Realme C2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 12:26:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme C3 और C2 हुए महंगे, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-and-c3-price-hike-in-india-know-features-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-and-c3-price-hike-in-india-know-features-specifications/#respond Mon, 18 May 2020 04:33:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44185 इन फोन्स की कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर की गई है।

The post Realme C3 और C2 हुए महंगे, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मार्केट में Realme ने अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रियलमी सी2 और सी3 की कीमत बढ़ा दी है। पिछले महीने भी इन फोन की कीमत में जीएसटी बढ़ने का बद इज़ाफा हुआ था। वहीं इस महीने फिर से कंपनी ने अपने सस्ते फोन्स को महंगा कर दिया है। हालांकि, कुछ समय पहले कंपनी ने अपनी नारजो सीरीज को पेश किया था, जिसके अंदर नारजो 10 और नारजो 10ए को पेश किया गया था। इसके अलावा कंपनी इंडिया में 25 को एक इवेंट का ओयजन कर अपनी पहला स्मार्ट टीवी और वॉच पेश करने वाली है। आइए आगे आपको Realme C3 और C2 की नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

91मोबाइल्स को अपने रिटेल सूत्रों से जानकारी मिली है कि ब्रांड ने इन दोनों हैंडसेट की कीमत में वृद्धि की है। वहीं, कंपनी ने इन फोन को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और अपनी ऑफिशियल साइट पर लिस्ट कर दिया है। Realme C2 का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल पहले 6,499 रुपए में रिटेल स्टोर पर बिक रहा था। वहीं, अब यह 6,999 रुपए में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, हैंडसेट का 3GB + 32GB वैरिएंट, जिसकी कीमत पहले 7,499 रुपए थी, अब 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। अंत में, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला Realme C3 मॉडल अब 8,499 रुपए में उपलब्ध होगा, जबकि इससे पहले 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता था। इसे भी पढ़ें: Realme X3, X3 SuperZoom और TV ऑफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट, कुछ दिनों में होंगे लॉन्च

realme-c2-and-c3-price-hike

Realme C3 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।  इसे भी पढ़ें: Realme ला रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, टेना पर RMX2141 और RMX2052 हुए लिस्ट

Realme C2 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme C2 में 6.1-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। फोन का आसपेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कि कलरओएस 6.0 पर आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C2 डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 4जी के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक का उपयोग कर सकते हैं। डाटा व चार्जिंग के लिए के लिए फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 दिया गया है।

The post Realme C3 और C2 हुए महंगे, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-and-c3-price-hike-in-india-know-features-specifications/feed/ 0
Realme C सीरीज़ में अब तक बिके 102 लाख स्मार्टफोन, अब है Realme C3 की तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c-series-10-2-million-units-sold-out-globally-c3-might-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c-series-10-2-million-units-sold-out-globally-c3-might-launch-soon/#respond Tue, 28 Jan 2020 10:07:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40264 सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Realme C3 जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देगा।

The post Realme C सीरीज़ में अब तक बिके 102 लाख स्मार्टफोन, अब है Realme C3 की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले साल भारतीय बाजार में एंट्री लेवल स्मार्टफोन लाने के उद्देश्य के साथ Realme C सीरीज़ की शुरूआत की थी। इस सीरीज़ के तहत Realme C1 और Realme C2 लॉन्च किए जा चुके हैं जिन्हें मोबाइल यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। ‘रियलमी सी सीरीज़’ की सफलता को दर्शाते हुए आज Realme ने बताया है कि ग्लोबल मंच पर अभी तक Realme C सीरीज़ के 10.2 मिलियन यानि 102 लाख स्मार्टफोन बेचे जा चुके हैं। सीरीज़ की सफलता के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसका विस्तार करेगी और सी सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Realme C3 जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देगा।

