Realme C3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:54:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme ने अपने सस्ते फोन Narzo 10A और C3 किए महंगे, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-and-realme-c3-prices-increased-by-up-to-rs-1000/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-and-realme-c3-prices-increased-by-up-to-rs-1000/#respond Mon, 22 Jun 2020 11:19:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45651 इन दोनों ही फोन की कीमत 10,000 रुपए के अंदर है।

The post Realme ने अपने सस्ते फोन Narzo 10A और C3 किए महंगे, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने आज ही अपने Narzo 10A स्मार्टफोन के 4GB रैम वेरिएंट को भारतीय मार्केट में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने नारजो 10ए के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है। इस फोन के साथ ही Realme ने अपने एक और सस्ते फोन Realme C3 की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से इन दोनों स्मार्टफोंस का दाम ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ाया गया है।

91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटले स्टोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि कंपनी ने Realme Narzo 10A के दाम में 500 रुपए और Realme C3 के दाम में 1000 रुपए का इजाफा किया गया है। ऑफाइन स्टोर्स के साथ ही फोन के नए दाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी के साथ लो बजट में एंट्री करेगा Realme C11, 30 जून को होगा लॉन्च

नई कीमत

Realme Narzo 10A की बात करें तो इस फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 8,499 रुपए की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इस वेरिएंट के लिए 8,999 चुकाने होंगे। इसी तरह Realme C3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता था लेकिन अब इस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 8,999 रुपए हो गई है। वहीं, Realme C3 के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 8,999 रुपए थी जो कि अब 9,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।
realme-phone-price-hike
Realme C3 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी
कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 60x जूम के साथ 25 जून को इंडिया में लॉन्च होगा Realme X3 SuperZoom, इस फोन पर क्या है आपकी राय

Realme Narzo 10A

रियलमी नारज़ो 10ए के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर लॉन्च हुआ था जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है।

Realme Narzo 10A 4gb ram 64gb storage variant launch in india price at rs 9999 on flipkart specs sale offer

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 10A में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Realme ने अपने सस्ते फोन Narzo 10A और C3 किए महंगे, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-and-realme-c3-prices-increased-by-up-to-rs-1000/feed/ 0
Realme C3 और C2 हुए महंगे, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-and-c3-price-hike-in-india-know-features-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-and-c3-price-hike-in-india-know-features-specifications/#respond Mon, 18 May 2020 04:33:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44185 इन फोन्स की कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर की गई है।

The post Realme C3 और C2 हुए महंगे, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मार्केट में Realme ने अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रियलमी सी2 और सी3 की कीमत बढ़ा दी है। पिछले महीने भी इन फोन की कीमत में जीएसटी बढ़ने का बद इज़ाफा हुआ था। वहीं इस महीने फिर से कंपनी ने अपने सस्ते फोन्स को महंगा कर दिया है। हालांकि, कुछ समय पहले कंपनी ने अपनी नारजो सीरीज को पेश किया था, जिसके अंदर नारजो 10 और नारजो 10ए को पेश किया गया था। इसके अलावा कंपनी इंडिया में 25 को एक इवेंट का ओयजन कर अपनी पहला स्मार्ट टीवी और वॉच पेश करने वाली है। आइए आगे आपको Realme C3 और C2 की नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

91मोबाइल्स को अपने रिटेल सूत्रों से जानकारी मिली है कि ब्रांड ने इन दोनों हैंडसेट की कीमत में वृद्धि की है। वहीं, कंपनी ने इन फोन को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और अपनी ऑफिशियल साइट पर लिस्ट कर दिया है। Realme C2 का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल पहले 6,499 रुपए में रिटेल स्टोर पर बिक रहा था। वहीं, अब यह 6,999 रुपए में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, हैंडसेट का 3GB + 32GB वैरिएंट, जिसकी कीमत पहले 7,499 रुपए थी, अब 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। अंत में, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला Realme C3 मॉडल अब 8,499 रुपए में उपलब्ध होगा, जबकि इससे पहले 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता था। इसे भी पढ़ें: Realme X3, X3 SuperZoom और TV ऑफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट, कुछ दिनों में होंगे लॉन्च

realme-c2-and-c3-price-hike

Realme C3 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।  इसे भी पढ़ें: Realme ला रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, टेना पर RMX2141 और RMX2052 हुए लिस्ट

