The post 6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
काफी समय से टीज करने के बाद पोको ने इस हफ्ते अपने सबसे सस्ते फोन Poco M2 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस बहुप्रतिक्षित फोन को 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत के साथ फोन में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनके दम पर पोको एम2 इंडिया में मौजूद रियलमी, मोटोरोला और खुद की पेरेंट कंपनी शाओमी के फोन्स को कड़ी चुनौती देगा। हालांकि, फोन की कीमत को देखते हुए इस रेंज में एक डिवाइस है, जिससे फोन को ज्यादा कड़ी टक्कर मिलेगी और वह है Realme Narzo 10 स्मार्टफोन।
कई मामलों में दोनों फोन समान हैं। इसी को देखते हुए हम आज Poco M2 और Realme Narzo 10 की आपस में तुलना कर यह देखने की कोशिश करेंगे कि दोनों में बेहतर कौन है। तुलना फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बेस पर की जाएगी।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन्स बेजल-लेस डिसप्ले के साथ आते हैं। POCO M2 और Realme Narzo 10 में वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसके अंदर एक सेल्फी कैमरा प्लेस है। वहीं, रियर पर दोनों ही फोन प्लास्टिक बैक और ग्लोसी फिनिश के साथ आते हैं जो कि बैक पर ग्लास का लुक देता है। हालांकि, दोनों ही हैंडसेट में रियर पर मौजूद कैमरा सेटअप अलग-अलग जगह प्लेस हैं। POCO M2 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में लगा हुआ है। वहीं, Realme Narzo 10 के रियर में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में बाईं और स्थित है। इसके अलावा दोनों ही फोन में बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर, लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया गया है।
डिसप्ले
Poco M2 पी2आई कोटिड है जो स्क्रीन को पानी व धूल से बचाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुलएचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) डिसप्ले सपोर्ट करता है। वहीं, स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और टीयूवी रीनलैंड ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। वहीं, रियलमी नार्जो 10 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 के साथ 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दिया गाय है। पोको एम2 की तरह ही रियलमी ने अपनो फोन की स्क्रीन की सुरक्षा व मजबूती के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग का इस्तेमाल किया है। इसे भी पढ़ें: चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी
हार्डवेयर
हार्डवेयर की ओर देखें तो POCO M2 और Realme Narzo 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर आधारित हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन फोन में माली-जी52 जीपीयू का सपोर्ट है। हालांकि, रैम के मामले में दोनों फोन अलग हैं। रियलमी नार्ज़ो 10 में 4 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं पोको एम2 में 6 जीबी रैम है जबकि इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 64 जीबी व 128 जीबी का ऑप्शन मिलता है।
कैमरा
दोनों ही फोन में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप हैं। POCO M2 के बैक पैनल में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
दूसरी ओर Realme Narzo 10 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी नारज़ो 10 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर बैकअप के लिए पोको एम2 और रियलमी नार्जो में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। इसके अलावा दोनों फोन डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इन फोन्स में 3.5एमएम जैक का सपोर्ट मौजूद है। रियलमी नार्ज़ो 10 एंडरॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर चलता है। वहीं पोको एम2 में एंडरॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 ओएस पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Android फोन की 5 शानदार बातें, जो महंगे iPhone में भी नहीं
वेरिएंट्स व कीमत
POCO M2 दो रैम वेरिएंट्स में आता है। कीमत की बात करें तो पोको एम2 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए तथा 6 जीबी + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए है। हालांकि, Realme Narzo फोन सिर्फ 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 11,999 रुपए है।
The post 6GB रैम वाले Poco M2 और RealMe Narzo 10 में टक्कर: जानें कौन है ज्यादा दमदार? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi Note 9 Vs Realme Narzo 10: 11,999 रुपए की कीमत में कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Redmi Note 9 भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया नया स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 15000 रुपए के अंदर रखी गई है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 48-मेगापिक्सल क्वाड-कैमरा सेटअप है जो कई फोन्स को टक्कर देने के लिए काफी है। Redmi Note 9 की सबसे बड़े प्रतियोगि के रूप में Realme Narzo 10 को देखा जा रहा है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन्स के बीच कई समानताएं हैं, जिससे जिससे ग्राहकों के लिए दोनों के बीच एक का चयन करना काफी मुश्किल हो सकता है। Redmi Note 9 और Realme Narzo 10 दोनों की कीमत 11,999 रुपए है। कीमत के साथ यह साफ हो गया है कि स्मार्टफोन्स की तुलना स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के आधार पर की जाएगी। दोनों फोन्स की तुलना कर यह जानने की कोशिश करेंगे कि कौन सा फोन किस पर भारी पड़ेगा।
लुक और डिजाइन
Xiaomi Redmi Note 9 को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाइन पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर होल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में बनी स्क्वायर शेप में स्थित है। सेटअप में सबसे उपर दो सेंसर और उसके नीचे दो सेंसर लगे हैं। इनके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर फिट है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus या Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max, देखें दोनों में से कौन है बेस्ट