Realme C सीरीज़ के सफलता को बयां करते हुए कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। अपने ट्वीट में कंपनी ने बताया है कि ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज़ की 10.2 मिलियन से अधिक यूनिट बिक चुकी है। कंपनी ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि इंडिया में Realme C1 और Realme C2 की कुल कितनी सेल हुई है और किस स्मार्टफोन को ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन इस ट्वीट के बाद माना जा रही है कि अब कंपनी जल्द ही सीरीज़ के नए फोन से भी पर्दा उठा सकती है, जो Realme C3 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

Realme C3

बता दें कि पिछले दिनों थाईलैंड में एक स्मार्टफोन Realme C3s नाम के साथ सामने आया था जो भारतीय बाजार में Realme C3 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को RMX2020 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में फोन का रियर पैनल भी दिखाया गया था जिससे पता चला था कि डिवाइस के बैक पैनल पर टॉप राइट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। आशा है कि इसमें एक डेप्थ सेंसर और वाइड-एंगल लेंस को एलईडी फ्लैश के साथ दे सकती है। लीक के अनुसार कथित Realme C3 को एंडरॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में Realme UI भी देखने को मिल सकता है।

Realme 6

ब्रांड के रियलमी 6 स्मार्टफोन को लेकर भी लीक सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि यह डिवाईस पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की पंच होल डिसप्ले हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन की तरह स्क्रीन के बीच में दी जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि Realme 5 सीरीज़ के सभी फोंस में जहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया था वहीं Realme 6 सीरीज़ के स्मार्टफोन पेंटा कैमरा सपोर्ट करेंगे। यानि फोन के बैक पैनल पर 5 कैमरा सेंसर मौजूद रहेंगे। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Realme 6 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

बहरहाल Realme C3 और Realme 6 की कोई भी डिटेल पुख्ता तौर पर सामने नहीं आई है लिहाजा कंपनी की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post Realme C सीरीज़ में अब तक बिके 102 लाख स्मार्टफोन, अब है Realme C3 की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c-series-10-2-million-units-sold-out-globally-c3-might-launch-soon/feed/ 0
Realme फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, 4 दिनों तक मिलेगा भारी डिस्काउंट 18 वेरिएंट्स हुए हैं सेल में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-days-sale-flipkart-realme-3pro-5pro-c2-realme-x2-pro-discount-sale-price-specifications-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-days-sale-flipkart-realme-3pro-5pro-c2-realme-x2-pro-discount-sale-price-specifications-india/#respond Tue, 05 Nov 2019 13:21:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37525 खास सेल 8 नवंबर की रात 12 बजे तक चलेगी।

The post Realme फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, 4 दिनों तक मिलेगा भारी डिस्काउंट 18 वेरिएंट्स हुए हैं सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ब्रांड भारतीय बाजार में बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी की फैन फॉलोइंग में लगातार ईजाफा हो रहा है। आज ही Realme ने बताया है कि 30 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक Realme के 5.2 मिलियन से भी ज्यादा स्मार्टफोन बिके हैं और सिर्फ एक महीने में ही 52 लाख स्मार्टफोन बेचकर Realme ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Realme ने ‘Realme Days’ की शुरूआत की है, जिसमें ब्रांड के हिट स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट के साथ कम कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Realme Days के लिए रियलमी से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है। Realme Days के तहत रियलमी स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर छूट से साथ सेल के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस खास सेल के शुरूआत आज यानि 5 नवंबर से हो चुकी है जो 8 नवंबर की रात 12 बजे तक चलेगी। इस चार दिवसीय सेल में Realme के 18 स्मार्टफोन कम दामों पर सेल के लिए लिस्ट हो चुके हैं। इस सेल में​ ​स्मार्टफोंस पर छूट दिए जाने के साथ ही बैंक आफर के तहत कैशबैक भी पाया जा सकता है।

ये स्मार्टफोंन मिल रहे हैं कम दामों पर

Realme Days में Realme 3 के सभी वेरिएंट पर सीधे 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस छूट के बाद 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये, 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो गई है। ये तीनों वेरिएंट पहले क्रमश: 8,999 रुपये, 9,999 रुपये और 10,999 रुपये में लॉन्च हुए थे।

