Realme Dizo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:20:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 DIZO Buds Z ईयरबड्स 10mm डायनेमिक ड्राइवर, Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी और गेमिंग मोड के साथ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/dizo-buds-z-earbuds-launched-in-india-know-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/dizo-buds-z-earbuds-launched-in-india-know-price-and-features/#respond Thu, 23 Sep 2021 14:49:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67551 Realme के TechLife ब्रांड DIZO ने भारत में लेटेस्ट DIZO Buds Z को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट DIZO Buds Z कंपनी का अफोर्डेबल ट्रू वायरलेस इयरबड्स है।

The post DIZO Buds Z ईयरबड्स 10mm डायनेमिक ड्राइवर, Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी और गेमिंग मोड के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के TechLife ब्रांड DIZO ने भारत में लेटेस्ट DIZO Buds Z को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट DIZO Buds Z कंपनी का अफोर्डेबल ट्रू वायरलेस इयरबड्स है। रियलमी के टेक लाइफ़ ब्रांड संजो ने इससे पहले भारत में DIZO Watch 2 और Watch Pro को लॉन्च किया था। DIZO Buds Z ईयरबड्स को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 16 घंटे का बेकअप मिलता है। यहां हम आपको DIZO Buds Z की क़ीमत और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

DIZO Buds Z की कीमत

DIZO Buds Z को भारत में कंपनी ने 1,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह डिजो ब्रांड का अफोर्डेबल ट्रू वायरलेस ईयरबड्स है। फ्लिपकार्ट की एनुअल फेस्टिवल सेल के दौरान DIZO Buds Z को मात्र 1,299 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट की एनुअल सेल Big Billion Day अगले महीने 7 अक्टूबर से शुरू होगी। DIZO GoPods D वायरलेस ईयरबड्स को कंपनी ने शानदार डिजाइन के साथ पेश किया है।

dizo-buds-z-2

DIZO Buds Z फीचर्स

DIZO Buds Z ईयरबड्स को कंपनी ने Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। इस ईयरबड्स में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया है। इसके साथ ही इसमें गेमिंग मोड भी दिया है जो 88ms लेटेंसी को सपोर्ट करता है। डिजो का यह इयरबड्स ENC (इंवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन) फीचर के साथ आता है जो कि कॉलिंग के दौरान नॉइस को कम कर देता है। इसके एक इयरबड्स का वजन मात्र 3.7 ग्राम है।

dizo-buds-z-3

रियलमी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में करीब 16 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करता है। एक बार चार्ज होने पर ईयरबड्स करीब 4.5 घंटे का बैकअप देते हैं। वहीं दस मिनट के चार्ज में यह आधे घंटे का बैकअप देते हैं। इसके साथ ही ये टच कंट्रोल के साथ आते हैं, जिन्हें यूजर खुद से कस्टमाइज कर सकते हैं। डिजो का यह इयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। ये इयरबड्स तीन कलर ऑप्शन Onyx, Leaf और Pearl में पेश किए गए हैं।

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post DIZO Buds Z ईयरबड्स 10mm डायनेमिक ड्राइवर, Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी और गेमिंग मोड के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dizo-buds-z-earbuds-launched-in-india-know-price-and-features/feed/ 0
DIZO GoPods Neo और GoPods भारत में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/realme-launches-dizo-gopods-neo-and-dizo-gopods-tws-earbuds-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-launches-dizo-gopods-neo-and-dizo-gopods-tws-earbuds-in-india/#respond Tue, 17 Aug 2021 10:36:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65190 DIZO के लेटेस्ट GoPods Neo और GoPods दोनों ही ईयरबड्स क्रमश: Realme Buds Q2 और Realme Buds Air 2 के रिब्रांड वर्जन हैं।

The post DIZO GoPods Neo और GoPods भारत में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के सब-ब्रांड डिजो ने भारत में दो ईयरबड्स DIZO GoPods Neo और Dizo GoPods लॉन्च किए हैं। बता दें कि DIZO चाइनीज कंपनी Realme का TechLife ब्रांड है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में भारत में कई TWS (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) और एक स्मार्टवॉच और दो फीचर फोन पेश किए हैं। हालांकि DIZO के लेटेस्ट GoPods Neo और GoPods दोनों ही ईयरबड्स क्रमश: Realme Buds Q2 और Realme Buds Air 2 के रिब्रांड वर्जन हैं। GoPods Neo इन-ईयर डिजाइन के साथ आता है वहीं GoPods में ईयरबड स्टेम दिए गए हैं। यहां हम आपको दोनों की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

