Realme Narzo 50 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 10 Nov 2022 07:38:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत वाला Narzo 50 5G स्मार्टफोन मिल रहा सस्ता, जानें डील https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-48mp-camera-and-5g-smartphone-realme-narzo-50-5g-deals/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-48mp-camera-and-5g-smartphone-realme-narzo-50-5g-deals/#respond Thu, 10 Nov 2022 07:38:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91838 Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत वाला Narzo 50 5G स्मार्टफोन मिल रहा सस्ता, जानें डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5000mAh battery, 48MP camera and 5G smartphone realme Narzo 50 5G deals : ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon India पर इन दिनों Realme Narko Sale चल रही है। इस सेल के दौरान रियलमी नारजो के Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन को सस्ते में ख़रीदने का मौक़ा मिल रहा है। Realme Narzo 50 5G फ़ोन में डुअल रियर कैमरा 48MP + 2MP सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फ़ोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। अगर आप भी नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बढ़िया मौक़ा है। अमेजन पर चल रही सेल के दौरान नारजो का 5G स्मार्टफ़ोन पर दमदार डील मिल रही है। भारत में जियो और एयरटेल ने अपनी-अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। ऐसे में अब यूज़र्स 5G स्मार्टफोन ही ख़रीदना चाहिए। अमेजन पर चल रही सेल के दौरान Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन को बेहद सस्ते में ख़रीदा जा सकता है।

Realme Narzo 50 5G डील

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं HSBC कार्ड पर 250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें यह फोन भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।

Realme Narzo 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

48MP Camera, 5000mAh Battery 33W Fast Charge Phone Realme Narzo 50 5G Launched Check Price

 

  • 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट
  • MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर
  • 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज
  • Android 12-पर आधारित realme UI 3.0
  • 48MP डुअल रियर कैमरा
  • 8MP सेल्फी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। रियलमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर दिया गया है। Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 दिया गया है। यह भी पढ़ें : Ayushman Bharat Card Download: आयुष्मान भारत कार्ड घर बैठे करें डाउनलोड, 5 लाख रुपये तक का इलाज होगा फ्री

Realme Narzo 50 Pro 5G

रियलमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी, 33W Dart चार्जिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-Res ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India Download: लेटेस्ट BGMI APK फाइल डाउनलोड करें, जल्द हटने वाला है बैन!

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP का ब्लैक एंड व्हाइट पोर्टेट लेंस दिया गया है। इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत वाला Narzo 50 5G स्मार्टफोन मिल रहा सस्ता, जानें डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-48mp-camera-and-5g-smartphone-realme-narzo-50-5g-deals/feed/ 0
Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/2000-discount-realme-narzo-50-5g-smartphone-goes-on-sale-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/2000-discount-realme-narzo-50-5g-smartphone-goes-on-sale-in-india/#respond Tue, 24 May 2022 06:34:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80957 Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन को Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, Android 12 OS के साथ पेश किया गया है।

The post Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन की आज भारत में पहली सेल है। रियलमी का यह स्मार्टफोन भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। रियलमी का यह फोन Narzo 50 का 5G वेरिएंट है जो काफी इंप्रूवमेंट्स के साथ पेश किया गया है। Realme के इस पोन के बैक पैनल में कंपनी ने यूनिक टेक्चर फिनिश दिया है। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन बॉक्सी डिजाइन और फ्लैट ऐज के साथ पेश किया गया है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन को हाइपर ब्लू और हाइपर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Realme Narzo 50 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले, Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, Android 12 OS के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको रियलमी के इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स और इसके फीचर्स के बारे में डिटेल से जानकारी दे रहे हैं।

Realme Narzo 50 5G की कीमत और डील

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं तीसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन को Amazon और Realme की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को 2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Realme Narzo 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

48MP Camera, 5000mAh Battery 33W Fast Charge Phone Realme Narzo 50 5G Launched Check Price

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और Mali-G57 GPU दिया गया है।रिययलमी का यह फोन Android 12-पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। रियलमी नारजो 50 5G स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी और 33W डार्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP B&W पोर्टेट लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का सेंसर दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फ़ोन में 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-Res ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है।यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Moto Edge 30

