The post 16GB RAM वाले इस पावरफुल फोन पर हुआ 5000 का प्राइस कट, सभी मॉडल हुए सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना 16GB RAM वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन realme GT 6 लॉन्च किया था जो Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। वहीं आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस मोबाइल फोन की कीमत में पूरे 5 हजार रुपये की कटौती कर दी है। रियलमी जीटी 6 के सभी रैम मॉडल का रेट 5,000 रुपये घट गया है तथा अब इसे 35 हजार से 40 हजार रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है।
| realme GT 6 | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 8GB RAM + 256GB Memory | ₹40,999 | ₹5,000 | ₹35,999 |
| 12GB RAM + 256GB Memory | ₹42,999 | ₹5,000 | ₹37,999 |
| 16GB RAM + 512GB Memory | ₹44,999 | ₹5,000 | ₹39,999 |
रियलमी जीटी 6 5जी फोन इंडिया में 8जीबी, 12जीबी और 16जीबी रैम पर बिक रहा है। इस मोबाइल का सबसे छोटा 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 40,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद इसे केवल 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट क प्राइस 42,999 से गिरकर 37,999 रुपये पर आ गया है।

सबसे बड़ा और ताकतवर 16GB RAM वाला realme GT 6 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 512GB Storage दी गई है। अब 5,000 रुपये प्राइस कट के बाद इसे 39,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। रियलमी जीटी 6 5जी फोन नए रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे सिल्वर फ्ल्यूड (Fluid Sliver) और रेज़र ग्रीन (Razor Green) कलर में पाया जा सकता है।
डिस्प्ले
realme GT 6 स्मार्टफोन में 2780 × 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल वाली है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सेंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, HDR 10+ और Dolby Vision के साथ 6000nits पिक ब्राइटनेस मिलती है। फोन स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन प्राप्त है।
प्रोसेसिंग
प्रोसेसिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 15,01,830 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 735 GPU मौजूद है। यह फोन realme UI 5.0 पर काम करता है।
बैक कैमरा
realme GT 6 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.69 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT-808 मेन सेंसर दिया गया है जो OIS फीचर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 46.91mm फोकल लेंस तथा एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP Samsung JN5 Telephoto लेंस तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX355 Ultra-Wide कैमरा मिलता है।
फ्रंट कैमरा
सेल्फी खींचने, वीडियो कॉलिंग करने तथा रील्स बनाने के लिए रियलमी जीटी 6 5जी फोन को 32MP Front कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया था। यह 1/2.74” सेंसर है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए realme GT 6 में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है इस बैटरी को अगर 1600 बार भी चार्ज किया जाए तो भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से ज्यादा ही रहेगी। वहीं चार्जिंग के लिए मोबाइल में 120W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
The post 16GB RAM वाले इस पावरफुल फोन पर हुआ 5000 का प्राइस कट, सभी मॉडल हुए सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V40 Pro vs Realme GT 6 vs Xiaomi 14 Civi, जानें परफॉर्मेंस में कौन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो V40 प्रो की बात करें, तो वीवो V30 प्रो की तुलना में कई प्रमुख अपग्रेड के साथ आता है। वीवो V40 प्रो में बड़ी बैटरी, ZEISS-सपोर्टेड कैमरे और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट हैं। यह फोन 50,000 रुपये से कम के सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi 14 Civi और Realme GT 6 जैसे लोकप्रिय फोन के साथ मुकाबला करता है। Realme GT 6 और Xiaomi 14 Civi दोनों में प्रोसेसिंग पावर के मामले में कुछ समानताएं हैं, क्योंकि दोनों में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट है, लेकिन क्या डाइमेंसिटी 9200+ परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर चिपसेट है? चलिए इसे समझते हैं।
Geekbench बेंचमार्क टेस्ट स्मार्टफोन के चिपसेट की CPU परफॉर्मेंस क्षमता का मूल्यांकन करने में मदद करता है। परफॉर्मेंस आउटपुट आमतौर पर CPU की पावर और चिपसेट की मेमोरी पर निर्भर करता है। वीवो V40 प्रो ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1811 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5299 अंक प्राप्त किए। इसके मुकाबले Realme GT 6 और Xiaomi 14 Civi ने क्रमशः सिंगल-कोर टेस्ट में 1852 और 1913 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 4761 और 5087 अंक प्राप्त किए।

