Realme C33 2023 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Mar 2023 03:06:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी सी33 2023 मोबाइल हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c33-2023-launched-in-india-price-specification-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c33-2023-launched-in-india-price-specification-sale/#respond Tue, 14 Mar 2023 03:06:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=100988 रियलमी ने पिछले साल सितंबर में भारत में C33 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब ब्रांड ने उसी डिवाइस के एक नए वर्जन Realme C33 2023 को पेश कर दिया है।

The post 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी सी33 2023 मोबाइल हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • रियलमी सी33 2023 कंपनी की साइट पर खरीदने के लिए मौजूद है।
  • रियलमी सी33 2023 में यूनिसोक टी612 प्रोसेसर है।
  • फोन में 5,000एमएएच बैटरी 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Realme ने इंडियन मार्केट में सी-सीरीज के अंदर अपने नए मोबाइल फोन रियलमी सी33 2023 को पेश कर दिया है। यह फोन पिछले साल टेक मार्केट में लाए गए सी33 का नया वर्जन है। दोनों मॉडलों के बीच अंतर रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन का है जबकि बाकी स्पेसिफिकेशन समान हैं। वहीं, अगर बात करें लॉन्च किए गए नए स्मार्टफोन की तो इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसोक टी612 प्रोसेसर और 5,000एमएएच की बैटरी मिलती है।

रियलमी सी33 2023 का इंडियन प्राइस और सेल डिटेल

भारत में रियलमी सी33 2023 को वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन ऑप्शन का प्राइस 9,999 रुपये है। वहीं, हैंडसेट के 4GB + 128GB वर्जन के की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। इसके अलावा रियलमी सी33 2023 रियलमी ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है, जहां यह सेल के लिए उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Realme C55 लॉन्च डेट आई सामने, 64MP Camera के साथ होगी मार्केट में एंट्री, मिलेगी 16GB RAM की पावर

Realme C33 2023 Photos

रियलमी सी33 2023 की फुल स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी33 2023 में 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। वहीं, स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट से लैस है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर यूनीएसओसी टी612 प्रोसेसर और माली जी57 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए दिए गए कैमरा स्पेक्स की बात करें तो हैंडसेट में रियर पर एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी शूटर और 2MP मैक्रो लेंस है। हैंडसेट पर वीडियो कॉल और सेल्फी के लि 5MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही सी-सीरीज का नया स्मार्टफोन 5000 एमएएच बैटरी 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Realme GT3 240W हुआ लॉन्च, सिर्फ 30 सेकेंड चार्ज लगाकर 2 घंटे कर सकेंगे कॉल पर बात

इसके अलावा स्मार्टफोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है और इसमें 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी है। सुरक्षा के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। हैंडसेट रियलमी यूआई एस एडिशन के साथ एंडरॉयड 12 पर कार्य करता है। फोन एक्वा ब्लू, सैंडी गोल्ड और नाइट सी कलर ऑप्शन में आता है। इसका डाइमेंशन 164.2×75.7×8.4mm और वजन 187 ग्राम है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें डुअल-सिम, 4G, 2.4GHz WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, Glonass और Galileo है।

The post 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला रियलमी सी33 2023 मोबाइल हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c33-2023-launched-in-india-price-specification-sale/feed/ 0
लो बजट सेग्मेंट के लिए रियलमी ने कसी कमर, ला रही है दो सस्ते फोन Realme C55 और Realme C33 2023 https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c55-and-realme-c33-2023-india-launch-soon-ram-storage-color-variants-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c55-and-realme-c33-2023-india-launch-soon-ram-storage-color-variants-leaked/#respond Wed, 22 Feb 2023 04:14:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98313 लो बजट सेग्मेंट के लिए रियलमी ने कसी कमर, ला रही है दो सस्ते फोन Realme C55 और Realme C33 2023

The post लो बजट सेग्मेंट के लिए रियलमी ने कसी कमर, ला रही है दो सस्ते फोन Realme C55 और Realme C33 2023 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme C55 और Realme C33 2023 इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं।
  • ये दोनों लो बजट स्मार्टफोन होंगे जिनका दाम 12 से 15 हजार हो सकत है।
  • रियलमी सी33 2023 पिछले साल लॉन्च हुए Realme C33 का एडवांस वर्ज़न होगा।

सस्ते स्मार्टफोंस बनाकर भारत में मशहूर हुई रियलमी कंपनी एक ओर जहां हाईएंड फ्लैगशिप के दमपर खुद को मजबूत कर रही है वहीं दूसरी ओर लो बजट मोबाइल बनाकर मार्केट को भी कब्जे में करने के प्रयास में है। इसी कड़ी में अब दो सस्ते रियलमी फोन Realme C55 और Realme C33 2023 बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च होने जा रहे हैं। इन दोनों मोबाइल फोंस के मैमोरी वेरिएंट सहित कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है।

Realme C55 and Realme C33 2023 india launch soon ram storage color variants leaked

Realme C55 और Realme C33 2023 से जुड़ी जानकारी टेक वेबसाइट ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के माध्यम से दी है। सूत्रों के हवाले से इस वेबसाइट ने लिखा है कि रियलमी कंपनी भारत में दो लो बजट स्मार्टफोंस उतारने की तैयारी कर रही है जो रियलमी सी55 तथा रियलमी सी33 2023 नाम के साथ लॉन्च होंगे। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है। रियलमी सी33 2023 मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए Realme C33 का ही एडवांस वर्ज़न होगा। यह भी पढ़ें: सिर्फ 7999 में लॉन्च हुआ इंडियन स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro, क्या कर पाएगा ‘चीनी कम’? देखें स्पेसिफिकेशन्स

Realme C33 2023

रियलमी सी33 2023 स्मार्टफोन को लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मोबाइल फोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा।​ रिपोर्ट के अनुसार यह रियलमी मोबाइल भारत में Aqua Blue, Night Sea और Sandy Gold कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C55 and Realme C33 2023 india launch soon ram storage color variants leaked

Realme C55

रियलमी सी55 के बारे में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इनमें 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज शामिल रहेगी। वहीं कलर मॉडल्स की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार यह रियलमी स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में Rainforest (Green), Rainy Night (black) और Sunshower (orange) कलर में बिक्री के लिए मुहैया कराया जाएगा। यह भी पढ़ें: POCO C55 हुआ इंडिया में लॉन्च, कम कीमत पर मिलेगी 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

Realme C33

  • 6.5″ HD+ LCD Display
  • 3GB RAM + 32GB Storage
  • Unisoc T612 Processor
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 5,000mAh Battery
  • मौजूदा रियलमी सी33 की बात करें तो 8,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 3GB RAM + 32GB Storage मिलती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 2.0 के साथ 1.82गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Unisoc T612 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल डुअल सिम, 4जी एलटीई और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

    128GB Storage Realme C33 to launch in india soon with 50mp camera

    Realme C33 में 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। सिक्योरिटी के लिए इसके साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह रियलमी मोबाइल 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है कंपनी के दावेनुसार 37 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।

    Realme C55 and Realme C33 2023 india launch soon ram storage color variants leaked

    Realme C33 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.8 अपर्चर वाला 0.3 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी सी33 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    The post लो बजट सेग्मेंट के लिए रियलमी ने कसी कमर, ला रही है दो सस्ते फोन Realme C55 और Realme C33 2023 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/realme-c55-and-realme-c33-2023-india-launch-soon-ram-storage-color-variants-leaked/feed/ 0