Realme 3 Pro पर भी स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है। Realme Days के दौरान 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन के 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को महज़ 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Realme Days sale flipkart Realme 3pro 5pro c2 Realme x2 pro discount sale price specifications india

Realme 3i को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां इस सेल में 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 9,499 रुपये में पाया जा सकता है। यह फोन डायमंड ब्लू, ब्लैक और रेड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए Realme C2 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को Realme Days में 6,999 रुपये में पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Realme का धमाका : सिर्फ एक महीने में बेच डाले 52 लाख स्मार्टफोन, Xiaomi का ताज डगमगाया

Realme 5 के 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये, 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन इस खास सेल में ये तीनों ही फोन 1,000 रुपये सस्ते हो गए है फोन के 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 8,999 रुपये, 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4जीबी + 128जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme Days sale flipkart Realme 3pro 5pro c2 Realme x2 pro discount sale price specifications india

Realme 5 Pro की बात करें तो यह फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का 4 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज 14,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब 4 दिनों तक Realme Days में ये तीनों वेरिएंट क्रमश: 12,999 रुपये, 13,999 रुपये और 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Realme Days सेल में Realme 2 Pro के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme 2 Pro के 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तथा 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये हो गई है।

The post Realme फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, 4 दिनों तक मिलेगा भारी डिस्काउंट 18 वेरिएंट्स हुए हैं सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-days-sale-flipkart-realme-3pro-5pro-c2-realme-x2-pro-discount-sale-price-specifications-india/feed/ 0
Realme ने शुरू की दिवाली सेल, 9 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट और फ्री ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-diwali-sale-realme-5-pro-3i-x-xt-c2-discount-offer-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-diwali-sale-realme-5-pro-3i-x-xt-c2-discount-offer-price/#comments Fri, 11 Oct 2019 11:08:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36757 Realme ने भी आज अपनी दिवाली सेल की घोषणा कर दी है।

The post Realme ने शुरू की दिवाली सेल, 9 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट और फ्री ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फेस्टिव सीज़न आते ही टेक कंपनियां की हरकत में आ गई है। तमाम ब्रांड्स अपने फैन्स को खुश करने और स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने के लिए विभिन्न आर्कषक ऑफर दे रहे हैं। एक ओर जहां शॉपिंग साइट्स पर ये स्मार्टफोन डिस्काउंट का आर्कषक ऑफर्स के साथ बेचे जा रहे हैं। वहीं स्मार्टफोन ब्रांड भी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में कटौती कर उन्हें डिस्काउंट के साथ बेच रही है। बेहद तेजी से प्रसिद्ध हुई टेक कंपनी Realme ने भी आज अपनी दिवाली सेल की घोषणा कर दी है।

Realme ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि कल यानि 12 अक्टूबर से कंपनी भारत में दिवाली सेल की शुरूआत कर रही है। Realme की यह सेल रात 12 बजे से शुरू होकर 16 अक्टूकर की मध्यरात्रि तक चलेगी। Realme ने अपनी सेल को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी अनाउंस किया है। इस सेल में विभिन्न Realme फोन भारी डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Realme diwali sale Realme 5 pro 3i x xt c2 discount offer price

यह हैं ऑफर

Realme C2 के 2जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के बाद 5,999 रुपये और फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Realme 3 स्मार्टफोन पर कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इस डिवाईस को 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। दिवाली ऑफर में Realme 3 Pro भी 1,000 रुपये सस्ता मिलेगा तथा फोन को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Realme 5 की बात करें तो ब्रांड की ओर से इस फोन पर भी 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वेरिएंट को 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme अपने लो बजट स्मार्टफोन Realme 2 Pro पर 1991 रुपये का प्राइज कट दे रही है। कटौती के बाद यह फोन 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme diwali sale Realme 5 pro 3i x xt c2 discount offer price

इसके साथ ही Realme X, Realme 3i और Realme 5 Pro के साथ ही Realme XT को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से एचडीएफसी कार्ड के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ये फोन यदि फ्लिपकार्ट से खरीदे जाते हैं तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी की ओर से चुनिंदा स्मार्टफोंस पर नो कॉस्ट ईएमआई भी जारी की गई है।