DIZO GoPods Neo और GoPods : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

DIZO GoPods Neo को हल्के वजन वाले इन-डिजाइन और IPX5 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स के टचपैड UV प्रिंटिंग रिफ्लैटिंग डिजाइन और इंटेलिजेंट टच कंट्रोल के साथ पेश किया गया है। DIZO GoPods Neo में 10mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने इन्हें 25dB तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और इंवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलता है जिसकी मदद से यूजर्स बिना ईयरबड्स निकाले किसी से बात कर सकते हैं। गेमर्स के लिए दमदार लो लेटेंसी मोड़ मिलता है।

Realme Dizo GoPods Neo
Dizo GoPods Neo

DIZO GoPods Neo में कंपनी ने 400mAh की बैटरी और हर ईयरबड्स में 40mAh की बैटरी सेल दिया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये करीब 28 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं। इसमें चार्जिंग के लिए फास्ट चार्ज सपोर्ट USB-C पोर्ट दिया है। TWS ईयरफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 और Google Fast Pair सपोर्ट दिया है। बात करें DIZO GoPods की तो इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी GoPods Neo की तरह ही है। लेकिन इसे स्टेम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 10mm का ड्राइवर, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और लो-लेटेंसी जैसे फीचर मिलते हैं।

DIZO GoPods में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, स्मार्ट वियर डिटेक्शन, ट्रांसपेरेंसी मोड, डुअल माइक नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही 25 घंटे का बैकअप मिलता है। DIZO GoPods में कनेक्टिविटी के लिए Google Fast Pair और Bluetooth 5.2 दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज के लॉन्च से पहले डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर लीक, जानें क्या होगी खासियत

DIZO GoPods Neo और GoPods : कीमत

DIZO ने फिलहाल अपने लेटेस्ट GoPods Neo and GoPods TWS ईयरफोन्स की कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। दोनों ही वायरलेस ईयरबड्स को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO बढ़ाएगा Xiaomi और Realme की परेशानी, जल्द लॉन्च करेगा दमदार iQOO Z5 स्मार्टफोन

The post DIZO GoPods Neo और GoPods भारत में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-launches-dizo-gopods-neo-and-dizo-gopods-tws-earbuds-in-india/feed/ 0
Exclusive : Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगा DIZO ब्रांड के दो इयरबड्स, कम दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-will-soon-launch-two-tws-earbuds-of-dizo-brand-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-will-soon-launch-two-tws-earbuds-of-dizo-brand-in-india/#respond Wed, 11 Aug 2021 11:47:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64722 DIZO इस महीने के अंत तक ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। कंपनी के अपकमिंग दो वायरलेस ईयरबड्स में से एक या दो ANC (एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी) के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Exclusive : Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगा DIZO ब्रांड के दो इयरबड्स, कम दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी का टेकलाइफ इकोसिस्टम ब्रांड DIZO ने हाल में भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसके साथ ही कंपनी कुछ महीने पहले भारत में ऑडियो प्रोडक्ट TWS इयरबड्स, नेकबेंड ईयरफोन्स और दो फीचर फोन DIZO Star 300, Star 500 भारत में पेश किए हैं। अब कंपनी आने वाले दिनों में कुछ और ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 91mobiles के पास DIZO के अपकमिंग ऑडियो डिवाइस के बारे में एक्सक्लुसिव जानकरी मिली हैं। DIZO इस महीने के अंत तक ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। कंपनी के अपकमिंग दो वायरलेस ईयरबड्स में से एक या दो ANC (एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी) के साथ पेश किया जा सकता है। 91 मोबाइल्स को मिली जानकारी के मुताबिक अपकमिंग DIZO TWS ईयरबड्स प्रीमियम डिजाइन और किफायती क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

