Realme Narzo 10A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:52:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme ने अपने सस्ते फोन Narzo 10A और C3 किए महंगे, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-and-realme-c3-prices-increased-by-up-to-rs-1000/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-and-realme-c3-prices-increased-by-up-to-rs-1000/#respond Mon, 22 Jun 2020 11:19:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45651 इन दोनों ही फोन की कीमत 10,000 रुपए के अंदर है।

The post Realme ने अपने सस्ते फोन Narzo 10A और C3 किए महंगे, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने आज ही अपने Narzo 10A स्मार्टफोन के 4GB रैम वेरिएंट को भारतीय मार्केट में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने नारजो 10ए के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है। इस फोन के साथ ही Realme ने अपने एक और सस्ते फोन Realme C3 की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से इन दोनों स्मार्टफोंस का दाम ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ाया गया है।

91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटले स्टोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि कंपनी ने Realme Narzo 10A के दाम में 500 रुपए और Realme C3 के दाम में 1000 रुपए का इजाफा किया गया है। ऑफाइन स्टोर्स के साथ ही फोन के नए दाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी के साथ लो बजट में एंट्री करेगा Realme C11, 30 जून को होगा लॉन्च

नई कीमत

Realme Narzo 10A की बात करें तो इस फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 8,499 रुपए की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इस वेरिएंट के लिए 8,999 चुकाने होंगे। इसी तरह Realme C3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता था लेकिन अब इस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 8,999 रुपए हो गई है। वहीं, Realme C3 के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 8,999 रुपए थी जो कि अब 9,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।
realme-phone-price-hike
Realme C3 की स्पेसिफिकेशन्स

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। रियलमी सी3 एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी52 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी
कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme C3 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए जहां इस फोन में सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 60x जूम के साथ 25 जून को इंडिया में लॉन्च होगा Realme X3 SuperZoom, इस फोन पर क्या है आपकी राय

Realme Narzo 10A

रियलमी नारज़ो 10ए के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर लॉन्च हुआ था जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है।

Realme Narzo 10A 4gb ram 64gb storage variant launch in india price at rs 9999 on flipkart specs sale offer

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 10A में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Realme ने अपने सस्ते फोन Narzo 10A और C3 किए महंगे, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-and-realme-c3-prices-increased-by-up-to-rs-1000/feed/ 0
9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला Realme Narzo 10A https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-4gb-ram-64gb-storage-variant-launch-in-india-price-at-rs-9999-on-flipkart-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-4gb-ram-64gb-storage-variant-launch-in-india-price-at-rs-9999-on-flipkart-specs-sale-offer/#respond Mon, 22 Jun 2020 06:13:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45625 फोन का नया 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करता है।

The post 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला Realme Narzo 10A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने मई महीने में अपने इंडियन फैन्स के लिए नई सीरीज़ Realme Narzo को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A दो मोबाइल लॉन्च किए थे। ये दोनों ही फोन अफॉर्डेबल प्राइज पर लॉन्च हुए थे, जो बड़ी बैटरी व लार्ज डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। रियलमी ने नारज़ो 10ए का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट बाजार में उतारा था जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। वहीं अब खबर सामने आई है कि कंपनी Realme Narzo 10A का नया 4 जीबी रैम वेरिएंट भी इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

Realme Narzo 10A का यह नया वेरिएंट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में नारज़ो 10एक के इस नए वेरिएंट को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया है। फोन के प्रोडक्ट पेज पर नए वेरिएंट की कीमत भी लिखी गई है जो 9,999 रुपये है। नारज़ो 10ए की नेक्स्ट सेल कल यानि 23 जून की दोपहर 12 बजे आयोजित होगी, फोन का नया 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट भी कल से देश मे सेल के लिए उपलब्ध होगा, जिसे सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme Narzo 10A 4gb ram 64gb storage variant launch in india price at rs 9999 on flipkart specs sale offer

Realme Narzo 10A

रियलमी नारज़ो 10ए के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर लॉन्च हुआ था जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Realme C11 होगा दुनिया का पहला MediaTek Helio G35 चिपसेट वाला फोन, जल्द होगा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 10A में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme Narzo 10A 4gb ram 64gb storage variant launch in india price at rs 9999 on flipkart specs sale offer

रियलमी नारज़ो 10ए डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के​ लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। एक बार फिर कीमत की बात करें तो Realme Narzo 10A के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : सिर्फ 8,990 रुपये में लॉन्च हुआ 4230एमएएच बैटरी और 6.22 इंच डिसप्ले वाला OPPO A11k