वहीं, Realme Narzo 10 में वॉटर ड्रॉप डिसप्ले डिजाइन है। Redmi Note 9 की तरह ही Narzo 10 की स्क्रीन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में बाईं और स्थित है। सेटअप में सबसे उपर एक बड़ा सेंसर फिर नीचे तीन सेंसर और सेटअप के बराबर में एलईडी लाइट दी गई है। वहीं, रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया गया है।

डिसप्ले
Redmi Note 9 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यूजर्स की बेहतरी के लिए शाओमी ने फोन डिसप्ले को रिडिंग मोड 2.0 और सनलाईट मोड से लैस किया है। वहीं, रियलमी ने अपने फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 का है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जिसे कंपनी ने मिनी ड्रॉप डिसप्ले पर नाम दिया है। स्क्रीन की सुरक्षा व मजबूती के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग मौजूद है। इसे भी पढ़ें: जानें कैसा होगा Jio Google का सस्ता 5G फोन? पूरी तरह होगा मेड इन इंडिया!
कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो दोनों फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। सबसे पहले बात करते हैं रेडमी नोट 9 की तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
इसके अलावा Realme Narzo 10 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी नारज़ो 10 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
प्रोसेसर
प्रोसेसर की बात करें तो रेडमी नोट 9 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी 85 प्रोसेसर है, जबकि नारजो 10 में मीडियाटेक हीलियो जी 80 प्रोसेसर है। दोनों में एक 12-नैनोमीटर आर्किटेक्चर है जो Cortex-A75 और Cortex-A55 कोर का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में माली-जी 52 जीपीयू भी है। इसलिए, सैद्धांतिक रूप से, दोनों प्रोसेसर लगभग एक ही स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं और परर्फॉमेंस के मामले में अलग-अलग नहीं होना चाहिए। हालांकि, Redmi Note 9 दुनिया का पहला फोन है जो हीलियो जी85 चिपसेट पर काम करता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 9 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5020एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए नारज़ो 10 फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही दोनों फोन डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इन फोन्स में 3.5एमएम जैक का सपोर्ट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी

कीमत और सेल
Redmi Note 9 को इंडिया में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Xiaomi Redmi Note 9 आने वाली 24 जुलाई से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, Realme Narzo फोन सिर्फ 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 11,999 रुपए है जिसकी अगली सेल 21 मई को होगी।
The post Redmi Note 9 Vs Realme Narzo 10: 11,999 रुपए की कीमत में कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme को टक्कर देने आ रहा है Samsung Galaxy A21s, फोन में होगी 5000mAh बैटरी, पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में नया फोन जोड़ने को तैयार है और इस नए डिवाईस को Samsung Galaxy A21s नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। 91मोबाइल्स ने हाल ही में इस प्रोमोशनल वीडियो शेयर भी की थी जिसमें फोन के कैमरा फीचर्स का खुलासा हुआ था। उम्मीद है कि सैमसंग किसी भी दिन इस फोन को आॅफिशियल कर सकती है। वहीं बाजार में आने से पहले ही एक जर्मन वेबसाइट ने Samsung Galaxy A21s की फोटो के साथ ही इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है। इस वेबसाइट की ओर से सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है।
लुक व डिजाईन
सबसे पहले Samsung Galaxy A21s की लुक की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जो डिसप्ले के उपरी बाएं कोने पर स्थित होगी। इस फोन में बेजल लेस स्क्रीन दी जाएगी जिसके नीचले हिस्से पर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद रहेगा। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा सेटअप उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है जहां कैमरा लेंस L-शेप में लगे हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट देखने को मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A21s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वेबसाइट के अनुसार यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट में गैलेक्सी ए21एस को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है जिसके साथ यह फोन सैमसंग वनयूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A21s के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी इस रिपोर्ट में कही गई है। यह भी पढ़ें : Vivo Y70s हो सकता है Exynos 880 5G चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन
रिपोर्ट की मानें तो Samsung Galaxy A21s को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 32 जीबी और 64 जीबी की दो स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलेंगे। गैलेक्सी ए21एस के रियर पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। वेबसाइट के अनुसार Samsung Galaxy A21s इसी महीने में बाजार में आ जाएगा और इसकी कीमत इंडिया करंसी अनुसार 15,000 रुपये के करीब हो सकती है। जानकारी के अनुसार यह फोन Black, White और Blue कलर में लॉन्च होगा।
The post Realme को टक्कर देने आ रहा है Samsung Galaxy A21s, फोन में होगी 5000mAh बैटरी, पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी नोट 8 या रियलमी नारजो 10, जानें कौन फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मार्च में ही Realme के नए फोन Narzo के लॉन्च की तैयारी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे रोक दिया गया था लेकिन लगभग 2 माह के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में Narzo 10 और 10A को उतारा गया है। स्पेसिफिकेशन के मामले में ये फोन काफी अच्छे माने जा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि इसको चुनौती देने वाला कोई नहीं है। Xiaomi Redmi Note 8 मॉडल पहले से उपलब्ध है जो दमदार स्पेसिफिकेशन के बदौलत इसे कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। आपके पास भी यही सवाल होगा कि कौन सा फोन बेस्ट है तो चलिए एक छोटा सा कम्पैरिजन कर लेते हैं ताकी आप भी खुद से फैसला कर सकें कि कौन सा फोन बेस्ट है।
डिजाइन
Xiaomi Redmi Note 8 की बॉडी ग्लास की बनी है और कंपनी ने फ्रंट और बैक दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया है। वहीं साइड में अपको मैटल देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone SE 2020 या OnePlus 8, जानें कौन सा फोन है बेस्ट
रही बात Realme Narzo 10 की तो लुक को देखकर आप कह सकते हैं कि बिल्कुल नया अंदाज है। नई तरह की ग्रेडियंट कलर का उपयोग किया गया है जो कि फोन में नयापन लाता है। हां एक मामले में पीछे कहा जा सकता है कि नारजो में ग्लास नहीं लगता। फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है।
डिसप्ले
शाओमी रेडमी नेट 8 की स्क्रीन थोड़ी छोटी है कंपनी ने 6.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि छोटी स्क्रीन के साथ एक बात अच्छी कही जा सकती है कि इसका स्क्रीन रेजल्यूशन फुलएचडी+ है। कंपनी ने आईपीस एलसीडी डिसप्ले दिया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड हैं। फोन का आसपेक्ट रेशियो में 19.5:9 है।

वहीं नारजो 10 में आपको बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने 6.5 इंच की स्क्रीन का उपयोग किया है और यह एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले के साथ आता है। कंपनी ने वॉटर ड्रॉप नॉच का उपयोग किया है और इसका आसपेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रीन के सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग दी गई है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8 Pro और Realme X50 Pro के बीच है बेस्ट फोन की लड़ाई, कौन-सा फोन बनेगा विजेता
ऐसे में आप देख सकते हैं कि यदि नारजो में स्क्रीन बड़ी है तो है लेकिन रेजल्यूशन बेहतर रेडमी नोट 8 में दिया गया है।
प्रोसेसर और रैम
शाओमी रेडमी नोट 8 को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ पेश किया है। फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। प्राइस के लिहाज से इसे बहुत ही शानदार प्रोसेसर कहा जाएगा। वहीं कंपनी ने इसे 4 GB रैम की ताकत और 64 GB की स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया है।

