Realme Narzo 100 Lite 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 21 Apr 2026 06:28:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 realme NARZO 100 Lite 5G की पहली सेल शुरू, ₹1500 तक छूट के साथ 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-first-sale-started-price-offers-7000mah-battery-144hz/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-first-sale-started-price-offers-7000mah-battery-144hz/#respond Tue, 21 Apr 2026 06:22:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194584 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme का 7000mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन realme NARZO 100 Lite 5G खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसकी पहली सेल आज यानी 21 अप्रैल से शुरू की है, जिसमें यूजर्स को 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो कम […]

The post realme NARZO 100 Lite 5G की पहली सेल शुरू, ₹1500 तक छूट के साथ 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme का 7000mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन realme NARZO 100 Lite 5G खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसकी पहली सेल आज यानी 21 अप्रैल से शुरू की है, जिसमें यूजर्स को 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और अच्छा 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और ऑफर्स जानते हैं।

realme NARZO 100 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिस पर 1,000 रुपये का कूपन मिलने के बाद इसे 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4GB + 128GB स्टोरेज 14,499 रुपये (ऑफर के बाद 13,499 रुपये) और 6GB + 128GB मेमोरी 16,499 रुपये (1500 रुपये कूपन के बाद 14,999 रुपये) में उपलब्ध है। यह फोन अभी Amazon और realme.com पर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चलने वाली 12 घंटे की स्पेशल सेल में खरीदा जा सकता है।

realme NARZO 100 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan बैटरी है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन लंबे समय तक कॉलिंग, एंटरटेनमेंट और नेविगेशन के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें AI Power Saving और Super Power Saving Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे कम बैटरी में भी फोन लंबे समय तक चल सकता है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G में 6.8 इंच 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह हाई रिफ्रेश रेट खासतौर पर गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

परफॉरमेंस के लिए realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और स्टेबल गेमिंग के लिए जाना जाता है। फोन का AnTuTu स्कोर 5,60,000 से ज्यादा बताया गया है। इसके साथ 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। डिवाइस में 14GB तक डायनामिक RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G में 13MP का AI रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डेली यूज फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है। इसके अलावा फोन में AI Eraser 2.0, AI Clear Face और अन्य AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को स्मार्ट और आसान एक्सपीरियंस देते हैं।

realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित realme UI पर काम करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और अपडेटेड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। डिजाइन के मामले में भी इसे मजबूत बनाया गया है, जिसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग मिलती है, जिससे यह डेली यूज में बढ़िया साबित हो सकता है।

realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-7000mah-battery-144hz-display-budget-5g-phone

realme NARZO 100 Lite 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। पहली सेल के दौरान मिल रहे ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं। इसलिए अगर आप नया बजट 5G फोन लेने का सोच रहे हैं तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए जुड़े रहें।

The post realme NARZO 100 Lite 5G की पहली सेल शुरू, ₹1500 तक छूट के साथ 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-first-sale-started-price-offers-7000mah-battery-144hz/feed/ 0
realme NARZO 100 Lite 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला दमदार बजट 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-7000mah-battery-144hz-display-budget-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-7000mah-battery-144hz-display-budget-5g-phone/#respond Tue, 14 Apr 2026 07:35:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194109 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन realme NARZO 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और बढ़िया डिजाइन चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं। कीमत की बात […]

The post realme NARZO 100 Lite 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला दमदार बजट 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन realme NARZO 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और बढ़िया डिजाइन चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिस पर 1000 रुपये का कूपन ऑफर मिलने के बाद यह 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 4GB + 128GB वेरिएंट 14,499 रुपये (ऑफर के बाद 13,499 रुपये) और 6GB + 128GB वैरियंट 16,499 रुपये (1500 रुपये कूपन के बाद 14,999 रुपये) में उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon और realme की वेबसाइट पर शुरू होगी। जो 12 घंटे तक चलेगी।

realme NARZO 100 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में शानदार मानी जा सकती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन लंबे समय तक कॉलिंग, एंटरटेनमेंट और नेविगेशन के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें AI Power Saving और Super Power Saving Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे 1% बैटरी पर भी करीब 40 मिनट कॉलिंग या 8.8 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। Titan Health Tech और Bypass Charging की मदद से बैटरी को 6 साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रखने के लिए बनाया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G में 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में खास माना जा रहा है। स्क्रीन 900 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे धूप में भी साफ विजिबिलिटी मिलती है। इसके अलावा DC Dimming और Smart Touch टेक्नोलॉजी के साथ यह गीले या ऑयली हाथों में भी सही तरीके से रिस्पॉन्ड कर सकता है।