इस साल करीब 20 प्रोडक्ट करेगा लॉन्च

dizo-buds

DIZO भारत में इस साल के अंत तक 20 प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये प्रोडक्ट स्मार्ट इंटरटेनमेंट स्पेस, ऑडियो प्रोडक्ट और वीयरेबल्स कैटेगरी में पेश किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले दो सालों में TWS कैटेगरी में नंबर वन कंपनी बनना चाहती है। ग्रॉस मर्चेंडाइस वैल्यू की टॉप टेन लिस्ट में हाल में ही कंपनी ने अपनी जगह बनाई है। यह भी पढ़ें : क्या OnePlus आज लॉन्च कर रहा फोल्डेबल फोन, कंपनी शेयर किया टीजर

फ्लिपकार्ट में Dizo है बेस्ट सेलर

दिलचस्प है कि रियलमी के सब ब्रांड में DIZO GoPods D ईयरबड्स 2000 रुपये की क़ीमत में आने वाले सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले TWS ईयरबड्स हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट पर 1000 रुपये से 2000 रुपये की क़ीमत में DIZO Wireless सबसे बेस्ट सेलर और हाईस्ट रेटेड नेकबैंड शामिल हैं। रियलमी के सब-ब्रांड ने अपने अपकमिंग TWS ईयरबड्स के फीचर शेयर करने शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें : Realme Book Slim लैपटॉप भारत में इस दिन होगा लॉन्च, RedmiBook से होगा सीधा टक्कर

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Exclusive : Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगा DIZO ब्रांड के दो इयरबड्स, कम दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-will-soon-launch-two-tws-earbuds-of-dizo-brand-in-india/feed/ 0
Realme Dizo Wireless रिव्यू: दमदार साउंड क्वालिटी इसे बनाती है Winner https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-wireless-review-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-wireless-review-hindi/#respond Sun, 11 Jul 2021 08:30:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62440 इस नेकबैंड को आप अपने डेली रूटीन में पहन सकते हैं।

The post Realme Dizo Wireless रिव्यू: दमदार साउंड क्वालिटी इसे बनाती है Winner first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा अपने सब-ब्रांड लॉन्च करने का मानों एक चलन चल गया है। लेकिन, इसके पीछे की असली वजह कुछ और ही है। कंपनियां इंडिया में मौजूद सभी ग्राहकों को अपनी ओर खींचना चाहती है, जिसके लिए वह अलग-अलग वर्ग के ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए अपने सब-ब्रांड्स लॉन्च कर रही है। बड़े कनज्यूमर बेस को लुभाने के लिए अब तक इंडिया में Xiaomi ने Redmi और Vivo ने iQOO को पेश किया था। वहीं, हाल ही में Realme ने Dizo in Techlife Ecosystem को उतारा है। Dizo ब्रांड के अंदर Realme लो कोस्ट फीचर फोन, एक्ससेसरीज, स्मार्ट होम डिवाइस स्मार्ट केयर और एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स को पेश करेगी। इसकी शुरुआत करते हुए Realme ने पिछले हफ्ते भारत में कंपनी के टेकलाइफ इकोसिस्टम के पहले ब्रांड Dizo के तहत दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स- Dizo GoPods D और Dizo Wireless को भारत में लॉन्च कर दिया था। लो बजट कैटेगरी में पेश किए गए दोनों ही बड़े शानदार प्रोडक्ट हैं। इनमें से Dizo Wireless हमारे पास रिव्यू के लिए आया और हमने इसके आते ही इसे परखना शुरू कर दिया। आइए आगे आपको बताते हैं Dizo Wireless में क्या खास और क्या कमी है।

Dizo Wireless का डिजाइन और कम्फर्ट

व्यक्तिगत तौर पर मैं हमेशा नैकबैंड को पसंद करता हूं। वायरलैस नैकबेंड में इसके कानों से निकलने की समस्या नहीं होती और इसे आप एक्सरसाइज के दौरान आराम से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए अब आगे बात करते हैं Dizo Wireless के डिजाइन कि लो बजट के अंदर आने के बाद भी कंपनी ने इसे काफी अच्छे से डिजाइन किया है। इसमें काफी अच्छे मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। Dizo वायरलैस का वजन महज 23.1g है, जिसे आप पूरे दिन भी पहन कर सकते हैं। इसका फ्लेक्सिबल प्लास्टिक और रबरराइज्ड टेक्चर इसे एक शानदा लुक देता है। साथ ही इस वायरलैस इयरफोन के इन-ईयर बड्स आसानी से कान में फिट हो जाते हैं और साइकलिंग और रनिंग के दौरान आसानी से बाहर नहीं निकलते।