Realme Narzo 10 को मीडियाटेक के सबसे नए प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह फोन हेलियो जी80 प्रोसेसर पर काम करता है और गेमिंग का स्पेसलिस्ट माना जाता है। रही बात रैम की तो इसमें 4 GB की ही रैम है लेकिन 128 GB की स्टोरेज है।
यहां आप कह सकते हैं कि रियलमी थोड़ा आगे नजर आता है। हालांकि कई लोग क्वॉलकॉम प्रोसेसर को बेस्ट मानते हैं लेकिन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर थोड़ा पुराना हो गया है। वहीं हेलियो जी80 नया है। स्टोरेज के मामले में भी रियरमी भारी पड़ता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
दोनों फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करते हैं लेकिन दोनों का यूआई एक दूसरे को अलग करता है। रेडमी नोट 8 जहां मीयूआई 11 पर काम करता है वहीं नारजो 10 रियलमी यूआई 1.0 पर आधारित है।
कैमरा
यहां पर दोनों फोन में अच्छी टक्कर है। Xiaomi Redmi Note 8 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा सेंसर 8 एमपी का दिया गया है। यह सेंसर वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वहीं तीसरा और चौथा सेंसर 2+2 एमपी के हैं और वे मैक्रो और डेफ्थ सेंसर हैं। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

नारजो 10 जरा भी पीछे नहीं है। इस फोन में भी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है जो अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का ही है लेकिन कंपनी ने मोनो लेंस का उपयोग किया है। सेल्फी के लिए 16 एमपी का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
यहां आप किसी को आगे या पीछे नहीं कह सकते लेकिन सेल्फी की वजह से रियमी थोड़ा आगे दिखता है।
बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह 18 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ आता है।
जबकि रियलमी नारजो 10 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और इसमें भी 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग है। यहां रियलमी बेस्ट साबित होता है।
कनेक्टिविटी
दोनों फोन में में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यूएसबी टाइप—सी पोर्ट मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में है और 3.5एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट भी मिलेगा।
प्राइस
सब कुछ देखने के बाद बात बाती है इसके प्राइस की तो शाओमी रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीेमत 10,999 रुपये है। वहीं रियलमी नारजो 10 को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
कह सकते हैं कि कोई भी डिवाइस कम नहीं है लेकिन परफॉर्मेंस के लिहाज से रेडमी नोट 8 क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ थोड़ा आगे कहा जाएगा। स्नैपड्रैगन प्रोसेसर थोड़े स्टेबल माने जाते हैं। वहीं यदि आप हार्ड कोर गेमर हैं तो फिर बड़ी बैटरी और हेलियो जी80 प्रोसेसेर के साथ नारजो 10 बेस्ट है।
The post शाओमी रेडमी नोट 8 या रियलमी नारजो 10, जानें कौन फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme ला रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, टेना पर RMX2141 और RMX2052 हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही 6000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन लाने की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में रियलमी की 6000mAh की बैटरी को TUV सर्टिफिकेशन मिला था। वहीं, अब रियलमी के दो मिस्टीरियस स्मार्टफोन RMX2141 और RMX2052 को TENAA पर लिस्ट किया गया है, जिसमें दोनों फोन में एक जैसी बैटरी, डायमेंशन और डिसप्ले साइज दिखाई दिया है। फिलहाल दोनों फोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन फोटो से पता चलता है कि दोनों फोन में एक गोली के आकार के पंच-होल डिसप्ले होगा जो कि डुअल फ्रंट कैमरा से लैस होगा। इससे पहले, RMX2142 TENAA पर भी दिखाई दिया था। यह अफवाह है कि और RMX2141 और RMX2142 आगामी Realme X3 के दो वर्जन होंग और RMX2052 वास्तव में Realme X50 यूथ वर्जन होगा।

