The post 5,000mAh बैटरी और 5 कैमरे वाला सस्ता Realme C17 दिवाली के बाद होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने पिछले महीने सितंबर में ‘C’ सीरीज के अंदर नए फोन C17 को बांग्लादेश में लॉन्च किया था। इस डिवाइस के बांगलादेश में आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इसे जल्द ही इंडिया में लॉन्च करेगी। लेकिन, अभी तक कंपनी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Realme C17 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर कई आईओटी प्रोडक्ट के साथ स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब ट्विटर पर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि Realme C17 इंडिया में नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में एंट्री कर सकता है।
दुर्भाग्य से, टिपस्टर ने अभी तक एक सटीक लॉन्च तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। याद दिला दें कि Realme C17 को बांग्लादेश में लगभग 13,000 रुपए की कीमत में पेश किया गया था। वहीं, फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 6GB रैम, स्नैपड्रैगन 460 SoC और 5,000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Realme X7 और X7 Pro इंडिया में जल्द करेंगे एंट्री, कंपनी ने किया टीज

Realme C17 की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। फोन में 6 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता Realme Q2i हुआ लॉन्च, क्या आपको आया पसंद?

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
The post 5,000mAh बैटरी और 5 कैमरे वाला सस्ता Realme C17 दिवाली के बाद होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट वाला Realme C17 जल्द करेगा इंडिया में एंट्री, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने हाल ही में अपनी बजट ‘C’ सीरीज के अंदर नए फोन C17 को बांग्लादेश में लॉन्च किया था। इस डिवाइस के बांगलादेश में आने के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इसे जल्द ही इंडिया में लॉन्च करेगी। लेकिन, अभी तक कंपनी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब Realme C17 कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर कई आईओटी प्रोडक्ट के साथ स्पॉट किया गया है। दरअसल, रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर Realme C17 के साथ Realme 10000mAh Power Bank 2i, Realme 20000mAh Power Bank 2, Realme Smart Bulb, Realme Smart Plus, Realme Smart Camera 360, Realme Watch S और Realme Selfie Tripod का सपोर्ट पेज लाइव हुआ है। इस बात की रिपोर्ट mysmartprice पर सामने आई है।
दूसरी ओर रियलमी अगले हफ्ते 7 अक्टूबर को Realme 7i को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में इन प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, सपोर्ट पेज लाइव होने से साफ हो गया है कि Realme सी सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C17 भी जल्द इंडिया में एंट्री करेगा। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरे और फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ इंडिया आया Realme Narzo 20 Pro, जानें क्या है प्राइस

रियलमी सी17 की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। फोन में 6 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Realme ला रही Q सीरीज़ का नया फोन, 13 अक्टूबर को दे सकता है दस्तक
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
The post लो बजट वाला Realme C17 जल्द करेगा इंडिया में एंट्री, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme C17, ये हैं टॉप फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने आज इंडिया में अपनी Naro 20 सीरीज के अंदर Realme Narzo 20, Realme Narzo 20A और Realme Narzo 20 Pro को लॉन्च किया है। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने अपनी ‘C’ सीरीज के अंदर Realme C17 स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। हालांकि, यह फोन सबसे पहले बांग्लादेश में पेश किया गया है। 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक देने वाले रियलमी सी17 को कंपनी ने अलग वर्चुअल लॉन्च इवेंट के माध्यम से पेश किया है। फिलहाल इंडिया में Realme C17 के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए आगे जानते हैं इस हैंडसेट में क्या कुछ खास है।
डिजाइन
Realme C17 के डिजाइन की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने फ्रंट पर पंच-होल डिसप्ले दिया है जो कि टॉप लेफ्ट कार्नर पर प्लेस है। इस पंच-होल के कारण फोन के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। वहीं, डिवाइस के बॉटम पर थोड़ा चिन पार्ट दिया गया है। रियर पर फोन के बाईं ओर एल-शेप में क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप के साथ ही एलईडी प्लैश लाइट देखने को मिलेगी। वही, कैमरा की सीध में नीचे की ओर रियलमी की ब्रांडिंग मौजूद है।

