Realme GT 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 12:41:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-launched-with-snapdragon-888-processor-65w-fast-charge-and-50mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-launched-with-snapdragon-888-processor-65w-fast-charge-and-50mp-camera/#respond Fri, 22 Apr 2022 09:36:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79316 Realme GT 2 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। यह लेंस सोनी का IMX766 सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है।

The post Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme GT 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी के अफोर्डेबल फ्लैगशिप Realme GT 2 स्मार्टफोन को चुपके से लॉन्च कर दिया है। रियलमी भारत में दो लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। Realme भारत में 25 अप्रैल को Narzo 50A Prime बजट और 29 अप्रैल को मेगा लॉन्च इवेंट को आयोजित करने वाला है, जिसमें कंपनी Realme GT Neo 3, Realme Pad Mini, Realme X series Full HD स्मार्ट TV और Realme Buds Q2 ट्रू वायरलेस इयरबड्स को लॉन्च करने वाला है।

Realme GT को कंपनी ग्लोबल मार्केट कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया है। वहीं कंपनी ने भारत में Realme GT 2 Pro और प्रो मॉडल के हाल में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने अपना अफोर्डेबल स्मार्टफोन को Realme इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत और दूसरी डिटेल के साथ लिस्ट किया है। यहां हम आपको रियलमी के लेटेस्ट Realme GT 2 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।

Realme GT 2 कीमत

Realme GT 2 with Snapdragon 888, 50MP triple cameras launched in India

Realme GT 2 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन का पहले वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ 38,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन की बिक्री Flipkart और Realme.com पर 28 अप्रैल से शुरू होगी।

Realme GT 2 स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 2 स्मार्टफोन में 120Hz वाला 6.62-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92.6% और रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन Snapdragon 888 5G SoC के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन में 12GB की रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। Realme GT 2 स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Realme GT 2 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी के इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। यह लेंस सोनी का IMX766 सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इस फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। रियलमी के इस पोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M53 स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत

Realme GT 2 स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। Realme GT 2 स्मार्टफोन का वजन 199 ग्राम है। रियलमी के इस फोन में NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्पीकर सेटअप, डॉल्बी एटमॉस और हाई रेजलूशन ऑडियो सर्टिफिकेशन्स का भी सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-launched-with-snapdragon-888-processor-65w-fast-charge-and-50mp-camera/feed/ 0
Realme GT Neo 3 और Realme GT 2 भारत में जल्द करेंगे एंट्री, कंपनी ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo-3-and-realme-gt-2-will-be-launched-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo-3-and-realme-gt-2-will-be-launched-in-india-soon/#respond Fri, 08 Apr 2022 11:55:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78591 Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 SoC और 150W फास्ट चार्ज के साथ चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है।

The post Realme GT Neo 3 और Realme GT 2 भारत में जल्द करेंगे एंट्री, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने भारत में Realme GT 2 Pro, Realme 9 4G, Realme Book Prime, Realme Buds Air 3 लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह अपनी चौथी एनीवर्सरी पर भारत में Realme GT 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इसके साथ ही कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि रियलमी भारत में जल्द ही Realme GT Neo 3 स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च करेगा। माधव ने अपने ट्वीट में नाम तो नहीं बताया लेकिन Neo और 150W का जिक्र किया है, जिससे हिंट मिलता है कि कंपनी भारत में Realme GT Neo 3 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

रियलमी ने पिछले महीने चीन में Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन जो 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Realme ने फिलहाल Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।

Realme GT Neo 3 स्पेसिफिकेशन्स

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 1000Hz है। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5G, डुअल 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन में इन डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और X-एक्सिस लीनियर मोटर दी गई है। यह फ़ोन GT Mode 3.0 और VC लिक्विड कूलिंग कैपेसिटी के साथ आता है।

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 SoC स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU दिया गया है। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन पर रन करता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 5,000mAh की बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है।यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

150W Fast Charging phone Realme GT Neo 3 launched with Dimensity 8100 know full specs price

