Realme 8 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 21 Apr 2021 06:02:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme का नया 5G फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें होगा स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 8GB रैम https://www.91mobiles.com/hindi/realme-rmx3161-specs-geekbench-8gb-ram-android-11-os/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-rmx3161-specs-geekbench-8gb-ram-android-11-os/#respond Wed, 21 Apr 2021 06:02:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57574 Realme 8 5G इंडिया लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है।

The post Realme का नया 5G फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें होगा स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 8GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme अपने ग्राहकों के लिए भारत में रियलमी 8 4जी वेरिएंट को लॉन्च करने के बाद 22 अप्रैल को इस लेटेस्ट फोन के 5G वेरिएंट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी के एक नए स्मार्टफोन को इस साल फरवरी में TENAA सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX3161 है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने के साथ ही फोन की तस्वीर को भी दिखाया गया था। वहीं, अब रियलमी के इस मिस्ट्री फोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर और रैम की जानकारी सामने आई है।

Realme RMX3161 फोन की जानकारी टेकवेबसाइट MySmartPrice द्वारा सामने आई है। गीकबेंच लिस्टिंग में क्रमशः सिंगल और मल्टी-कोर रिजल्ट में 657 और 1940 स्कोर मिले हैं। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम है और यह एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी मिली है। दुर्भाग्य से, गीकबेंच लिस्टिंग अन्य Realme RMX3161 के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

realme-rmx3161-geekbench

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Realme RMX3161 में क्वालकॉम चिपसेट दिया जाएगा है। इस प्रोसेसर का कोडनेम ‘lito’ बताया गया है जो कि 1.80 GHz फ्रीक्वेंसी पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन में एंड्रिनो 619 जीपीयू भी है। इसलिए संभावना है कि इस फोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट ऑफर कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Realme लॉन्च करेगी इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 1200 SoC वाला फोन, बदल जाएगा स्मार्टफोन बाजार

Realme 8 Pro 5G

हालांकि, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि Realme RMX3161 Realme 8 Pro 5G हो सकता है, लेकिन अभी तक इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। कंपनी ने रियलमी 8 प्रो 5G को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है।

Realme 8

Realme 8 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 6.5 इंच का पंच-होल डिसप्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,880mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Realme Q3 Pro में होंगे ये शानदार फीचर्स, 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी?

इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड-कैमरा सेटअप हो सकता है। इतना ही नहीं फोन को यूरोप की EEC पर भी स्पॉट किया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि कंपनी सबसे पहले इस फोन को यूरोप के कुछ देशों में लॉन्च कर सकती है।

The post Realme का नया 5G फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें होगा स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 8GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-rmx3161-specs-geekbench-8gb-ram-android-11-os/feed/ 0
5G की पावर से लैस Realme 8 और Realme 8 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-5g-realme-8-pro-5g-launch-in-india-soon-company-confirms/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-5g-realme-8-pro-5g-launch-in-india-soon-company-confirms/#respond Mon, 05 Apr 2021 03:06:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56428 कंपनी ने अभी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

The post 5G की पावर से लैस Realme 8 और Realme 8 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कुछ समय पहले ही अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए भारत में ‘रियलमी 8’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा दो स्मार्टफोन Realme 8 और Realme 8 Pro लॉन्च किए गए थे। भारतीय बाजार में इन फोन को 4G वेरिएंट में उतारा गया था। वहीं, लॉन्च के दिन से ही इस बात की खबर आ रही है कि कंपनी इन दोनों फोन को 5G सपोर्ट के साथ पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने Realme 8 सीरीज के लॉन्च इवेंट में पुष्टि की थी कि प्रो मॉडल के 5G वेरिएंट की टेस्टिंग की जा रही है और इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब रियलमी इंडिया के ऑफिशनल सपॉर्ट अकाउंट ने पुष्टि कर दी है कि दोनों फोन्स के 5G वेरिएंट्स को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Realme 8 5G वेरियंट को लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है।

ट्विटर पर हुआ खुलासा

दरअसल, रियलमी इंडिया के सपॉर्ट अकाउंट ने ट्विटर पर एक सवाल का जवाब देते हुए पुष्टि कर दी कि रियलमी जल्द भारत में 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। कंपनी ने अभी तक रियलमी के इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही Realme 8 5G और Realme 8 Pro 5G को पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: Realme का ट्रिपल धमाका, 8 अप्रैल को एक साथ लॉन्च करेगी 3 नए और सस्ते फोन
realme-8-series-5g

