realme 9i 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 12:40:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आ रहा है कम कीमत वाला सस्ता Realme 10T 5G फोन, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10t-5g-phone-to-launch-as-rebadged-realme-9i-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10t-5g-phone-to-launch-as-rebadged-realme-9i-5g/#respond Mon, 06 Feb 2023 09:21:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97302 रियलमी 10टी 5जी बेहद जल्द मार्केट में एंट्री लेने वाला है। यह Realme 10T 5G फोन Realme 9i 5G का रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है।

The post आ रहा है कम कीमत वाला सस्ता Realme 10T 5G फोन, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme 10T 5G में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर ​दिया जा सकता है।
  • यह फोन Realme 9i 5G का रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है।
  • यह मोबाइल भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS समेत थाईलैंड की NBTC पर लिस्ट हो गया है।

रियलमी अपनी नंबर सीरीज़ के नए 5जी फोन पर काम कर रही है जिसे Realme 10T 5G नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हालांकि अभी अपने स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन यह मोबाइल फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS समेत थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। सर्टिफिकेशन्स ने यह साफ कर दिया है कि रियलमी 10टी 5जी बेहद जल्द मार्केट में एंट्री लेने वाला है। वहीं इससे भी बड़ी रोचक बात यह है कि Realme 10T 5G फोन Realme 9i 5G का रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है।

realme-10t-5g

Realme 10T 5G को एनबीटीसी और बीआईएस सर्टिफिकेशन्स साइट पर Realme RMX3612 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के नाम रियलमी 10टी 5जी पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। गौरतलब है कि इसी मॉडल नंबर के साथ Realme 9i बीते साल इंडिया में लॉन्च हुआ था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 10टी 5जी नाम के साथ लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन रियलमी 9आई का ही दूसरा वर्ज़न होगा।

Realme 10T 5G की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ FHD+ Display
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • MediaTek Dimensity 810
  • 50 Triple Rear Camera
  • 18W 5,000mAh Battery
  • रियलमी 10टी 5जी स्मार्टफोन रियलमी 9आई का रिब्राडिड वर्ज़न बनकर मार्केट में आएगा तो इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स भी एक समान ही रहेंगे। बाजार में मौजूद रियलमी 9आई 5जी की बात करें तो यह 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 ऑक्टाकोर प्रोेसेसर सपोर्ट करता है।

    Realme 10T 5G phone to launch as Rebadged Realme 9i 5G

    Realme 9i 5G को एंडरॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 3.0 पर काम करता है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी 9आई 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    50 mp Camera phone realme 9i 5g launched in india know price specifications offer cheap realme mobile

    रियलमी 9आई 5जी एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर भी काम करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए यहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। बता दें कि Realme 9i 5G 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये है।

    The post आ रहा है कम कीमत वाला सस्ता Realme 10T 5G फोन, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10t-5g-phone-to-launch-as-rebadged-realme-9i-5g/feed/ 0
    इंडिया में पहली बार बिकने जा रहे हैं ये 4 नए Realme Phone, देखें क्या है इनका नाम और कितना है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-sale-realme-c30s-realme-narzo-50i-prime-realme-9i-5g-and-realme-gt-neo-3t-5g-price-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-sale-realme-c30s-realme-narzo-50i-prime-realme-9i-5g-and-realme-gt-neo-3t-5g-price-offer/#respond Thu, 22 Sep 2022 07:27:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88822 Realme C30s, Realme Narzo 50i Prime, Realme 9i 5G और Realme GT Neo 3T 5G 23 सितंबर को भारतीय बाजार में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं।

    The post इंडिया में पहली बार बिकने जा रहे हैं ये 4 नए Realme Phone, देखें क्या है इनका नाम और कितना है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Realme का नाम भारतीय टेक बाजार के उन ब्रांड्स में आता है जिसने बेहद कम समय में तेजी से प्रसिद्धि पाई है। लो बजट सेग्मेंट यानी सस्ते स्मार्टफोंस को अपना हथियार बनाते हुए Realme Mobile Phone इंडियन मार्केट में जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। दिवाली से पहले ही कंपनी ने इस महीने में कई धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो कल यानी 23 सितंबर को इंडिया में पहलीे बार सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं।

    Realme C30s, Realme Narzo 50i Prime, Realme 9i 5G और Realme GT Neo 3T 5G 23 सितंबर को भारतीय बाजार में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। ये चारों मोबाइल फोन अलग-अलग बजट सेग्मेंट में लॉन्च हुए हैं जो कैटेगरी के हिसाब से शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। आगे इन चारों नए रियलमी स्मार्टफोंस की प्राइस व सेल डिटेल्स दी गई है।

