Realme 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2023 06:28:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme 7 सीरीज़ लॉन्च के अगले ही दिन कंपनी ने कम किए Realme 6 और Realme 6i के दाम, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-6-6i-price-cut-in-india-after-realme-7-pro-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-6-6i-price-cut-in-india-after-realme-7-pro-launch/#respond Fri, 04 Sep 2020 09:30:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48431 Realme 6 और Realme 6i के दामों में कटौती कर दी गई है

The post Realme 7 सीरीज़ लॉन्च के अगले ही दिन कंपनी ने कम किए Realme 6 और Realme 6i के दाम, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कल ही भारतीय बाजार में नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘​रियलमी 7’ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन Realme 7 और Realme 7 Pro लॉन्च किए गए हैं। आर्कषक डिजाईन और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये स्मार्टफोन इसी महीने अलग अलग तारीखों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रियलमी 7 सीरीज़ के बाजार में आते ही ​कंपनी ने रियलमी 6 सीरीज़ के पहले से मौजूद Realme 6 और Realme 6i के दामों में कटौती कर दी है, जिसके बाद इन दोनों फोंस को पहले से भी कम दाम पर खरीदा जा सकेगा।

Realme 6 का प्राइस

रियलमी 6 स्मार्टफोन की बात पहले करें यह फोन इंडियन मार्केट में चार वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। आज हुई कटौती के बाद फोन का 4 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में और 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme 6 6i price cut in india after Realme 7 pro launch

बता दें इस प्राइस कट से पहले Realme 6 का 4 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 64 स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में, 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में और 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में बिक रहा था।
रियलमी 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Realme 6i का प्राइस

रियलमी 6आई की बात करें तो यह फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। प्राइस कट के बाद फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
रियलमी 6आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Realme 7

कल ही इंडिया में लॉन्च हुई रियलमी 7 सीरीज़ की बात करें तो बेस मॉडल यानि Realme 7 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें छोटा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Realme 7 Pro

रियलमी 7 प्रो ने भी इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 8 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिसने 21,999 की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है।

Realme 6 6i price cut in india after Realme 7 pro launch

गौरतलब है कि Realme 7 जहां आने वाली 10 सितंबर से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं Realme 7 Pro की सेल आने वाली 21 सितंबर की दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम से शुरू होगी। दोनों ही फोन्स जल्द ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल किए जाएंगे। इन दोनों फोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

Realme 7 / Realme 7 Pro

The post Realme 7 सीरीज़ लॉन्च के अगले ही दिन कंपनी ने कम किए Realme 6 और Realme 6i के दाम, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-6-6i-price-cut-in-india-after-realme-7-pro-launch/feed/ 0
Realme 7 सीरीज ने इंडिया में की एंट्री, जानें इन शानदार फोन्स के 6 दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-series-launched-in-india-with-64mp-quad-camera-fast-charging-tech-price-start-rs-14999-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-series-launched-in-india-with-64mp-quad-camera-fast-charging-tech-price-start-rs-14999-sale-flipkart/#respond Thu, 03 Sep 2020 08:06:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48372 दोनों फोन्स में कई फीचर्स अलग-अलग हैं।

The post Realme 7 सीरीज ने इंडिया में की एंट्री, जानें इन शानदार फोन्स के 6 दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme 7 और Realme 7 Pro को आज कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन में होल-पंच डिसप्ले वाला डिजाइन दिया गया है। कंपनी द्वारा रियलमी 7 सीरीज मौजूदा रियलमी 6 सीरीज का अपग्रेड वर्जन है। वहीं, Realme 7 सीरीज के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिरेशन्स की जानकारी दी थी और आज कंपनी ने फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है। आइए आगे जानते हैं फोन्स के दमदार फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Realme 7 सीरीज का डिजाइन

