Realme GT Neo 2T 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 19 Oct 2021 08:04:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12GB रैम और 64MP कैमरा के साथ 5G फोन Realme GT Neo 2T हुआ लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-and-64mp-camera-phone-realme-gt-neo-2t-5g-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-and-64mp-camera-phone-realme-gt-neo-2t-5g-launched-price-specifications/#respond Tue, 19 Oct 2021 08:04:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68939 इस फोन में 120Hz डिसप्ले दिया गया है।

The post 12GB रैम और 64MP कैमरा के साथ 5G फोन Realme GT Neo 2T हुआ लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने आज अपनी घरेलू मार्केट चीन में GT-series के अंदर एक नए फोन को Realme GT Neo 2T 5G को लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी ने चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान Realme GT Neo 2T 5G के साथ ही Realme Q3s को भी लॉन्च किया है। इस आर्टिकल में हम आपको Realme GT Neo 2T 5G के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में सभी जानकारी देंगे। अगर देखा जाए तो GT Neo 2T 5G कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Realme GT Neo 2 से थोड़ा अलग है। आइए बिना देर करें आगे आपको रियलमी जीटी नियो 2टी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Realme GT Neo 2T का प्राइस

Realme GT Neo 2T को कंपनी ने Glaze White और Jet Black Black कलर में पेश किया है। अगर बात करें कीमत की तो डिवाइस के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस RMB 1,899 (Rs 22,218) और 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस RMB 2,099 (Rs 24,563) है। इसके अलावा इस हैंडसेट के सबसे बड़े वेरिएंट यानी 12GB + 256GB मॉडल को RMB 2,399 (Rs 28,074) में पेश किया है। फोन चीन में 1 नवंबर से सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: ऑनलाईन मंगाया था साबुन, मिल गया Realme Pad! कस्टमर ने ली फ्लिपकार्ट की फिरकी

realme-gt-neo-2t-first-look

Realme GT Neo 2T के स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT Neo 2T में कंपनी ने FHD+ रिजोल्यूशन के साथ 6.43-इंच पंच होल एमोलेड डिसप्ले दिया है। इसके अलावा फोन 120Hz रिफ्रेश रेंट और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। इसके अलावा Realme GT Neo 2T में Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, डिवाइस में 12GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

realme-gt-neo-2t-5g-launch

वहीं, फ्रोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस सेटअप में 64MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है। वहीं, डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसे भी पढ़ें: Realme ने भारत में लॉन्च किए 4K Smart Google TV Stick, Realme Brick ब्लूटूथ स्पीकर और गेमिंग एक्सेसरीज, जानें कीमत और खूबियां

रियलमी जीटी नियो 2टी Realme UI 3.0 बेस्ड Android 11 पर कार्य करता है। वहीं, स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में एक यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 मिमी जैक, डुअल 5 जी, 4 जी ब्लूटूथ, वाईफाई -6, एनएफसी और डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस शामिल हैं।

The post 12GB रैम और 64MP कैमरा के साथ 5G फोन Realme GT Neo 2T हुआ लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-and-64mp-camera-phone-realme-gt-neo-2t-5g-launched-price-specifications/feed/ 0
19 अक्टूबर को लॉन्च होगा मिड बजट का पावरफुल फोन Realme GT Neo 2T, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo2t-launch-date-19-october/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo2t-launch-date-19-october/#respond Mon, 11 Oct 2021 04:39:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68497 Realme GT Neo 2T 5G Phone आने वाली 19 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

The post 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा मिड बजट का पावरफुल फोन Realme GT Neo 2T, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme को लेकर दो दिन पहले ही जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘नियो जीटी 2’ सीरीज़ में एक नया मोबाइल फोन जोड़ने जा रही है जो Realme GT Neo 2T नाम के साथ लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी Realme GT Neo 2 5G फोन टेक मार्केट में उतार चुकी है जो आने वाली 13 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं अब रियलमी जीटी नियो 2टी की भी लॉन्च डेट सामने आ गई है। यह मोबाइल फोन आने वाली 19 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Realme GT Neo 2T Launch

Realme GT Neo 2T आने वाली 19 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगा। इस दिन यह फोन चीनी मार्केट में उतारा जाएगा जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगा। 19 अक्टूबर को रियलमी जीटी नियो 2टी का लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजे शुरू होगा जिसके कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये लाईव प्रसारित किया जाएगा। इंडियन फैन Realme GT Neo 2T का इंटरनेशनल लॉन्च ईवेंट अपने फोन पर भी देख सकते हैं।

realme gt neo2t launch date 19 october

Realme GT Neo 2T की स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रियलमी जीटी नियो 2टी स्मार्टफोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। Realme GT Neo 2T का डायमेंशन 158.5 x 73.3 x 8.4एमएम और वज़न 184ग्राम होगा तथा फोन में कर्व्ड ऐज डिसप्ले देखने को मिल सकती है। इस नए रियलमी फोन को एंडरॉयड 11 ओएस के साथ 3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 12 जीबी रैम मैमोरी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

realme gt neo2t launch date 19 october
Realme GT Neo 2 5G

Realme GT Neo 2T में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी व 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी जीटी नियो 2टी में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। Realme GT Neo 2T को 4,500एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

The post 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा मिड बजट का पावरफुल फोन Realme GT Neo 2T, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo2t-launch-date-19-october/feed/ 0