Realme Narzo 10 की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 256जीबी और बढ़ाया जा सकता है। यह फोन देश में 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे That White और That green कलर में खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo सीरीज़ कंपनी की वेबसाइट के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला Realme Narzo 10A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-4gb-ram-64gb-storage-variant-launch-in-india-price-at-rs-9999-on-flipkart-specs-sale-offer/feed/ 0
Samsung Galaxy M01 और Realme Narzo 10A के बीच है टक्कर, भारतीय यूजर किस फोन को करेंगे पसंद ? https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m01-vs-realme-narzo-10a-comparison-review-of-specifications-price-sale-battery-ram-camera-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m01-vs-realme-narzo-10a-comparison-review-of-specifications-price-sale-battery-ram-camera-processor/#comments Fri, 05 Jun 2020 04:43:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44924 हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की सभी स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की है।

The post Samsung Galaxy M01 और Realme Narzo 10A के बीच है टक्कर, भारतीय यूजर किस फोन को करेंगे पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने महीने की शुरूआत भारत में अपने सस्ते स्मार्टफोंस से की है। कंपनी ने एक साथ दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिनमें सबसे कम कीमत वाला डिवाईस है Samsung Galaxy M01. इस फोन को सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो बड़ी बैटरी के साथ ही लेटेस्ट ओएस व शानदार फीचर्स से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एम01 के लॉन्च के बाद से ही इसे Realme व Xiaomi जैसी चीनी कंपनियों के उनके लो बजट स्मार्टफोंस के लिए चुनौती माना जा रहा है। इसी बजट में हाल ही में रियलमी ने Realme Narzo 10A स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसने महज़ 8,499 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली थी। यह फोन भी पावरफुल बैटरी व आर्कषक डिजाईन से लैस है। ऐसे में Samsung Galaxy M01 और Realme Narzo 10A की सीधी टक्कर होती है। यूजर्स के बीच उलझन है कि किन कंपनी को चुना जाए Samsung या फिर Realme. आगे हमने इन दोनों ही ब्रांड्स के लेटस्ट स्मार्टफोंस की तुलना की है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि कौन सा फोन है बेस्ट, सैमसंग गैलेक्सी एम01 या रियलमी नाऱजो 10ए।

डिजाईन

Samsung Galaxy M01 के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। स्क्रीन की दोनों साईड जहां नैरो बेजल्स वाली है वहीं डिसप्ले के नीचली ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 146.4 x 70.86 x 9.8एमएम तथा वज़न 168ग्राम है। सैमसंग गैलेक्सी एम01 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर्स व फ्लैश लाईट एक ही कतार में लगी हुई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा यहां Samsung की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

Realme Narzo 10A का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत का है। इस फोन को भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। फोन के बॉटम में मोटी बेजल्स हैं। वहीं, फोन की टॉप और लेफ्ट-राइट में न के बराबर बेजल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही बॉटम में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम हेडफ़ोन जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यू रॉकर, सिम-ट्रे मौजूद है। फोन के बैक में Realme की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। वहीं, लेफ्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में मैट टेक्चर फिनिशनिंग है।

डिसप्ले

Samsung Galaxy M01 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-वी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह एक पीएलएस टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है जो 16एम कलर डेफ्थ सपोर्ट करती है। वहीं Realme Narzo 10A की बात करें तो इस फोन को भी 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह भी पढ़ें : Exclusive: Samsung Galaxy M सीरीज को टक्कर देने ओपो ला रहा है तीन फोन, Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52

प्रोसेसर

Samsung Galaxy M01 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो वनयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग ने अपने फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया है तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 10A को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। यह फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

Samsung Galaxy M01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम01 एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme Narzo 10A में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

Samsung Galaxy M01 को कंपनी की ओर से 4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके माइक्रो यूएसबी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है। वहीं Realme Narzo 10A को 5,000एमएएच की बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। सैमसंग जहां अपने फोन में 16 घंटे का नॉन-स्टॉप वीडियो प्लेबैक टाईम दे रही है वहीं रियलमी एक बार के चार्ज में तकरीबन 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है। यह भी पढ़ें : इस चाइनीज मोबाइल कंपनी पर लगा गंभीर आरोप, एक ही IMEI नंबर पर चल रहे 13 हजार फोन

