The post Realme 7 सीरीज़ लॉन्च के अगले ही दिन कंपनी ने कम किए Realme 6 और Realme 6i के दाम, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने कल ही भारतीय बाजार में नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘रियलमी 7’ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन Realme 7 और Realme 7 Pro लॉन्च किए गए हैं। आर्कषक डिजाईन और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये स्मार्टफोन इसी महीने अलग अलग तारीखों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रियलमी 7 सीरीज़ के बाजार में आते ही कंपनी ने रियलमी 6 सीरीज़ के पहले से मौजूद Realme 6 और Realme 6i के दामों में कटौती कर दी है, जिसके बाद इन दोनों फोंस को पहले से भी कम दाम पर खरीदा जा सकेगा।
Realme 6 का प्राइस
रियलमी 6 स्मार्टफोन की बात पहले करें यह फोन इंडियन मार्केट में चार वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। आज हुई कटौती के बाद फोन का 4 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में और 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

बता दें इस प्राइस कट से पहले Realme 6 का 4 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में और 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में बिक रहा था।
रियलमी 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
Realme 6i का प्राइस
रियलमी 6आई की बात करें तो यह फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। प्राइस कट के बाद फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
रियलमी 6आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
Realme 7
कल ही इंडिया में लॉन्च हुई रियलमी 7 सीरीज़ की बात करें तो बेस मॉडल यानि Realme 7 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें छोटा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Realme 7 Pro
रियलमी 7 प्रो ने भी इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 8 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिसने 21,999 की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है।

गौरतलब है कि Realme 7 जहां आने वाली 10 सितंबर से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं Realme 7 Pro की सेल आने वाली 21 सितंबर की दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम से शुरू होगी। दोनों ही फोन्स जल्द ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल किए जाएंगे। इन दोनों फोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
The post Realme 7 सीरीज़ लॉन्च के अगले ही दिन कंपनी ने कम किए Realme 6 और Realme 6i के दाम, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 6i vs Redmi Note 9: बजट कैटगरी में कौन बनेगा किंग? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडिया में Realme 6i को आज लॉन्च कर दिया गया है जो कि इस साल की शुरुआत में पेश किया गए Realme 6 का ही एक किफायती वर्जन है। हालांकि, फोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन में कुछ खास फर्क दिखाई नहीं देगा। फोन में दी गई 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन, चिपसेट, बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक पहले भी कई रियलमी फोन में दी जा चुकी है। इसके अलावा फोन में थोड़ा डाउनग्रेड कैमरा है जिस हिसाब से इसकी कीमत 12,999 रुपए के आस-पास होना चाहिए थी। हालांकि, फोन 14,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।
Realme 6i का सामना मार्केट में पहले से मौजूद Redmi Note 9 स्मार्टफोन से होगा, जो भारत में कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप जैसे कई शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस हैं, हालांकि फिर भी कई ऐसी चीज़े हैं जो इन दोनों ही स्मार्टफोन को एक-दूसरे से अलग बनाती हैं। आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रियलमी 6आई की तलुना रेडमी नोट से की है। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 9 Vs Realme Narzo 10: 11,999 रुपए की कीमत में कौन है बेस्ट
डिजाइन
Realme 6i और Redmi Note 9 दोनों ही पंच-होल डिसप्ले के साथ आते हैं। फोन्स के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर कट-आउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा प्लेस है। आप बमुश्किल दोनों को सामने से देख कर बता पाएंगे कि कौनसा फोन रियलमी 6आई है और कौनसा रेडमी नोट 9 है। इसके अलावा बैक में भी दोनों फोन्स क्वाड कैमरा सेटअप से लैस हैं। Realme 6i में वर्टीकल-अलाइड क्वाड कैमरा सेटअप है, जबकि Redmi Note 9 में स्क्विर मॉड्यूल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नीचे दिए गए हैं।
Realme 6i में साइड-माउंटेड पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करता है। इसके अलावा दोनों फोन में हैंडसेट के निचे स्पीकर ग्रिल और 3.5 मिमी हेडफोन जैक के बीच में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
डिसप्ले
रियलमी 6आई को 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जो कि पारंपरिक 60 हर्ट्ज डिस्प्ले की तुलना में 50% ज्यादा रिफ्रेश रेट देता है। इसका फायदा तब होता है जब आप स्क्रीन को स्वाइप करते हैं। यह स्मूद और सीमलेस विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
Redmi Note 9 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यूजर्स की बेहतरी के लिए शाओमी ने फोन डिसप्ले को रिडिंग मोड 2.0 और सनलाईट मोड से लैस किया है। वहीं, रियलमी ने अपने फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 का है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जिसे कंपनी ने मिनी ड्रॉप डिसप्ले पर नाम दिया है। स्क्रीन की सुरक्षा व मजबूती के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Poco M2 Pro Vs Samsung Galaxy M21: देखें और बताएं दोनों में कौन है बेहतर?

फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए Realme 6i फोन में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन f/2.3 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, अपर्चर f/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और अपर्चर f/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल मेक्रो लेंस सपोर्ट है। इसके साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 6आई में अपर्चर f/2.0 वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रेडमी नोट 9 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर
Realme 6i में प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। यह फोन हाईपरबूस्ट तकनीक से लैस है जो फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाता है। वहीं, रेडमी नोट 9 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी 85 प्रोसेसर (12-नैनोमीटर आर्किटेक्चर है जो Cortex-A75 और Cortex-A55 कोर) है। इसके अलावा स्मार्टफोन में माली-जी 52 जीपीयू भी है
पावर बैकअप के लिए Realme 6s में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, रेडमी नोट 9 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5020एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट है। दोनों फोन डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही फोन्स में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 802.11 a/b/g/n/ac, GPS / AGPS/ Glonass और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इसके अलावा इन फोन्स में 3.5एमएम जैक का सपोर्ट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: जानें कैसा होगा Jio Google का सस्ता 5G फोन? पूरी तरह होगा मेड इन इंडिया!
कीमत
अगर बात करें कीमत की तो Realme 6i के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर 31 जुलाई को दोपहर 12:00 सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Redmi Note 9 को इंडिया में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था वहीं फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपए में बाजार में उतारा गया था। Xiaomi Redmi Note 9 आने आज यानी 24 जुलाई से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था।
The post Realme 6i vs Redmi Note 9: बजट कैटगरी में कौन बनेगा किंग? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5 कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन Realme 6i इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी भारत में धीरे-धीरे अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए हैंडसेट लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने आज Realme 6i को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के रियलमी 6S स्मार्टफोन का दूसरा रूप है जिसे कंपनी यूरोप में लॉन्च कर चुकी है। Realme 6i एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो कि कुल 5 कैमरे के साथ आता है। इंडिया में फोन की लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से लीक व खबरें सामने आ रहीं थीं, जिनपर आज पूर्ण रूप से विराम लग गया है। आइए आगे जानते हैं इस फोन कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन के बारे में सबकुछ।
डिजाइन
Realme 6i पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो बेजल लेस स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है। इसके अलावा डिसप्ले के नीचे थोड़ी मोटी चिन है। वहीं, फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपर बाईं ओर वर्टिकल शेप में है। हालांकि, बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसकी जगह डिवाइस के साइड पैनल पर मौजूद पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है। हैंडसेट में बॉटम पर टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में ही बिक गए 1.5 लाख से अधिक Realme C11 स्मार्टफोन, क्या है इंडियन्स की पसंद ?