The post Realme ने शुरू की दिवाली सेल, 9 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट और फ्री ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-diwali-sale-realme-5-pro-3i-x-xt-c2-discount-offer-price/feed/ 1
Realme Freedom Sale: 3 दिनों तक चलेगी यह सेल, जानें कब और कहां किस स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-freedom-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-freedom-sale/#respond Tue, 30 Jul 2019 05:08:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33780 कंपनी इस तरह की सेल पहले भी आयोजित करती रही है।

The post Realme Freedom Sale: 3 दिनों तक चलेगी यह सेल, जानें कब और कहां किस स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme कई बार अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन करती है। इन सेल में कंपनी की ओर से स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जाता है। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी ने 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच चलने वाली ‘Realme freedom sale’ की घोषणा कर दी है। इस सेल के दौरान कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट देगी।

1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलने वाली सेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। इस सेल के दौरान कंपनी Realme X, Realme 3 के डायमंड रेड कलर वेरिएंट, Realme 3 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने पेश की 64-मेगापिक्सल वाली फोटो, 4 सेंसर के साथ आएगा यह अनूठा फोन, Realme छूटेगा पीछे

कंपनी ने जानकारी दी है कि भारतीय मार्केट 90 लाख यूज़र्स पूरे होने की खुशी में यह सेल आयोजित की जा रही है। सेल की घोषणा के साथ ही कंपनी ने Realme 3 स्मार्टफोन के डायमंड रेड कलर वेरिएंट को भी पेश किया। यह नया कलर वेरिएंट फ्रीडम सेल के दौरान ही पहली बार सेल के लिए आएगा।

इन फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट

सबसे पहले बात करते हैं Realme 3 Pro पर मिलने वाले डिस्काउंटी की। कंपनी इस डिवाइस के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद हैंडसेट के (4GB+ 64GB) वेरिएंट को 12,999 रुपए, (6GB+ 64GB) वेरिएंट 14,999 रुपए और (6GB+ 128GB) वेरिएंट 15,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

इसके अलावा Realme 2 Pro पर कंपनी 500 रुपए का डिस्काउंट देगी। इस डिस्काउंट के बाद आप डिवाइस के (4GB+ 64GB) वेरिएंट को महज 10,490 रुपए में खरीद सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 4 नहीं Realme 5 होगा इंडिया में लॉन्च, Realme 4 का लीक बॉक्स है फेक

वहीं, Realme C2 के 2GB+ 16GB वेरिएंट को को 5,999 रुपए, 2GB+ 32GB वेरिएंट को 6,999 रुपये और 3GB+ 32GB वेरियंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही उपभोक्ता Realme C1 के 2GB+ 32GB स्टोरेज ऑप्शन को 6,999 रुपS में खरीद सकेंगे।

रियलमी सी2 के अलावा कंपनी Realme C1 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 6,999 रुपये में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा पहली बार कंपनी इस सेल के दौरान रियलमी 3 नए डायमंड रेड कलर वेरिएंट को सेल के लिए पेश करेगी।

The post Realme Freedom Sale: 3 दिनों तक चलेगी यह सेल, जानें कब और कहां किस स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-freedom-sale/feed/ 0
Realme के बेहद ही सस्ते फोन के लिए अब नहीं करना होगा इं​तजार, ओपन सेल के​ लिए हुआ उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-now-available-on-open-sale-in-india-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-now-available-on-open-sale-in-india-know-price/#respond Fri, 19 Jul 2019 10:31:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33461 Realme C2 अब कभी भी खरीदा जा सकेगा।

The post Realme के बेहद ही सस्ते फोन के लिए अब नहीं करना होगा इं​तजार, ओपन सेल के​ लिए हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme C2 अब भारत में फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑनलाइन स्टोर पर ओपन सेल में उपलब्ध हो गया है। अगर आप भी इस फोन को खीरदने के लिए अब तक फ्लैश सेल का इंतदार करते थे तो यह आपके लिए एक बड़ी खबर है। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को कुछ महीनों पहले Realme 3 Pro के साथ लॉन्च किया गया था।