अगर बात करें Realme 7 और Realme 7 Pro के डिजाइन को तो दिखने में यह बिल्कुल एक जैसे ही हैं। दोनों फोन्स में होल-पंच डिसप्ले दिया गया है। फ्रंट पर यह होल-पंच दाईं ओर टॉप पर दिखाई देगा। फोन्स के टॉप के साथ ही लेफ्च और राइट में काफी कम बेजल्स हैं। वहीं, बॉटम में हल्का सा चिन पार्ट दिखाई देगा। इस नई सीरीज के राइट साइड में पावर ऑन-ऑफ बटन व दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर बटन व सिम ट्रे का ऑप्शन है। डिवाइस के बॉटम में स्पीकर ग्रिल, माइक और टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोन के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि वर्टिकल शेप में है। दोनों फोन्स में फिंगरप्रिंट सेंसर की बात करें तो यह Realme 7 में साइड में पावर बटन के साथ प्लेस है। वहीं, रियलमी 7 प्रो में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

realme-7-and-7-pro-phone

फास्ट चार्जिंग से लैस पावरफुल बैटरी

कंपनी ने इस सीरीज के साथ 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी है। याद दिला दें कि इससे पहले यह फास्ट चार्जिंग तकनीक Realme X50 Pro 5G में देखी जा चुकी है। हालांकि, इस तकनीक को सीरीज के बड़े वेरिएंट Realme 7 Pro के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से फोन को महज 3 मिनट में 33 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 100 प्रतिशत चार्ज के लिए सिर्फ 34 मिनट का समय लगेगा। Realme 7 Pro में कंपनी ने 4500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के बॉक्स में 10V/6.5A चार्जर और कैबल मिलेगी। वहीं, अगर बात करें Realme 7 की तो यह 30W डार्ट चार्ज के साथ 5000mAh बैटरी से लैस है। कंपनी का कहना है कि रियलमी 7 में दी गई चार्जिंग तकनीक की मदद से सिर्फ 65 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्जिंग की जा सकती है। इसके अलावा Realme 7 फोन 15W PD चार्ज को सपोर्ट करता है।

शानदार कैमरा

Realme 7 और Realme 7 Pro में क्वाड कैमरा और फ्रंट पर सिंगल पंच-होल सेंसर दिया गया है। दोनों ही फोन में रियर पर Sony IMX682 का अपर्चर f/1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा हाई-रिजोल्यूशन वाला वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन्स में अपर्चर f/2.3 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल B&W पोर्टेट कैमरा और अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का रियर 64MP कैमरा के मोड की बात करें तो इसमें सुपर नाइटस्केप, स्टाररी मोड, पैनोरमिक व्यू, एक्सपर्ट मोड, टाइमलैप्स, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, अल्ट्रा मोड, अल्ट्रा मैक्रो मोड, एआई ब्यूटी, फिल्टर, क्रोमा बूस्ट, स्लो मोशन, बोकेह इफेक्ट हैं। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के Realme 7 Pro में अपर्चर f/2.5 के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा और Realme 7 में अपर्चर F2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

realme-x7-launched

खूबसूरत डिसप्ले

डिसप्ले के मामले में दोनों फोन्स में अंतर है। लेकिन, इन दोनों फोन्स की डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट से लैस हो सकता है। 90Hz अल्ट्रा स्मूथ डिसप्ले पुराने 60Hz से 50 प्रतिशत अधिक हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं, Realme 7 में 6.5-इंच डिसप्ले दिया गया है जो कि 20:9 रेश्यो, 2400x1080P FHD+ रेज्योल्यूशन और 90.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। दूसरी ओर Realme 7 Pro की बात करें तो इसमें 6.4-इंच सुपर AMOLED फुलस्क्रीन 180Hz सेंपलिंग रेट के साथ दी गई है। इसके अलावा डिसप्ले 20:9 रेश्यो, 2400x1080P FHD+ रिजोल्यूशन और 90.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आती है।