The post Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 2000 रुपये का बंपर डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2000-discount-realme-narzo-50-5g-smartphone-goes-on-sale-in-india/feed/ 0
48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ सस्ता Realme Narzo 50 5G लॉन्च, Samsung और Xiaomi की मार्केट होगी खराब! https://www.91mobiles.com/hindi/48mp-camera-5000mah-battery-33w-fast-charge-phone-realme-narzo-50-5g-launched-check-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/48mp-camera-5000mah-battery-33w-fast-charge-phone-realme-narzo-50-5g-launched-check-price/#respond Wed, 18 May 2022 07:18:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80610 Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन को भारत में तीन वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128 GB स्टोरेज और तीसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

The post 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ सस्ता Realme Narzo 50 5G लॉन्च, Samsung और Xiaomi की मार्केट होगी खराब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। रियलमी इससे पहले Realme Narzo 50 सीरीज के चार स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी ने 5G कनेक्ट्विटी वाले स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए हैं। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme Narzo 50 5G को मीडियाटेक के Dimensity 810 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Realme Narzo 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6 इंच FHD+ डिस्प्ले (90Hz)
  • मीडियाटेक Dimensity 810 5G प्रोसेसर
  • 5000mAh बैटरी 33W फास्ट चार्ज
  • 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • 8MP सेल्फी कैमरा
  • 5GB वर्चुअल रैम फीचर

Realme Narzo 50 5G : डिज़ाइन और डिस्प्ले

realme Narzo 50 5G स्मार्टफो के डिज़ाइन और बिल्ट की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह केवलार फ़ाइबर का बना है। फ़ोन के बैक पैनल में केवलार टैक्चर दिया गया है। इस फ़ोन में6.6 इंच का फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 2400×1080 FHD+ है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत और मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स है।

realme-narzo-50-5g-specs

Realme Narzo 50 5G : परफॉर्मेंस

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन अपने सेग्मेंट के सबसे फ़ास्ट 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर दिया गया है। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर नेक्स्ट जेनेरेशन फीचर सपोर्ट के साथ आता है। realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन 5G+5G डुअल सिम डुअल स्टेंडबाई और SA/NSA डुअल नेटवर्किंग मोड सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन डुअल नेटवर्क एक्सलरेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से यूजर्स Wi-Fi और 5G नेटवर्क दोनों एक साथ यूज कर सकते हैं। रियलमी के इस फ़ोन को 6GB तक रैम के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही यह फ़ोन 5G वर्चुअल रैम फ़ीचर के साथ आता है। यानी यूज़र्स फ़ोन की रैम को बढ़ाकर 11GB तक कर सकते हैं, जिससे उन्होंने दमदार परफ़ॉर्मेंस मिलेगी। इसके साथ ही फ़ोन की स्टोरेज को एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।

Realme Narzo 50 5G : कैमरा

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही फ़ोन LED फ्लैश और ब्लैक एंड व्हाइट सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में लो लाइट फ़ोटोग्राफ़ी के लिए Nightscape मोड भी दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

48MP Camera, 5000mAh Battery 33W Fast Charge Phone Realme Narzo 50 5G Launched Check Price

Realme Narzo 50 5G : बैटरी और सॉफ़्टवेयर

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही फ़ोन में 33W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि फ़ोन में स्मार्ट 5G पावर सेविंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया है, जो फ़ोन के बैटरीबैकअप को इंप्रूव करती है। रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन एंड्रॉड 12 पर आधारित realme UI 3.0 पर रन करता है।

Realme Narzo 50 5G : अन्य

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन में साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। रियलमी के इस फ़ोन में ट्रिपल स्लॉट सपोर्ट दिया गया है। यानी आप दो सिम के साथ एक मैमोरी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Realme Narzo 50 5G की कीमत

48MP Camera, 5000mAh Battery 33W Fast Charge Phone Realme Narzo 50 5G Launched Check Price

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन का पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी क़ीमत 15,999 रुपये है। इस फ़ोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 128 GB स्टोरेज और तीसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ क्रमश: 16,999 रुपये और 17,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है।

Realme Narzo 50 5G की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन और रियलमी के वेबसाइट पर पर 24 मई से शुरू होगी। इसके साथ ही