Geekbench स्कोर से पता चलता है कि सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में तीनों फोन लगभग समान हैं, मगर Xiaomi 14 Civi सबसे आगे है। सिंगल-कोर परफॉर्मेंस वर्ड प्रोसेसिंग, वेब ब्राउजिंग और ऐप लोडिंग स्पीड जैसे कार्यों में मदद करता है। मल्टी-कोर परफॉर्मेंस वीडियो और फोटो एडिटिंग, 3D गेमिंग आदि को प्रभावित करता है। इस टेस्ट में वीवो V40 प्रो सबसे आगे है। गेमिंग परफॉर्मेंस के लिहाज से वीवो V40 प्रो Realme GT 6 और Xiaomi 14 Civi से बेहतर है।
विजेता: सिंगल कोर में Xiaomi 14 Civi और मल्टी-कोर में Vivo V40 Pro
AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट CPU परफॉर्मेंस के अलावा GPU, मेमोरी और यूजर एक्सपीरियंस स्कोर को भी मापता है। वीवो V40 प्रो ने तीनों में सबसे अधिक 15,24,110 स्कोर प्राप्त किया। Realme GT 6 ने 15,01,830 और Xiaomi 14 Civi ने 14,43,011 अंक प्राप्त किए।

इस अंतर का कारण GPU स्कोर में है, जहां वीवो V40 प्रो ने 577207 अंक प्राप्त किए, जबकि Realme GT 6 ने 496134 और Xiaomi 14 Civi ने 501048 अंक प्राप्त किए। इससे पता चलता है कि GPU-आधारित कार्यों जैसे गेमिंग में वीवो V40 प्रो बेहतर परफॉर्मेंस करेगा। CPU परफॉर्मेंस में Xiaomi 14 Civi सबसे पीछे रहा, जबकि Realme GT 6 और वीवो V40 प्रो ने बेहतर परफॉर्मेंस किया।
विजेता: Vivo V40 Pro
थ्रॉटलिंग टेस्ट एक चिपसेट की स्टेबिलिटी को मापता है जब वह स्ट्रेस में होता है। वीवो V40 प्रो ने कुल आउटपुट का 46.3% बनाए रखा, जबकि Realme GT 6 और Xiaomi 14 Civi लगभग 40% के आसपास थे। इसका मतलब है कि वीवो V40 प्रो स्ट्रेस वाली स्थितियों में बेहतर परफॉर्मेंस करता है।