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर हो जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। रियलमी के इस फोन में 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post Realme GT Neo 3 और Realme GT 2 भारत में जल्द करेंगे एंट्री, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo-3-and-realme-gt-2-will-be-launched-in-india-soon/feed/ 0
Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन धांसू स्पेसिफिकेशन्स और शानदार प्रीमियम डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-and-realme-gt-2-pro-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-and-realme-gt-2-pro-check-price-and-specs/#respond Mon, 28 Feb 2022 11:26:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76568 Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट और Realme GT 2 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन धांसू स्पेसिफिकेशन्स और शानदार प्रीमियम डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सबसे बड़े टेक इवेंट MWC 2022 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में रियलमी ने Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। हालांकि रियलमी इन दोनों स्मार्टफोन को चीन में पहले ही पेश कर चुकी है लेकिन अब कंपनी ने इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Realme GT 2 सीरीज के स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, पंच होल सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को Paper Technology Design के साथ पेश किया गया है जिसे जापान के डिजाइनर Naoto Fukasawa और Sabic ने डेवलप किया है। Realme GT 2 सीरीज के स्मार्टफोन फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

Realme GT 2 and GT 2 Pro कीमत और उपलब्धता

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन का 8GB/128GB वेरिएंट को 749 यूरो (करीब 63,000 रुपये) में पेश किया है, जिसे लॉन्च ऑफर के तहत फिलहाल 649 यूरो (करीब 54,700 रुपये) की कीमत में खरीदा जा है। इसके साथ ही 12GB/256GB वेरिएंट को 849 यूरो (करीब 71,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है, जिसके लॉन्च ऑफर के तहत 749 यूरो (करीब 63,300 रुपये) की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन में पेपर व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Realme GT 2 स्मार्टफोन का 8GB/128GB वेरिएंट को 549 यूरो (करीब 46,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर्स के तहत रियलमी के इस फोन को 449 यूरो (करीब 37,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB/256GB वेरिएंट को 599 यूरो (करीब 50,400 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Realme GT 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट
  • 50MP + 50MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग
  • Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0

Realme GT 2 and Realme GT 2 Pro Check Price and Specs

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 2K फ्लैट डिस्प्ले और LTPO 2.0 के साथ आता है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz तक और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो HDR10+, ब्राइटनेस 1,400nits है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का मीजरमेंट की बात की जाए तो यह 163.2 x 74.7 x 8.18mm और वजन 189 ग्राम है। इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU सपोर्ट करता है। रियलमी के इस फोन को 12GB LPDDR5 RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किय गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera

Realme GT 2 Pro स्मार्टफ़ोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos, और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 12 OS पर आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन पर रन करता है। इसके साथ ही Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 का है जिसका अपर्चर f/1.8 और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया है जो 150- डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 40X माइक्रोस्कोप लेंस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, फिश आई मोड 2.0 और नाइट मोड़ सपोर्ट करता है।

Realme GT 2 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.62-इंच E4 AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर
  • 50MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप
  • 16MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग
  • Android 12 आधारित Realme UI 3.0

Realme GT 2 and Realme GT 2 Pro Check Price and Specs

Realme GT 2 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिसमें पंच होल कटआउट, दिया गया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92.6 प्रतिशत है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass लेयर की प्रोटेक्शन दी गई है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन पर रन करता है। रियलमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट और Adreno 660 GPU पर रन करता है। रियलमी का यह फ़ोन 8GB/12GB RAM, और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन में आता है। यह भी पढ़ें : OnePlus की बड़ी तैयारी, 50MP कैमरा और Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

Realme GT 2 series 5g phones launched know specs price sale

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT 2 स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो OIS और अपर्चर f/1.8 के साथ आता है। इस फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 119-डिग्री FOV, और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। Realme GT स्मार्टफोन का सेल्फी कैमरा 16MP का है। यह भी पढ़ें : Nokia C21 और Nokia C21 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई सारे दमदार फीचर्स और स्पेक्स

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन धांसू स्पेसिफिकेशन्स और शानदार प्रीमियम डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-and-realme-gt-2-pro-check-price-and-specs/feed/ 0
Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-realme-c31-and-realme-c35-color-variants-and-launch-timeline-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-realme-c31-and-realme-c35-color-variants-and-launch-timeline-leaked/#respond Fri, 11 Feb 2022 08:26:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75478 Realme GT 2 स्मार्टफोन को मार्च या फिर फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