लिस्टिड दो फोन RMX2141 और RMX2052 दोनों में डिजाइन, डायमेंशन और बैटरी क्षमता जैसे फीचर्स आदि ए जैसे हैं। हालांकि, मॉडल नंबर RMX2141 वाला फोन 10 ग्राम ज्यादा भारी है। हालांकि, इन फोन के फिशियल नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही फोन पिछले महीने चाइना में लॉन्च हुए Realme X50m 5G होंगे। इसके अलावा कहा जा रहा था कि RMX2141 Realme X3 का वेरिएंट होगा और RMX2052 कंपनी के Realme X50 Youth Edition होगाा। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम और 4200mAh बैटरी वाला Realme X50m 5G इंडिया में होने वाला है लॉन्च, जानें क्या होगा प्राइस
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें RMX2141 मॉडल 163.8×75.8×8.9mm डायमेंशन और 202-ग्राम वजन से लैस होगा। वहीं, इसमें 6.57-इंच डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिज्योलुशन 2400×1080 पिक्सल होगा। डिवाइस में white, grey और blue कलर ऑप्शन होगा। वहीं, RMX2052 का वजन 192 ग्राम होगा। इसके अलावा बाकि सभी स्पेसिफिकेशन्स RMX2141 मॉडल नबर की तरह होंगे।

बता दें कंपनी ने हाल ही में नारजो सीरीज को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं, 91मोबाइल्स को जानकारी मिली थी कि Realme X50m को भी जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, कंपनी की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर रियलमी एक्स50एम के सपोर्ट पेज को देखा गया था। दूसरी ओर पिछले हफ्ते रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने Realme X3 SuperZoom के इंडिया लॉन्च को पुष्टी की थी। माधव सेठ ने एक ट्विट कर इस बात की जानकारी दी थी। इसे भी पढ़ें: Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A
The post Realme ला रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, टेना पर RMX2141 और RMX2052 हुए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme फैन्स के लिए आज का दिन बड़ा है। रियलमी को इंडिया में दो साल पूरे हो चुके हैं। कंपनी ने आज भारत में अपनी नई सीरीज़ की शुरूआत की है और इस सीरीज़ के लिए इंडियन यूजर्स ने वाकई में लंबा इंतजार किया है। कई बार लॉन्च डेट बदले जाने के बाद आज आखिरकार Realme Narzo सीरीज़ को हरी झंडी मिल गई है। रियलमी ने इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A दो मोबाइल लॉन्च किए हैं। नारज़ो 10ए जहां सीरीज़ का लो एंड मॉडल है वहीं नारज़ो 10 सीरीज़ का सबसे हाईएंड मॉडल है। Realme के ये दोनों ही फोन अफॉर्डेबल प्राइज पर ही लॉन्च हुए हैं, जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ पाएंगे।
Realme Narzo 10
रियलमी ने अपने फोन को कंपनी ने 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 का है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जिसे कंपनी ने मिनी ड्रॉप डिसप्ले पर नाम दिया है। स्क्रीन की सुरक्षा व मजबूती के लिए इस पर ग्लास कोटिंग मौजूद है। Realme Narzo 10 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही रियलमी यूआई पर काम करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Narzo 10A, Xiaomi को देगा चुनौती
Realme Narzo 10 में आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है। बता दें कि अभी तक इंडिया में इस चिपसेट पर कोई भी फोन लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जीपीयू भी मौजूद है, जो गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स से तालमेल रखता है। नारज़ो 10 को कंपनी की ओर से 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 256जीबी और बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme Narzo 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी नारज़ो 10 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : Vivo V19 इंडिया में 12 मई को होगा लॉन्च, यह होगी कीमत
Realme Narzo 10 एक रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन को 3.5एमएम जैक का सपोर्ट भी प्राप्त है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए नारज़ो 10 फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा।
Realme Narzo 10 को कंपनी की ओर से 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे That White और That green कलर में खरीदा जा सकेगा। यह फोन आने वाली से 18 मई से ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं आपको बात दें कि इस डिवाईस को आने वाले दिनों में ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
The post Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Narzo 10A, Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आज अपनी नई Narzo स्मार्टफोन सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के अंदर रियलमी नारजो 10 और नारजो 10ए को आखिरकार भारत में पेश कर दिया गया है। बता दें, पहले इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च इवेंट को दो बार कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से रद्द कर दिया गया था। हाल ही में भारत सरकार ने लॉकडाउन के दौरान कुछ जगहों पर राहत प्रदान की है, इसी को देखते हुए कंपनी ने आज फोन्स को लॉन्च कर दिया है। इस पोस्ट में हम आपको Narzo 10 के बारे में सभी जानकारी देंगे।
कीमत और सेल डिटेल
Realme Narzo 10A को कंपनी ने 8,499 रुपए में पेश किया है। इस फोन की सेल ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर होगी। डिवाइस की पहली सेल 18 मई को दोपहर 12 बजे होगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान देश में यह फोन केवल उन्हीं जगहों पर बेचे जाएंगे, जहां सरकार द्वारा राहत दी गई है।