विजेता: Vivo V40 Pro
गेमिंग टेस्ट के लिए हमने लगभग 30 मिनट तक BGMI, COD: Mobile और Real Racing 3 खेलकर इनकी परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया। गेमिंग क्षमताओं के मामले में Realme GT 6 ने स्पष्ट रूप से बढ़त हासिल की। यह गेमिंग के लिए बहुत अच्छे से अनुकूलित है और तीनों फोनों में से हर गेम में सबसे अच्छा औसत FPS (फ्रेम्स पर सेकेंड) प्रदान करता है। COD: Mobile गेम में ‘Very High’ ग्राफिक्स और ‘Max’ फ्रेम रेट पर वीवो V40 प्रो ने 54.7 FPS, Realme GT 6 ने 56.6 FPS, और Xiaomi 14 Civi ने 49.71 FPS दिया। BGMI गेम में ‘Ultra HDR’ ग्राफिक्स और ‘Ultra’ फ्रेम रेट पर वीवो V40 प्रो ने 34.6 FPS, Realme GT 6 ने 36.3 FPS, और Xiaomi 14 Civi ने 35 FPS दिया। Real Racing 3 गेम में स्टैंडर्ड सेटिंग्स पर वीवो V40 प्रो ने 57 FPS, Realme GT 6 ने 59.5 FPS, और Xiaomi 14 Civi ने 53.8 FPS दिया। इन आंकड़ों से साफ है कि गेमिंग के मामले में Realme GT 6 लगातार सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
| Game settings | Vivo V40 Pro Avg FPS | Realme GT 6 Avg FPS | Xiaomi 14 Civi Avg FPS | |
| COD: Mobile | ‘Very High’ graphics + ‘Max’ frames | 54.7 | 56.6 | 49.71 |
| BGMI | ‘Ultra HDR’ graphics + ‘Ultra’ frames | 34.6 | 36.3 | 35 |
| Real Racing 3 | Standard | 57 | 59.5 | 53.8 |
लेकिन गेमिंग में सिर्फ FPS (फ्रेम्स पर सेकेंड) ही महत्वपूर्ण नहीं होता। हमने तीनों फोनों के थर्मल्स (तापमान) को भी नोट किया कि वे गेमिंग के दौरान हीट को कैसे संभालते हैं। यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि जो फोन अधिक प्रभावी ढंग से हीट को मैनेज कर पाते हैं, उनकी लाइफस्पैन (जीवनकाल) उन फोनों से बेहतर होती है जो ऐसा नहीं कर पाते हैं। वीवो V40 प्रो ने तीनों गेम्स में कुल 16.3 डिग्री सेल्सियस (औसतन 5.4 डिग्री सेल्सियस) तापमान वृद्धि दिखाई।
| Vivo V40 Pro temp increase (in Celsius) | Realme GT 6 temp increase (in Celsius) | Xiaomi 14 Civi temp increase (in Celsius) | |
| Average temperature increase | 5.4 degrees | 6.4 degrees | 7.8 degrees |
Realme GT 6 ने कुल 19.3 डिग्री सेल्सियस (औसतन 6.4 डिग्री सेल्सियस) तापमान वृद्धि दिखाई, जबकि Xiaomi 14 Civi में तापमान वृद्धि सबसे अधिक रही, कुल 23.4 डिग्री सेल्सियस (औसतन 7.8 डिग्री सेल्सियस)। अंत में Vivo V40 Pro ने तीनों फोनों में सबसे अच्छा थर्मल मैनेजमेंट दिखाया, जिसमें प्रति गेम औसतन केवल 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान वृद्धि हुई।
विजेता: गेमिंग परफॉर्मेंस में Realme GT 6 और थर्मल मैनेजमेंट में Vivo V40 Pro।
ऊपर दी गई तुलना से यह स्पष्ट है कि तीनों फोन अपनी-अपनी ताकतों के साथ आते हैं। हमारे अनुसार Vivo V40 Pro कुल मिलाकर विजेता है, क्योंकि यह बेंचमार्क नंबरों में सबसे आगे रहता है और अन्य दोनों की तुलना में बेहतर स्टेबिलिटी प्रदान करता है। इसकी गेमिंग परफॉर्मेंस भी Realme GT 6 से थोड़ी ही पीछे है, जिससे यह फोन दोनों पक्षों का बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
Xiaomi 14 Civi के बेंचमार्क स्कोर अच्छे हैं, लेकिन तीनों में गेमिंग परफॉर्मेंस सबसे कम प्रभावशाली है। यदि आप एक सामान्य यूजर हैं, तो ये तीनों फोन डेली टास्क में फास्ट और प्रभावी परफॉर्मेंस देंगे और आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। हालांकि हैवी यूजर्स के लिए Vivo V40 Pro अधिक बेहतर है, क्योंकि यह बेहतर स्टेबिलिटी और ओवरऑल बेहतर परफॉर्मेंस आउटपुट प्रदान करता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए Realme GT 6 सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह तीनों में लगातार सबसे अच्छा गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।
स्मार्टफोन टेस्टिंग : आदित्य पांडे और उज्जवल शर्मा
The post Vivo V40 Pro vs Realme GT 6 vs Xiaomi 14 Civi, जानें परफॉर्मेंस में कौन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme GT 6 vs Motorola Edge 50 Ultra कैमरा कंपैरिजन: किसका कैमरा सेटअप है ज्यादा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme GT 6 (रिव्यू) और Motorola Edge 50 Ultra (रिव्यू) दोनों एक जैसे ही कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस में काफी अंतर देखने को मिला है। हर स्मार्टफोन अलग-अलग कैमरा सेंसर और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है, जिससे तस्वीरों को कैप्चर और प्रोसेस किया जाता है। ऐसे सवाल उठता है कि रियलमी और मोटोरोला में से किस का कैमरा बेहतर है? इस कैमरा कंपैरिजन में हम Realme GT 6 और Motorola Edge 50 Ultra को विभिन्न परिस्थितियों और मोड्स में परखा है और पता लगाने की कोशिश की है कि, कौन आगे है और कौन पीछे है।
दिन में फोटोज़ खींचने के लिए, हमने Motorola Edge 50 Ultra और Realme GT 6 के 50MP OIS प्राइमरी कैमरे को f/1.6 अपर्चर लेंस के साथ परखा। दोनों ही स्मार्टफोन्स पिक्सल बिनिंग के बाद डिफॉल्ट 12.5MP रिज़ॉल्यूशन के साथ लगभग एक जैसी तस्वीरें कैप्चर करते हैं।