Realme C2 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme C2 में 6.1-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। फोन का आसपेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कि कलरओएस 6.0 पर आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C2 डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 4जी के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक का उपयोग कर सकते हैं। डाटा व चार्जिंग के लिए के लिए फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 दिया गया है।

The post Realme C3 और C2 हुए महंगे, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c2-and-c3-price-hike-in-india-know-features-specifications/feed/ 0
रियलमी फैन्स को कंपनी का तोहफा, अब ओपन सेल में मिलेगा ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C3 https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-open-sale-in-india-till-21-february-price-specifications-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-open-sale-in-india-till-21-february-price-specifications-offer/#respond Wed, 19 Feb 2020 06:57:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40987 Realme C3 की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है।

The post रियलमी फैन्स को कंपनी का तोहफा, अब ओपन सेल में मिलेगा ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme इसी महीने इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Realme C3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लो बजट में उतारे गए इस फोन के दो वेरिएंट लॉन्च हुए थे जिसकी शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है। रियलमी सी3 गत 14 फरवरी को इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। कंपनी की ओर से इस फोन को फ्लैश सेल में मुहैया कराया गया था जिसमें कुछ ही मिनट में Realme C3 पर सोल्ड आउट का बोर्ड लग गया था। लेकिन अब अपने फैन्स के लिए रियलमी ने Realme C3 स्मार्टफोन को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

Realme ने जानकारी दी है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी सी3 को इंडिया में ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। हालांकि यह ओपन सेल सिर्फ 21 फरवरी तक ही जारी रहेगी। यानि जो स्मार्टफोन यूजर Realme C3 को खरीदना चाहते हैं वह 21 फरवरी तक इसे ओपन सेल में ले पाएंगे। यह ओपन सेल रियलमी की वेबसाइट के अलावा सिर्फ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। बता दें कि Realme C3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme C3

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

Realme C3 open sale in india till 21 february price specifications offer

Realme C3 को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

29,999 रुपए में लॉन्च होगा Samsung Galaxy A71, इसमें है 64MP कैमरा और 8जीबी रैम

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की दावा है कि यह बैटरी 30 दिन का स्टैंडबॉय टाईम और 10.6 घंटे तक PUBG खेलने का मौका देती है।

The post रियलमी फैन्स को कंपनी का तोहफा, अब ओपन सेल में मिलेगा ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-open-sale-in-india-till-21-february-price-specifications-offer/feed/ 0
ट्रिपल रियर कैमरा के साथ इस देश में लॉन्च हुआ Realme C3, इंडियन वेरिएंट से इतना है अलग https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-launch-in-thailand-with-triple-rear-camera-know-price-sale-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-launch-in-thailand-with-triple-rear-camera-know-price-sale-detail/#respond Wed, 19 Feb 2020 06:56:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40984 इंडिया में कुछ समय पहले ही रियलमी सी3 को लॉन्च किया गया था।

The post ट्रिपल रियर कैमरा के साथ इस देश में लॉन्च हुआ Realme C3, इंडियन वेरिएंट से इतना है अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक दिन पहले ही रियलमी सी3 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ब्लूटूथ एसआईजी पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। वहीं, अब इस डिवाइस को ट्रिपल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कंपनी द्वारा थाइलैंड मार्केट में पेश कर दिया गया है। हालांकि, इस डिवाइस कंपनी ने कुछ समय पहले ही इंडियन मार्केट में लो बजट सेग्मेंट में उतारा था। लेकिन यहां यह डिवाइस डुअल कैमरा के साथ पेश किया गया था।

कीमत व कलर ऑप्शन

कंपनी ने थाइलैंड में रियलमी सी3 के 3GB+32GB मॉडल को 3,999 Baht ( लगभग 9,000 रुपए) में पेश किया गया है। वहीं, इस डिवाइस के इसी वेरिएंट को इंडिया में डुअल कैमरा के साथ 6,999 रुपए में पेश किया गया था। फोन फ्रोजन ब्लू और ब्लेजिंग रेड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