दरअसल, तीसरे चरण के लॉकडाउन को बढ़ाते समय सरकार ने गैर-जरूरी सामान की बिक्री के लिए देश को कुछ रंगों के ज़ोन में बांट दिया था, ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन उन जगहों को दिया गया है जहां कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बेहद कम है। वहीं रेड ज़ोन उन जगहों को दिया गया है, जहां संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा है।फिलहाल रियलमी 10 की बिक्री ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में ही होगी। फोन White और Blue कलर ऑप्शन में आया है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम और 4200mAh बैटरी वाला Realme X50m 5G इंडिया में होने वाला है लॉन्च, जानें क्या होगा प्राइस
Narzo 10A का डिजाइन
अगर बात करें डिजाइन की तो इस किफायती फोन को वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। फोन के बॉटम में मोटी बेजल्स हैं। वहीं, फोन की टॉप और लेफ्ट-राइट में न के बराबर बेजल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही बॉटम में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम हेडफ़ोन जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। डिवाइस के राइट साइड में पावर ऑन-ऑफ का बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यू रॉकर बटन दिए गया है। वॉल्यूम रॉकर बटन के ऊपर ही सिम-ट्रे मौजूद है। फोन के बैक में राइट साइड में बड़े अंग्रेजी अक्षरों में Realme की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। वहीं, लेफ्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप के बाहर इलईडी फ्लैश लाइट और उसके बराबर में फिंरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। वहीं, फोन के बैक में मैट टेक्चर फिनिशनिंग है।
दमदार प्रोसेसर
Realme ने कम बजट के अंदर पेश किए गए रियलमी नारजो 10ए में MediaTek Helio G70 चिपसेट दिया है। अगर बात करें हीलियो जी70 चिपसेट की तो इसे कंपनी ने इस साल पेश किया था। यह चिपसेट गेमिंग के हिसाब से अच्छा माना जाता है। यह एक ऑक्टा-कोर यानी आठ कोर वाला चिपसेट है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो कोर्टेक्स-ए75 कोर दिए गए हैं और छह 1.75 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक-स्पीड वाले कोर्टेक्स-ए55 कोर दिए हैं। यह फोन कम कीमत में अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस देगा।

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें डिसप्ले की तो फोन में 6.5-इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन की स्क्रीन दी गई है। फोन की डिसप्ले में कोर्रिंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्श है। इसके साथ ही डिवाइस को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटनरल स्टोरेज दी गई है। फोन में तीन कार्ड स्लॉट हैं, जिसका मतलब मैमोरी को कार्ड के साथ दो सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Realme X3 SuperZoom जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन Realme UI के साथ एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है। Realme 10A में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर डुअल नैनो सिम कार्ड VoLTE वायरलैस, 2.4G वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है।
The post 5000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Narzo 10A, Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 11 मई को Realme नारज़ो सीरीज़ से उठेगा पर्दा, Narzo 10 और Narzo 10A होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने मार्च महीने में घोषणा की थी कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘नारज़ो’ लाने वाली है। इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन पेश किए जाने हैं, जब से इस नई सीरीज़ की घोषणा हुई है तभी से ही स्मार्टफोन यूजर और रियलमी फैन्स सीरीज़ का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन पहले 26 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने थे लेकिन देश में फैले Coronavirus के चलते नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को टालना पड़ा। लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने को आया है। Realme ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 11 मई को अपनी Narzo सीरीज़ इंडिया में लॉन्च कर देगी।
Realme ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए Narzo सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी दी है। रियलमी ने बताया है कि कपंनी आने वाली 11 मई को भारत में अपनी लेटेस्ट नारज़ो सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन Narzo 10 और Narzo 10A लॉन्च होंगे। रियलमी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये ही अपनी नारज़ो सीरीज़ को भारतीय बाजार में उतारेगी। रियलमी का यह लॉन्च ईवेंट 11 मई की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाईव देखा जा सकेगा।