कीमत

Samsung Galaxy M01 को कंपनी की ओर से 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे Blue, Blue और Red कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। वहीं Realme Narzo 10A को कपंनी की ओर से 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह फोन So Blue और So White कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यहां बता दें कि रियलमी नारज़ो 10एक जहां सिर्फ कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध है वहीं सैमसंग गैलेक्सी एम01 को ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

निष्कर्ष

Samsung और Realme के इन स्मार्टफोंस की तुलना करने पर डिजाईन और डिसप्ले में नारज़ो 10ए आगे निकलता है। वहीं प्रोसेसिंग के मामले में मीडियाटेक की ही क्वॉलकॉम के टक्कर है। Galaxy M01 की एक्सपेंडेबल स्टोरेज Narzo 10A से दोगुनी है। वहीं कैमरा और बैटरी में ​रियलमी नारज़ो 10ए उपर आता है। कुल मिलाकर यहां Realme Narzo 10A को Samsung Galaxy M01 से अधिक दमदार कहा जा सकता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इन दिनों भारत में चल रही एंटी-चाइना पॉलिसी यूजर्स का झुकाव सैमसंग की ओर भी कर सकती है।

The post Samsung Galaxy M01 और Realme Narzo 10A के बीच है टक्कर, भारतीय यूजर किस फोन को करेंगे पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m01-vs-realme-narzo-10a-comparison-review-of-specifications-price-sale-battery-ram-camera-processor/feed/ 1
Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-vs-realme-narzo-10a-comparison-full-specs-price-sale-5000mah-battery-ram-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-vs-realme-narzo-10a-comparison-full-specs-price-sale-5000mah-battery-ram-camera/#respond Fri, 22 May 2020 08:45:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44423 समान स्पेसिफिकेशन्स वाले Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में से कौन-सा फोन खरीदा जाए

The post Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने कल ही भारतीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया फोन Moto G8 Power Lite लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी की ओर से लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। मोटो जी8 पावर लाइट आने वाली 29 मई से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यकिनन यह फोन इस बजट में बेहतरीन च्वाइस बनता है, लेकिन यहां पहले से मौजूद Realme ब्रांड का Narzo 10A मोटोरोला को टक्कर देने के लिए खड़ा है। कुछ ही दिनों पहले लॉन्च हुआ रियलमी नारज़ो को आज सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह फोन की लो बजट में लॉन्च हुआ है जो ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। ऐसे में एक ही सेग्मेंट में समान स्पेसिफिकेशन्स देने वाले Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में से कौन सा फोन खरीदा जाए, यह एक बड़ा सवाल है। आगे हमनें इन दोनों ही फोन के उन पहलुओं को लिखा है, जो आपको बताएंगे कि Realme और Motorola की इस टक्कर में कौन किसे पटखनी देता है।

डिजाईन

Moto G8 Power Lite को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के साईड किनारें जहां ऐज़ेस से मिले हुए हैं वहीं नीचे की और चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। फोन में प्लास्टिक बॉडी दी गई है जो वॉटर रिपेलेंट है और पानी की छींटो से डिवाईस को सुरक्षित रखती है। मोटो जी8 पावर लाइट का डायमेंशन 164.94×75.76×9.2एमएम और वज़न 200ग्राम है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट इम्बेडेड Motorola का लोगो लगा हुआ है यहां नीचे दाईं ओर स्पीकर मौजूद है। वहीं लोवर पैनल पर माइक्रो यूएसबी, दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है।

Realme Narzo 10A का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत का है। इस फोन को भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। फोन के बॉटम में मोटी बेजल्स हैं। वहीं, फोन की टॉप और लेफ्ट-राइट में न के बराबर बेजल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही बॉटम में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम हेडफ़ोन जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यू रॉकर, सिम-ट्रे मौजूद है। फोन के बैक में Realme की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। वहीं, लेफ्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में मैट टेक्चर फिनिशनिंग है।

डिसप्ले

Moto G8 Power Lite को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। मोटोरोला ने इस मैक्स विज़न डिसप्ले का नाम दिया है, हालांकि स्क्रीन को प्रोटेक्शन प्राप्त है या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं Realme Narzo 10A की बात करें तो इस फोन को भी 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

प्रोसेसर

Moto G8 Power Lite को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मोटोरोला ने फोन में DDR3 RAM दी है तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 10A को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। यह फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो जी0 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

Moto G8 Power Lite फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी8 पावर लाइट 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31s और Galaxy M51 होने वाले हैं इंडिया में लॉन्च, दोनों में होगा 64MP क्वॉड कैमरा