अब तक यह फोन फ्लैश सेल में ही उपलब्ध होता था, लेकिन अब ग्राहरक इसे कभी भी खरीद सकते हैं। फोन के 2जीबी/16जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और 3जीबी/32जीबी वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है। इसके साथ ही फोन को आप डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर में खरीद सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी के इस सस्ते स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme C2 को कलरओएस 6.0 पर आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद
cheapest latest 4000mah battery phone india realme c2 3 pro oppo a5s samsung galaxy m20 xiaomi redmi note 7 pro
जैसा कि हमनें पहले ही बताया Realme C2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इन दोनों की वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Realme C2 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ
ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है।

आपको बता दें कि फोन अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। बल्कि Realme C2 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post Realme के बेहद ही सस्ते फोन के लिए अब नहीं करना होगा इं​तजार, ओपन सेल के​ लिए हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-now-available-on-open-sale-in-india-know-price/feed/ 0
1,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Realme ​3 Pro, Realme C2 पर भी शानदार ऑफर, जाने डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-million-days-realme-c2-3pro-sale-offer-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-million-days-realme-c2-3pro-sale-offer-discount/#respond Tue, 09 Jul 2019 11:34:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33083 Realme C2 की 1 मिलियन यानि 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है।

The post 1,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Realme ​3 Pro, Realme C2 पर भी शानदार ऑफर, जाने डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने अप्रैल महीने में Realme 3 Pro स्मार्टफोन के साथ लो बजट स्मार्टफोन Realme C2 भी लॉन्च किया था। सिर्फ 5,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध हुए इस स्मार्टफोन ने इंडियन बाजार में नया रिकॉर्ड बना लिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च से लेकर अब तक Realme C2 की 1 मिलियन यानि 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है। Realme C2 के इस रिकॉर्ड की खुशी में कंपनी ने अपने फैन्स को भी शामिल किया है और रियलमी की ओर से Realme Million Days का आयोजन किया गया है। इस खास सेल में यूजर्स को बहुत ही स्पेशल बेनिफिट दिए जा रह हैं।

Realme Million Days में कपनी की ओर से Realme C2 की 1 मिलियन यूनिट बिक जाने के बाद इस फोन पर भी खास फायदा किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस सेल में Realme C2 खरीदे जाने पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन कल यानि 10 जुलाई से 12 जुलाई तक दो दिनों तक ओपन सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। इस दौरान Realme C2 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Realme C2 पर दिए जाने वाले बेनिफिट के साथ ही Realme Million Days में Realme 3 Pro पर भी कंपनी स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। इस सेल के दौरान 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए फोन के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन के 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। सेल में 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए Realme 3 Pro को 14,999 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Realme C2

Realme C2 में 6.1-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। फोन का आसपेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कि कलरओएस 6.0 पर आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसे 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। यह भी पढ़ें : Galaxy A50s फोन भी लॉन्च करेगी Samsung, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट

यह फोन 2जीबी और 3जीबी मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। जहां 2जीबी रैम के साथ आपको 16जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। वहीं 3जीबी वाला मॉडल 32जीबी की स्टोरेज के साथ में आता है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें तीन स्लॉट हैं जहां आप दो सिम के साथ एक मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

Realme Million Days realme c2 3pro sale offer discount

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C2 डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 4जीबी रैम के साथ Realme 3i वेबसाइट पर लिस्ट, 15 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 4जी के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक का उपयोग कर सकते हैं। डाटा व चार्जिंग के लिए के लिए फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 दिया गया है। Realme C2 के 2जीबी रैम वेरियंट को 5,999 रुपये वहीं 3जीबी रैम वेरियंट को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

The post 1,000 रुपये सस्ता मिल रहा है Realme ​3 Pro, Realme C2 पर भी शानदार ऑफर, जाने डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-million-days-realme-c2-3pro-sale-offer-discount/feed/ 0
Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7a-vs-realme-c2-price-specification-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7a-vs-realme-c2-price-specification-and-features/#respond Tue, 09 Jul 2019 07:55:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33057 रियलमी सी2 और शाओमी रेडमी 7ए में आप किसी फोन को बेस्ट मानते हैं?