realme-dizo-wireless-review-hindi

मेरे पर्सनली नेकबैंड को पसंद करने के पीछे का कारण यही एक्टिविटी हैं। मैं खास तौर पर हर दिन साइकलिंग और रनिंग करता हूं जिस दौरान Dizo Wireless ने मेरा बखूबी साथ दिया। एक्सरसाइट के दौरान होने वाली स्वेटिंग में भी इसके खराब होने का कोई खतरा नहीं है क्योंकि Dizo Wireless neckband को IPX4 वॉटर-डस्ट रेसिटेंट बनाया गया है।

परर्फोमेंस और साउंड क्वालिटी

इस कीमत में आने वाले Dizo वायरलैस की साउंड क्वालिटी ने मुझे काफी इंप्रैस किया। इस नेकबैंड में गाने सुनना और वॉयस कॉलिंग का मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। 11.2 मिमी ड्राइवर्स द्वारा नेकबैंड शक्तिशाली बास और अच्छी साउंड क्वालिटी देता है। शुक्र है कि आप रियलमी लिंक कंपेनियन ऐप से साउंड प्रोफाइल को ट्वीक कर सकते हैं। एप्लिकेशन तीन प्रीसेट बटन हैं, जिसमें डायनेमिक, ब्राइट और बास बूस्ट+। यदि आप थंपिंग बास डिलीवरी के शौकीन नहीं हैं तो आपको बास बूस्ट+ प्रीसेट को प्रैस करना होगा क्योंकि बास बस बूस्ट+ मोड में अन्य ऑडियो फ़्रीक्वेंसी को तेज कर देता है। ऑडियो आउटपुट को ट्वीक करने के लिए आपको अपने म्यूजिक ऐप के बिल्ट-इन इक्वलाइज़र पर निर्भर रहना होगा। इसके अलावा Dizo भी ENC सुविधा के साथ आता है। इसलिए हमें बाहर का ज्यादा शोर सुनाई नहीं दिया।

dizo-wireless-review-hindi

बैटरी लाइफ

अगर बात करें बैटरी लाइफ की तो यह आपके उपयोग पर भी निर्भर करती है कि आप डेली रूटीन में कितना ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप मेरी तरह डिज़ो वायरलेस का ज्यादा उपयोग करते हैं तो यह आसानी से 12-14 घंटे तक चल सकता है। 150mAh की बैटरी फ्लैट से 100% तक चार्ज होने में लगभग दो घंटे का समय लेती है और यदि आप 80-100% वॉल्यूम पर सॉन्ग स्ट्रीम करते हैं तो यह लगभग 10 घंटे तक चलती है। अगर आप नेकबैंड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें तो यह 15 घंटे तक भी चल सकता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी की बात करें तो नेकबैंड ब्लूटूथ 5.0 पर काम करता है और एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस और विंडोज पीसी सहित स्मार्ट डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है।

dizo-wireless-review-hindi-new

खरीदें या नहीं

अगर आप एक लो बजट वायरलैस नेकबैंड की तलाश कर रहे हैं तो Dizo Wireless को खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसे मार्केट में पहले से मौजूद Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro से चुनौती मिल सकती है। लेकिन, मी नेकबैंड की कीमत 1,799 रुपए है। लेकिन, शानदार डिजाइन, अच्छी साउंड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ को देखते हुए मेरा वोट Dizo Wireless को जाता है। आप इसे खरीद सकते हैं।

dizo-wireless-colour

Dizo Wireless की कीमत और उपलब्धता

कबैंड स्टाइल Dizo Wireless ईयरफोन्स की कीमत 1,499 रुपए रखी गई है। डीजो के इस प्रोडक्ट आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। हालांकि, रिव्यू लिखते समय Dizo Wireless फ्लिपकार्ट पर आउट ऑफ स्टॉक शो कर रहा था।

The post Realme Dizo Wireless रिव्यू: दमदार साउंड क्वालिटी इसे बनाती है Winner first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-wireless-review-hindi/feed/ 0
Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: कौन जीतेगा लो बजट की जंग, यहां जानें https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-star-500-vs-nokia-110-specifications-features-and-price-compared/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-star-500-vs-nokia-110-specifications-features-and-price-compared/#respond Thu, 08 Jul 2021 10:13:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62350 रियलमी ने अपने सब ब्रांड डिजो को कुछ समय पहले ही इंडिया में पेश किया था।