परफॉरमेंस के लिए realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। यह चिपसेट स्मूद मल्टीटास्किंग, स्टेबल गेमिंग और बेहतर 5G कनेक्टिविटी दे सकता है। फोन का AnTuTu स्कोर 5,60,000 से ज्यादा बताया गया है और इसमें 5300mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम भी है, जिससे लंबे समय तक परफॉरमेंस स्टेबल रहती है। यह डिवाइस 14GB तक डायनामिक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का AI रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डेली यूज फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है। यह फोन Android 16 पर आधारित realme UI के साथ आता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।

realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन कई AI फीचर्स के साथ आता है, जिसमें AI Eraser 2.0, AI Clear Face, AI Image Matting और डॉक्यूमेंट समरी व ट्रांसलेशन के लिए AI टूल्स प्रमुख तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा Circle to Search और Google Gemini इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और आसान एक्सपीरियंस मिलता है।

realme-narzo-100-lite-5g-india-launch

डिजाइन के मामले में realme NARZO 100 Lite 5G को मजबूत और स्टाइलिश बनाया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP64 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। ThunderFrost डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन Thunder Black और Frost Silver कलर ऑप्शन में आता है। इसकी मोटाई 8.45mm है और वजन लगभग 212 ग्राम है।

realme NARZO 100 Lite 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। इसका मुकाबला सस्ते Tecno, Lava और Infinix के फोंस से हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो पहली सेल में और भी सस्ता लिया जा सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।


realme Narzo 100 Lite 5G Price
Rs. 14,498
Go To Store
See All Prices

The post realme NARZO 100 Lite 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला दमदार बजट 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-7000mah-battery-144hz-display-budget-5g-phone/feed/ 0
Realme Narzo 100 Lite 5G 14 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-date-april-14-specs-144hz-7000mah/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-date-april-14-specs-144hz-7000mah/#respond Tue, 07 Apr 2026 11:03:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193686 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने आधिकारिक तौर पर अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन भारत में 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद इसे Realme की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। आइए, आगे […]

The post Realme Narzo 100 Lite 5G 14 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने आधिकारिक तौर पर अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन भारत में 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद इसे Realme की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। आइए, आगे आपको माइक्रोसाइट में सामने आई जानकारियां विस्तार से बताते हैं।

कंपनी ने लॉन्च से पहले ही Realme Narzo 100 Lite 5G के अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन Thunder Black और Frost Silver जैसे दो कलर ऑप्शंस में आएगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट वाली होगी। साथ ही इसमें DC डिमिंग और Smart Touch 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यूजर्स गीले हाथों से भी आसानी से फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

परफॉरमेंस के मामले में Realme Narzo 100 Lite 5G को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ 5,300 स्क्वायर mm का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा। जो लंबे समय तक उपयोग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस AnTuTu v11 पर 5,60,000 से ज्यादा स्कोर हासिल कर चुका है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर रन करेगा। जो Android 16 पर आधारित होगा।

कैमरा सेक्शन में Realme Narzo 100 Lite 5G फोन में 13MP का AI रियर कैमरा दिया जाएगा, जो AI Eraser 2.0, AI Clear Face और AI Smart Image Matting जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा, इसमें AI-Powered Documents, AI Smart Loop और AI Select & Search जैसे प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी होंगे। जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।

बैटरी के मामले में Realme Narzo 100 Lite 5G दमदार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें 7,000mAh की “Titan” बैटरी मिलने की पुष्टि हो गई है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 393 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, वो भी सिर्फ 50% चार्ज पर मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। साथ ही, यह डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे इसे बेसिक डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस मिलेगा।

Realme Narzo 100 Lite 5G बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप सस्ता 5G फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम लॉन्च के दिन फुल देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Realme Narzo 100 Lite 5G 14 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-5g-india-launch-date-april-14-specs-144hz-7000mah/feed/ 0
अपकमिंग सस्ते realme 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स: Narzo 100 Lite में मिल सकती है 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 6GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-realme-5g-phone-narzo-100-lite-specifications-leaked-7000mah-battery-144hz-display-6gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-realme-5g-phone-narzo-100-lite-specifications-leaked-7000mah-battery-144hz-display-6gb-ram/#respond Mon, 06 Apr 2026 03:00:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193528 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी ने पिछले सप्ताह ही बताया था कि वह इंडिया में अपना लो बजट 5जी फोन Narzo 100 Lite लेकर आ रही है। शॉपिंग साइट अमेजन पर इस अपकमिंग मोबाइल का प्रोडक्ट पेज बनाकर रियलमी 5जी फोन को टीज़ किया गया था। कंपनी की ओर से हालांकि अभी नारज़ो 100 लाइट की इंडिया लॉन्च डेट […]