डिसप्ले
रियलमी 6आई को 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जो कि पारंपरिक 60 हर्ट्ज डिस्प्ले की तुलना में 50% ज्यादा रिफ्रेश रेट देता है। इसका फायदा तब होता है जब आप स्क्रीन को स्वाइप करते हैं। यह स्मूद और सीमलेस विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 6आई को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ यह फोन रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं, प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। यह फोन हाईपरबूस्ट तकनीक से लैस है जो फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाता है। इसके अलावा फोन में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी वाला यह सस्ता फोन 28 जुलाई को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन f/2.3 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, अपर्चर f/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और अपर्चर f/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल मेक्रो लेंस सपोर्ट है। इसके साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 6आई में अपर्चर f/2.0 वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
साथ ही पावर बैकअप के लिए Realme 6s में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 802.11 a/b/g/n/ac, GPS / AGPS/ Glonass और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
<strong>कीमत</strong>
अगर बात करें कीमत की तो फोन दो रैम व एक स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। Realme 6i के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर 31 जुलाई को दोपहर 12:00 सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
The post 5 कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन Realme 6i इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 6i इंडिया में 24 जुलाई को करेगा एंट्री, Xiaomi के लिए बन सकता है खतरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने पिछले हफ्ते ही इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन Realme C11 को लॉन्च किया था। वहीं, उम्मीद थी कि कंपनी इस डिवाइस के साथ अपना एक और नया व लो बजट स्मार्टफोन Realme 6i भी भारतीय बाजार में उतारेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और 14 जुलाई को कंपनी ने रियलमी सी11 को ही लॉन्च किया। साथ ही अब Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विट कर खुलासा किया है कि भारत में Realme 6i इस हफ्ते 24 जुलाई को पेश किया जाएगा।
ऐसे देखें इवेंट लाइव
मीडियाटेक Helio G90T चिपसेट और 90Hz डिसप्ले से लैस यह फोन एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए इंडिया में 24 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पेश किया जाएगा। यह इवेंट कंपनी अपने Twitter, Facebook और YouTube लाइव करेगी, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। इसके अलावा ट्विट में फोन की इमेज भी सामने आई है, जिससे फोन के डिजाइन की जानकारी भी सामने आ गई है। वहीं, फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है, जिससे साफ है कि फोन को सेल के लिए Flipkart पर पेश किया जाएगा। भी पढ़ें: 15,000 रुपये से कम बजट के 5 नॉन चाइनीज फोन जो कर सकते हैं Xioami, Realme, Vivo और OPPO को रिप्लेस
#realme6series is known for #ProCameraProDisplay,
now let’s welcome the “i” addition!#realme6i comes with #PowerfulPerformanceProDisplay, 2 core features for tech enthusiasts & multitaskers: Helio G90T chipset & 90Hz Display.Very powerful mid-ranger, post-GST hike in industry. pic.twitter.com/AZGdNxuoPZ
— Madhav (@MadhavSheth1) July 20, 2020
डिजाइन
माधव सेठ द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इमेज के अनुसार Realme 6i पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा जो बेजल लेस स्क्रीन के उपरी बाईं ओर प्लेस्ड होगा। इसके अलावा डिसप्ले के नीचली ओर थोड़ी मोटी चिन होगी। वहीं, फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपरी बाई ओर वर्टिकल शेप में होगा। हालांकि, बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है हो सकता है कि कंपनी साइड पैनल पर मौजूद पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर का ऑप्शन उपलब्ध कराए। इसे भी पढ़ें: Realme फैन्स को झटका, कंपनी ने बढ़ाए फ्लैगशिप X50 Pro फोन के दाम
स्पेसिफिकेशन्स
Realme 6i को यूरोप में लॉन्च हुए रियलमी 6एस का ही रिब्रांडिड वर्ज़न माना जा रहा है। बता दें कि रियलमी 6एस को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। Realme 6i को यूरोप में लॉन्च हुए रियलमी 6एस का ही रिब्रांडिड वर्ज़न माना जा रहा है। बता दें कि रियलमी 6एस को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

कीमत
कुछ समय पहले एक टिप्सटर ने रियलमी 6आई की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग शेयर की थी, जिसमें बताया गया था कि रियलमी 6i स्मार्टफोन 15 हजार रुपए से कम की कीमत में आएगा। इसके अलावा फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पंच-होल डिस्प्ले, साइड फेसिंग फिंगप्रिंट स्कैनर के साथ हीलियो G90T प्रोसेसर और क्वॉड कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स के होने की बात सामने आई थी।
The post Realme 6i इंडिया में 24 जुलाई को करेगा एंट्री, Xiaomi के लिए बन सकता है खतरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000एमएएच बैटरी के साथ सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ Realme C11 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने आज भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Realme C11 को इंडियन मार्केट में उतार दिया गया है। यह डिवाईस लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत सिर्फ 7,499 रुपये है। बड़ी बैटरी व आर्कषक लुक से लैस रियलमी सी11 को आने वाली 22 जुलाई से कंपनी की वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
लुक व डिजाईन
Realme C11 के लुक व डिजाईन की बात करें तो यह फोन यह फोन स्क्वायर डिजाइन कैमरा सेटअप के साथ आया है। फोन के बैक में बाईं ओर स्क्वायर डिजाइन कैमरा सेटअप है, जिसमें दो रियर कैमरे और फ्लैश लाइट मौजूद है। इसके अलावा इस कैमरा सेटअप के नीचे ही कंपनी की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर मिनी-ड्रॉप नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ही ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। रियलमी सी11 के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है तथा नीचले पैनल पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Realme C11 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत का है। यह स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। रियलमी सी11 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी वाला फोन ला रही है Realme, क्या Samsung Galaxy M21 को दे पाएगा टक्कर ?