इंडियन वेरिएंट से अलग है कैमरा
realme-c3
इंडियन वेरिएंट और थाइलैंड में पेश किए गए Realme C3 में अंतर सिर्फ रियर कैमरे का है। रियलमी सी3 के इंडियन वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, थाइलैंड वेरिएंट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा मैक्रो सेंसर 2-मेगापिक्सल का है।

स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।
realme-c3-new
फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post ट्रिपल रियर कैमरा के साथ इस देश में लॉन्च हुआ Realme C3, इंडियन वेरिएंट से इतना है अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-launch-in-thailand-with-triple-rear-camera-know-price-sale-detail/feed/ 0
Realme 6 होगा दुनिया का पहला मीडियाटेक जी90 चिपसेट वाला फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-6-rmx2001-certified-on-wi-fi-alliance-with-android-10-mediatek-mt6785t-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-6-rmx2001-certified-on-wi-fi-alliance-with-android-10-mediatek-mt6785t-chipset/#respond Wed, 12 Feb 2020 11:49:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40764 यह फोन एंडरॉयड 10 से लैस होगा जो रियलमी वन यूआई के साथ लॉन्च होगा।

The post Realme 6 होगा दुनिया का पहला मीडियाटेक जी90 चिपसेट वाला फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme को लेकर कई हफ्तों से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी Realme 6 सीरीज़ पर काम कर ही है। रियलमी की यह सीरीज़ भारतीय वेबसाइट बीआईएस और सिंगापुर सर्टिफिकेशन्स साइट आईएमडीए पर भी लिस्ट हो चुकी है जहां सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कई अहम जानकारी मिली थी। वहीं अब Realme 6 स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट वाई-फाई अलायंस पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिससे फोन के ओएस और प्रोसेसर का खुलासा हो गया है। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि Realme 6 सीरीज़ जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे देगी।

Realme 6 को वाई-फाई अलायंस पर Realme RMX2001 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सीधे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस सर्टिफिकेशन में बताया गया है कि रियलमी का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 से लैस होगा जो रियलमी वन यूआई के साथ लॉन्च होगा। Realme 6 में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek MT6785T चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। यह चिपसेट बाजार में मीडियाटेक हेलियो जी90 नाम के साथ पेश होगा।

Realme 6 RMX2001 certified on wi-fi Alliance with android 10 MediaTek MT6785T chipset

गौरतलब है कि मीडियाटेक हेलियो जी90 चिपसेट पर अभी तक कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है। यानि Realme 6 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो मीडियाटेक हेलियो जी90 के साथ बाजार में एंट्री लेगा। लगे हाथ बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro में मीडियाटेक हेलियो जी90टी चिपसेट देखा गया था। वहीं Realme 6 में आने वाला मीडियाटेक हेलियो जी90 चिपसेट इससे भी एडवांस होगा। वाई-फाई अलायंस के अनुसार रियलमी 6 में 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ का वाई-फाई बैंड देखने को मिलेगा।

Realme C3

रियलमी सी3 ने इंडिया में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है जिनमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को जहां 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

Xiaomi Redmi 8A Dual vs realme c3 comparison specifications camera battery processor price sale india availability

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Realme 6 होगा दुनिया का पहला मीडियाटेक जी90 चिपसेट वाला फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-6-rmx2001-certified-on-wi-fi-alliance-with-android-10-mediatek-mt6785t-chipset/feed/ 0
Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-vs-realme-c3-comparison-specifications-camera-battery-processor-price-sale-india-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-vs-realme-c3-comparison-specifications-camera-battery-processor-price-sale-india-availability/#respond Wed, 12 Feb 2020 10:55:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40754 Realme C3 आने वाली 14 फरवरी और Xiaomi Redmi 8A Dual फरवरी की 18 तारीख से सेल लिए उपलब्ध होगा।

