Realme C100i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Jul 2026 07:01:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme C100i जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, स्टोरेज और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c100i-india-variants-colours-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c100i-india-variants-colours-specifications-leak/#respond Wed, 29 Jul 2026 07:00:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200926 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme भारतीय बाजार में अपनी C100 सीरीज का विस्तार कर सकता है। कंपनी ने अलग-अलग देशों में Realme C100 5G, C100 4G, C100x और C100i जैसे कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। भारत में अब तक सिर्फ Realme C100x को पेश किया गया है, लेकिन अब खबर है कि कंपनी जल्द ही Realme C100i को भी […]

The post Realme C100i जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, स्टोरेज और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme भारतीय बाजार में अपनी C100 सीरीज का विस्तार कर सकता है। कंपनी ने अलग-अलग देशों में Realme C100 5G, C100 4G, C100x और C100i जैसे कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। भारत में अब तक सिर्फ Realme C100x को पेश किया गया है, लेकिन अब खबर है कि कंपनी जल्द ही Realme C100i को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले इसके स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Realme C100i के वैरियंट और कलर ऑप्शन

Xpertpick को ऑफलाइन रिटेल सोर्सेज से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय बाजार में Realme C100i का मॉडल नंबर RMX5399 होगा। यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज जैसे दो वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसे Skyline Silver और Midnight Black कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है।

realme-c100i-india-variants-colours-specifications-leak

Realme C100i के संभावित स्पेसिफिकेशंस

ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Realme C100i का मॉडल नंबर RMX5377 है, जबकि भारतीय का मॉडल नंबर RMX5399 बताया जा रहा है। उम्मीद है भारत में आने वाला मॉडल में ग्लोबल वर्जन जैसे ही स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं।

अगर भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्जन जैसा ही होता है, तो इसमें 6.8-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Realme C100i फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स के रूप में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और microSD कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

आगामी Realme C100i उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है, जिन्हें कम बजट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और रोज के उपयोग के लिए बेसिक फोन चाहिए है। भारत में लॉन्च होने पर C100i का मुकाबला Redmi, POCO, Infinix और Lava के एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर Realme C100i भारत में ग्लोबल मॉडल जैसे स्पेसिफिकेशंस और कम कीमत के साथ लॉन्च होता है, तो यह बजट सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो ब्रांड के ऐलान का वेट करना होगा। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Realme C100i जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, स्टोरेज और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c100i-india-variants-colours-specifications-leak/feed/ 0
Realme C100i NBTC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c100i-nbtc-premature-amazon-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c100i-nbtc-premature-amazon-listing/#respond Wed, 18 Mar 2026 10:53:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192464 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme जल्द ही अपनी C-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इससे पहले इस लाइनअप में आने वाले Realme C100 5G की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस सीरीज का एक और फोन Realme C100i NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है, जिससे साफ है कि कंपनी एक साथ कई मॉडल्स ला सकती है। बता […]

The post Realme C100i NBTC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme जल्द ही अपनी C-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इससे पहले इस लाइनअप में आने वाले Realme C100 5G की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस सीरीज का एक और फोन Realme C100i NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है, जिससे साफ है कि कंपनी एक साथ कई मॉडल्स ला सकती है। बता दें कि लिस्टिंग के साथ ग्लोबल अमेजन साइट पर भी डिटेल्स सामने आई हैं।

लीक के अनुसार, Realme C100i को थाईलैंड के NBTC प्लेटफार्म पर RMX5377 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इस लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह कंफर्म हो गया है कि यह एक 4G LTE फोन होगा। यानी इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। इससे पहले यह डिवाइस इंडोनेशिया के TKDN और यूरोप के EEC प्लेटफार्म पर भी देखा जा चुका है।

ग्लोबल अमेजन लिस्टिंग की बात करें तो Realme C100i में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह 4GB+64GB और 4GB+128GB वैरियंट में आ सकता है। कलर्स के मामले में फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी, 5MP फ्रंट कैमरा, Android 16, सिंगल स्पीकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी दी गई है।

यदि पूर्व में सामने आए Realme C100 5G की बात करें तो यह ज्यादा पावरफुल मॉडल होगा। इसमें 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में बड़ा हाइलाइट हो सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, यह चिपसेट डेली यूज और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

Realme C100 5G डिवाइस 4GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। बैटरी के मामले में Realme C100 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स में Android 16, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग शामिल हो सकती है।

आगामी Realme C100i बेसिक यूजर्स के लिए हो सकता है। जिन्हें 4G फोन, बड़ी बैटरी और सिम्पल फीचर्स चाहिए हैं। वहीं, Realme C100 5G उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो बजट में 5G, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर परफॉरमेंस चाहते हैं।

आने वाले समय में इन अपकमिंग मोबाइल्स का मुकाबला Xiaomi, Samsung और iQOO के बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर तो और जानकारी मिलने के बाद ही समझ आ पाएगी। यदि आप सस्ता और बेसिक फोन चाहते हैं तो C100i का इंतजार कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको बेहतर परफॉरमेंस, 5G और बड़ी बैटरी चाहिए, तो Realme C100 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Realme C100i NBTC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c100i-nbtc-premature-amazon-listing/feed/ 0