प्रोसेसिंग के लिए रियलमी सी11 में 2.3गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में Realme C11 को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें Realme C11 में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी सी11 में एफ/2.4 अपचर्रर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 5020एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला Xiaomi Redmi Note 9, 20 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च
Realme C11 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए रियलमी सी11 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन को Rich Green और Rich Gray कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो आने वाली 22 जुलाई से 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
The post 5000एमएएच बैटरी के साथ सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ Realme C11 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 6i, 14 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च, डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 14 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme C11 लॉन्च करेगी। इस फोन को कंपनी द्वारा टीज़ किया जा चुका है और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी11 का प्रोडक्ट पेज भी बन चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि इसी दिन यानि 14 जुलाई को रियलमी अपना एक और नया व लो बजट स्मार्टफोन Realme 6i भी भारतीय बाजार में उतारेगी। इस फोन के प्रोमोशनल बैनर इंडियन स्टोर्स पर लग चुके हैं और अगले हफ्ते से रियलमी 6आई बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
Realme 6i के लॉन्च की जानकारी टिप्स्टर द्वारा ट्वीटर पर शेयर की गई है। ट्वीट में रियलमी 6आई की लॉन्च टीज़र ईमेज दिखाई गई है तथा इसके साथ ही फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर भी फोन का विज्ञापन नज़र आया है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर रूख करने पर यह प्रोडक्ट पेज गायब था, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में कंपनी इस पेज को फिर से लाईव करेगी। Realme ने हालांकि अभी तक फोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक की माने तो Realme 6i स्मार्टफोन 14 जुलाई को Realme C11 के साथ सरप्राइस के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Seems like Flipkart just leaked the launch of realme 6i. It will launch along with the #realmeC11 on 14th July at 1 PM! pic.twitter.com/vVEfFWyhGM
— Sudhanshu (@Sudhanshu1414) July 10, 2020
ऐसी होगी लुक
Realme 6i को पोस्टर में पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो जो बेजल लेस स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है। डिसप्ले के नीचली ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपरी बाई ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यह साईड पैनल पर मौजूद है। पोस्टर में फोन को शाइनी ब्लैक व व्हाईट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है।
ऐसी हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
Realme 6i को यूरोप में लॉन्च हुए रियलमी 6एस का ही रिब्रांडिड वर्ज़न माना जा रहा है। बता दें कि रियलमी 6एस को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : 64एमपी कैमरे वाले Realme 6 का नया वेरिंएट हो रहा है लॉन्च, इसमें मिलेगी 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज
रियलमी 6एस को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ यह फोन रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। यह फोन हाईपरबूस्ट तकनीक से लैस है जो फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मेक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 6एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा वाला Motorola One Vision Plus हुआ लॉन्च, ये है प्राइस
रियलमी 6एस एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Realme 6s में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post Realme 6i, 14 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च, डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 6i हो रहा है इंडिया में लॉन्च, क्या है इस सस्ते फोन पर आपकी राय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने हाल ही में भारत में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो हाईएंड डिवाईस Realme X3 और Realme X3 SuperZoom लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही फोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस स्मार्टफोंस को लॉन्च करने के बाद अब खबर आ रही है कि रियलमी इंडिया में एक सस्ता स्मार्टफोन भी लाने जा रही है जिसे Realme 6i नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी 6आई के पोस्टर्स देश की दुकानों व रिटेल स्टोर्स पर लग चुके हैं और अगले हफ्ते ही यह फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Realme 6i की जानकारी हमें अन्य वेबसाइट ओनफोन्स के जरिये मिली है। इस वेबसाइट को ऑफलाईन रिटेल स्टोर पर रियलमी 6आई की बैनर लगे मिले हैं। इस बैनर्स पर फोन का प्रोमोशन यानि विज्ञापन किया गया है जहां फोन के नाम के साथ ही इसकी फोटो और स्पेसिफिकेशन्स भी लिखी हुई है। लुक के मामले में यह फोन मई महीने में यूरोप में लॉन्च हुआ Realme 6s जैसा ही प्रतीत हो रहा है। खबर के मुताबिक Realme 6i अगले सप्ताह से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