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन को दो कलर वेरिएंट हाइपर ब्लू और हाइपर ब्लैक में पेश किया गया है।

The post 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ सस्ता Realme Narzo 50 5G लॉन्च, Samsung और Xiaomi की मार्केट होगी खराब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/48mp-camera-5000mah-battery-33w-fast-charge-phone-realme-narzo-50-5g-launched-check-price/feed/ 0
Realme Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 18 मई को होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-and-narzo-50-pro-5g-smartphones-to-be-launched-in-india-on-may-18/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-and-narzo-50-pro-5g-smartphones-to-be-launched-in-india-on-may-18/#respond Fri, 13 May 2022 06:00:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80349 Realme Narzo 50 Pro 5G 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 920 प्रोसेसर और narzo 50 5G स्मार्टफोन को Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Realme Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 18 मई को होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme इन दिनों Realme Narzo 50 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Narzo 50 5G सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन – Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G को लॉन्च किए जा सकते हैं। रियलमी ने लॉन्च से पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर Realme Narzo 50 सीरीज का लैंडिंग पेज लाइव किया है। अब कंपनी आधिकारिक तौर पर Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G के इंडिया लॉन्च का ऐलान कर दिया है। Realme के ये दोनों स्मार्टफोन भारत में 18 मई को लॉन्च किए जाने हैं। यहां हम आपको रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Realme Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G इंडिया लॉन्च

रियलमी के अपकमिंग Realme Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 18 मई को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होंगे। रियलमी के दोनों स्मार्टफोन वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – YouTube और Facebook पेज पर देखा जा सकता है।

realme-launch

Realme Narzo 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन 8MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन मीडिटेक के ऑक्टा कोर Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन का रियर कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी लेंस और 2MP का सेकेंडरी कैमरा लेंस दिया जा सकता है।

realme-narzo-50-5g-ft

Realme Narzo 50 5G कीमत

रियलमी के अपकमिंग Narzo 50 5G स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट – 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन 14,000 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

Realme Narzo 50 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी का Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 6.4-इंच Full HD+ डिस्प्ले और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही रियलमी का यह 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 920 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 8MP और 2MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 30 5G : दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

Realme Narzo 50 Pro 5G landing page goes live on Amazon India

Realme Narzo 50 Pro 5G की कीमत

Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट – 6GB + 128GB और 8GB + 128GB के ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 22,000 रुपये की क़ीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Realme Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 18 मई को होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-and-narzo-50-pro-5g-smartphones-to-be-launched-in-india-on-may-18/feed/ 0
Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन के डिजाइन से उठा पर्दा, भारत में जल्द कर सकता है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-smartphone-design-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-smartphone-design-leaked-ahead-of-launch/#respond Tue, 10 May 2022 05:00:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80133 Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर होगा।

The post Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन के डिजाइन से उठा पर्दा, भारत में जल्द कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme Narzo 50 5G के रेंडर सामने आ चुके हैं। इन रैंडर से Realme के अपकमिंग स्मार्टफोन का पहला लुक देखने को मिलता है, जिससे फोन का डिजाइन पूरी देखने को मिलता है। Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होना है। रिलयमी भी आधिकारिक तौर पर रियलमी नारजो 50 5जी स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टी कर चुका है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।

Realme Narzo 50 5G के लॉन्च से इसके कुछ रेंडर इमेज सामने आए हैं। इन रेंडर इमेज से रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन लीक हो गया है। रियलमी के अपकमिंग Narzo 50 5G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से जानें इस फ़ोन में क्या ख़ास होगा।

Realme Narzo 50 5G का डिजाइन

Realme Narzo 50 5G smartphone design leaked ahead of launch

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन के लीक रेंडर से फोन के डिजाइन के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। फोन के रियर पैनल में स्ट्रीप पैटर्न मिलता है। इसके साथ ही फोन को लेफ्ट कॉर्नर में Narzo का लोगों भी देखने को मिल रहा है। रियलमी के इस फोन में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉडल दिया गया है, जिसमें डुअल LED फ्लैश के साथ दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। रियलमी के फोन का यह रेंडर ग्रे कलर का है, लेकिन रियलमी का यह फोन और भी कलर में पेश किया जा सकता है।