The post Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने आज भारत में Redme 7A मॉडल को पेश कर दिया है। इस फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह भारत में आ चुका है। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन और प्राइस अच्छे हैं लेकिन जिस तरह के दावे कंपनी पहले कर रही थी उस पर यह खरा नहीं उतरता है। क्योंकि कंपनी का कहना था कि इस फोन में ऐसे फीचर्स हैं जो 20,000 रुपये के फोन में उपलब्ध हैं जबकि लॉन्च के बाद ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। यह एक साधारण फोन है जो अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध है। बल्कि भारतीय बाजार में कुछ फोन पहले से उपलब्ध हैं जो इसे कड़ी टक्कर देने का दम रखते हैं जिसमें सबसे पहले Realme C2 का नाम आता है। यही वजह है कि Xiaomi Redmi 7A लॉन्च होते ही Realme के सीईओ ने उस फोन में कमी निकालनी शुरू कर दी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वास्तव में Realme C2 बेस्ट है या फिर Redmi 7A पर ही भरोसा किया जाए! तो चलिए एक छोटे से कम्पैरिज़न में हम दोनों फोन को जांच लेते हैं कि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के आधार पर कौन बेस्ट है।

डिजाइन
Xiaomi Redmi 7A को कंपनी ने पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ पेश किया है। पुराने फोन का डिजाइन भी कुछ ऐसा ही था। वहीं हाल में लॉन्च रेडमी गो फोन भी ऐसा ही था। बिल्ट क्वालिटी अच्छी है लेकिन डिजाइन में नयापन नहीं है। फोन कॉम्पैक्ट है और आसानी से हथेली में समा जाता है। इसे भी पढ़ें: THOMSON 49 OATH 9000 स्मार्ट टीवी रिव्यू: शानदार डिसप्ले और google assistent का होना बनाता है इसे बेस्ट

cheapest latest 4000mah battery phone india realme c2 3 pro oppo a5s samsung galaxy m20 xiaomi redmi note 7 pro

वहीं Realme C2 की बात की जाए तो यह देखने में काफी स्मार्ट है। फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की बनी है लेकिन ग्लास फिनिश में है ऐसे में यह आपको ज्यादा बेहतर अहसास कराएगा। इतना ही नहीं पिछे डायमंट कट पैटर्न इसे दूसरे फोन से अलग खड़ा करता है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में यह ज्यादा बेहतर है। इसे भी पढ़ें: Nokia 2.2 रिव्यू: परफॉर्मेंस के मामले में बेहद पीछे है यह फोन

डिसप्ले
Xiaomi Redmi 7A में 5.45-इंच का एचडी+ डिसप्ले दी गई है और कंपनी ने इसे 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फुल व्यू डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल है और डेंसिटी 295 पीपीआई है। डिसप्ले से हमें कोई शिकायत नहीं है। इस रेंज में यह रेजल्यूशन काफी अच्छा है।

Realme C2 sale starts from 15 may on flipkart price 5999 specifications

Realme C2 में 6.1-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है और यह 282 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। वहीं सबसे बड़ी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और इस फोन में आपको वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा जो कि फिलहाल इस रेंज में नहीं है। ऐसे में कह सकते हैं कि डिसप्ले के मामले में भी रियलमी आगे है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M40 रिव्यू: ऑलराउंडर परफॉर्मेंस

हार्डवेयर
Redmi 7A को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में
2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम के साथ ही 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज में पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक इसे बढ़ा सकते हैं।

watch Xiaomi Redmi 7A india launch live stream

C2 मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2जीबी और 3जीबी रैम मैमोरी के साथ आता है। वहीं डाटा स्टोरेज के लिए 16जीबी और 32जीबी का स्टोरेज है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