ऐसी होगी लुक
Realme 6i को पोस्टर में पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो जो बेजल लेस स्क्रीन के उपरी बाईं ओर स्थित है। डिसप्ले के नीचली ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के उपरी बाई ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यह साईड पैनल पर मौजूद है। पोस्टर में फोन को शाइनी ब्लैक व व्हाईट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है।
ऐसी हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
Realme 6i को यूरोप में लॉन्च हुए रियलमी 6एस का ही रिब्रांडिड वर्ज़न माना जा रहा है। बता दें कि रियलमी 6एस को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

रियलमी 6एस को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ यह फोन रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी90टी चिपसेट दिया गया है। यह फोन हाईपरबूस्ट तकनीक से लैस है जो फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाता है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और क्चॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया फोन Motorola One Fusion
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मेक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 6एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रियलमी 6एस एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Realme 6s में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 128जीबी स्टोरेज और 5000mAh बैटरी वाला Vivo Y30 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें क्या है प्राइस
रियलमी 6एस को यूरोप में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन कीे कीमत 199 यूरो यानि तकरीबन 16,000 रुपये है। इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही है कि Realme 6i स्मार्टफोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। बहरहाल अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post Realme 6i हो रहा है इंडिया में लॉन्च, क्या है इस सस्ते फोन पर आपकी राय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ रियलमी का सस्ता फोन Realme 6i हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में ‘रियलमी 6 सीरीज़’ को पेश करते हुए दो नए फोन Realme 6 और Realme 6 Pro लॉन्च किए गए थे। पूरी दुनिया में से ये फोन सबसे पहले भारत में ही लॉन्च हुए थे। सीरीज़ का एक मॉडल जहां सिंगल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था वहीं प्रो मॉडल में डुअल पंच-होल दी गई थी। इंडियन मार्केट के बाद अब इस सीरीज़ ने ग्लोबल मार्केट में भी दस्तक दे दी है। कंपनी ने आज म्यांमार में रियलमी 6 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने म्यांमार में रियलमी 6 या रियलमी 6 प्रो नहीं बल्कि Realme 6i स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो अभी तक टेक बाजार में नहीं आया था।
Realme 6i लुक
Realme 6 और Realme 6 Pro स्मार्टफोन जहां पंच-होल डिसप्ले पर बने हैं वहीं Realme 6i को वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है। फोन के लुक और डिजाईन की बात करें तो यह फोन बेजल लेस डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह से बेजल लेस हैं परंतु नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर बिल्कुल बीच में ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। Realme 6i के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व सिम स्लॉट दिया गया है तथा बाएं पैनल पर पावर बटन मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर के साथ यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद है।
Realme 6i स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 6आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी फोन इस चिपसेट के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। यानि Realme 6i दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है।

Realme 6i को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme 6i के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme 6i डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Realme 6i में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
कीमत की बात करें तो Realme 6i के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत KS.249,900 यानि तकरीबन 13,000 रुपये तथा 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत KS.299,900 यानि तकरीबन 15,500 रुपये है।