The post Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी का महीना टेक लवर्स के लिए काफी कुछ लेकर आ रहा है। विभिन्न टेक कंपनियां हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से लेकर लो बजट एंट्री लेवल स्मार्टफोंस लॉन्च कर रही है। पिछले दिनों में इंडियन मार्केट के लो बजट सेग्मेंट को छूते हुए Xiaomi और Realme ने अपने-अपने नए मोबाइल बाजार में उतारे हैं। शाओमी की ओर से जहां Redmi 8A Dual स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है वहीं रियलमी अपने फैन्स के लिए Realme C3 स्मार्टफोन लेकर आई है। गौरतलब है कि शाओमी और रियलमी इंडियन मार्केट में कड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर पहचाने जाते हैं। इन ब्रांड्स द्वारा लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन की तुलना और समीक्षा भी काफी होती है। रेडमी 8ए डुअल और रियलमी सी3 दोनों फोन लो बजट में लॉन्च हुए हैं और बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने से पहले ही इन दोनों फोंस का कंपेरिज़न होना शुरू हो गया है। आगे हमनें Redmi 8A Dual और Realme C3 की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, लुक व डिजाईन के आधार पर इनका तुलनात्मक अध्ययन किया है और जाना है कि Xiaomi टॉप पर रहता है या Realme बन सकता है नंबर वन

लुक व डिजाईन

Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है लेकिन इस फोन की नॉच रियलमी सी3 की अपेक्षा ज्यादा बड़ी है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट दिया गया है जिसपर Redmi की ब्रांडिंग है। फोन के बैक पैनल पर बीच में एक स्ट्रैप दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर वर्टिकल शेप में दो कैमरा सेंसर लगे हैं। इन सेंसर्स के उपर फ्लैश मौजूद है तथा नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है। कंपनी ने रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। वहीं फोन के लोवर पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Realme C3 के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा पार्ट दिया गया है। यह फोन ‘वी’ शेप वाली नॉच सपोर्ट करता है। फोन का बैक पैनल शाईनी रग्ड डिजाईन है जो एक खास पैटर्न पर रिफ्लेक्शन देता है। बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। इस सेटअप में सेंसर्स के नीचे पिक्सल डिटेल भी लिखी गई है। कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। बैक पैनल पर ही नीचे दाईं ओर वर्टिकल शेप में Realme की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन राईट पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Realme C3 के लोवर पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। रियलमी सी3 को कंपनी की ओर से ब्लू और रेड कलर में लॉन्च किया गया है।

डिसप्ले

Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास पर बनी है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। रेडमी 8ए डुअल का कॉट्रास्ट रेशियो 1500:1 का है तथा यह डिसप्ले 270पीपीआई पर काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए फोन में सनलाईट, नाईट और रिडिंग मोड मौजूद है।

यह भी पढ़ें : 16GB RAM, 108MP क्वाड कैमरा और 40MP सेल्फी, जानें कितना दमदार है Samsung Galaxy S20 Ultra

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 480cd/m2 की मैक्सिम ब्राइटनेस दी गई है। Realme C3 को भी कंपनी ने आई केयर मोड से लैस किया है जो लंबे समय तक फोन का यूज़ आरामदेह बनाए रखता है।

ओएस व प्रोसेसिंग

Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पर पेश किया गया है मीयूआई 10 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए शाओमी रेडमी 8ए डुअल एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Realme C3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी के ही नए यूजर इंटरफेस पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए रियलमी सी3 एआरएम जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है।

रैम व स्टोरेज

Xiaomi Redmi 8A Dual को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20 Plus लॉन्च, इनमें है 12 जीबी रैम और 64एमपी क्वॉड कैमरा

Realme C3 ने भी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। इस फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रियलमी सी3 के दोनों ही वेरिएंट्स की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी

Xiaomi Redmi 8A Dual के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 8ए डुअल एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Redmi 8A Dual का रियर कैमरा पीडीएएफ तकनीक से लैस है तथा फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं।

Realme C3 को भी कंपनी द्वारा डुअल रियर कैमरे के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 5पी लेंस और पीडीएएफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही Realme C3 में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का 5पी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियलमी सी3 के भी फ्रंट और रियर कैमरा सेंसर्स एआई ब्यूटी और एआई एचडीआर मोड से लैस हैं।

कनेक्टिविटी, सिक्योरिटी और बैटरी

Xiaomi Redmi 8A Dual के सिक्योरिटी फीचर की बात करें तो यह फोन सिर्फ फेस अनलॉक ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 8ए डुअल 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी की ओर से बॉक्स में 10वॉट का चार्जर ही दिया जाएगा। Xiaomi Redmi 8A Dual यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करता है तथा खास बात है कि यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है। बता दें कि शाओमी रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है तथा यह 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है।

