Realme GT 5 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 26 Oct 2023 08:15:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme GT 5 Pro की इमेज TENAA लिस्टिंग में आई सामने, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-5-pro-design-tenaa-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-5-pro-design-tenaa-listing/#respond Thu, 26 Oct 2023 08:15:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=121307 रियलमी आने वाले कुछ दिनों में अपनी जीटी सीरीज का विस्तार करते हुए Realme GT 5 Pro पेश करने वाला है। दरअसल कई दिनों से स्मार्टफोन को लेकर टेक मंच पर चर्चा बनी हुई है। कंपनी ने भी स्मार्टफोन का नया टीजर पेश कर लॉन्च कंफर्म कर दिया है। वहीं, अब यह सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर सामने आया है।

The post Realme GT 5 Pro की इमेज TENAA लिस्टिंग में आई सामने, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme GT 5 Pro कुछ दिनों में पेश हो सकता है।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलना कंफर्म हो गया है। 
  • यह मोबाइल 24जीबी तक रैम की पावर के साथ आ सकता है।

रियलमी आने वाले कुछ दिनों में अपनी जीटी सीरीज का विस्तार करते हुए Realme GT 5 Pro पेश करने वाला है। दरअसल कई दिनों से स्मार्टफोन को लेकर टेक मंच पर चर्चा बनी हुई है। कंपनी ने भी स्मार्टफोन का नया टीजर पेश कर लॉन्च कंफर्म कर दिया है। वहीं, अब यह सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर सामने आया है। जिसमें इसके डिजाइन की डिटेल मिली है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 5 Pro डिजाइन TENAA लिस्टिंग

  • TENAA लिस्टिंग Realme GT 5 Pro वाइट कलर में नजर आ रहा है। बताया गया है कि लॉन्च के वक्त इसे वेगन लेदर और अन्य रंगो में भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • डिवाइस के फ्रंट साइड की बात करें तो मोबाइल में पंच-होल कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं की रियर पैनल पर बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। जहां चार कैमरा और LED फ्लैश स्पॉट हुआ है।
  • पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर दिए गए हैं। इसके साथ कैमरा मॉड्यूल के पास रियलमी की ब्रांडिंग है।

Realme GT 5 Pro Design TENAA Listing

Realme GT 5 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Realme GT 5 Pro कर्व्ड पैनल के साथ 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: नए रियलमी मोबाइल में अब तक का सबसे तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलना कंफर्म हो गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 10,000 मिमी² बड़ा वेपर कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 24जीबी तक LPDDR5x रैम और 1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: Realme GT 5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। जिसमें सोनी आईएमएक्स966 का प्राइमरी कैमरा लेंस, 64MP का OV64B पेरिस्कोप लेंस 3X ऑप्टिकल जूम और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में यह फोन 5400mAh बैटरी, 100वाट फास्ट चार्जिंग और 50वाट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
  • ओएस: Realme GT 5 Pro एंड्राइड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर बेस्ड हो सकता है।
  • अन्य: मोबाइल में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, डुअल सिम 5G, IP68 रेटिंग दी जा सकती है।

The post Realme GT 5 Pro की इमेज TENAA लिस्टिंग में आई सामने, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-5-pro-design-tenaa-listing/feed/ 0
Realme GT 5 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-5-pro-with-snapdragon-8-gen-3-periscope-camera-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-5-pro-with-snapdragon-8-gen-3-periscope-camera-specifications-leaked/#respond Wed, 02 Aug 2023 12:24:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113397 रियलमी ने अपनी Realme GT 5 फ्लैगशिप सीरीज को बाजार में लाने की तैयारी कर ली है। इसमें Realme GT 5 और Realme GT 5 Pro पेश हो सकते हैं। वहीं, अब प्रो वैरियंट का बड़ा लीक सामने आया है जिसमें फोन के प्रोसेसर और कैमरा की डिटेल मिली है।

The post Realme GT 5 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • GT 5 फ्लैगशिप सीरीज में दो मोबाइल पेश हो सकते हैं।
  • इसके GT 5 Pro वैरियंट का बड़ा लीक सामने आया है।
  • डिवाइस में ओम्निविजन OV64B 64 एमपी सेंसर मिल सकता है।

रियलमी ने अपनी Realme GT 5 फ्लैगशिप सीरीज को बाजार में लाने की तैयारी कर ली है। इसमें Realme GT 5 और Realme GT 5 Pro पेश हो सकते हैं। वहीं, अब प्रो वैरियंट का बड़ा लीक सामने आया है जिसमें फोन के प्रोसेसर और कैमरा की डिटेल मिली है। बता दें कि यह फोंस सबसे पहले कंपनी चीन में लेकर आएगी। इसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में भी लॉन्च संभव है।

Realme GT 5 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)

रियलमी के GT 5 Pro डिवाइस को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट weibo पर जानकारी शेयर की है।

  • बताया गया है कि Realme GT 5 Pro में कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें कि यह प्रोसेसर अब तक बाजार में नहीं आया इसका लॉन्च अक्टूबर में संभव है। यानी कि यह प्रो मोबाइल इस चिपसेट के आने के बाद आएगा।
  • GT 5 सीरीज के सामान्य मॉडल Realme GT 5 की बात करें तो इसमें कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसकी लॉन्चिंग भी प्रो मॉडल से पहले की जा सकती है।
  • बड़ी बात यह सामने आई है कि GT 5 Pro स्मार्टफोन में पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम की सुविधा होगी। डिटेल में बात करें तो डिवाइस में ओम्निविजन OV64B 64 एमपी सेंसर और सोनी आईएमएक्स सीरीज का 1 या 1.4 इंच सेंसर (OIS) ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया जा सकता है।

Realme GT 5 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन

Realme GT 5 और Realme GT 5 Pro स्मार्टफोन को अलग-अलग समय पर पेश किया जा सकता है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो सबसे पहले जीटी 5 इसी महीने अगस्त में लॉन्च हो सकता है। वहीं, प्रो मॉडल की एंट्री साल की आखिर तिमाही (नवंबर-दिसंबर) में हो सकती है।

Realme GT 5

Realme GT 5 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच का 1.5K ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160PWM सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दे सकती है। इसके साथ x-axis हैपेटिक मोटर का सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 24 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होने की उम्मीद है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का IMX890 प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस दो ऑप्शन में आ सकता है। जिसमें 4600mAh बैटरी के साथ 240वाट फास्ट चार्जिंग और 5200mAh बैटरी के साथ 150वाट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
  • अन्य: यह मोबाइल आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, वाईफाई, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई अन्य फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है।

The post Realme GT 5 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-5-pro-with-snapdragon-8-gen-3-periscope-camera-specifications-leaked/feed/ 0