Realme Narzo 10A में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

बैटरी के मामले में Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A दोनों ही स्मार्टफोन एक समान है। दोनों ही कंपनियों में अपने डिवाईस को 5,000एमएएच की बड़ी व ताकतवर बैटरी के साथ बाजार में उतारा है। रिलयमी नारज़ो 10ए और मोटो जी8 पावर लाईट दोनों ही फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। दोनों ही कंपनियों का दावा है कि उनके फोन एक बार के चार्ज में तकरीबन 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने की क्षमता रखते हैं।

कीमत

Moto G8 Power Lite कंपनी की ओर से 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे Royal Blue और Arctic Blue कलर वेरिएंट में आने वाली 29 मई से खरीदा जा सकता है। वहीं Realme Narzo 10A को कपंनी की ओर से 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह फोन So Blue और So White कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

निष्कर्ष

दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स देखने को बाद कहा जा सकता है कि रैम व इंटरनल स्टोरेज के मामले में Moto G8 Power Lite आगे निकलता है लेकिन प्रोसेसर और एंडरॉयड ओएस में Realme Narzo 10A उसे मात देता है। डिसप्ले और बैटरी में दोनों फोन की ताकत समान है। वहीं रियर और फ्रंट कैमरा सेग्मेंट में Moto G8 Power Lite फिर से आगे है परंतु यहां Realme Narzo 10A उपभोक्ताओं को 500 रुपये सस्ता प्राप्त हो रहा है।

The post Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-vs-realme-narzo-10a-comparison-full-specs-price-sale-5000mah-battery-ram-camera/feed/ 0
Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-10a-launch-in-india-know-full-specs-chipset-camera-big-battery-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-10a-launch-in-india-know-full-specs-chipset-camera-big-battery-price-sale-offer/#respond Mon, 11 May 2020 07:32:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43931 रियलमी को इंडिया में दो साल पूरे हो चुके हैं।

The post Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme फैन्स के लिए आज का दिन बड़ा है। रियलमी को इंडिया में दो साल पूरे हो चुके हैं। कंपनी ने आज भारत में अपनी नई सीरीज़ की शुरूआत की है और इस सीरीज़ के लिए इंडियन यूजर्स ने वाकई में लंबा इंतजार किया है। कई बार लॉन्च डेट बदले जाने के बाद आज आखिरकार Realme Narzo सीरीज़ को हरी झंडी मिल गई है। रियलमी ने इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A दो मोबाइल लॉन्च किए हैं। नारज़ो 10ए जहां सीरीज़ का लो एंड मॉडल है वहीं नारज़ो 10 सीरीज़ का सबसे हाईएंड मॉडल है। Realme के ये दोनों ही फोन अफॉर्डेबल प्राइज पर ही लॉन्च हुए हैं, जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ पाएंगे।

Realme Narzo 10

रियलमी ने अपने फोन को कंपनी ने 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.9 का है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जिसे कंपनी ने मिनी ड्रॉप डिसप्ले पर नाम दिया है। स्क्रीन की सुरक्षा व मजबूती के लिए इस पर ग्लास कोटिंग मौजूद है। Realme Narzo 10 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही रियलमी यूआई पर काम करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Narzo 10A, Xiaomi को देगा चुनौती

Realme Narzo 10 में आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है। बता दें कि अभी तक इंडिया में इस चिपसेट पर कोई भी फोन लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जीपीयू भी मौजूद है, जो गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स से तालमेल रखता है। नारज़ो 10 को कंपनी की ओर से 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 256जीबी और बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 10 10A launch in india know full specs chipset camera big battery price sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme Narzo 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मोनो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी नारज़ो 10 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : Vivo V19 इंडिया में 12 मई को होगा लॉन्च, यह होगी कीमत

Realme Narzo 10 एक रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन को 3.5एमएम जैक का सपोर्ट भी प्राप्त है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए नारज़ो 10 फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा।

Realme Narzo 10 को कंपनी की ओर से 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे That White और That green कलर में खरीदा जा सकेगा। यह फोन आने वाली से 18 मई से ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं आपको बात दें कि इस डिवाईस को आने वाले दिनों में ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