The post अपकमिंग सस्ते realme 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स: Narzo 100 Lite में मिल सकती है 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने पिछले सप्ताह ही बताया था कि वह इंडिया में अपना लो बजट 5जी फोन Narzo 100 Lite लेकर आ रही है। शॉपिंग साइट अमेजन पर इस अपकमिंग मोबाइल का प्रोडक्ट पेज बनाकर रियलमी 5जी फोन को टीज़ किया गया था। कंपनी की ओर से हालांकि अभी नारज़ो 100 लाइट की इंडिया लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है लेकिन, ताजा लीक में बाजार में आने से पहले ही realme Narzo 100 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

realme Narzo 100 Lite 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टिपस्टर पेश्नेटगीक्ज़ द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया गया है कि यह रियलमी फोन MediaTek Dimensity 6300 पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

गौरतलब है कि पिछले साल realme Narzo 80 Lite 5G फोन भी इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में नए नारज़ो फोन में कुछ खास अपग्रेड नहीं मिलेगी। वहीं मौजूद स्मार्टफोन रेट के ट्रेंड को देखते हुए इस मोबाइल की कीमत 13 हजार से 15 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है।

लीक के अनुसार रियलमी नारज़ो 100 लाइट 5जी स्मार्टफोन को 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनाई जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि अडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगी जो कुछ ही ऐप्स पर अपने पीक पर काम करेगी और नॉर्मल यूज़ में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल जाएगी।

Narzo 80 lite

realme Narzo 80 Lite जहां 6,000एमएएच बैटरी पर लाया गया था वहीं अपकमिंग Narzo 100 Lite 5G फोन को 7000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह इस सस्ते 5जी फोन की बड़ी यूएसपी होगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में कम से कम 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट तो दिया ही जा सकता है। फोन में Bypass charging तकनीक भी मिल सकती है।

लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा। यह हमें कुछ कम लग रहा है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। realme Narzo 100 Lite 5G फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री गेड शॉकप्रूफ बॉडी पर लाया जा सकता है जिसके साथ IP64 रेटिंग भी मिल सकती है।

Narzo 80 lite

इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन को लेकर लीक में बताया गया है कि यह AI features से लैस होगा। स्मार्टफोन को 4 साल के लैगफ्री एक्सपीरियंस के साथ लाया जा सकता है। वहीं लीक के मुताबिक भारतीय बाजार में इसे 4GB RAM + 64GB Storage, 4GB+128GB और 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

The post अपकमिंग सस्ते realme 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स: Narzo 100 Lite में मिल सकती है 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-realme-5g-phone-narzo-100-lite-specifications-leaked-7000mah-battery-144hz-display-6gb-ram/feed/ 0
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, RAM, स्टोरेज और कलर डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-india-launch-ram-storage-colours-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-india-launch-ram-storage-colours-leak/#respond Sat, 28 Mar 2026 06:23:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193070 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme अपनी Narzo सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि Narzo 90 सीरीज में Lite मॉडल नहीं आया था। वहीं, अब Narzo 100 सीरीज के साथ Lite वैरियंट की वापसी हो सकती है। […]

The post Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, RAM, स्टोरेज और कलर डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme अपनी Narzo सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि Narzo 90 सीरीज में Lite मॉडल नहीं आया था। वहीं, अब Narzo 100 सीरीज के साथ Lite वैरियंट की वापसी हो सकती है। यह डिटेल्स 91mobiles के जरिए सामने आई है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लॉन्च से पहले Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन के RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की डिटेल्स सामने आ गई हैं। लीक के मुताबिक Realme Narzo 100 Lite 5G तीन वेरिएंट्स में आ सकता है। इसका बेस मॉडल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके साथ 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकते हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन Thunder Black और Frost Silver में लॉन्च किया जा सकता है।

realme-narzo-100-lite-india-launch-ram-storage-colours-leak

ऊपर बताए गए ऑप्शंस को देखते हुए लग रहा है कि Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए हो सकता है। जहां यूजर्स को कम कीमत में अच्छे फीचर्स की उम्मीद रहती है। इसके अलग-अलग RAM और स्टोरेज ऑप्शंस के साथ ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल्स चुन पाएंगे। हालांकि अभी अन्य स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह पिछले मॉडल Realme Narzo 80 Lite के मुकाबले कुछ अपग्रेड्स के साथ आ सकता है।

याद दिला दें कि Narzo 80 Lite को पिछले साल जुलाई में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 आधारित UI पर रन करता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Narzo 80 Lite के फीचर्स को देखते हुए आगामी Realme Narzo 100 Lite 5G से उम्मीद की जा रही है कि इसमें बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

यदि आप Realme Narzo 100 Lite लेना चाहते हैं तो इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस सामने आने का इंतजार करना होगा। वहीं, अगर आपको तुरंत फोन चाहिए, तो मार्केट में मौजूद realme Narzo 80 Lite, Lava Bold 2 5G और Tecno Spark Go 5G जैसे अन्य विकल्पों को भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी आगामी Narzo 100 Lite का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, RAM, स्टोरेज और कलर डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-100-lite-india-launch-ram-storage-colours-leak/feed/ 0