Realme Narzo 10
लीक में सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 89.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और वॉटर ड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। चर्चा है कि इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक हीलिया जी80 चिपसेट पर ही रन करेगा। यह भी पढ़ें : चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 6.3, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारजो 10 में क्वाड कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह कैमरा सैमसंग GM1 या नए GM2 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP 4cm मैक्रो लेंस और 2MP B&W डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आ सकता है।

Realme Narzo 10 में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10-बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करेगा। वहीं, फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ग्लोनास/ Beidou, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम हैडफोन जैक और एफएम रेडियो दिया जाएगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।
Realme Narzo 10A
Realme Narzo 10A को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह Realme Narzo 10 का छोटा वर्जन होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। फिलहाल फोन के कैमरा रिजोल्यूशन की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन में 6.5-इंच वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले, 5,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G80 चिपसेट होने की जानकारी कंपनी द्वारा दी जा चुकी है।
The post 11 मई को Realme नारज़ो सीरीज़ से उठेगा पर्दा, Narzo 10 और Narzo 10A होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V19, Mi 10 और Realme Narzo 10 समेत इंडिया में ये 8 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Corona महामारी के कारण देश में इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा स्मार्टफोन मार्केट में को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि, दूसरे चरण का लॉकडाउन 3 मई को समाप्त होने वाला है। लेकिन, 3 मई को पूरी तरह से लॉकडाउम समाप्त होगा या नहीं इसपर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो मोबाइल शॉप और ई-कॉर्मस साइट्स के माध्यम से फोन्स की सेल शुरू हो जाएगी।
वहीं, कुछ समय पहले काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर नील शाह ने कहा था कि मार्केट जब फिर से खुलेगा तो लगभग सभी बड़ी कंपनियां घाटे को पूरा करने के लिए पूरा करने के लिए आकर्षक कीमतों और नई स्ट्रैटिजी की मदद ले सकती हैं। इसे भी पढ़ें: JioMeet ऐप से ऐसे करें 100 लोगों को वीडियो कालिंग, देखें पूरा तरीका
लॉकडाउन के कारण सभी शाओमी, रियलमी, वीवो और सैमसंग जैसी सभी स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने अपने नए डिवाइस के लॉन्च तो टाल दिया है। जैसा कि हमने आपको उपर बताया कि हो सकता है कि 3 मई के बाद सरकार स्मार्टफोन की सेल को ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से मंजूरी दे सकती है। इसलिए इस पोस्ट में हम आपको उन फोन्स के बारे में बताएंगे जो मई महीने में लॉन्च किए जाएंगे और सेल किए जाएंगे।
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro
सबसे पहले बात करते हैं वनप्लस 8 सीरीज की, जिसे हाल ही में कंपनी ग्लोबली लॉन्च किया था। इस सीरीज के अंदर पेश किए OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का इंतजार काफी ग्राहकों को है। वहीं, कंपनी ने अमेजन के माध्यम से डिवाइस की प्री-बुकिंग लेना शुरु कर दिया, जिससे यह साफ हो गया है कि लॉकडाउन में रिहायत मिलते के साथ ही डिवाइस की सेल की जाेगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत क्रमश: 41,999 रुपए व 54,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21s हुआ सर्टिफाइड, जल्द होने वाला है लॉन्च, लो बजट में होगी एंट्री