The post Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-10a-launch-in-india-know-full-specs-chipset-camera-big-battery-price-sale-offer/feed/ 0
5000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Narzo 10A, Xiaomi को देगा चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-launched-in-india-with-5000mah-battery-triple-rear-camera-32gb-know-price-and-full-specification-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-launched-in-india-with-5000mah-battery-triple-rear-camera-32gb-know-price-and-full-specification-sale-flipkart/#comments Mon, 11 May 2020 07:12:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43925 फोन को गेमिंग प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post 5000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Narzo 10A, Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आज अपनी नई Narzo स्मार्टफोन सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के अंदर रियलमी नारजो 10 और नारजो 10ए को आखिरकार भारत में पेश कर दिया गया है। बता दें, पहले इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च इवेंट को दो बार कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से रद्द कर दिया गया था। हाल ही में भारत सरकार ने लॉकडाउन के दौरान कुछ जगहों पर राहत प्रदान की है, इसी को देखते हुए कंपनी ने आज फोन्स को लॉन्च कर दिया है। इस पोस्ट में हम आपको Narzo 10 के बारे में सभी जानकारी देंगे।

कीमत और सेल डिटेल

Realme Narzo 10A को कंपनी ने 8,499 रुपए में पेश किया है। इस फोन की सेल ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर होगी। डिवाइस की पहली सेल 18 मई को दोपहर 12 बजे होगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान देश में यह फोन केवल उन्हीं जगहों पर बेचे जाएंगे, जहां सरकार द्वारा राहत दी गई है।
realme-narzo-10-and-10a-price
दरअसल, तीसरे चरण के लॉकडाउन को बढ़ाते समय सरकार ने गैर-जरूरी सामान की बिक्री के लिए देश को कुछ रंगों के ज़ोन में बांट दिया था, ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन उन जगहों को दिया गया है जहां कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बेहद कम है। वहीं रेड ज़ोन उन जगहों को दिया गया है, जहां संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा है।फिलहाल रियलमी 10 की बिक्री ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में ही होगी। फोन White और Blue कलर ऑप्शन में आया है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम और 4200mAh बैटरी वाला Realme X50m 5G इंडिया में होने वाला है लॉन्च, जानें क्या होगा प्राइस

Narzo 10A का डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो इस किफायती फोन को वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। फोन के बॉटम में मोटी बेजल्स हैं। वहीं, फोन की टॉप और लेफ्ट-राइट में न के बराबर बेजल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही बॉटम में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम हेडफ़ोन जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। डिवाइस के राइट साइड में पावर ऑन-ऑफ का बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यू रॉकर बटन दिए गया है। वॉल्यूम रॉकर बटन के ऊपर ही सिम-ट्रे मौजूद है। फोन के बैक में राइट साइड में बड़े अंग्रेजी अक्षरों में Realme की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। वहीं, लेफ्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप के बाहर इलईडी फ्लैश लाइट और उसके बराबर में फिंरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। वहीं, फोन के बैक में मैट टेक्चर फिनिशनिंग है।realme-10a-two-colour
दमदार प्रोसेसर

Realme ने कम बजट के अंदर पेश किए गए रियलमी नारजो 10ए में MediaTek Helio G70 चिपसेट दिया है। अगर बात करें हीलियो जी70 चिपसेट की तो इसे कंपनी ने इस साल पेश किया था। यह चिपसेट गेमिंग के हिसाब से अच्छा माना जाता है। यह एक ऑक्टा-कोर यानी आठ कोर वाला चिपसेट है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो कोर्टेक्स-ए75 कोर दिए गए हैं और छह 1.75 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक-स्पीड वाले कोर्टेक्स-ए55 कोर दिए हैं। यह फोन कम कीमत में अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस देगा।

realme-10-launch-1
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें डिसप्ले की तो फोन में 6.5-इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन की स्क्रीन दी गई है। फोन की डिसप्ले में कोर्रिंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्श है। इसके साथ ही डिवाइस को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटनरल स्टोरेज दी गई है। फोन में तीन कार्ड स्लॉट हैं, जिसका मतलब मैमोरी को कार्ड के साथ दो सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Realme X3 SuperZoom जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर

realme-10a-back
फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन Realme UI के साथ एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है। Realme 10A में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर डुअल नैनो सिम कार्ड VoLTE वायरलैस, 2.4G वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है।

The post 5000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Narzo 10A, Xiaomi को देगा चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-launched-in-india-with-5000mah-battery-triple-rear-camera-32gb-know-price-and-full-specification-sale-flipkart/feed/ 1
11 मई को Realme नारज़ो सीरीज़ से उठेगा पर्दा, Narzo 10 और Narzo 10A होंगे इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-series-launching-on-11-may-10-10a-smartphone-how-to-watch-live-online/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-series-launching-on-11-may-10-10a-smartphone-how-to-watch-live-online/#respond Thu, 07 May 2020 05:26:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43799 रियलमी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये नारज़ो सीरीज़ को भारत में उतारेगी।