    Realme C30s

    realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

    सबसे पहले रियलमी सी30एस की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 2GB RAM + 32GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 7,499 है तथा बड़ा वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। पहली सेल में कंपनी 100 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। इस फोन को Stripe Blue और Stripe Black कलर में कल से खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ेंः 6,041 रुपये में अमेज़न पर मिल रही है बैटरी वाली स्कूटी! फॉलों करें ये 10 स्टेप्स, हो जाएगी Free Home Delivery

    Realme narzo 50i Prime

    realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

    रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम स्मार्टफोन भी कल इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह मोबाइल फोन भी दो वेरिएंट्स में आया है जिसमें 3GB RAM + 32GB Storage और 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। इनका प्राइस क्रमशः 7,999 रुपये और 8,999 रुपये है। realme narzo 50i Prime को Dark Blue और Mint Green कलर में खरीदा जा सकेगा तथा इस फोन पर रियलमी 100 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यह भी पढ़ेंः 23 सितंबर को आ रहा नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 6000mAh की बड़ी बैटरी

    Realme 9i 5G

    realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

    रियलमी 9आई 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस 14,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB Storage की कीमत 16,999 रुपये है। नए कलर मॉडल Soulful Blue में यह फोन कल 23 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां कंपनी 250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। यह रियलमी मोबाइल Rocking Black और Metallica Gold कलर में भी खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ेंः 9999 रुपये में घर ले आएं 43 inch Smart TV, MRP है Rs 47990

    Realme GT Neo 3T 5G

    realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

    रियलमी जीटी नियो 3टी 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 29,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 31,999 रुपये तथा सबसे बड़ा 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। Realme GT Neo 3T 5G 23 सितंबर से Dash Yellow, Drifting White और Shade Black कलर में बिकेगा।

    The post इंडिया में पहली बार बिकने जा रहे हैं ये 4 नए Realme Phone, देखें क्या है इनका नाम और कितना है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-sale-realme-c30s-realme-narzo-50i-prime-realme-9i-5g-and-realme-gt-neo-3t-5g-price-offer/feed/ 0
    Realme 9i 5G इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते 5जी फोन में मिलेगा 50MP Camera, 5000mAh बैटरी और 6GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-phone-realme-9i-5g-launched-in-india-know-price-specifications-offer-cheap-realme-mobile/ https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-phone-realme-9i-5g-launched-in-india-know-price-specifications-offer-cheap-realme-mobile/#respond Thu, 18 Aug 2022 06:00:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86353 रियलमी 9आई 5जी फोन 90Hz Display, 50MP Camera, MediaTek Dimensity 810 5G चिपसेट और 18W 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है

    The post Realme 9i 5G इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते 5जी फोन में मिलेगा 50MP Camera, 5000mAh बैटरी और 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना नया 5जी मोबाइल फोन लॉन्च किया गया है। नया रियलमी फोन Realme 9i 5G इंडिया में लॉन्च हुआ है जो मिडबजट में आया है। रियलमी 9आई 5जी फोन 90Hz Display, 50MP Camera, MediaTek Dimensity 810 5G चिपसेट और 18W 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है तथा यह India’s Cheapest 5G Phone यानी भारत के सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोंस में से एक है।

    Realme 9i 5G का प्राइस

    रियलमी 9आई 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। यह नया रियलमी मोबाइल Soulful Blue, Rocking Black और Metallica Gold कलर में बिकेगा।

    Realme 9i 5G 4GB RAM + 64GB Storage = 14,999 रुपये
    Realme 9i 5G 6GB RAM + 128GB Storage = 16,999 रुपये

    50 mp Camera phone realme 9i 5g launched in india know price specifications offer cheap realme mobile

    Realme 9i 5G की स्पेसिफिकेशन्स

    रियलमी 9आई 5जी स्मार्टफोन 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन साईज़ में काफी बड़ी है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यूनिबॉडी डिजाईन पर बने इस फोन की मोटाई महज़ 8.1एमएम है।

    Realme 9i 5G को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोेसेसर के साथ इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डिमेनसिटी 810 5जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Realme का तोहफा, 108MP कैमरा और 8GB RAM वाला यह शानदार स्मार्टफोन किया सस्ता, देखें कितना घटा दाम

    फोटोग्राफी के लिए रियलमी 9आई 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

    50 mp Camera phone realme 9i 5g launched in india know price specifications offer cheap realme mobile

    रियलमी 9आई 5जी एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर भी काम करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए यहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

    The post Realme 9i 5G इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते 5जी फोन में मिलेगा 50MP Camera, 5000mAh बैटरी और 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-phone-realme-9i-5g-launched-in-india-know-price-specifications-offer-cheap-realme-mobile/feed/ 0
    11GB रैम, 50MP कैमरा और 5G की ताकत के साथ 15000 रुपये में लॉन्च हो सकता है Realme 9i https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-50mp-camera-and-5g-realme-9i-can-be-launched-for-just-rs-15000/ https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-50mp-camera-and-5g-realme-9i-can-be-launched-for-just-rs-15000/#respond Sun, 14 Aug 2022 06:28:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86111 Realme 9i 5g स्मार्टफोन भारत में मीडियाटेक के Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।

