realme deal | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 19 Feb 2026 11:52:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 realme ने शुरू की Power Days सेल! P4 Series के इन 9 फोन वेरिएंट्स पर मिलेगा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-phone-deal-discount-offer-on-realme-p4-power-realme-p4x-and-realme-p4-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-phone-deal-discount-offer-on-realme-p4-power-realme-p4x-and-realme-p4-5g-phone/#respond Thu, 19 Feb 2026 11:52:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190654 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी ने अपने फैंस के लिए नई realme Power Days सेल की शुरुआत की है। इस सेल में कंपनी की ‘पी-सीरीज़’ के realme P4 Power 5G, realme P4 5G और realme P4x 5G फोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। यह लिमिटेड ऑफर वाली सेल है जो 19 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक […]

The post realme ने शुरू की Power Days सेल! P4 Series के इन 9 फोन वेरिएंट्स पर मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने अपने फैंस के लिए नई realme Power Days सेल की शुरुआत की है। इस सेल में कंपनी की ‘पी-सीरीज़’ के realme P4 Power 5G, realme P4 5G और realme P4x 5G फोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। यह लिमिटेड ऑफर वाली सेल है जो 19 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगी। इन दौरान कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से रियलमी पी4, पी4एक्स और पी4 पावर को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। किस फोन पर कितनी छूट मिल रही है और मोबाइल का ऑफर प्राइस क्या है? यह सारी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी पी4एक्स 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

realme P4X 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage ₹17,999 ₹2,000 ₹15,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹18,999 ₹2,000 ₹16,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹20,999 ₹2,000 ₹18,999

रियलमी पी4एक्स 5जी फोन मीडियाटेक के Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 974831 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। यह स्मार्टफोन BGMI में 90FPS और Free Fire में 120FPS पर गेम प्ले दे सकता है। वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस स्टेबल रखने के लिए इसमें 5300mm² VC Frostcore कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

realme P4x 5G फोन में 7000mAh बैटरी लगी है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। यूजर्स को इसमें IP64 रेटिंग और OReality Audio वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे।

रियलमी पी4 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

realme P4 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage ₹19,999 ₹2,000 ₹17,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹21,999 ₹2,000 ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹23,999 ₹2,000 ₹21,999

रियलमी पी4 5जी फोन मीडियाटेक Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 7,75,973 AnTuTu score अचीव कर चुका है। मोबाइल गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाए रखने के लिए इसमें HyperVision AI Chip लगाई गई है जो बेहतर विजुअल ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट प्रदान करती है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

realme P4 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले लगी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000एमएएच बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसमें रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी का 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें IP65+IP66 रेटिंग के साथ पेश किया गया है और इसकी थिकनेस सिर्फ 7.58mm है।

रियलमी पी4 पावर 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

realme P4 Power 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹25,999 ₹2,000 ₹23,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹27,999 ₹2,000 ₹25,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹30,999 ₹2,000 ₹28,999

रियलमी पी4 पावर इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी स्मार्टफोन है जिसमें 10001mAh Battery लगाई गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 21 घंटे, 8 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही यह मोबाइल 27W Reverse चार्जिंग के साथ पावरबैंक का काम भी करेगा। यह Bypass Charging तकनीक से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान करंट को फोन बैटरी की जगह डायरेक्ट मोबाइल चिपसेट को सप्लाई करती है।

realme P4 Power 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 10,47,842 AnTuTu score अचीव कर चुका है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें Hyper Vision+ AI Chip भी लगी है। इस फोन में ⁠144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ AMOLED 4D curve+ डिस्प्ले मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP IMX882 डुअल रियर और 16MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है।

The post realme ने शुरू की Power Days सेल! P4 Series के इन 9 फोन वेरिएंट्स पर मिलेगा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-phone-deal-discount-offer-on-realme-p4-power-realme-p4x-and-realme-p4-5g-phone/feed/ 0