The post 11 मई को Realme नारज़ो सीरीज़ से उठेगा पर्दा, Narzo 10 और Narzo 10A होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने मार्च महीने में घोषणा की थी कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘नारज़ो’ लाने वाली है। इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन पेश किए जाने हैं, जब से इस नई सीरीज़ की घोषणा हुई है तभी से ही स्मार्टफोन यूजर और रियलमी फैन्स सीरीज़ का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन पहले 26 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने थे लेकिन देश में फैले Coronavirus के चलते नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को टालना पड़ा। लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने को आया है। Realme ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 11 मई को अपनी Narzo सीरीज़ इंडिया में लॉन्च कर देगी।

Realme ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए Narzo सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी दी है। रियलमी ने बताया है कि कपंनी आने वाली 11 मई को भारत में अपनी लेटेस्ट नारज़ो सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन Narzo 10 और Narzo 10A लॉन्च होंगे।​ रियलमी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये ही अपनी नारज़ो सीरीज़ को भारतीय बाजार में उतारेगी। रियलमी का यह लॉन्च ईवेंट 11 मई की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाईव देखा जा सकेगा।

Realme Narzo series launching on 11 may 10 10A smartphone how to watch live online

Realme Narzo 10

लीक में सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 89.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और वॉटर ड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। चर्चा है कि इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक हीलिया जी80 चिपसेट पर ही रन करेगा। यह भी पढ़ें : चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 6.3, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारजो 10 में क्वाड कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह कैमरा सैमसंग GM1 या नए GM2 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP 4cm मैक्रो लेंस और 2MP B&W डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आ सकता है।

Realme Narzo series launching on 11 may 10 10A smartphone how to watch live online

Realme Narzo 10 में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10-बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करेगा। वहीं, फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ग्लोनास/ Beidou, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम हैडफोन जैक और एफएम रेडियो दिया जाएगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह Realme Narzo 10 का छोटा वर्जन होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। फिलहाल फोन के कैमरा रिजोल्यूशन की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन में 6.5-इंच वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले, 5,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G80 चिपसेट होने की जानकारी कंपनी द्वारा दी जा चुकी है।

The post 11 मई को Realme नारज़ो सीरीज़ से उठेगा पर्दा, Narzo 10 और Narzo 10A होंगे इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-series-launching-on-11-may-10-10a-smartphone-how-to-watch-live-online/feed/ 0
Realme Narzo 10 लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-listed-on-geekbench-android-10-helio-g80-chipset-4gb-ram-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-listed-on-geekbench-android-10-helio-g80-chipset-4gb-ram-specs-leaked/#respond Mon, 27 Apr 2020 07:05:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43389 लॉन्च से पहले ही सीरीज़ का एक फोन Realme Narzo 10 साइट पर लिस्ट हो गया है।

The post Realme Narzo 10 लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने मार्च महीने में घोषणा की थी कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘नारज़ो’ लाने वाली है। इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। ये दोनों ही डिवाईस पहले 26 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने थे लेकिन देश में फैले Coronavirus के चलते नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को टालना पड़ा। बाद में Realme ने 21 अप्रैल की तारीख नारज़ो के लॉन्च के लिए तय की लेकिन फिर उसे भी स्थगित करना पड़ा। वहीं अब लॉन्च से पहले ही सीरीज़ का एक फोन Realme Narzo 10 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।

Realme Narzo 10 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 27 अप्रैल की है जहां फोन को RMX2042 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी कई अहम डिटेल सामने आ गई है। फोन को सिंगल-कोर में 337 और मल्टी-कोर में 1119 स्कोर मिला है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है।  

Realme Narzo 10 listed on geekbench android 10 helio g80 chipset 4gb ram specs leaked

गीकबेंच पर रियलमी नारज़ो 10 को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। यहां मदरबोर्ड की जगह oppo6769 लिखा गया है जो मीडियाटेक एमटी6769 का ही कोडनेम है। इससे साफ होता है कि इस फोन को मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच पर Realme Narzo 10 को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। वहीं साथ ही फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात भी लिस्टिंग में साफ हुई है।