हालांकि दोनों में डिटेल का स्तर लगभग एक जैसा ही मिला है, लेकिन गौर से देखा जाए तो Motorola Edge 50 Ultra कूल टोन्स के साथ बेहतर डायनामिक रेंज वाले शॉट्स कैप्चर करता है जिससे तस्वीरें सोशल मीडिया रेडी दिखती हैं। वहीं दूसरी ओर Realme GT 6 वार्म कलर टोन को प्राथमिकता देता है। इससे फोटोज़ अधिक ब्राइट आती हैं तथा कुछ हद तक सीन की शैडो डिटेल्स दब जाती हैं। हालांकि यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप किसे चुनते हैं, लेकिन इस कंपैरिजन Motorola Edge 50 Ultra शैडो को बेहतर तरीके से संभाल रहा है, इसलिए इस राउंड में हमें मोटोरोला स्मार्टफोन बेहतर लगा।
विजेता: Motorola Edge 50 Ultra
Motorola Edge 50 Ultra और Realme GT 6 दोनों ही पोर्ट्रेट्स के लिए टेलीफोटो लेंस का उपयोग करते हैं। Motorola स्मार्टफोन में 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करने वाला 64MP कैमरा दिया गया है जबकि Realme GT 6 में 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ 50MP कैमरा लेंस मिलता है। इस कंपैरिजन के लिए हमने ऊपर दिए गए पोर्ट्रेट्स को दोनों डिवाइसों पर 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ कैप्चर किया है।


Realme GT 6 और Motorola Edge 50 Ultra दोनों एक समान फोकल प्वाइंट पर काम करते हैं। यहां हमें रियलमी मोबाइल में अधिक एग्रेसिव बोकेह इफेक्ट मिला है जिससे सब्जेक्ट के चारों ओर हल्का ऐज़ डिस्टॉर्शन हो रहा है। वहीं इसके विपरीत Motorola स्मार्टफोन बैकग्राउंड और फोरग्राउंड को अधिक सटीक रूप से अलग करता है तथा स्कीन कलर्स अधिक नेचुरल दिखाता है। Realme GT 6 शार्पर इमेज और इन्हांस्ड स्कीन टोन प्रदान करता है, जिसमें हल्का रेड टिंट दिखाई देता है।
विजेता: एक समान


Motorola Edge 50 Ultra में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करता है। वहीं Realme GT 6 में 32MP सेल्फी सेंसर मिलता है। Motorola बेहतरीन फेस डिटेल्स और सटीक स्कीन कलर कैप्चर करता है, लेकिन हमें यहां बैकग्राउंड थोड़ी ज्यादा ओवरएक्सपोज मिली है। इसके विपरीत Realme GT 6 बेहतर ओवरऑल एक्सपोजर हासिल करता है, लेकिन यहां चेहरे और अन्य डिटेल्स में कुछ कमी महसूस होती है। दोनों फोन स्कीन कलर के मामले में समान परिणाम देते हैं।
विजेता: Motorola Edge 50 Ultra
Motorola Edge 50 Ultra फोटोग्राफी के दौरान रोशनी कम होने पर अपने आप ही नाइट मोड एक्टिव कर देता है, जबकि Realme GT 6 में इस फीचर को मैन्युअली ऑन या ऑफ किया जाता है। हालांकि यह सीन की प्राकृतिकता से समझौता कर सकता है, लेकिन इससे फोटो की गुणवत्ता में सुधार होता है। इससे कैमरा लेंस के अंदर अधिक रोशनी आती है जिससे डिटेल्स बेहतर होती हैं और नॉइज़ लेवल कम होता है।