The post Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: कौन जीतेगा लो बजट की जंग, यहां जानें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप एक फीचर फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो नोकिया ही एक फेमस ब्रांड है, जिसके SmartPhone (Nokia Mobile) के साथ ही Feature Phone काफी फेमेस हैं। स्मार्टफोन के जमाने में भी लोग फीचर फोन को खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि साइज में कॉम्पैक्ट होने की वजह से आसानी से उपयोग किए जाते हैं। इंडिया में फीचर फोन की मार्केट को देखते हुए और नोकिया जैसे ब्रांड को चुनौती पेश करने के लिए Realme के सब-ब्रांड, Dizo ने हाल ही में भारत में अपने दो फीचर फोन लॉन्च किया, जिसे Realme Dizo Star 500 और Dizo Star 300 शामिल हैं। इन दोनों ही फोन में से एक Dizo Star 500 की कीमत और फीचर्स को देखते हुए, फोन सीधे तौर पर इंडिया में मौजूद Nokia 110 के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। अगर आप भी एक नया फीचर फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो आज हमने अपने इस आर्टिकल में दोनों फोन की तुलना कर यह जानने की कोशिश की है कि कौनसा फोन ज्यादा बेहतर है।

Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: कीमत

अगर बात करें Realme Dizo Star 500 की कीमत की तो कंपनी ने इस फोन को 1,799 रुपए में लॉन्च किया है। वहीं, Nokia 110 का ऑफिशियल प्राइस 1,749 है। हालांकि, नोकिया 110 को अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर 1,657 रुपए में सेल किया जा रहा है। अगर प्राइस की तुलना करें तो Nokia 110 लगभग 150 रुपए कम कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा Dizo Star 500 आज से ही फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: 1,500 रुपये से भी कम कीमत वाले Feature Phone, जिनकी Battery देगी लंबा साथ

Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: डिसप्ले

डिज़ो स्टार 500 में क्यूवीजीए (320 x 240 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला 2.8 इंच का नॉन-टच कलर डिस्प्ले है। दूसरी ओर, Nokia 110 में बहुत छोटा, 1.77-इंच का नॉन-टच कलर डिस्प्ले है। साथ ही, स्क्रीन QQVGA (160 x 120 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन से लैस। हालांकि, किसी भी फोन की डिस्प्ले रंग सटीकता या मीडिया खपत के लिए नहीं है, डिज़ो स्टार 500 की बड़ी स्क्रीन एक बड़ा टेक्स्ट प्रदान करती है, जिससे उपयोगकर्ता के लिए स्क्रीन पर कंटेंट को पढ़ना आसान हो जाता है। तो, डिज़ो स्टार 500 स्पष्ट रूप से डिस्प्ले के मामले में एक बेहतर विकल्प है।

Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: प्रोसेसिंग पावर, रैम और इंटरनल स्टोरेज

Dizo Star 500 और Nokia 110 दोनों ही फीचर फोन Spreadtrum SC6531E प्रोसेसर के साथ आते हैं। इसका मतलब प्रोसेसिंग पावर के मामले में दोनों ही फोन एक जैसे हैं। हालांकि, Dizo Star 500 में 32MB रैम है। वहीं, Nokia 110 में सिर्फ 4एमबी रैम दी गई है। रैम कैपिसिटी के मामले में डिजो स्टार 500 8 गुना ज्यादा बेहतर है।

dizo-star-500-vs-nokia-110

साथ ही, रियलमी के सब-ब्रांड में 32 एमबी इंटरनल स्टोरेज भी है, जो कि नोकिया 110 के 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज की तुलना में काफी अधिक है। इसके अलावा अतिरिक्त इंटरनल स्टोरेज से आपको अधिक एसएमएस और कॉल लॉग को बचाने में मदद मिलेगी। हालांकि, दोनों फीचर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। जहां Nokia 110 32GB तक के कार्ड को सपोर्ट करता है, वहीं Dizo Star 500 में 64GB तक के कार्ड के लिए सपोर्ट है। इस मामले में Realme Dizo Star 500 विनर साबित होता है।

Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो नोकिया 110 नोकिया सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जबकि डिजो स्टार 500 में एक proprietary ओएस है, जिसे हम नोकिया के समान मान रहे हैं। फीचर फोन होने के नाते, Nokia 110 और Realme Dizo Star 500 का उपयोग करना काफी आसान है। हालांकि हमने व्यक्तिगत रूप से इन दोनों फोन को इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों फोन एक जैसे ही हैं इसलिए इस मामले में दोनों फोन एक समान मालुम पड़ते हैं।

Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: कैमरा

Realme Dizo Star 500 में पीछे की तरफ 0.3MP का कैमरा है, Nokia 110 में पीछे की तरफ 0.08MP का सेंसर है। ईमानदारी से कहूं तो दोनों फीचर फोन के कैमरों से ली गई तस्वीरों की गुणवत्ता बहुत कम होगी, मुख्य रूप से उनके कम रिज़ॉल्यूशन के कारण। इसलिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दोनों में से कौन सा डिवाइस बेहतर तस्वीर क्लिक करता है। इसके अलावा डिज़ो स्टार 500 और न ही नोकिया 110 में फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: बैटरी लाइफ

बैटरी लाइफ वाली कैटेगरी एक ऐसी जगह है जहां दोनों फीचर फोन एक दूसरे से सबसे ज्यादा अलग हैं। Dizo Star 500 में जहां 1,900mAh की बैटरी है, वहीं Nokia 110 में छोटी, 800mAh की बैटरी है। यदि आप देखें तो डिज़ो स्टार 500 में नोकिया 110 की तुलना में बैटरी की क्षमता दोगुनी है। इसलिए, डिज़ो स्टार 500 को नोकिया 110 की तुलना में काफी अधिक बैटरी बैकअप की पेशकश करता है। इस मामले में डिज़ो स्टार के लिए यह एक स्पष्ट जीत है। इसके अलावा दोनों फीचर फोन में चार्जिंग के लिए एक माइक्रोयूएसबी पोर्ट को सपोर्ट करते हैं। इसे भी पढ़ें: Best Feature Phones Under 1000 : दमदार बैटरी के साथ आते हैं ये फीचर फोन, कीमत 1000 रुपये से भी है कम

Samsung Galaxy F22 launch in India, यहां देखें फोन के बारे में सबकुछ

Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: कनेक्टिविटी

Dizo Star 500 और Nokia 110 में 2G नेटवर्क सपोर्ट के साथ दो सिम कार्ड स्लॉट हैं। दोनों ही डिवाइस में चार्जिंग के लिए एक माइक्रोयूएसबी पोर्ट है। हालांकि, डिज़ो स्टार 500 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की पेशकश के साथ दौड़ में आगे आता है। इसलिए, यदि आप कभी भी कॉल के लिए ब्लूटूथ इयरफ़ोन को अपने हैंडसेट से कनेक्ट करना चाहते हैं, तो आप इसे डिज़ो स्टार 500 खरीदना चाहिए।

निष्कर्ष

Nokia 110 की तुलना में Realme Dizo Star 500 स्पष्ट रूप से एक बेहतर डिवाइस है। इसमें एक बड़ा डिस्प्ले, काफी अधिक रैम और स्टोरेज क्षमता, एक लंबी बैटरी बैकअप और बेहतर कनेक्टिविटी विकल्प मिलता है। हमें लगता है कि नोकिया 110 पर खर्च करने के बजाय डिज़ो स्टार 500 पर पैसा खर्च करना बुद्धिमानी होगी। हालांकि, नोकिया 110 किसी भी तरह से एक खराब डिवाइस नहीं है। इस फोन की कीमत कम है और अगर आप 150 रुपए कम में एक फीचर फोन लेना चाहते हैं तो इसे खरीद सकते हैं।

The post Realme Dizo Star 500 vs Nokia 110: कौन जीतेगा लो बजट की जंग, यहां जानें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-star-500-vs-nokia-110-specifications-features-and-price-compared/feed/ 0
इंडिया आए Realme के Dizo फीचर फोन, कीमत: 1,299 रुपए https://www.91mobiles.com/hindi/dizo-star-300-and-dizo-star-500-feature-phones-launched-under-rs-2000/ https://www.91mobiles.com/hindi/dizo-star-300-and-dizo-star-500-feature-phones-launched-under-rs-2000/#comments Mon, 05 Jul 2021 07:43:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62109 रियलमी ने कुछ समय पहले ही अपने सब ब्रांड Dizo को इंडिया में पेश किया था।