The post Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme भारत में अगले हफ्ते Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। रियलमी के ये स्मार्टफोन मिड रेंज सेग्मेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि कंपनी मिड रेंज सेग्मेंट के इन स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। MySmartPrice को पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा के हवाले से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Realme GT 2, Realme C31 और Realme C35 के लॉन्च टाइमलाइन और कलर ऑप्शन को लेकर जानकारी शेयर की है।

Realme GT 2, Realme C31 और C35 लॉन्च टाइमलाइन

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने बताया है कि Realme GT 2 स्मार्टफोन को मार्च या फिर फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 2 स्मार्टफोन को भारत में iQoo 9 सीरीज के साथ भी लॉन्च हो सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Moto के साथ भी लॉन्च हो सकता है, जो कि 24 फरवरी को लॉन्च होना है।

Realme GT 2 स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी Realme C31 और Realme C35 बजट स्मार्टफोन को भारत महीने में लॉन्च कर सकता है। Realme C31 स्मार्टफोन को पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Realme C35 स्मार्टफोन को ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है।

Realme GT 2 स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 2

Realme GT 2 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन 5,000mAh की बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Mahindra ने बताया कब लॉन्च होगी XUV300 इलेक्ट्रिक SUV, लंबे समय से हो रहा इंतजार

Realme GT 2 स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। फ़ोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। रियलमी का यह फ़ोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : iQoo 9, iQoo 9 Pro और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

The post Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-realme-c31-and-realme-c35-color-variants-and-launch-timeline-leaked/feed/ 0
Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-and-realme-narzo-50-will-be-launched-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-and-realme-narzo-50-will-be-launched-in-india-soon/#respond Thu, 03 Feb 2022 06:17:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74974 Realme Narzo 50 और Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन भारत में अगले दो महीने के अंदर अंदर लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme इन दिनों भारत में अपनी Realme 9 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को कंपनी पिछले काफी दिनों से टीज कर रही है। रियलमी 9 सीरीज के साथ ही कंपनी कई स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रियलमी के वाइस प्रेजिडेंट माधव सेठ ने कंफर्म किया है कि कंपनी Realme Narzo 50 और फ्लैगशिप Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 जल्द होंगे लॉन्च

माधव सेठ के यूट्यूब प्रोग्राम आस्क माधव में रियलमी के वाइस प्रेजिडेंट ने कंफर्म किया है कि Realme Narzo 50 और Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहे हैं। हालाँकि उन्होंने फ़िलहाल इस बात को लेकर जानकारी नहीं दी है कि ये स्मार्टफ़ोन कब तक लॉन्च होंगे। लेकिन हमारा मानना है कि Realme Narzo 50 और Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन भारत में अगले दो महीने के अंदर अंदर लॉन्च किए जा सकते हैं।


इसके साथ ही रूमर्स की माने तो कंपनी भारत में Realme Narzo 50A Prime को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। संभव है कि रियलमी के ये दोनों स्मार्टफ़ोन भारत में एक साथ ही लॉन्च हो सकते हैं। Realme GT 2 सीरीज के दो स्मार्टफोन – Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro भी भारत में एंट्री करने वाला हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में 9 फरवरी को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

फिलहाल रियलमी के अपकमिंग Realme Narzo 50 और Realme GT 2-सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर इतनी ही जानकारी है। रियलमी अक्सर आस्क माधव के एपिसोड रिलीज़ हो जाने के बाद अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को टीज करना शुरू कर देती है। संभव है कि कंपनी भारत में अब इन स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ऑफिशियल तस्वीरें हुई लीक, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-and-realme-narzo-50-will-be-launched-in-india-soon/feed/ 0
Realme GT 2 series भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द होंगे लॉन्च, कंपनी लेकर आएगी टैबलेट और लैपटॉप https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-will-be-launched-soon-in-india-and-global-market/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-will-be-launched-soon-in-india-and-global-market/#respond Mon, 10 Jan 2022 08:52:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73529 Realme GT 2 लाइनअप को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। माधव सेठ ने बताया कि ये स्मार्टफोन यूरोप और इंडिया जल्द लॉन्च होगा।