यहां पर दोनों फोन लगभग एक जैसे नजर आते हैं लेकिन अपने स्टेबल परफॉर्मेंस की वजह से क्वालकॉम चिपसेट ज्यादा बेहतर कहा जाता है। ऐसे में रेडमी 7ए को ही आगे माना जाएगा।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi 7A के रियर पैनल में 12 मेगापिक्सल का सोनीIMX 486 सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो AI फेस अनलॉक सपॉर्ट के साथ आता है।

redmi-7a-new

Realme C2 को डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

रियलमी सी2 में भले ही डुअल कैमरा सेटअप दिया हो लेकिन कैमरा सेंसर रेडमी का बेस्ट है। सोनी के इस सेंसर का उपयोग उंचे कीमत वाले फोन में किया जाता है। ऐसे में आप रेडमी को ही आगे माना जाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम
दोनों फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर कार्य करते हैं लेकिन यूआई अलग है। रियमली सी2 में आपको कलरओएस 6.0 मिलेगा जबकि रेडमी 7ए MIUI 10 पर आधारित है। इसमें कोई शक नहीं कि मीयूआई कलरओएस से कहीं आगे है और बेहतर है। इसलिए यहां भी रेडमी 7ए ही अच्छा कहा जाएगा।

कनेक्टिविटी
दोनों फोन में 4जी सपोर्ट है और डुअल सिम दिया गया है। इसके साथ ही वाईफाई ब्लूटूथ भी मिलेंगे। इसके अलावा डाटा ट्रांसफर व चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी 2.0 है। दोनों में से किसी भी फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक है। ऐसे में कोई भी बहुत आगे या पीछे नहीं कहा जाएगा।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी 7ए में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।

रियलमी सी2 में भी आपको 4,000एमएएच की ही बैटरी देखने को मिलेगी।

प्राइस
शाओमी रेडमी 7ए के 2जीबी + 16जीबी वाले मॉडल की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं 2जीबी 32जीबी वाला फोन 6,199 रुपये का है। हालांकि जून तक इन्हें 200 रुपये छूट के साथ खरीदा जा सकता है। अर्थात 5,999 रुपये वाला फोन 5,799 रुपये में और 6,199 रुपये वाला फोन 5,999 रुपये में।
watch Xiaomi Redmi 7A india launch live stream
वहीं रियलमी सी2 की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है जबकि 3जीबी + 32जीबी वाला मॉडल 6,999 रुपये में उपलब्ध है। इस प्राइस में यह अच्छा फोन है। परंतु मेरे हिसाब से बेस्ट सौदा रेडमी 7ए 2जीबी + 32जीबी का है। 6,199 रुपये में इसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।

The post Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7a-vs-realme-c2-price-specification-and-features/feed/ 0
Realme C2 के लिए अब नहीं करना होगा ऑनलाइन सेल का इंतजार, 15 जून से होगा ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-to-go-on-sale-in-the-offline-stores-from-15th-june-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-to-go-on-sale-in-the-offline-stores-from-15th-june-2019/#respond Fri, 14 Jun 2019 10:19:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32163 कंपनी ने Realme C2 को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

The post Realme C2 के लिए अब नहीं करना होगा ऑनलाइन सेल का इंतजार, 15 जून से होगा ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने अप्रैल महीने में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 3 Pro और Realme C2 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से दोनों फोन ऑनलाइन फ्लैश सेल के जरिए बेचे जा रहे थे। वहीं, लॉन्च के कुछ समय बाद Realme 3 Pro फोन को ऑफलाइन सेल के लिए पेश कर दिया गया था। वहीं, अब कंपनी ने Realme C2 को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

अगर आफ ऑफलाइन इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो अपने घर के पास मौजूद किसी भी रिटेल स्टोर 15 जून खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि Realme C2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 2जीबी रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये तथा 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 2.2 vs Realme C2: जानें, कम दाम में कौन है बेहतर