हार्डवेयर

डिसप्ले की तरह ही हार्डवेयर के मामले में भी Realme 7 और Realme 7 Pro में फर्क है। सबसे पहले बात करते है रियलमी 7 की तो इसमें दुनिया का पहले मीडियाटेक हीलियो G95 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है, जिसे AnTuTu में 30W+ सुपर हाई बेंचमार्क मिले हैं। वहीं, इस प्रोसेसर को 12nm प्रोसेस का इस्तेमाल कर बनाया गया है। इसके अलावा यह प्रोसेसर दो हाई परर्फोमें Cortex-A76 cores at up to 2.05GHz और छह हाई-एफिशिएंसी Cortex-A55 से लैस है। वहीं, बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें 900MHz Mali-G76GPU दिया गया है।

realme-7-launch-in-india

दूसरी ओर रियलमी 7 प्रो की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 720G एसओसी दिया गया है। यह प्रोसेसर 8nm प्रोसेस द्वारा बनाया गया है। इसे पावरफुल बनाने के लिए इसमें Kryo 465 CPU के साथ दो हाई परर्फोमें Cortex-A76 cores at up to 2.3GHz और छह हाई एफिशिएंसी Cortex-A55 cores at up to 1.8GHz है। वहीं, इस प्रोसेसर के साथ डिवाइस में बेहतर ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU है।

रैम व स्टोरेज

रियलमी 7 में 6GB रैम + 64GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट है। वहीं, रियलमी 7 प्रो में 6GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट है। रैम व स्टोरेज के अलावा दोनों ही फोन्स एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हैं।

कीमत और सेल

रियलमी 7 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। वहीं, यह फोन 10 सितंबर से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल के लिए आएगा। इसके अलावा रियलमी 7 प्रो के 6GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएटं की कीमत 21,999 रुपए है। यह डिवाइस 21 सितंबर से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल के लिए आएगा। वहीं, दोनों ही फोन्स जल्द ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल किए जाएंगे।

The post Realme 7 सीरीज ने इंडिया में की एंट्री, जानें इन शानदार फोन्स के 6 दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-series-launched-in-india-with-64mp-quad-camera-fast-charging-tech-price-start-rs-14999-sale-flipkart/feed/ 0
3 सितंबर को लॉन्च होंगे Realme 7 और Realme 7 Pro, 65वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ होगा 64एमपी कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-pro-to-launch-in-india-on-3-september-with-64mp-camera-65w-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-pro-to-launch-in-india-on-3-september-with-64mp-camera-65w-fast-charging/#respond Thu, 27 Aug 2020 10:23:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48068 Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 3 सितंबर को लॉन्च हो रहे हैं

The post 3 सितंबर को लॉन्च होंगे Realme 7 और Realme 7 Pro, 65वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ होगा 64एमपी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कुछ दिनों पहले ही टीज़ किया था कि कंपनी भारत में अपनी ‘रियलमी 7 सीरीज़’ को लाने वाली है जिसके तहत Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। पिछले हफ्ते इस सीरीज़ के पोस्टर्स सामने आए थे जिसमें फोन के नाम और फोटो के साथ ही सीरीज़ के ब्रांड एम्बेसडर सलमान खान को भी दिखाया गया था। वहीं आज कंपनी ने सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की जानकारी भी दे दी है। रियलमी ने बता दिया है कि आने वाली 3 सितंबर को Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 3 सितंबर को लॉन्च हो रहे हैं और इस दिन कंपनी ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी। इस ईवेंट को रियलमी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव प्रसारित किया जाएगा जो दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। रियलमी अपनी इस सीरीज़ को हैशटैग Capture Faster Charge Faster के साथ प्रोमेट कर रही है जिससे पता चल रहा है कि इस सीरीज़ के फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही फास्ट कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हो सकती है।

realme-7-pro-to-launch-in-india-on-3-september-with-64mp-camera-65w-fast-charging

Realme 7 और Realme 7 Pro के पोस्टर से पता चला है कि सीरीज़ के स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर चौकोर शेप वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पोस्टर से यह भी खुलासा हो गया है कि इस कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इसके साथ ही इस प्रोमोशल पोस्टर में रियलमी 7 सीरीज़ में इंडिया की सबसे फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की भी बात कही गई है। रियलमी ने खुलासा कर दिया है कि फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी।