अप्रैल में हो सकते हैं लॉन्च

भारत में अप्रैल 2021 में रियलमी 8 5G और रियलमी 8 प्रो 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च होने की उम्मीद है। इन दोनों फोन को 5G वेरिएंट में पेश करने के साथ ही कंपनी Realme 8i को भी पेश कर सकती है, जिसकी जानकारी हाल ही में सामने आई ती। एक मीडिया कंपनी से बात करते हुए रियलमी इंडिया के सीईओ माधव कहा था कि Realme 8 5G की कीमत Realme 8 Pro से कम ही होगी। इसे भी पढ़ें: 4 कमियां जो नहीं बनने देती Realme 8 Pro को ‘बेस्ट च्वाइस’
Realme X7 Pro Extreme Edition 5g Phone Launched price specs

स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल रियलमी 8 सीरीज के 5G वेरियंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रियलमी 8 5G को डाइमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को मॉडल नंबर RMX3241 के साथ FCC वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका। लिस्टिंग में बताया गया था कि फोन में 5000mAh बैटरी हो सकती है। वहीं, प्रो मॉडल को डाइमेंसिटी 800U चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, रियलमी 8i स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Realme 8 Pro की डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)
Realme 8 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 5G की पावर से लैस Realme 8 और Realme 8 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-5g-realme-8-pro-5g-launch-in-india-soon-company-confirms/feed/ 0
Realme 8, Realme 8 Pro 4G और Realme 8 Pro 5G इंडिया आने को तैयार, दमदार होगी स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-pro-5g-phone-india-launch-date-25-march-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-pro-5g-phone-india-launch-date-25-march-specifications-details/#respond Tue, 09 Mar 2021 08:41:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55002 Realme 8 Pro 5G मॉडल भी इंडियन मार्केट में लाया जाएगा।

The post Realme 8, Realme 8 Pro 4G और Realme 8 Pro 5G इंडिया आने को तैयार, दमदार होगी स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के बारे में लंबे समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘रियलमी 8’ सीरीज़ पर काम कर रही है जिसके तहत Realme 8, Realme 8 Pro 4G और Realme 8 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट और लीक्स में इस मोबाइल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आती रही है। वहीं अब इस सीरीज़ से जुड़ी खबर सामने आई है कि आने वाली 25 मार्च को Realme 8 सीरीज़ इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकती है।

Realme 8 सीरीज़ की इस लॉन्च डेट को टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किया गया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन टिपस्टर के अनुसार रियलमी कंपनी आने वाली 25 मार्च को अपनी Realme 8 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनके मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में इस सीरीज़ के इंडिया लॉन्च को आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दिया जाएगा। टिपस्टर के अनुसार भारत में दो फोन लॉन्च होंगे जिनमें Realme 8 और Realme 8 Pro शामिल रहेंगे तथा साथ ही Realme 8 Pro 5G मॉडल भी इंडियन मार्केट में लाया जाएगा।

Realme 8 Pro 5G phone india launch date 25 march specifications details

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार Realme 8 Pro को कंपनी 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर Realme 8 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ फोन में 30वॉट डार्ट चार्ज तकनीक दी जाएगी। लीक में बताया गया है कि ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होंगे जिसके साथ रियलमी यूआई 2.0 दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला यह Motorola फोन सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च

गौरतलब है कि हाल ही में रियलमी ने कन्फर्म किया था कि Realme 8 Pro में 108MP का Samsung HM2 प्राइमरी रियर सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल सेटअप फ्रंट पर प्लेस होगा। फोन में आने वाला 108MP कैमरा 3x zoom, Starry Mode और tilt-shift जैसे खास फीचर्स को सपोर्ट करेगा। वहीं Realme 8 में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है।

Realme 8 Pro 5G phone india launch date 25 march specifications details

रियलमी 8 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें 8GB RAM के साथ ही 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिलेंगे। इसके अलावा माना जा रहा है कि Realme 8 Pro को 25 हजार रुपए से कम कीमत में इंडिया लाया जा सकता है। रियलमी 8 की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया जाएगा।