Realme Narzo 10

लीक में सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 6.5 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 89.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और वॉटर ड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। चर्चा है कि इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक हीलिया जी80 चिपसेट पर ही रन करेगा।

Realme Narzo 10 listed on geekbench android 10 helio g80 chipset 4gb ram specs leaked

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारजो 10 में क्वाड कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह कैमरा सैमसंग GM1 या नए GM2 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP 4cm मैक्रो लेंस और 2MP B&W डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें : Motorola Edge Plus आ रहा है इंडिया, Oneplus को मिलेगी सीधी टक्कर

Realme Narzo 10 में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10-बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करेगा। वहीं, फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ग्लोनास/ Beidou, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम हैडफोन जैक और एफएम रेडियो दिया जाएगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post Realme Narzo 10 लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-listed-on-geekbench-android-10-helio-g80-chipset-4gb-ram-specs-leaked/feed/ 0
Realme की जल्दबाजी पड़ी भारी, अब फिर से टली Narzo 10 और Narzo 10A की लॉन्च डेट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-10a-india-launch-cancel-postpone-suspended-know-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-10a-india-launch-cancel-postpone-suspended-know-specs-price/#respond Mon, 20 Apr 2020 05:53:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43100 कंपनी ने 17 अप्रैल को बताया था कि Realme Narzo सीरीज़ 21 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगी।

The post Realme की जल्दबाजी पड़ी भारी, अब फिर से टली Narzo 10 और Narzo 10A की लॉन्च डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने मार्च महीने में घोषणा की थी कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘नारज़ो’ लाने वाली है। इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन पेश किए जाने हैं, जब से इस नई सीरीज़ की घोषणा हुई है तभी से ही स्मार्टफोन यूजर और रियलमी फैन्स सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीन दिन पहले यानि 17 अप्रैल को रियलमी ने फिर घोषणा की थी कि ये फोंस 21 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन आज सुबह-सुबह ही Realme ने फिर से बताया है कि यह सीरीज़ कल भी लॉन्च नहीं होगी। कल की लॉन्च डेट तय करना और फिर इसे बदल देने को Realme की जल्दबाजी और अपरिपक्व रवैया माना जा रहा है।

Realme ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये जानकारी दी है कि कंपनी कल होने वाले नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को स्थगित कर रही है। इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी की ओर से 17 अप्रैल को बताया गया था कि 21 अप्रैल यानि कल दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रियलमी अपनी नई नारज़ो सीरीज़ को इंडिया में लॉन्च करेगी। लेकिन आज रियलमी ने नई घोषणा करते हुए लॉन्च को स्थगित बता दिया है। ​अभी तक Realme की ओर से ऐसी कोई तारीख तय नहीं की गई है जिस दिन नारज़ो सीरीज़ को लॉन्च किया जाएगा।

गौरतलब है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन पहले 26 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने थे लेकिन देश में फैले Coronavirus के चलते नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को टालना पड़ा। यकिनन यह अनपेक्षित था जिसका असर रियलमी की प्लानिंग पर भी पड़ा। लेकिन पिछले सप्ताह गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि 20 अप्रैल से देश में मौजूद ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने प्लेटफॉर्म के जरिये डिलीवरी शुरू कर सकेंगी। मालूम पड़ता है कि सरकार की इस घोषणा के तुरंत बाद ही Realme ने 21 अप्रैल की तारीख नारज़ो के लॉन्च के लिए तय कर ली।

लेकिन जब सरकार की ओर साफ किया गया कि 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स व शॉपिंग साइट्स सिर्फ मूलभूत आवश्यक सामग्री ही डिलीवरी कर सकेंगी और इनमें मोबाइल, टीवी इत्यादि शामिल नहीं होंगे। तब Realme को बड़ा झटका लगा और उन्हें मजबूरी में 21 अप्रैल को होने वाले नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को टालना पड़ा। बता दें कि रियलमी अपनी नारज़ो सीरीज़ को फ्लिपकार्ट पर बेचेगी। यहां प्रथम दृष्टया यह जरूर प्रतीत हो रहा है कि Realme अपने नारज़ो स्मार्टफोंस को जल्द से जल्द बाजार में उतारना चाहती है। बहरहाल Narzo 10 और Narzo 10A की अगली लॉन्च डेट क्या होगी, इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा।