Realme C3 में भी अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस रेडमी 8ए डुअल की ही तरह 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Realme C3 की बैटरी 10वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट करती है जिसे माइक्रोयूएसबी से ही चार्ज किया जा सकता है। कंपनी की दावा है कि रियलमी सी3 30 दिन का स्टैंडबॉय टाईम और 10.6 घंटे तक PUBG खेलने का मौका देती है। Realme C3 भी डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई तथा वोवाई-फाई सपोर्ट करता है। 

कीमत व सेल

Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।

Realme C3 की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ने 7,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। Realme C3 आने वाली 14 फरवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी सी3 की ऑफलाईन सेल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

The post Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-vs-realme-c3-comparison-specifications-camera-battery-processor-price-sale-india-availability/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-launched-in-india-two-rear-camera-5000mah-battery-specs-price-sale-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-launched-in-india-two-rear-camera-5000mah-battery-specs-price-sale-availability/#respond Tue, 11 Feb 2020 07:14:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40667 Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 5000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जिसे 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Realme C3 को टक्कर देते हुए इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुकी Xiaomi ने भी अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 8A Dual आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 18 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi 8A Dual

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है तथा फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है।

Xiaomi Redmi 8A Dual launched in india two rear camera 5000mah battery specs price sale availability

Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 25 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा 6000एमएएच बैटरी और 64एमपी क्वॉड कैमरे वाला Samsung Galaxy M31

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

Xiaomi Redmi 8A Dual launched in india two rear camera 5000mah battery specs price sale availability

Xiaomi Redmi 8A Dual रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है वहीं यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।

कीमत व सेल

Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।

The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-launched-in-india-two-rear-camera-5000mah-battery-specs-price-sale-availability/feed/ 0
ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 19 फरवरी को लॉन्च होगा Realme C3 का नया मॉडल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-with-triple-rear-camera-to-launch-in-indonesia-on-19-february-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-with-triple-rear-camera-to-launch-in-indonesia-on-19-february-specs-price/#respond Mon, 10 Feb 2020 05:41:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40625 Realme C3 में और क्या अलग होगा यह 19 फरवरी को ही पता चलेगा।

The post ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 19 फरवरी को लॉन्च होगा Realme C3 का नया मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले हफ्ते भारत में अपनी ‘सी सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से रियलमी सी3 लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर आने वाली 14 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडिया लॉन्च के बाद इंडोनेशिया से खबर आ रही है कि रियलमी 19 फरवरी को Realme C3 स्मार्टफोन वहां भी लॉन्च करेगी। लेकिन इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाला Realme C3 इंडिया में लॉन्च हुए फोन के अलग होगा। कंपनी की वेबसाइट से पता चला है कि इंडोनेशिया में Realme C3 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Realme इंडोनेशिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर Realme C3 को टीज़ करना शुरू कर दिया है जो वहां 19 फरवरी को लॉन्च होगा। फोन के टीज़र से जानकारी मिली है कि इंडोनेशिया में Realme C3 को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन भारत में डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले इंडोनेशिया में नया रियलमी फोन RMX2020 मॉडल के साथ सर्टिफाइड हुआ था। बहरहाल तीन रियर कैमरा सेंसर्स के अलावा इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाले Realme C3 में और क्या अलग होगा यह 19 फरवरी को लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

Realme C3 with triple rear camera to launch in indonesia on 19 february specs price

Realme C3

रियलमी सी3 ने इंडिया में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है जिनमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को जहां 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

यह भी पढ़ें : 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ सामने आया Honor 9X Lite, जल्द होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

Realme C3 with triple rear camera to launch in indonesia on 19 february specs price

Realme C3 को 14 फरवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Frozen Blue और Blazing Red कलर में खरीदा जा सकता है। लगे हाथ बता दें कि रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर यह फोन 2 जीबी रैम के साथ भी लिस्टिड है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस नए रैम वेरिएंट को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दे। वहीं माना जा रहा है कि इस नए 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये या 5,999 रुपये हो सकती है।