The post इंडिया आए Realme के Dizo फीचर फोन, कीमत: 1,299 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के सब-ब्रांड Dizo ने पिछले हफ्ते ही इंडिया में अपने पहले ईयरफोन सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं, ईयरफोन्स के लॉन्च किए जाने के बाद कंपनी की ओर एस एक टीजर जारी किया गया, जिसमें फोन को दिखाया गया था। हालांकि, टीजर से डिवाइस की लॉन्चिंग, कीमत या फिर स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली थी। वहीं, अब Dizo के दो फीचर फोन ई-कॉमर्स साइट प्लिपकार्ट पर कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हो गए हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर Dizo Star 300 और Dizo Star 500 के लिए एक प्रोडक्ट पेज क्रिएट किया गया है, जिसमें फोन का लुक, फीचर्स और कीमत का का खुलासा कर दिया गया है।

DIZO Star 300 और Star 500 का डिजाइन

Flipkart पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार DIZO Star 500 में दूसरे फीचर फोन के मुकाबले बड़ी स्क्रीन दिखाई दे रही है। वहीं, स्क्रीन के नीचे फिजिकल कीपैड है। वहीं, फोन डुअल-सिम क्षमता और इसमें डुअल-बैंड 2जी होगी। साथ ही डिवाइस के रियर पर सिंगल कैमरा व ‘DIZO’ की ब्रांडिंग देखने को मिलती है। इसके अलावा दूसरी ओर DIZO Star 300 के डिजाइन की बात करें तो इसमें थोड़ी छोटी स्क्रीन और कीपैड होगा। फोन के बैक में रैक्टेंगुलर मॉड्यूल में सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट से लैस होगा। इसके अलावा फोन में बड़ा स्क्रीपर ग्रिल होगा, जिससे साफ है कि फोन की म्यूजिक क्वालिटी बेहतर होगी। इसे भी पढ़ें: सस्ते JioPhone को चुनौती देने के लिए ये कंपनी लाई 4G Superphone

dizo-300

Dizo Star 300 और Star 500 की कीमत

Realme Dizo Star 300 की कीमत 1,299 रुपए और Dizo Star 500 की कीमत 1,799 रुपए बताई गई है। इसके अलावा दोनों ही फोन फ्लिपकार्ट पर 8 जुलाई से सेल किए जाएंगे। इसके अलावा Dizo Star 500 तीन कलर ऑप्शन: Black, Silver, और Green में खरीदा जा सकेगा। दूसरी ओर Dizo Star 300 को तीन कलर ऑप्शन: Black, Blue और Green में खरीदा जा सकेगा।

realme-dizo-300-and-dizo-500-price

Dizo Star 300 और Star 500 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डिजो स्टार 300 में 1.77 इंच का (160 x 120 पिक्सल) डिस्प्ले है। आपके फोन को दिन भर सक्रिय रखने के लिए इसमें 2,550 एमएएच की बैटरी है। आपके गानों और तस्वीरों को स्टोर करने के लिए, Dizo Star 300 में 32MB की इंटरनल स्टोरेज और 32एमबी की रैम है। इसके अलावा फोन कुल 8 स्थानीय भाषाएं सपोर्ट करता है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, बंगाली, गुजरात, तेलुगु, पंजाबी और कन्नड़ शामिल है। साथ ही फोन में  SC6531E प्रोसेसर है।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीछे की तरफ 0.3MP का रियर कैमरा है। इसमें पीछे की तरफ बड़ी Dizo ब्रांडिंग भी है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर दो सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ v2.1 और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: JioPhone Next हुआ लॉन्च, यह है दुनिया का सबसे सस्ता SmartPhone, 5 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ

डिज़ो स्टार 500 में 2.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। इसमें 1900 एमएएच की बैटरी है। Dizo Star 500 कुछ उपयोगी टूल जैसे ब्लूटूथ, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेटर, साउंड रिकॉर्डर और फाइल मैनेजर के साथ प्री-लोडेड आता है। फोन में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, गुजराती और तेलुगु में से चुनने के लिए 5 अलग-अलग भाषाएं हैं। इसमें तस्वीरों को क्लिक करने के लिए पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 0.3MP का वीजीए रियर कैमरा है। आपकी तस्वीरों को स्टोर करने के लिए इसमें 32MB की इंटरनल स्टोरेज और 32एमबी की रैम है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का ऑप्शन है, जिससे फोन की स्टोरेज को 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Spreadtrum SC6531E प्रोसेस है।

The post इंडिया आए Realme के Dizo फीचर फोन, कीमत: 1,299 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dizo-star-300-and-dizo-star-500-feature-phones-launched-under-rs-2000/feed/ 2
सस्ते JioPhone की बादशाहत को चुनौती देने आ रहे Realme के फीचर फोन, होंगे कमाल के फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-star-500-300-feature-phone-launch-soon-like-jio-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-star-500-300-feature-phone-launch-soon-like-jio-phone/#respond Tue, 01 Jun 2021 12:27:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59984 रियलमी के ये फोन फोन पहली बार देखने पर काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।

The post सस्ते JioPhone की बादशाहत को चुनौती देने आ रहे Realme के फीचर फोन, होंगे कमाल के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में सबसे कम कीमत में 4G फोन उपलब्ध कराने वाली रिलायंस जियो के JioPhone और JioPhone 2 को चुनौती देने के लिए अब एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने नए और पहले फीचर फोन को लॉन्च करने की प्लानिंग करती हुई नजर आ रही है। दरअसल, खबर सामने आई है कि Realme अपने नए सब ब्रांड के अंदर एक फीचर फोन को पेश कर सकती है। आपको याद दिला दें कि पिछले हफ्ते ही रियलमी ने अपने नए टेक लाइफ ब्रांड Dizo को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय जानकारी मिली थी कि रियलमी Dizo के अंदर कई सारे स्मार्ट रेंज प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी। पहले कहा जा रहा था कि Dizo के तहत किसी फोन को लॉन्च नहीं किया जाएगा लेकिन ये सच नहीं है. अब कहा जा रहा है कि Dizo के तहत फोन लॉन्च किए जाएंगे और ये ठीक जियो फोन की तरह होंगे।

DIZO Star 500 और Star 300

दरअसल, DIZO Star 500 और Star 300 फीचर फोन तो चाइना की 3सी सर्टिफिकेशन और FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन में फोन के फुल डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए आगे आपको इन दोनों ही फोन के लुक और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

dizo

DIZO Star 500 and Star 300 का डिजाइन

सामने आई तस्वीरों के अनुसार DIZO Star 500 में दूसरे फीचर फोन के मुकाबले बड़ी स्क्रीन दिखाई दे रही है। वहीं, स्क्रीन के नीचे फिजिकल कीपैड है। वहीं, फोन डुअल-सिम क्षमता और इसमें डुअल-बैंड 2जी होगी। साथ ही डिवाइस के रियर पर सिंगल कैमरा व ‘DIZO’ की ब्रांडिंग देखने को मिलती है। उम्मीद की जा रही है कि फोन में 1,830mAh की बैटरी और माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट होगा।

दूसरी ओर DIZO Star 300 के डिजाइन की बात करें तो इसमें थोड़ी छोटी स्क्रीन और कीपैड होगा। फोन के बैक में रैक्टेंगुलर मॉड्यूल में सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट से लैस होगा। इसके अलावा फोन में बड़ा स्क्रीपर ग्रिल होगा, जिससे साफ है कि फोन की म्यूजिक क्वालिटी बेहतर होगी। इसके अलावा फोन डुअल सिम स्लॉट्स, 2G लिमिटेड व 2,500mAh की बैटरी से लैस होगा।

FCC लिस्टिंग में पता लगा है कि यह प्रोडक्शन यूनिट्स हैं और इनका डिजाइन फाइनल है। वहीं, कंपनी इन डिवाइस को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी इन फोन में दिए जाने वाले OS की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि DIZO Star 500 और Star 300 के लिए नया ओएस डिजाइन किया जाएगा।

सोर्स: 12

The post सस्ते JioPhone की बादशाहत को चुनौती देने आ रहे Realme के फीचर फोन, होंगे कमाल के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-dizo-star-500-300-feature-phone-launch-soon-like-jio-phone/feed/ 0