The post Realme 8, Realme 8 Pro 4G और Realme 8 Pro 5G इंडिया आने को तैयार, दमदार होगी स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-pro-5g-phone-india-launch-date-25-march-specifications-details/feed/ 0
Exclusive: देखें Realme 8 Pro की पहली झलक, Salman Khan के हाथों दिखा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-pro-5g-in-salman-khan-hand-will-launch-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-pro-5g-in-salman-khan-hand-will-launch-india-soon/#respond Thu, 25 Feb 2021 15:02:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54423 हमें जो फोटो मिली है उसमें सलमान खान (Salman Khan) Realme 8 Pro मॉडल का उपयोग कर रहे हैं। इससे यह बात तो स्पष्ट है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है।

The post Exclusive: देखें Realme 8 Pro की पहली झलक, Salman Khan के हाथों दिखा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट से 108 megapixels कैमरा इनोवेशन फीचर की जानकारी दी थी इसके बाद से Realme 8 सीरीज के फोन को लेकर शोर शुरू हो गया। वहीं 91मोबाइल्स को इस फोन को लेकर खास जानकारी मिली है। बल्कि फोन के डिजाइन का खुलासा हो गया है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि हमें जो फोटो मिली है उसमें सलमान खान (Salman Khan) Realme 8 Pro मॉडल का उपयोग कर रहे हैं। इससे यह बात तो स्पष्ट है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है।

जैसा कि मालूम है सलमान खान रियमली फोन के ब्रांड एंबेसेडर हैं और उन्होंने Realme 6 और Realme 7 सीरीज को भी इंडोर्स किया है। ऐसे में लॉन्च से पहले यह फोन उन्हें मिल गया है तो समझा जा सकता कि Realme 8 के विज्ञापन में भी सलमान खान दिखाई देंगे। इसे भी पढे़ं: Xiaomi ने किया ताकत का प्रदर्शन, सबसे पावरफुल प्रोसेसर और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Redmi K40 और K40 Pro Plus

कैसा है फोन
सलमान खान द्वारा यूज किए जा रहे फोन Realme 8 Pro के फोटो में आप डिवाइस को पूरी तरह देख नहीं सकते हैं परंतु बैक से इसके डिजाइन को लेकर काफी कुछ समझा जा सकता है। फोन का बैक पैनल काफी शाइनी है और नए स्टाइल में रियमर कैमरे को प्लेस किया गया है। इसे भी पढे़ं: 12GB रैम और 4,300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ताकतवर फोन Oppo Reno 5K

फोन में स्कवॉयर शेप में क्वॉड कैमरा दिया गया है और कैमरे का ब्रैकेट थोड़ा बड़ा है जहां पर एलईडी फ्लैश उपलब्ध है। ब्लू रंग के इस फोन की बॉडी कर्व्ड है और देखने में स्लिम भी है। वहीं रियलमी का स्लोगन डियर टू लीप भी आपके वहीं पर देखने को मिल जागएा। हालांकि Realme 8 या REalme 8 Pro स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है लेकिन 108 Megapixels कैमरा तो इस बार आएगा ही। वहीं कंपनी 5G मॉडल भी जरूर लाने की कोशिश करेगी।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन
अब तक ज्यादा जानकारी मो नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले रियलमी 8 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखा गया था जहां यह MediaTek Dimensity 720 वहीं इसमें 8GB RAM की भी जानकारी उपलब्ध थी। हालांकि वह फोन Android 10 पर रन कर रहा था लेकिन जहां तक उम्मीद है इसे Android 11 पर लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढे़ं: मार्केट में तहलका मचाने जल्द आ रहा Samsung का Galaxy A82 Dual, सामने आई इस स्लाइडर फोन की फोटो

कितनी होगी कीमत
जहां तक उम्मीद है कंपनी Realme 8 और Realme 8 Pro को भारतीय बाजार में 15-20 हजार रुपये के बजट में पेश कर सकती है। रियमली के इस फोन की टक्कर Xiaomi Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro सीरीज को से होगी। जैसा कि मालूम है 4 मार्च के नया नोट सीरीज फोन भारत में लॉन्च होने वाला है और रियल में ने अभी से ही उसे चुनौती देने के लिए कमर कस ली है।

The post Exclusive: देखें Realme 8 Pro की पहली झलक, Salman Khan के हाथों दिखा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-pro-5g-in-salman-khan-hand-will-launch-india-soon/feed/ 0