The post 5000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ रियलमी का सस्ता फोन Realme 6i हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 6i कल होगा लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगी 5000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘रियलमी 6 सीरीज़’ को लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से Realme 6 और Realme 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। पूरी दुनिया में से ये फोन सबसे पहले भारत में ही लॉन्च हुए थे। सीरीज़ का एक मॉडल जहां सिंगल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था वहीं प्रो मॉडल में डुअल पंच-होल दी गई थी। इंडियन मार्केट के बाद अब रियलमी अपनी इस सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में उतारने जा रही है जिसकी शुरूआत म्यांमार से हो रही है। कंपनी बता चुकी है कि 17 मार्च को म्यांमार में रियलमी 6 सीरीज़ का ही नया डिवाईस Realme 6i लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
Realme 6i को कंपनी की ओर से म्यांमार में टीज़ किया जाना शुरू कर दिया गया है। कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रियलमी 6आई की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर रही है। यहां सबसे पहले तो आपको बता दें कि म्यांमार के जरिये ही Realme 6i टेक जगत पर दस्तक देगा। यह फोन अभी तक भारत या किसी अन्य देश में लॉन्च नहीं हुआ है। इसी तरह अभी तक सामने आए सीरीज़ के Realme 6 और Realme 6 Pro स्मार्टफोन जहां पंच-होल डिसप्ले पर बने हैं वहीं स्मार्टफोन को वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जा रहा है।
Realme 6i
सामने आई टीज़र ईमेज के जरिये कंपनी बता चुकी है कि रियलमी 6आई को मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी फोन इस चिपसेट के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। यानि Realme 6i दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। रियलमी 6आई को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो रियलमी यूआई के साथ काम करेगा।

Realme 6i को लेकर बताया गया है कि इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। टीज़र से जानकारी मिली है कि रियलमी 6आई में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Realme 6i में क्विक चार्ज सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट देखने को मिलेगा और कंपनी का दावा है कि फोन में 18 वॉट के क्विक चार्ज से फोन का चार्जिंग टाइम 38% कम हो जाएगा।
Realme 6 Pro
रियलमी 6 प्रो की बात करें तो यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह रियलमी 6 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट से ओरेंज और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
Realme 6
इसी तरह रियलमी 6 भी को भी कंपनी ने तीन रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। रियलमी 6 के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए, 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है।
The post Realme 6i कल होगा लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगी 5000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 17 मार्च को लॉन्च होगा Realme 6i, इन खास फीचर्स से करेगा सबकी छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme 6 सीरीज के अपकमिंग फोन Realme 6i को लेकर कल ही हमने खबर दी थी कि इसे बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। वहीं, अब इस डिवाइस के लॉन्च डेट को लेकर जानकारी सामने आ गई है। दरअसल, रियलमी म्यांमार के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर जानकारी दी गई है कि आने वाली 17 मार्च को Realme 6i को लॉन्च किया जाएगा।
रियलमी म्यांमार फेसबुक पेज पर रियलमी 6आई के लॉन्च डेट के अलावा जानकारी सामने आई है कि फोन को मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि रियलमी 6आई दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा पोस्ट में यह भी कन्फर्म हो गया है कि Realme 6i में क्विक चार्ज सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा। कंपनी का दावा है कि फोन में 18 वॉट के क्विक चार्ज से फोन का चार्जिंग टाइम 38% कम हो जाएगा। साथ ही Realme 6i के लिए कंपनी #UnleashthePower की टैगलाइन का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा कुछ समय पहले सामने आई फोन कि रियल इमेज में Realme 6i का डिजाइन सामने आया था।

तस्वीरों के अनुसार फोन के बायीं तरफ आपको वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे के लिए जगह है। वहीं फोन के दायीं तरफ पावर बटन है। निचले हिस्से पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग व डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल भी है। फोन में 4 वर्टिकल रियर कैमरे हो सकते हैं। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। प्रतीत होता है कि कैमरा मॉड्यूल का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है।
FCC लिस्टिंग द्वारा जानकारी सामने आई थी कि पता चला है कि फोन ColorOS 7.0 पर काम करेगा। बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। रियलमी 6आई का डाइमेंशन 164.4×75.4×9.0 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम होगा। इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, 4जी कनेक्टिविटी, एनएफसी, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसी कई अन्य फीचर्स भी दिए जाएंगे।
The post 17 मार्च को लॉन्च होगा Realme 6i, इन खास फीचर्स से करेगा सबकी छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>