Realme X7 Series

लगे हाथ बता दें कि Realme आने वाली 1 सितंबर को कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ पेश करेगी जिसके तहत दो नए स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। इस दिन यह सीरीज़ चीन में लॉन्च होगी जो बाद में अन्य बाजारों का रूख करेगी। लॉन्च डेट के साथ ही जारी हुई टीज़र में फोन की फोटो को भी शेयर किया गया है जिससे लुक व डिजाईन के साथ ही रियलमी एक्स7 सीरीज़ की कई खास स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें : 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 स्मार्टफोन

कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि Realme X7 Series को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने खुलासा कर दिया है कि सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। फोटो में फोन को फुलव्यू बेज़ल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। फोटो में फोन के लेफ्ट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है ऐसे में हो सकता है कि पावर बटन राईट पैनल पर स्थित हो।

चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। 1 सितंबर को दोपहर 2 बजे फोन का ग्लोबल डेब्यू होगा जिसे इंटरनेट पर लाईव प्रसारित किया जाएगा। यह सीरीज़ सबसे पहले रियलमी की होम मार्केट यानि चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगी, जिसके बाद भारत सहित विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगी।

The post 3 सितंबर को लॉन्च होंगे Realme 7 और Realme 7 Pro, 65वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ होगा 64एमपी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-pro-to-launch-in-india-on-3-september-with-64mp-camera-65w-fast-charging/feed/ 0
Realme 7 और Realme 7 Pro होने वाले हैं इंडिया में लॉन्च, सलमान खान बने ब्रांड एम्बेसडर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-pro-spotted-retail-poster-launching-in-india-with-64mp-quad-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-pro-spotted-retail-poster-launching-in-india-with-64mp-quad-camera/#respond Tue, 25 Aug 2020 13:18:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47999 पोस्टर में फोन के नाम और फोटो को दिखाया गया है

The post Realme 7 और Realme 7 Pro होने वाले हैं इंडिया में लॉन्च, सलमान खान बने ब्रांड एम्बेसडर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme टीज़ कर चुकी है कि कंपनी भारत में अपनी ‘रियलमी 7 सीरीज़’ को लाने वाली है। उम्मीद है कि इस सीरीज़ के तहत Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। रियलमी ने हालांकि अभी तक इन दोनों डिवाईसेज के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन बाजार में इस सीरीज़ के पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। पोस्टर में फोन के नाम और फोटो के साथ सीरीज़ के ब्रांड एम्बेसडर को भी दिखाया गया है जो बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान है।

Realme 7 और Realme 7 Pro के पोस्टर की फोटो प्रसिद्ध टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्वीट हैंडल पर शेयर की है। स्टफलिस्टिंग्स द्वारा ट्वीट की गई इस फोटो में सलमान खान के हाथ में आगामी रियलमी फोन दिखाया गया है जिसके बैक पैनल पर चौकोर शेप वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पोस्टर से यह भी खुलासा हो गया है कि इस कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इसके साथ ही इस प्रोमोशल पोस्टर में रियलमी 7 सीरीज़ में इंडिया की सबसे फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की भी बात कही गई है।

Realme X7 Series

लगे हाथ बता दें कि Realme आने वाली 1 सितंबर को कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ पेश करेगी जिसके तहत दो नए स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। इस दिन यह सीरीज़ चीन में लॉन्च होगी जो बाद में अन्य बाजारों का रूख करेगी। लॉन्च डेट के साथ ही जारी हुई टीज़र में फोन की फोटो को भी शेयर किया गया है जिससे लुक व डिजाईन के साथ ही रियलमी एक्स7 सीरीज़ की कई खास स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 5999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी वाला यह नया फोन, रिवर्स चार्जिंग भी करता है सपोर्ट

कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि Realme X7 Series को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने खुलासा कर दिया है कि सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। फोटो में फोन को फुलव्यू बेज़ल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। फोटो में फोन के लेफ्ट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है ऐसे में हो सकता है कि पावर बटन राईट पैनल पर स्थित हो।

चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। 1 सितंबर को दोपहर 2 बजे फोन का ग्लोबल डेब्यू होगा जिसे इंटरनेट पर लाईव प्रसारित किया जाएगा। यह सीरीज़ सबसे पहले रियलमी की होम मार्केट यानि चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगी, जिसके बाद भारत सहित विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगी।

The post Realme 7 और Realme 7 Pro होने वाले हैं इंडिया में लॉन्च, सलमान खान बने ब्रांड एम्बेसडर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-pro-spotted-retail-poster-launching-in-india-with-64mp-quad-camera/feed/ 0
Realme 7 और Realme 7 Pro इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च, Xiaomi को मिल सकती है टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-realme-7-pro-launch-in-india-soon-company-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-realme-7-pro-launch-in-india-soon-company-teased/#respond Fri, 21 Aug 2020 04:03:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47829 दोनों ही फोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपए के अंदर हो सकती है।

The post Realme 7 और Realme 7 Pro इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च, Xiaomi को मिल सकती है टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी जल्द ही इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Realme 7 लॉन्च कर सकती है। इस बात का हिंट Realme India के CEO माधव शेठ के ट्विट से लगाया जा रहा है। दरअसल, माधव सेठ ने एक ट्वीट किया कि, जिसमें #BuildingTheFaster7 के साथ 2 नए स्मार्टफोन की बात कही गई है। ट्वीट से जानकारी मिल रही है कि ब्रांड Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर रहा है। नए डिवाइस इस साल की शुरुआत से Realme 6 और Realme 6 Pro के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किए जाएंगे। वहीं, Realme 7 सीरीज़ के सितंबर की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

फिलहाल रियलमी ने फोन के नाम और लॉन्च डेट के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। इससे पहले चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शू की चेस ने वीबो पर एक सोडा कैन की फोटो शेयर की थी, जिस पर 7 नंबर प्रिंट था। इससे रियलमी की आने वाली सीरीज के आने के संकेत मिलते थे। हालांकि, इस पोस्ट में भी डिवाइस के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, तस्वीर से अंदाजा लगाया गया था कि कंपनी रियलमी 7 सीरीज को लेकर तैयारी कर रही है। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुए Realme C12 और Realme C15, कीमत सिर्फ से 8,999 रुपये से शुरू

realme-7-series-india-teaser

Realme 7 और Realme 7 Pro के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं आई है। लेकिन, रियलमी 7 प्रो मॉडल को बीआईएस, वाई-फाई एलायंस, इंडोनेशिया टेलीकॉम, ईईसी और इंडोनेशिया टीकेडीएन सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। इन सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और डुअल-सेल बैटरी के साथ आएगा।

दिलचस्प बात यह है कि, Realme 1 सितंबर को Realme X7 सीरीज को चीन में लॉन्च करने की योजना बना रही है। Realme X7 और X7 Pro को लेकर हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 64MP क्वाड कैमरा के साथ प्रीमियम मिड-रेंज 5G फोन हो सकते हैं। वहीं, Realme 7 और 7 Pro को 15,000 रुपए से 20,000 रुपए की कीमत में भारत में लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है। इसे भी पढ़ें: लो बजट में है Realme C15 और Samsung Galaxy M11 की टक्कर, आप किसे करेंगे पसंद

Realme X7 Series

कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र ईमेज से पता चला है कि Realme X7 Series को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने खुलासा कर दिया है कि सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। फोटो में फोन को फुलव्यू बेज़ल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। फोटो में फोन के लेफ्ट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है ऐसे में हो सकता है कि पावर बटन राईट पैनल पर स्थित हो।

चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। 1 सितंबर को दोपहर 2 बजे फोन का ग्लोबल डेब्यू होगा जिसे इंटरनेट पर लाईव प्रसारित किया जाएगा। यह सीरीज़ सबसे पहले रियलमी की होम मार्केट यानि चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगी, जिसके बाद भारत सहित विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगी।

The post Realme 7 और Realme 7 Pro इंडिया में जल्द होंगे लॉन्च, Xiaomi को मिल सकती है टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-7-realme-7-pro-launch-in-india-soon-company-teased/feed/ 0