Realme 5 हुआ और भी सस्ता, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगा यह धाकड़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में Realme 5 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे, जिन्होंने अपनी पहली ही सेल में 1,20,000 से ज्यादा यूनिट बेच कर नया रिकॉर्ड बनाया था। Realme 5 और Realme 5 Pro को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। सीरीज़ की सफलता को देखते हुए Realme ने अपने सस्ते स्मार्टफोन Realme 5 को और भी सस्ता कर दिया है। इस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट के सीधे 1,000 रुपये कम कर दिए गए हैं।
Realme 5 को प्राइज़ कट के साथ कपंनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यहां फोन के सभी वेरिएंट्स 1,000 रुपये सस्ते मिल रहे है। कीमत की बात करें तो Realme 5 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये, 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन प्राइज़ कट के बाद ये तीनों ही फोन 1,000 रुपये सस्ते हो गए है फोन के 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये, 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4जीबी + 128जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme 5
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Realme 5 में 6.5-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 665 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए Realme 5 के रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 12+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।

Realme 5s
बता दें कि पिछले दिनों रियलमी का एक नया स्मार्टफोन इंटरनेट पर छाया था, जिसका नाम Realme 5s बताया गया था। यह डिवाईस RMX1925 मॉडल नंबर के साथ इंडियन वेबसाइट ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (BIS) पर लिस्ट हुआ था। इसके साथ ही Realme 5s नाम के ही एक स्मार्टफोन को थाइलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन एजेंसी (NBTC) पर भी देखा गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रियलमी जल्द ही Realme 5s स्मार्टफोन को लेकर कोई घोषणा कर सकती है तथा यह डिवाईस इसी महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। Realme 5 की कीमत कम होना भी Realme 5s के आने का ईशारा माना जा रहा है।
दुनिया का 7वां सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड Realme
Realme ने बताया है कि साल 2019 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 10 मिलियन यानि 1 करोड़ स्मार्टफोंस की शिपमेंट की है। सिर्फ 3 महीने में इतनी बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन बेच कर Realme ने पिछले साल की तुलना में इस साल 808 प्रतिशत की अद्भुत बढ़ोतरी दर्ज की है। इस सेल के साथ ही Realme दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। हैरानी की बात है कि पिछले साल इसी दौरान Realme पूरी दुनिया में 47वें पायदान पर थी।
The post क्वॉड रियर कैमरा और 5000एमएएच बैटरी वाला Realme 5 हुआ और भी सस्ता, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगा यह धाकड़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 6 का रिटेल बॉक्स आया सामने, 5 रियर कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ब्रांड बेहद तेजी से भारतीय बाजार में उभर कर आया है। भारतीय बाजार में मौजूद Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन ब्रांड के हिट स्मार्टफोंस में से एक है जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। पिछले दिनों ही खबर सामने आई थी कि Realme इस स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है और सीरीज़ का आगामी फोन Realme 5s होगा। वहीं अब Realme से जुड़ी एक ओर धमाकेदार खबर आ रही है जिसमें ब्रांड के आने वाले स्मार्टफोन Realme 6 का रिटेल बॉक्स दिखाया गया है।
Realme से जुड़ा यह लीक स्लैशलीक के माध्यम से सामने आया है। इस वेबसाइट पर Realme 6 के रिटेल बॉक्स की फोटो को शेयर किया गया है। Realme की ओर से हालांकि अभी तक Realme 6 से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक हुई फोटो पर यकिन करें तो रियलमी ब्रांड अपने नए फोन Realme 6 पर काम शुरू कर चुका है और जल्द ही यह स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश किया जा सकता है।
Realme 6
रियलमी 6 के इस रिटेल बॉक्स ने एक ओर जहां यह ईशारा कर दिया है कि कंपनी Realme 6 नाम के नए फोन पर काम कर रही है, वहीं इस रिटेल बॉक्स पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी अंकित किया गया है। इस बॉक्स पर Realme 6 के साथ ही फोन के कैमरा डिपार्टमेंट और प्रोसेसर के जानकारी लिखी हुई है। रिटेल बॉक्स पर ‘Penta Lens’ लिखा गया है जो बताता है कि Realme 6 स्मार्टफोन में पांच रियर कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि Nokia 9 PureView स्मार्टफोन मेें हम इस प्रकार का कैमरा सेटअप देख चुके हैं। इस फोन में पांच रियर कैमरा सेंसर दिए गए थे जो राउंड शेप में स्थित है। रियलमी बॉक्स के बाद माना जा सकता है कि Realme 6 में भी इस तरह का कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं Realme 6 के बॉक्स पर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट भी लिखा गया है जो फोन में क्वालकॉम 700 सीरीज़ के चिपसेट दिए जाने की बात बताता है।
Realme 5 Pro
अगर बात करें Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.3-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 712 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो रियलमी 5 सीरीज क्वॉड रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ एक अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक 4cm माइक्रोस्कोपिक फोकल लेंथ के साथ सुपर मैक्रो सेंसर है। इन तीन के अलावा इस कैमरा सेटअप में एक पोर्ट्रेट लेंस भी होगा जो कि इसका चौथा सेंसर है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 5 Pro में भी रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 48 + 8 + 2 + 2 मेगापिक्सल कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ की 4,035mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।
The post Realme 6 का रिटेल बॉक्स आया सामने, 5 रियर कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme ने शुरू की दिवाली सेल, 9 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट और फ्री ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फेस्टिव सीज़न आते ही टेक कंपनियां की हरकत में आ गई है। तमाम ब्रांड्स अपने फैन्स को खुश करने और स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने के लिए विभिन्न आर्कषक ऑफर दे रहे हैं। एक ओर जहां शॉपिंग साइट्स पर ये स्मार्टफोन डिस्काउंट का आर्कषक ऑफर्स के साथ बेचे जा रहे हैं। वहीं स्मार्टफोन ब्रांड भी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में कटौती कर उन्हें डिस्काउंट के साथ बेच रही है। बेहद तेजी से प्रसिद्ध हुई टेक कंपनी Realme ने भी आज अपनी दिवाली सेल की घोषणा कर दी है।
Realme ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि कल यानि 12 अक्टूबर से कंपनी भारत में दिवाली सेल की शुरूआत कर रही है। Realme की यह सेल रात 12 बजे से शुरू होकर 16 अक्टूकर की मध्यरात्रि तक चलेगी। Realme ने अपनी सेल को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी अनाउंस किया है। इस सेल में विभिन्न Realme फोन भारी डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यह हैं ऑफर
Realme C2 के 2जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के बाद 5,999 रुपये और फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Realme 3 स्मार्टफोन पर कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इस डिवाईस को 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। दिवाली ऑफर में Realme 3 Pro भी 1,000 रुपये सस्ता मिलेगा तथा फोन को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Realme 5 की बात करें तो ब्रांड की ओर से इस फोन पर भी 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वेरिएंट को 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme अपने लो बजट स्मार्टफोन Realme 2 Pro पर 1991 रुपये का प्राइज कट दे रही है। कटौती के बाद यह फोन 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही Realme X, Realme 3i और Realme 5 Pro के साथ ही Realme XT को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से एचडीएफसी कार्ड के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ये फोन यदि फ्लिपकार्ट से खरीदे जाते हैं तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी की ओर से चुनिंदा स्मार्टफोंस पर नो कॉस्ट ईएमआई भी जारी की गई है।
The post Realme ने शुरू की दिवाली सेल, 9 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट और फ्री ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>