रियलमी नारजो 50 5G स्मार्टफ़ोन के डिस्प्ले को लेकर फ़िलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद है कि फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। रियलमी का यह फ़ोन स्लिम डिज़ाइन और स्क्रीन के चारों ओर बैजल के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme Narzo 50 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Realme Narzo 50 5G का लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। कंपनी का दावा है कि रियलमी का यह फोन सेग्मेंट के सबसे फास्ट 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी का यह भी कहना है कि रियलमी का यह फोन सेग्मेंट के सबसे बेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि अपकमिंग रियलमी नारजो 50 5जी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी ने कुछ भी साफ नहीं किया है।

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Android 12-पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। इसके साथ ही रियलमी के इस फ़ोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फ़ीचर भी दिया जा सकता है।

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। रियलमी के इस फोन के फ्रंट कैमरा को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। रियलमी का यह स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक नहीं बल्कि परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन होगा। यह भी पढ़ें : Nokia कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, दमदार 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Nokia N73 लॉन्च कर मार्केट में मचाएगा तहलका

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Vivo X80 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 4700mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन के डिजाइन से उठा पर्दा, भारत में जल्द कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-smartphone-design-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0
Exclusive: Realme Narzo 50 5G जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें धांसू फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-launch-date-ram-storage-colour-revealed-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-launch-date-ram-storage-colour-revealed-launch-soon/#respond Thu, 28 Apr 2022 05:54:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79613 भारत में Realme Narzo 50 5G को कंपनी द्वारा अगले माह मई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Exclusive: Realme Narzo 50 5G जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें धांसू फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कुछ समय पहले ही Narzo 50A Prime smartphone को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी Narzo 50-series के नए फोन को भारतीय टेक मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी द्वारा लाए जा रहे नए फोन को Realme Narzo 50 5G के नाम से लाया जाएगा। इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार यह 5G हैंडसेट अगले महीन मई में पेश किया जाएगा। वहीं, 91mobiles को अपकमिंग Realme Narzo 50 5G के कलर वेरिएंट और मेमोरी वेरिएंट के बारे में विशेष जानकारी मिली है। आइए आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Realme Narzo 50 5G

इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार हमें मिली जानकारी के अनुसार, Realme Narzo 50 5G तीन कॉन्फ़िगरेशन- 4GB+64GB, 4GB+128GB, और 6GB+128GB में उपलब्ध होगा। जहां तक कलर ऑप्शन की बात है, यह डिवाइस हाइपर ब्लैक और हाइपर ब्लू रंगों में आएगा। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 12GB रैम के साथ ताकतवर Xiaomi 12 Pro 5G हुआ लॉन्च, Samsung-Realme को मिलेगी चुनौती

Realme Narzo 50A Prime Smartphone Launched in India, Check Price and Specs

साथ ही हम उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Narzo 50 5G में 50MP का मुख्य कैमरा, 5,000mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, FHD + डिस्प्ले और Android 12-आधारित Realme UI 3.0 स्किन पर काम करेगा। फिलहाल अभी के लिए, हमारे पास अपकमिंग Realme Narzo 50 5G के बारे में यही जानकारी मौजूद है। लेकिन, हमें उम्मीद है कि आने वाले समय इस फोन के और जानकारी सामने आ सकती है।

Realme Narzo 50A Prime स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080×2408 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है।

25 April Realme Narzo 50A Prime india launch date

रियलमी नारजो 50ए स्मार्टफ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 18W का फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन केवलार का बना हुआ है जो इसे ड्यूरेबल बनाता है। रियलमी के इस फोन का साइज 164.4×75.6×8.1mm और वजन 189 ग्राम है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत है। रियलमी के इस फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

लेटेस्ट वीडियो

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअर दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP f/1.8 Samsung JN1 सेंसर है। इसके साथ फोन में 2MP f/2.4 मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन का तीसरा कैमरा सेंसर VGA B&W f/2.8 पोर्टेट सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है। रियलमी नारजो 50ए प्राइम स्मार्टफोन में 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है।

The post Exclusive: Realme Narzo 50 5G जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें धांसू फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-5g-launch-date-ram-storage-colour-revealed-launch-soon/feed/ 0