The post ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 19 फरवरी को लॉन्च होगा Realme C3 का नया मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-with-triple-rear-camera-to-launch-in-indonesia-on-19-february-specs-price/feed/ 0
2 जीबी रैम पर भी लॉन्च होगा Realme C3, 5000एमएएच बैटरी वाले इस फोन की कीमत हो सकती है सिर्फ 5,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-2gb-ram-32gb-storage-variant-might-launch-in-india-soon-price-at-rs-5999-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-2gb-ram-32gb-storage-variant-might-launch-in-india-soon-price-at-rs-5999-specs-sale/#respond Fri, 07 Feb 2020 08:09:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40593 Realme C3 का नया वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

The post 2 जीबी रैम पर भी लॉन्च होगा Realme C3, 5000एमएएच बैटरी वाले इस फोन की कीमत हो सकती है सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कल ही भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘सी सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से यह फोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर आने वाली 14 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी सी3 ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है जिनमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। लेकिन रियलमी फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है कि कंपनी इस सस्ते फोन का एक और वेरिएंट इंडिया में लॉन्च कर सकती है जो और भी सस्ती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C3 के इस नए वेरिएंट की जानकारी दरअसल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये मिली है। यहां फोन के प्रोडक्ट पेज पर Realme C3 को तीन रैम वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिनमें 4 जीबी रैम और 3 जीबी रैम के साथ 2 जीबी रैम भी मौजूद है। कंपनी ने हालांकि रियलमी सी3 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा सकती है कि Realme C3 आने वाले दिनों में 2 जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च होगा।

यह तय है कि कंपनी Realme C3 के इस 2 जीबी रैम वेरिएंट को और भी सस्ती कीमत पर उतारेगी। फिलहाल फोन का बेस वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। ऐसे में माना जा सकता है कि Realme C3 के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये या फिर 5,999 रुपये हो सकती है। गौरतलब है कि कंपनी की वेबसाइट पर Realme C3 के दो स्टोरेज वेरिएंट ही दिखाए गए हैं जिनमें 32 जीबी स्टोरेज और 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। आशा है कि Realme C3 का नया वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

Realme C3

रियलमी सी3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

कीमत व सेल

Realme C3 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को जहां 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। इस फोन को आने वाली 14 फरवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Frozen Blue और Blazing Red कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 2 जीबी रैम पर भी लॉन्च होगा Realme C3, 5000एमएएच बैटरी वाले इस फोन की कीमत हो सकती है सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-2gb-ram-32gb-storage-variant-might-launch-in-india-soon-price-at-rs-5999-specs-sale/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ Realme C3 हुआ इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-launched-in-india-with-4gb-ram-5000mah-battery-mediatek-helio-g70-specs-price-sale-offer-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-launched-in-india-with-4gb-ram-5000mah-battery-mediatek-helio-g70-specs-price-sale-offer-availability/#respond Thu, 06 Feb 2020 07:25:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40543 Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है

The post 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ Realme C3 हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने आज लंबे इंतजार के बाद भारत में अपनी ‘सी सीरीज़’ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से इंडियन मार्केट में Realme C3 स्मार्टफोन आज लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी सी3 Realme द्वारा भारत में लॉन्च किया गया साल 2020 का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है। आज ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये Realme C3 ने स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा है। यह स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में लॉन्च हुआ है जो 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर आने वाली 14 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लुक व डिजाईन

Realme C3 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा पार्ट दिया गया है। यह फोन ‘वी’ शेप वाली नॉच सपोर्ट करता है। फोन का बैक पैनल शाईनी रग्ड डिजाईन है जो एक खास पैटर्न पर रिफ्लेक्शन देता है। बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। इस सेटअप में सेंसर्स के नीचे पिक्सल डिटेल भी लिखी गई है। कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। बैक पैनल पर ही नीचे दाईं ओर वर्टिकल शेप में Realme की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन राईट पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Realme C3 के लोवर पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

Realme C3 launched in india with 4gb ram 5000mah battery MediaTek Helio G70 specs price sale offer availability

Realme C3 को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

Xiaomi ला रही है 5000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, 11 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की दावा है कि यह बैटरी 30 दिन का स्टैंडबॉय टाईम और 10.6 घंटे तक PUBG खेलने का मौका देती है।

कीमत व सेल

Realme C3 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को जहां 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। इस फोन को आने वाली 14 फरवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ Realme C3 हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c3-launched-in-india-with-4gb-ram-5000mah-battery-mediatek-helio-g70-specs-price-sale-offer-availability/feed/ 0