The post Realme GT 2 series भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द होंगे लॉन्च, कंपनी लेकर आएगी टैबलेट और लैपटॉप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले हफ्ते चीन में अल्ट्रा-फ्लैगशिप Realme GT 2 सीरीज को लॉन्च किया है। Realme GT 2 Pro कंपनी का अब तक का सबसे एक्सपेंसिव स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Realme GT 2 series के स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट और इंडियन मार्केट में कब लॉन्च होगा इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अब रियलमी के वाइस प्रेज़िडेंट माधव सेठ ने Realme GT 2 series के इंडिया और ग्लोबल लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। Android Authority को दिए एक इंटरव्यू में माधव सेठ ने बताया कि रियलमी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Realme GT 2 सीरीज, टैबलेट और लैपटॉप को लॉन्च करेगी।

Realme GT 2 ग्लोबल लॉन्च हुआ कंफर्म

माधव सेठ ने कंफर्म किया है कि Realme GT 2 लाइनअप को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। माधव सेठ ने बताया कि ये स्मार्टफोन यूरोप और इंडिया जल्द लॉन्च होगा। उन्होंने बताया कि Realme GT 2 सीरीज के लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। हमारा मानना है कि रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन फरवरी 2022 में लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी इन दिनों Realme 9 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन के स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Realme टैबलेट और लैपटॉप होंगे लॉन्च

माधव सेठ ने बताया कि Realme GT 2 series के साथ कंपनी 2022 में लैपटॉप और टैबलेट भी लॉन्च करेगा। रियलमी 2022 में अलग अलग प्राइज सेगमेंट में नेक्स्ट जेनेरेशन Realme Pad टैबलेट और Realme Book लैपटॉप लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Covid Booster Dose in India : आज से लग रही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज, जानें आप कब और कैसे ले पाएंगे तीसरी खुराक

Realme का एंड्रॉयड अपडेट प्लान

रियलमी का कहना है कि वह अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को तीन साल तक एंड्रॉयड का अपडेट देगा। वहीं रियलमी अपने अन्य स्मार्टफोन्स के लिए दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट ऑफ़र करेगा। रियलमी दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच का अपडेट देगा। यह भी पढ़ें : Oppo A36 स्मार्टफोन Snapdragon 680, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

लेटेस्ट वीडियो : Vivo V23 Pro गेमिंग टेस्ट

The post Realme GT 2 series भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द होंगे लॉन्च, कंपनी लेकर आएगी टैबलेट और लैपटॉप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-will-be-launched-soon-in-india-and-global-market/feed/ 0
65W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ Realme GT2 5G फोन लॉन्च, इसमें है 12GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-5g-phones-launched-know-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-5g-phones-launched-know-specs-price-sale/#respond Wed, 05 Jan 2022 02:45:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73201 realme GT 2 और realme GT 2 Pro 5G Phone लॉन्च किए हैं

The post 65W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ Realme GT2 5G फोन लॉन्च, इसमें है 12GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme GT 2 series आज टेक मार्केट में एंट्री ले चुकी है। कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत दो नए 5G Phone लॉन्च किए हैं जिन्होंने realme GT 2 और realme GT 2 Pro नाम के साथ बाजार में दस्तक दी है। ये दोनों रियलमी फोन फिलहाल चीनी में लॉन्च किए गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में दस्तक देंगे। रियलमी जीटी 2 की फुल डिटेल जहां आगे दी गई है वहीं रियलमी जीटी 2 प्रो के बारे में सबकुछ जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Realme GT 2 की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी जीटी 2 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एक एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Realme GT 2 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.6 प्रतिशत का है तथा यह फोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह भी पढ़ें : इंडिया आया 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Vivo का ये धांकड़ फोन, जानें क्या है प्राइस

Realme GT 2 एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 3.0 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह रियलमी फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है। रियलमी जीटी 2 को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 ROM से लैस किया गया है।

Realme GT 2 series 5g phones launched know specs price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी जीटी 2 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स776 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.5 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 11 जनवरी को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स होगी बेहद भयंकर!