डिसप्ले
Realme C17 में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला IPS LCD पैनल है जो कि 6.5-इंच HD+ डिसप्ले के साथ आता है। वहीं, फोन का सक्रीन रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 600nits मैक्सिमम ब्राइटनेस होगी। वहीं, डिवाइस की डिसप्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। इसके अलावा Realme C17 में Realme UI बेस्ड एंडरयॉड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार?
कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो रियलमी सी17 में फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल एआई कैमरा AI ब्यूटी सपोर्ट और पोर्टेट मोड के साथ आता है। वहीं, रियर पर क्वाड कैमरा सपोर्ट होगा, जिसमें अपर्चर f/1.8 के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 119-डिग्री 8-मेगापिक्सल सूपरवाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर 4cm फोकस डिस्टेंस और 2-मेगापिक्सल B&W पोर्टेट लेंस है।

हार्डवेयर
रियली सी17 फोन को 11nm स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर पेश किया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी। चिपसेट के साथ Adreno 610 GPU मौजूद है। वहीं, फोन 6GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन मौजूद। हालांकि, कंपनी आने वाले समय में डिवाइस को और भी रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Realme 7i हुआ लॉन्च, फोन में 8 जीबी रैम, 64 एमपी कैमरा और 5000एमएएच बैटरी
बैटरी
स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 34 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 18.6 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 12.3 घंटे का PUBG गेमिंग और 83.4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देेगी। बड़ी बैटरी को USB-C के माध्यम से 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

कीमत
Bangladesh में Realme C17 की कीमत BDT 15,990 (लगभग 13,800 रुपए) है। वहीं, फोन सिर्फ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन की पहली सेल 22 सितंबर पर को होगी, जहां फोन कम कीमत में सेल किया जाएगा। डिवाइस Navy Blue और Lake Green कलर ऑप्शन के साथ आता है।
The post 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme C17, ये हैं टॉप फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इस दिन आ रहा 6GB रैम वाला Realme का सस्ता फोन, होंगे ये फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme C17 स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि रियलमी सी17 स्मार्टफोन 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी बंगलादेश के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से यह जानकारी सामने आई है। भारतीय समय के अनुसार 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे डिवाइस पेश किया जाएगा। वहीं, एक टिपस्ट ने रियलमी सी17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है, जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि फोन में क्या खास होगा।
बता दें कि कि रियलमी लगातार अपनी C सीरीज में बजट हैंडसेट लॉन्च कर रही है। रियलमी ने हाल ही में Realme C15 और Realme C12 हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं। वहीं, कुछ समय पहले रियलमी सी17 बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी सामने आया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो रियलमी सी17 में फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल एआई कैमरा AI ब्यूटी सपोर्ट और पोर्टेट मोड के साथ आएगा। वहीं, रियर पर क्वाड कैमरा सपोर्ट होगा, जिसमें अपर्चर f/1.8 के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 119-डिग्री 8-मेगापिक्सल सूपरवाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर 4cm फोकस डिस्टेंस और 2-मेगापिक्सल B&W पोर्टेट लेंस होगा। इसे भी पढ़ें: 21 सितंबर को लॉन्च होंगे तीन नए रियलमी फोन, Realme Narzo 20, Narzo 20 Pro और Narzo 20A देंगे दस्तक
हार्डवेयर
रियली सी17 फोन को 11nm स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर पेश किया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz होगी। SoC को 6 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन होगा। हालांकि, कंपनी डिवाइस को और भी रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर सकती है।

बैटरी
स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया जाएगा जो कि 34 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 18.6 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 12.3 घंटे का PUBG गेमिंग और 83.4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देेगी। बड़ी बैटरी को USB-C के माध्यम से 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार?

डिसप्ले
Realme C17 में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला IPS LCD पैनल होगा जो कि 6.5-इंच HD+ डिसप्ले के साथ आएगा। वहीं, फोन का सक्रीन रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 600nits मैक्सिमम ब्राइटनेस होगी। वहीं, डिवाइस की डिसप्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत होगा। वहीं, Realme C17 में Realme UI बेस्ड एंडरयॉड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
The post इस दिन आ रहा 6GB रैम वाला Realme का सस्ता फोन, होंगे ये फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>