Realme C2 की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी के इस सस्ते स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme C2 को कलरओएस 6.0 पर आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट दिया गया है।

जैसा कि हमनें पहले ही बताया Realme C2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इन दोनों की वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Realme C2 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है।

आपको बता दें कि फोन अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। बल्कि Realme C2 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post Realme C2 के लिए अब नहीं करना होगा ऑनलाइन सेल का इंतजार, 15 जून से होगा ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-to-go-on-sale-in-the-offline-stores-from-15th-june-2019/feed/ 0
Nokia 2.2 vs Realme C2: जानें, कम दाम में कौन है बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-2-vs-realme-c2-price-specification-and-features-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-2-vs-realme-c2-price-specification-and-features-comparison/#respond Fri, 07 Jun 2019 07:28:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31818 जानें किसमें कितना है दम।

The post Nokia 2.2 vs Realme C2: जानें, कम दाम में कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia के स्मार्टफोन बनाने वाली लासेंसधारक कंपनी HMD Global ने भारत में अपना नया फोन Nokia 2.2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट (2जीबी और 3जीबी रैम) में लॉन्च किया है। बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए Nokia 2.2 को भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद कई स्मार्टफोन से टक्कर मिलेगी। लेकिन, इनमें सबसे ज्यादा मुकाबला Realme C2 से होगा। आइए जानते हैं कि कीमत और स्पेसिफिकेशन के दम पर कौन किस पर भारी पड़ेगा।

कीमत और उपलब्धता

Nokia 2.2 के 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां कंपनी द्वारा 7,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,699 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं कंपनी अपने यूजर्स को आने वाली 30 जून तक इस फोन के 2जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये तथा 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराएगी। यानि 30 जून के बाद की कीमत में 600 रुपये का ईजाफा हो जाएगा।

वहीं, अगर बात करें Realme C2 की तो इसके 2जीबी रैम 16जीबी स्टोरेज और 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 5,999 रुपए व 7,999 रुपए है जो कि फ्लैश सेल के जरिए सेल किया जाता है।
nokia 2 2 launched waterdrop notch display feature specification price
डिसप्ले और डिजाइन

Nokia 2.2 को कंपनी ने ट्रेंड में चल रही वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है। फोन के तीनों किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जहां Nokia की ब्राडिंग है। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी लुक वाला है। वहीं, नोकिया 2.2 स्मार्टफोन में 5.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन भी वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन मैट फिनिश वाली मेटल बॉडी का बना है और इसमें 2.5डी फ्रंट ग्लास व ग्लास बैक है। वहीं, इसका बैक पैनल डायमंड कट डिजाइन से लैस है। साथ ही Realme C2 में 6.1-इंच की डिसप्ले दी गई है, जिसका एचडी+ रिजोल्यूशन है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है।

प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम

नोकिया 2.2 स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो A22 प्रोसेसर दिया गया है और यह फोन एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। जबकि रियलमी सी2 मीडियाटेक हेलियो पी22 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर आधारित है। वहीं, फोन कलर ओएस 6 पर ऑपरेट होता है जो एंडरॉयड पाई पर बेस्ड है।
cheapest latest 4000mah battery phone india realme c2 3 pro oppo a5s samsung galaxy m20 xiaomi redmi note 7 pro
रैम व स्टोरेज

Nokia 2.2 और Realme C2 दो वेरिएंट्स में आते हैं। दोनों ही फोन का एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरा वेरिएंट में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

नोकिया का यह फोन 4जी सपोर्ट करता है जिसमें डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई व ओटीजी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है। फोन अनलॉकिंग के लिए Nokia 2.2 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा Relame C2 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा

Nokia 2.2 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा रियलमी सी2 फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला सेंसर 13-मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। वहीं, फ्रंट पर 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 80fps, 480p पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है।

The post Nokia 2.2 vs Realme C2: जानें, कम दाम में कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-2-2-vs-realme-c2-price-specification-and-features-comparison/feed/ 0