Realme GT 2 5G फोन है जिसमें 4जी एलटीई को भी चलाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहां रियलमी जीटी 2 में ​इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,500एमएएच की डुअल बैटरी दी गई है जो मिलकर 5,000एमएएच की पावर प्रदान करता है। साथ ही यह रियलमी फोन 65वॉट स्मार्ट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Realme GT 2 की कीमत

रियलमी जीटी 2 5जी फोन चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो चीन में इस फोन को 2599 युआन की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 30,500 रुपये के करीब है। Realme GT 2 चीन में Master Sen, Master Paper, Titanium blue और Forged black कलर में लॉन्च हुआ है।

The post 65W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ Realme GT2 5G फोन लॉन्च, इसमें है 12GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-5g-phones-launched-know-specs-price-sale/feed/ 0
12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ ताकतवर Realme GT 2 Pro लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera/#respond Tue, 04 Jan 2022 15:21:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73192 रियलमी जीटी 2 सीरीज़ के तहत realme GT 2 और realme GT 2 Pro नाम के साथ लॉन्च हुए हैं।

The post 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ ताकतवर Realme GT 2 Pro लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने आज टेक मार्केट में अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करते हुए realme GT 2 series से पर्दा उठा दिया है। रियलमी जीटी 2 सीरीज़ के तहत दो पावरफुल फोन लॉन्च किए गए हैं जो realme GT 2 और realme GT 2 Pro नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस सीरीज़ ने फिलहाल चीनी मार्केट में एंट्री ली है जो यकिनन बेहद जल्द भारतीय फैंस को भी यूज़ करने के मिल जाएगी। जब तक रियलमी की यह फ्लैगशिप सीरीज़ इंडिया नहीं आती है तब तक आप आगे जान सकते हैं कि सीरीज़ के प्रो मॉडल यानी Realme GT 2 Pro में क्या है खास।

Realme GT 2 Pro की डिसप्ले

रियलमी जीटी 2 प्रो दुनिया का पहला स्मार्टफोन बना है जो 2K LTPO AMOLED डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 1440 x 3216 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की ई4 पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 1000हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है तथा 1400निट्स ब्राइटनेस, 5000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 1.07बिलियन कलर जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera

Realme GT 2 Pro की प्रोसेसिंग

realme GT 2 Pro को लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह आक्टकोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ताकतवर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। रियलमी ने अपने इस फोन को Armv9 architecture से लैस किया है जो एआई फ्रेम स्टेबलाईज़ेशन 2.0 के साथ गेमप्ले को फास्ट व लैगफ्री बनता है तथा जीपीयू परफॉर्मेंस बढ़ाता है।

realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera

Realme GT 2 Pro का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह नया रियलमी मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में 1/1.56 सेंसर साईज़ वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के ​लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स615 सेंसर सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 150डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 40एक्स माइक्रो लेंस सपोर्ट करता है।

realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera

Realme GT 2 Pro की बैटरी

रियलमी जीटी 2 प्रो को कंपनी द्वारा ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही पावरफुल बैटरी से भी लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने Realme GT 2 Pro को 65W SuperDart फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है जो मिनटो में फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखती है।

realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera

Realme GT 2 Pro की कीमत

यह नया रियलमी फोन तीन वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है। इसमें से बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। चीन में फोन के 8 जीबी रैम वाले बेस वेरिएंट को CNY 3,699 यानी तकरीबन 43,300 की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है तथा यह फोन Paper White, Paper Green, Steel Black और Titanium Blue कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

The post 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ ताकतवर Realme GT 2 Pro लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-pro-5g-phone-launched-with-snapdragon-8-gen-1-12gb-ram-50mp-camera/feed/ 0
Realme GT सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 5G SoC, 12GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-series-smartphone-listed-with-snapdragon-888-5g-soc-12gb-ram-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-series-smartphone-listed-with-snapdragon-888-5g-soc-12gb-ram-on-geekbench/#respond Sun, 26 Dec 2021 08:02:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72651 Realme GT 2 स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

