Realme C11 2021 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 25 Jun 2021 14:51:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 6,799 रुपये में शुरू हुई Realme C11 (2021) की सेल, इस फोन में है 6.5 इंच डिसप्ले और 5,000एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-launched-in-india-with-5000mah-battery-sale-starts-at-rs-6799-price-6999/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-launched-in-india-with-5000mah-battery-sale-starts-at-rs-6799-price-6999/#respond Fri, 25 Jun 2021 14:51:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61616 यह फोन 6,799 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

The post सिर्फ 6,799 रुपये में शुरू हुई Realme C11 (2021) की सेल, इस फोन में है 6.5 इंच डिसप्ले और 5,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कल ही इंडिया में दो नए स्मार्टफोन मॉडल Realme narzo 30 5G और Realme narzo 30 4G लॉन्च किए है। फोन का 4जी मॉडल जहां 12,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं 5जी मॉडल का दाम 15,999 रुपये है। इन शानदार स्मार्टफोंस के बाद आज कंपनी ने एक और नया रियलमी मोबाइल फोन Realme C11 (2021) भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 6,799 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो आज से ही सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Realme C11 (2021) की कीमत

Realme C11 (2021) स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ही वेरिएंट में लिस्ट हुआ है। यह रियलमी फोन 2 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रियलमी ने हालांकि अभी तक किसी तरह की अनाउंसमेंट या प्रैस विज्ञिप्ति के जरिये इस फोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन रियलमी इंडिया वेबसाइट पर यह फोन 6,799 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। फोन की खरीद पर कंपनी 200 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। छूट खत्म होने के बाद फोन की कीमत 6,999 रुपये होने की उम्मीद है।

Realme C11 (2021) की स्पेसिफिकेशन्स

इस नए रियलमी फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन 89.5 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। Realme C11 (2021) को कंपनी ने स्पैलप्रूफ बनाया है यानी पानी की फुहार व छीटें पड़ने पर भी यह फोन सुरक्षित रहेगा। यह मोबाइल फोन COOL BLUE और COOL GREY कलर में लाया गया है।

Realme C11 2021 launched in india with 5000mah battery sale starts at rs 6799 price 6999

Realme C11 (2021) एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो रियलमी वनयूआई के साथ काम करता है। यह एंडरॉयड ‘गो’ एडिशन है जो कम रैम व स्टोरज पर भी स्मूथ प्रोसेसिंग करने में सक्षम है। वहीं रियलमी सी11 (2021) में गूगल की ‘गो ऐप्स’ व सर्विसेज का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा जो कम इंटरनेट डाटा की खपत करती हैं। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Unisoc SC9863 चिपसेट दिया गया है। यह फोन LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 storage तकनीक से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए Realme C11 (2021) स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक रियल डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post सिर्फ 6,799 रुपये में शुरू हुई Realme C11 (2021) की सेल, इस फोन में है 6.5 इंच डिसप्ले और 5,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-launched-in-india-with-5000mah-battery-sale-starts-at-rs-6799-price-6999/feed/ 0
अरे वाह! लॉन्च होने से पहले ही इंडिया में शुरु हुई Realme C11 (2021) फोन की सेल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-sale-offline-stores-in-india-before-official-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-sale-offline-stores-in-india-before-official-launch/#respond Mon, 14 Jun 2021 06:00:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60806 Realme C11 2021 को कंपनी की ओर से लो बजट कैटेगरी में पेश किया जाएगा।

The post अरे वाह! लॉन्च होने से पहले ही इंडिया में शुरु हुई Realme C11 (2021) फोन की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले साल जुलाई महीने में इंडिया में अपनी लो बजट C-सीरीज के अंदर Realme C11 को लॉन्च किया था। वहीं, काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी इस साल इस फोन के अपग्रेडेड वर्जन को पेश कर सकती है, जिसका नाम Realme C11 2021 होगा। इंडिया से पहले कंपनी इस फोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। लेकिन, लीक्स की माने तो इस फोन का इंडिया लॉन्च भी अब दूर नहीं है। लेकिन, इस फोन के लॉन्च से पहले एक अनोखी बात सामने आई है, जिसके अनुसार डिवाइस के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इंडिया के ऑफलाइन मार्केट में इसकी बिक्री शुरू हो गई है।

Realme C11 2021

ट्विटर यूजर, अंकित ने खबर साझा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी। अभी तक इंडिया में लॉन्च नहीं हुए Realme C11 (2021) की कुछ लाइव तस्वीरों के साथ-साथ फोन के बक्स की तस्वीर भी शेयर की गई है। इसके अलावा इस ट्विट में उन्होंने शॉप के मालिक का ट्विटर अकाउंट भी टैग किया है। हालांकि, इस ट्विट में कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।

Realme C11 2021 के स्पेसिफिकेशन

फोन इंडिया से पहले दूसरी मार्केट में लॉन्च हो चुका है इसलिए डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में हम पहले से जानते हैं। अगर बात करें इस फोन के स्पेसिफिकेशन तो इसमें 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर सपोर्ट के साथ 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद। Realme C11 2021 एंडरॉयड ओएस के साथ कोर्टेक्स-ए55 सीपीयू और यूनिएसओसी एससी9863 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी सी11 2021 फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियलमी ने अपने फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। डुअल सिम के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक व ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स मौजूद है।

The post अरे वाह! लॉन्च होने से पहले ही इंडिया में शुरु हुई Realme C11 (2021) फोन की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-sale-offline-stores-in-india-before-official-launch/feed/ 0
Realme C11 2021 लॉन्च, 5,000mAh बैटरी वाले इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत है 8,000 रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-launched-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-launched-specs-price-sale/#respond Wed, 05 May 2021 11:32:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58398 यह फोन लो बजट में उतारा गया है जिसकी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम है।

The post Realme C11 2021 लॉन्च, 5,000mAh बैटरी वाले इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत है 8,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले साल जुलाई महीने में इंडिया में अपनी लो बजट सेग्मेंट बढ़ाते हुए सस्ता स्मार्टफोन Realme C11 लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 7,499 रुपये की कम कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसने अपनी पहली ही सेल में 1.5 लाख से भी अधिक यूनिट बेचते हुए रिकॉर्ड बनाया था। वहीं आज इस फोन का एडवांस वर्ज़न लाने हुए रियलमी ने नया फोन Realme C11 2021 टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह फोन भी लो बजट में उतारा गया है जिसकी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम है।

Realme C11 2021 ने फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में ही एंट्री ली है जो रशिया और फिलिपिंस के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी ने अपने इस फोन को दोनों बाजारों में 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। रूस की बात करें तो वहां रियलमी सी11 2021 मॉडल RUB 7,415 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 7,327 रुपये के करीब है। वहीं फिलिपिंस में इस फोन को PHP 4,990 में उतारा गया है और यह कीमत 7,677 रुपये के करीब है। दोनों देशों में रियलमी सी11 2021 शॉपिंग साइट्स पर लिस्ट हो गया है।

Realme C11 2021

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। Realme C11 2021 एंडरॉयड ओएस के साथ कोर्टेक्स-ए55 सीपीयू और यूनिएसओसी एससी9863 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है।

Realme C11 2021 Launched Specs Price Sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी सी11 2021 फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियलमी ने अपने फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। डुअल सिम के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक व ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स मौजूद है।

The post Realme C11 2021 लॉन्च, 5,000mAh बैटरी वाले इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत है 8,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c11-2021-launched-specs-price-sale/feed/ 0