Realme GT 6 में नाइट मोड ऑन करने के बाद प्राइमरी कैमरे से खींची गई लो-लाइट इमेज Motorola की तुलना में अधिक बेहतर और शार्प आती हैं। हालांकि यह रेड कलर्स को उभारता है, जिससे कुछ साइनबोर्ड्स पर रंग फैलने (colour bleeding) की समस्या होती है। इस मामले में Motorola Edge 50 Ultra बेहतर प्रदर्शन करता हुआ प्रतीत होता है।
विजेता: एक समान
Motorola Edge 50 Ultra का कैमरा सेग्मेंट को एक बड़ी वजह माना जाएगा कि इसका प्राइस 59,999 रुपये रखा गया है। वहीं समान चिपसेट वाले Realme GT 6 स्मार्टफोन की कीमत 42,999 रुपये है। रियलमी स्मार्टफोन लो-लाइट और पोर्ट्रेट मोड में अपने प्रतिद्वंद्वी के बराबर प्रदर्शन करता है। हालांकि, Edge 50 Ultra की बेहतर शैडो हैंडलिंग, उच्च गुणवत्ता वाले अल्ट्रा-वाइड शॉट्स और अधिक डिटेल वाले सेल्फी इसे स्पष्ट बढ़त देते हैं।
The post Realme GT 6 vs Motorola Edge 50 Ultra कैमरा कंपैरिजन: किसका कैमरा सेटअप है ज्यादा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>यह सप्ताह इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के बेहद खास है। 17 जून से 23 जून के बीच कई दिग्ग़ज ब्रांड्स आपस में लड़ने वाले हैं। क्योंकि इस बार सस्ते मोबाइल्स नहीं बल्कि महंगे फ्लैगशिप फोंस भिड़ने वाले हैं। OnePlus Nord CE 4 Lite, Motorola Edge 50 Ultra और realme GT 6 जैसे स्मार्टफोन इस वीक इंडिया […]
The post फ्लैगशिप स्मार्टफोन से सजेगा भारतीय बाजार, इस सप्ताह लॉन्च होकर OnePlus, Motorola और realme भरेंगे हुंकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
यह सप्ताह इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के बेहद खास है। 17 जून से 23 जून के बीच कई दिग्ग़ज ब्रांड्स आपस में लड़ने वाले हैं। क्योंकि इस बार सस्ते मोबाइल्स नहीं बल्कि महंगे फ्लैगशिप फोंस भिड़ने वाले हैं। OnePlus Nord CE 4 Lite, Motorola Edge 50 Ultra और realme GT 6 जैसे स्मार्टफोन इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। इसके साथ Infinix और Vivo भी अपना नाम चमका सकते हैं। ये Upcoming Mobile Phone किस तारीख को लॉन्च होंगे और इनमें क्या खास मिलेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
लॉन्च डेट – 18 जून
अनुमानित प्राइस – 18,999 रुपये
वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट की घोषणा 18 जून को होने वाली है। इस दिन कंपनी अपने फोन की डिटेल्स तो रिवील करेगी ही वहीं साथ ही Nord CE 4 Lite का प्राइस भी अनाउंस हो सकता है। उम्मीद है कि रेट 20 हजार के करीब रहेगा। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6 gen 1 चिपसेट, 8GB RAM, 80W SuperVOOC चार्जिंग तथा 5,500mAh बैटरी की ताकत दी जाएगी। वहीं साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट व 1200nits ब्राइटनेस वाली 6.67″ AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा तथा 16MP सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

लॉन्च डेट – 18 जून
अनुमानित प्राइस – 46,000 रुपये
मोटोरोला ऐज50 अल्ट्रा एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से उपर जा सकती है। इस फोन में 16GB RAM, 1TB स्टोरेज तथा क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 50MP Camera देखने को मिल सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी तथा चार्जिंग में लिए Edge 50 Ultra में 125W TurboPower वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग तथा 5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

लॉन्च डेट – 20 जून
अनुमानित प्राइस – 39,999 रुपये
रियलमी जीटी 6 को लेकर सिर्फ भारतीय बाजार ही नहीं बल्कि ग्लोबल टेक मार्केट भी उत्साहित है। Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 की ताकत से लैस होकर आने वाला यह मोबाइल एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 40 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP Sony LYT-808 OIS सेंसर तथा फ्रंट पर Sony IMX615 32MP Selfie सेंसर मिल सकता है। वहीं फोन में 6000nits पिक ब्राइटनेस 8T LTPO AMOLED स्क्रीन तथा पावर बैकअप के लिए 120W फास्ट चार्जिंग से लैस 5,500mAh बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

लॉन्च डेट – 21 जून
अनुमानित प्राइस – 19,900 रुपये
ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने के बाद अब यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन 21 जून को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। मिड बजट वाले इस फोन की मुख्य यूएसपी 108MP Back और 32MP Front Camera है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ 12GB RAM की ताकत मिलती है। Infinix Note 40 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ 33W वायर्ड तथा 15वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

लॉन्च डेट – तय नहीं
अनुमानित प्राइस – 16,999 रुपये
वीवो ने अनाउंस तो नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस सप्ताह वाई58 5जी फोन इंडियन मार्केट में एंट्री ले लेगा। इस मिड रेंज मोबाइल फोन को 8GB RAM तथा Qualcomm Snapdragon 4 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y58 5G में 6.72 इंच 120Hz FHD+ डिस्प्ले के साथ 50MP AI डुअल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह वीवो स्मार्टफोन तगड़ी 6,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।
The post फ्लैगशिप स्मार्टफोन से सजेगा भारतीय बाजार, इस सप्ताह लॉन्च होकर OnePlus, Motorola और realme भरेंगे हुंकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>