The post Realme GT सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 5G SoC, 12GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme GT 2 सीरीज के स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च होने हैं। लॉन्च से पहले Realme ने Realme GT 2 Pro के लॉन्च को कंफर्म किया है। हालांकि कुछ कुछ हफ्तों से Realme GT सीरीज का एक और फोन सुर्खियों में है। रियलमी का यह स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था, जिससे इस स्मार्टफोन के कैमरा और प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही 3C सर्टिफिकेशन्स से इस स्मार्टफोन के चार्जिंग स्पीड के बारे में जानकारी मिलती है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Realme GT सीरीज का स्मार्टफोन गीकबेंच के डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है।

Realme GT 2 सीरीज का स्मार्टफ़ोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

गीकबेंच डेटाबेस के मुताबिक, Realme GT सीरीज का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3310 के साथ स्पॉट किया गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन स्टेंडर्ड Realme GT 2 स्मार्टफोन हो सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन 12GB की रैम, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जिनके 4 कोर की स्पीड 1.80 GHz, 3 कोर की स्पीड 2.42 GHz और एक प्राइम कोर की स्पीड 2.84 GHz पर क्लॉक की गई है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में Adreno 660 GPU दिया जा सकता है। संभव है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 5G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। गीकबेंच पर सिंगल और मल्टीकोर परफ़ॉर्मेंस में इसका स्कोर क्रमश: 1125 और 3278 पॉइन्ट्स रहा है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी

पुराने लीक रिपोर्ट्स की माने तो Realme RMX3310 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल होगा। इसके साथ ही यह फोन 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Realme GT सीरीज का यह फोन 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल सेल 2,440mAh (करीब 5,000mAh) बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Smartphone Launch In January 2022 : जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post Realme GT सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 5G SoC, 12GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-series-smartphone-listed-with-snapdragon-888-5g-soc-12gb-ram-on-geekbench/feed/ 0
Realme GT 2 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी इंडिया में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-smartphone-listed-on-website-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-smartphone-listed-on-website-before-launch/#respond Thu, 16 Dec 2021 07:58:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72042 Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

The post Realme GT 2 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। 91mobiles रियलमी के इस स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस पहले ही एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में आपके साथ शेयर कर चुका है। आज हमारे पास Realme GT 2 स्मार्टफोन से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी है, जिसे हम आपके साथ शेयर करेंगे। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपकमिंग Realme GT 2 स्मार्टफोन को रियलमी के ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पॉट किया है। यानी Realme GT 2 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में एंट्री कर सकता है।

Realme GT 2 भारत में जल्द होगा लॉन्च

realme-gt-2-india-website-listing

जैसा कि ऊपर दिखाई दे रहा है Realme GT 2 मॉनीकर को भारत में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे हिंट मिलता है कि Realme GT 2 स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Realme GT 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। रियलमी की वेबसाइट पर इसका सिर्फ नाम ही देखने को मिला है। हमें उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro दोनों स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकती है।

Realme GT 2 Series को ग्लोबल इवेंट 20 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं कि फ़ोन की बिक्री कब शुरू होगी। संभव है कि इवेंट में Realme GT 2 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स से पर्दा उठाएंगी। हालांकि ये सब अटकलें ही हैं। ऐसे में रियलमी का लॉन्च इवेंट काफ़ी दिलचस्प होगा। यह भी पढ़ें : Vivo S12 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Dimensity 1200 प्रोसेसर, 50MP सेल्फी और 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Realme GT 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 2 सीरीज़ के स्टेंडर्ड वेरिएंट के बारे में भले ज़्यादा जानकारी उपलब्ध न हो लेकिन Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रहे हैं। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में 6.8-इंच का WQHD+ डि्प्ले दिया जाएगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटआप दिया जाएगा, जिसमें 50MP + 50MP + 8MP के कैमरा सेंसर होंगे। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन Android 12-पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में होगा डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन हुई लीक

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Realme GT 2 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी इंडिया में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-smartphone-listed-on-website-before-launch/feed/ 0