The post Realme की जल्दबाजी पड़ी भारी, अब फिर से टली Narzo 10 और Narzo 10A की लॉन्च डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10-10a-india-launch-cancel-postpone-suspended-know-specs-price/feed/ 0
Realme Narzo 10 और Narzo 10A अभी नहीं होंगे इंडिया में लॉन्च, Coronavirus के चलते ब्रांड के सभी लॉन्च स्थगित https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-series-launch-cancelled-due-to-coronavirus-outbreak-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-series-launch-cancelled-due-to-coronavirus-outbreak-in-india/#respond Wed, 25 Mar 2020 06:26:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42133 कंपनी फिलहाल अस्थाई तौर पर Realme Narzo 10 और Narzo 10A के लॉन्च को रद्द कर रही है।

The post Realme Narzo 10 और Narzo 10A अभी नहीं होंगे इंडिया में लॉन्च, Coronavirus के चलते ब्रांड के सभी लॉन्च स्थगित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने जब से घोषणा की है कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘नारज़ो’ लाने वाली है, तभी से ही स्मार्टफोन यूजर और रियलमी फैन्स इस सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी यह पहले ही बता चुकी है कि इस सीरीज़ के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन आएगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन कल यानि 26 मार्च को इंडिया में लॉन्च किए जाने वाले थे। लेकिन अब देश में फैली Coronavirus की महामारी के चलते रियलमी ने नारज़ो सीरीज़ के लॉन्च को टाल दिया है।

Realme इंडिया हेड माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए यह घोषणा कर दी है कि कंपनी फिलहाल अस्थाई तौर पर Realme Narzo 10 और Narzo 10A के लॉन्च को रद्द कर रही है। माधव सेठ ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते सिर्फ नारज़ो सीरीज़ ही नहीं बल्कि कुछ समय के लिए Realme अपने ब्रांड के तहत सभी स्मार्टफोन और प्रोडक्ट्स का निर्माण रोक रही है। गौरतलब है कि कल Vivo भी घोषणा कर चुकी है कि? फिलहाल कुछ समय तक कंपनी भारत में अपने किसी भी प्रोडक्ट का निर्माण नहीं करेगी और फोन बनाने में लगने वाले संसाधनों को कंपनी भारत सरकार के सहयोग में यूज़ करेगी।

Realme Narzo 10

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.5 इंच का डिसप्ले होगा। साथ ही इसमें मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000 एमएएच बैटरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CoronaVirus से स्मार्टफोन इंडस्ट्री को लगा झटका, Samsung, Vivo, Xiaomi और दूसरी कंपनियों की सेल गिरी

Realme Narzo 10 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन हाल ही में म्यंमार में लॉन्च हुए Realme 6i का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इस बात की पुष्टी हो चुकी हो कि फोन में 6.5-इंच डिसप्ले 89.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और वॉटर ड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। हैंडसेट में “A क्लास प्रोसेसर होगा जो कि पहली बार इंडिया में आएगा। इस प्रोसेसर को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह फोन मीडियाटेक गेमिंग से सेंट्रिक हीलियो जी80 चिपसेट होगा। हालांकि, फिलहाल रियलमी नारजो 10 की रैम व स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है Realme 6i की तरह इसमें 3GB और 4GB की रैम और 64GB व 128GB की स्टोरेज दी जाएगी।

realme-narzo-10a-series-launch-cancelled-due-to-coronavirus-outbreak-in-india

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारजो 10 में क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह कैमरा सैमसंग GM1 या नए GM2 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP 4cm मैक्रो लेंस और 2MP B&W डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें : Vivo की घोषणा, Vivo V19 का लॉन्च किया रद्द, स्मार्टफोन की जगह बनाएगी मास्क और करेगी कोरोना सेनानियों की मदद


Realme Narzo 10 में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 10-बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करेगा। वहीं, फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ग्लोनास/ Beidou, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम हैडफोन जैक और एफएम रेडियो दिया जाएगा।

Realme Narzo 10A

Realme Narzo 10A को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह Realme Narzo 10 का छोटा वर्जन होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। फिलहाल फोन के कैमरा रिजोल्यूशन की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन में 6.5-इंच वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले, 5,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G80 चिपसेट होने की जानकारी कंपनी द्वारा दी जा चुकी है।

The post Realme Narzo 10 और Narzo 10A अभी नहीं होंगे इंडिया में लॉन्च, Coronavirus के चलते ब्रांड के सभी लॉन्च स्थगित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-10a-series-launch-cancelled-due-to-coronavirus-outbreak-in-india/feed/ 0