Realme Narzo 10 और Narzo 10A
एक बार नहीं बल्कि दो बार Realme Narzo सीरीज की लॉन्चिंग को टाला जा चुका है। लॉकडाउन के चलते Realme इस सीरीज़ को लॉन्च नहीं कर पा रही है, लेकिन लॉकडाउन के खुलते ही हम Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को भारत में देखेंगे। वहीं, लॉन्च के बाद ही डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जा सकताहै। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी इस साल और भी कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है।

Vivo V19
वीवो वी19 भी अगले महीने मई में लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। यह फोन पहले ही दूसरे देश में लॉन्च हो चुका है। वहीं, इस साल मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च किया जाना था। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण वीवो को भी अपनी लॉन्चिंग टालनी पड़ी। वीवो वी19 स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ आता है। वहीं, इसके फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप है बैक में क्वाड-कैमरा सेटअप है।

Xiaomi Mi 10
108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले शाओमी मी 10 को भी हम अगल महीने लॉन्च होते हुए देख सकते हैं। इस डिवाइस के लॉन्चिंग का इंतजार इंडिया में पिछले साल से हो रहा है। Xiaomi ने भारत में Mi 10 को लॉन्च करने के लिए पहले 31 मार्च की तारीख तय की थी, लेकिन इसे लॉन्च नहीं किया गया। अब अगले महीने यानी मई में इस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S20 Ultra
लॉकडाउन से पहले सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 सीरीज में दो मॉडल गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20 प्लस सेल के लिए उपलब्ध हो गए थे। लेकिन, इस सीरज में हाई-एंड गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की बिक्री नहीं हो पाई। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस को अगले महीने सेल के लिए पेश किया जा सकता है।

Motorola Razr
सबसे खास डिजाइन के साथ पिछले साल आया मोटोरोला रेज़र 2019 इस साल इंडिया में लॉन्च हो चुका है। लेकिन, सेल के लिए नहीं आ पाया है। दूसरे चरण के लॉकडाउन के खत्म होने के बाद डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जा सकता है।

नोट: बता दें कि अभी तक किसी भी कंपनी ने अगले महीन किसी भी डिवाइस की लॉन्चिंग और सेल को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि 3 मई के बाद सरकार की ओर से मोबाइल फोन की सेल को अनुमति ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकती है।
The post Vivo V19, Mi 10 और Realme Narzo 10 समेत इंडिया में ये 8 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme Narzo 10 लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने मार्च महीने में घोषणा की थी कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘नारज़ो’ लाने वाली है। इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। ये दोनों ही डिवाईस पहले 26 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने थे लेकिन देश में फैले Coronavirus के चलते नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को टालना पड़ा। बाद में Realme ने 21 अप्रैल की तारीख नारज़ो के लॉन्च के लिए तय की लेकिन फिर उसे भी स्थगित करना पड़ा। वहीं अब लॉन्च से पहले ही सीरीज़ का एक फोन Realme Narzo 10 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।
Realme Narzo 10 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 27 अप्रैल की है जहां फोन को RMX2042 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी कई अहम डिटेल सामने आ गई है। फोन को सिंगल-कोर में 337 और मल्टी-कोर में 1119 स्कोर मिला है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है।

गीकबेंच पर रियलमी नारज़ो 10 को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। यहां मदरबोर्ड की जगह oppo6769 लिखा गया है जो मीडियाटेक एमटी6769 का ही कोडनेम है। इससे साफ होता है कि इस फोन को मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच पर Realme Narzo 10 को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। वहीं साथ ही फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात भी लिस्टिंग में साफ हुई है।
Realme Narzo 10
लीक में सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 89.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और वॉटर ड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। चर्चा है कि इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक हीलिया जी80 चिपसेट पर ही रन करेगा।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारजो 10 में क्वाड कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह कैमरा सैमसंग GM1 या नए GM2 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP 4cm मैक्रो लेंस और 2MP B&W डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़ें : Motorola Edge Plus आ रहा है इंडिया, Oneplus को मिलेगी सीधी टक्कर
Realme Narzo 10 में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10-बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करेगा। वहीं, फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ग्लोनास/ Beidou, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम हैडफोन जैक और एफएम रेडियो दिया जाएगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post Realme Narzo 10 लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>