    The post 11GB रैम, 50MP कैमरा और 5G की ताकत के साथ 15000 रुपये में लॉन्च हो सकता है Realme 9i first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Realme 9i 5G स्मार्टफोन भारत में 18 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज कुछ दिनों पहले ही रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। रियलमी के लैंडिंग पेज के। लाइव होने से इस फोन के रियर पैनल का डिजाइन और प्रोसेसर के बारे में ही जानकारी मिलती है। रियलमी का यह फोन मीडियाटेक के डायमेनसिटी 810 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि रियलमी के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस और रेंडर्स को लेकर पहले ही जानकारी सामने आ चुकी हैं। यहां हम आपको Realme 9i 5G स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    Realme 9i 5G का डिजाइन

    Realme 9i 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन के फ्रंट डिस्प्ले में टियरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन के दाएं फ्रेम में पावर बटन दिया गया है। लीक इमेज से पता चलता है कि रियलमी का यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा।

    फोटो - Realme 9i 5G | क्रेडिट Appuals
    फोटो – Realme 9i 5G | क्रेडिट Appuals

    Realme 9i 5G स्पेसिफिकेशन्स

    Realme 9i 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन Android 12 OS पर आधारित Realme UI 3.0 कस्टम यूज़र इंटरफ़ेस पर रन करेगा। रियलमी का यह फ़ोन मीडियाटेक के Dimensity 810 प्रोसेसर पर रन करेगा। इसके साथ ही माना जा रहा है कि फोन में 11GB रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन में 6GB तक की रैम और 5GB तक का वर्चुअल रैम दिया जाएगा। फोन में स्टोरेज के लिए 128GB बिल्ट इन स्टोरेज दिया जाएगा। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    फ्रंट की बात करें तो Realme 9i 5G स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जा जा सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का पोर्टेट लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi K50 Ultra, जानें कीमत और खूबियां

    Realme 9i 5G की कीमत

    Realme 9i 5G स्मार्टफोन को दो कंफीग्रेशन – 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज और 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस फोन को भारत में 15000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जाएगा।

    The post 11GB रैम, 50MP कैमरा और 5G की ताकत के साथ 15000 रुपये में लॉन्च हो सकता है Realme 9i first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/11gb-ram-50mp-camera-and-5g-realme-9i-can-be-launched-for-just-rs-15000/feed/ 0
    सस्ता 5जी फोन Realme 9i 5G 18 अगस्त होगा इंडिया में लॉन्च, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/18-august-realme-9i-5g-launch-date-in-india-know-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/18-august-realme-9i-5g-launch-date-in-india-know-price-specs-sale-offer/#respond Fri, 05 Aug 2022 11:39:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85703 18 अगस्त को रियलमी 9आई का 5जी मॉडल realme 9i 5G इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है।

    The post सस्ता 5जी फोन Realme 9i 5G 18 अगस्त होगा इंडिया में लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    2022 की शुरूआत में टेक ब्रांड रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी 9 नंबर सीरीज़ के तहत realme 9i लॉन्च किया था। यह एक 4G Smartphone था जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट, 50MP Camera और 5,000mAh Battery के साथ आया था। वहीं अब आने वाली 18 अगस्त को रियलमी 9आई का 5जी मॉडल realme 9i 5G इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है।

    realme 9i 5G India Launch

    रियलमी 9आई 5जी फोन 18 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। स्वंय कंपनी ने इस फोन लॉन्च की जानकारी देते हुए प्रैस विज्ञप्ति शेयर की है। रियलमी इंडिया ने यह भी बता दिया है कि realme 9i 5G MediaTek Dimensity 810 5G सपोर्ट करेगा तथा साथ ही फोन में AI Triple camera व बड़ी बैटरी दी जाएगी। रियलमी 9आई 18 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भारत में लॉन्च होगा।

    realme-9i-invite

    Realme 9i 4G स्पेसिफिकेशन

    यह मोबाइल फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एक पंच-होल डिसप्ले है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट कर सकती है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह रियलमी फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ेंः इस रियलमी मोबाइल पर Airtel दे रहा है Free 50GB Data और 750 रुपये का फायदा

    फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी 9आई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल की ब्लैक एंड व्हाईड सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    18 august realme 9i 5G launch date in india know price specs sale offer

    यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 2.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस रियलमी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। Realme 9i 5 जीबी की एडिशन वचुर्अल रैम भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह रियलमी फोन 11जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है।

    The post सस्ता 5जी फोन Realme 9i 5G 18 अगस्त होगा इंडिया में लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/18-august-realme-9i-5g-launch-date-in-india-know-price-specs-sale-offer/feed/ 0